back to top
Monday, April 20, 2026
Home Blog Page 47

रास्ता रोक लडकी से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 03 मई (रूपेश कुमार )पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि CISF कॉलोनी, फरीदाबाद में रहने वाली महिला ने पुलिस चौकी सेक्टर-3 में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि जब वह संतसग से निकल कर तिगांव रोड से नहर के साथ-साथ घर जा रही थी तब किसी ने उसका रास्ता रोक कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। जिस शिकायत पर पुलिस थाना सेक्टर-8 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

fbd%207

उन्होने अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि पुलिस चौकी सेक्टर-3 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक वासी बारेस्वरी, मुंगेर हाल सेक्टर-3 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया की वह नहर पर नहाने गया था और लडकी को देखकर उसकी नियत खराब हो गई और उसने लडकी को धक्का देकर उसको झाडियों की ओर धकेल दिया और दुष्कर्म करने की कोशिश की जिस पर लड़की के जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग गया।
आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

निवेश करवाने के बहाने 1,10,85,600 रुपये की ठगी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 03 मई (रूपेश कुमार )। साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर-14, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि एक डेटिंग एप पर उसकी एक लडकी से बात हुई, जिसके बाद उनकी बातें व्हाट्सएप पर होने लगी। जिसने शिकायतकर्ता को ट्रैडिंग कर मुनाफा कमाने की बात कही और उसने शिकायतकर्ता के पास एक एप का लिंक भेज कर लॉगिन करवाया और शिकायतकर्ता के 1,10,85,600/- रुपये को ठगों के खाता में भिजवाया। जब पैसे निकालने को कहा तो उससे 24 लाख रूपये की मांग की गई। जिसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में मामला दर्ज किया गया।

fbd%206

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यम व राज कपूर वासी कानपुर, उतर प्रदेश को कानपुर से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में पाया गया कि आरोपी राज कपूर ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाता था और इसने सत्यम का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था जिसके खाता में ठगी के 10 लाख रूपये आये थे।
अधिक पूछताछ के लिए आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

एटीएम कार्ड फ्रॉड करने के मामले में 7 साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 03 मई (रूपेश कुमार ) दिसंबर 2018 में पुलिस थाना सेक्टर 58 में लक्ष्मण वासी गाँव करनेरा फरीदाबाद ने दी अपनी शिकायत मे आरोप लगाया कि वह 9 दिसम्बर 2018 को राजीव कॉलोनी स्थित SBI ATM पर पैसे निकलवाने आया था, ATM पर उसके साथ एक लड़का खड़ा था, जिसने उसका ATM लेकर कहा कि वह पैसे निकालने में मदद करता है, फिर उसने शिकायतकर्ता का ATM कार्ड दो-तीन बार ATM के अंदर दिया तथा जाते वक्त धोखे से दुसरा ATM  दे दिया तथा अपने दो अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ फरार हो गए। जिस संबंध में थाना सेक्टर 58 मे संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है          

fbd%205

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच AVTS ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कर्ण वासी गांव फिरोजपुर आलम, पलवल  हाल  फरुखनगर, गुड़गांव  को फरुखनगर से गिरफ्तार किया है

पूछताछ मे सामने आया कि आरोपी वारदात के बाद घर से भाग गया था और अलग अलग राज्यों में गाड़ी चलाने का काम करता था लेकिन अभी कुछ समय से वह गुड़गांव फरुखनगर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। आरोपी पर एक POCSO एक्ट का मामला राजस्थान में भी दर्ज है।
आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। मामले में पहले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

सर्व सैनी समाज फतेहपुर बिल्लौच ने पौधारोपण कर स्वच्छता का संकल्प लिया : पुरुषोत्तम सैनी

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 03 मई (रूपेश कुमार )। सर्व सैनी समाज संगठन, फतेहपुर बिल्लौच, फरीदाबाद द्वारा  मानव जाति के कल्याण के लिए कर्मयोग शुरू करते हुए  आज शनिवार को दाऊजी मंदिर फतेहपुर बिल्लौच में फलदार व छायादार पौधा रोपण किया गया। इस दौरान नीम,आम सहित अन्य प्रकार के 5 पौधे रोपे गए। समाज के सदस्यों ने विशेष रूप से सभी पौधों का संरक्षण का संकल्प भी लिया।

fbd%204
प्रसिद्ध समाजसेवक  प्रदीप सैनी ने बताया कि समाज द्वारा सदस्यों के जन्म दिवस, विवाह वर्षगांठ,पुण्यतिथि को स्मृति में संजोए रखने के लिए विशेष रूप से पौधारोपण की मुहिम चलाई गई है। आज हमारे पिता जी स्व० श्री सुखदेव सैनी जी की चौथी पुण्यतिथि है |

