back to top
Friday, July 24, 2026
Home Blog Page 54

गर्मी व हीट वेव से बचाव के लिए एहतियात बरतें जिलावासी: डीसी

0

जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग ने हीट वेव से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी
डीसी विक्रम सिंह ने कहा, आम नागरिक हीट वेव से बचाव के लिए एडवाइजरी की करें अनुपालना

फरीदाबाद, 24 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
जिला आपदा एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में हवा के गर्म थपेड़ों और बढ़े हुए तापमान से लू (हीट वेव) लगने का खतरा बढ़ जाता है, खासकर धूप में घूमने वालों, खिलाड़ियों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का डर ज्यादा रहता है। लू लगने पर उसके इलाज से बेहतर है, हम लू से बचे रहें यानी बचाव इलाज से बेहतर है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनहित में लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, जिसकी सभी को पालना करते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा बनाए रखनी है।

fbd%202

हीट वेव से बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय : डीसी
डीसी ने आमजन से आह्वान किया कि प्रशासन की ओर से जारी की गई एडवाइजरी की पालना करें और हीट वेव से बचे रहें। उन्होंने बताया कि हीट वेव से बचाव के लिए स्थानीय मौसम संबंधी खबरों के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें, समाचार पत्र पढ़ें, गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढककर रखें, कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं-भले ही प्यास न लगी हो, ओआरएस (ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्यूशन), घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का मांड) नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन कर तरोताजा रहें। बच्चों को वाहनों में छोड़कर न जाएं उन्हें लू लगने का खतरा हो सकता है, नंगे पांव बाहर न जाएं, गर्मी से राहत के लिए हाथ का पंखा अपने पास रखें, काम के बीच में थोड़ा-थोड़ा विश्राम लें, खेत खलीहान में काम कर रहे हैं तो समय-समय पर पेड़ या छाया में ही आसरा लें। गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन न करें। ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना खाएं। खासतौर से दोपहर 12 बजे से सायं 3 बजे के बीच धूप में सीधे न जाए। यदि बच्चे को चक्कर आए, उल्टी घबराहट अथवा तेज सिरदर्द हो, सीने में दर्द हो अथवा सांस लेने में कठिनाई हो तो चिकित्सक को दिखाएं।

डीसी ने बताया कि बढ़ती गर्मी में वृद्ध एवं कमजोर व्यक्तियों की खास देखभाल करें, तेज गर्मी, खासतौर से जब वे अकेले हों, तो कम से कम दिन में दो बार उनकी जांच करें, ध्यान रहे कि उनके पास फोन हो, यदि वे गर्मी से बैचेनी महसूस कर रहे हों तो उन्हें ठंडक देने का प्रयास करें, उनके शरीर को गीला रखें, उन्हें नहलाएं अथवा उनकी गर्दन तथा बगलों में गीला तौलिया रखें, उनके शरीर को ठंडक देने के साथ साथ डॉक्टर अथवा एम्बुलेंस को बुलाएं, उन्हें अपने पास हमेशा पानी की बोतल रखने के लिए कहें।

अपने जानवरों का हीट वेव से कैसे बचाव करें : डीसी
डीसी ने बताया कि जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी दें, उन्हें घर के भीतर रखें, पीने के पानी के दो बाउल रखें ताकि एक में पानी खत्म होने पर दूसरे से वे पानी पी सकें, यदि उन्हें घर के भीतर रखा जाना संभव न हो तो उन्हें किसी छायादार स्थान में रखें, जहां वे आराम कर सकें। ध्यान रखें कि जहां उन्हें रखा जाए वहां दिनभर छाया रहे, अपने पालतू जानवर का खाना धूप में न रखें, जानवरों को किसी बंद जगह में न रखें, यदि आपके पास कुत्ता है तो उसे गर्मी में न टहलाएं, उन्हें सुबह और शाम को घुमाएं जब मौसम ठंडा हो, पालतू पशुओं को गर्म सतह (पटरी, तारकोल की सड़क, गर्म रेत) पर न टहलाएं, किसी भी स्थिति में जानवर को वाहन में न छोड़ें।

शिक्षा और स्वास्थ्य पर असर डालता है बाल विवाह: मेयर प्रवीण जोशी

0
बाल श्रम रोकने को लेकर सरकार उठा रही व्यापक कदम
मेयर प्रवीण जोशी ने स्कूली छात्राओं को बाल विवाह न करने की दिलाई शपथ

