back to top
Friday, July 24, 2026
Home Blog Page 53

विकसित गांव ही भारत को विकसित बनाएंगे : नायब सैनी

0
DEKHO NCR

चंडीगढ़, 24 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि गाँव हमारी संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भर भारत का आधार है। जब गांव मजबूत होता है, तभी देश मजबूत होता है। जब पंचायतें सशक्त होती हैं, तभी लोकतंत्र जीवंत होता है। इसलिए हमारे गांवों का विकास हो और वे आत्मनिर्भर बनें, ये हम सबकी जिम्मेदारी है। 

main%204


विकसित भारत की यात्रा में गाँवों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है, जब हमारा गांव विकसित होगा, तो प्रदेश विकसित होगा और निश्चित तौर पर हम वर्ष 2047 से पहले ही प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा कर लेंगे।

मुख्यमंत्री गुरुवार को पंचकूला में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय ग्राम उत्थान समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह की शुरुआत में मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी सहित उपस्थितजन द्वारा पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समारोह में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष  हरविन्द्र कल्याण, विकास एवं पंचायत मंत्री  कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री  महिपाल ढांडा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण मंत्री  रणबीर गंगवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी, विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री  राजेश नागर भी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार के मधुबनी से संबोधन को लाइव ब्रॉडकास्टिंग के माध्यम से उप‌स्थित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सुनाया गया।
 नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचायती राज संस्था‍एं लोकतंत्र की वो कड़ी है, जो विकास को एक नई गति देने का काम करती हैं। जब पंचायती राज़ प्रणाली को संवैधानिक दर्जा दिया गया था, उसका उद्देश्य था पंचायत के माध्यम से गांव का विकास करना, उन्हें सशक्त करना। उन्होंने कहा कि देश की आत्मा हमारे गांव हैं। हरियाणा में वैदिक काल से ही पंचायतों की गौरवशाली परंपरा रही है।
उन्होंने कहा कि इस समारोह में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों में 50 प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की है। ये  महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है, जिससे हमारे गांवों के विकास को एक नई उड़ान मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह समारोह केवल एक आयोजन नहीं बल्कि गांव के सर्वांगीण विकास का एक संकल्प है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को इस संकल्प के साथ काम करना चाहिए कि मेरा गांव, मेरी पंचायत पूरे हरियाणा प्रदेश में, पूरे जिला में नंबर एक स्थान पर आए। यह संकल्प लें कि मेरे गांव का एक भी बच्चा स्कूल से ड्रॉपआउट न हो। हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिले। गांवों में सभी को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण सहित सामाजिक-आर्थिक मानकों पर गांवों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर काम करें।
मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में सभी प्रतिनिधि अपने-अपने गांव को नशा मुक्त करने का प्रण लें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति नशा करता हुआ मिलता है या नशे के कारोबार में संलिप्त पाया जाता है, तो उसकी जानकारी सरकार को मानस पोर्टल के माध्यम से दें। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। हमें मिलकर गांवों को नशा मुक्त करना है।
 नायब सिंह सैनी ने कहा कि 12 जुलाई को हुए पंचायत सम्मेलन में घोषणा की गई थी कि विकास के लिए पंचायतों को धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। तब से लेकर अब तक 3566 करोड़ की राशि पंचायतों के खाते में डाली गई है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विकास कार्यों के लिए भविष्य में भी पैसे की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि हर गांव को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार ने हर गांव को इंटरनेट से जोड़ने का काम किया है। हर घर नल से जल, हर खेत को पानी, म्हारा गांव- जगमग गांव में हर गांव को 24 घंटे बिजली और हर व्यक्ति का आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधा देने का काम किया है।

गाँव संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भर भारत का आधार, विकसित भारत के लिए गांवों का‌ विकसित होना जरूरी – नायब सैनी

