back to top
Friday, July 24, 2026
Home Blog Page 52

जनहित में स्वास्थ्य सेवाएं सर्वोपरि, सरकार के दिशा-निर्देशों पालन करते हुए सुनिश्चित करें सुविधा- डॉ. सविता यादव

0
-उपनिदेशक (मलेरिया) डॉ. सविता यादव ने नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण
उपनिदेशक (मलेरिया) की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों की हुई समीक्षा

फरीदाबाद, 29 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय हरियाणा की उपनिदेशक (मलेरिया) डॉ. सविता यादव ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। उपनिदेशक ने कहा कि जनहित में स्वास्थ्य सेवाएं बेहद महत्वपूर्ण होती हैं। अधिकारी सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मरीजों को सुविधा देना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन फरीदाबाद डॉ. जयंत आहूजा, कार्यवाहक प्रधान चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल फरीदाबाद डॉ. विकास गोयल, उप सिविल सर्जन (मलेरिया) डॉ. राम भगत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

fbd%201

दुर्घटना और आपातकालीन वार्ड का निरीक्षण कर स्ट्रेचर एवं व्हील चेयर बढ़ाने के अलावा पार्किंग व्यवस्था भी बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि जिले में ज्यादातर स्वासथ्य सेवाएं मिले ताकि रेफरल केस कम हो सकें। प्रसव मामलों की रिपोर्ट को देखते हुए अस्पताल में 24 घंटे स्त्री रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता सुनिश्ति करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप निदेशक ने मरीजों से बात कर सीधे फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अनियमितता और कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर विभाग सख्ती से काम लेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल परिसर में मरीजों के परिजनों की बैठने की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए।
 
उपनिदेशक डॉ. सविता यादव ने उप सिविल सर्जनों के साथ बैठक कर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। इसमें एनएचएम/डीआईओ के तहत जारी कार्यक्रम के अलावा गर्भवती महिलाओं/नवजात शिशुओं के टीकाकरण में उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली। डॉ. यादव ने बैठक में निर्देश दिए गए कि कम टीकाकरण वाले क्षेत्र में प्रयास बढ़ाए जाएं। मलेरिया कार्यक्रम का विश्लेषण करते हुए उप सिविल सर्जन ने कहा कि मलेरिया के किसी भी प्रकोप से निपटने के लिए जिले की वर्तमान स्थिति तथा भविष्य में बचाव के लिए बेहतर से बेहतर रणनीति तैयार करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में क्षय रोग(टीबी) कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। उप सिविल सर्जन डॉ हरजिंदर ने बताया कि टीबी के उच्च स्तर की जांच के लिए एक और 90 दिवसीय कार्यक्रम शुरू किया गया है तथा तैयार किए गए माइक्रो प्लान के अनुसार घर-घर अभियान चलाया जा रहा है। नशा मुक्ति केंद्र की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
 
लिंगानुपात बेहतर बनाए रखने के लिए पीएनडीटी एक्ट सख्ती से करें लागू- डॉ सविता

डॉ. यादव ने लिंगानुपात पर बात करते हुए नोडल अधिकारी पीएनडीटी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि जिले में किसी भी तरह से लिंग निर्धारण की अनुमति नहीं होनी चाहिए। साथ ही एमटीपी कार्यक्रम के प्रभारी को सभी एमटीपी केंद्रों का निरीक्षण सुनिश्चित करने तथा ऐसे केंद्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो जो सरकार के नियमों का पालन नहीं करते। सीएम घोषणा/भवन/समाधान शिविर/जन संवाद की समीक्षा करते हुए सिविल सर्जन फरीदाबाद ने उपनिदेशक डॉ. यादव को अवगत कराया कि जिले में इन सभी कार्यक्रमों में कोई भी लंबित नहीं है।

अधिकारी निगम क्षेत्र में निर्माणाधीन कार्यों को तय समय सीमा में कराया जाए पूरा: ए मोना श्रीनिवास

0
निगम की इंजीनियरिंग विंग के साथ निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास ने की समीक्षा बैठक 