फरीदाबाद, 24 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ चल रही जागरूकता मुहीम के तहत आज अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में बाल श्रम के खिलाफ सार्वजनिक जागरूकता रैली राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एनआईटी-1, मेट्रो मोड़ से निकाली गयी। इस रैली में लगभग 300 स्कूली छात्राओं ने हाथों में तख्ती व बैनर लेकर नारे लगाते हुए बाल संरक्षण इकाई कार्यालय तक रैली निकली। छात्राओं ने बाल श्रम के खिलाफ नारे लगाए कि बाल श्रम बंद करो शिक्षा का अधिकार दो, हाथों में औजार नहीं किताबें चाहिए, शिक्षा से नाता जोड़ो बाल श्रम से नाता तोड़ो कहकर लोगों को बाल श्रम एवं बाल विवाह को रोकने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने शिरकत की साथ ही गेस्ट ऑफ ऑनर हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग की मेंबर सुमन राणा भी मौजूद रही।

fbd%201

मेयर प्रवीण जोशी ने कहा कि आज की यह रैली एक प्रेरणादायक कदम है। यदि हम सब मिलकर संकल्प लें कि अपने गांव, मोहल्ले और परिवार में बाल विवाह नहीं होने देंगे, तभी इसका उन्मूलन संभव है। उन्होंने कहा कि “बाल विवाह केवल एक सामाजिक समस्या नहीं है, बल्कि यह बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को भी बाधित करता है। यह बच्चों के अधिकारों का हनन है और उनके उज्ज्वल भविष्य में बाधा उत्पन्न करता है। यह शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन के अन्य अवसरों को प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह के कारण बालिकाएं शिक्षा से वंचित हो जाती हैं, उनमें कुपोषण और मातृ मृत्यु दर की संभावना बढ़ जाती है। समय है कि हम इस पर खुलकर बात करें और इसे समाप्त करने का प्रयास करें। हम सभी को मिलकर इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि जब तक समाज बाल विवाह जैसी प्रथाओं के खिलाफ जागरूक नहीं होगा, तब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता।

इस अवसर पर संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा कौशिक ने बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु की लड़कियों और 21 वर्ष से कम आयु के लड़कों का विवाह अवैध माना गया है। इसके तहत बाल विवाह कराने वालों पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बच्चों की शिक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कई योजनाएं चल रही हैं, लेकिन समाज की जागरूकता और सहयोग के बिना इसे खत्म करना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि बच्चों का शिक्षा प्राप्त करना, उनका मानसिक और शारीरिक विकास सुनिश्चित करना, समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह  न करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सबको मिलकर शिक्षा और सुरक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद कर बाल विवाह और बाल श्रम मुक्त भारत का निर्माण करना है। कार्यक्रम में टोल फ्री नंबर 1098 के बारे में भी छात्राओं को बताया गया।  

इस अवसर पर हरियाणा बाल संरक्षण आयोग से गरिमा सिंह तोमर, पीपीओ हेमा कौशिक लेबर इंस्पेक्टर संदीप राठी व जिला बाल संरक्षण इकाई का समस्त स्टाफ और स्कूल प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार एवं राम करण मौजूद रहे।

आगामी 31 मई के पश्चात गुरूग्रामवासियों को कुल 670 एमएलडी जलापूर्ति की जाएगी- नायब सैनी

0
जीएमडीए की बैठक में विकास की गति को तेज करने के लिए लगभग 3034.82 करोड़         रुपए के  बजट को मिली मंजूरी
– अधिकारियों को निर्देश, विकास की गति को तेजी से आगे बढ़ाया जाए- सीएम सैनी 

गुरूग्राम, 24 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आगामी 31 मई के पश्चात गुरूग्रामवासियों को कुल 670 एमएलडी जलापूर्ति की जाएगी। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि गर्मी के मौसम को देखते हुए लोगों को किसी भी पानी की दिक्कत न हों। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि गुरूग्राम में 400 नई इलैक्ट्रिक बसें भी संचालित की जाएगी।

