back to top
Friday, March 20, 2026
Home Blog Page 50

511 ग्राम पंचायतों को महिला चौपालों के निर्माण के लिए 18.28 करोड़ रुपये की राशि की जारी : नायब सैनी

0
पंचकूला में मनाया गया राज्य स्तरीय ग्राम उत्थान समारोह
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचायतों को दी 368 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
41,591 नये लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने पेंशन लाभ किया वितरित

चंडीगढ़, 24 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में पंचायतों को 368 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। जिला पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय ग्राम उत्थान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने 233 करोड़ रुपये की लागत के 923 विकास कार्यों का उद्घाटन तथा 135 करोड़ रुपये की लागत के 413 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त करने की दिशा में 22 जिला परिषदों, 142 पंचायत समितियों और 5388 ग्राम पंचायतों को स्टाम्प ड्यूटी के अंश के रूप में 573 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए।

main%201

main%202

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने 511 ग्राम पंचायतों को महिला चौपालों के निर्माण के लिए 18.28 करोड़ रुपये की राशि भी जारी की। साथ ही, 411 जिला परिषद सदस्यों तथा 3081 पंचायत समिति सदस्यों को 1.45 करोड़ रुपये की मानदेय राशि भी जारी की।

समारोह में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी, विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कार योजना का हुआ शुभारंभ

समारोह के दौरान, श्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कार योजना का भी शुभारंभ किया। इसके तहत उन पंचायतों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, कृषि उत्पादकता, डिजिटल संपर्क और टिकाऊ बुनियादी ढांचे जैसे सामाजिक-आर्थिक मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी। जनसंख्या के आधार पर, पहले स्थान पर आने वाली ग्राम पंचायतों को 51 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाली पंचायतों को 31 लाख रुपये तथा तीसरे स्थान वाली पंचायत को 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि स्थानीय विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को सशक्त करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ट्रेनिंग किट दिए जाने का भी शुभारंभ किया। इस अभियान में प्रदेश के सभी 71 हजार निर्वाचित प्रतिनिधियों को इस एक साल में रिफ्रेशर ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी और सबको ट्रेनिंग किट दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि इस ट्रेनिंग में भाग अवश्य लें। ट्रेनिंग के दौरान प्रतिनिधियों को पड़ोसी राज्यों के सर्वोत्तम ग्रामीण मॉडल्स का अध्ययन करने के लिए भ्रमण पर भी ले जाया जाएगा।

समारोह के दौरान, श्री नायब सिंह सैनी ने मेरा गांव-मेरी धरोहर तथा मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कार योजना की पुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा गांव-मेरी धरोहर पुस्तक में गांवों की आध्यात्मिक विरासत को संजोने का एक अनूठा प्रयास किया गया है। प्रत्येक जिले के एक गांव की एक ऐसी कहानी चुनी है, जो उस गांव के धार्मिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक गौरव को दर्शाती है। इन 22 कहानियों को ‘मेरा गांव मेरी धरोहर’ पुस्तक में संकलित किया गया है। यह पुस्तक हरियाणा की ग्रामीण धरोहर को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करेगी।

41,591 नये लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने पेंशन लाभ किया वितरित

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने समारोह स्थल से ही प्रदेशभर में विभिन्न पेंशन योजनाओं के 41,591 नये लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ देते हुए सीधे उनके बैंक खातों में राशि जारी की। इन लाभार्थियों के खातों में 12 करोड़ 59 लाख रुपये की राशि डाली गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बुढ़ापा पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि को प्रो-एक्टिव मोड पर बनाने का काम किया है। अब इनके लिए किसी को भी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। पहले की सरकार में तो नागरिकों को पेंशन बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन आज घर बैठे ही स्वतः पेंशन बन जाती है।