0
– पंचायत प्रतिनिधि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण सहित सामाजिक-             आर्थिक  मानको पर गांवों के विकास का लें संकल्प
– पचंकूला में आयोजित राज्य स्तरीय ग्राम उत्थान समारोह में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

चंडीगढ़, 24 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गाँव हमारी संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भर भारत का आधार है। जब गांव मजबूत होता है, तभी देश मजबूत होता है। जब पंचायतें सशक्त होती हैं, तभी लोकतंत्र जीवंत होता है। इसलिए हमारे गांवों का विकास हो और वे आत्मनिर्भर बनें, ये हम सबकी जिम्मेदारी है। विकसित भारत की यात्रा में गाँवों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है, जब हमारा गांव विकसित होगा, तो प्रदेश विकसित होगा और निश्चित तौर पर हम वर्ष 2047 से पहले ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा कर लेंगे।

main%203

मुख्यमंत्री वीरवार को जिला पंचकूला में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय ग्राम उत्थान समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह की शुरुआत में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सहित उपस्थितजन द्वारा पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समारोह में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी, विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर भी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का बिहार के मधुबनी से संबोधन को लाइव ब्रॉडकास्टिंग के माध्यम से उप‌स्थित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सुनाया गया।

पंचायती राज संस्था‍एं लोकतंत्र की अहम कड़ी

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचायती राज संस्था‍एं लोकतंत्र की वो कड़ी है, जो विकास को एक नई गति देने का काम करती हैं। जब पंचायती राज़ प्रणाली को संवैधानिक दर्जा दिया गया था, उसका उद्देश्य था पंचायत के माध्यम से गांव का विकास करना, उन्हें सशक्त करना। उन्होंने कहा कि देश की आत्मा हमारे गांव हैं। हरियाणा में वैदिक काल से ही पंचायतों की गौरवशाली परंपरा रही है और  
उन्होंने कहा कि इस समारोह में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों में 50 प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की है। ये प्रतीक है महिला सशक्तिकरण का, जिससे हमारे गांवों के विकास को एक नई उड़ान मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह समारोह केवल एक आयोजन नहीं बल्कि गांव के सर्वांगीण विकास का एक संकल्प है।

पंचायत प्रतिनिधि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण सहित सामाजिक-आर्थिक मानकों पर गांवों के विकास का लें संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को इस संकल्प के साथ काम करना चाहिए कि मेरा गांव, मेरी पंचायत पूरे हरियाणा प्रदेश में, पूरे जिला में नंबर एक स्थान पर आए। यह संकल्प लें कि मेरे गांव का एक भी बच्चा स्कूल से ड्रॉपआउट न हो। हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिले। गांवों में सभी को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण सहित सामाजिक-आर्थिक मानकों पर गांवों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर काम करें।

पंचायत प्रतिनिधि गांवों को नशा मुक्त करने में निभाए भूमिका

मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में सभी प्रतिनिधि अपने-अपने गांव को नशा मुक्त करने का प्रण लें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति नशा करता हुआ मिलता है या नशे के कारोबार में संलिप्त पाया जाता है, तो उसकी जानकारी सरकार को मानस पोर्टल के माध्यम से दें। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। हमें मिलकर गांवों को नशा मुक्त करना है।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 12 जुलाई को हुए पंचायत सम्मेलन में घोषणा की गई थी कि विकास के लिए पंचायतों को धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। तब से लेकर अब तक 3566 करोड़ की राशि पंचायतों के खाते में डाली गई है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विकास कार्यों के लिए भविष्य में भी पैसे की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि हर गांव को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार ने हर गांव को इंटरनेट से जोड़ने का काम किया है। हर घर नल से जल, हर खेत को पानी, म्हारा गांव- जगमग गांव में हर गांव को 24 घंटे बिजली और हर व्यक्ति का आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधा देने का काम किया है।

‘गैप फंड’ के रूप में गत वर्ष पंचायतों के खातों में 583 करोड़ रुपये किये गये हस्तांतरित

