back to top
Thursday, July 23, 2026
Home Blog Page 45

मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में शामिल होना बताकर ठगी करने के मामले में खाताधारक केरल गिरफ्तार

0
DEKHO NCR
मामले में 4 आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके है

फरीदाबाद, 07 मई (रूपेश कुमार ) पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा शहर में साइबर अपराध पर कार्यवाही के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए थाना साइबर बल्लभगढ़ की पुलिस टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में शामिल होना बताकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गिरफ्तार किया है।

fbd%208

बता दें कि सेक्टर-9 में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना साइबर बल्लभगढ़ में दी गई अपनी शिकायत में बताया कि 17 दिसम्बर को उसके पास एक फोन आया जिसने बताया कि TRAI से बोल रहा हुं आपके पास दो मोबाइल नम्बर है, आपका एक मोबाईल नम्बर मुम्बई के पते पर है जो यह नम्बर आप से संबंधित नही है। इस नम्बर में आपके आधार कार्ड नम्बर का दुरुपयोग किया गया है। इसके उपरांत उसने शिकायतकर्ता को मुंबई पुलिस स्टेशन के एक मोबाइल नम्बर से उप निरीक्षक से बात करने को कहा, इसके उपरांत एक महिला से बात करने को कहा जिसका नंबर भी दिया गया। महिला से बात करने पर महिला ने शिकायतकर्ता को मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में शामिल बताया और सारी संपत्ति जब्त करके जेल में डालने की धमकी दी। उन्होंने शिकायतकर्ता पर दबाव डालते हुए अपनी FD और बचत खाता की राशि को भेजने के लिए कहा। जिसपर शिकायतकर्ता ने अपने अलग अलग खातों से उनके पास राशि: 60,00,000/-रु ट्रांसफर कर दिया। जिसके संबंध में थाना साइबर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया है।

मामले में कार्यवाही करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपी विनित वासी केरल को गिरफ्तार किया है।
 
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विनित ने इंजीनियरिंग व MBA की पढाई कर रखी है और विदेश में पानी की जहाज पर काम कर चुका। अभी काफी समय से बेरोजगार था तो पैसे की जरूरत के लिए इसने अपनी फर्म Avangal Edu. Tech.  का Current Account रजिस्टर्ड SIM सहित ठगों को दे रखा था। जिस खाता मे ठगी के 30 लाख रु आये थे। आरोपी से 50,000/-रू बरामद किए गये है।
पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

फरीदाबाद की निरंजना पुनिया ने जूनियर नेशनल्स में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास एक दशक बाद जिले की किसी महिला जिम्नास्ट को राष्ट्रीय स्तर पर पदक मिला

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 07 मई (रूपेश कुमार )। फरीदाबाद की होनहार जिमनास्ट निरंजना पुनिया ने पुणे में 24 अप्रैल से 3 मई 2025 के बीच आयोजित राष्ट्रीय जूनियर महिला आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में बैलेंस बीम इवेंट में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि पिछले एक दशक में यह पहला मौका है जब फरीदाबाद की किसी महिला जिम्नास्ट ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किया है।

fbd%207

इस प्रतियोगिता में देशभर के करीब 200 शीर्ष जूनियर जिम्नास्ट्स ने भाग लिया। निरंजना और फरीदाबाद की ही एक अन्य खिलाड़ी तनिषा पांचाल ने हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व किया। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन 18 और 19 अप्रैल को गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय ट्रायल्स में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया था।

बैलेंस बीम फाइनल्स में निरंजना ने 10.33 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। पहले स्थान पर त्रिपुरा और दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल की जिम्नास्ट रहीं।

निरंजना को नॉर्थ स्टार स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षित किया गया है, जहाँ वह कोच शिवम कुमार चौहान के मार्गदर्शन में लगातार अभ्यास कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि में कोच की मेहनत और तकनीकी मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही।

North Star Sports Academy की निदेशक मंजीत पुनिया ने निरंजना की इस ऐतिहासिक जीत पर कहा:

