back to top
Friday, March 20, 2026
Home Blog Page 55

नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण कर हर माह नियमित कार्यवाही सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 18 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के साथ एनकॉर्ड की 10वीं राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशे के नेटवर्क को तोडऩे के लिए एक समन्वित और कठोर कार्रवाई की जाए। 

fbd%202


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उपायुक्त (डीसी ) विक्रम सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्हें निर्देश दिए कि वीसी के दौरान जो दिशा-निर्देश मिले हैं। उसकी अनुपालन के तहत इस विषय के तहत कार्यों में तीव्रता लाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक लक्ष्य नशे की बुराई को जड़ से खत्म करना है, और इसके लिए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित एसडीएम हर माह उनके क्षेत्रों में स्थापित एक-एक नशामुक्ति केन्द्र का निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट निर्धारित प्रोफार्मा में भेजकर उसे पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करवाएं। 
उपायुक्त ने नकली और अवैध दवाइयों की बिक्री पर भी सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं की हर गतिविधि और उनके परिवहन को बारीकी से ट्रैक किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिले के सभी मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे की स्थापना की जांच की जाए। जहां कैमरे नहीं लगे हैं, वहां संचालकों को नोटिस जारी किया जाए और नियमों का उल्लंघन करने पर विधिक कार्रवाई की जाए। डीसी ने यह भी कहा कि नशा करने वाले और नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों की गहन निगरानी की जाए और उनके विरुद्ध आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रों के समस्त नशा पुनर्वास केंद्रों का औचक निरीक्षण करें और आवश्यक सुधारों के लिए सुझाव भी दें। बैठक में एडीसी साहिल गुप्ता, एसडीएम बडख़ल त्रिलोक चंद, एसडीएम फरीदाबाद शिखा, एसडीएम मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व और अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।


सफाई एक वर्ग की जिम्मेदारी नहीं, यह पूरे समाज का नैतिक कर्तव्य: कृष्णपाल गुर्जर

0
 केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने डॉ भीम राव आंबेडकर के जन्मोत्सव से चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा में सहभागिता निभाई

फरीदाबाद, 18 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
भारत सरकार के केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज शुक्रवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाते हुए सेक्टर-28 की मार्किट  में स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई की शुरुआत की।

fbd%201



 उन्होंने सडक़ पर फैली गंदगी को एकत्र कर रिक्शा के माध्यम से कचरा स्थानांतरण केंद्र तक भिजवाया, जिससे उन्होंने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देशभर में डॉ. अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। जहां उन्हें संविधान निर्माता के रूप में पहचाना जाता है, वहीं यह जानना जरूरी है कि वे स्वच्छता के भी सशक्त प्रवक्ता थे। उनका मानना था कि सफाई केवल शरीर या वातावरण तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि सामाजिक सोच और व्यवस्था की भी शुद्धता आवश्यक है। 
उन्होंने यह महसूस किया कि समाज में सफाई का काम एक वर्ग विशेष तक सीमित कर दिया गया है, जो कि एक अन्यायपूर्ण परंपरा है। उनका विचार था कि जब तक स्वच्छता की जिम्मेदारी समान रूप से नहीं निभाई जाएगी, तब तक समाज में बराबरी संभव नहीं। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने स्वच्छता कर्मियों को समाज की ‘रीढ़ की हड्डी’ माना और कहा कि जो कार्य सभी के लिए जरूरी है, उसे हेय दृष्टि से देखना एक सामाजिक भूल है।
 उन्होंने बार-बार ज़ोर दिया कि स्वच्छता एक साझा राष्ट्रीय उत्तरदायित्व है और इसमें हर नागरिक को भागीदार बनना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मौकों पर बाबा साहेब के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा है कि स्वच्छ भारत अभियान उन्हीं की प्रेरणा से आरंभ हुआ। इस अभियान के तहत रक्तदान शिविर, विचार गोष्ठियों और जन जागरूकता भी आयोजन जारी रहेंगे। आज जब हम स्वच्छता की बात करते हैं, तो यह ध्यान रखना आवश्यक है कि डॉ. अंबेडकर का दृष्टिकोण केवल शारीरिक सफाई तक सीमित नहीं था, बल्कि उनका सपना एक ऐसा समय था जो समता, न्याय और स्वच्छता के आदर्शों पर आधारित हो। स्वच्छता अभियान के दौरान एनआईटी विधायक सतीश फागना, पार्षद अनिल नागर, सहित एमसीएफ के अधिकारी व कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

