back to top
Thursday, March 19, 2026
Home Blog Page 45

दिल्ली की हार का बदला ले रहे भगवंत मान : नायब सैनी

0
DEKHO NCR
पानी में कटौती कर असंवैधानिक कार्य किया
बीबीएमबी के जल आवंटन को नहीं माना जा रहा
भाखड़ा बांध पर पंजाब पुलिस की तैनाती गलत

चंडीगढ़, 03 मई (रूपेश कुमार )। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शनिवार को यहां बी बी एम बी से हरियाणा के हिस्से के पानी की कटौती के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने असंवैधानिक तरीके से हरियाणा का पानी रोका है.। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान की शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री ऐसे कार्य कर रहे है जो कि असंवैधानिक हैं।. सैनी ने कहा कि यह पानी पूरे देश का है लेकिन दिल्ली में आम आदमी पार्टी  की हार का बदला लेने के लिए विवाद खड़ा किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान का ससुराल हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हैं। सीएम ने कहा कि पहले मान ने कहा था कि हरियाणा वाले अपनी बेटी के घर का पानी नहीं पीते। ये पूरी नहर मांग रहे हैं।नायब सैनी ने भाखड़ा बांध पर पंजाब पुलिस की तैनाती को गलत करार दिया और कहा भगवंत मान जल आवंटन के बी बी एम बी के फैसले को नहीं मान रहे।

main%204

नायब सैनी ने कहा  कि 2016 से 2018 तक भाखड़ा बांध का जल स्तर सबसे कम रहा। वर्तमान में, जलस्तर उन वर्षों की तुलना में कहीं ज्यादा है, जिससे हरियाणा को राहत मिली है। वर्ष 2019 में जल स्तर 1623 मीटर था और उस समय 0.553 एम ए एफ पानी अतिरिक्त हो गया था। यह पानी  बहकर पाकिस्तान चला गया। सैनी ने कहा वर्ष 2015 और 2016 में भी ऐसा ही हुआ था। हरियाणा को लगभग 8500 क्यूसेक पानी मिलता रहा है।लेकिन राज्यों की मांग हर 15 दिन में बदलती रहती है। यह मांग     बीबीएमबी की टेक्निकल कमेटी द्वारा तय की जाती है।सीएम सैनी ने बताया कि 26 अप्रैल को उन्होंने भगवंत मान को फोन पर बताया कि बी बी एम बी की कमेटी ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान को पानी छोड़ने का निर्णय लिया था।. हालांकि, पंजाब के अधिकारी इस निर्णय को लागू करने में आनाकानी कर रहे हैं। मान ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन जब अधिकारियों ने कुछ नहीं किया, तो  मान को दोबारा पत्र लिखा। 48 घंटे तक मेरे पत्र का जवाब नहीं दिया।. मान साहब ने राजनीति को ऊपर रखते हुए एक वीडियो जारी किया और बिना तथ्यों के जनता को गुमराह किया।.
नायब सैनी ने आरोप लगाया कि पंजाब हर साल अपने हिस्से से अधिक पानी का उपयोग कर रहा है। एस वाई एल का निर्माण न होने के कारण हरियाणा केवल 1.62 एम ए एफ पानी का ही उपयोग कर रहा है, जबकि उसका आवंटित हिस्सा 3.5एम ए एफ है। सैनी ने कहा कि मान सरकार केवल भ्रमित कर रही है और सस्ती राजनीतिक लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसा कर रही है।
हरियाणा के कई जिलों में पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है। सैनी ने कहा कि पंजाब सरकार को यह समझना चाहिए कि हरियाणा को पानी देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अगर मान हरियाणा आए तो उन्हें पानी और चाय पिलाई जाएगी। यह पानी केवल पंजाब का नहीं, बल्कि पूरे देश का है, जो हिमाचल से होकर पंजाब आता है।   नायब सैनी ने कहा कि मान सरकार ने भाखड़ा बांध पर पुलिस तैनात की है, जो कि एक गलत कदम है।. उन्होंने बी बी एम बी के फैसले को दरकिनार कर दिया है।. सैनी ने कहा कि यह ठीक नहीं है कि पंजाब पुलिस भाखड़ा बांध पर तैनात हो।
सैनी ने मान पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।. मान ने कहा है कि हरियाणा को 4000 क्यूसेक पानी के लिए धन्यवाद करना चाहिए, जबकि सैनी का कहना है कि यह हरियाणा के साथ अन्याय है। बी बी एम बी ने हरियाणा का कोटा तय किया है, लेकिन मान सरकार ने इसे मानने से इनकार कर दिया है।  
नायब सैनी ने यह भी कहा कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी तो पंजाब सीएम को कोई आपत्ति नहीं थी.। अब जब वहां सरकार नहीं है, तो जल संकट पर उन्होंने आंखें बंद कर ली हैं।. ऐसा लगता है कि उन्होंने दिल्ली की जनता से बदला लेने के लिए हरियाणा में पानी बंद कर दिया है।
 मान सरकार द्वारा भाखड़ा बांध पर पुलिस तैनाती को लेकर हरियाणा के एक एडवोकेट  ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका लगाकर पुलिस फोर्स हटाने की मांग की है.। एडवोकेट ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड और केंद्र सरकार को पार्टी बनाया है। साथ ही हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान कर चुकी है।. इसके लिए दिल्ली में अधिकारियों से ड्राफ्ट तैयार कराया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही  याचिका दायर की जाएगी.  हरियाणा के 9 जिलों में पानी का संकट होने लगा है। स्थिति में सुधार समय रहते नहीं हुआ तो दिल्ली और राजस्थान जाने वाले पानी में कटौती की जा सकती है।. हरियाणा से ही दोनों राज्यों को पेयजल और सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति होती है।