“यह केवल एक पदक नहीं, बल्कि फरीदाबाद की जिम्नास्टिक यात्रा के लिए एक नई शुरुआत है। निरंजना ने यह साबित कर दिया है कि अगर बच्चों को सही अवसर और मंच मिले, तो वे राष्ट्रीय स्तर तक पहुँच सकते हैं। हमारी अकादमी इस वर्ष 10 जरूरतमंद बच्चों को गोद लेकर उन्हें पूरी तरह निशुल्क प्रशिक्षण, पोषण, ड्रेस और यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी।”

हालांकि तनिषा पांचाल को इस बार पदक नहीं मिला, लेकिन उनका राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन और भागीदारी

नारकीय जीवन जीने को मजबूर वार्ड 23 लक्कड़पुर के लोग,शासन प्रशासन बने मूक दर्शक

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 07 मई (रूपेश कुमार )। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में ट्रिपल इंजन की सरकार बन चुकी है। सरकार के प्रतिनिधि चुनाव से पहले तो सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े बड़े वायदे करते नहीं थक रहे थे और अब तो सभी चुनाव भी पूरे हो चुके हैं। नगर निगम के चुनाव को भी काफी समय हो चुका है।

fbd%206


उसके बावजूद भी बड़खल विधानसभा का बुरा हाल है। हर जगह कूड़ा,गंदा पानी भरा हुआ नजर आता है। ऐसा ही एक नजारा है बड़खल विधानसभा के वार्ड 23 लक्कड़पुर गांव का,जहां की मुख्य सड़क पर गंदा पानी भरा हुआ है। इस सड़क से रोजाना लगभग 20 हजार  लोगों का आना जाना होता है। बच्चों को स्कूल भी आना जाना होता है। 

 यह सड़क पिछले दो महीने से सीवर डालने के नाम पर खोद कर डाली दी गई है। दो महीने से  ठेकेदार लापता है। इस सड़क के ऊपर ही लक्कड़पुर गांव का सरकारी स्कूल बना हुआ है।  जिसमें सैकड़ो बच्चे रोजाना अपनी जान जोखिम में डाल कर कीचड़ में गिरकर संभलकर स्कूल जाते हैं।
आम नागरिक रोजाना रात में सड़क पर अंधेरा होने की वजह से खोदे गए सीवर के खड्डे में गिर जाते हैं, जिनको कई बार गंभीर गंभीर चोट लग जाती है।।
 हद तो तब हो गई जब बारिश होने से सड़क पर भरे हुए पानी में बिजली का करंट आ गया और उस करंट की चपेट में आने से एक जानवर की मौत हो गई। इसके बावजुद भी इस सड़क की  सुध लेने वाला कोई नहीं है। न तो शासन और न ही प्रशासन से कोई देखने आता है। सब आंखे मूँदे बैठे हैं। 

आई एम टी इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन फरीदाबाद की ओर से राष्ट्र के नाम संदेश

0
DEKHO NCR
आईएमटी का प्रत्येक उद्योगपति, सदस्य और नागरिक सेना और सरकार के साथ कंधे से   कंधा मिलाकर खड़ा है :  प्रमोद राणा 

फरीदाबाद, 07 मई (रूपेश कुमार ) भारत सरकार और भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किए गए सफल और साहसी प्रहार का पूर्ण समर्थन करती है। यह सिर्फ़ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि आतंकवाद के विरुद्ध भारत की अटूट नीतियों और निर्णायक नेतृत्व का प्रमाण है।