खालसा गार्डन में शादी समारोह के दौरान लड़ाई झगड़ा करने व गोली चलाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 24 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने खालसा गार्डन में शादी समारोह के दौरान लड़ाई झगड़ा करने व गोली चलाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

fbd%209

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मीठापुर दिल्ली वासी अरुण राय ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि वह एक सांसद का सामाजिक कार्य देखता है, जिसकी वजह से महेश अवाना वासी मीठापुर दिल्ली शिकायतकर्ता व कथित सांसद को लेकर सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणियां करता है, जिसका जवाब सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए उसके द्वारा भी दिया जाता है, जिस वजह से रंजिश चल रही है। 28 फरवरी को खालसा गार्डन सूरजकुंड रोड में उसके दोस्त के बेटे की शादी थी, जहां पर वह अपने दोनों बेटे अनिकेत व अंकित के साथ आया हुआ था। जब घर जाने के लिए उसका बेटे अनिकेत पार्किंग से गाड़ी लाने के लिए गया तो वहां से झगड़ा की आवाज आई, जब वह व उसका दूसरा बेटा अंकित वहां पहुंचा तो अमर अवाना व अमन अवाना अपने 8-10 साथियों के साथ वहां पर उसके बेटे को पीट रहे थे, जिन्होंने हमें देखते ही हमारे ऊपर फायर कर दिया। जिस पर थाना सूरजकुंड में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने कार्रवाई करते हुए आनंद अवाना(34) वासी बदरपुर दिल्ली को जैतपुर दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

आरोपी आनंद अवाना ने पूछताछ मे बताया की वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है उसने 28 फरवरी को अनिकेत पर डंडो से वार किया था तथा अमर व अमन दोनो आनंद के चाचा के लडके है आरोपी अमन को पहले ही गितफ्तार किया जा चुका है वारदात मे शामिल बाकी आरोपियों की तलाश अपराध शाखा द्वारा कि जा रही है  
आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 24 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
थाना सारन में नंगला एन्क्लेव पार्ट-2, फरीदाबाद की रहने वाली एक महिला ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि  उसकी नाबालिक बेटी के साथ एक लड़के ने दुष्कर्म किया है। जिसकी शिकायत पर पुलिस थाना सारन में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

fbd%208

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सारन की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जीतू वासी पैगांव जिला मथुरा, उतर प्रदेश को पैगांव से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता का मटके बनाने का काम है और जब काम ज्यादा होता था तब आरोपी को काम के लिये बुलाते थे। इस दौरान जब नाबालिग के परिजन काम से घर के बाहर जाते तब वह नाबालिग से दुष्कर्म करता था। आरोपी शिकायतकर्ता की रिश्तेदारी में है।
पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

चाकू मारकर हत्या करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 24 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
 पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में थाना डबुआ की टीम ने 22 अप्रैल को डबुआ क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में 3 आरोपियों को काबू किया है।

fbd%207

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल वासी नालंदा, बिहार हाल गाजीपुर, फरीदाबाद ने थाना डबुआ में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 22 अप्रैल को वह और उसका चाचा मिथुन काम से वापिस आ रहे थे तो गाजीपुर मंडी के पास 3 लड़के खड़े हुए थे। जब उनके पास से निकले तभी उन्होंने उसके चाचा को पकड लिया और कहा कि हम यहां के दादा है, हाथ जोड़कर दादा बोलो। उसके चाचा ने जब छुडाने की कोशिश की तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और उनमें से एक ने चाकू निकालकर उसके चाचा मिथुन के पेट में मार दिया। जिसके बाद हमारे चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग इक्टठा होने लगे और वो तीनों वहां से फरार हो गये। जिसके बाद इलाज के दौरान शिकायतकर्ता के चाचा मिथुन की मौत हो गई। जिस शिकायत पर थाना डबुआ में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना डबुआ की टीम ने 2 आरोपी गोविन्दा वासी गाँव सासोली उत्तर प्रदेश हाल उत्तम नगर, डबुआ, फरीदाबाद व  दीपक वासी पटना, बिहार हाल डबुआ कालोनी, फरीदाबाद व पवन वासी महावीर जिला धौलपुर राज. हाल गजपुर रोड डबुआ कालोनी को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कॉलोनी में दादागीरी दिखाने व लोगों में अपना खौफ बनाना चाहते थे। 22 अप्रैल को उन्होंने शिकायतकर्ता और उसके आ रहे व्यक्ति को रूकवाया और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान पवन ने मिथुन को चाकू मार दिया।
आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है । 

नेक्स्ट्रा इलेवन ने जिले सिंह क्रिकेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को 228 रन से हराया