फरीदाबाद, 25 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
फरीदाबाद नगर  निगम कमिशनर ए मोना  श्रीनिवास ने आज निगम की इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा बैठक की ।

fbd%209

बैठक में निगमायुक्त द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक जोन में सड़कों के गड्ढों को भरने के सख्त दिशा निर्देश दिए हैं , इसके अलावा उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन नालों के कार्य को भी जल्द से जल्द पूरा कराया जा सके ताकि बरसात में पानी निकासी में कोई समस्या ना आए, वही उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी और एफएसडीए विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर निगम क्षेत्र में किए जा रहे डेवलपमेंट के कार्यो में तेजी लाएं हैं । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि किसी कार्य में डबलिंग ना हो उसके लिए भी अधिकारी आपस में तालमेल के साथ कार्य करें।
कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास ने अधिकारियों को निर्देश दिए की हर रोज़ खत्तों से कूड़ा ना  उठाने पर कूड़ा उठाने वाली एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करें ताकि लोगों को परेशानी ना आए ।उन्होंने कहा कि अगले तीन दिनों में खत्तों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए

बैठक में चीफ इंजीनियर विवेक गिल,एसई ओमबीर सिंह,टेक्निकल एडवाइजर अनिल मेहता,निगम के स्वास्थ्य अधिकारी नीतीश प्रवाल, सीनियर आर्किटेक्ट बीएस ढिल्लों सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

आपसी तालमेल को बढ़ावा देने के लिए खेलों का आयोजन जरूरी : डीसी

0

नियमित खेल खेलने से मानसिक एवं शारीरिक तनाव दूर होता है

फरीदाबाद, 25 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
जिला में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम के पश्चात प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गांव गोठड़ा मोहब्ताबाद स्थित रविंदर फागना क्रिकेट एकेडमी में एक रात्रि फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में डीसी 11 और एमएलए 11 की टीमों के बीच एक रोचक और मनोरंजक मुकाबला खेला गया।

fbd%208

मैच का शुभारम्भ टॉस करके किया गया जिसमें एमएलए 11 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एमएलए 11 की ओर से टीम ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 150 रन बनाए। इस प्रकार डीसी 11 ने मैच को धुआंधाड़ बैटिंग करते हुए 07 विकेट से जीत हासिल की। मैच के उपरांत हुए पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को स्मृति चिन्ह और ट्रॉफी प्रदान की गई।

एनआईटी से विधयाक सतीश फागना ने बताया की खेल हम सबके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, खेल खेलने से मनुष्य का सिर्फ शारारिक स्वास्थ ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ भी दुरुस्त होता है , डीसी 11 के साथ आज का क्रिकेट मैच बेहद ही बेहतरीन रहा, इस फ्रेंडली क्रिकेट प्रतियोगिता के कारण साशन प्रशाशन के बीच आपसी तालमेल बड़ा है |

इस अवसर पर डीसी विक्रम सिंह ने कहा, “रात्रि शिविर के दौरान इस प्रकार के आयोजन सामूहिक सहभागिता और आपसी समझ को मजबूत करते हैं। यह मैच सिर्फ क्रिकेट का नहीं, बल्कि सौहार्द और समन्वय का प्रतीक रहा। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा, “इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मकता और एकता का भाव बढ़ता है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच ऐसी सहभागिता बहुत सराहनीय है।

शिविर के दौरान आयोजित इस फ्रेंडली क्रिकेट मैच ने न केवल सभी को आनंदित किया, बल्कि यह आपसी तालमेल, टीमवर्क और खेल भावना का भी आदर्श उदाहरण बन गया।

पहलगाम आतंकी घटना के मद्देनजर हरियाणा के मुख्य सचिव ने डीसी, एसपी को दिए सख्त निगरानी के निर्देश

0
 – सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी करेगा प्रशासन
 – कश्मीरी छात्रों की पूर्ण सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित की जाएगी

फरीदाबाद, 25 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने प्रदेश में शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम रखना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

fbd%207


 वह आज  चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री रस्तोगी ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परस्पर सौहार्द और सामाजिक एकता को भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। बैठक में उपायुक्त विक्रम सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

बैठक के दौरान गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से कई निर्देश जारी किए। उन्होंने जिला प्रशासन से गश्त बढ़ाने, स्थानीय खुफिया जानकारी जुटाने के तंत्र को दुरुस्त करने और संभावित संवेदनशील क्षेत्रों पर निरंतर निगरानी बनाए रखने का आह्वान किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी करेगा प्रशासन