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुछ सरपंचों ने बताया है कि उनके पास पर्याप्त धनराशि नहीं है, इसलिए उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन ग्राम पंचायतों के खाते में कुल अनुदान 20 लाख रुपये से कम है, उन्हें ‘गैप फंड’ के रूप में अतिरिक्त राशि दी जाए, ताकि प्रत्येक पंचायत के पास कम-से-कम 21 लाख रुपये उपलब्ध हों। इस एवज में गत वर्ष पंचायतों के खातों में सीधे 583 करोड़ रुपये हस्तांतरित किये गये।

511 ग्राम पंचायतों को महिला चौपालों के निर्माण के लिए 18.28 करोड़ रुपये की राशि की जारी : नायब सैनी

0
पंचकूला में मनाया गया राज्य स्तरीय ग्राम उत्थान समारोह
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचायतों को दी 368 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
41,591 नये लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने पेंशन लाभ किया वितरित

चंडीगढ़, 24 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में पंचायतों को 368 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। जिला पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय ग्राम उत्थान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने 233 करोड़ रुपये की लागत के 923 विकास कार्यों का उद्घाटन तथा 135 करोड़ रुपये की लागत के 413 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त करने की दिशा में 22 जिला परिषदों, 142 पंचायत समितियों और 5388 ग्राम पंचायतों को स्टाम्प ड्यूटी के अंश के रूप में 573 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए।

main%201

main%202

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने 511 ग्राम पंचायतों को महिला चौपालों के निर्माण के लिए 18.28 करोड़ रुपये की राशि भी जारी की। साथ ही, 411 जिला परिषद सदस्यों तथा 3081 पंचायत समिति सदस्यों को 1.45 करोड़ रुपये की मानदेय राशि भी जारी की।

समारोह में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी, विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कार योजना का हुआ शुभारंभ

समारोह के दौरान, श्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कार योजना का भी शुभारंभ किया। इसके तहत उन पंचायतों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, कृषि उत्पादकता, डिजिटल संपर्क और टिकाऊ बुनियादी ढांचे जैसे सामाजिक-आर्थिक मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी। जनसंख्या के आधार पर, पहले स्थान पर आने वाली ग्राम पंचायतों को 51 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाली पंचायतों को 31 लाख रुपये तथा तीसरे स्थान वाली पंचायत को 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि स्थानीय विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को सशक्त करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ट्रेनिंग किट दिए जाने का भी शुभारंभ किया। इस अभियान में प्रदेश के सभी 71 हजार निर्वाचित प्रतिनिधियों को इस एक साल में रिफ्रेशर ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी और सबको ट्रेनिंग किट दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि इस ट्रेनिंग में भाग अवश्य लें। ट्रेनिंग के दौरान प्रतिनिधियों को पड़ोसी राज्यों के सर्वोत्तम ग्रामीण मॉडल्स का अध्ययन करने के लिए भ्रमण पर भी ले जाया जाएगा।

समारोह के दौरान, श्री नायब सिंह सैनी ने मेरा गांव-मेरी धरोहर तथा मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कार योजना की पुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा गांव-मेरी धरोहर पुस्तक में गांवों की आध्यात्मिक विरासत को संजोने का एक अनूठा प्रयास किया गया है। प्रत्येक जिले के एक गांव की एक ऐसी कहानी चुनी है, जो उस गांव के धार्मिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक गौरव को दर्शाती है। इन 22 कहानियों को ‘मेरा गांव मेरी धरोहर’ पुस्तक में संकलित किया गया है। यह पुस्तक हरियाणा की ग्रामीण धरोहर को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करेगी।

41,591 नये लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने पेंशन लाभ किया वितरित