main%204

मुख्यमंत्री आज गुरुग्राम में आयोजित गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन विकास प्राधिकरण की 14वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विकास की गति को तेज करने के लिए लगभग 3034.82 करोड़ रुपए के बजट को भी मंजूरी दी गई है। 
बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम में विकास कार्यों की गति को बढ़ाया जाए ताकि लोगों को समयबद्ध तरीके से सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
जीएमडीए की पिछली बैठक के संबंध में लिए गए निर्णयों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कूड़ा-कचरा उठाने वाली कंपनी इकोग्रीन को  नया नोटिस भेजा जाए और उसकी प्रोपर्टी अटैच करके सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाए। इसी प्रकार, रेनवाटर हारवेस्टिंग के बारे में जानकारी हासिल कर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए  कि आगामी 10 दिन के अंदर-अंदर टेंडर करें और कार्यवाही अमल में लाए।
मुख्यमंत्री ने नजफगढ़ ड्रेन के साथ लगते हुए गांवों में जलभराव की समस्या पर चिंता जताई और अधिकारियों से कहा कि इस बारे में ठोस योजना बनाई जाए ताकि जलभराव से निजात मिल सके । बैठक में मुख्यमंत्री को बताया गया कि वजीराबाद में बनाए जाने वाले स्टेडियम का कार्य आरंभ कर दिया गया है और आगामी जून-2026 तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

700 बिस्तर वाला अस्पताल, नए बस अड्डे के निर्माण की समीक्षा, कार्यवाही को तेजी से आगे बढाने के दिए निर्देश

श्री नायब सिंह सैनी ने गुरूग्राम में बनाए जाने वाले 700 बिस्तर के अस्पताल की प्रगति की भी समीक्षा की और इस संबंध में की जा रही कार्यवाही को आगे बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसी प्रकार, मुख्यमंत्री ने गुरूग्राम में बनाए जाने वाले बस अड्डे के कार्य की समीक्षा की और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि आगामी एक माह के भीतर बस अड्डे के निर्माण संबंधी टेंडर लगा दिया जाएगा।

भाजपा की दिल्ली सरकार पिछली सरकार के कामों को अपना बताकर वाहवाही लूटना चाहती है : सौरभ भारद्वाज

0
वाहवाही लूटने के चक्कर में दिल्ली सरकार, दिल्ली के टैक्सपेयर्स का पैसा बर्बाद कर रही है : सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली, 20 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
पार्टी मुख्यालय में हुई एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली में सरकार बनाए हुए 2 महीने पूरे हो गए हैं और इस उपलक्ष में दिल्ली सरकार ने ऐलान किया, कि वह दिल्ली वालों को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। 

main%207

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने ऐलान किया कि वह दिल्ली वालों को 1111 पानी के टैंकर तोहफे में दे रहे हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा यह बड़ा ही हास्यास्पद है, क्योंकि दिल्ली में कई सालों से लगातार  टैंकरों के माध्यम से जनता को पानी उपलब्ध कराने का काम किया जाता रहा है। उन्होंने बताया की गर्मियों में क्योंकि पानी की खपत अधिक होती है, तो इन टैंकरों के माध्यम से जनता को पानी उपलब्ध कराया जाता है। जरूरत पड़ने पर इन टैंकरों की संख्या बढ़ा दी जाती है और सर्दियों में पानी की खपत कम होती है, तो टैंकरों की संख्या कम कर दी जाती है। परंतु ऐसा नहीं है कि दिल्ली में पहली बार टैंकरों के माध्यम से जनता को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है जैसा की भाजपा की दिल्ली सरकार ढोंग का ढोल पीट रही है।