चोरी कर खाता से पैसे निकालने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

बल्लभगढ़, 18 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
 पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ में भीकम कॉलोनी बल्लभगढ़ में रहने वाली महिला ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि किसी ने उसका SIM पोर्ट करवा लिया और उसके खाता से 47,000/-रुपये निकाल लिये। उसका यह मोबाइल नंबर उसके बैंक खाता से जुडा हुआ था। जिस पर किसी ने जिस पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया।

fbd%209


उन्होने अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपी अरविंद पाल वासी गांव गरौली  जिला छतरपुर म0प्र0, कमल वासी भगत  सिंह कॉलोनी  बल्लभगढ़  फरीदाबाद, यश  कुमार  वासी  लक्ष्मी  नगर मधुरा उ0प्र0 हाल पता गांव हीरापुर  जिला छतरपुर म0 प्र0 को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला के घर में पेंट का काम करते थे और उसका फोन किसी बहाने से लेकर उसके UPI पासवर्ड पता किया। जिसके बाद आरोपी अरविन्द पाल ने उसके फोन से SIM को चुरा कर अपने फोन में महिला का UPI चलाया और 5000/-रू यश के जानकार के पास भेजे और 40,000/-रू किसी दुकान पर भेज कर नगद ले लिए और SIM को अपने नाम पर पोर्ट करवा लिया।
आरोपियों से 6000/-रुपये बरामद किए गए।
आरोपी अरविन्द 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है और कमल और यश को पूछताछ के बाद माननीय कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

महिला की अश्लील फोटो बनाकर पैसे मांगने के मामले में आरोपी को किया काबू

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 18 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने महिला का अश्लील फोटो तैयार कर पैसे मांगने के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

fbd%208


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि साइबर थाना सैंट्रल में फरीदाबाद वासी महिला ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि उसके फोन पर एक मैसेज आया जिसमें सस्ता सामान खरीदने के लिए लिंक था। लिंक पर क्लिक करके के बाद उससे फोन के कुछ एक्सेस मांगे गये, जिनकी अनुमति उसके द्वारा दे दी गई, जिसके बाद उसके फोन के सभी एक्सेस ठगों को मिल गये और उन्होने शिकायतकर्ता के फोन से उसकी फोटो और कांटेक्ट नंबर चुरा लिये।जिसके दो दिन बाद शिकायतकर्ता के पास उसके व्हाट्सएप नंबर पर ठगों ने उसकी अश्लील फोटो बनाकर उसके पास भेजे और उससे पैसे की मांग की और ठगों ने कहा कि अगर वह पैसे नही देगी तो उसकी अश्लील फोटो उसके जानकारों और रिश्तेदारों के पास भेज देगे। बदनामी के डर से शिकायतकर्ता ने विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से 1,74,359/-रू ठगों के खाता में भेजे। ठगों की लगातार मांग से परेशान होकर महिला ने शिकायत साइबर थाना सेंट्रल में दी जिसपर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होने अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपी अनुज राणा (19) वासी दयानन्द नगर आगरा उ.प्र. को आगरा से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अनुज कॉलिंग का काम करता था और इसने कॉल करके महिला से पैसे भेजने के लिए कहा था। अधिक पूछताछ के लिए आरोपी को 5 के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

निगम के बड़े 37 नालों सहित अन्य नालों की सफाई का कार्य 15 जून तक होगा पूरा

0
फरीदाबाद निगम के सीनियर अधिकारियों की निगरानी में होगा डी सिल्टिंग का कार्य
कैमरे से भी सफाई कार्य पर रखी जाएगी निगरानी: ए मोना श्रीनिवास 
नालों की सफाई के लिए लगभग 4 करोड़ से तैयार हुआ स्टीमेट, एक सप्ताह में टेंडर प्रकिया पूरी करने के दिए निर्देश

