back to top
Saturday, March 21, 2026
Home Blog Page 63

अवैध रूप से लगाए गए पोस्टर, स्टिकर व अन्य विज्ञापन सामग्री को हटा दिया जाएगा : विपुल गोयल

0
सार्वजनिक/भवनों पर पोस्टर और फ्लेक्स चिपकाना हरियाणा संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम, 1989 और हरियाणा नगरपालिका अधिनियमों के तहत एक अवैध गतिविधि

चंडीगढ़/फरीदाबाद,19 नवंबर
(रूपेश देव)
 हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के उत्तर में सदन को अवगत करवाया कि प्रदेश में निजी व्यक्तियों, संस्थाओं, प्रतिष्ठानों और अन्य लोगों द्वारा अपने स्वयं के व्यवसाय के विज्ञापन के लिए सार्वजनिक/भवनों पर पोस्टर और फ्लेक्स चिपकाना हरियाणा संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम, 1989 और हरियाणा नगरपालिका अधिनियमों के तहत एक अवैध गतिविधि है।  

1000466019
उन्होंने सदन को इस बात से भी अवगत करवाया कि विभाग सभी शहरों में 10-15 दिनों के अंदर-अंदर मैगा सफाई ड्राइव अभियान चलाएगा और जहां भी अवैध रूप से पोस्टर, स्टिकर व अन्य विज्ञापन सामग्री लगाई गई है, उसे हटा दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हरियाणा नगरपालिका अधिनियम 1973 और हरियाणा नगरपालिका अधिनियम 1994 के प्रावधानों के अनुसार, नगरपालिका प्राधिकारी अर्थात नगर निगम के मामले में आयुक्त और नगर परिषद/समिति के मामले में कार्यकारी अधिकारी/सचिव की पूर्व अनुमति के बिना नगरपालिका सीमा के भीतर विज्ञापन करना प्रतिबंधित है।
श्री विपुल गोयल ने बताया कि इसके अतिरिक्त, सरकार ने नगरपालिका क्षेत्रों में विज्ञापनों के कानूनी तरीके को विनियमित करने और अनुमति देने के उद्देश्य से 15 जुलाई,2022 को हरियाणा नगरपालिका विज्ञापन उपनियम 2022 अधिसूचित किया है। इन उपनियमों के तहत सरकारी संस्थाओं/एजेंसियों की संपत्तियों पर विज्ञापन की अनुमति केवल खुली ई-नीलामी के माध्यम भी दी जा सकती है, जिसके लिए 11 अक्टूबर,2022 को एक ऑनलाइन पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। उपनियम 22 के अनुसार, अनधिकृत विज्ञापन हरियाणा संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम, 1989 के तहत भी दंडनीय है।
इस संदर्भ के लिए प्रासंगिक प्रावधानों को नीचे पुन: प्रस्तुत किया गया है, प्राधिकृत आउटडोर मीडिया डिवाइस (ओ.एम.डी) की सम्पूर्ण सूची व्यापक तौर पर जनसाधारण तथा विभिन्न अभिकरणों जैसे कि कंपनियों अभिकरणों द्वारा संवीक्षा के लिए स्वामित्व के प्रदर्शन के बिना प्रदर्शित की जाएगी, ब्रांडों की पहचान तथा सुनिश्चित करने हेतु कि उन द्वारा जारी किए जा रहे विज्ञापन केवल प्राधिकृत ओएमडी पर लगाए जा रहे हैं। उपरोक्त अपेक्षा के अनुपालन में असफलता हरियाणा सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम, 1989 (1990 का 11) के अधीन दंडनीय होगी। कोई अप्राधिकृत बाहरी विज्ञापन, नगरपालिका द्वारा शीघ्रता से हटाया जाएगा तथा उसका जैसा है जहां है, के आधार पर तुरन्त निपटान किया जाएगा। नगरपालिका, हरियाणा संपत्ति विरूपण अधिनियम, 1989 (1900 का 11) के उपबंधों के अनुसार अप्राधिकृत ओ.एम.डी स्थापित करने के लिए संबंधित व्यक्ति/मालिक को नोटिस जारी करेगी तथा अप्राधिकृत ओ.एम.डी को हटाने के लिए तथा व्यक्ति / मालिक को दण्डित करने के लिए कार्रवाई करेगी।