के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय में विदाई समारोह एवं पुरस्कार वितरण आयोजित

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 03 मई (रूपेश कुमार ) के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय विज्ञान एवं गृह विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को महाविद्यालय के सभागार में एम.एस.सी. (गणित एवं रसायन विज्ञान) एवं बी.एस.सी. (गृह विज्ञान, जीवन विज्ञान एवं भौतिकी) की अंतिम वर्ष की छात्राओं को विदाई देने के लिए एक भव्य *विदाई समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। 

fbd%208

डॉ. आनंद मेहता, अध्यक्ष, एम.डी.ई.एस. ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अपने प्रेरक भाषण में उन्होंने छात्राओं को अपने जुनून का अनुसरण करने, ईमानदारी के साथ समाज की सेवा करने तथा साहस एवं सकारात्मकता के साथ भविष्य को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विज्ञान और गृह विज्ञान विभाग के सभी सेमेस्टर के मेधावी छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के सम्मान में पुरस्कार भी प्रदान किए। मेधावी छात्राओं को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए।

कार्यक्रम में एक जीवंत रैंप वॉक प्रतियोगिता, ऊर्जावान नृत्य प्रदर्शन और नाटक शामिल थे, जिसमें छात्राओं की यात्रा और उनके कॉलेज जीवन की यादों को रचनात्मक रूप से दर्शाया गया था। इन आकर्षक प्रदर्शनों ने विदाई समारोह में भावनात्मक गहराई और खुशी ला दी।

रैंप वॉक सेगमेंट का निर्णय एक प्रतिष्ठित पैनल द्वारा किया गया जिसमें शामिल थे: डॉ. ज्योत्सना सिंह, सुश्री रेखा जोशी (कॉलेज से सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर), और डॉ. नेहा जैन कंप्यूटर विज्ञान विभाग से थे। 
इस कार्यक्रम में छात्राओं को विशेष उपाधियां प्रदान की गईं। जिसमें मिस पर्सनालिटी- चंचल (बी.एस.सी. नॉन-मेड.),मिस वेल ड्रेस्ड- शिवानी (बी.एस.सी. मेड.),मिस चार्मिंग- रोशनी (बी.एस.सी. होम साइंस),मिस कॉन्फिडेंट- सदाफ (बी.एस.सी. बायोटेक),मिस ब्यूटीफुल स्माइल- आयशा (बी.एस.सी. नॉन-मेड.),मिस टैलेंटेड- शीतल (बी.एस.सी. मेडिकल),मिस ग्लैमरस- तृप्ति (बी.एस.सी. होम साइंस),मिस एलिगेंट- तान्या (बी.एस.सी. होम साइंस),मिस ब्यूटीफुल हेयर- पूजा (बी.एस.सी. बायोटेक),लेडी ऑफ द डे- मोनू (बी.एस.सी. होम साइंस) को  विशेष उपाधियां प्रदान की गईं।