इस मौके पर कृष्ण कुमार चोपड़ा, नवनियुक्त  महासचिव, मूक बधिर कल्याणकारी संस्था, हरियाणा चंडीगढ़ ने बताया कि प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक है।
खेमचंद सैनी, सरपंच पति फतेहपुर बिल्लौच द्वारा कृष्ण कुमार चोपड़ा जी का फूलमाला तथा शाल देकर स्वागत किया |

पुरुषोत्तम सैनी, उपाधीक्षक रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद ने कहा कि सर्वे भवंतु सुखिन: के भाव के साथ समाज द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उसका संरक्षण करना भी जरूरी है |

इस दौरान सर्व सैनी समाज से सुभाष सैनी अध्यक्ष सैनी समाज चौबीसी पाल, मदन सैनी, जसवंत सैनी, राजेश सैनी, महेंद्र सैनी, सुभाष सैनी तथा रेडक्रॉस फरीदाबाद स्टाफ से जगन्नाथ अत्री, केशव, सुगम, अशोक, कल्याण नागर, ज्ञानेंद्र, रामबरन, गिरीश उपस्थित थे।

भगवान के बाराती बनना बड़े सौभाग्य का अवसर – स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

0
DEKHO NCR
श्री सिद्धदाता आश्रम में 18वें ब्रह्मोत्सव के तीसरे दिन भगवान के विवाह का कार्यक्रम   कल्याण उत्सव के रूप में आयोजित

फरीदाबाद, 03 मई (रूपेश कुमार )। श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) में 18वें ब्रह्मोत्सव के तीसरे दिन आज भगवान श्रीमन नारायण जी का विवाह उत्सव कल्याण उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के साथ आरा बिहार से पधारे जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी ज्योति नारायणाचार्य महाराज और एनआईटी फरीदाबाद के विधायक सतीश फागना प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।

fbd%203

इस अवसर पर श्री सिद्धदाता आश्रम के अधिष्ठाता जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि भगवान के विवाह उत्सव में सम्मिलत होना विशेष अवसर है। इस अवसर पर जिसने सेवा की या दर्शन किए, वह सभी भगवान के कृपपात्र हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यधाम में आयोजित ब्रह्मोत्सव सभी प्रकार की नकारानात्मक शक्तियों को नष्ट कर सकारात्मकता, अध्यात्मिकता और प्रभु प्रेम के बीज अंकुरित करता है। इसलिए इस समारोह में अवश्य ही सम्मिलित होना चाहिए। इस अवसर पर जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी ज्योतिनारायणाचार्य महाराज ने भी भक्तों को प्रभु भक्ति, गुरु भक्ति एवं ब्रह्मोत्सव के विषय में वचन कहे।
इस समारोह में हजारों भक्त जुटे और भगवान के विवाह के साक्षी बने। वहीं बड़ी संख्या में पुजारी, भक्त सब मिलकर नाचते गाते और बाराती का फर्ज निभाते देखे गए। विवाह संपन्न होने के बाद युगल भगवान विहार के लिए श्री नारायण गौशाला पहुंचे। स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने सभी को प्रसाद एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
बता दें कि दक्षिण भारत के संत रामानुजाचार्य स्वामी के नाम से प्रसिद्ध श्री संप्रदाय के प्रमुख क्षेत्र श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में हर वर्ष होने वाले ब्रह्मोत्सव में देश विदेश से हजारों भक्त जुटते हैं। यहां कल यानि तीन मई को भाष्यकार रामानुज स्वामी की जयंती पर महाभिषेक एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री आगमन को लेकर निगम प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियां लगभग पूरी