उन्होंने सदन को इस बात से भी अवगत करवाया कि इसके अलावा, उपनियम 27 के तहत भारी जुर्माने (मासिक आधार पर लागू अनुमति शुल्क का तीन गुना) के प्रावधान किए गए हैं, साथ ही विज्ञापन एजेंसियों और संपत्ति मालिकों को तीन साल के लिए ब्लैकआऊट करने /पंजीकरण रद्द करने का प्रावधान किया गया है। इस बारे प्रासंगिक प्रावधान नीचे दिए गए है,  जो कोई भी इन उप-विधियों से किसी उपबंध का उल्लंघन करता है तो वह किसी अन्य कार्यवाही पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना कि नगरपालिका द्वारा ऐसी उल्लंघन को हटाने के लिए की जा सकती है तथा ऐसे उल्लंघन की अवधि या त्रैमासिक, जो भी अधिक हो, ऐसे उल्लंघन के प्रारम्भ की तिथि से लागू अनुज्ञा फीस के तीन गुणा की समकक्ष दर पर ऐसे उल्लंघन के लिए अनधिकृत प्रभार का भुगतान करने हेतु दायी होगा। किसी पंजीकृत संस्था या सूचीबद्ध मालिक (केवल स्वत: विज्ञापन के लिए) जो अप्राधिकृत मीडिया प्रदर्शित करता है नगरपालिका द्वारा अंपजीकृत या असूचीबद्ध किए जाने के लिए भी दायी होगा, किसी पंजीकृत संस्था या सूचीबद्ध मालिक (केवल स्वत: विज्ञापन हेतु) उपरोक्त उपविधि 27(3) या (4) के अधीन एक बार अपंजीकृत को या असूचीबद्ध किया जाता है तो पंजीकरण रद्द करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए रजिस्टर या सूचीबद्ध करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री उपरोक्त अधिनियमों और उपनियमों के तहत, नगरपालिकाएं सरकारी भवनों / संपत्तियों पर पोस्टर और फ्लेक्स अवैध रूप से चिपकाने के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सक्षम हैं।
राज्य में नगर पालिकाओं द्वारा सार्वजनिक संपत्तियों पर ऐसे अवैध स्टिकर / बिल / पोस्टर और पलेक्स तथा अवैध विज्ञापनों के खिलाफ समय-समय पर प्रवर्तन अभियान के माध्यम से इन्हें हटाने तथा उल्लंघनकर्ताओं को दंडित करने की नियमित कार्रवाई की जा रही है। पिछले दो वित्तीय वर्षों 2023-24 और 2024-25 में नगर पालिकाओं से प्राप्त कार्रवाई रिपोर्टों के अनुसार, उल्लंघनकर्ताओं को कुल 1915 नोटिस जारी किए गए हैं तथा कुल 3022 प्रवर्तन अभियान चलाए गए हैं। इनमें हरियाणा नगरपालिका अधिनियम 1973, हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 और हरियाणा संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम, 1989 के प्रावधानों के तहत कुल 108334 पोस्टर / बिल / स्टिकर/ विज्ञापन / पलेक्स हटाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि हरियाणा नगरपालिका विज्ञापन उपनियम, 2022 खुली नीलामी आधारित ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से राजस्व उत्पन्न करने के लिए नगरपालिकाओं में वैध विज्ञापनों की अनुमति देने के लिए एक तंत्र भी प्रदान करता है। अब तक, इस प्रणाली के माध्यम से कुल 624 सार्वजनिक स्थलों की नीलामी 133.22 करोड़ रुपये में की गई है तथा निजी संपत्तियों पर 141.14 करोड़ रुपये की कुल 3871 अनुमतियां प्रदान की गई हैं।