डॉ. मिश्रा ने विशेष रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी पर बल देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि गलत सूचना फैलाने वाले या सांप्रदायिक माहौल को खराब करने का प्रयास करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा। उपायुक्त विक्रम ने आदेशों की पालना में निर्देश जारी करते हुए कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी प्रशासन स्तर पर की जाएगी। सामाजिक सौहार्द्र बनाने में सभी का सहयोग अपेक्षित है, ऐसा न करने पर प्रशासन सख्ती से काम लेगा।

कश्मीरी छात्रों की पूर्ण सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित की जाएगी

डॉ. मिश्रा ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों की पूर्ण सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित की जाए। जिला प्रशासन शैक्षणिक संस्थानों के निकट संपर्क में रहे ताकि छात्रों में सुरक्षा सम्बन्धी किसी भी चिंता को दूर किया जा सके।
डॉ. सुमिता मिश्रा ने ये भी निर्देश दिए कि नियमित रूप से कानून और व्यवस्था का आकलन किया जाए और किसी भी स्थिति का मुकाबला करने के लिए आकस्मिक योजना तैयार रखी जाए।
पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर ने बैठक के दौरान सभी जिला पुलिस प्रमुखों को संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने और उन पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आपसी समझ को बढ़ाने और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए जिला स्तर पर शांति समितियों को फिर से सक्रिय करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ये समितियां समुदायों के बीच संवाद को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और संवेदनशील समय में तनाव को कम करने के लिए एक सेतु का काम कर सकती हैं।
एडीजीपी, सीआईडी श्री सौरभ सिंह, गृह विभाग की सचिव श्रीमती गीता भारती और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

एमटीपी किट बेचने पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ हुई कार्रवाई, दुकान की सील

0

एफडीए टीम द्वारा चलाया गया डिकॉय ऑपरेशन

फरीदाबाद, 25 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह के निर्देशानुसार आज खाद्य एवं औषधि प्रशासन फरीदाबाद (FDA) टीम द्वारा एक डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। टीम में डीसीओ फरीदाबाद-II, संदीप गहलान और फरीदाबाद-III, प्रवीन राठी शामिल थे।

fbd%206

यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई जिसमें बताया गया था कि मेसर्स शर्मा मेडिकोस, प्लॉट नंबर 640, मस्जिद रोड, दयाल नगर, बदरपुर बॉर्डर के पास, फरीदाबाद स्थित दुकान पर बिना किसी पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर (आरएमपी) की पर्ची के और बिना कैश मेमो के एमटीपी (MTP) किट बेची जा रही हैं एवं दुकान पर पंजीकृत फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में यह कार्य किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान दुकान पर फर्म के प्रोप्राइटर के पिता मोहन लाल उपस्थित मिले, जिन्होंने डिकॉय ग्राहक को एमटीपी किट दी, जिस पर टीम ने मौके पर छापा मारा। टीम द्वारा अपनी पहचान और निरीक्षण का उद्देश्य बताया गया और दुकान की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान डिकॉय को दी गई एमटीपी किट काउंटर से बरामद की गई। मांग करने पर मोहन लाल उस किट का कोई भी क्रय-विक्रय अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। उक्त किट को औषधि अधिनियम के अंतर्गत फॉर्म-16 के माध्यम से जब्त किया गया।

बरामद की गई एमटीपी किट को औषधि अधिनियम के तहत फॉर्म-16 के माध्यम से जब्त किया गया एवं इसे सीजेएम फरीदाबाद की अदालत में पेश करके इसके कस्टडी आदेश प्राप्त कर लिए गए हैं। अपराध की पुनरावृत्ति को रोकने हेतु, दुकान को औषधि अधिनियम की धारा 22(1)(d) के अंतर्गत सील कर दिया गया है।

हरियाणा राज्य में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य सुधीर राजपाल द्वारा स्वास्थ्य एवं एफडीए विभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठकें ली जा रही हैं। उन्होंने यह सख्त निर्देश दिए हैं कि राज्य में किसी भी प्रकार का अवैध गर्भपात नहीं होने दिया जाएगा और इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

आतंकवाद के विरुद्ध संकल्प का दिन बना कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का जन्मदिन