भाजपा शासित दिल्ली सरकार की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी द्वारा बोले गए झूठ का पर्दाफाश करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि रेखा गुप्ता जी ने अपने बयान में यह कहा कि उन्होंने जल बोर्ड के अधिकारियों संग बैठक कर जल बोर्ड में कुछ नया करने पर विचार विमर्श किया और यह तय किया कि सभी जल बोर्ड के टैंकरों में जीपीएस लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बेहद ही शर्मनाक बात है, कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी खुलेआम इस तरह से झूठ बोल रही हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि 2015 में दिल्ली के अखबारों में छपी खबरें यह बताती हैं कि दिल्ली जल बोर्ड के टैंकरों में जीपीएस लगाने का काम 2015 में ही शुरू हो गया था। उन्होंने बताया कि 2022 में जब मैं दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष बना उस समय भी दिल्ली जल बोर्ड के तमाम टैंकरों में जीपीएस पहले से ही लगा हुआ था, तो ऐसे में रेखा गुप्ता जी का यह कहना, कि हम दिल्ली जल बोर्ड के टैंकरों में जीपीएस लगाएंगे बेहद ही शर्मनाक और हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के ऊल जलूल बयान देकर रेखा गुप्ता जी ने दिल्ली सरकार को फुलेरा की पंचायत बना दिया है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बने हुए 2 महीने बीत चुके हैं, परंतु उनके पास अभी तक ऐसा कोई भी कार्य नहीं है, जिसको लेकर भाजपा शासित दिल्ली सरकार अपनी तारीफ कर सके। इसीलिए रेखा गुप्ता जी पुराने टैंकरों पर ही रंग रोगन करके और उस पर प्रधानमंत्री और खुद अपनी फोटो लगाकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी आम आदमी पार्टी के समय दिल्ली सरकार में पूर्व में किए गए कार्यों पर वाहवाही लूटने की कोशिश कर रही हैं। साथ ही साथ सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तो हर साल गर्मियों में इसी प्रकार से टैंकरों के माध्यम से जनता को पानी मुहैया कराया जाता था, परंतु कभी भी आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस तरह का ढोंग करने में लाखों रुपए का बेवजह खर्च नहीं किया। उन्होंने कहा मेरी भाजपा शासित दिल्ली सरकार को यह सलाह है, कि वह भी इस प्रकार के ढोंग में दिल्ली की जनता के टैक्स के पैसे को बर्बाद करने से बचें। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ यह बात कह रहा हूं कि पूर्व में भी दिल्ली जल बोर्ड के टैंकरों में जीपीएस लगे हुए थे। उन्होंने मीडिया के माध्यम से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को चुनौती देते हुए कहा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी बताएं की क्या यह सच नहीं है, कि दिल्ली में भाजपा की सरकार आने से पहले भी दिल्ली जल बोर्ड के टैंकरों में जीपीएस लगे हुए थे? सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब पहले से ही दिल्ली जल बोर्ड के सभी टैंकरों में जीपीएस लगे हुए थे तो आखिरकार भाजपा शासित दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता के सामने यह झूठ क्यों बोल रही है, कि भाजपा शासित दिल्ली सरकार दिल्ली जल बोर्ड के टैंकरों में जीपीएस लगाएगी, जबकि जीपीएस तो पहले से ही लगा हुआ है।


सौरभ भारद्वाज ने मीडिया के माध्यम से भाजपा शासित दिल्ली सरकार से प्रश्न पूछते हुए कहा, कि भाजपा की सरकार को दिल्ली में दो महीने पूरे हो गए हैं, क्या भाजपा की दिल्ली सरकार ने इन दो महीना में एक भी कोई ऐसा काम नहीं किया जिसको लेकर दिल्ली सरकार अपनी पीठ थपथपा सके? उन्होंने कहा की पुराने टैंकरों पर रंग रोगन करके और देश की जनता से जीपीएस लगाने का झूठ बोलकर के भारतीय जनता पार्टी क्यों पिछली सरकार के कामों पर वाहवाही लूटना चाहती है? साथ ही साथ मीडिया के माध्यम से प्रश्न पूछते हुए सौरभ भारद्वाज ने यह भी कहा, कि पिछली सरकार में भी हर साल गर्मियों में टैंकर के माध्यम से जनता तक पानी पहुंचाने का काम किया जाता था, जरूरत के हिसाब से टैंकरों की संख्या बढ़ाई जाती थी, परंतु पिछली सरकार ने कभी भी इस प्रकार से झूठी तारीफ लूटने के लिए दिल्ली की जनता की खून पसीने की गाड़ी कमाई से दिए गए टैक्स के पैसे को बर्बाद करने का काम नहीं किया। पिछली सरकार ने हर साल सैकड़ो टैंकरों के माध्यम से जनता तक पानी पहुंचाने का काम किया, परंतु इस तरह का ढोल पीटने का काम और जनता के टैक्स के पैसे को बर्बाद करने का काम कभी नहीं किया।

धन्ना भगत जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और उनके दिखाए मार्ग पर चलें : नायब सैनी

0
जींद के उचाना में आयोजित हुआ श्री धन्ना भगत जयंती राज्य स्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

जींद, 20 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने श्री धन्ना भगत जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए हम सभी एक बेहतर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें और समाज से जात-पात, ऊँच-नीच की खाइयों को पाटते हुए भाईचारा बढ़ाने का काम करें।

main%204

मुख्यमंत्री आज श्री धन्ना भगत जी की जयंती के अवसर पर जिला जींद के उचाना के गाँव पालवां में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे।