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 24 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
एक्स अंडीफिटेड आर्मी 8th ऑल इंडिया रविंद्र फागना U-17 डे–नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट रविंद्र फागना क्रिक्रेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर   खेला गया यह मैच नेक्स्ट्रा इलेवन और  जिले सिंह क्रिकेट सेंटर आफ एक्सीलेंस के बीच खेला गया। 

fbd%206


इस मैच में नेक्स्ट्रा इलेवन ने जिले सिंह क्रिकेट सेंटर आफ एक्सीलेंस को 228 रन से हराया, यह मैच 40 ओवर का था और नेक्स्ट्रा इलेवन ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। नेक्स्ट्रा इलेवन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 39.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 338 रन का लक्ष्य  दिया। नेक्स्ट्रा इलेवन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए उमेश कुमार ने 78 गेंदों पर 12 चौके, 8 छक्के की मदद से 131 रन, प्रिंस कुमार ने 34 गेंदों पर 15 चौके की मदद से 2 रन बनाए। जिले सिंह क्रिकेट सेंटर आफ एक्सीलेंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्ष भारद्वाज ने 8 ओवर में 71 रन देकर 3 विकेट, आलीशान अंसारी ओर राज सिंह ने 2–2 विकेट, मानस भाटिया, अंशुल यादव और कण्व कटारिया ने 1–1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए जिले सिंह क्रिकेट सेंटर आफ एक्सीलेंस ने 31.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा। जिले सिंह क्रिकेट सेंटर आफ एक्सीलेंस की और से बल्लेबाजी करते हुए रमन बसोया ने 59 गेंद पर 7 चौके, 5 छक्के की मदद से 81 रन, कण्व कटारिया ने 63 गेंदों में 4 चौके की मदद से 29 रन बनाए। नेक्स्ट्रा इलेवन गेंदबाजी करते हुए  धीरेन ने 8 ओवर में 1 मेडन 34 रन देकर 4 विकेट, सक्षम ने 3.1 ओवर में 1 मेडन 8 रन देकर 3 विकेट, अनुष्का ने 6 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट ओर देव शर्मा  ने 1 विकेट लिया।

मैन ऑफ द मैच उमेश कुमार व फाइटर ऑफ द मैच रमन बेसोया को घोषित किया गया।

राज्य मंत्री राजेश नागर ने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को दी श्रद्धांजलि : राजेश नागर

0
दु:ख की घड़ी में प्रदेश सरकार परिवार के साथ खड़ी है : राजेश नागर 
करनाल , 24 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
हरियाणा के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी राज्य मंत्री राजेश नागर ने वीरवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिजनों से उनके निवास स्थान सैक्टर-7 में बातचीत की तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और विनय नरवाल को श्रद्धांजली दी तथा भगवान से प्रार्थना की वे अपने श्री चरणों में विनय नरवाल को स्थान दें।
fbd%205


राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, जिन परिवारों के साथ ये घटना हुई है, उनके साथ पूर्णरूप से केंद्र व प्रदेश की सरकार साथ खड़ी है।   उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार विनय नरवाल के परिवार के साथ खड़ी है और जिन आतंकवादियों ने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हत्या की है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।

इस मौके पर  मेयर रेनू बाला गुप्ता तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर भी उपस्थित थे। 

बाबा साहेब ने दलित और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए किये अनेकों कार्य: डॉ.नरेन्द्र सिंह रैना

0

एक विचारक, एक दार्शनिक और एक महान नेता थे बाबा साहेब : डॉ.नरेन्द्र सिंह रैना

फरीदाबाद, 24 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरेन्द्र सिंह रैना ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा में कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एक राजनेता या समाज सुधारक ही नहीं थे, बल्कि वह एक विचारक, एक दार्शनिक, एक अर्थशास्त्री एवं एक महान नेता थे और उनके विचार आज भी हमें मार्गदर्शन देते हैं। 
fbd%204


बाबा साहेब ने दलितों और पिछड़ों  के सामाजिक उत्थान के लिए आवाज उठाई । उन्होंने महिलाओं, दलित और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किये और उन्हें शिक्षा, नौकरी और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के अधिकार दिलाए। बाबा साहेब के सामाजिक समरसता, शिक्षा और समानता के सिद्धांतों पर चलकर हम आगे बढ रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार कई ऐसी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ वंचित वर्ग को मिल रहा है। भाजपा की मोदी सरकार सदा बाबा साहेब के आदर्शों और नीतियों  पर चली, उनके समानता और सामाजिक न्याय के अधिकार को माना, धारा 370 को तोड़कर “एक देश, एक संविधान” लागू किया, जम्मू कश्मीर में जहाँ आरक्षण नहीं था वहां आरक्षण के अधिकार दिए। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलकर  समाज हित का कार्य कर रही है और शोषितों, पीड़ितों और दलितों को मजबूत करने का काम कर रही हैं ।