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मंजू दुआ ने छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें दृढ़ संकल्प के साथ अपने भविष्य के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने एक सुव्यवस्थित और जीवंत कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आयोजक टीम की भी सराहना की।

कार्यक्रम समन्वयकों डॉ. मीनू दुआ और डॉ. संगीता कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें विज्ञान और गृह विज्ञान विभाग के संकाय ने पूरे मन से भाग लिया।

कार्यक्रम के समापन पर, अंतिम वर्ष की छात्राओं ने भावनात्मक संदेशों और विचारों के माध्यम से अपना आभार व्यक्त किया। दिन का समापन शानदार दोपहर के भोजन के साथ हुआ, जिसके बाद जीवंत डीजे सत्र हुआ, जहाँ छात्राओं ने नृत्य किया और एक साथ अपने अंतिम क्षणों का जश्न मनाया।


रास्ता रोक लडकी से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 03 मई (रूपेश कुमार )पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि CISF कॉलोनी, फरीदाबाद में रहने वाली महिला ने पुलिस चौकी सेक्टर-3 में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि जब वह संतसग से निकल कर तिगांव रोड से नहर के साथ-साथ घर जा रही थी तब किसी ने उसका रास्ता रोक कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। जिस शिकायत पर पुलिस थाना सेक्टर-8 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

fbd%207

उन्होने अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि पुलिस चौकी सेक्टर-3 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक वासी बारेस्वरी, मुंगेर हाल सेक्टर-3 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया की वह नहर पर नहाने गया था और लडकी को देखकर उसकी नियत खराब हो गई और उसने लडकी को धक्का देकर उसको झाडियों की ओर धकेल दिया और दुष्कर्म करने की कोशिश की जिस पर लड़की के जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग गया।
आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

निवेश करवाने के बहाने 1,10,85,600 रुपये की ठगी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 03 मई (रूपेश कुमार )। साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर-14, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि एक डेटिंग एप पर उसकी एक लडकी से बात हुई, जिसके बाद उनकी बातें व्हाट्सएप पर होने लगी। जिसने शिकायतकर्ता को ट्रैडिंग कर मुनाफा कमाने की बात कही और उसने शिकायतकर्ता के पास एक एप का लिंक भेज कर लॉगिन करवाया और शिकायतकर्ता के 1,10,85,600/- रुपये को ठगों के खाता में भिजवाया। जब पैसे निकालने को कहा तो उससे 24 लाख रूपये की मांग की गई। जिसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में मामला दर्ज किया गया।

fbd%206

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यम व राज कपूर वासी कानपुर, उतर प्रदेश को कानपुर से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में पाया गया कि आरोपी राज कपूर ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाता था और इसने सत्यम का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था जिसके खाता में ठगी के 10 लाख रूपये आये थे।
अधिक पूछताछ के लिए आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

एटीएम कार्ड फ्रॉड करने के मामले में 7 साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 03 मई (रूपेश कुमार ) दिसंबर 2018 में पुलिस थाना सेक्टर 58 में लक्ष्मण वासी गाँव करनेरा फरीदाबाद ने दी अपनी शिकायत मे आरोप लगाया कि वह 9 दिसम्बर 2018 को राजीव कॉलोनी स्थित SBI ATM पर पैसे निकलवाने आया था, ATM पर उसके साथ एक लड़का खड़ा था, जिसने उसका ATM लेकर कहा कि वह पैसे निकालने में मदद करता है, फिर उसने शिकायतकर्ता का ATM कार्ड दो-तीन बार ATM के अंदर दिया तथा जाते वक्त धोखे से दुसरा ATM  दे दिया तथा अपने दो अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ फरार हो गए। जिस संबंध में थाना सेक्टर 58 मे संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है          

fbd%205

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच AVTS ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कर्ण वासी गांव फिरोजपुर आलम, पलवल  हाल  फरुखनगर, गुड़गांव  को फरुखनगर से गिरफ्तार किया है

