back to top
Friday, July 24, 2026
Home Blog Page 61

सरकारी राशन डिपो संचालक से 10 लाख की फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,19 दिसंबर
(रूपेश देव)
। 
पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार सफलता प्राप्त की जा रही है। इसी क्रम में राशन राशन डिपो धारक को धमकी देकर फिरौती मांगने के संबंध में अपराध शाखा की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

1000525513
बता दें कि थाना आदर्श नगर में तरुण गोयल गली न० 1 नियर पंजाबी धर्मशाला आदर्श नगर बल्लबगढ ने एक लिखित शिकायत में बतलाया कि 13 दिसंबर की आरोपी अजय उर्फ अजू ने पहले शिकायतकर्ता से फोन पर बात की और फिर रात करीब 1.30 ब़जे आरोपी अजय उर्फ अजू अपने साथियों के साथ शिकायतकर्ता के घर पर आया और कहा कि तेरे बच्चो को मरवा दूगां फिर उससें 10 लाख रुपये की मांग की, जिस शिकायत पर थाना आदर्श नगर में मामला दर्ज किया गया है।
1000525342
मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त फरीदाबाद द्वारा पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद तथा सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमन यादव को तुरंत कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया, जिसपर अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने कार्यवाही करते हुए अजय उर्फ अज्जु वासी गांव लुलवाङी जिला पलवल को गिरफ्तार किया गया है। जिससे एक मोबाइल बरामद हुआ है।
अपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर पूर्व में 5 मुकदमे अवैध हथियार के फरीदाबाद मे दर्ज है। आरोपी को अदालत मे पेश कर जेल भेजा गया है।

सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है शहर के लोग : सुमित गौड़

0
कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ ने रैफर मुक्त फरीदाबाद के धरने को दिया समर्थन

फरीदाबाद,18 दिसंबर
(रूपेश देव)
। 
रेफर मुक्त फरीदाबाद को लेकर समाजसेवी सतीश चोपड़ा व अन्य समाजसेवियों द्वारा आयोजित धरने में बुधवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने पहुंचकर धरने का अपना समर्थन दिया और धरने पर बैठे सभी लोगों की मांगों को पूरी तरह से जायज बताया। 


1000523586


इस मौके पर धरने पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए सुमित गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार केवल कागजों में विकास की बातें करती है, आज शहर के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का खासा टोटा है, मामूली सी बीमारी के मरीजों को भी यहां से रैफर कर दिया जाता है। एक तरफ भाजपा सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, जबकि सरकारी अस्पतालों में लोगों को इलाज के लिए धक्के खाने पड़ रहे है क्या यही भाजपा की स्मार्ट सिटी है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद एनसीआर का प्रमुख शहर है, अगर इस शहर में लोगों को बेहतर इलाज नहीं मिलेगा तो दूसरे जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं का क्या होगा, इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। उन्होंने धरने पर बैठे लोगों को विश्वास दिलाया कि उनके इस संघर्ष में पूरी तरह से उनके साथ है और उनकी आवाज को बुलंद करने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ेंगे। 

धरने पर बैठे सेवा वाहन संचालक सतीश चोपड़ा व अनशनकारी बाबा रामकेवल ने कहा कि आज धरने को 16 दिन हो चुके है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी धरनास्थल पर बैठे लोगों की अनदेखी कर चले जाते है लेकिन उनकी मांगों पर बात करने के लिए नहीं आ रहे है। रेफर मुक्त धरने को अब तक 102 सामाजिक संस्थाओं ने अपना समर्थन दे चुकी है और आगे भी समर्थन देने वालों का कारवां बढ़ेगा।  