फरीदाबाद, 18 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए निगम अधिकारियों को बैठक में दिशा निर्देश दिए हैं कि 15 जून तक निर्माणाधीन नालों का कार्य पूरा करायें और फरीदाबाद शहर के सभी बड़े 37 नालों की सफाई करवाना सुनिश्चित किया जाए। 

fbd%207


नालों की इस सफाई पर लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत आएगी। उन्होंने सफाई कार्य पर निगरानी रखने के लिए निगम के सीनियर अधिकारियों की बैठक लेने के बाद अधिकारियों की ड्यूटी नालों की सफाई के कार्य की निगरानी के लिए लगाई है, जिसमें एडिशनल कमिश्नर और जॉइंट कमिश्नर सहित चीफ  इंजीनियर भी अपने-अपने एरिया में सभी नालों की सफाई पूरे सही तरीके से कराने और कैमरे से निगरानी करायेंगे। बैठक में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि हर बुधवार को एडिशनल कमिश्नर-1 नालों की सफाई कार्य की समीक्षा बैठक लेंगे और हर सोमवार को स्वयं निगम कमिश्नर अधिकारियों के साथ नालों की सफाई की समीक्षा बैठक लेगीं। नगर निगम द्वारा नालों की होने वाली सफाई कार्य पर लगभग चार करोड़ की लागत आएगी जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है ताकि नालों की सफाई का यह कार्य 15 जून तक पूरा हो सके।

जाट समाज ने किया सूरजमल स्मारक शिक्षा समिति की नई कार्यकारिणी का अभिनंदन : कप्तान सिंह

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 18 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
जाट समाज फरीदाबाद द्वारा सेक्टर-16 स्थित किसान भवन में सूरजमल स्मारक शिक्षा समिति जनकपुरी दिल्ली की नई कार्यकारिणी का भव्य अभिनंदन किया। जाट समाज के लोगों ने उन्हें पुष्प माला और स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। 

fbd%206


कार्यक्रम की अध्यक्षता जाट समाज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रंजीत सिंह दहिया ने की। इस अवसर पर सूरजमल स्मारक शिक्षा समिति जनकपुरी के अध्यक्ष कप्तान सिंह,. प्रो. श्याम सिंह चेयरमैन, संयुक्त सचिव एसएस सोलंकी, शिवराम तेवतिया संयुक्त सचिव, समिति के सदस्य ओमप्रकाश राठी, उम्मेद सिंह गिल, सुरेश नंदल, अरविंद पाल दहिया, सूरजमल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन टी.पी. सिंह, मैनेजर श्याम सिंह तेवतिया, स्थायी चेयरमैन एजुकेशन कमेटी वीके नैन सहित दिल्ली के सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर जाट समाज के महासचिव एच.एस. मलिक ने कहा कि कोई भी समाज एकजुटता से चलता है और वह समाज ज्यादा फलीभूत होता है जो समाज अन्य समाजों के लिए परोपकार के कार्यों में हिस्सा लेता है। उन्होंने बताया कि जाट समाज फरीदाबाद की कमेटी महिलाओं के लिए सिलाई सेंटर, लोगों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा एवं दवाई की व्यवस्था जिले के हर स्कूल से प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से प्रोत्साहित करना, गरीबों में कंबल वितरण, देश के लिए शहीद होने वाले जवानों के परिजनों के लिए एक लाख रुपए की नकद राशि सहायता, प्रदेश के खिलाडियों के लिए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करती रही है। सूरजमल स्मारक शिक्षा समिति के अध्यक्ष कप्तान सिंह ने कहा कि उनकी समिति दिल्ली में अनेक शिक्षण संस्था चलाकर देश के भविष्य को उज्जवल बनाने हेतू छात्र.छात्राओं को शिक्षा देने के लिए संकल्पित है वहीं व्यावसायिक कक्षाओं के लिए भी एमबीएए बीबीए तथा यूपीएससी की तैयारियों के लिए भी विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका है इसलिए शिक्षा समिति द्वारा चलाए जा रहे कालेजों का देश में 11वें स्थान पर तथा दिल्ली में प्रथम स्थान रहा है।इस अवसर पर सभी सदस्यों ने कहा कि जाट समाज में युवा वर्ग को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है ताकि नई पीढी आकर नए विचारों के साथ इन संस्थाओं को और आगे बढ़ाने का कार्य कर सके। हमारा अगला लक्ष्य युवा पीढ़ी को समाज के साथ जोडऩे का है। इस अवसर पर फरीदाबाद जाट समाज की तरफ से महेंद्र सिंह श्योराण, राजसिंह राणा, एचएस ढिल्लो, दरयाव सिंह, चौ. कमल सिंह, सूरजमल, मुकेश रावत, सूरज जेलदार, रामरतन नरवत, योगेंद्र सिंह फोर, मनोज दूहान, श्रीमति सरोज सिंह, टीएस दलाल, जयपाल सिंह सहित अनेक लोगों ने दिल्ली कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