0
पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ का आयोजन

फरीदाबाद, 25 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
 जहां आमतौर पर जन्मदिन उत्सव और बधाईयों से भरे होते हैं, वहीं हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने आज अपने जन्मदिन को राष्ट्र के प्रति एक संवेदनशील संकल्प दिवस में परिवर्तित कर दिया।

fbd%205

पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। निर्दोष नागरिकों पर हुए इस कायराना हमले में जिन मासूमों ने अपनी जान गंवाई, उनकी आत्मा की शांति और देश की एकता के लिए शुक्रवार को सेक्टर-15 स्थित सामुदायिक केंद्र में एक विशेष हवन का आयोजन किया गया।
यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं था, बल्कि एक स्पष्ट संदेश था कि आतंक के विरुद्ध देश का हर नागरिक, हर जनप्रतिनिधि और हर संस्था पूरी मजबूती से खड़ी है।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने जन्मदिन के अवसर पर किसी भी प्रकार के निजी उत्सव और सार्वजनिक अभिनंदन को रद्द कर यह स्पष्ट कर दिया कि राजनीति का असली स्वरूप सेवा, संवेदना और राष्ट्र धर्म से जुड़ा होता है।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा:
 “यह समय जश्न का नहीं, बल्कि संकल्प और शोक का है। देश के भीतर हो रही ऐसी बर्बर घटनाओं पर हमें एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आज उसी रास्ते पर अग्रसर है। तीन दिनों में सिंधु जल समझौते को निलंबित करने के साथ साथ कई बड़े फैसले लिए गए हैं और आगे भी करवाई जारी रहेगी, आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वाली शक्तियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।”
उन्होंने यह भी जोड़ा कि, जिस प्रकार से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी प्रदेश में प्रशासनिक पारदर्शिता और संवेदनशील शासन की मिसाल कायम कर रहे हैं, उसी भावना से वे भी प्रत्येक मोर्चे पर जनता के साथ खड़े हैं।
अंत में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया और आतंक के विरुद्ध एकजुट रहकर राष्ट्र को मजबूत करने का संकल्प लिया।
देश जब आतंक के जख्मों से कराह रहा हो, तब ऐसे सार्वजनिक नेतृत्व की भूमिका और भी अधिक अहम हो जाती है।

आतंकियों द्वारा धर्म पूछकर लोगों की हत्याएं कर किया मानवता को शर्मसार : राजेश भाटिया

0
पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को शहर के व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि

फरीदाबाद, 25 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा 28 हिन्दुओं की नृशंस हत्या को लेकर फरीदाबाद के व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। तिकोना पार्क स्थित व्यापार मंडल के कार्यालय पर प्रधान राजेश भाटिया की अध्यक्षता में व्यापारियों की एक बैठक हुई, जिसमें इस आतंकी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई। 

fbd%204


इस दौरान राजेश भाटिया सहित अन्य व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर व कैंडल इत्यादि जलाकर आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रधान राजेश भाटिया ने कहा कि आतंकियों ने धर्म पूछकर जिस प्रकार से लोगों की हत्याएं की है, उसने मानवता को शर्मसार करने का काम किया है, ऐसे आतंकियों के खिलाफ सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए ताकि इस प्रकार के हमले का दुस्साहस करने से पूर्व आतंकी दस बार सोचे। भाटिया ने आगे कहा कि सोमवार को सभी व्यापारी मिलकर डीसी साहब को ज्ञापन देगे।