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने समारोह स्थल से ही प्रदेशभर में विभिन्न पेंशन योजनाओं के 41,591 नये लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ देते हुए सीधे उनके बैंक खातों में राशि जारी की। इन लाभार्थियों के खातों में 12 करोड़ 59 लाख रुपये की राशि डाली गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बुढ़ापा पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि को प्रो-एक्टिव मोड पर बनाने का काम किया है। अब इनके लिए किसी को भी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। पहले की सरकार में तो नागरिकों को पेंशन बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन आज घर बैठे ही स्वतः पेंशन बन जाती है।

खालसा गार्डन में शादी समारोह के दौरान लड़ाई झगड़ा करने व गोली चलाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 24 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने खालसा गार्डन में शादी समारोह के दौरान लड़ाई झगड़ा करने व गोली चलाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

fbd%209

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मीठापुर दिल्ली वासी अरुण राय ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि वह एक सांसद का सामाजिक कार्य देखता है, जिसकी वजह से महेश अवाना वासी मीठापुर दिल्ली शिकायतकर्ता व कथित सांसद को लेकर सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणियां करता है, जिसका जवाब सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए उसके द्वारा भी दिया जाता है, जिस वजह से रंजिश चल रही है। 28 फरवरी को खालसा गार्डन सूरजकुंड रोड में उसके दोस्त के बेटे की शादी थी, जहां पर वह अपने दोनों बेटे अनिकेत व अंकित के साथ आया हुआ था। जब घर जाने के लिए उसका बेटे अनिकेत पार्किंग से गाड़ी लाने के लिए गया तो वहां से झगड़ा की आवाज आई, जब वह व उसका दूसरा बेटा अंकित वहां पहुंचा तो अमर अवाना व अमन अवाना अपने 8-10 साथियों के साथ वहां पर उसके बेटे को पीट रहे थे, जिन्होंने हमें देखते ही हमारे ऊपर फायर कर दिया। जिस पर थाना सूरजकुंड में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने कार्रवाई करते हुए आनंद अवाना(34) वासी बदरपुर दिल्ली को जैतपुर दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

आरोपी आनंद अवाना ने पूछताछ मे बताया की वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है उसने 28 फरवरी को अनिकेत पर डंडो से वार किया था तथा अमर व अमन दोनो आनंद के चाचा के लडके है आरोपी अमन को पहले ही गितफ्तार किया जा चुका है वारदात मे शामिल बाकी आरोपियों की तलाश अपराध शाखा द्वारा कि जा रही है  
आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 24 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
थाना सारन में नंगला एन्क्लेव पार्ट-2, फरीदाबाद की रहने वाली एक महिला ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि  उसकी नाबालिक बेटी के साथ एक लड़के ने दुष्कर्म किया है। जिसकी शिकायत पर पुलिस थाना सारन में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

fbd%208

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सारन की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जीतू वासी पैगांव जिला मथुरा, उतर प्रदेश को पैगांव से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता का मटके बनाने का काम है और जब काम ज्यादा होता था तब आरोपी को काम के लिये बुलाते थे। इस दौरान जब नाबालिग के परिजन काम से घर के बाहर जाते तब वह नाबालिग से दुष्कर्म करता था। आरोपी शिकायतकर्ता की रिश्तेदारी में है।
पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

चाकू मारकर हत्या करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 24 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
 पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में थाना डबुआ की टीम ने 22 अप्रैल को डबुआ क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में 3 आरोपियों को काबू किया है।