fbd%205

आईएमटी इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन फरीदाबाद  के अध्यक्ष प्रमोद राणा ने कहा कि आईएमटी का प्रत्येक उद्योगपति, सदस्य और नागरिक इस घड़ी में सेना और सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हमें गर्व है कि हमारे वीर जवानों ने देश की रक्षा के लिए हर खतरे को ललकारा और निर्णायक जवाब दिया।
बुधवार को आईएमटी इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन फरीदाबाद के अध्यक्ष प्रमोद राणा के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने भारतीय ध्वज को हाथों में लेकर उसके तले एकत्र होकर देश के प्रति अपने अटूट समर्पण और समर्थन की अनोखी पहल की। यह दृश्य राष्ट्रीय एकता, साहस और गौरव का प्रतीक बना।
आईएमटी इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन फरीदाबाद  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय रक्षा मंत्री के नेतृत्व में लिए गए हर राष्ट्रीय सुरक्षा निर्णय का समर्थन करती है, और आश्वस्त करती है कि राष्ट्रहित में उठाए गए हर कदम में हम पूरी तरह साथ हैं।

धीरेंद्र खडगटा ने संभाला फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर का पदभार

0
DEKHO NCR
शहर में कूड़ा उठाने की व्यवस्था और अतिक्रमण की समस्या के अलावा निगम की कार्यप्रणाली में सुधार रहेगी पहली प्राथमिकता :  धीरेंद्र खडगटा

फरीदाबाद, 07 मई (रूपेश कुमार ) आईएएस श्री धीरेन्द्र खड़गटा ने आज निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज संभाल लिया है । इस मौक़े पर निगम के अधिकारियों ने उनका बुक्का देकर स्वागत किया । निगम का चार्ज संभालने के बाद उन्होंने सभी अधिकारियों के साथ पूरे निगम मुख्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

fbd%204

कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर की साफ़ सफ़ाई व्यवस्था को सुनिश्चित करवाना और अतिक्रमण से शहरवासियों को राहत प्रदान करना रहेगी ।
है उन्होंने कहा की निगम की कार्यप्रणाली में सुधार करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी ।
निगम कमिश्नर का पद संभालने के तुरंत बाद उन्होंने निगम के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें दिशा निर्देश दिए हैं कि बरसात से पहले नालों की सफाई कराई जाए ताकि लोगों को परेशानी न आए ।
इस मौके पर एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल,निगम सैक्ट्री जयदीप, एडिश्नल मुन्सिपल कमिश्नर विजय पाल यादव, जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार,जॉइंट कमिश्नर हितेन्द्र कुमार,जॉइंट कमिश्नर द्विजा
 ,मुख्य अभियंता विवेक गिल,अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह,एसटीपी सतीश पाराशर,डॉक्टर नीतीश परवाल,एक्सईन पद्म भूषण, एक्सईन नितिन कादियान,एक्सईन ओमदत्त सहित अन्य  अधिकारीगण मौजूद रहे ।

बॉक्स ;

 नवनियुक्त निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने निगम का चार्ज संभालने के बाद फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण जोशी से मुलाक़ात कर उन्हें बधाई दी और मेयर श्रीमती प्रवीण जोशी ने भी फरीदाबाद निगम कमिश्नर आईएएस धीरेंद्र खड़गटा को बधाई दी, उन्होंने मेयर श्रीमती परवीन जोशी को आश्वस्त किया कि नगर निगम के अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे और शहर की सुंदरता को बनाने में सहयोग करेंगे ।

हरियाणा सरकार द्वारा सिविल डिफेन्स मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक सम्पन्न जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ने निभाई अहम भूमिका

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 07 मई (रूपेश कुमार ) हरियाणा सरकार द्वारा गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत राज्य के 11 जिलों में 07 मई 2025 को सायं 4:00 बजे सिविल डिफेन्स मॉक ड्रिल का आयोजन उपायुक्त कार्यालय, सेक्टर 12, फरीदाबाद में किया गया। जिला उपायुक्त महोदय के मार्गदर्शन में आयोजित इस महत्वपूर्ण अभ्यास का उद्देश्य नागरिकों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने हेतु तैयार करना और नागरिक सुरक्षा तंत्र की प्रतिक्रिया क्षमता का मूल्यांकन करना था।

