back to top
Monday, April 20, 2026
Home Blog Page 49

व्यापार मण्डल फरीदाबाद (रजि) व यथार्थ हॉस्पिटल आज मनाएगा अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस

0
DEKHO NCR
डा. राजेश भाटिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में तैयार की गई रुपरेखा
फरीदाबाद, 30 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
व्यापार मंडल फरीदाबाद रजि. व यथार्थ हॉस्पिटल सेक्टर-88 ग्रेटर फरीदाबाद मिलकर अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर एक मई, 2025 को दोपहर 03 बजे तिकोना पार्क स्थित ब्यापार मंडल में एक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे, राजेश भाटिया ने यथार्थ हॉस्पिटल के वाइस-प्रेसिडेंट मार्केटिंग के सिद्धार्थ शर्मा से फोन पर बातचीत करी।
fbd%206


 जिसमें श्रमिकों को जहां टोपी (केप), बिस्किट, मीठा जल इत्यादि वितरित की जाएगी वहीं उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही साथ उन्हें रिफ्रेशमेंट दी जाएगी। इस आयोजन के संदर्भ में आज व्यापार मंडल के प्रधान डा. राजेश भाटिया की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं यथार्थ हॉस्पिटल की मैनेजमेंट अधिकारियों की बीच एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे संबोधित करते हुए डा. राजेश भाटिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर व्यापार मंडल और यथार्थ हॉस्पिटल एक नई पहल शुरू कर दी है, जिसके तहत जहां उनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी वहीं उन्हें टोपी व रिफ्रेशमेंट इत्यादि भी भेंट की जाएगी। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मजदूर व श्रमिकों को समर्पित रहता है और इस दौरान श्रमिकों व मजदूरों को उनके अधिकारों के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया जाएगा। इस मौके पर यथार्थ हॉस्पिटल के सीनियर मैनेजर मार्केटिंग राजीव शर्मा, यादराम, मोनिका भाटिया,सचिन भाटिया, अमित नरूला, प्रेम बब्बर, रिंकल  भाटिया, नंद राम पाहिल, इन्द्र पाल जैन मौजूद थे।

आईएमटी इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद राणा ने HDFC बैंक की नई ब्रांच का रिबन काटकर किया उद्घाटन

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 30 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
मंगलवार को सेक्टर-2, फरीदाबाद में HDFC बैंक की नई शाखा का भव्य उद्घाटन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि आईएमटी इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन फरीदाबाद  (IIAF )के अध्यक्ष प्रमोद राणा ने रिबन काटकर उद्घाटन किया।

fbd%205

इस मौके पर अजय सोमवंशी, जनरल सेक्रेटरी श्रीमती रश्मी, चेयरमैन डी. पी. यादव, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गोयल, वरिष्ठ उद्योगपति एवं पूर्व पार्षद श्री दयाचंद यादव, राजेश रावत सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
यह शाखा सेक्टर-2 व आसपास के निवासियों और IMT के उद्योगपतियों के लिए बैंकिंग की दिशा में एक सराहनीय कदम है। सभी अतिथियों ने HDFC बैंक के इस प्रयास की प्रशंसा की और शुभकामनाएं दीं।

फरीदाबाद में 10 मई को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम रितु यादव

0
DEKHO NCR
मामलों का शीघ्र निपटारा करने में लोक अदालतों की महत्वपूर्ण भूमिका

फरीदाबाद, 30 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
 जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप गर्ग के कुशल मार्गदर्शन और सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रितु यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई 2025 को फरीदाबाद, सेक्टर 12 स्थित जिला न्यायालय परिसर में आयोजन किया जाएगा।

fbd%204


जिसका मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक चालान केसों का अधिक से अधिक निपटारा बैंक रिकवरी मामले, मोटर वाहन दुर्घटना दावा (MACT) मामले, पारिवारिक विवाद, दीवानी मामले, फौजदारी जमानती मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले, बिजली और पानी के बिलों से जुड़े विवाद, राजस्व मामले, और अन्य छोटे-छोटे वादों का आपसी सहमति से अधिक से अधिक निपटान करना है।


सीजेएम रितु यादव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने लंबित विवादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निपटाने के लिए आगे आए। यह न केवल न्यायिक प्रणाली के बोझ को कम करेगा, बल्कि विवादों का त्वरित और स्थायी समाधान सुनिश्चित करेगा।

