back to top
Friday, July 24, 2026
Home Blog Page 55

जनता से सीधा संवाद, समस्याओं का तत्पर समाधान यही उद्देश्य : विपुल गोयल

0

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपने कार्यालय पर लगाया जनता दरबार,सुनी लोगों की समस्याएं

फरीदाबाद, 20 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
 हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने रविवार को  फरीदाबाद सेक्टर 16 स्थित अपने सागर सिनेमा कार्यालय में एक जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें शहर व आस-पास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया।

fbd%206

जनता दरबार के माध्यम से शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने आमजन से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और जहां तत्काल समाधान संभव था, वहां संबंधित अधिकारियों को फोन कर मौके पर ही कार्यवाही के निर्देश दिए। जिन मामलों के समाधान में समय आवश्यक है, उन्हें संज्ञान में लेकर व्यक्तिगत मॉनिटरिंग का भरोसा भी दिया गया।

विपुल गोयल ने इस अवसर पर कहा, “जब भी मंत्रालय के कार्यों से थोड़ा भी समय मिलता है, मैं सागर सिनेमा कार्यालय पर जनता दरबार आयोजित करता हूं। मेरा मानना है कि जनता से जुड़कर ही वास्तविक विकास संभव है। जनता से अलग होकर कोई भी काम न तो सार्थक हो सकता है, न स्थायी।”

उन्होंने आगे कहा: “मेरे लिए यह एक पारिवारिक संवाद है। जब मेरे परिवार के सदस्य मुझसे मिलने आते हैं, तो उनकी बातें आज ही सुनी जाएंगी और समाधान पर काम भी आज से ही शुरू होगा। मैं उस पुरानी व्यवस्था को नहीं मानता जिसमें समाधान सोमवार से शुक्रवार तक सीमित हो। जब लोग आज आए हैं, तो समाधान भी आज से शुरू होगा।
इस दिन विपुल गोयल ने स्थानीय नागरिकों से भविष्य की योजनाओं पर सुझाव भी मांगे, जिससे जन-भागीदारी को और अधिक मजबूती दी जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए “सुशासन के मंत्र” को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि जनता से निरंतर संवाद बनाए रखें और कार्यों को पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता से पूर्ण करें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने जिस प्रकार अपने आवास को 24×7 जनता के लिए खोल रखा है, वह प्रशासनिक सेवा भावना का आदर्श है और हम सभी का मार्गदर्शन भी।
इस जनता दरबार के माध्यम से समाधान से साथ जनता का अपने चुने हुए प्रतिनिधि के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ

हरियाणा में कांग्रेस का जन आधार खत्म, बीजेपी का चल रहा अंतिम दौर : ऋषि राज राणा

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 20 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
संगठन के मजबूती को लेकर जननायक जनता पार्टी के प्रभारी ऋषि राज राणा एवं कुलदीप मलिक ने आज जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी के अध्यक्षता में फरीदाबाद के सभी हल्को में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की ।

fbd%205


जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के दिशा निर्देश अनुसार आज जिला फरीदाबाद के प्रभारी ऋषि राज राणा एवं कुलदीप मलिक ने फरीदाबाद के हलका पृथला, बल्लभगढ़ , फरीदाबाद एनआईटी, बडकल विधानसभा में पार्टी वर्करों के साथ मीटिंग की जिसमें संगठन के विस्तार एवं नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने को लेकर विचार विमर्श किया।
जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस का जन आधार खत्म हो चुका है बीजेपी का प्रदेश में अंतिम दौर है। हरियाणा प्रदेश में अगली सरकार जननायक जनता पार्टी की होगी प्रदेश का युवा एवं बुजुर्ग चौधरी देवीलाल की विचारधारा से जुड़ना चाहता है इसलिए पार्टी में नए साथियों को जोड़ने का काम जननायक जनता  पार्टी करेगी।
इसलिए प्रदेश में नया संगठन का विस्तार जननायक जनता पार्टी जल्द ही करेगी जिसमें मेहनती एवं युवा साथियों को जोड़ने का काम किया जाएगा।
इस मौके पर जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी , हरमीत कौर, प्रेम सिंह धनकड़,हल्का पृथला के प्रभारी जग्गी मेंबर ,हलका अध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी हाजी करामत अली ,पूर्व बड़कल प्रत्याशी सरदार परविंदर सिंह,सुदेश ग्रोवर, सोराज आधाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।इसके अलावा अमर सिंह दलाल,जितेन्द्र चौधरी, परविंदर कौशिक,नाहर सिंह चौहान, देवेंद्र बैरागी, विनय धतरवाल  मौजूद रहे।