श्री नायब सिंह सैनी ने दाड़न खाप द्वारा रखी गई मांगों पर घोषणा करते हुए कहा कि गांव पालवां में तालाब की रिटेनिग वॉल, एक शेड तथा एक कमरे का निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही, गांव पालवां में दाड़न खाप भवन की चारदीवारी और ग्रिल का कार्य भी पूरा करवाया जाएगा। इसके अलावा, दाड़न खाप भवन में बरामदा-कम-हॉल का निर्माण भी करवाया जाएगा। इसके अलावा, पालवां में दाड़न खाप भवन में 40 केवी लोड बढ़ाने के लिए आवेदन करने पर विभागीय मानदंडों के अनुसार भवन में 40 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित जन को श्री धन्ना भगत की जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री धन्ना भगत जी का व्यक्तित्व पूर्णिमा के चन्द्रमा की तरह शीतल और उज्ज्वल था। वे विख्यात संत श्री रामानंद आचार्य जी के शिष्य थे। संत रामानंद आचार्य जी ने उत्तर भारत में भक्ति आंदोलन का व्यापक प्रचार- प्रसार किया था। उनकी प्रेरणा से ही श्री धन्ना भगत जी ने भक्ति आंदोलन का इतना प्रचार किया कि उन्हें राजस्थान में इस आंदोलन का प्रणेता कहा जाने लगा। श्री धन्ना भगत जी का जीवन सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण है।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत महात्माओं, ऋषि मुनियों और गुरुओं ने भूली भटकी मानवता को जीवन का सही मार्ग दिखाया है। ऐसी महान विभूतियों की शिक्षाएं पूरे मानव समाज की धरोहर है और उनकी विरासत को संभालने व सहेजने की जिम्मेदारी हम सबकी है। संतों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने संत महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना चलाई है, जिसके तहत संतों व महापुरुषों की जयंतियों के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आज का यह कार्यक्रम भी इसी योजना के तहत आयोजित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री धन्ना भगत जी की सोच थी कि हर व्यक्ति सुखी, संपन्न और खुशहाल हो। उनकी सोच और विचारों को आगे बढ़ाते हुए और उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार हरियाणा एक-हरियाणवी एक के भाव से सबके कल्याण व उत्थान का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब समाज कई तरह की सामाजिक व अन्य चुनौतियों का सामना कर रहा है तो श्री धन्ना भगत जी की शिक्षाओं व संदेश की महत्ता और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि श्री धन्ना भगत जी की शिक्षाओं से भावी पीढ़ी को अवगत कराने के लिए धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में श्री धन्ना भगत पब्लिक स्कूल स्थापित है।

नशे के खिलाफ़ जन-जागरण के अभियान में हर नागरिक दे अपना बहुमूल्य योगदान

मुख्यमंत्री ने नशे को एक सामाजिक बुराई बताते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेशभर में साइक्लोथोन यात्रा का भी आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि नशे के खिलाफ़ जन- जागरण के इस अभियान में हर नागरिक अपना बहुमूल्य योगदान दे, ताकि नशे को जड़ से समाप्त किया जा सके।

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान ने दिया सभी को समानता का अधिकार – मनोहर लाल

0

केंद्रीय मंत्री ने नीलोखेड़ी के गांव हैबतपुर में आयोजित संविधान सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

करनाल, 20 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
 केंद्रीय बिजली, आवास एवं शहरी मामले मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पिछले 10 वर्षों से बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की सोच को आगे बढ़ा रही है और अंत्योदय के मूलमंत्र पर चलते हुए हर वर्ग का उत्थान कर रही है। डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों के अनुरूप समाज का हर वर्ग स्वाभिमान से आगे बढ़े और एक जुट होकर देश व समाज की भलाई के लिए कार्य करें।