श्री चोपड़ा व अनशनकारी बाबा रामकेवल ने कहा कि प्रदेश की नायब सैनी सरकार सिविल अस्पताल बादशाह खान को रैफर मुक्त किया जाए। गांव छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कालेज में तीन करोड़ रूपए सैलरी के रूप में बांटे जा रहे है। इस मेडिकल कालेज में आईपीडी सेवाएं शुरू की जाए साथ ही ट्रामा सैन्टर बनवाया जाए और सिविल अस्पताल के निजी लैबों, निजी एक्सरे सैन्टरों व निजी अल्ट्रासाउण्ड सैन्टरों के प्रतिनिधि घूमते रहते है। जो अस्पताल में ईलाज करवाने आए लोगों को बरगला कर अपने सैन्टरों में ले जा रहे लूट रहे है। इस लूट पर लगाम लगाई जाए साथ ही इन प्रतितिधियों को रोका जाए। इसके अलावा सभी प्रकार की दवाईयां उपलब्ध करवाई जाए ताकि गरीब व जरूरतमंद लोग बाहर मेडिकल स्टोरों से महंगी-महंगी दवाईयां न खरीदनी पड़े। 

इस मौके पर महेश हिन्दू, रामफल जांगड़ा, अवधेश कुमार ओझा, नरेश मेंहदीरत्ता, कमल सिंह तंवर, अभिषेक गोस्वामी, संतोष यादव, वरूण श्योकंद, हेमलता शर्मा, दीपक शक्ति, मनोज कोहली, योगेश कोहली, परविन्दर राजपाल, नरेश वैष्णव, जसंवत पंवार, राकेश उर्फ रक्कू, प्रीतपाल सिंह, संजय पाल, सविता बग्गा, परमजीत कौर, जगजीत कौर, संजय अरोड़ा, सोनू सलूजा, के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


पार्टी सिंबल पर लड़ेगी कांग्रेस नगर निगम चुनाव : उदयभान

0
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष से मिले अनिल नेताजी, की लम्बी राजनीतिक चर्चा

फरीदाबाद,16 दिसंबर
(रूपेश देव)
 फरीदाबाद नगर निगम चुनावों की आहत आते ही राजनैतिक सरगर्मियां भी तेज होने लगी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार नेताजी ने आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौ. उदयभान से उनके सेक्टर-10 स्थित निवास पर मुलाकात की और मौजूदा राजनीतिक हालातों को लेकर चर्चा की। इस मौके पर चौ. उदयभान ने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम चुनाव कांग्रेस पार्टी सिंबल पर लड़ेगी और मेहनती और कर्मठ कार्यकर्ताओं को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारेगी। 

1000518961
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी से नगर निगम चुनावों की तैयारियों में जुट जाए ताकि फरीदाबाद में इस बार कांग्रेस का मेयर बनाया जा सके।  इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल कुमार नेताजी ने कहा कि कार्यकर्ता नगर निगम चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है और इस बार फरीदाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी भारी संख्या में जीतेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार पूरी तरह से मजबूत और एकजुट है और नगर निगम चुनावों में इस बार कांग्रेस पार्टी के ज्यादा से ज्यादा पार्षद जीतेंगे। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से कांग्रेसी नेता पुरुषोत्तम लाल मौजूद रहे। 
गौरतलब है कि फरीदाबाद नगर निगम मेयर पद का चुनाव इस बार सीधे तौर पर होगा और फरीदाबाद से कांग्रेसी नेता अनिल कुमार नेताजी मेयर उम्मीदवार के रुप में एक मजबूत चेहरा माना जा रहा है और कांग्रेस पार्टी इस बार उन पर दांव लगाने का मन बना चुकी है।


अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा व एक जिंदा रौंद बरामद

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,16 दिसंबर
(रूपेश देव)
। 
दिनांक 15 दिसंबर को अपराध शाखा सैक्टर 65 की टीम गश्त पर थी इस दौरान सूत्रों से सूचना मिली कि नजदीक IMT चौक बल्लभगढ में एक व्यक्ति अवैध हथियार लिऐ हुए है और किसी वारदात को अन्जाम देगा। जिस पर कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा टीम ने नजदीक IMT चौक बल्लभगढ से रितिक उर्फ कोची  निवासी मकान न. 642 राहुल कॉलोनी नियर DAV कॉलेज 3 नम्बर फरीदाबाद को एक देसी कट्टे व एक जिंदा रौंद सहित काबू किया। जिसके खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ में अवैध हथियार का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