fbd%207

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल वासी नालंदा, बिहार हाल गाजीपुर, फरीदाबाद ने थाना डबुआ में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 22 अप्रैल को वह और उसका चाचा मिथुन काम से वापिस आ रहे थे तो गाजीपुर मंडी के पास 3 लड़के खड़े हुए थे। जब उनके पास से निकले तभी उन्होंने उसके चाचा को पकड लिया और कहा कि हम यहां के दादा है, हाथ जोड़कर दादा बोलो। उसके चाचा ने जब छुडाने की कोशिश की तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और उनमें से एक ने चाकू निकालकर उसके चाचा मिथुन के पेट में मार दिया। जिसके बाद हमारे चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग इक्टठा होने लगे और वो तीनों वहां से फरार हो गये। जिसके बाद इलाज के दौरान शिकायतकर्ता के चाचा मिथुन की मौत हो गई। जिस शिकायत पर थाना डबुआ में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना डबुआ की टीम ने 2 आरोपी गोविन्दा वासी गाँव सासोली उत्तर प्रदेश हाल उत्तम नगर, डबुआ, फरीदाबाद व  दीपक वासी पटना, बिहार हाल डबुआ कालोनी, फरीदाबाद व पवन वासी महावीर जिला धौलपुर राज. हाल गजपुर रोड डबुआ कालोनी को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कॉलोनी में दादागीरी दिखाने व लोगों में अपना खौफ बनाना चाहते थे। 22 अप्रैल को उन्होंने शिकायतकर्ता और उसके आ रहे व्यक्ति को रूकवाया और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान पवन ने मिथुन को चाकू मार दिया।
आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है । 

नेक्स्ट्रा इलेवन ने जिले सिंह क्रिकेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को 228 रन से हराया

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 24 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
एक्स अंडीफिटेड आर्मी 8th ऑल इंडिया रविंद्र फागना U-17 डे–नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट रविंद्र फागना क्रिक्रेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर   खेला गया यह मैच नेक्स्ट्रा इलेवन और  जिले सिंह क्रिकेट सेंटर आफ एक्सीलेंस के बीच खेला गया। 

fbd%206


इस मैच में नेक्स्ट्रा इलेवन ने जिले सिंह क्रिकेट सेंटर आफ एक्सीलेंस को 228 रन से हराया, यह मैच 40 ओवर का था और नेक्स्ट्रा इलेवन ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। नेक्स्ट्रा इलेवन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 39.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 338 रन का लक्ष्य  दिया। नेक्स्ट्रा इलेवन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए उमेश कुमार ने 78 गेंदों पर 12 चौके, 8 छक्के की मदद से 131 रन, प्रिंस कुमार ने 34 गेंदों पर 15 चौके की मदद से 2 रन बनाए। जिले सिंह क्रिकेट सेंटर आफ एक्सीलेंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्ष भारद्वाज ने 8 ओवर में 71 रन देकर 3 विकेट, आलीशान अंसारी ओर राज सिंह ने 2–2 विकेट, मानस भाटिया, अंशुल यादव और कण्व कटारिया ने 1–1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए जिले सिंह क्रिकेट सेंटर आफ एक्सीलेंस ने 31.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा। जिले सिंह क्रिकेट सेंटर आफ एक्सीलेंस की और से बल्लेबाजी करते हुए रमन बसोया ने 59 गेंद पर 7 चौके, 5 छक्के की मदद से 81 रन, कण्व कटारिया ने 63 गेंदों में 4 चौके की मदद से 29 रन बनाए। नेक्स्ट्रा इलेवन गेंदबाजी करते हुए  धीरेन ने 8 ओवर में 1 मेडन 34 रन देकर 4 विकेट, सक्षम ने 3.1 ओवर में 1 मेडन 8 रन देकर 3 विकेट, अनुष्का ने 6 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट ओर देव शर्मा  ने 1 विकेट लिया।

मैन ऑफ द मैच उमेश कुमार व फाइटर ऑफ द मैच रमन बेसोया को घोषित किया गया।

राज्य मंत्री राजेश नागर ने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को दी श्रद्धांजलि : राजेश नागर

0
दु:ख की घड़ी में प्रदेश सरकार परिवार के साथ खड़ी है : राजेश नागर 
करनाल , 24 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
हरियाणा के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी राज्य मंत्री राजेश नागर ने वीरवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिजनों से उनके निवास स्थान सैक्टर-7 में बातचीत की तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और विनय नरवाल को श्रद्धांजली दी तथा भगवान से प्रार्थना की वे अपने श्री चरणों में विनय नरवाल को स्थान दें।
fbd%205


राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, जिन परिवारों के साथ ये घटना हुई है, उनके साथ पूर्णरूप से केंद्र व प्रदेश की सरकार साथ खड़ी है।   उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार विनय नरवाल के परिवार के साथ खड़ी है और जिन आतंकवादियों ने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हत्या की है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।

इस मौके पर  मेयर रेनू बाला गुप्ता तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर भी उपस्थित थे। 

बाबा साहेब ने दलित और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए किये अनेकों कार्य: डॉ.नरेन्द्र सिंह रैना

0

एक विचारक, एक दार्शनिक और एक महान नेता थे बाबा साहेब : डॉ.नरेन्द्र सिंह रैना

फरीदाबाद, 24 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरेन्द्र सिंह रैना ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा में कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एक राजनेता या समाज सुधारक ही नहीं थे, बल्कि वह एक विचारक, एक दार्शनिक, एक अर्थशास्त्री एवं एक महान नेता थे और उनके विचार आज भी हमें मार्गदर्शन देते हैं। 
fbd%204


बाबा साहेब ने दलितों और पिछड़ों  के सामाजिक उत्थान के लिए आवाज उठाई । उन्होंने महिलाओं, दलित और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किये और उन्हें शिक्षा, नौकरी और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के अधिकार दिलाए। बाबा साहेब के सामाजिक समरसता, शिक्षा और समानता के सिद्धांतों पर चलकर हम आगे बढ रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार कई ऐसी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ वंचित वर्ग को मिल रहा है। भाजपा की मोदी सरकार सदा बाबा साहेब के आदर्शों और नीतियों  पर चली, उनके समानता और सामाजिक न्याय के अधिकार को माना, धारा 370 को तोड़कर “एक देश, एक संविधान” लागू किया, जम्मू कश्मीर में जहाँ आरक्षण नहीं था वहां आरक्षण के अधिकार दिए। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलकर  समाज हित का कार्य कर रही है और शोषितों, पीड़ितों और दलितों को मजबूत करने का काम कर रही हैं ।

भाजपा जिला फरीदाबाद द्वारा भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ‘सम्मान संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर नरेन्द्र सिंह रैना ने बाबा साहेब के विचारों व राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। श्री रैना ने भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, संगठन महामंत्री,हरियाणा फणीन्द्र नाथ सरमा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व विधायक नरेन्द्र गुप्ता, और भाजपा नेताओं के साथ के साथ बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम से पूर्व 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में मारे गए 26 निर्दोष देशवासियों को 2 मिनट का मौन रख कर  श्रद्धांजलि अर्पित कि गई और मुख्य वक्ता श्री रैना ने कहा धारा 370 के टूटने के बाद कश्मीर जिस तरह फल फूल रहा है, आतंक के आकाओं को सहन नहीं हुआ। देश के हर व्यक्ति को इस आतंकी हमले का दुःख है और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हमला करने का जो दुस्साहस किया है, इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।
श्री रैना ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ नाइंसाफी की और उनका अपमान किया। कांग्रेस नहीं चाहती थी कि बाबा साहेब सरकार में रहें और कांग्रेस ने कभी नहीं चाहा की बाबा साहेब संविधान ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरमैन बनें, बाबा साहेब अपनी काबिलियत से संविधान प्रारूप कमेटी के चैयरमैन बने । 1952 और 1954 चुनाव में कांग्रेस ने साजिश करके बाबा साहेब को चुनाव हरवाने का काम किया। कांग्रेस ने दिल्ली में बाबा साहेब के संस्कार के लिए जगह नहीं दी जबकि भाजपा की मोदी सरकार ने बाबा साहेब को सम्मान देते हुए उनसे जुड़े 5 स्थलों -पंचतीर्थ- को विकसित करने का काम किया । कांग्रेस ने खुद अपने नेताओं को भारत रत्न सम्मान दिए लेकिन बाबा साहेब जैसे महापुरुष को भारत रत्न नहीं दिया,  बाबा साहेब को भारत रत्न तब मिला जब अटल बिहारी वाजपेयी जी वी.पी. सिंह जी के साथ सरकार में थे।