भाजपा जिला फरीदाबाद द्वारा भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ‘सम्मान संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर नरेन्द्र सिंह रैना ने बाबा साहेब के विचारों व राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। श्री रैना ने भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, संगठन महामंत्री,हरियाणा फणीन्द्र नाथ सरमा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व विधायक नरेन्द्र गुप्ता, और भाजपा नेताओं के साथ के साथ बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम से पूर्व 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में मारे गए 26 निर्दोष देशवासियों को 2 मिनट का मौन रख कर  श्रद्धांजलि अर्पित कि गई और मुख्य वक्ता श्री रैना ने कहा धारा 370 के टूटने के बाद कश्मीर जिस तरह फल फूल रहा है, आतंक के आकाओं को सहन नहीं हुआ। देश के हर व्यक्ति को इस आतंकी हमले का दुःख है और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हमला करने का जो दुस्साहस किया है, इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।
श्री रैना ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ नाइंसाफी की और उनका अपमान किया। कांग्रेस नहीं चाहती थी कि बाबा साहेब सरकार में रहें और कांग्रेस ने कभी नहीं चाहा की बाबा साहेब संविधान ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरमैन बनें, बाबा साहेब अपनी काबिलियत से संविधान प्रारूप कमेटी के चैयरमैन बने । 1952 और 1954 चुनाव में कांग्रेस ने साजिश करके बाबा साहेब को चुनाव हरवाने का काम किया। कांग्रेस ने दिल्ली में बाबा साहेब के संस्कार के लिए जगह नहीं दी जबकि भाजपा की मोदी सरकार ने बाबा साहेब को सम्मान देते हुए उनसे जुड़े 5 स्थलों -पंचतीर्थ- को विकसित करने का काम किया । कांग्रेस ने खुद अपने नेताओं को भारत रत्न सम्मान दिए लेकिन बाबा साहेब जैसे महापुरुष को भारत रत्न नहीं दिया,  बाबा साहेब को भारत रत्न तब मिला जब अटल बिहारी वाजपेयी जी वी.पी. सिंह जी के साथ सरकार में थे।

श्री रैना ने कहा कि कांग्रेस सदा ही दलितों और पिछड़ों के आरक्षण के खिलाफ रही, बाबा साहेब के खिलाफ रही और हमेशा संविधान के खिलाफ रही । 1975 के आपातकाल का काला अध्याय आप सब जानते हैं कैसे सत्ता के लिए संविधान की हत्या करने का काम किया, मीडिया को सेंसर कर दिया, लोगों के मूल अधिकारों को ख़त्म कर दिया गया । मोदी जी ने जीएसटी, गरीबों को 10% आरक्षण, महिलाओं के लिए 33% आरक्षण  जैसे रिफार्म के लिए संविधान में 8 बार बदलाव किया लेकिन कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में अपने फायदे के लिए 75 बार संविधान को बदलका संविधान का दुरूपयोग किया।
इस अवसर पर  महापौर प्रवीण बत्रा जोशी,जिला अध्यक्ष पंकज रामपाल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, पूर्व जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल, ज़िला महामंत्री सुरेंद्र जांगड़ा, कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, सह संयोजक गौरव चौहान, विक्रम  अरुआ,गीता सिंह, जिला उपाध्यक्ष भारती भाकुनी, अनिल नागर, वज़ीर सिंह डागर, पंकज सिंगला, लक्ष्मण तंवर, हरेन्द्र भड़ाना, कर्मवीर  बैसला, पूर्व महापौर  सुमन बाला, फ़हीम अहमद, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, सह प्रभारी राज मदान, दलित और ओबीसी समाज के वरिष्ठ बुद्धिजीवी व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

केन्द्र सरकार जल्दी ही पाकिस्तान के खिलाफ कोई बड़ा फैसला लेगी : शिवदत्त वशिष्ठ

0

पाकिस्तान के खिलाफ की नारेबाजी,फूंका पाकिस्तान का पुतला

फरीदाबाद, 24 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
पहलगाम के बैसरन में आतंकियों द्वारा किए नरसंहार के विरूद्ध में ब्लांक डी टू सेक्टर 10 के वासियों ने कश्मीर में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों पर गहरा दुख व्यक्त किया।और हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की इस दुःख की घड़ी में पूरा राष्ट्र उनके साथ खड़ा है।