पूछताछ मे सामने आया कि आरोपी वारदात के बाद घर से भाग गया था और अलग अलग राज्यों में गाड़ी चलाने का काम करता था लेकिन अभी कुछ समय से वह गुड़गांव फरुखनगर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। आरोपी पर एक POCSO एक्ट का मामला राजस्थान में भी दर्ज है।
आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। मामले में पहले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

सर्व सैनी समाज फतेहपुर बिल्लौच ने पौधारोपण कर स्वच्छता का संकल्प लिया : पुरुषोत्तम सैनी

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 03 मई (रूपेश कुमार )। सर्व सैनी समाज संगठन, फतेहपुर बिल्लौच, फरीदाबाद द्वारा  मानव जाति के कल्याण के लिए कर्मयोग शुरू करते हुए  आज शनिवार को दाऊजी मंदिर फतेहपुर बिल्लौच में फलदार व छायादार पौधा रोपण किया गया। इस दौरान नीम,आम सहित अन्य प्रकार के 5 पौधे रोपे गए। समाज के सदस्यों ने विशेष रूप से सभी पौधों का संरक्षण का संकल्प भी लिया।

fbd%204
प्रसिद्ध समाजसेवक  प्रदीप सैनी ने बताया कि समाज द्वारा सदस्यों के जन्म दिवस, विवाह वर्षगांठ,पुण्यतिथि को स्मृति में संजोए रखने के लिए विशेष रूप से पौधारोपण की मुहिम चलाई गई है। आज हमारे पिता जी स्व० श्री सुखदेव सैनी जी की चौथी पुण्यतिथि है |

इस मौके पर कृष्ण कुमार चोपड़ा, नवनियुक्त  महासचिव, मूक बधिर कल्याणकारी संस्था, हरियाणा चंडीगढ़ ने बताया कि प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक है।
खेमचंद सैनी, सरपंच पति फतेहपुर बिल्लौच द्वारा कृष्ण कुमार चोपड़ा जी का फूलमाला तथा शाल देकर स्वागत किया |

पुरुषोत्तम सैनी, उपाधीक्षक रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद ने कहा कि सर्वे भवंतु सुखिन: के भाव के साथ समाज द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उसका संरक्षण करना भी जरूरी है |

इस दौरान सर्व सैनी समाज से सुभाष सैनी अध्यक्ष सैनी समाज चौबीसी पाल, मदन सैनी, जसवंत सैनी, राजेश सैनी, महेंद्र सैनी, सुभाष सैनी तथा रेडक्रॉस फरीदाबाद स्टाफ से जगन्नाथ अत्री, केशव, सुगम, अशोक, कल्याण नागर, ज्ञानेंद्र, रामबरन, गिरीश उपस्थित थे।

भगवान के बाराती बनना बड़े सौभाग्य का अवसर – स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

0
DEKHO NCR
श्री सिद्धदाता आश्रम में 18वें ब्रह्मोत्सव के तीसरे दिन भगवान के विवाह का कार्यक्रम   कल्याण उत्सव के रूप में आयोजित

फरीदाबाद, 03 मई (रूपेश कुमार )। श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) में 18वें ब्रह्मोत्सव के तीसरे दिन आज भगवान श्रीमन नारायण जी का विवाह उत्सव कल्याण उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के साथ आरा बिहार से पधारे जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी ज्योति नारायणाचार्य महाराज और एनआईटी फरीदाबाद के विधायक सतीश फागना प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।

fbd%203

इस अवसर पर श्री सिद्धदाता आश्रम के अधिष्ठाता जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि भगवान के विवाह उत्सव में सम्मिलत होना विशेष अवसर है। इस अवसर पर जिसने सेवा की या दर्शन किए, वह सभी भगवान के कृपपात्र हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यधाम में आयोजित ब्रह्मोत्सव सभी प्रकार की नकारानात्मक शक्तियों को नष्ट कर सकारात्मकता, अध्यात्मिकता और प्रभु प्रेम के बीज अंकुरित करता है। इसलिए इस समारोह में अवश्य ही सम्मिलित होना चाहिए। इस अवसर पर जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी ज्योतिनारायणाचार्य महाराज ने भी भक्तों को प्रभु भक्ति, गुरु भक्ति एवं ब्रह्मोत्सव के विषय में वचन कहे।
इस समारोह में हजारों भक्त जुटे और भगवान के विवाह के साक्षी बने। वहीं बड़ी संख्या में पुजारी, भक्त सब मिलकर नाचते गाते और बाराती का फर्ज निभाते देखे गए। विवाह संपन्न होने के बाद युगल भगवान विहार के लिए श्री नारायण गौशाला पहुंचे। स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने सभी को प्रसाद एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
बता दें कि दक्षिण भारत के संत रामानुजाचार्य स्वामी के नाम से प्रसिद्ध श्री संप्रदाय के प्रमुख क्षेत्र श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में हर वर्ष होने वाले ब्रह्मोत्सव में देश विदेश से हजारों भक्त जुटते हैं। यहां कल यानि तीन मई को भाष्यकार रामानुज स्वामी की जयंती पर महाभिषेक एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री आगमन को लेकर निगम प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियां लगभग पूरी