सिविल अस्पताल के पीछे लगी आग, झाड़ियों में सुलगी चिंगारी स्वास्थ्य विभाग की पांच गाड़ियां जली, फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ों ने पाया काबू

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 18 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
फरीदाबाद के सिविल अस्पताल के पीछे स्थित खुले मैदान में गुरुवार दोपहर अचानक सूखी झाड़ियों में आग लग गई, जिससे स्वास्थ्य विभाग की पांच कंडम गाड़ियां भी आग की चपेट में आकर जल गईं। आग की सूचना मिलते ही फायर विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। 

fbd%205


जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल की मुख्य बिल्डिंग के पीछे एक बड़ा खुला मैदान है, जहां पर लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग की पुरानी, खराब और कंडम घोषित गाड़ियां खड़ी की जाती रही हैं। इसी मैदान में झाडिय़ां भी उगी हुई थीं, जो हाल ही की गर्मी और सूखे मौसम की वजह से पूरी तरह सूख चुकी थीं। गुरुवार दोपहर अचानक इन्हीं सूखी झाड़ियों में आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वहां खड़ी पुरानी गाडिय़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय कर्मचारियों द्वारा तुरंत आग की सूचना अस्पताल प्रशासन और दमकल विभाग को दी गई। मौके पर फायर विभाग की दो गाड़ियां पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि वहां खड़ी पांच पुरानी कंडम गाडिय़ों के हिस्से जल चुके थे। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. विकास गोयल ने बताया कि आग लगने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर दो संभावनाएं सामने आ रही हैं। एक तो यह कि भीषण गर्मी के कारण सूखी झाड़ियों में खुद से आग लगी हो सकती है, दूसरी आशंका यह भी है कि किसी राहगीर ने लापरवाही वश जलती हुई बीड़ी या सिगरेट वहां फेंक दी हो, जिससे झाडिय़ां जल उठीं। उन्होंने बताया कि जहां आग लगी, वह इलाका पूरी तरह खुला है और वहां कोई निगरानी नहीं होती। इस मैदान में स्वास्थ्य विभाग की वह गाड़ियां खड़ी हैं जो या तो तकनीकी रूप से खराब हैं या जिनका उपयोगिता समाप्त हो चुका है। इन गाड़ियों को विभाग द्वारा कंडम घोषित कर वहीं खड़ा कर दिया गया था। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस चौकी को भी दी है और आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमों द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया गया है। अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और स्टाफ  को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

23- 26 मई को सीटू की राष्ट्रीय जनरल काउंसिल फरीदाबाद में होगी : नरेश शास्त्री

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 18 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
 20 मई की देशव्यापी हड़ताल ऐतिहासिक रूप से सफल होगी। 23-26 मई को फरीदाबाद में होने वाली सीटू जनरल काउंसिल की बैठक सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

fbd%204

उक्त बात सीटू प्रदेश अध्यक्ष सुरेखा, महासचिव जय भगवान, नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कही। वे आज बीके चौक स्थित नगर निगम कर्मचारी यूनियन कार्यालय में नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के विभिन्न विभागीय यूनियननो के नेताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में संगठन नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार मजदूर कर्मचारी विरोधी लेबर कोड्स को लागू करने जा रही है। ये लेबर कोड्स मजदूरों को गुलाम बनाने का दस्तावेज हैं। यह सब देशी विदेशी पूंजीपतियों के हित में किया जा रहा है। सरकार सार्वजनिक और सरकारी क्षेत्र को तबाह करने पर आमादा है। इसीलिए राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन योजना का मकसद यही है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के विभागों में 1 करोड़ से ज्यादा पद खाली पड़े हैं लेकिन स्थाई भर्ती नहीं की जा रही। आंगनवाड़ी, आशा, मिड डे मील, सरकारी विभागों में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को स्थाई नहीं किया जा रहा। केंद्रीय श्रमिक संगठन मांग कर रहे हैं कि महंगाई के हिसाब से न्यूनतम वेतन 26000 रुपए प्रतिमाह किया होना चाहिए लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।