नीमका गांव में हुई महिला की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,19 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
17 नवम्बर को निधि निवासी गांव नीमका (तिगांव) ने एक शिकायत पुलिस चौकी IMT फरीदाबाद में दी। जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसकी बहन मीनू की शादी विकास निवासी नीमका के साथ वर्ष 2016 में हुई थी। वह भी विकास के भाई आकाश के साथ विवाहित है। 

1000465996
विकास व उसकी भाभी राजरानी के अवैध संबंध हैं। जिस बारे में मीनू विकास को मना करती रहती थी। परन्तु विकास नही माना और 16 नवम्बर को राजरानी से मिलने गया था। जिसपर मीनू ने विरोध किया तो विकास ने मीनू के साथ मारपीट की। 17 नवम्बर को राजरानी सुबह मीनू घर आई जहां पर मीनू का पति विकास भी था। दोनों मीनू को पकड़ कर कमरे में ले गए। जहां कमरे में विकास व राजरानी ने मीनू को जहर दे दिया, मीनू की अस्पताल में ईलाज के दौरान 17 नवम्बर को ही मृत्यु हो गई। 

1000465977
शिकायत प्राप्त होने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना सदर बल्लबगढ़ में हत्या की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजिकृत किया जाकर अनुसंधान आरम्भ किया गया। 18 नवम्बर का मृतका का बोर्ड के माध्यम से सिविल अस्पताल फरीदाबाद में पोस्टमार्टम कराया गया तथा मृतका के पति आरोपी विकास उर्फ विक्की निवासी गांव नीमका तिगांव को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। 
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका व उसके बडे भाई की घरवाली राजरानी का अवैध संबंध है।  उसने अपनी भाभी के साथ मिलकर मीनू को जहर खिला दिया था। आरोपी से पूछताछ जारी है आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

समाधान शिविर में लोगों को अपनी समस्याओं का शीघ्र मिल रहा समाधान : डीसी विक्रम सिंह

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,19 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
डीसी विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में जिला के शहरी निकायों और बीडीपीओ कार्यालयों में समाधान शिविरों का आयोजन कर आमजन की प्रॉपर्टी आईडी, स्वामित्व योजना तथा अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। इन शिविरों में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, और विभागीय कर्मचारी मिलकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनका त्वरित निस्तारण करते हैं।

1000465965
समाधान शिविर में नागरिक अपनी प्रॉपर्टी आईडी, हाउस टैक्स, जन्म प्रमाण पत्र, पानी निकासी आदि विभिन्न प्रकार की समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याओं को बड़ी गंभीरता से सुना और उनका समयबद्ध ढंग से समाधान करने का आश्वासन दिया।
1000465967
मंगलवार को नगर निगम के तीनों ज़ोन के कार्यालयों तथा ग्रामीण क्षेत्र के तीनों ब्लॉक के बीडीपीओ कार्यालयों में कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान करवाया गया। अधिकारियों ने कहा कि शेष आवेदनों पर कुछ औपचारिकताएं पूरी होते ही समाधान हो जाएगा।
समाधान शिविर में अधिकारियों ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि समाधान शिविर में आने वाले नागरिक समस्या से संबंधित जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं ताकि एक कार्य के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का हर हाल में समाधान किया जाएगा।
 उन्होंने कहा कि नागरिक प्रॉपर्टी की प्रॉपर्टी टैक्स, सफाई आदि शहरी स्थानीय निकाय से संबंधित समस्याएं रख सकते हैं, जिनका समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। शिविर में मौजूद अधिकारियों के अनुसार, इस पहल के माध्यम से न केवल जनता की समस्याएं हल हो रही हैं, बल्कि प्रशासन को भी उन क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं की जानकारी मिल रही है, जिससे भविष्य में योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर डीसी विक्रम सिंह ने जिला में 12वीं तक कक्षाएं 23 नवंबर तक बंद करने के दिए आदेश