जिला के 17 परीक्षा केंद्रों पर 4 मई को होगी नीट की परीक्षा : डीसी

0
DEKHO NCR
नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस और प्रशासन सतर्क

फरीदाबाद, 30 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने बताया कि आगामी 4 मई को जिला में 17 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा दोपहर 02 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सामान्य उम्मीदवारों के लिए दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शाम छह बजे तक परीक्षा संचालित होगी। 

fbd%203


उन्होंने आगामी नीट परीक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अधिकारियों से जिला में निर्धारित 17 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। साथ ही, पुलिस विभाग से समन्वय बनाकर परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।  उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं, बिजली, पंखे, जैमर, पेयजल, शौचालय और साफ सफाई सहित अन्य उचित व्यवस्था के प्रबंध बारे भी अधिकारी ध्यान रखें।


डीसी ने अधिकारियों से कहा कि वे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। परीक्षा केंद्रों पर आने वाले विद्यार्थियों की जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान केंद्र के अंदर न जाए—फ्रिस्किंग टीम इस बात को सुनिश्चित करे कि परीक्षार्थी और स्कूल स्टाफ मोबाइल फोन सहित कोई भी प्रतिबंधित वस्तु भीतर न ले जाएं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएं और अधिकारी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लें। डीसी ने ट्रैफिक पुलिस को परीक्षा वाले दिन ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर आवश्यक मार्गों का डायवर्सन कराने को कहा ताकि केंद्रों के आस-पास किसी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति न बने। साथ ही, उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आस-पास भीड़ न जुटने देने के निर्देश भी दिए।

समीक्षा बैठक में एडीसी साहिल गुप्ता, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार, सीएमओ डॉ जयंत आहूजा, जिला शिक्षा अधिकारी अजित सिंह, एसीपी विष्णु सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

– मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जिलाधिकारियों संग की नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों में चल रही नीट परीक्षा को लेकर तैयारियो का  जायज़ा लिया एवं जरुरी दिशा निर्देश भी दिए | उन्होंने कहा की परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करना और छात्रों को बिना किसी परेशानी के परीक्षा देने की अनुमति देना महत्वपूर्ण है। इसके लिए, परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, छात्रों के प्रवेश के लिए सुव्यवस्थित प्रक्रिया, और परीक्षा के दौरान निगरानी की व्यवस्था की जानी चाहिए |

बाल विवाह निषेध अधिनियम पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 30 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
जिला बाल कल्याण परिषद, फरीदाबाद में बाल विवाह निषेध अधिनियम पर आधारित एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला बाल कल्याण अधिकारी पिंकी एवं उनकी टीम द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारीगण सक्रिय रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाना, इसके कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना तथा समाज को बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करना रहा।

fbd%202

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद मानद महासचिव सुषमा गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी बांके बिहारी एवं शिक्षक देवेंद्र उंचा उपस्थित रहे |

महासचिव सुषमा गुप्ता ने कहा कि “बाल विवाह न केवल एक सामाजिक बुराई है, बल्कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास में भी गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। इस पर रोकथाम के लिए समाज, सरकार और संस्थाओं को मिलकर कार्य करना होगा।

कार्यक्रम में शारदा अधिनियम, 1929 की ऐतिहासिक भूमिका और बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 की वर्तमान कानूनी संरचना पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने बाल विवाह के उन्मूलन हेतु एक सामूहिक संकल्प लिया और साथ ही इस प्रेरक संकल्प ने उपस्थित सभी लोगों को बाल अधिकारों की रक्षा हेतु व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेने की भावना से प्रेरित किया।

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी अनिल मोरवाल सहित समस्त स्टाफगण मौजूद रहा।

सीएम विंडो, जन-संवाद और एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान करें अधिकारी : डीसी

0
DEKHO NCR
डीसी विक्रम सिंह ने अफसरों को दिए निर्देश: शिकायतों के समयबद्ध समाधान में     लापरवाही  बर्दाश्त नहीं
– सभी विभागों के नोडल अधिकारी शिकायतों के समाधान की एटीआर जरूर अपलोड करें