पोस्ट बजट सेशन में आईआईएएफ के प्रधान प्रमोद राणा ने सीएम नायब सैनी की कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 20 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
आईएमटी मानेसर में शुक्रवार को आयोजित पोस्ट बजट सेशन के दौरान आईआईएएफ के प्रधान प्रमोद राणा, जनरल सेक्रेटरी रश्मी सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एच. एस. सेखो, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गोयल, चेयरमैन डी. पी. यादव एवं आईआईएएफ टीम ने माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

fbd%204


इस अवसर पर आईआईएएफ के प्रधान प्रमोद राणा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। वहीं श्रीमती रश्मी सिंह ने उन्हें एक मोमेंटो भेंट कर उनकी सराहना की।


इस दौरान प्रमोद राणा ने लंच टेबल पर मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ लंच करते हुए आईएमटी फरीदाबाद की समस्याओं और क्षेत्रीय विकास पर विचार विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी को लिखित मांग पत्र भी सौंपा, जिसमें क्षेत्र की समस्याएं और सुझाव शामिल थे।


आईआईएएफ के प्रधान प्रमोद राणा ने पोस्ट बजट सेशन के दौरान अपने वक्तव्य में मुख्यमंत्री नायब सैनी की कार्यशैली की हरियाणवी में जमकर सराहना करते हुए भी उनकी प्रशंसा की और आईआईएएफ परिवार की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। 

औद्योगिक नगरी फरीदाबाद को बसाने में बन्नूवाल समाज का अहम योगदान : पंकज रामपाल

0

बन्नूवाल वेलफेयर एसो. ने किया नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज रामपाल का स्वागत

फरीदाबाद, 20 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
समाज सेवा में अग्रणी बन्नूवाल वेलफेयर एसो. के समस्त पदाधिकारियों ने आज भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल का स्वागत किया और उनकी नियुक्ति पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।
fbd%203


एसो. द्वारा सेक्टर-16 में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि औद्योगिक नगरी फरीदाबाद को बसाने में बन्नूवाल समाज का अह्म योगदान रहा है। बंटवारे के दौरान पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए बन्नूवाल समाज के लोगों ने अपनी मेहनत और ईमानदारी की बदौलत इस जिले को नया स्वरूप दिया और सेक्टर-24 इसका बड़ा उदाहरण हैजहां औद्योगिक इकाई की शुरुआत की गईजो कि आज औद्योगिक सेक्टर के रूप में जाना पहचाना जाता है। पंकज रामपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव बन्नूवाल समाज को मान सम्मान देने का काम किया है और मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर जो सम्मान दिया हैमैं वायदा करता हूं कि बन्नूवाल समाज के मान सम्मान में कभी कोई कमी नहीं आने दूंगा और सदैव उनके लिए तत्परता से काम करूंगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों को सक्षम बनाने के लिए शुरू की गई अंत्योदय योजना को कारगर करने में बन्नूवाल एसो. प्रभावी तौर पर कदम बढ़ाकर इसे कारगर करने में जुटी है। इस दौरान कार्यक्रम में विशेष तौर पर भाजपा के जिला सचिव गोल्डी अरोड़ा भी मौजूद रहे। एसो. के प्रधान राकेश भाटियादिनेश भाटियासंजीव ग्रोवरसंजय  अरोड़ारेनू भाटिया व सुशील भाटिया इत्यादि ने पंकज पूजन रामपाल का फूलों का बुक्के भेंट कर व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर बन्नूवाल वेलफेयर एसो. के प्रधान राकेश भाटिया ने कहा कि बन्नूवाल वेलफेयर एसो. सामाजिक व धार्मिक कार्यों  में सदैव अपनी बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाती हैगरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित करनेबुजुर्गों  के रहन-सहन व खाने-पीने की व्यवस्था करने के साथ-साथ रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर भी एसो. अपने कर्तव्य का वहन बखूबी कर रही है। उन्होंने कहा कि पंकज पूजन रामपाल के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर आज एसो. ने उनका स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

बाबा साहब अम्बेडकर दलितों,पिछड़ों और वंचितों के मसीहा थे – जितेंद्र भड़ाना

0
पूर्व पार्षद जितेंद्र भड़ाना ने अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

