back to top
Tuesday, April 21, 2026
Home Blog Page 60

घर से आभूषण चोरी करने वाली नौकरानी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,16 दिसंबर
(रूपेश देव)
। 
पुलिस चौकी सेक्टर-21D में अनिल निवासी सेक्टर-21-A ने एक शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि 12 दिसम्बर को समय करीब 11.30 AM पर वह परिवार सहित रिश्तेदारी में गया था। घर पर नौकरानी रामा देवी निवासी गांव बसंतापुर जिला पिलीभीत उत्तर प्रदेश को छोडकर गए थे। जब घर आए तो देखा कि अलमारी के लॉक टुटे हुए थे और नगदी तथा आभूषण चोरी कर लिए गए, जिसके संबंध में थाना NIT में मामला दर्ज किया गया। 

1000518664
मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस चौकी टीम ने अपने गुप्त सूत्रों व तकनीकी माध्यम से महिला आरोपी को गांव आदमपुर जिला बडौत उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि अभी 20 नवम्बर को नौकरी पर आई थी, उसने लालच में आकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें उसने सोने के गले का नेकलैस, दो जोडी झुमके,एक सेट पेंडेंट, एक कडा तथा एक सफेद मोतियो का हार चोरी किया था। चोरीशुदा सामान को पुलिस टीम ने बरामद कर लिया है। महिला को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला नवम्बर से शिकायतकर्ता के घर में काम कर रही थी और शिकायतकर्ता द्वारा महिला की वैरिफिकेशन भी नहीं कराई थी। 
फरीदाबाद पुलिस का सभी शहर वासियों से अनुरोध है कि बाहर से आए किसी भी व्यक्ति को किराए पर रखने, घरेलू नौकर/सहायक के रूप में रखने से पहले उसकी पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य कराएं । जिसके लिए उसके पहचान पत्र  जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस PAN कार्ड इत्यादि की प्रति प्राप्त करके उसके नाम पता, फोन नंबर, बैंक खाता विवरण, फोटो सहित संपूर्ण जानकारी नजदीकी थाना या चौकी को उपलब्ध कराई जाए। जनहित में अति आवश्यक है

रैफर मुक्त फरीदाबाद के धरने पर 13वें दिन करवाया मुंडन

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,15 दिसंबर
(रूपेश देव)
। 
रेफर मुक्त फरीदाबाद के धरना स्थल पर आज 13वें दिन में धरनारत समाजसेवी सतीश चोपड़ा ने मुंडन करवाकर रोष जताया। इस मौके पर सभी समर्थन देने आए लोगों को मुंडन का भोज भी करवाया गया। धरने पर बैठे सेवा वाहन संचालक सतीश चोपड़ा व अनशनकारी बाबा रामकेवल  ने कहा कि आज धरने को 13 दिन हो चुके है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी धरनास्थल पर बैठे लोगों की अनदेखी कर चले जाते है लेकिन उनकी मांगों पर बात करने के लिए नहीं आ रहे है। रेफर मुक्त धरने को अब तक 102 सामाजिक संस्थाओं ने अपना समर्थन दे चुकी है और आगे भी समर्थन देने वालों का कारवां बढ़ेगा। युवा शक्ति के साथ-साथ महिला शक्ति व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी दिन और रात धरना दे रहे है। 


1000517084


श्री चोपड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी की गलत नीतियों को लेकर आज 13वें दिन उन्होंने अपना मुंडन करवाया है तथा सभी लोगों को भोज भी करवाया। श्री चोपड़ा व अनशनकारी बाबा रामकेवल ने कहा कि प्रदेश की नायब सैनी सरकार सिविल अस्पताल बादशाह खान को रैफर मुक्त किया जाए। गांव छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कालेज में तीन करोड़ रूपए सैलरी के रूप में बांटे जा रहे है। इस मेडिकल कालेज में आईपीडी सेवाएं शुरू की जाए साथ ही ट्रामा सैन्टर बनवाया जाए और सिविल अस्पताल के निजी लैबों, निजी एक्सरे सैन्टरों व निजी अल्ट्रासाउण्ड सैन्टरों के प्रतिनिधि घूमते रहते है। जो अस्पताल में ईलाज करवाने आए लोगों को बरगला कर अपने सैन्टरों में ले जा रहे लूट रहे है। इस लूट पर लगाम लगाई जाए साथ ही इन प्रतितिधियों को रोका जाए। इसके अलावा सभी प्रकार की दवाईयां उपलब्ध करवाई जाए ताकि गरीब व जरूरतमंद लोग बाहर मेडिकल स्टोरों से महंगी-महंगी दवाईयां न खरीदनी पड़े। 