संगठन नेताओं ने कहा कि  23- 26 मई को  सीटू की राष्ट्रीय जनरल काउंसिल फरीदाबाद में होगी। इस बैठक में  देश भर से यूनियनों के 500 से ज्यादा नेता हिस्सा लेंगे। इस कौंसिल में मजदूरों कर्मचारियों के मुद्दों पर व्यापक बहस होगी तथा आगामी आंदोलन की रणनीति बनेगी। संगठन नेताओं ने इस काउंसिल बैठक को सफल बनाने का भी आह्वान किया है।  बैठक में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य ऑडिटर परशुराम आधान,  राज्य सचिव अनूप वाल्मीकि, जिला सचिव अनिल चंडाल, रणजीत सुक्ला, शहाबुदीन, शिवकुमार,देवीचरन, महेंद्र कुरिया, रामरतन कर्दम, के अलावा दर्जनों नेताओ ने भाग लिया उन्होंने कहा कि केंद्रीय मजदूर संगठनों एवं कर्मचारी संघों के आह्वान पर 20 मई की देशव्यापी हड़ताल ऐतिहासिक होगी।
मजदूर-कर्मचारी विरोधी चार लेबर कोड्स को लागू करने के भाजपा सरकार के प्रयासों को रोकने, ठेका प्रथा, अस्थाई व कच्चे रोजगार
 के स्थान पर स्थाई नौकरी, न्यूनतम वेतन 26000 रुपए लागू करवाने आदि मांगो को लेकर केंद्रीय मजदूर ओर कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर 20 मई को देशव्यापी हड़ताल होगी। इसकी तैयारी में फरीदाबाद में व्यापक अभियान चलेगा। 1 मई को मजदुर दिवस पर कर्मचारी मजदूरों द्वारा विशाल जुलूस निकाला जाएगा। 

तीन दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया शुभारंभ

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 18 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
माननीय अंकुश मिगलानी वाइस चेयरमैन एवं डॉक्टर मुकेश अग्रवाल महासचिव भारतीय रेडक्रॉस हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के निर्देशानुसार में गुरुवार को  विक्रम सिंह आई ए एस, उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन में आज राजकीय आई टी आई ओल्ड फरीदाबाद में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, हरियाणा राज्य शाखा व कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा में तीन दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ बिजेंद्र सोरोत सचिव जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद द्वारा किया गया । 

fbd%203


उनके द्वारा प्रशिक्षुओं को सी पी आर की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए प्रश्न किये और सटीक भाषा में जवाब दिए। उनके द्वारा अपने संबोधन में कहा कि सभी विद्यार्थियों को सी पी आर की जानकारी होनी चाहिए ताकि आपातकालीन स्थितियों में किसी व्यक्ति की जान बचायी जा सके।

इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन एवं आजीवन सदस्य रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद डॉ एम पी सिंह ने बताया कि आम आदमी की सूझ-बूझ से किसी भी घायल, पीड़ित को बचाया जा सकता है। जरा सी गलती होने पर और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि रोगी तथा पीड़ित के अंदर के डर को निकालना चाहिए तथा सम्मान सूचक शब्दों का प्रयोग करना चाहिए तथा रोगी के समय को व्यर्थ में नहीं गवाना चाहिए।  
उपाधीक्षक रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद पुरषोत्तम सैनी द्वारा प्रशिक्षुओं को रेडक्रॉस फरीदाबाद द्वारा चलायी जा रही गतिविधियों  के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा नशा मुक्ति केंद्र, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट केंद्र, कामकाजी महिला आवास, नेचुरोपैथी केंद्र, रक्तदान इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
आई टी आई ओल्ड फरीदाबाद के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों को स्वागत करते हुए धन्यवाद   किया एवं कार्यक्रम को अत्यंत लाभदायक बताया उन्होंने कहा कि इससे विधार्थियों और अध्यापकों को बेहद  फायदा होगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि हम आगे भी जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के साथ मिलकर ऐसे अनेकों कार्यक्रम करते रहेंगे जिससे विद्यार्थियों के मनोबल में वृद्धि हो
प्रशिक्षक एम सी धीमान ने प्रशिक्षुओं को सी पी आर, हड्डी टूट आदि की जानकारी देते हुए पूर्व अभ्यास करवाया तथा ऑडियो वीडियो से शानदार प्रशिक्षण दिया।

नेशनल हेराल्ड घोटाला सोनिया-राहुल के भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण : सोहनपाल सिंह