fbd%203

आज पार्क हॉस्पिटल वाली रोड पर सारे ब्लांक वासी एकत्रित हुए और सेक्टर 12 वाली रोड तक पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आए।और पाकिस्तान का पुतला फूँका। इस मौके पर ब्लॉक डी टू के प्रधान जगजीत सिंह नैन ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंक के खिलाफ देशभर में आक्रोश है। अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय आ गया है।और हम इसकी निंदा करते हैं वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि पहलगाम हमले का मुख्य मक़सद तो यही है कि कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय फ़लक पर जिंदा रखना है भारत के साथ ही अमेरिका को भी एक संदेश देना है दरअसल जब से अमेरिका ने मुंबई हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में से तहव्वुर राणा को भारत को सौंपा है तब से लश्कर के सरगनाओं की तरफ से टीआरएफ पर दबाव बनाया जा रहा है कि उसे भारत में किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देना है। वशिष्ठ ने कहा केन्द्र सरकार चुप नहीं बैठेगी जल्दी ही कोई बड़ा फैसला पाकिस्तान के खिलाफ लिया जायेगा। इस मौके पर ब्लॉक की उपप्रधान दीपा शर्मा,सीमा वशिष्ठ,डायटीशियन भारती वशिष्ठ ,रोशन मितल,सीमा कुमारी,सुरेंद्र कुमार,व सैकड़ों लोग मौजूद थे।

गर्मी व हीट वेव से बचाव के लिए एहतियात बरतें जिलावासी: डीसी

0

जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग ने हीट वेव से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी
डीसी विक्रम सिंह ने कहा, आम नागरिक हीट वेव से बचाव के लिए एडवाइजरी की करें अनुपालना

फरीदाबाद, 24 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
जिला आपदा एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में हवा के गर्म थपेड़ों और बढ़े हुए तापमान से लू (हीट वेव) लगने का खतरा बढ़ जाता है, खासकर धूप में घूमने वालों, खिलाड़ियों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का डर ज्यादा रहता है। लू लगने पर उसके इलाज से बेहतर है, हम लू से बचे रहें यानी बचाव इलाज से बेहतर है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनहित में लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, जिसकी सभी को पालना करते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा बनाए रखनी है।

fbd%202

हीट वेव से बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय : डीसी
डीसी ने आमजन से आह्वान किया कि प्रशासन की ओर से जारी की गई एडवाइजरी की पालना करें और हीट वेव से बचे रहें। उन्होंने बताया कि हीट वेव से बचाव के लिए स्थानीय मौसम संबंधी खबरों के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें, समाचार पत्र पढ़ें, गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढककर रखें, कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं-भले ही प्यास न लगी हो, ओआरएस (ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्यूशन), घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का मांड) नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन कर तरोताजा रहें। बच्चों को वाहनों में छोड़कर न जाएं उन्हें लू लगने का खतरा हो सकता है, नंगे पांव बाहर न जाएं, गर्मी से राहत के लिए हाथ का पंखा अपने पास रखें, काम के बीच में थोड़ा-थोड़ा विश्राम लें, खेत खलीहान में काम कर रहे हैं तो समय-समय पर पेड़ या छाया में ही आसरा लें। गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन न करें। ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना खाएं। खासतौर से दोपहर 12 बजे से सायं 3 बजे के बीच धूप में सीधे न जाए। यदि बच्चे को चक्कर आए, उल्टी घबराहट अथवा तेज सिरदर्द हो, सीने में दर्द हो अथवा सांस लेने में कठिनाई हो तो चिकित्सक को दिखाएं।

डीसी ने बताया कि बढ़ती गर्मी में वृद्ध एवं कमजोर व्यक्तियों की खास देखभाल करें, तेज गर्मी, खासतौर से जब वे अकेले हों, तो कम से कम दिन में दो बार उनकी जांच करें, ध्यान रहे कि उनके पास फोन हो, यदि वे गर्मी से बैचेनी महसूस कर रहे हों तो उन्हें ठंडक देने का प्रयास करें, उनके शरीर को गीला रखें, उन्हें नहलाएं अथवा उनकी गर्दन तथा बगलों में गीला तौलिया रखें, उनके शरीर को ठंडक देने के साथ साथ डॉक्टर अथवा एम्बुलेंस को बुलाएं, उन्हें अपने पास हमेशा पानी की बोतल रखने के लिए कहें।