इसी कड़ी में महेश हिन्दू, रामफल जांगड़ा, अवधेश कुमार ओझा, नरेश मेंहदीरत्ता, कमल सिंह तंवर, अभिषेक गोस्वामी, संतोष यादव, वरूण श्योकंद, हेमलता शर्मा, दीपक शक्ति, मनोज कोहली, योगेश कोहली, परविन्दर राजपाल, नरेश वैष्णव, जसंवत पंवार, राकेश उर्फ रक्कू, प्रीतपाल सिंह, संजय पाल, सविता बग्गा, परमजीत कौर, जगजीत कौर, संजय अरोड़ा, सोनू सलूजा, के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


500 से ज्यादा यात्रियों को लेकर खाटू धाम निकले शिक्षाविद दीपक यादव

0
धार्मिक यात्रा करवाकर सनातन धर्म की सेवा कर रहे शिक्षाविद दीपक यादव – राजेश नागर 
दीपक यादव की सेवा देख गदगद दिखे विधायक मूलचंद शर्मा 

फरीदाबाद,15 दिसंबर
(रूपेश देव)
। 
शिक्षाविद दीपक यादव के संयोजन में निशुल्क खाटू श्याम यात्रा का दूसरा जत्था राजस्थान के लिए रवाना हुआ जिसको हरी झंड़ी देने के लिए हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर, बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। आज के जत्थे में करीब 500 तीर्थ यात्री शामिल रहे। इससे पहले भी 30 नवंबर को इस यात्रा का पहला जत्था इतने ही भक्तों को लेकर गया था। दोनों यात्राओं में शिक्षाविद दीपक यादव खुद भी शामिल रहे। 

1000516839
यात्रा को हरी झंड़ी देने के बाद हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने कहा कि निशुल्क धार्मिक यात्रा करवाकर दीपक यादव सनातन धर्म की सेवा कर रहे हैं। मैं परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह दीपक को और शक्ति प्रदान करें। नागर ने कहा कि हमारी सरकार सनातन भारत बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है जहां किसी प्रकार का भेदभाव नहीं रहेगा, किसी प्रकार का डर नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि दीपक यादव जनता की अच्छी सेवा कर रहे हैं। हमारा सहयोग उनके लिए हमेशा उपलब्ध है। 
1000516844
इस अवसर पर दीपक यादव की सेवा देख गदगद दिखे विधायक मूलचंद शर्मा ने उन्हें खूब आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि दीपक अपनी युवा पीढ़ी का नेतृत्व करने के सभी गुण मौजूद हैं। वह धर्म और शिक्षा दोनों को सही अर्थों में समझा रहे हैं। एक निशुल्क तीर्थ यात्रा को ले जाकर उन्होंने अपनी उम्र के युवाओं के सामने एक मिसाल पेश की है। जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। 
1000516856
इस अवसर पर यात्रा के संयोजक शिक्षाविद दीपक यादव ने बताया कि यह दोनों यात्राओं का संयोजन बाबा खाटू श्याम के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। इसमें मेरा कुछ नहीं है। शायद बाबा खाटू श्याम ही चाहते हैं कि उनके भक्तों की मैं सेवा करूं। यादव ने बताया कि जब हमने दो बस के बारे में सोचा तो 10 बस का रजिस्ट्रेशन हो गया और जब 10 बस ले जाने लगे तो 20 बसों के लिए भक्तों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया। हालांकि बाबा श्याम की कृपा से यह यात्राएं जैसे किसी अदृश्य शक्ति द्वारा संचालित हो रही हैं और मैं तो बस इसमें सेवक मात्र हूं। 
1000516848
इस अवसर पर फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरभान शर्मा ने बताया कि धर्म और उद्योग का आपस में एक बहुत गहरा संबंध है वहीं शिक्षा का भी इससे एक विशिष्ट नाता है और दीपक यादव में धर्म, शिक्षा एवं उद्योग तीनों के गुण समाहित हैं। मैं अपने छोटे भाई दीपक यादव के प्रयास की सराहना करता हूं और उनके इस कार्य में हर प्रकार से सहयोग के लिए उपलब्ध हूं। 
इस अवसर पर विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव, बल्लबगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रसेन शर्मा, शिक्षाविद अनिल रावल, ऊधम अधाना, देवेंद्र चौधरी, पूरन यादव, अजय शर्मा, सुभाष चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