   

1000518683

पूछताछ में आरोपी से पता चला की वह नशा करने का आदी है तथा अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार घूमने गया था वहाँ किसी अंजान व्यक्ति से लोगों मे डर उत्पन करने के उद्देश्य से 5500 रुपये मे खरीदकर लाया था।
अपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर एक मामला लङाई झगङे तथा 2 चोरी के मामलें फरीदाबाद के थाना NIT, सेक्टर 8 व सदर बल्लभगढ मे दर्ज है। 

घर से आभूषण चोरी करने वाली नौकरानी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,16 दिसंबर
(रूपेश देव)
। 
पुलिस चौकी सेक्टर-21D में अनिल निवासी सेक्टर-21-A ने एक शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि 12 दिसम्बर को समय करीब 11.30 AM पर वह परिवार सहित रिश्तेदारी में गया था। घर पर नौकरानी रामा देवी निवासी गांव बसंतापुर जिला पिलीभीत उत्तर प्रदेश को छोडकर गए थे। जब घर आए तो देखा कि अलमारी के लॉक टुटे हुए थे और नगदी तथा आभूषण चोरी कर लिए गए, जिसके संबंध में थाना NIT में मामला दर्ज किया गया। 

1000518664
मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस चौकी टीम ने अपने गुप्त सूत्रों व तकनीकी माध्यम से महिला आरोपी को गांव आदमपुर जिला बडौत उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि अभी 20 नवम्बर को नौकरी पर आई थी, उसने लालच में आकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें उसने सोने के गले का नेकलैस, दो जोडी झुमके,एक सेट पेंडेंट, एक कडा तथा एक सफेद मोतियो का हार चोरी किया था। चोरीशुदा सामान को पुलिस टीम ने बरामद कर लिया है। महिला को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला नवम्बर से शिकायतकर्ता के घर में काम कर रही थी और शिकायतकर्ता द्वारा महिला की वैरिफिकेशन भी नहीं कराई थी। 
फरीदाबाद पुलिस का सभी शहर वासियों से अनुरोध है कि बाहर से आए किसी भी व्यक्ति को किराए पर रखने, घरेलू नौकर/सहायक के रूप में रखने से पहले उसकी पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य कराएं । जिसके लिए उसके पहचान पत्र  जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस PAN कार्ड इत्यादि की प्रति प्राप्त करके उसके नाम पता, फोन नंबर, बैंक खाता विवरण, फोटो सहित संपूर्ण जानकारी नजदीकी थाना या चौकी को उपलब्ध कराई जाए। जनहित में अति आवश्यक है

रैफर मुक्त फरीदाबाद के धरने पर 13वें दिन करवाया मुंडन

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,15 दिसंबर
(रूपेश देव)
। 
रेफर मुक्त फरीदाबाद के धरना स्थल पर आज 13वें दिन में धरनारत समाजसेवी सतीश चोपड़ा ने मुंडन करवाकर रोष जताया। इस मौके पर सभी समर्थन देने आए लोगों को मुंडन का भोज भी करवाया गया। धरने पर बैठे सेवा वाहन संचालक सतीश चोपड़ा व अनशनकारी बाबा रामकेवल  ने कहा कि आज धरने को 13 दिन हो चुके है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी धरनास्थल पर बैठे लोगों की अनदेखी कर चले जाते है लेकिन उनकी मांगों पर बात करने के लिए नहीं आ रहे है। रेफर मुक्त धरने को अब तक 102 सामाजिक संस्थाओं ने अपना समर्थन दे चुकी है और आगे भी समर्थन देने वालों का कारवां बढ़ेगा। युवा शक्ति के साथ-साथ महिला शक्ति व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी दिन और रात धरना दे रहे है। 