 वहीं जवाहर कालोनी मार्किट के प्रधान नीरज भाटिया, लोहामंडी नेहरू ग्राउंड के प्रधान सीपी कालरा, एन.एच.-5 मार्किट के प्रधान तिलक भाटिया, ओल्ड फरीदाबाद मार्किट प्रधान नीरज मिगलानी आदि ने भी संयुक्त रुप से इस घटना की निंदा की और सरकार से मांग की कि आतंकियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए इन्हें मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। चावला कालोनी बल्लभगढ़ मार्किट प्रधान जितेंद्र भारद्वाज, सराय मार्किट प्रधान सुशील गोयल , पर्वतीया कालोनी मार्किट प्रधान राममेहर, न्यू प्रेस कालोनी मार्किट प्रधान सुनील तंवर, हार्डवेयर एसो. के प्रधान मनीष अदलक्खा, महासचिव बंसीलाल कुकरेजा, फरीदाबाद इलेक्ट्रिकल एसो. प्रधान डीसी शर्मा, हरीश भाटिया, तिकोना पार्क मार्किट प्रधान विक्की रतड़ा, बल्लभगढ़ के प्रधान बिट्टू पंजाबी, राजकुमार चौधरी, आई.एस. जैन, आर के मल्होत्रा, वासदेव अरोड़ा, सेक्टर-7 मार्किट के प्रधान राकेश विरमानी आदि ने कहा कि पहले पुलवामा और अब पहलगाम जैसे जख्म हिन्दुस्तान ने बहुत सहन कर लिए है, लेकिन अब सरकार को इनका मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए और पाकिस्तान से सभी रिश्ते खत्म करके कार्यवाही करनी चाहिए। वहीं व्यापारियों ने सरकार से इस हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के आश्रितों को उचित मुआवजा दिए जाने की भी मांग रखी। इस सभा में दविंदर डंग, भरत कपूर, चुन्नीलाल खत्री, जेपी शर्मा, अमित नरूला, सचिन भाटिया, बंसीलाल कुकरेजा, गिरीश अदलखा, अमरजीत सिंह भाटिया, संदीप भाटिया, शैलेश मुंद्रा, मनीष अदलखा, आई एस जैन, मनोज भाटिया, डी सी शर्मा, नीरज, तुषार खत्री, रितेश समानी, सुशील शर्मा, गौरव बेहती, सुमित खंडेलवाल, नीरज मिगलानी, वासुदेव अरोड़ा, हरीश भाटिया, इकबाल सिंह दलाल, विशाल भाटिया, वीके सैनी, रमेश मक्कड़, मोहनलाल, अमित, सोनू गुप्ता, सुनील गोयल, रामनाथ,रवि नागपाल ,
संजय भाटिया ,रिंकल भाटिया,अमर बजाज,हरीश सेठी,अमनदीप सिंह,जितेन्द्र,
मौजूद रहे।

शिकायत लंबित होने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी पर कार्रवाई का आदेश : डीसी विक्रम सिंह

0

सीएम विंडों एवं समाधान शिविर में आई शिकायतों का जल्द से जल्द करे निपटान

फरीदाबाद, 25 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
 हरियाणा सरकार द्वारा समाधान शिविरों और सीएम विंडो के माध्यम से स्थापित की गई शिकायत निवारण प्रणाली अब कठोर अनुशासनात्मक प्रणाली के अधीन कार्य करेगी, जहाँ प्रशासनिक उत्तरदायित्व से कोई नहीं बच सकेगा। 

fbd%203


यह जानकारी देते हुए उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने आज लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में समाधान शिविर और सीएम विंडो पर आई शिकायतों को लेकर समीक्षा बैठक की। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बैठक के दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाधान शिविरों तथा सीएम विंडो पर विगत वर्षों से लंबित पड़ी शिकायतें अब किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने पिछले पांच वर्षों से लंबित सभी शिकायतों की समग्र जांच की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे एक सप्ताह के भीतर विस्तृत लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत करें। यदि तय समय सीमा के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की जाती है अथवा शिकायतों का संतोषजनक निस्तारण नहीं किया जाता है, तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी शिकायत लंबित न रहे, चाहे वह समाधान शिविर में दर्ज की गई हो या सीएम विंडो पर प्राप्त हुई हो। डीसी ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं समाधान शिविरों एवं सीएम विंडो के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं, अत: किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब को न केवल प्रशासनिक विफलता के रूप में देखा जाएगा, बल्कि उसे गंभीर अनुशासनात्मक उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन को चाहिए कि वह हर शिकायत को प्राथमिकता के साथ ले और उसका समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि समाधान शिविरों और सीएम विंडो से प्राप्त शिकायतों की रिपोर्ट हरियाणा सरकार द्वारा पूर्व निर्धारित परफोर्मा के अनुसार अनिवार्य रूप से भेजी जाए। यदि कोई विभाग उस निर्धारित प्रारूप के अनुसार फीडबैक प्रस्तुत करने में विफल रहता है, तो वह भी विलंब की श्रेणी में आएगा और संबंधित अधिकारी पर व्यक्तिगत उत्तरदायित्व तय किया जाएगा। यह व्यवस्था केवल कागजी कार्रवाई नहीं है, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही की ठोस पहल है, जिसमें कोई ढिलाई या अस्पष्टता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक डीसीपी उषा कुंडू, एसडीएम फरीदाबाद शिखा, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीएमओ डॉ जयंत आहूजा, आरटीए सचिव मुनीश सहगल, सीटीएम अंकित कुमार सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी भी उपस्थित रहे।