main%205

केंद्रीय मंत्री शनिवार को देर शाम जिला करनाल के नीलोखेड़ी के गांव हैबतपुर में आयोजित संविधान सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
श्री मनोहर लाल ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान लिखा, जो दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान कहलाया। भारतीय संविधान एक पवित्र ग्रंथ है, जब भी हम शपथ लेते हैं संविधान या पवित्र ग्रंथ गीता को साक्षी मानकर लेते हैं।  उन्होंने कहा कि संविधान में संशोधन का प्रावधान है, भाजपा सरकार ने जनता की अच्छाई के लिए संशोधन किए हैं जबकि विपक्ष की सरकार ने अपनी पार्टी की भलाई के लिए संशोधन किए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने कभी भी बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर को सम्मान नहीं दिया बल्कि उनको चुनाव भी नहीं जीतने दिया जबकि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उन्हें 1955 में राज्यसभा का सदस्य बनवाने में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने हमेशा आरक्षण का विरोध किया, लेकिन वर्तमान सरकार ने हर वर्ग का पूरा ध्यान रखा, किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया। इसके बावजूद भी पिछले लोकसभा चुनावों में विपक्ष के लोगों ने संविधान को बदलने व आरक्षण को खत्म करने का दुष्प्रचार किया था।
उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर हरियाणा आए थे और इस दिन हरियाणा को अपना पहला एयरपोर्ट मिला और यमुनानगर में 800 मेगावाट थर्मल प्लांट का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिना खर्ची-बिना पर्ची युवाओं को रोजगार मिल रहा है। हरियाणा के  परिवार पहचान-पत्र की चर्चा पूरे देश में हो रही है। लोगों को घर बैठे ही पेंशन मिल रही है तथा प्रमोशन में आरक्षण दिया जा रहा है।
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जीवन बहुत संघर्ष का जीवन रहा, जिन्होंने बाबा साहेब की जीवनी को पढा है उस जीवनी को पढकर प्रेरणा मिलती है कि व्यक्ति को कैसे संघर्ष करना पड़ता है। बाबा साहेब इतने विद्वान थे कि उन्होंने अपनी शिक्षा और काबिलियत के दम पर ऊंचाइयों को छुआ और उसके बाद भारत के संविधान बनाने वाली प्रारूप समिति के अध्यक्ष बने। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने आजीवन जातिगत भेदभाव, सामाजिक असमानता और आर्थिक विषमता के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने भारत के संविधान में ऐसे प्रावधानों को स्थान दिया जो हर नागरिक को समान अवसर, न्याय, शिक्षा और सम्मान का अधिकार प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बाबा साहेब द्वारा दिखाए गए पदचिन्हों और उनके आदर्शों पर कार्य कर रही है। वर्तमान में युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही है। ऑनलाइन व्यवस्था पारदर्शी समानता बाबा साहेब की कल्पना थी, जो कि वर्तमान सरकार ने पूरी की। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जितने भी स्थान है, उन्हें सरकार ने पंचतीर्थ नाम दिया है। विदेशों से भी लोग इन पंचतीर्थों को देखने के लिए भारी संख्या में आते हैं। इन पंच तीर्थों को देखकर आम नागरिकों को बाबा साहेब के जीवन के बारे में पता चलता है तथा उनसे प्रेरणा मिलती है। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज में विशेष बदलाव की नींव रखी।

पंजाब की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देख रही प्रगति की आशा – नायब सैनी

0

पंजाब के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को किया सम्मानित
हरियाणा में भाजपा सरकार ने जनता से किए वादों को निभाकर दिखाया – नायब सैनी
– पंजाब में भाजपा सरकार बनने से तेज गति से होगा विकासनायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 20 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत की साख को वैश्विक स्तर पर ऊंचा किया है और भारत को नई पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश-प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहे हैं। हरियाणा की तरह पंजाब भी प्रगति और उन्नति करें, इसके लिए अब, पंजाब की जनता को भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रगति की आशा है। 

main%201


पंजाब के लोगों ने विभिन्न पार्टियों पर भरोसा किया, लेकिन उन्हें सिर्फ निराशा मिली। इसलिए उन्हें विश्वास है कि श्री नरेंद्र मोदी ही पंजाब को आगे ले जा सकते हैं।

श्री नायब सिंह सैनी ने उनके सम्मान एवं अभिनन्दन के लिए आज जीरकपुर में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिकरत की। इस मौके पर पंजाब के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया और उनकी कार्यप्रणाली की सराहना की ।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वे पंजाब के युवाओं से बात करते हैं तो युवा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लेते हैं। आज पंजाब के किसान एवं युवा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में जब पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार हरियाणा में बनी थी, तब से हरियाणा की जनता भाजपा सरकार पर लगातार भरोसा जता रही है और समर्थन दे रही है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब उन्होंने 12 मार्च, 2024 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तो 50 हजार सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था। लेकिन 56 दिन के भीतर ही आचार संहिता लगने से नियुक्तियां नहीं हो सकी। परंतु उन्होंने हरियाणा के युवाओं से वादा किया था कि शपथ लेने से पहले ज्वाइन कराऊंगा। उन्होंने शपथ से पहले ही 25 हजार युवाओं को ज्वाइन करवाकर अपना वादा निभाया।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी नीतियां आमजन के हित में लागू की जा रही हैं। हरियाणा में सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं और यही सुझाव उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री को भी दिया था, पर उन्होंने नहीं माना। जब पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो पंजाब के किसानों की फसलें भी एमएसपी पर खरीदी जाएंगी। हरियाणा की तरह पंजाब में भी किसानों के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। 
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार फसल की पूरी कीमत की गारंटी देती है और यदि फसल खराब होती है, तो भी किसानों के खातों में सीधा मुआवजा दिया जाता है। उन्होंने ब्यौरा देते हुए बताया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मात्र 1155 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया था, जबकि वर्तमान सरकार ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में अब तक 14,500 करोड़ रुपए का मुआवजा किसानों को प्रदान किया है।