1000517084


श्री चोपड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी की गलत नीतियों को लेकर आज 13वें दिन उन्होंने अपना मुंडन करवाया है तथा सभी लोगों को भोज भी करवाया। श्री चोपड़ा व अनशनकारी बाबा रामकेवल ने कहा कि प्रदेश की नायब सैनी सरकार सिविल अस्पताल बादशाह खान को रैफर मुक्त किया जाए। गांव छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कालेज में तीन करोड़ रूपए सैलरी के रूप में बांटे जा रहे है। इस मेडिकल कालेज में आईपीडी सेवाएं शुरू की जाए साथ ही ट्रामा सैन्टर बनवाया जाए और सिविल अस्पताल के निजी लैबों, निजी एक्सरे सैन्टरों व निजी अल्ट्रासाउण्ड सैन्टरों के प्रतिनिधि घूमते रहते है। जो अस्पताल में ईलाज करवाने आए लोगों को बरगला कर अपने सैन्टरों में ले जा रहे लूट रहे है। इस लूट पर लगाम लगाई जाए साथ ही इन प्रतितिधियों को रोका जाए। इसके अलावा सभी प्रकार की दवाईयां उपलब्ध करवाई जाए ताकि गरीब व जरूरतमंद लोग बाहर मेडिकल स्टोरों से महंगी-महंगी दवाईयां न खरीदनी पड़े। 

इसी कड़ी में महेश हिन्दू, रामफल जांगड़ा, अवधेश कुमार ओझा, नरेश मेंहदीरत्ता, कमल सिंह तंवर, अभिषेक गोस्वामी, संतोष यादव, वरूण श्योकंद, हेमलता शर्मा, दीपक शक्ति, मनोज कोहली, योगेश कोहली, परविन्दर राजपाल, नरेश वैष्णव, जसंवत पंवार, राकेश उर्फ रक्कू, प्रीतपाल सिंह, संजय पाल, सविता बग्गा, परमजीत कौर, जगजीत कौर, संजय अरोड़ा, सोनू सलूजा, के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


500 से ज्यादा यात्रियों को लेकर खाटू धाम निकले शिक्षाविद दीपक यादव

0
धार्मिक यात्रा करवाकर सनातन धर्म की सेवा कर रहे शिक्षाविद दीपक यादव – राजेश नागर 
दीपक यादव की सेवा देख गदगद दिखे विधायक मूलचंद शर्मा 

फरीदाबाद,15 दिसंबर
(रूपेश देव)
। 
शिक्षाविद दीपक यादव के संयोजन में निशुल्क खाटू श्याम यात्रा का दूसरा जत्था राजस्थान के लिए रवाना हुआ जिसको हरी झंड़ी देने के लिए हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर, बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। आज के जत्थे में करीब 500 तीर्थ यात्री शामिल रहे। इससे पहले भी 30 नवंबर को इस यात्रा का पहला जत्था इतने ही भक्तों को लेकर गया था। दोनों यात्राओं में शिक्षाविद दीपक यादव खुद भी शामिल रहे। 