खुले दरबार में मंत्री राजेश नागर ने निपटाई अधिकांश समस्याएं

0
अधिकारी जनता की समस्याएं जल्द से जल्द दूर करने पर ध्यान दें – राजेश नागर

फरीदाबाद,15 दिसंबर
(रूपेश देव)
। 
मंत्री राजेश नागर ने आज अपने भतोला निवास पर करीब 37 जन समस्याएं सुनीं और करीब 31 का मौके पर निवारण कर दिया। वह हर रविवार अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए खुला दरबार लगा रहे हैं।

 

1000516810

मंत्री ने अपने निवास पर आईं अधिकांश समस्याओं का अधिकारियों को फोन पर निर्देश कर ही समाधान कर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह लोगों की तकलीफ कम करने पर ध्यान दें। मंत्री नागर ने कहा कि जनता को सुविधाएं देने के लिए भाजपा सरकार तीसरी बार सत्ता में आई है। नागर ने जनता से कहा कि आप लोग भी पहले अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान करें। यदि हल न निकलें तो मैं आपके लिए उपलब्ध हूं। लेकिन प्रशासन को अवसर न दें कि आप उनसे मिले ही नहीं हैं। 
1000516811
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा को विकसित प्रदेश देखना चाहते हैं। हाल ही में पीएम ने देश की महिलाओं के लिए बड़ी सखी योजना को हरियाणा में लॉन्च कर प्रदेश के लिए अपने प्रेम का इजहार एक बार फिर किया है। हमें भी उनके विचार को जन जन तक पहुंचाने के लिए और मेहनत करनी है। इसमें जनता का भरपूर प्रेम हमें मिल रहा है। मंत्री राजेश नागर ने बाकी बची शिकायतों को दूर करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

पिछड़े क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता – कृष्णपाल गुर्जर

0
एनआईटी क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दूंगा : सतीश फागना

फरीदाबाद,15 दिसंबर
(रूपेश देव)
। 
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश आगे तभी बढ़ेगा जब देश को आगे बढ़ाने की सोच के साथ कार्य होंगे। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और एनआईटी विधायक सतीश फागना ने आज प्याली चौक से 60 फुट रोड तक साढ़े पांच करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले आरएमसी नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।


1000516757


केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि मतदान के रूप में जो आशीर्वाद आपने हमें दिया है उस आशीर्वाद का कर्ज हम एनआईटी विधानसभा का विकास करके उतारेंगे। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में सीवर पानी निकासी और पीने के पानी की समस्या को खत्म करेंगे। हमारे पास जो कुछ है वह जनता का दिया हुआ है। आप मतदाताओं ने क्षेत्र के विकास के लिए हमें वोट दिया है और मैं विश्वास दिलाता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और हरियाणा के मुख्यमंत्री ने आज सिंह सैनी के मार्गदर्शन में जहां एक ओर देश और प्रदेश का विकास हो रहा है वहीं एनआईटी विधानसभा का भी विकास होगा। हमारी प्राथमिकता सबसे ज्यादा सबसे पहले पिछड़े क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान करना है यही हमारा नैतिक कर्तव्य है। आज प्याली चौक से 60 फुट रोड तक लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। 