श्री रैना ने कहा कि कांग्रेस सदा ही दलितों और पिछड़ों के आरक्षण के खिलाफ रही, बाबा साहेब के खिलाफ रही और हमेशा संविधान के खिलाफ रही । 1975 के आपातकाल का काला अध्याय आप सब जानते हैं कैसे सत्ता के लिए संविधान की हत्या करने का काम किया, मीडिया को सेंसर कर दिया, लोगों के मूल अधिकारों को ख़त्म कर दिया गया । मोदी जी ने जीएसटी, गरीबों को 10% आरक्षण, महिलाओं के लिए 33% आरक्षण  जैसे रिफार्म के लिए संविधान में 8 बार बदलाव किया लेकिन कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में अपने फायदे के लिए 75 बार संविधान को बदलका संविधान का दुरूपयोग किया।
इस अवसर पर  महापौर प्रवीण बत्रा जोशी,जिला अध्यक्ष पंकज रामपाल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, पूर्व जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल, ज़िला महामंत्री सुरेंद्र जांगड़ा, कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, सह संयोजक गौरव चौहान, विक्रम  अरुआ,गीता सिंह, जिला उपाध्यक्ष भारती भाकुनी, अनिल नागर, वज़ीर सिंह डागर, पंकज सिंगला, लक्ष्मण तंवर, हरेन्द्र भड़ाना, कर्मवीर  बैसला, पूर्व महापौर  सुमन बाला, फ़हीम अहमद, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, सह प्रभारी राज मदान, दलित और ओबीसी समाज के वरिष्ठ बुद्धिजीवी व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

केन्द्र सरकार जल्दी ही पाकिस्तान के खिलाफ कोई बड़ा फैसला लेगी : शिवदत्त वशिष्ठ

0

पाकिस्तान के खिलाफ की नारेबाजी,फूंका पाकिस्तान का पुतला

फरीदाबाद, 24 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
पहलगाम के बैसरन में आतंकियों द्वारा किए नरसंहार के विरूद्ध में ब्लांक डी टू सेक्टर 10 के वासियों ने कश्मीर में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों पर गहरा दुख व्यक्त किया।और हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की इस दुःख की घड़ी में पूरा राष्ट्र उनके साथ खड़ा है।

fbd%203

आज पार्क हॉस्पिटल वाली रोड पर सारे ब्लांक वासी एकत्रित हुए और सेक्टर 12 वाली रोड तक पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आए।और पाकिस्तान का पुतला फूँका। इस मौके पर ब्लॉक डी टू के प्रधान जगजीत सिंह नैन ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंक के खिलाफ देशभर में आक्रोश है। अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय आ गया है।और हम इसकी निंदा करते हैं वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि पहलगाम हमले का मुख्य मक़सद तो यही है कि कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय फ़लक पर जिंदा रखना है भारत के साथ ही अमेरिका को भी एक संदेश देना है दरअसल जब से अमेरिका ने मुंबई हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में से तहव्वुर राणा को भारत को सौंपा है तब से लश्कर के सरगनाओं की तरफ से टीआरएफ पर दबाव बनाया जा रहा है कि उसे भारत में किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देना है। वशिष्ठ ने कहा केन्द्र सरकार चुप नहीं बैठेगी जल्दी ही कोई बड़ा फैसला पाकिस्तान के खिलाफ लिया जायेगा। इस मौके पर ब्लॉक की उपप्रधान दीपा शर्मा,सीमा वशिष्ठ,डायटीशियन भारती वशिष्ठ ,रोशन मितल,सीमा कुमारी,सुरेंद्र कुमार,व सैकड़ों लोग मौजूद थे।