1000516839
यात्रा को हरी झंड़ी देने के बाद हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने कहा कि निशुल्क धार्मिक यात्रा करवाकर दीपक यादव सनातन धर्म की सेवा कर रहे हैं। मैं परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह दीपक को और शक्ति प्रदान करें। नागर ने कहा कि हमारी सरकार सनातन भारत बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है जहां किसी प्रकार का भेदभाव नहीं रहेगा, किसी प्रकार का डर नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि दीपक यादव जनता की अच्छी सेवा कर रहे हैं। हमारा सहयोग उनके लिए हमेशा उपलब्ध है। 
1000516844
इस अवसर पर दीपक यादव की सेवा देख गदगद दिखे विधायक मूलचंद शर्मा ने उन्हें खूब आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि दीपक अपनी युवा पीढ़ी का नेतृत्व करने के सभी गुण मौजूद हैं। वह धर्म और शिक्षा दोनों को सही अर्थों में समझा रहे हैं। एक निशुल्क तीर्थ यात्रा को ले जाकर उन्होंने अपनी उम्र के युवाओं के सामने एक मिसाल पेश की है। जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। 
1000516856
इस अवसर पर यात्रा के संयोजक शिक्षाविद दीपक यादव ने बताया कि यह दोनों यात्राओं का संयोजन बाबा खाटू श्याम के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। इसमें मेरा कुछ नहीं है। शायद बाबा खाटू श्याम ही चाहते हैं कि उनके भक्तों की मैं सेवा करूं। यादव ने बताया कि जब हमने दो बस के बारे में सोचा तो 10 बस का रजिस्ट्रेशन हो गया और जब 10 बस ले जाने लगे तो 20 बसों के लिए भक्तों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया। हालांकि बाबा श्याम की कृपा से यह यात्राएं जैसे किसी अदृश्य शक्ति द्वारा संचालित हो रही हैं और मैं तो बस इसमें सेवक मात्र हूं। 
1000516848
इस अवसर पर फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरभान शर्मा ने बताया कि धर्म और उद्योग का आपस में एक बहुत गहरा संबंध है वहीं शिक्षा का भी इससे एक विशिष्ट नाता है और दीपक यादव में धर्म, शिक्षा एवं उद्योग तीनों के गुण समाहित हैं। मैं अपने छोटे भाई दीपक यादव के प्रयास की सराहना करता हूं और उनके इस कार्य में हर प्रकार से सहयोग के लिए उपलब्ध हूं। 
इस अवसर पर विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव, बल्लबगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रसेन शर्मा, शिक्षाविद अनिल रावल, ऊधम अधाना, देवेंद्र चौधरी, पूरन यादव, अजय शर्मा, सुभाष चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

खुले दरबार में मंत्री राजेश नागर ने निपटाई अधिकांश समस्याएं

0
अधिकारी जनता की समस्याएं जल्द से जल्द दूर करने पर ध्यान दें – राजेश नागर

फरीदाबाद,15 दिसंबर
(रूपेश देव)
। 
मंत्री राजेश नागर ने आज अपने भतोला निवास पर करीब 37 जन समस्याएं सुनीं और करीब 31 का मौके पर निवारण कर दिया। वह हर रविवार अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए खुला दरबार लगा रहे हैं।

 

1000516810

मंत्री ने अपने निवास पर आईं अधिकांश समस्याओं का अधिकारियों को फोन पर निर्देश कर ही समाधान कर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह लोगों की तकलीफ कम करने पर ध्यान दें। मंत्री नागर ने कहा कि जनता को सुविधाएं देने के लिए भाजपा सरकार तीसरी बार सत्ता में आई है। नागर ने जनता से कहा कि आप लोग भी पहले अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान करें। यदि हल न निकलें तो मैं आपके लिए उपलब्ध हूं। लेकिन प्रशासन को अवसर न दें कि आप उनसे मिले ही नहीं हैं। 
1000516811
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा को विकसित प्रदेश देखना चाहते हैं। हाल ही में पीएम ने देश की महिलाओं के लिए बड़ी सखी योजना को हरियाणा में लॉन्च कर प्रदेश के लिए अपने प्रेम का इजहार एक बार फिर किया है। हमें भी उनके विचार को जन जन तक पहुंचाने के लिए और मेहनत करनी है। इसमें जनता का भरपूर प्रेम हमें मिल रहा है। मंत्री राजेश नागर ने बाकी बची शिकायतों को दूर करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

पिछड़े क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता – कृष्णपाल गुर्जर

0
एनआईटी क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दूंगा : सतीश फागना

फरीदाबाद,15 दिसंबर
(रूपेश देव)
। 
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश आगे तभी बढ़ेगा जब देश को आगे बढ़ाने की सोच के साथ कार्य होंगे। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और एनआईटी विधायक सतीश फागना ने आज प्याली चौक से 60 फुट रोड तक साढ़े पांच करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले आरएमसी नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।