पंजाब में भाजपा सरकार बनने से तेज गति से होगा विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा, पंजाब का छोटा भाई है, लेकिन आज हरियाणा विकास के मामले में पंजाब से कहीं आगे है। राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों के चलते हरियाणा आज तीन गुणा गति से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे हरियाणा में विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं, वैसे ही कार्य पंजाब में भी होंगे जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वहां सरकार बनेगी।

आयुष्मान और चिरायु योजना से हरियाणा के लोगों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाएँ

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के लोग आयुष्मान और चिरायु योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस योजना के तहत 20 लाख लाभार्थियों को इलाज मिला, जिसमें 6500 करोड़ रुपये हरियाणा सरकार द्वारा वहन किए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को भी आयुष्मान योजना का लाभ देने की घोषणा की थी, जिसे हरियाणा सरकार ने पूर्ण रूप से लागू किया और अब तक 12,000 बुजुर्ग लाभान्वित हुए।

वर्ष 2027 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में अग्रसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बदल रहा है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में ही भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा था, और अब भारत वर्ष 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में अग्रसर हैं।
उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही उन्हें आयुष्मान कार्ड का लाभ मिलेगा। सरकार बनते ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत दिल्ली के लोगों को भी लाभ मिलना शुरू हो गया है।
श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएं, जिससे गरीब, किसान और हर वर्ग के व्यक्ति को लाभ मिलेगा और देश विकास की ओर अग्रसर रहेगा।

मानव सुपर -21 में कोचिंग के लिए 20 विद्यार्थियों ने दी चयन परीक्षा

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 20 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
मानव सेवा समिति द्वारा संचालित मानव सुपर 21 में कोचिंग के लिए रविवार को मानव भवन सेक्टर 10 में चयन परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें 11वीं,12वीं के नॉन मेडिकल व मेडिकल के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

fbd%209

मानव सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा व मानव सुपर 21 के संयोजक सुभाष शर्मा ने कहा है कि परीक्षा परिणाम के आधार पर शुरू के टॉपर 11 विद्यार्थियों का अलग बैच  बनाकर 1मई से कोचिंग शुरू की जाएगी। मानव सुपर 21 के संरक्षक अरुण आहूजा व रोशनलाल बोरड ने कहा है कि कोचिंग एक्सपर्ट प्रोफेसर
सुभाष शर्मा,एन के गर्ग,सौरभ अरोड़ा,राजेश कुमार,विवेक भाटिया,केएल दुआ समिति के इस शुभ कार्य में अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। 


मारवाड़ी सम्मेलन ग्रेटर फरीदाबाद शाखा का नेतृत्व मधुसूदन माटोलिया को सौंपा गया समाज को जोड़ने और राजस्थानी संस्कृति को जीवंत बनाने का संकल्प

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 20 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन, दिल्ली प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन प्रीतमपुरा स्थित अग्रसेन भवन में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तिलकराम, विधायक त्रिनगर दिल्ली एवं विशिष्ट अतिथि पवन गोयनका, सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। 

fbd%208


प्रांतीय अध्यक्ष लक्ष्मीपति भूतोड़िया ने सभी अतिथियों का दुपट्टा एवं माला पहनाकर गरिमामय स्वागत किया। इस अवसर पर राजेश सिंगल को दिल्ली प्रांत का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया, जिन्हें सभी शाखाओं ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

ग्रेटर फरीदाबाद शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष मधुसूदन माटोलिया, महासचिव लोकेश खेतान एवं कोषाध्यक्ष रोहतास रिजवाल को सत्र 2025-27 के लिए नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। मधुसूदन माटोलिया ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक लोगों को मारवाड़ी सम्मेलन से जोड़कर राजस्थानी संस्कृति एवं परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक सजीव बनाना रहेगा। वे समय-समय पर सांस्कृतिक सम्मेलनों, प्रतियोगिताओं एवं लोक परंपराओं के आयोजनों के माध्यम से समाज को एकजुट करने का कार्य करेंगे।