fbd%203

फरीदाबाद में आयोजित मॉक ड्रिल में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ने सक्रिय भागीदारी निभाई। रेड क्रॉस की टीम ने पूरे समर्पण और सजगता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई।
जिला रेड क्रॉस सचिव बिजेंद्र सौरोत ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी सदैव आपदाओं के समय अपनी सेवाएं निस्वार्थ भाव से देती है और किसी भी संकट में तत्परता से मानव सेवा में अग्रसर रहती है।
जिला प्रशिक्षण अधिकारी इशांक कौशिक ने जानकारी दी कि समय-समय पर विभिन्न फैक्ट्रियों, शिक्षण संस्थानों और समाजसेवी संगठनों के साथ मिलकर नियमित रूप से आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार की प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं, जिससे नागरिक आपातकाल के समय स्वयं की तथा दूसरों की रक्षा कर सकें।
उपाधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी ने बताया कि ड्रिल के दौरान एक महत्वपूर्ण स्थिति उत्पन्न हुई, जब एक बच्ची मूर्छित हो गई। रेड क्रॉस की प्रशिक्षित टीम ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए पहले उसे सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया और तत्पश्चात प्राथमिक उपचार देकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना रेड क्रॉस की तत्परता और कुशल कार्यप्रणाली का उदाहरण बनी।
संरक्षक विमल खंडेलवाल ने बताया कि ड्रिल के दौरान सभी नागरिकों ने संयम, अनुशासन और जागरूकता का परिचय दिया। प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित संस्थानों ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया।
इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में आपातकालीन स्थिति के प्रति जागरूकता फैलाना, संकट के समय घबराहट को रोकना तथा एक संगठित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया प्रणाली को सशक्त बनाना रहा।
कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर दर्शन भाटिया, एम. सी. धीमान, पी. सी. गौर, प्राथमिक चिकित्सा प्रवक्ता मनमोहन शर्मा, हिमांशु भट्ट, मनदीप, शुगम, ब्रिगेड ऑफिसर अरविंद शर्मा, हरिओम, अर्जुन कुमार, सत्यम, जयंक, अर्जुन, शुभम्, आकांक्ष एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन की ओर से फरीदाबाद जिला के 11 स्थानों पर हुआ नागरिक सुरक्षा अभ्यास

0
DEKHO NCR
साइरन के साथ ठीक 04 बजे शुरू हुआ ऑपरेशन अभ्यास
सायं 4 बजे एयर स्ट्राइक के मद्देनजर बजे सायरन से सभी हो गए सचेत एवं सतर्क
– नागरिक सुरक्षा तंत्र और आपातकालीन प्रतिक्रिया का परीक्षण और सुदृढ़ीकरण है नागरिक    सुरक्षा मॉक ड्रिल का उद्देश्य
डीसी विक्रम सिंह ने मॉक ड्रिल की हर गतिविधि पर रखी पैनी नजर
शाम 7:50 से 8:00 बजे तक एयर स्ट्राइक के मद्देनजर मॉक ड्रिल में ब्लैक आउट

फरीदाबाद, 07 मई (रूपेश कुमार )। राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा अभ्यास के तहत बुधवार की दोपहर बाद फरीदाबाद जिला में एयर स्ट्राइक के मद्देनजर मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। साइरन बजने के साथ ठीक 04 बजे ऑपरेशन अभ्यास शुरू हुआ। सेक्टर- 12 स्थित हेलीपेड ग्राउंड से रेस्क्यू टीमें अपने अपने निर्धारित स्थल के लिए लोगों की मदद के लिए रवाना हुई, इसमें एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, बम स्क़ॉड व आपदा मित्र सहित अन्य राहत दल शामिल रहे। जिला में विभिन्न 11 स्थानों पर मॉक ड्रिल हुई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी विक्रम सिंह के नेतृत्व में जिला में योजनाबद्ध तरीके से नागरिक सुरक्षा अभ्यास किया गया जिसमें आपदा की स्थिति में हुई जान माल की रक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