0
DEKHO NCR
– नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का मंडी की गंदगी को दूर करने का अभियान जारी 

फरीदाबाद, 03 मई (रूपेश कुमार )। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एनआईटी स्थित डबुआ मंडी फरीदाबाद आ रहे हैं।जिसके लिए निगम प्रशासन ने अपनी तरफ से की जा रही तैयारियां लगभग पूरी कर दी हैं ।

fbd%202

बता दे की दो दिन से अचानक हुई बेमौसमी बरसात ने सफाई व्यवस्था को खराब किया था लेकिन निगम प्रशासन इस बरसात के दौरान भी सफाई अभियान में लगा रहा ।
 निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास के आदेश पर सफाई कर्मचारियों ने पूरे संसाधनों से सफाई अभियान चलाया और आज लगभग सफाई का कार्य पूरा हो गया ।
निगम के एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल के नेतृत्व कार्यकारी अभियंता पदम भूषण,एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा,एसडीओ अमित चौधरी,एसडीओ खेमचंद सफाई निरीक्षक बिशन तेवतिया की देखरेख में सफाई अभियान चलाया गया जिसमे सी एंड डी वेस्ट,आसपास के सभी नाले की सफाई और अतिक्रमण को हटवाकर व्यवस्था दुरुस्त की गई । गौरतलब है कि फरीदाबाद की डबुआ सब्जी मंडी में यह जन आभार रैली आयोजित की जा रही है । एनआईटी से विधायक श्री सतीश फागना और  नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास ने वीरवार को अधिकारियों के साथ रैली स्थल का  निरीक्षण किया था और सफाई के निर्देश दिए थे ।
उसके बाद से सब्जी मंडी की सफाई शुरू कर दी गई थी।सब्जी मंडी में आसपास के इलाके को भी साफ़ किया गया है ।नगर निगम द्वारा हेलीपैड के स्थल के अलावा उसके आस पास भी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है ।

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों पर: कृष्ण पाल गुर्जर

0
DEKHO NCR
जनता की बुनियादी जरूरतों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है सरकार : राजेश नागर
– केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और राज्य मंत्री राजेश नागर ने सेहतपुर पल्ला में सीवरेज और पीने के पानी की लाइन डालने के कार्य का शुभारंभ किया

फरीदाबाद, 03 मई (रूपेश कुमार ) भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के राज्य मंत्री राजेश नागर ने शनिवार को सेहतपुर पल्ला में सीवरेज और पीने के पानी की लाइन डालने के कार्य का स्थानीय लोगों के हाथों से नारियल तुड़वाकर शुभारंभ किया। शुभारंभ कार्यक्रम में फरीदाबाद नगर निगम की मेयर प्रवीण जोशी भी विशेष रूप से उपस्थित रही।

fbd%201


केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि आज पल्ला से सेहतपुर तक सीवर लाइन और पीने के पानी की पाइप लाइन डालने के दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। इन विकास कार्यों पर सरकार द्वारा कुल लगभग 5 करोड़ 43 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें सीवर लाइन बिछाने पर लगभग 3 करोड़ 14 लाख रुपये तथा पीने के पानी की लाइन डालने पर लगभग 2 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत आएगी। इन कार्यों का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ हो और हर घर तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन  में देश और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। दोनों ही नेताओं का लक्ष्य “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को साकार करते हुए आम जन तक विकास की वास्तविक पहुंच सुनिश्चित करना है। चाहे वह बुनियादी ढांचे का विस्तार हो, स्वास्थ्य सेवाओं का सुधार, शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि हो या ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण—हर क्षेत्र में तीव्र गति से कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाने का संकल्प लिया है। पल्ला से सेहतपुर तक सीवर लाइन और पेयजल पाइप लाइन जैसी परियोजनाएं इसी नीति का प्रमाण हैं, जो यह दर्शाती हैं कि सरकार आम जनता की प्राथमिक आवश्यकताओं के प्रति कितनी संवेदनशील और जिम्मेदार है। इन कार्यों से न केवल नागरिकों को सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि उनका जीवन स्तर भी ऊंचा उठेगा। यह समर्पण और कार्यशैली ही है, जिससे आज भारत और हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं और आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से बढ़ रहे हैं।इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को सर्वोपरि मानते हुए निरंतर सक्रिय और प्रतिबद्ध है। स्थानीय नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग को साकार रूप देते हुए इन विकास कार्यों की शुरुआत एक नए युग की शुरुआत है। सीवर लाइन की व्यवस्था से क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य को नया आयाम मिलेगा, वहीं पीने के पानी की पाइपलाइन से हर घर तक शुद्ध और सुरक्षित जल की पहुंच सुनिश्चित होगी। इन परियोजनाओं का शुभारंभ इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार अपने नागरिकों के जीवन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पहल क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे न सिर्फ बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ होंगी, बल्कि सामाजिक और आर्थिक उन्नति को भी बल मिलेगा। इस अवसर पर मेयर प्रवीण जोशी सहित स्थानीय वार्ड पार्षद और अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