नवनियुक्त महासचिव लोकेश खेतान एवं कोषाध्यक्ष रोहतास रिजवाल ने भी अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि वे समाज को एक सूत्र में बाँधने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उनका विशेष फोकस राजस्थानी कला, संगीत, परिधान एवं रीति-रिवाजों को आगामी आयोजनों में प्रमुखता से स्थान देने पर रहेगा, ताकि हमारी गौरवशाली परंपराएँ और अधिक मजबूती से स्थापित हो सकें। साथ ही, शासन एवं प्रशासन के साथ मिलकर सामाजिक सेवा एवं मानवता के कार्यों को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रांतीय संगठन मंत्री विमल खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मारवाड़ी सम्मेलन की नई शाखाएँ खोलने का प्रयास तेजी से किया जाएगा, जिससे राजस्थानी संस्कृति का विस्तार और अधिक व्यापक स्तर पर किया जा सके। उन्होंने फरीदाबाद शाखा से समाजसेवी विमल खंडेलवाल के संगठनात्मक कार्यों के लिए सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर गणगौर शाखा के अध्यक्ष रमेश बजाज ने सभी को धन्यवाद दिया। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा ने बहुत ही सुचारु एवं व्यवस्था के साथ कार्यक्रम का संचालन किया एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सेक्टर 2 के निवासियों के साथ कर रहा भेदभाव : वीरेंद्र सिंह डंगवाल

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 20 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
आर डब्ल्यू ए  प्रोग्रेसिव  सेक्टर 2 के पदाधिकारियों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों पर  सेक्टर 2 के निवासियों के  साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।  

fbd%207


आर डब्ल्यू प्रोग्रेसिव के प्रधान प्रधान जगदीश चंद्र,  महासचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल, सह ओमप्रकाश  ने  बताया कि 19 मार्च को विभाग के अधिकारियों के साथ वार्तालाप करके यहां  की समस्याओं से अवगत करवाया था। लेकिन एक  माह का समय  व्यतीत होने के बाद भी  समाधान नहीं किया है। शिष्टमंडल ने  कार्यकारी अभियंता के सामने पेयजल की समस्या के  साथ साथ खस्ताहाल  सडक़ों का मुद्दा भी  उठाया  था। विभाग ने रिपेयरिंग के नाम पर लीपापोती की है। सही मात्रा में तारकोल और रोड़ी नहीं डालने की वजह से  सडक़ें फिर टूट गई है। सडक़ो में गहरे खड्डे  बने हुए  हैं।उन्होंने बताया कि सेक्टर की आबादी बढ़ रही है। यहां पर 30 से अधिक ग्रुप हाउसिंग सोसायटी हैं। इसके अलावा  बिल्डर फ्लोर भी बन गए हैं। इसकी वजह से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इस संस्था ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से सेक्टर में अतिरिक्त नलकूप लगाने की मांग की थी।  लेकिन अभी तक इस कार्य को पूरा नहीं किया गया है। यहां  पर केवल  9 नलकूप हैं। जबकि एक दो ट्यूबवेल हमेशा खराब  रहते हैं। जिसकी वजह से पीने के पानी की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है।  वाटर लेवल कम होने की वजह से नलकूप पानी छोड़ जाते हैं। यह समस्या गर्मी में और विकराल रूप धारण कर लेती है। इसलिए सेक्टर वासियों के लिए  अतिरिक्त ट्यूबवेल लगाने की मांग को लेकर  प्रतिनिधिमंडल ने बातचीत थी। दो नलकूपों का  एस्टीमेट पास हो जाने के बाद भी कार्यकारी अभियंता ने इस पर काम नहीं किया है। हमारी मांग थी। कि एक  ट्यूबवेल  गोवर्धन पार्क में लगाया जाए। यहां पर पानी का प्रेशर बहुत कम है। लेकिन अभी तक   नलकूप लगाने के लिए सही जगह का चयन नहीं हुआ  है। उन्होंने बताया कि सेक्टरों के पार्कों  दुर्दशा हो रही है। इनकी बाउंड्री वॉल और फुटपाथ भी टूटे – फूटे  हैं। पार्कों की मेंटेनेंस का कार्य ठेकेदारों के हवाले कर रखा है। ठेकेदार रेगुलर माली को यहां पर नहीं लगते हैं। हर महीने बिल बनाकर भुगतान लिया जाता है। पानी लगाने के लिए पाइप नहीं है। सेक्टर की  अधिकांश लाइटें खराब है। अधिकारी इनको ठीक नहीं कर रहे हैं। सीवर के मेन होल के ढक्कन नहीं   हैं।सीवर का पानी ओवरफ्लो  होकर बहता रहता है।  सेक्टर में तिगांव रोड से अंदर के लिए जाने वाली सडक़ का चौड़ीकरण का  कार्य भी शुरू नहीं हुआ है।