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए रहेगी प्रशासन की कड़ी नजर : एडीसी

0
बाल विवाह रोकने के लिए आयु प्रमाण पत्रों की जांच सुनिश्चित हो
– राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 21 फतेहपुर के विद्यार्थियों को बाल विवाह न करने की दिलाई शपथ

फरीदाबाद, 25 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) साहिल गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए जिला में कमेटियों का गठन किया गया है, जो लोगों को कानूनी जानकारी देकर जागरूक कर रही हैं। अधिकारियों को इसके दुष्परिणामों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं। 

fbd%202


उन्होंने बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के अनुसार लडक़ी की शादी 18 वर्ष व लडक़े की शादी 21 वर्ष से पहले की जाती है, तो वह कानूनन अपराध है। एक्ट के तहत बाल विवाह के आयोजन में भागीदार सभी लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी जिसके तहत दो साल की जेल व एक लाख रूपए तक के जुर्माने का भी प्रावधान है। उन्होंने बताया की जिला स्तर पर गठित कमेटियों अलग अलग क्षेत्र में जा कर पुजारी, पाठी, गांव के पंच, सरपंच, नंबरदार व शहरों में नगर पार्षदों एवं सामुदायिक केन्द्र, सार्वजनिक भवन, बैंकट हाल, मैरिज पैलेस, धर्मशाला इत्यादि के मालिक/प्रभारियों कार्ड प्रिंटिंग, फोटोग्राफर, बैंड बाजा व टेंट हाउस आदि के संचालकों एवं अन्य लोगो को बाल विवाह का समर्थन न करने के लिए जिला की सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर सुपरवाईजर, आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर द्वारा जनजागरण मुहिम चला रहे है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी को अपने आस-पास बाल विवाह की जानकारी मिले, तो वे तुरंत 1098 (चाइल्डलाइन हेल्पलाइन) या स्थानीय पुलिस थाना/ब्लॉक कार्यालय में सूचना दे सकते हैं। जिला नियंत्रण कक्ष भी 24&7 इस विषय पर सतर्क रहेगा।

बॉक्स
बाल विवाह ने करने  के खिलाफ चल रही जागरूकता मुहीम के तहत आज अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 21 फतेहपुर के विद्यार्थियों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक कर बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर डीपीओ मीनाक्षी, संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा कौशिक और वन स्टॉप सेंटर हेड मीनू यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

जिला न्यायालय परिसर फरीदाबाद में दो मिनट का मौन धारण कर शोक सभा का किया गया आयोजन

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 25 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
 माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ द्वारा दिनांक 24 अप्रैल 2025 को जारी आदेशों की अनुपालना में, तथा माननीय श्री संदीप गर्ग जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद के मार्गदर्शन में, दिनांक 25 अप्रैल 2025 को प्रात: 11:00 बजे जिला न्यायालय परिसर, फरीदाबाद में दो मिनट का मौन धारण कर शोक सभा का आयोजन किया गया। 

fbd%201


यह श्रद्धांजलि सभा श्रीमती रीतु यादव मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित की गई, जिसमें समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मचारी एवं वादकारीगण ने सहभागी बनकर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। यह मौन श्रद्धांजलि जम्मू एवं कश्मीर के केन्द्र शासित प्रदेश के पहलगाम क्षेत्र में हाल ही में घटित एक अमानवीय और वीभत्स आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों की स्मृति में आयोजित की गई। सभी उपस्थितजन शांति एवं अनुशासन के साथ मौन खड़े रहे और गहन संवेदनाओं के साथ आतंकवाद की इस कायरतापूर्ण घटना के विरुद्ध अपनी निंदा व्यक्त की। सभा का वातावरण अत्यंत गंभीर, शांत एवं भावुक रहा, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति ने मन में शोक और करुणा का भाव लिए दिवंगत आत्माओं के प्रति सम्मान प्रकट किया। यह श्रद्धांजलि केवल मृतकों को श्रद्धांजलि देने का माध्यम नहीं थी, बल्कि यह हमारे न्याय तंत्र की ओर से मानवता, शांति और विधि के शासन के लिए हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का भी प्रतीक रही। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद ने संकल्प लिया कि हम सभी नागरिकों के जीवन, गरिमा और अधिकारों की रक्षा हेतु निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे तथा किसी भी प्रकार की हिंसा या आतंक के विरुद्ध एकजुट रहेंगे।