हरियाणा सकल जीएसटी संग्रह में देश भर में चौथे स्थान पर पहुंचा

0
DEKHO NCR
– राज्य ने अप्रैल 2025 में एसजीएसटी संग्रह में 15.70% की वृद्धि की दर्ज – नायब सैनी 

चंडीगढ़, 02 मई (रूपेश कुमार )। हरियाणा प्रदेश एक महत्वपूर्ण वित्तीय उपलब्धि हासिल करते हुए देश भर में सकल जीएसटी संग्रह में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। अप्रैल 2025 में हरियाणा ने 14,057 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह किया है। यह उपलब्धि ऐसे समय में मिली है जब भारत ने इसी अवधि के दौरान 2.37 लाख करोड़ रुपये का अपना उच्चतम मासिक जीएसटी संग्रह दर्ज किया है।

main%201

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, जिनके पास आबकारी एवं कराधान विभाग का प्रभार भी है, ने आज यहां इस सम्बन्ध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि हरियाणा, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 5वें स्थान पर था, ने अब अप्रैल 2025 में तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश को पछाड़कर चौथा रैंक हासिल किया है।  
हरियाणा ने  अप्रैल 2025 में राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) संग्रह के रूप में 2,492.43 करोड़ रुपये प्राप्त किये, जो अप्रैल 2024 में एकत्र 2,154.13 करोड़ रुपये की तुलना में 15.70% की उल्लेखनीय वृद्धि है। यह पर्याप्त वृद्धि हरियाणा के लगातार बेहतर आर्थिक प्रदर्शन और कुशल कर प्रशासन को दर्शाती है।
मुख्यमंत्री ने इस सफलता का श्रेय राज्य के पारदर्शी और प्रौद्योगिकी-संचालित शासन को दिया, जिससे कर अनुपालन को बढ़ाया है और कर आधार का विस्तार किया  है। उन्होंने कहा कि जीएसटी संग्रह में यह उछाल न केवल हरियाणा की आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है बल्कि राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को समर्थन देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद राष्ट्रीय राजस्व में हरियाणा के महत्वपूर्ण योगदान का प्रमाण है। 

जारी किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2025 के लिए सकल जीएसटी संग्रह में शीर्ष छ: राज्य महाराष्ट्र (41,645 करोड़ रुपये), कर्नाटक (17,815 करोड़ रुपये), गुजरात (14,970 करोड़ रुपये), हरियाणा (14,057 करोड़ रुपये), तमिलनाडु (13,831 करोड़ रुपये) और उत्तर प्रदेश (13,600 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

क्वालिटी एसोरेंस कनक्लेव में निष्कर्ष इको फ्रेंडली कंस्ट्रक्शन मटेरियल का हो उपयोग : नायब सैनी

0
DEKHO NCR
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने क्वालिटी एसोरेंस कनक्लेव की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की
एनजीटी गाइडलाइन के क्रियान्वयन में सीएसआर के तहत उद्योगों को किया जाए शामिल

चंडीगढ़, 02 मई (रूपेश कुमार )। हरियाणा ने गुणवत्ता आश्वासन प्राधिकरण की स्थापना करके एक और उपलब्धि हासिल की है, जो देश में अपनी तरह की पहली पहल है। आज, क्वालिटी एसोरेंस कनक्लेव ने अपने मानक संचालन विधियों और प्रक्रियाओं (SOMPs)  को लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य पूरे राज्य में मजबूत, टिकाऊ और विश्वसनीय बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देना है।

main%202

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम में SOMPs और क्वालिटी एसोरेंस कनक्लेव की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की।