फरीदाबाद, 20 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
।  
पूर्व पार्षद जितेंद्र भड़ाना (जिते भाई) ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में बड़खल विधानसभा के वार्ड नंबर 22 और 23 में एक विशाल शोभायात्रा निकाली। 

fbd%202


यह शोभायात्रा उन्होंने अपने दयालबाग कार्यालय से शुरू की और पूरे वार्ड 22 और वार्ड 23 में निकाली। इस शोभायात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल रहे और शोभायात्रा का क्षेत्र के लोगों ने जगह जगह फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।


इस दौरान पूर्व पार्षद जितेंद्र भड़ाना(जिते भाई) ने समस्त क्षेत्रवासियों को अंबेडकर जयंती की बधाई देते हुए कहा कि  बाबा साहब अम्बेडकर गरीबों,दलितों,पिछड़ों,शोषितों, वंचितों के मसीहा थे। वे एक बहुत बड़े दार्शनिक व अर्थशास्त्री भी थे। वह सर्वसमाज के आदर्श थे। उन्होंने हमेशा समाज को एकजुटता-समरसता व समानता, बच्चों व विशेष तौर पर महिलाओं को शिक्षित बनाने का संदेश दिया।

जितेंद्र भड़ाना ने कहा कि बाबा साहब के संविधान की वजह से ही देश आज  यहाँ तक पहुंचा है और हम और हमारी पूरी टीम बाबा साहब की नीतियों और विचारों को घर घर तक पहुचाने का काम कर रही है।

फरीदाबाद का चौमुखी विकास करना ट्रिपल इंजन सरकार का एक मात्र संकल्प : कृष्णपाल गुर्जर

0
हर वार्ड, हर गली, हर मोहल्ले को एक जैसी सुविधाएं देना ही हमारा लक्ष्य : सतीश फागना
– केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री ने सेक्टर-23, संजय कॉलोनी में 01 करोड़ 64 लाख की लागत के विकास कार्यों की रखी आधारशिला
फरीदाबाद, 20 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री  कृष्ण पाल गुर्जर ने आज सेक्टर-23, संजय कॉलोनी, वार्ड नंबर- 5, गली नंबर 42, जिंदल चौक आरएमसी सड़क, विभिन्न गलियों में इन्टरलॉकिंग टाईल लगाने के कार्य का शिलान्यास कर बुजुर्गों के हाथों से नारियल तुड़वाया। साथ ही उन्होंने सेक्टर 23 स्थित मॉडर्न बीपी पब्लिक स्कूल में अटल टिंक रिंग प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।

fbd%201

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरा लोकसभा क्षेत्र मेरे लिए मंदिर है इस क्षेत्र में रहने वाले लोग मेरे लिए भगवान् से कम नहीं, जिन्होंने अपने मत की ताकत से तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा सरकार बना दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर निरंतर बढ़ रहा है। “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को लेकर हम निरंतर प्रयासरत हैं कि देश के हर कोने तक विकास पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि देश में अब ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार बन गई है, जिससे जिला में अभूतपूर्व विकास कार्य होंगे और नागरिकों को इसका लाभ शीघ्र ही दिखने लगेगा। उन्होंने कहा कि पीने के पानी, सीवर और पानी निकासी की की समस्या को समयानुसार हल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक कद बढ़ा है और विश्व के बड़े बड़े उद्योगपति आज भारत में इन्वेस्टमेंट करने के इच्छुक है, इन इंवेस्टमेंट्स का सीधा लाभ देश की जनता को मिलेगा और यह सब भारत के लोगों के मतदान का परिणाम है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में फरीदाबाद में अभी नज़र आने वाली बिजली की तारों को हटाकर अंडरग्राउंड करा दिया जाएगा, जिस पर अभी कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि पीने के शुद्ध पानी की समस्या का जल्द ही निवारण होगा और स्थानीय लोगो को पीने  के लिए शुद्ध पानी मिलेगा।

एनआईटी विधायक सतीश फागना ने कहा कि विकास किसी पार्टी या व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि पूरे शहर के लिए होना चाहिए। हर वार्ड, हर गली, हर मोहल्ले को एक जैसी सुविधाएं देना ही हमारा लक्ष्य है।

इस अवसर पर पार्षद जयवीर खटाना, पार्षद राजेश डागर, पार्षद शीतल खटाना, पार्षद गायत्री देवी, पार्षद भगवान सिंह सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्तिगण मौजूद रहे।