fbd%201

डीसी एवं चेयरमैन विक्रम सिंह ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा अभ्यास के तहत फरीदाबाद जिला में नागरिक सुरक्षा तंत्र और आपातकालीन प्रतिक्रिया का परीक्षण और सुदृढ़ीकरण करने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में सायं 4 बजे साइरन के साथ सभी चिह्नित  स्थानों पर अभ्यास शुरू हुआ और जिन भवनों में प्रथम व द्वितीय तल पर लोग मौजूद थे वे तुरंत प्रभाव से भू तल पर आ गए और स्वयं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। जहां कहीं भी आपदा की स्थिति के दौरान लोग ऊपरी तलों पर फंस गए थे उन्हें सुरक्षित तरीके से फायर बिग्रेड कर्मियों व आपदा मित्रों द्वारा नीचे उतारा गया और इलाज के लिए निकटवर्ती अस्पताल में पहुंचाया गया।

fbd%202


डीसी ने बताया कि शाम 4 बजे हवाई हमले की चेतावनी वाला सायरन बजाकर सरकारी विभागों और स्वयंसेवकों सहित सभी हितधारकों को शामिल करते हुए महत्वपूर्ण और रणनीतिक स्थानों पर मॉक ड्रिल ऑपरेशन शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि इस मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया कि ऐसी स्थिति आने पर आश्रय के रूप में एक सुरक्षित आंतरिक कमरे या तहखाने की पहचान करें। फॅमिली ड्रिल्स का अभ्यास करें, लाइट बंद करें, 1-2 मिनट के भीतर सुरक्षित क्षेत्र में इकठ्ठा हों। उन्होंने बताया कि लोगों में जागरूकता लाने के लिए कंट्रोल रूम सचिवालय में बनाया गया। मॉक ड्रिल के दौरान उक्त कंट्रोल रूम में आई सूचना के आधार पर पूरा अभ्यास किया गया।

डीसी ने बताया कि यह मॉक ड्रिल आपातकालीन स्थिति में क्या करें और क्या न करें और क्या-क्या सावधानियां बरतने के उद्देश्य से करवाई गई है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया वे अपने क्षेत्र में होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट तुरंत पुलिस और स्थानीय अधिकारियों को दें। राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत जिला और राज्य, दोनों स्तरों पर घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आईआरएस) को औपचारिक रूप से लागू कर दिया है। इस पहल का उद्देश्य प्रतिक्रिया तंत्र को सुव्यवस्थित करना, आपातकालीन स्थितियों के दौरान भ्रम को कम करना और तदर्थ उपायों पर निर्भरता को कम करना है। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य नागरिकों को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार करना तथा विकट स्थिति के दौरान बड़े पैमाने पर दहशत की संभावना को कम करना है।

शाम 07:50 से 08:00 बजे ऑपरेशन अभ्यास के तहत की जाएगी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल
मॉक ड्रिल के मद्देनजर डीसी विक्रम सिंह ने प्राधिकरण के सभी सदस्यों सहित अन्य गणमान्य प्रतिनिधि के साथ बैठक भी की और आपदा की स्थिति से निपटने के लिए किए जाने वाले प्रबंधों की समीक्षा की। फरीदाबाद जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार की शाम 7:50 से 8:00 बजे तक एयर स्ट्राइक के मद्देनजर आयोजित मॉक ड्रिल में ब्लैक आउट करने की अपील भी की गई है। डीसी विक्रम सिंह ने आमजन से अपील की है कि वे अपने घर की लाइट उक्त अवधि में बंद रखें और इनडोर व आउटडोर की लाइट जिसमें इन्वर्टर से भी बिजली आपूर्ति चालू न रखें। खिड़कियों के पास फोन या एलईडी डिवाइस का इस्तेमाल करने से भी बचें।