क्वालिटी एसोरेंस कनक्लेव की पहल  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ’2047 तक विकसित भारत’ के विजन के अनुरूप है। पहली बार, सभी प्रमुख हितधारक – जिसमें लोक निर्माण विभाग (भवन और सड़कें), जन स्वास्थ्य इंजीनियरिंग, विकास और पंचायत, सिंचाई, बिजली, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (HSAMB), HSIIDC  और प्रदेशभर के ठेकेदार जो विकास परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया का हिस्सा होते है और परियोजना पूरी करने में एक अहम भूमिका अदा करते है, जैसे विभिन्न विभागों और बोर्डों के इंजीनियरिंग विंग शामिल हैं-एक एकीकृत गुणवत्ता आश्वासन ढांचे के तहत एक साथ आए हैं।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में पहले से ही इसी तरह के गुणवत्ता आश्वासन प्राधिकरण मौजूद हैं। हरियाणा भारत का पहला राज्य है जिसने इस तरह का मॉडल अपनाया है, जो उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे के विकास के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
 उद्घाटन के बाद, चार केंद्रित विचार-मंथन सत्र आयोजित किए गए, जिसमें पीईसी चंडीगढ़ और सीपीईटी अहमदाबाद, एनआईटी कुरुक्षेत्र और देश के अन्य तकनीकी प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे संस्थानों के क्षेत्र विशेषज्ञ और संकाय सदस्य शामिल हुए।
विशेषज्ञों ने मुख्य 4 विषयों पर अपने विचार साझा किए, जिनमें जमीनी स्तर पर गुणवत्ता चेतना विकसित करना, टिकाऊ बुनियादी ढांचे के लिए पर्यावरण के अनुकूल सामग्री और स्मार्ट डिजाइन का उपयोग, इंजीनियरिंग कार्यों में गुणवत्ता आश्वासन को सक्षम करने के लिए नए युग की तकनीक को अपनाना और बुनियादी ढांचे के विकास में राज्य-स्तरीय सर्वोत्तम अभ्यास शामिल हैं। कुल 24 विशेषज्ञों ने अपने विचार दिए, जिनमें से प्रत्येक सत्र में 6 विशेषज्ञ थे।
अंत में, विशेषज्ञों ने पर्यावरण के अनुकूल निर्माण सामग्री का उपयोग करने, सीएसआर फंडिंग में उद्योगों को शामिल करने और एनजीटी दिशानिर्देशों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस बात पर भी चर्चा की गई कि इमारतों, सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के पूरा होने के बाद, वर्तमान में उनके दीर्घकालिक रखरखाव का कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए, गुणवत्ता आश्वासन प्राधिकरण को जल्द ही एक व्यापक रखरखाव नीति पेश करनी चाहिए। इसके अलावा, इन पहलों का समर्थन करने के लिए प्रासंगिक कानून भी लाया जाएगा।
प्राधिकरण के चेयरमैन श्री राजीव अरोडा ने सभी पैनिलिस्टि व अन्य विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस क्वालिटी एसोरेंस कनक्लेव को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी की पंजाब के नेताओं को नसीहत, पानी पर घटिया राजनीति न करें

0
DEKHO NCR
– अगर पंजाब के लोगों को पीने के पानी की आवश्यकता पड़ती है तो हम अपनी जमीन का     पानी पंजाब को देंगेनायब सैनी

चंडीगढ़, 02 मई (रूपेश कुमार )। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जल वितरण के संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि इस प्रकार की घटिया राजनीति न करें, यह गुरुओं की धरती है और हम गुरुओं को प्रणाम करते हैं। वे पंजाब की आवाम के हित में काम करें। हरियाणा भी पंजाब का भाग है और वहीं से अस्तित्व में आया है। इस प्रकार की घटिया स्तर की राजनीति किसी के लिए भी ठीक नहीं है।

main%201

मुख्यमंत्री आज पंचकूला में क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी द्वारा आयोजित क्वालिटी एश्योरेंस कॉन्क्लेव के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं हरियाणा का मुखिया होने के नाते कहता हूं कि अगर पंजाब के लोगों को पीने के पानी की आवश्यकता पड़ती है तो हम टयूबवेल लगाकर अपनी जमीन का पानी निकालकर पंजाब के लोगों को पिलाने का काम करेंगे। पंजाब के किसी व्यक्ति को हम प्यासा नहीं रहने देंगे, यह गारंटी मेरी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछला रिकॉर्ड देख लें, जो पानी हरियाणा को पहले से मिलता आ रहा है, हम केवल उसी की बात कर रहे हैं। पानी एक प्राकृतिक स्रोत है। इस राजनीति में यह पानी वेस्ट होकर पाकिस्तान चला जाएगा, जो हमारे निहत्थे लोगों का खून बहाने का काम कर रहा है।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा को जो पहले पानी आता था हम उतना ही पानी मांग रहे हैं। उससे अधिक पानी के लिए नहीं बोल रहे हैं। हम एसवाईएल के भी उसी पानी की मांग कर रहे हैं, जो हमारा एग्रीमेंट हुआ है और इस पर ही सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि ये हमारा हक है।