फरीदाबाद, 30 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने कहा कि सीएम विंडो,जन-संवाद और एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में प्राथमिकता से निपटान करना सुनिश्चित करें। डीसी  ने सभी विभागों के  नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन शिकायतों के समाधान की  आन लाइन प्लेटफार्म पर एटीआर जरूर अपलोड करें। डीसी विक्रम सिंह ने आज बुधवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में सीएम विंडो, जन-संवाद और एसएमजीटी पोर्टल पर आई शिकायतों की समीक्षा कर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे।

fbd%201

डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों की बैठक में सीएम विंडो, जनसंवाद और एसएमजीटी पोर्टल की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं इन पोर्टलों की समीक्षा करते हैं, ऐसे में शिकायतों के निपटान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी पोर्टल से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लें और निर्धारित समयसीमा में समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी रोजाना पोर्टल खोलकर शिकायतों की वास्तविक स्थिति जांचें और समय पर एक्शन टेकन रिपोर्ट अपलोड करें। शिकायत मिलते ही प्राथमिकता के आधार पर उसका निपटान करें और उसे ओवरड्यू न होने दें।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि लंबित शिकायतों पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई से भी परहेज नहीं किया जाएगा। उन्होंने ऑनलाइन प्रणाली के जरिए पारदर्शी कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी प्रकार से भी औपचारिकता न हो, स्वयं संज्ञान लेकर उस समस्या का समाधान करें और शिकायतकर्ता को भी संतुष्ट करें।

उन्होंने कहा कि जिन  विभागों  की शिकायत ज्यादा पेंडिंग हैं, इनका जल्द से जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि कई शिकायतें ऐसी होती हैं, जिसमें एक से ज्यादा विभागों से संबंधित होती है, इसलिए आपसी तालमेल के साथ उस समस्या का समाधान करें।
 
समीक्षा बैठक में एसडीएम मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

पंजाब ने हरियाणा का पानी रोका,5 जिलों में हो सकता है जलसंकट

0
DEKHO NCR
– मान बोले- एक बूंद ज्यादा नहीं देंगे, सीएम सैनी ने गलत बताया

चंडीगढ़, 29 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
हरियाणा और पंजाब सरकार में भाखड़ा नहर के पानी को लेकर टकराव हो गया है। पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने भाखड़ा नहर से हरियाणा को मिलने वाले पानी में कमी कर दी है। पहले हरियाणा को रोजाना साढ़े 9 हजार क्यूसिक पानी मिल रहा था। अब इसे घटाकर 4 हजार क्यूसिक कर दिया है। इस फैसले पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमारे पास हरियाणा को देने के लिए एक बूंद भी ज्यादा पानी नहीं है। हरियाणा सरकार 2 महीने पहले ही अपने कोटे का सारा पानी इस्तेमाल कर चुकी है। CM भगवंत मान ने आगे कहा- अगर केंद्र सरकार को जरूरत है तो पाकिस्तान जाने से जो पानी रोका है, वह पंजाब के डैम में भर दें, हम उसे आगे हरियाणा को दे देंगे। वहीं, पंजाब सरकार के इस फैसले पर हरियाणा सरकार ने कड़ी आपत्ति जताते हुए शर्तों के हिसाब से पानी देने को कहा है।

main%203

 पंजाब सरकार ने क्या फैसला लिया?
पंजाब और हरियाणा सरकार में 1981 में पानी का समझौता हुआ था। इसके तहत भाखड़ा नहर से पंजाब हरियाणा और राजस्थान को पानी देता है। अभी तक पंजाब हरियाणा को डेली साढ़े 9 हजार क्यूसिक पानी दे रहा था, जिसे 15 दिन पहले से घटाकर 4 हजार क्यूसिक कर दिया गया है।
. पानी की कमी से हरियाणा पर क्या असर होगा?
पंजाब सरकार की इस कटौती का असर हरियाणा में पेयजल और सिंचाई पर पड़ेगा। प्रदेश के 5 जिलों में पानी को लेकर संकट पैदा हो सकता है। इनमें हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, रोहतक, महेंद्रगढ़ शामिल हैं। इन जिलों को पंजाब की भाखड़ा नहर से आने वाले पानी से ही आपूर्ति मिलती है।
 हरियाणा CM ने इस मामले में क्या किया?
हरियाणा के CM नायब सैनी ने इसे लेकर पंजाब CM भगवंत मान से बात की है। हरियाणा सरकार से जुड़े सोर्सेस के मुताबिक, CM सैनी ने पंजाब CM मान को कहा है कि यह फैसला ठीक नहीं है। जल्द ही उन्हें हरियाणा को शर्तों के हिसाब से पूरा पानी देना पड़ेगा।