0
DEKHO NCR
– नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का मंडी की गंदगी को दूर करने का अभियान जारी 

फरीदाबाद, 03 मई (रूपेश कुमार )। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एनआईटी स्थित डबुआ मंडी फरीदाबाद आ रहे हैं।जिसके लिए निगम प्रशासन ने अपनी तरफ से की जा रही तैयारियां लगभग पूरी कर दी हैं ।

fbd%202

बता दे की दो दिन से अचानक हुई बेमौसमी बरसात ने सफाई व्यवस्था को खराब किया था लेकिन निगम प्रशासन इस बरसात के दौरान भी सफाई अभियान में लगा रहा ।
 निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास के आदेश पर सफाई कर्मचारियों ने पूरे संसाधनों से सफाई अभियान चलाया और आज लगभग सफाई का कार्य पूरा हो गया ।
निगम के एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल के नेतृत्व कार्यकारी अभियंता पदम भूषण,एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा,एसडीओ अमित चौधरी,एसडीओ खेमचंद सफाई निरीक्षक बिशन तेवतिया की देखरेख में सफाई अभियान चलाया गया जिसमे सी एंड डी वेस्ट,आसपास के सभी नाले की सफाई और अतिक्रमण को हटवाकर व्यवस्था दुरुस्त की गई । गौरतलब है कि फरीदाबाद की डबुआ सब्जी मंडी में यह जन आभार रैली आयोजित की जा रही है । एनआईटी से विधायक श्री सतीश फागना और  नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास ने वीरवार को अधिकारियों के साथ रैली स्थल का  निरीक्षण किया था और सफाई के निर्देश दिए थे ।
उसके बाद से सब्जी मंडी की सफाई शुरू कर दी गई थी।सब्जी मंडी में आसपास के इलाके को भी साफ़ किया गया है ।नगर निगम द्वारा हेलीपैड के स्थल के अलावा उसके आस पास भी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है ।

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों पर: कृष्ण पाल गुर्जर

0
DEKHO NCR
जनता की बुनियादी जरूरतों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है सरकार : राजेश नागर
– केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और राज्य मंत्री राजेश नागर ने सेहतपुर पल्ला में सीवरेज और पीने के पानी की लाइन डालने के कार्य का शुभारंभ किया

फरीदाबाद, 03 मई (रूपेश कुमार ) भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के राज्य मंत्री राजेश नागर ने शनिवार को सेहतपुर पल्ला में सीवरेज और पीने के पानी की लाइन डालने के कार्य का स्थानीय लोगों के हाथों से नारियल तुड़वाकर शुभारंभ किया। शुभारंभ कार्यक्रम में फरीदाबाद नगर निगम की मेयर प्रवीण जोशी भी विशेष रूप से उपस्थित रही।