अपने जानवरों का हीट वेव से कैसे बचाव करें : डीसी
डीसी ने बताया कि जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी दें, उन्हें घर के भीतर रखें, पीने के पानी के दो बाउल रखें ताकि एक में पानी खत्म होने पर दूसरे से वे पानी पी सकें, यदि उन्हें घर के भीतर रखा जाना संभव न हो तो उन्हें किसी छायादार स्थान में रखें, जहां वे आराम कर सकें। ध्यान रखें कि जहां उन्हें रखा जाए वहां दिनभर छाया रहे, अपने पालतू जानवर का खाना धूप में न रखें, जानवरों को किसी बंद जगह में न रखें, यदि आपके पास कुत्ता है तो उसे गर्मी में न टहलाएं, उन्हें सुबह और शाम को घुमाएं जब मौसम ठंडा हो, पालतू पशुओं को गर्म सतह (पटरी, तारकोल की सड़क, गर्म रेत) पर न टहलाएं, किसी भी स्थिति में जानवर को वाहन में न छोड़ें।

शिक्षा और स्वास्थ्य पर असर डालता है बाल विवाह: मेयर प्रवीण जोशी

0
बाल श्रम रोकने को लेकर सरकार उठा रही व्यापक कदम
मेयर प्रवीण जोशी ने स्कूली छात्राओं को बाल विवाह न करने की दिलाई शपथ

फरीदाबाद, 24 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ चल रही जागरूकता मुहीम के तहत आज अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में बाल श्रम के खिलाफ सार्वजनिक जागरूकता रैली राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एनआईटी-1, मेट्रो मोड़ से निकाली गयी। इस रैली में लगभग 300 स्कूली छात्राओं ने हाथों में तख्ती व बैनर लेकर नारे लगाते हुए बाल संरक्षण इकाई कार्यालय तक रैली निकली। छात्राओं ने बाल श्रम के खिलाफ नारे लगाए कि बाल श्रम बंद करो शिक्षा का अधिकार दो, हाथों में औजार नहीं किताबें चाहिए, शिक्षा से नाता जोड़ो बाल श्रम से नाता तोड़ो कहकर लोगों को बाल श्रम एवं बाल विवाह को रोकने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने शिरकत की साथ ही गेस्ट ऑफ ऑनर हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग की मेंबर सुमन राणा भी मौजूद रही।

fbd%201

मेयर प्रवीण जोशी ने कहा कि आज की यह रैली एक प्रेरणादायक कदम है। यदि हम सब मिलकर संकल्प लें कि अपने गांव, मोहल्ले और परिवार में बाल विवाह नहीं होने देंगे, तभी इसका उन्मूलन संभव है। उन्होंने कहा कि “बाल विवाह केवल एक सामाजिक समस्या नहीं है, बल्कि यह बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को भी बाधित करता है। यह बच्चों के अधिकारों का हनन है और उनके उज्ज्वल भविष्य में बाधा उत्पन्न करता है। यह शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन के अन्य अवसरों को प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह के कारण बालिकाएं शिक्षा से वंचित हो जाती हैं, उनमें कुपोषण और मातृ मृत्यु दर की संभावना बढ़ जाती है। समय है कि हम इस पर खुलकर बात करें और इसे समाप्त करने का प्रयास करें। हम सभी को मिलकर इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि जब तक समाज बाल विवाह जैसी प्रथाओं के खिलाफ जागरूक नहीं होगा, तब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता।

इस अवसर पर संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा कौशिक ने बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु की लड़कियों और 21 वर्ष से कम आयु के लड़कों का विवाह अवैध माना गया है। इसके तहत बाल विवाह कराने वालों पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बच्चों की शिक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कई योजनाएं चल रही हैं, लेकिन समाज की जागरूकता और सहयोग के बिना इसे खत्म करना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि बच्चों का शिक्षा प्राप्त करना, उनका मानसिक और शारीरिक विकास सुनिश्चित करना, समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह  न करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सबको मिलकर शिक्षा और सुरक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद कर बाल विवाह और बाल श्रम मुक्त भारत का निर्माण करना है। कार्यक्रम में टोल फ्री नंबर 1098 के बारे में भी छात्राओं को बताया गया।  

इस अवसर पर हरियाणा बाल संरक्षण आयोग से गरिमा सिंह तोमर, पीपीओ हेमा कौशिक लेबर इंस्पेक्टर संदीप राठी व जिला बाल संरक्षण इकाई का समस्त स्टाफ और स्कूल प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार एवं राम करण मौजूद रहे।