हरियाणा के धाकड़ छोरे व छोरियां देश में हरियाणा की छोड़ेंगे अमिट छाप- नायब सैनी

0
DEKHO NCR
-प्रधानमंत्री मोदी के विकसित राष्ट्र बनाने के विजन में यूपीएससी उत्तीर्ण अभ्यार्थी अपनी कलम से लिखेंगे पटकथा- नायब सैनी 
भारतीय प्रशासनिक सेवा व अन्य सेवाओं में उत्तीर्ण हरियाणा के अभ्यार्थियों के सम्मान में हरियाणा निवास में आयोजित किया गया समारोह

चंडीगढ़, 29 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यूपीएससी में उत्तीर्ण हरियाणा के 64 अभ्यार्थियों को सम्मानित कर बधाई दी और आशा व्यक्त की है कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को साकार करने में अपनी प्रतिभा का योगदान देंगे और सराहनीय कार्य करके धाकड़ हरियाणा की धाक बनाए रखेंगे। 

main%201

main%202


मुख्यमंत्री आज अपने निवास संत कबीर कुटीर में आयोजित सिविल सेवा परीक्ष 2024 के नवचयनित हरियाणा के होनहार अभ्यर्थियों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे
 मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आप सभी युवा विकसित भारत के सपने की नींव व कर्णधार हैं, देश को आपसे काफी उम्मीदें हैं। विश्वास है कि आप देश के हर हिस्से में पहुंचकर भारत की अनेकता में एकता के भाव को मजबूत करने के साथ-साथ हरियाणा का भी नाम रोशन करेंगे।मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों का आह्वान किया कि वे अपने संस्कार  व जड़ों को न भूले। जहां भी सेवाएं दे अपनी काबिलियत से सफलता के झंडे गाड़े। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले हरियाणा के युवा नौकरी पाने के लिए विधायकों व मंत्रियों के कार्यालयों के चक्कर लगाते थे, परंतु वर्ष 2014 के बाद प्रदेश सरकार ने मिशन मेरिट व बिना खर्ची-बिना पर्ची के सरकारी नौकरी देने के सिस्टम को लागू किया है। उसके बाद युवा कोचिंग सेंटरों में कोचिंग लेकर सरकारी नौकरियां प्राप्त कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने 1 लाख 75 हजार युवाओं को पारदर्शिता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रदेश के छोटे से छोटे गांवों में भी 5-6 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। बड़े गांवों में तो यह संख्या 350-400 है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि जो वे कहते हैं वे करते हैं। हरियाणा सरकार भी उन्हीं का अनुकरण कर रही है। मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले हमने 26 हजार युवाओं को ज्वाइनिंग लैटर देकर चुनाव के दौरान नौकरी देने का युवाओं से किया वादा पूरा किया। उन्होंने कहा कि आप भी दृढ़ निश्चय, कड़ी मेहनत और सच्ची लगन की बदौलत इस मुकाम पर पहुंचे हैं। इसके लिए मैं आप सभी को और आपके अभिभावकों को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों देश में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इसी का नतीजा है कि विश्व के शक्तिशाली देशों के अध्यक्ष भारत की तारीफ कर रहे हैं। इसलिए हम सभी का फर्ज बनता है कि भारत को दुनिया में सिरमौर देश बनाना है, इसमें आप लोगों की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हरियाणा को प्रगति व विकास के पथ पर लाने में हमारे उच्च अधिकारियों ने प्रयास किए हैं, उसी तरह से आप लोग भी देश के 140 करोड़ लोगों के हितों के लिए काम करेंगे और वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री के विकसित भारत बनाने के संकल्प की पटकथा आप युवा अपनी कलम से लिखेंगे। इस मौके पर हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने अभ्यर्थियों से महाभारत ग्रंथ के हर अध्याय से सीख लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गीता हमे कर्म का संदेश देती है और हमे कर्म से लोगों की भलाई करनी है। इसी का अनुकरण करते हुए आप अपनी आगामी सेवाओं के माध्यम से देश की भलाई का कार्य करेंगे। इस दौरान सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री  के.एम पांडुरंग ने कहा कि आप एक बहुत कठिन परीक्षा पास करके आए हो। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आपने कठिन परिश्रम और मेहनत की है।  अब सब तक अलग-अलग भूमिकाओं में देश के लिए सेवाएं देंगे। अब आपकी जिम्मेदारी बढ़ गई है और आपका उद्देश्य बड़े स्तर पर लोगों की भलाई का होना चाहिए।