0
भौतिक कक्षाओं के स्थान पर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करें स्कूल

फरीदाबाद,18 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
जिला में बढ़ते प्रदूषण के बीच डीसी विक्रम सिंह ने स्कूलों में 12वीं तक  कक्षाएं बंद करने के आदेश दिए हैं। जारी आदेशों में कहा गया है कि जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की स्थिति का विश्लेषण किया गया। जिसमें पाया गया कि पिछले 24 घंटों में जिले के कुछ क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) “बहुत खराब” श्रेणी में रहा है तथा “गंभीर” श्रेणी में पहुंच गया है। 

1000463912
इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में जिला फरीदाबाद के सभी क्षेत्रों (शहरी एवं ग्रामीण) में 19 नवंबर से शनिवार, 23 नवम्बर तक 12वीं कक्षा तक सभी कक्षाएं बंद रहेंगी। उपरोक्त कक्षाओं के लिए जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में भौतिक कक्षाओं के स्थान पर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा सकती हैं।

1000464330


ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई : उपायुक्त विक्रम सिंह

0
ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने पर ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जाए

फरीदाबाद,18 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि जिला फरीदाबाद में प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस मिलकर यातायात व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाए। डीसी ने कहा कि बार- बार ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने पर ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जाए। उपायुक्त विक्रम सिंह आज सोमवार को जिला फरीदाबाद में सड़क सुरक्षा के नियमों की सही पालना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर उपस्थित प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों और सड़क सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े गणमान्य लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

1000463945
डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने के लिए जिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी को जो भी दायित्व मिला है। वह उसकी गंभीरता से पालना करना सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सड़क सम्बन्धी समस्याओं को जल्द दे जल्द दुर करें। सड़क के बीच में अगर किसी भी प्रकट का कोई खंबा लगा होतो संबंधित विभाग उसपर कार्यवाही करते हुए उसे आमजन की सुरक्षा को देखते हुए सड़क के बीच से हटाकर साइड पर लगवाए। शहर में जिन भी सड़को पर गड्ढे हो या सड़क टूटी हो उसका मुआयना कर उसको जल्द से जल्द ठीक करें। सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना करने के लिए पुलिस, प्रशासन और हाईवे के तकनीकी अधिकारी आपसी तालमेल करके कार्य को बेहतर तरीके से क्रियान्वित करें। सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सड़क सुरक्षा के नियमों अनुसार सड़क पर लगाई जाने वाली पुलिया, ज़ेबरा क्रॉसिंग प्वाइंट और ग्रिल लगाने, टूटने पर ठीक करवाने सहित बरसाती पानी या गंदा पानी इकट्ठा होता है वहां उन स्थानों को चिन्हित करके वहां पर सभी समस्याओं को दूर करें।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि टू-विल्हर, ऑटो रिक्शा, रेहड़ी और रिक्शा पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए। कोहरे के दिनों में रिफ्लेक्टिव टेप न लगी होने से सामने चल रहा वाहन दिखाई नहीं दे पाता है। इस कारण सड़क हादसा होने की आंशका बनी रहती है। जितना अधिक लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए सावधानी से वाहन चलाएंगे, उतना ही सफर सुरक्षित होगा।  
बैठक में एडीसी विश्राम कुमार मीणा, एसडीएम फरीदाबाद शिखा, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, आरटीओ सचिव मुनीश सहगल, एसीपी क्राइम अमन यादव, स्टेट रोड सेफ्टी से देवेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

अवैध खनन रोकने के लिए सख्त से सख्त उठाएं कदम : उपायुक्त विक्रम सिंह

0
ओवरलोडिंग पर लगायें लगाम, सभी अधिकारी करें नियमित जांच

फरीदाबाद,18 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सख्त से सख्त कार्यवाही करें तथा अवैध खनन माफिया की धर-पकड़ के लिए नियमित रूप से टीमें गठित कर निगरानी एवं गस्त करें। उपायुक्त विक्रम सिंह आज सोमवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में अवैध खनन को रोकने के लिए गठित की गयी जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे थे।