1000516757


केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि मतदान के रूप में जो आशीर्वाद आपने हमें दिया है उस आशीर्वाद का कर्ज हम एनआईटी विधानसभा का विकास करके उतारेंगे। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में सीवर पानी निकासी और पीने के पानी की समस्या को खत्म करेंगे। हमारे पास जो कुछ है वह जनता का दिया हुआ है। आप मतदाताओं ने क्षेत्र के विकास के लिए हमें वोट दिया है और मैं विश्वास दिलाता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और हरियाणा के मुख्यमंत्री ने आज सिंह सैनी के मार्गदर्शन में जहां एक ओर देश और प्रदेश का विकास हो रहा है वहीं एनआईटी विधानसभा का भी विकास होगा। हमारी प्राथमिकता सबसे ज्यादा सबसे पहले पिछड़े क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान करना है यही हमारा नैतिक कर्तव्य है। आज प्याली चौक से 60 फुट रोड तक लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। 


1000516758


उन्होंने कहा कि केवल 60 फुट रोड पर जलभराव की समस्या का निदान करने से जलभराव की समस्या का निदान नहीं होगा बल्कि एनआईटी में कहीं भी जल भराव न हो उन सबका निदान भी हम बहुत जल्दी करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों ने हमको काम करने के लिए चुना है और उनकी अपेक्षाओं हम कितना खरा उतर रहे है यह देखने का विषय है 2014 से पहले और आज के फरीदाबाद में कितना बदलाव हुआ है। इसके साथ ही डंपिंग यार्ड की समस्या लेकर आये लोगों को उन्होंने आश्वासन  दिया कि डंपिंग यार्ड की समस्या का समाधान भी जल्द से जल्द करा दिया जाएगा।

1000516777


विधायक सतीश  फागना ने कहा कि आज 60 फुट रोड पर जल भराव की समस्या के समाधान के लिए साढ़े पांच करोड़ की लागत से बनने वाले नाले के निर्माण कार्य का आज शिलान्यास किया गया है। आने वाले समय में 60 फुट रोड पर पानी नहीं भरेगा और समय-समय पर विकास कार्य यूं ही चलते रहेंगे। विकास कार्यों में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी पूर्ण परिणाम हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। पीने के पानी और पानी की निकासी की कोई समस्याएं एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में नहीं होगी। अभी 100 करोड़ की लागत से गुड़गांव से जो पानी आ रहा है उसके लिए एक बूस्टर बनाया जा रहा है जिससे कॉलोनी में पीने के पानी की कमी नहीं रहेगी और इसी तरह 70 करोड़ की लागत से मंझावली से सीधे सेक्टर 25 बूस्टर में पानी आएगा जिससे जीवन नगर, गौछी, सेक्टर 55 और संजय कॉलोनी के इलाकों के लिए मीठे पानी का इंतजाम किया जा रहा है इसके अलावा सीवर सफाई का कार्य भी शहर में जगह-जगह चल रहा है ताकि सीवर जाम की समस्या से निजात मिल सके।

इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद कवींद्र फागना, निवर्तमान पार्षद मुकेश डागर,मंडल अध्यक्ष संदीप भड़ाना,जयवीर खटाना, बियर सिंह नैन, मुकेश डागर, राजेश डागर, सुरेंद्र भड़ाना और भाजपा पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता और एनआईटी विधानसभा के निवासीगण मौजूद थे।


वेटर बादशाह की हत्या के मामले में अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,15 दिसंबर
(रूपेश देव)
। 
पुलिस चौकी सैनिक कॉलोनी में इमरान खान निवासी बडखल की शिकायत पर थाना डबुआ में वेटर मुबारिक उर्फ बादशाह की हत्या करने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

1000516584
मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने हत्या के मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 
अपराध शाखा की टीम ने आगे कार्रवाई करते हुए वारदात में प्रयोग की गई अवैध पिस्तौल उपलब्ध कराने वाले आरोपी पंकज को औरंगाबाद पलवल उसके घर से गिरफ्तार किया है। 
आरोपी से पूछताछ में सामने आए कि पिस्तौल को ₹90000 में मोहित को बेचा था। आरोपी पंकज मोहित का दोस्त है। मामले में पूछताछ के लिए आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।