इन 11 पर निर्धारित समयावधि में मॉक ड्रिल हुई
मिनी सचिवालय, सेक्टर 12. फरीदाबाद, एसडीएम कार्यालय, फरीदाबाद/बल्लभगढ़/बड़खल, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, एससीओ बे 5-10, सेक्टर 16ए, फरीदाबाद, इंडियन ऑयल आरएंडडी, सेक्टर 13, फरीदाबाद, गेल, वी.पी.ओ. छायंसा, बल्लभगढ़, एनटीपीसी, पावर स्टेशन, सेक्टर 71, गांव मुजेरी, पी.ओ. नीमका, बल्लभगढ़, पुरी प्राणायाम, सेक्टर 82, फरीदाबाद, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड, 15/5 मथुरा रोड, फरीदाबाद, एयर फोर्स स्टेशन, डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद, सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी। स्कूल, सेक्टर 28, फरीदाबाद, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर विमेन, सेक्टर 16ए, फरीदाबाद में  निर्धारित समयावधि में मॉक ड्रिल हुई।

कनीना स्कूल बस दुर्घटना मामले की जांच में लापरवाही मिलने पर पांच अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश

0
DEKHO NCR
– कनीना स्कूल बस हादसे की पूरी जांच की जाएगी : नायब सैनी 

चंडीगढ़, 06 मई (रूपेश कुमार )। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ जिले के कनीना के निकट हुई स्कूल बस दुर्घटना मामले में लापरवाही बरतने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला परिवहन कार्यालय, नारनौल के पांच अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध हरियाणा सिविल सेवा (P&A) नियम 7 के तहत कार्रवाई की हैं।

main%202

मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटनाओं के प्रति अति संवेदनशील हैं। उन्होंने कनीना घटना पर विधानसभा में भी आश्वासन दिया था कि इस हादसे की पूरी जांच की जाएगी। इसी कड़ी में जांच होने के बाद पांच अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। कनीना में उस वक्त जिला परिवहन अधिकारी के रूप में तैनात पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार व मनोज कुमार, सहायक सचिव प्रदीप शर्मा,  मोटर व्हीकल अधिकारी (E) पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार तथा परिवहन उप निरीक्षक नवीन के खिलाफ यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। इस बस दुर्घटना में 7 बच्चों की मृत्यु हो गई थी और 11 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सीएम नायब सिंह सैनी ने एनसीआर में क्षेत्रीय गतिशीलता को बढ़ावा देने के लिए नमो भारत कॉरिडोर की प्रगति की समीक्षा की

0
DEKHO NCR
हरियाणा सरकार यातायात की भीड़ को कम करने और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध: नायब सैनी 

चंडीगढ़, 06 मई (रूपेश कुमार )। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने एनसीआर क्षेत्र में आठ नमो भारत कॉरिडोर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, जिसके तहत तीन कॉरिडोर वर्तमान में चरण-I में कार्यान्वयन के अधीन हैं। इनमें दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ (82 किमी), दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी (105 किमी) और दिल्ली-पानीपत-करनाल (136 किमी) मार्ग शामिल हैं।