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 18 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
भारतीय जनता पार्टी बल्लभगढ़ के जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि नेहरू-गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी दुनिया में सबसे भ्रष्ट हैं और नेशनल हेराल्ड मामला कांग्रेस के भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए नेशनल हेराल्ड  मामले की शुरुआत की थी। 

fbd%202


इस भ्रष्टाचार और लूट में लिप्त कांग्रेस के नेताओं को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को भड़काकर और इसका राजनीतिकरण कर लाभ उठाना चाहती है । सोनिया गांधी और राहुल गांधी जिस कानूनी परेशानी का सामना कर रहे हैंवह उनके अपने लालच‘ का नतीजा है । उन्होंने सोनिया राहुल पर  जनता के पैसे की लूट में लिप्त होने के बाद खुद को पीड़ित बताने का भी आरोप लगाया और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के आरोपों को ‘‘बेहद खोखलानिराधार और मामले की जांच को प्रभावित करने के इरादे से दुर्भावना से प्रेरित’’ करार दिया। कांग्रेस को इस मुद्दे पर राजनीति करने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि यह मामला उसके शासन के दौरान दर्ज हुआ था। कांग्रेस ने स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा खडी की  गई कंपनी पर निजी लाभ के लिए कब्ज़ा करना, उनके बलिदान का अपमान है

भारतीय जनता युवा मोर्चा बल्लभगढ़  के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अम्बेडकर चौक बल्लभगढ़ में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गाँधी और राहुल गांधी का पुतला जलाया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने  सोनिया-राहुल और कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाये । 

जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने कहा कि यह सिर्फ वित्तीय गड़बड़ी का मामला नहीं है-यह उस राजनीतिक वंश की जवाबदेही का क्षण है जिसने दशकों तक संस्थानोंसार्वजनिक धन और राष्ट्रीय विरासत को अपनी निजी संपत्ति समझा। यह “गांधी विकास मॉडल” का जीवंत उदाहरण है-जहां पार्टी का पैसा निजी पूंजी में बदल जाता हैसार्वजनिक संपत्ति पारिवारिक संपत्ति बन जाती है। ईडी की चार्जशीट यह स्पष्ट करती है कि गांधी परिवार ने कांग्रेस पार्टी का दुरुपयोग कर एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड कि 2000 करोड़ से अधिक की सम्पति को अपने नियंत्रण में ले लिया  एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड का उद्देश्य  पत्रकारिता व जनसेवा था जिसे गाँधी परिवार में रियल एस्टेट कंपनी में बदल दिया । भाजपा कड़ी निंदा करती है कि कांग्रेस के नेताओं ने  अधिकारियों को डराया धमकाया और जाँच प्रक्रिया  में व्यवधान  डाला, यह  गाँधी परिवार को जाँच से बचाने का राजनैतिक नाटक है । अगर राहुल सोनिया निर्दोष है बार बार ईडी के समन  से बचने कि कोशिश क्यों करते हैं।  प्रवर्तन निदेशालय ने दस्तावेजों, शेयर होल्डिंग और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर करवाई की है । यह मामला साफ दर्शाता है कि कैसे गांधी परिवार ने कांग्रेस पार्टी के ढांचे का उपयोग कर निजी धन अर्जित किया और देश की जनता को धोखा दिया। भाजपा स्पष्ट रूप से कहती है, यह कोई वैचारिक हमला नहीं बल्कि न्याय कि दिशा में क़ानूनी करवाई है । कांग्रेस को समझना होगा कानून सबके लिए समान है चाहे आम नागरिक हो या पूर्व प्रधानमंत्री का वारिस।

इस अवसर पर बल्लभगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, युबा मोर्चा जिला महामंत्री कार्तिक वशिष्ठ, नवीन वशिष्ठ,स्वराज भाटी, योगेश तेवतिया, मनीष यादव, लक्ष्य शर्मा, मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, गौरव विरमानी,संजय जांगड़ाकुलदीप सिंह, अनुराग गर्ग, धीरज चौधरी, उमेश वशिष्ठ,  राहुल डागरसागर शर्माजगविंदर फौगाट, ऋषभ भड़ाना, प्रमोद गिल, हरीश धनखड़, नवीन चैची, हितेंद्र सिंह, विपुल सिंह योगेश तेवतिया आदि उपस्थित रहे