हरियाणा में बिजली का नया शेड्यूल: हिसार और दिल्ली जोन में कल से 16 घंटे आपूर्ति होगी; दिन के समय 8 घंटे कटौती

0
DEKHO NCR

चंडीगढ़, 19 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
हरियाणा के लोगों के लिए जरुरी खबर सामने आई है। भयंकर गर्मी की मार से लोग काफी परेशान है, लेकिन अब हरियाणा बिजली विभाग की ओर से बिजली सप्लाई का समय भी बदल दिया गया है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

har%201


इस कड़ी में विभाग ग्रामीण फीडरों को बिजली सप्लाई करने के लिए नया शेड्यूल जारी किया गया है। हिसार के दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से जारी के आदेश में कहा गया है कि 11 केवी ग्रामीण घरेलू फीडरों के लिए नई समय सारिणी बनाई गई है।

बिजली सप्लाई का समय क्या रहेगा ?
हरियाणा बिजली विभाग की ओर से जारी नया शेड्यूल कल यानी 20 अप्रैल से लागू हो जाएगा। इस आदेश के तहत दिल्ली जोन में बिजली की सप्लाई शाम 6:30 से अगले दिन सुबह 6:00 बजे तक और सुबह 11:15 से लेकर दोपहर 3:45 बजे तक रहेगी। दूसरी तरफ हिसार जोन में बिजली की सप्लाई शाम 7:00 बजे से अगले दिन सुबह 6:30 बजे तक और दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगी। ऐसे में दोनों जोन में बिजली का सप्लाई करीब 16 घंटे तक रहेगी।

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल से पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने की मुलाकात

0
DEKHO NCR

चंडीगढ़, 19 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शनिवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से चंडीगढ़ में मुलाकात की। 

main%207


श्री आनंदपुर साहिब से विधायक और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने नंगल शहर के समग्र पुनर्विकास के लिए कई अहम मुद्दे केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखे। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई।

मंत्री बैंस ने कहा कि नंगल, जो कभी देश के सबसे सुंदर और योजनाबद्ध शहरों में गिना जाता था, अब उपेक्षा का शिकार हो चुका है। उनकी मांगों का उद्देश्य नंगल को उसकी पुरानी गरिमा लौटाना और वहां के नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर देना है।

मंत्री बैंस ने कहा कि नंगल, जो कभी देश के सबसे सुंदर और योजनाबद्ध शहरों में गिना जाता था, अब उपेक्षा का शिकार हो चुका है। उनकी मांगों का उद्देश्य नंगल को उसकी पुरानी गरिमा लौटाना और वहां के नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर देना है।

पूर्व शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में खुड़ाना बास के ग्रामीणों ने केंद्रीय कानून मंत्री से की मुलाकात

0
DEKHO NCR

महेंद्रगढ़,19 अप्रैल
(रूपेश कुमार ) 
हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा ने शनिवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा के साथ उनके विधानसभा क्षेत्र के गांव खुड़ाना बास की पंचायत एवं गण मान्य लोग भी मौजूद रहे। 

main%206


श्री शर्मा के साथ गए प्रतिनिधिमंडल ने गांव खुड़ाना बास के राजस्व रिकॉर्ड से संबंधित समस्या, एवं ग्रामीणों की अन्य समस्या केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के सामने रखी जिस पर केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त  किया कि वे कानून के तहत जो भी संभव हो सकेगा आपकी हर समस्या का हर हालत में समाधान किया जाएगा। इस मौके पर सूबेदार गुलाब साहब, सतबीर साहब, ब्लॉक समिति के पूर्व सदस्य से दिनेश तंवर, मनजीत सिंह,नरेश ठेकेदार चितलांग सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

युवाओं को नशे जैसी बीमारियों से दूर रखने के लिए उन्हें आर्य समाज के विचारों जोड़ने के लिए करें प्रयास – आचार्य देवव्रत

0
शुद्ध जल, भोजन व हवा बचाने के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए राज्यपाल ने किया लोगों का आह्वान

सोनीपत, 19 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
गुजरात के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शनिवार को गन्नौर पहुंचकर गांधी नगर स्थित आर्य समाज मंदिर के पुर्ननिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबंधित करते हुए कहा कि आर्य समाज ने देश के आजादी से लेकर नारी जाति के उत्थान, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा समाज में फैली जात-पात व अन्य बुराईयों को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई है।

main%205

 उन्होंने कहा कि आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती ही पहले व्यक्ति थे जिन्होंने अंग्रेजी शासन में ‘स्वराज’ का नारा बुलंद किया था। उनकी शिक्षाओं से प्रभावित होकर ही भगत सिंह, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मदनलाल ढींगरा, स्वामी श्रद्धानन्द जी जैसे वीर सपूतों ने देश की आजादी हेतु अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया।

उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने हमेशा समाज उत्थान का कार्य किया। समाज में फैली पाखण्ड, अंधविश्वास, जात-पात, सती प्रथा जैसी बुराइयों को मिटाकर नारी शिक्षा, विधवा विवाह, आपसी भाईचारा, राष्ट्र प्रेम, गो-रक्षा के प्रति समाज में नई जागृति उत्पन्न की इसलिए स्वामी दयानन्द को समाज के उत्थान के अग्रदूत के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को उनके खान-पान व भाईचारे और संस्कृति के लिए जाना जाता था, लेकिन आज का हमारा युवा नशे का शिकार होता जा रहा है, जिससे इज्जत भाव व भाईचारा समाप्त होता जा रहा है इसलिए आज हमें अपनी आने वाली पीढिय़ों को नशे से बचाने के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे।
राज्यपाल ने कहा कि आर्य समाज ने पूरे देश में एक पहल शुरू की है जिसके तहत ज्यादा से ज्यादा युवाओं को आर्य समाज के विचारों से जोडऩे का कार्य किया जाएगा ताकि वे नशे जैसी बीमारियों से दूर रहकर अपनी विरासत, परंपरा व संस्कृति को बचाने के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि आर्य समाज द्वारा गर्मी की छुट्टिïयों में बेटों व बेटियों के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगा, जहां उन्हें देश व प्रदेश के संस्कृति, परंपराओं तथा आर्य समाज के बारे में बताया जाएगा ताकि वे भी समाज के उत्थान के लिए कार्य करें। उन्होंने खानपुर महिला गुरूकुल का उदाहरण देते हुए बताया कि इस गुरूकुल की स्थापना आर्य समाज की ही देन है जहां आज हमारी बेटियां पढ़-लिखकर अपनी जीवन में सफल हो रही है और देश के विकास में अपनी भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम में राज्यपाल ने लोगों को आह्वïन किया कि वे शुद्ध जल, भोजन व हवा बचाने के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाएं क्योंकि आज केमिकल और पेस्टीसाइड के दुष्प्रभावों से जहां भूमि बंजर और पानी दूषित हो रहा है वहीं किसान के मित्रजीव विलुप्त हो गये है। यदि इस रासायनिक खेती को किसानों ने नहीं छोड़ा तो आने वाली पीढिय़ों के लिए कुछ शेष नहीं बचेगा। आज हर घर में कैंसर, हार्ट अटैक, बी.पी., शुगर जैसी गंभीर बीमारियों के मरीज हैं। वैज्ञानिकों के परीक्षण में माँ के दूध में भी यूरिया की मात्रा पायी गई है। आज हमारा पूरा खानपान दूषित हो चुका है,जिससे मुक्ति का एकमात्र उपाय है प्राकृतिक खेती। जब कि हमारे देश में पूरी तरह से प्राकृतिक खेती शुरु नहीं होगी, इन समस्याओं से छुटकारा संभव नहीं। प्राकृतिक खेती में खर्च न के बराबर है और मुनाफा तथा उत्पादन बहुत अधिक है। इस दौराज राज्यपाल ने आर्य समाज मंदिर को 02 लाख रूपये देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में पहुंचे विधायक देवेन्द्र कादियान ने कहा कि आर्य समाज देश की परंपरा, संस्कृति को जीवित रखने तथा समाज को नई राह दिखाने का कार्य कर रहा है। आर्य समाज ने हमेशा अंधविश्वास व पाखंडता का विरोध करते हुए नारी शिक्षा व समाज में फैली बुराईयों को दूर करने का प्रयास किया, जिसका परिणाम आज हमारे सामने भी है। क्योंकि आर्य समाज की बदौलत ही बेटियों की शिक्षा के लिए गुरूकुलों की स्थापना की गई, जो आज भी बेटियों को जीवन में आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस संस्था के सभी कार्यक्रमों में भाग लेते है और उन्हें यहां आकर एक अलग अहसास होता है कि आज युवाओं को सही राह दिखाने व समाज को आगे ले जाने के लिए लोक बिना किसी लालच व मोह से कार्य कर रहे है। इस दौरान विधायक ने आर्य समाज मंदिर को 05 लाख रूपये देने की घोषण की।