डिजिटल अरेस्ट करके 1,03,70,000 रुपये की ठगी करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR
– मामले में पहले 15 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

फरीदाबाद, 29 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
आजकल के तकनीकी के दौर टेक्नोलॉजी के सदुपयोग के साथ-साथ दुरुपयोग भी बढ गया है। जिससे साइबर ठग तकनीकी का गलत उपयोग कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। जिनके मामले फरीदाबाद में भी सामने आ रहे हैं। ऐसे ही डिजिटल अरेस्ट करके ठगी करने के एक मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने दो आरोपी रवि किशोर व राजेश को गिरफ्तार किया है।

fbd%209

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना NIT में सेक्टर 46, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह सतरूपा ग्लोबल डिक्शनरी एंड पब्लिशिंग (ओपीसी) लिमिटेड कंपनी की मालिक है, 29 सितंबर को उसके फोन पर एक कॉल आया। कॉल करने वालो ने एक-एक करके बात की और कॉल को कई व्यक्तियों को अग्रेषित किया, जिन्होंने शिकायतकर्ता से कहा कि उसकी कम्पनी खाता से अवैध पैसे का लेन-देन है और ठगों ने उसके व्हाट्सएप पर अवैध पैसे के लेन-देन बारे एक नोटिस भेजा। नोटिस पढ़ने के बाद वह परेशान और भयभीत हो गया, क्योंकि कोई भी दावा सच नहीं था। जिसके बाद ठग लगातार शिकायतकर्ता को वीडियो कॉल करते रहे तथा धमकी देते थे कि वह किसी को भी स्थिति के बारे खुलासा ना करे और ना ही अपना कमरा छोडे, अपने नौकरों को निकाल दे । ठग लगातार वीडियो कॉल के ज़रिए शिकायतकर्ता पर निगरानी करते रहे और हर समय चेहरा देखते रहे। ठगों ने महिला को डरा धमका कर 1,03,70,000/-रू अपने खाता में ट्रांसफर करवा लिए। जिनकी शिकायत साइबर थाना NIT में मामला दर्ज किया गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने आरोपी रवि किशोर वासी गांव दांता रामगढ, सिकर, राजस्थान हाल बापूनगर अहमदाबाद व राजेश वासी गांव अंजना, राजसमंद हाल निकोल, अहमदाबाद को बापूनगर, अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रवि किशोर इंडस्लैंड बैंक अहमदाबाद कि एक शाखा में काम करता है जिसने राजेश का खाता खोलकर आगे ठगों को दिया था तथा उस खाता में ठगी के 10 लाख रूपये आये थे।
आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

कपड़ा कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 29 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में  महिला आरोपी मिथलेश(24) को गिरफ्तार किया है।

fbd%208

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना सारण में यश अरोडा वासी न्यू जनता कॉलोनी फरीदाबाद ने शिकायत दी जिसमें बताया कि उसके पिता किसी काम से हरिद्वार गये हुए थे जहां पर उनके पास रंकित नाम के लड़के का कॉल आया और उसने एक करोड की रंगदारी मांगी और पैसे ना देने की सूरत में गोली मारने की धमकी दी। जिसके बाद उसी रात को दो लडको ने उसके घर की घंटी बजाई और गाली गलौच करने लगे तथा इसके बाद घर के गेट पर गोलियों चलाई और वहां से चले गये। जिसकी शिकायत पर संबंधित धाराओं मे पुलिस थाना सारण में मामला दर्ज किया गया।

उन्होने अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि जिस फोन से कारोबारी को धमकी दी गई थी उस फोन की मालिक महिला आरोपी मिथलेश निवासी डबुआ कॉलोनी को उसके घर से गिरफ्तार कर किया गया है।

अनुसंधान में सामने आया कि रंकित ने सहआरोपी कमल की पत्नी के फोन को प्रयोग कर कारोबारी से रंगदारी मांगी थी। जिसके बाद महिला से दो फोन बरामद किए गए है जिनका प्रयोग करके कारोबारी को धमकी दी गई थी। बाकी आरोपियों की तलाश क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 द्वारा की जा रही है। महिला आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।