fbd%201


केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि आज पल्ला से सेहतपुर तक सीवर लाइन और पीने के पानी की पाइप लाइन डालने के दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। इन विकास कार्यों पर सरकार द्वारा कुल लगभग 5 करोड़ 43 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें सीवर लाइन बिछाने पर लगभग 3 करोड़ 14 लाख रुपये तथा पीने के पानी की लाइन डालने पर लगभग 2 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत आएगी। इन कार्यों का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ हो और हर घर तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन  में देश और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। दोनों ही नेताओं का लक्ष्य “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को साकार करते हुए आम जन तक विकास की वास्तविक पहुंच सुनिश्चित करना है। चाहे वह बुनियादी ढांचे का विस्तार हो, स्वास्थ्य सेवाओं का सुधार, शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि हो या ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण—हर क्षेत्र में तीव्र गति से कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाने का संकल्प लिया है। पल्ला से सेहतपुर तक सीवर लाइन और पेयजल पाइप लाइन जैसी परियोजनाएं इसी नीति का प्रमाण हैं, जो यह दर्शाती हैं कि सरकार आम जनता की प्राथमिक आवश्यकताओं के प्रति कितनी संवेदनशील और जिम्मेदार है। इन कार्यों से न केवल नागरिकों को सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि उनका जीवन स्तर भी ऊंचा उठेगा। यह समर्पण और कार्यशैली ही है, जिससे आज भारत और हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं और आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से बढ़ रहे हैं।इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को सर्वोपरि मानते हुए निरंतर सक्रिय और प्रतिबद्ध है। स्थानीय नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग को साकार रूप देते हुए इन विकास कार्यों की शुरुआत एक नए युग की शुरुआत है। सीवर लाइन की व्यवस्था से क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य को नया आयाम मिलेगा, वहीं पीने के पानी की पाइपलाइन से हर घर तक शुद्ध और सुरक्षित जल की पहुंच सुनिश्चित होगी। इन परियोजनाओं का शुभारंभ इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार अपने नागरिकों के जीवन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पहल क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे न सिर्फ बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ होंगी, बल्कि सामाजिक और आर्थिक उन्नति को भी बल मिलेगा। इस अवसर पर मेयर प्रवीण जोशी सहित स्थानीय वार्ड पार्षद और अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

हरियाणा सकल जीएसटी संग्रह में देश भर में चौथे स्थान पर पहुंचा

0
DEKHO NCR
– राज्य ने अप्रैल 2025 में एसजीएसटी संग्रह में 15.70% की वृद्धि की दर्ज – नायब सैनी 

चंडीगढ़, 02 मई (रूपेश कुमार )। हरियाणा प्रदेश एक महत्वपूर्ण वित्तीय उपलब्धि हासिल करते हुए देश भर में सकल जीएसटी संग्रह में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। अप्रैल 2025 में हरियाणा ने 14,057 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह किया है। यह उपलब्धि ऐसे समय में मिली है जब भारत ने इसी अवधि के दौरान 2.37 लाख करोड़ रुपये का अपना उच्चतम मासिक जीएसटी संग्रह दर्ज किया है।

main%201

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, जिनके पास आबकारी एवं कराधान विभाग का प्रभार भी है, ने आज यहां इस सम्बन्ध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि हरियाणा, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 5वें स्थान पर था, ने अब अप्रैल 2025 में तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश को पछाड़कर चौथा रैंक हासिल किया है।  
हरियाणा ने  अप्रैल 2025 में राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) संग्रह के रूप में 2,492.43 करोड़ रुपये प्राप्त किये, जो अप्रैल 2024 में एकत्र 2,154.13 करोड़ रुपये की तुलना में 15.70% की उल्लेखनीय वृद्धि है। यह पर्याप्त वृद्धि हरियाणा के लगातार बेहतर आर्थिक प्रदर्शन और कुशल कर प्रशासन को दर्शाती है।
मुख्यमंत्री ने इस सफलता का श्रेय राज्य के पारदर्शी और प्रौद्योगिकी-संचालित शासन को दिया, जिससे कर अनुपालन को बढ़ाया है और कर आधार का विस्तार किया  है। उन्होंने कहा कि जीएसटी संग्रह में यह उछाल न केवल हरियाणा की आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है बल्कि राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को समर्थन देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद राष्ट्रीय राजस्व में हरियाणा के महत्वपूर्ण योगदान का प्रमाण है। 

जारी किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2025 के लिए सकल जीएसटी संग्रह में शीर्ष छ: राज्य महाराष्ट्र (41,645 करोड़ रुपये), कर्नाटक (17,815 करोड़ रुपये), गुजरात (14,970 करोड़ रुपये), हरियाणा (14,057 करोड़ रुपये), तमिलनाडु (13,831 करोड़ रुपये) और उत्तर प्रदेश (13,600 करोड़ रुपये) शामिल हैं।