1000463941
उपायुक्त विक्रम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रकार की कार्रवाई को जारी रखते हुए और बढ़ाया जाये। यमुना में किसी भी स्थिति में खनन नहीं होना चाहिए। खनन की रोकथाम के लिए हर आवश्यक कदम उठायें। अवैध खनन करने वालों की शिकायतों और सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अवैध रूप से ओवरलोडिंग को लेकर भी सख्ती से पेश आकर चालान करना सुनिश्चित करें।
अतिरिक्त उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में खनन विभाग, आरटीए, पुलिस व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से तालमेल के साथ कार्य करने के दिशा निर्देश दिए। जिला फरीदाबाद में विभिन्न थानों, चौकियों में मुकद्दमें दर्ज करवाने और वाहनों को अवैध खनन परिवहन करते हुए पकड़ा जाने तथा वाहनों से पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि व खनिज की रॉयल्टी व जुर्माना राशि के रूप में उनसे जुर्माने की वसूली की धनराशि बारे विस्तृत जानकारी दी जाए। 
बैठक में एसडीएम फरीदाबाद शिखा, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भरद्वाज, आरटीए सचिव मुनीश सहगल, एसीपी क्राइम अमन यादव सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

09 से 11 दिसंबर को आयोजित होगा तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव: विक्रम सिंह

0
सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, सेमिनार व शोभा यात्रा का किया जाएगा आयोजन

फरीदाबाद,18 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पान्डूरंग ने वीडियो कॉंफ्रेंस के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन को लेकर प्रदेश के सभी उपायुक्तों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गीता का संदेश प्रत्येक प्राणी के लिए है। गीता जयंती समारोह में अधिक से अधिक आमजन की भागीदारी करके जयंती को मेले का स्वरूप प्रदान किया जाए।

1000463931
उन्होंने वीसी के माध्यम से जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में 28 नवंबर से 11 दिसंबर तक गीता जयंती महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से गीता मनीषी व कलाकार शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस बार गीता महोत्सव में राज्य उड़ीसा और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तंजानिया भागीदारी देश रहेगा। महोत्सव के दौरान कुरुक्षेत्र के 48 कोस में लगभग 182 मंदिरों-तीर्थों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी ताकि गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। 
1000463918
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उपायुक्त विक्रम सिंह ने गीता जंयती को लेकर संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए। डीसी ने कहा है कि जिला में आगामी 9 से 11 दिसंबर तक तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। गीता जयंती समारोह में अधिक से अधिक स्कूली बच्चों के साथ-साथ सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। डीसी ने कहा कि गीता जयंती समारोह प्रेरणादायी होने के साथ-साथ भव्य और आकर्षक होगी। उन्होंने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले गीता जयंती महोत्सव के दौरान तीनों दिन विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। गीता जयंती समारोह का शुभारंभ हवन व गीता पूजन के साथ किया जाएगा। तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें स्कूली बच्चों के अलावा लोक कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा सेमिनार का आयोजन होगा, जिसमें गीता मनीषी गीता के महत्व पर अपना व्याख्यान देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्कूली बच्चों द्वारा गीता का श्लोक उच्चारण किया जाएगा। इसके अलावा अंतिम दिन 11 दिसंबर को नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें गीता पर आधारित झांकियां शामिल होंगी। नगर शोभा यात्रा में धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं भी गीता पर आधारित अपनी झांकी शामिल कर सकते हैं।
डीसी ने कहा कि ने शहर की सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से गीता जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है ताकि जिला में गीता जयंती के रंग में रंगा नजर आए। 
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एडीसी विश्राम कुमार मीणा, एसडीएम फरीदाबाद शिखा, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज,  सीटीएम अंकित कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी अजित सिंह, आरटीओ सचिव मुनीश सहगल, रेड क्रॉस सचिव बिजेंद्र सौरोत सहित अन्य संबन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे। 

बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर डीसी विक्रम सिंह ने जिला में 5वीं तक कक्षाएं बंद करने के दिए आदेश

0
भौतिक कक्षाओं के स्थान पर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करें स्कूल

फरीदाबाद,18 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
जिला में बढ़ते प्रदूषण के बीच डीसी विक्रम सिंह ने स्कूलों में 5वीं तक की कक्षाएं बंद करने के आदेश दिए हैं। जारी आदेशों में कहा गया है कि जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की स्थिति का विश्लेषण किया गया। जिसमें पाया गया कि पिछले 24 घंटों में जिले के कुछ क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) “बहुत खराब” श्रेणी में रहा है तथा “गंभीर” श्रेणी में पहुंच गया है। 

1000463912
इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में जिला फरीदाबाद के सभी क्षेत्रों (शहरी एवं ग्रामीण) में 19 नवंबर से अगले आदेश तक 5वीं कक्षा तक की सभी कक्षाएं बंद रहेंगी। उपरोक्त कक्षाओं के लिए जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में भौतिक कक्षाओं के स्थान पर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

1000463852


नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,18 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
16 नवम्बर को पीडिता के पिता ने थाना छायंसा में एक शिकायत दी गई जिसमें बतलाया गया कि उसकी नाबालिक लडकी अपने स्कूल जा रही थी तो रास्ते में आरोपी राजेश उसकी लडकी को अल्टो कार में बैठा कर ले गया और लडकी के साथ IMT एरिया में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था और मार पीट की थी। आरोपी राजेश के खिलाफ थाना छायंसा में दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

1000463840
गिरफ्तार आरोपी राजेश (21) मूल रुप से दिल्ली के बादली का रहने वाला है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने लगातार रेड की जिसके बाद आरोपी को छायंसा एरिया से गिरफ्तार किया है।
 
1000463838
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह अपनी रिश्तेदारी में आता जाता रहता है। यहां पर उसकी पीडिता के साथ जान पहचान हो गई। उसको वह अपनी गाडी में 16 नवम्बर को बैठा कर ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। 

मैडल जितने पर खिलाड़ियों ने भाजपा नेता उमेश भाटी से लिया आशीर्वाद

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,18 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
सेक्टर-  56 राजीव कालोनी स्थित के टी. एम पब्लिक स्कूल में प्रथम गर्ल इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें सेक्टर 37, सेक्टर 91 और ग्रीन फील्ड के  किंग सेन फाइट क्लब के  खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।  

1000463757
ठाकुर उमेश भाटी जी ने कार्यालय पर अंडर 10 की देव्यांशी मौर्य ने 35 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक व बारूनी ने अंडर 12 के 50 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीते हुए खिलाड़ियों का स्वागत किया।  कराटे कोच आशीष सेन श्रीवास्तव व कोच यमुना कनियाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बच्चो ने जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया। विजेता रहे खिलाडियों  ने सोमवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता उमेश भाटी से उनके कार्यालय पर मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। 
1000463591
कार्यालय पहुंचे खिलाडियों से बातचीत की और  प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं अपने सम्बोधन में उमेश भाटी ने कहा की हरियाणा सरकार खिलाडियों को काफी बढ़ावा दे रही है। हरियाणा के खिलाडियों ने चाहे ओलम्पिक हो, राष्ट्र मंडल  खेल का आयोजन  रहा हो  इसके  साथ ही एशियन गेम्स हो सभी में हरियाणा के खिलाडियों का दबदबा रहा है  भारतीय निशानेबाज मनु भाकर फरीदाबाद ने गोल्ड मेडल लाकर पुरे विश्व  में भारत का नाम रोशन किया। उमेश भाटी ने कहा की हमें आप सभी खिलाडियों पर गर्व है जो की पढाई के साथ साथ खेलों में भी आगे निकल कर अपने अभिभावक और फरीदाबाद का नाम रोशन कर रही है।