main%201


बैठक में हरियाणा के पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह भी शामिल हुए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यातायात की भीड़ को कम करने, क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा देने और हरियाणा के शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में आर्थिक विकास को बढ़ाने में नमो भारत कॉरिडोर (आरआरटीएस) की परिवर्तनकारी क्षमता पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को दिल्ली-एसएनबी और दिल्ली-करनाल परियोजनाओं के लिए मंजूरी में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि उनका समय पर पूरा होना सुनिश्चित हो सके। बैठक के दौरान, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के एमडी श्री शलभ गोयल ने दो नमो भारत कॉरिडोर की विभिन्न विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत परियोजना रिपोर्टों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। बैठक में बताया गया कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर ने 55 किलोमीटर सेक्शन पर सफल संचालन रहा है और लोगों की अत्यधिक सकारात्मक प्रतिक्रिया आई है। मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि नमो भारत कॉरिडोर का डिजाइन भविष्य के लिए तैयार होना चाहिए और सिस्टम की उपयोगिता बढ़ाने के लिए मेट्रो सिस्टम के साथ कुशल एकीकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी और दिल्ली-पानीपत-करनाल कॉरिडोर से संबंधित अलाइनमेंट, स्टेशनों और भूमि आवश्यकताओं की समीक्षा की। उन्होंने विभागों को परियोजनाओं की शीघ्र शुरुआत सुनिश्चित करने के लिए एनसीआरटीसी को आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत कॉरिडोर के अलाइनमेंट की भी समीक्षा की और अधिकारियों को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए एनसीआरटीसी को आवश्यक अनुमोदन और सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि नमो भारत ट्रेन लगभग 1 घंटे में 90 किमी की दूरी तय करते हुए हाई स्पीड कनेक्टिविटी सुनिश्चित करती है। यह गाजियाबाद और गुरुग्राम के बीच यात्रा के समय को सड़क मार्ग से 100 मिनट से घटाकर सिर्फ 37 मिनट कर देगा। यह हरियाणा से दिल्ली हवाई अड्डे तक तेज़ और सीधी पहुँच भी प्रदान करेगा। नमो भारत ट्रेन की अधिकतम डिज़ाइन गति 180 किमी प्रति घंटा है, जिसमें 5-10 किमी की अंतर-स्टेशन दूरी और हर 5-10 मिनट में ट्रेन की आवृत्ति है। इसमें प्लेटफ़ॉर्म स्क्रीन डोर और स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली भी होगी। बैठक में सीएम के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, सीएम के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, एसीएस- टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और शहरी संपदा विभाग श्री ए.के. सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

एक माह से बिस्तर तक सिमट चुकीं 63-वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी फोर्टिस एस्कॉर्ट्स में हुई जटिल हिप रिवीज़न सर्जरी, अब पुनः चलने-फिरने में समर्थ

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 06 मई (रूपेश कुमार )। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने पिछले एक माह से बिस्तर तक सिमट चुकी 63-वर्षीय महिला के बाएं कुल्हे की दोबारा सर्जरी करने के बाद उन्हें चलने-फिरने में सक्षम बनाया है। इससे पहले उनकी टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी असफल रही थी। डॉ आशुतोष श्रीवास्तव, एडिशनल डायरेक्टर, आर्थोपिडिक्स, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने बुजुर्ग महिला की दूसरी बार टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की जिसमें प्रॉक्सिमल फीमर मेगा प्रोस्थेसिस (इस बड़े आकार के कस्टमाइज़्ड प्रोस्थेटिक इंप्लांट का इस्तेमाल, अधिक बोन लॉस या डैमेज होने की स्थिति में फीमर के ऊपरी भाग के स्थान पर किया जाता है) का इस्तेमाल किया गया था। यह सर्जरी लगभग एक घंटे तक चली और अगले ही दिन मरीज चलने लगी थीं।

fbd%209
2008 में उक्त महिला गिर गई थी और इसके बाद उनके बाएं हिप की बाइपोलर प्रोस्थेसिस सर्जरी (जिसमें हिप ज्वाइंट का केवल बॉल बदला गया था) फरीदाबाद के ही एक अन्य अस्पताल में की गई। लेकिन 2018, में सीढ़ियों पर से वह दोबारा गिर गयीं, जिसके चलते पिछला रिप्लेसमेंट बेकार हो गया। नतीजा यह हुआ कि उन्हें टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी करवानी पड़ीं, जिसमें हिप ज्वाइंट्स के दोनों बॉल्स (फीमरल हेड) तथा सॉकेट (एसिटाबुलम) को बदला गया और उनके स्थान पर धातु और मेडिकल-ग्रेड प्लास्टिक के कृत्रिम हिस्से लगाए गए। इस सर्जरी के बाद वह घर में सीमित मोबिलिटी के साथ सिमटकर रह गई थीं और अधिकांश समय बिस्तर पर ही बिता रही थीं। लगभग एक माह तक वह इसी कंडीशन के साथ रहीं और इसके बाद उन्होंने डॉ आशुतोष श्रीवास्तव, एडिशनल डायरेक्टर, आर्थोपिडिक्स, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद से कंल्सल्ट किया।