1000516758


उन्होंने कहा कि केवल 60 फुट रोड पर जलभराव की समस्या का निदान करने से जलभराव की समस्या का निदान नहीं होगा बल्कि एनआईटी में कहीं भी जल भराव न हो उन सबका निदान भी हम बहुत जल्दी करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों ने हमको काम करने के लिए चुना है और उनकी अपेक्षाओं हम कितना खरा उतर रहे है यह देखने का विषय है 2014 से पहले और आज के फरीदाबाद में कितना बदलाव हुआ है। इसके साथ ही डंपिंग यार्ड की समस्या लेकर आये लोगों को उन्होंने आश्वासन  दिया कि डंपिंग यार्ड की समस्या का समाधान भी जल्द से जल्द करा दिया जाएगा।

1000516777


विधायक सतीश  फागना ने कहा कि आज 60 फुट रोड पर जल भराव की समस्या के समाधान के लिए साढ़े पांच करोड़ की लागत से बनने वाले नाले के निर्माण कार्य का आज शिलान्यास किया गया है। आने वाले समय में 60 फुट रोड पर पानी नहीं भरेगा और समय-समय पर विकास कार्य यूं ही चलते रहेंगे। विकास कार्यों में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी पूर्ण परिणाम हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। पीने के पानी और पानी की निकासी की कोई समस्याएं एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में नहीं होगी। अभी 100 करोड़ की लागत से गुड़गांव से जो पानी आ रहा है उसके लिए एक बूस्टर बनाया जा रहा है जिससे कॉलोनी में पीने के पानी की कमी नहीं रहेगी और इसी तरह 70 करोड़ की लागत से मंझावली से सीधे सेक्टर 25 बूस्टर में पानी आएगा जिससे जीवन नगर, गौछी, सेक्टर 55 और संजय कॉलोनी के इलाकों के लिए मीठे पानी का इंतजाम किया जा रहा है इसके अलावा सीवर सफाई का कार्य भी शहर में जगह-जगह चल रहा है ताकि सीवर जाम की समस्या से निजात मिल सके।

इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद कवींद्र फागना, निवर्तमान पार्षद मुकेश डागर,मंडल अध्यक्ष संदीप भड़ाना,जयवीर खटाना, बियर सिंह नैन, मुकेश डागर, राजेश डागर, सुरेंद्र भड़ाना और भाजपा पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता और एनआईटी विधानसभा के निवासीगण मौजूद थे।


वेटर बादशाह की हत्या के मामले में अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,15 दिसंबर
(रूपेश देव)
। 
पुलिस चौकी सैनिक कॉलोनी में इमरान खान निवासी बडखल की शिकायत पर थाना डबुआ में वेटर मुबारिक उर्फ बादशाह की हत्या करने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

1000516584
मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने हत्या के मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 
अपराध शाखा की टीम ने आगे कार्रवाई करते हुए वारदात में प्रयोग की गई अवैध पिस्तौल उपलब्ध कराने वाले आरोपी पंकज को औरंगाबाद पलवल उसके घर से गिरफ्तार किया है। 
आरोपी से पूछताछ में सामने आए कि पिस्तौल को ₹90000 में मोहित को बेचा था। आरोपी पंकज मोहित का दोस्त है। मामले में पूछताछ के लिए आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

देसी कट्टा सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,15 दिसंबर
(रूपेश देव)
। 
अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने आरोपी प्रीतम निवासी राजीव कॉलोनी सेक्टर 56 को नियर गुड़गांवा कैनाल नहर गांव गोछी से गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना मुजेसर में मामला दर्ज किया गया है।

1000516400
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह देसी कट्टे को किसी व्यक्ति से 2000 रुपये में खरीद कर लाया था। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड में पाया गया कि अवैध हथियार, नशा तस्करी और चोरी के 3 मामले दर्ज हैं। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। 

1000516285


शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को थाना धौज की पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,15 दिसंबर
(रूपेश देव)
। 
थाना धौज की पुलिस टीम 14 दिसम्बर को गश्त पर थी। गश्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी अभिषेक निवासी गांव जाखलोन जिला झांसी उत्तर प्रदेश हाल में गांव पावटा में रहता है। आरोपी अभिषेक को पुलिस ने गांव पावटा फरीदाबाद से काबू किया है। 

1000516390
आरोपी से 52 पव्वा शराब बरामद किए गए है। आरोपी के खिलाफ थाना धौज में शराब तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। 
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पैसे कमाने की नियत से शराब बेचने के लिए लाया था। आरोपी रेहड़ी लगाने का काम करता है। 


प्रदेश में गरीबों को समय से मिल रहा है राशन : राजेश नागर

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,11 दिसंबर
(रूपेश देव)
। 
खाद्य, आपूर्ति  राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि भाजपा की इस सरकार में प्रदेश में गरीबो को समय से राशन मुहेया करवाया जा रहा है। सरकार गरीबों की पूरी तरह हितैषी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि वे अपने पुराने दिनों को याद करें जब कांग्रेस के कार्यकाल में गरीबों को राशन के लिए प्रर्दशन करना पड़ता था। आज हुड्डा जी अपने पुराने दिनों को भूल गए हैं।

1000509530

राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी की इस सरकार में कोई भी व्यक्ति भूखे पेट नहीं सो सकता। डिपो धारकों के कमीशन को लेकर राज्य मंत्री नागर ने कहा कि  90 करोड़ रुपये राज्य सरकार की ओर से पहले ही स्वीकृत कर दिये गए हैं। जल्द ही सभी डिपो संचालकों को उनका कमीशन दे दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राशन आवंटन के मामले में पूरी तरह पारदर्शिता बरत रही हैं।अब राशन डिपो से आवंटित होने वाले राशन की चोरी नहीं हो सकेगी। ना ही राशन को लेकर हेर फेर कर पाएंगे। इसके लिए हरियाणा सरकार पुख्ता इंतजाम करने जा रही हैं। राशन डिपो से लोगों को राशन लेने की सूचना देने के लिए जहां गांवों व शहरों में मुनादी कराई जाएगी। साथ ही डिपो के अंदर कैमरे लगवाने की योजना है. ताकि पूरा राशन मिल सके। वहीं सर्दियों के दिनों में सुबह और शाम दो बार राशन डिपो खुलेंगे, जबकि अभी तक ये राशन डिपो संचालक की मर्जी पर निर्भर करता था कि वो खोलेगा या नहीं. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। ऐसे में इसको लेकर अब दिसंबर से मंत्री राशन डिपो का औचक निरीक्षण करेंगे, इस दौरान देखा जाएगा कि राशन डिपो कि क्या व्यवस्था है । 
बता दें कि हरियाणा में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करीब 32 लाख परिवारों को राशन वितरण किया जाता है. प्रदेश में 9,434 राशन डिपो है। खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने आधिकारियों को कहा है कि अगर शिकायत मिले तो उसका लाइसेंस तुरंत रद्द किया जाए। अब कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जनता को बर्गलाने का काम कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता सब कुछ जानती है।

कांग्रेस के निर्वतमान पार्षद जितेन्द्र भड़ाना ने थामा भाजपा का दामन

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,10 दिसंबर
(रूपेश देव)
। 
कांग्रेस के निर्वतमान पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेन्द्र भड़ाना उर्फ जित्ते ने आज कांग्रेस का अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए राज्य मंत्री राजेश नागर के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के समक्ष भाजपा का दामन थामा। 


1000507477


इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाते हुए उन्हें पार्टी की रीति-नीतियों से अवगत करवाया। श्री बड़ौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का परिवार रोजाना बढ़ रहा है। इस पार्टी ने सभी कार्यकर्ताआं को मान-सम्मान मिलता है। जिसका जीता जागता उदाहरण मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा मैं स्वयं हूं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनवाई है। केन्द्र, राज्य सरकार के बाद स्थानीय निकायों में भी भाजपा की सरकारें बनेगी और हरियाणा और अधिक चहुंमुखी विकास होगा। 
1000507214


इस मौके पर निर्वतमान पार्षद जितेन्द्र भड़ाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पं. मोहनलाल बड़ौली, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व राज्य मंत्री राजेश नागर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की विकासपूरक नीतियों व भगवान श्रीराम में आस्था के चलते उन्होंने यह निर्णय लिया है और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ। वह अपनी टीम के साथ भाजपा की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।