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में भर्ती होने के बाद, उनके रेडियोलॉजिकल स्कैन किए गए जिनसे पता चला कि उनकी जांघ की हड्डी (फीमर) का ऊपरी हिस्सा, जो कि हिप इंप्लांट को संभालता था, पिछले टोटल हिप रिप्लेसमेंट के असफल होने के बाद काफी बिगड़ गया था। इस हड्डी को काफी क्षति पहुंच चुकी थी और वह रेग्युलर हिप इंप्लांट को संभालने लायक नहीं रह गई थे, यानि उनके मामले में मानक हिप रिप्लेसमेंट का विकल्प नहीं बचा था। इस मामले की जटिलता के मद्देनज़र, डॉक्टरों की टीम ने उनकी रिवीज़न टोटल हिप रिप्लेसमेंट यानि करेक्टिव सर्जरी करने का फैसला किया जो कि पिछले हिप इंप्लांट के बेकार होने के बाद की गई, और इसके लिए लंबे आकार की प्रॉक्सिमल फीमर मेगा प्रोस्थेसिस, जो कि खास डिजाइन का इंप्लांट है, का इस्तेमाल न केवल हिप ज्वाइंट बल्कि जांघ की हड्डी के एक हिस्से को भी बदला गया। इस प्रकार के इंप्लांट का इस्तेमाल आमतौर से हड्डी के अत्यधिक क्षय होने और मानक इंप्लांट को सपोर्ट करने के लिए किसी स्ट्रक्चर (संरचना) के उपलब्ध नहीं होने पर किया जाता है। लगभग एक घंटे चली इस सर्जरी को सफलतापूर्वक पूरा किया गया, और अगले ही दिन से मरीज चलने लगी थीं।

इस मामले की और जानकारी देते हुए, डॉ आशुतोष श्रीवास्तव, एडिशनल डायरेक्टर, आर्थोपिडिक्स, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने कहा, “यह काफी चुनौतीपूर्ण मामला था क्योंकि इसमें सपोर्टिव बोन नहीं थी और मरीज की पिछली सर्जरी के चलते भी जटिलता बढ़ गई थीं। ऐसे में सर्जरी में देरी होने पर वह स्थायी रूप से बिस्तर तक सिमट सकती थीं। लेकिन सावधानीपूर्वक की गई प्लानिंग और सर्जिकल हस्तक्षेप से हम उनकी मोबिलिटी को दोबारा वापस लाने में सफल रहे और वह आत्मनिर्भर भी हो गई हैं। इस प्रकार की जटिल रिवीज़न सर्जरी में सटीकता के साथ-साथ अनुभव की भी आवश्यकता होती है ताकि श्रेष्ठ परिणाम हासिल किए जा सकें। इस मामले में, यदि मरीज का समय पर इलाज नहीं होता, तो वह आजीवन बिस्तर पर रहने के लिए मजबूर हो सकती थीं।”

योगेंद्र नाथ अवधीया, फेसिलिटी डायरेक्टर, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल फरीदाबाद ने कहा, “मरीज की उम्र और उनकी जटिलताओं के चलते यह मामला वाकई काफी मुश्किल भरा था। लेकिन डॉ आशुतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने सही उपचार से मरीज को दोबार चलने-फिरने लायक बना दिया है। फोर्टिस एस्कॉर्टस हॉस्पीटल फरीदाबाद में अनुभवी क्लीनिशियनों की एक्सपर्ट टीम है और साथ ही एडवांस टेक्नोलॉजी भी उपलब्ध है जो सटीक डायग्नॉसिस और उपचार प्रदान कर मरीजों के लिए बेहतर परिणाम सुनिश्चित करते हैं। इस मरीज की रिकवरी ने मरीज को ही लाभ नहीं पहुंचाया बल्कि मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने की हमारी क्लीनिकल टीमों की ताकत और उनके समर्पण को भी एक बार फिर साबित किया है।”