फरीदाबाद,27 नवंबर
(रूपेश देव)। 26 नवम्बर को पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम गस्त के लिए चौकी क्षेत्र में मौजूद थी तो टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि ललन मुखिया कच्ची शराब बनाता है औऱ शराब को सप्लाई करने के लिए आएगा।
कच्ची शराब बनाकर सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 लीटर कच्ची शराब बरामद
हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान थीम के साथ गरिमामयी ढंग से मना संविधान दिवस समारोह
फरीदाबाद,26 नवंबर
(रूपेश देव)। हरियाणा सरकार में राजस्व एवं शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि देश का संविधान हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का मार्ग प्रशस्त करता है। केंद्र व प्रदेश सरकार संविधान की उद्देशिका के अनुरूप आमजन को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने में अपना दायित्व निभा रही हैं।
हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब महिला विंग की प्रधान दीपा मिश्रा ने की जिला कमेटी घोषित
फरीदाबाद,26 नवंबर
(रूपेश देव)। हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब महिला विंग की जिला कमेटी की रविवार को घोषणा की गई। कार्यक्रम का आयोजन बढ़कल स्थित ग्रे फाल्कन में किया गया । इस मौके पर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष राकेश देव, प्रदेश कोषाध्यक्ष किशोर शर्मा एवं जिला प्रधान राजेंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
अवैध हथियार के मामले में पीओ चल रहा आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद,25 नवंबर
(रूपेश देव)। बता दे कि आरोपी अमित निवासी रोशन कॉलोनी गांव असावटी पलवल पर थान खेडी पुल में वर्ष 2018 में अवैध हथियार का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें आरोपी माननीय अदालत से जमानत पर था। जो माननीय अदालत में पेश नही होने के कारण आरोपी को P.O घोषित किया गया है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गांव असावटी से गिरफ्तार किया है।
नीमका गांव में हुई महिला की हत्या के मामले में आरोपी महिला राजरानी गिरफ्तार
फरीदाबाद,25 नवंबर
(रूपेश देव)। 17 नवम्बर को निधि निवासी गांव नीमका तिगांव ने एक शिकायत पुलिस चौकी IMT फरीदाबाद में दी। जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसकी बहन मीनू की शादी विकास निवासी नीमका के साथ वर्ष 2016 में हुई थी। वह भी विकास के भाई आकाश के साथ विवाहित है। विकास व उसकी भाभी राजरानी के अवैध संबंध हैं जिस बारे मीनू विकास को मना करती रहती थी। परन्तु विकास नही माना और 16 नवम्बर को राजरानी से मिलने गया था। जिसपर मीनू ने विरोध किया तो विकास ने मीनू के साथ मारपीट की।
मोबाइल फोन व इलैक्ट्रोनिक की दुकान से पैसे व सामन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद,25 नवंबर
(रूपेश देव)। मोहित शर्मा निवासी गांव अरुआ फरीदाबाद ने चौकी इन्चार्ज अग्रसैन चौक बल्लबगढ में एक शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसने तिगांव रोड होली चौक पर OM MOBILE STORE मोबाईल और इलैक्ट्रोनिक है। मकान मालिक देवेन्द्र का फोन आया कि दुकान का शटर टुटा हुआ है जिसपर CCTV फुटेज चैक करने पर पता चला कि दो व्यक्तियो ने दुकान का शटर तोड कर दुकान के अन्दर से करीब 50-55 मोबाइल व करीब 30-35 हजार रुपये का सामान चोरी करके ले गए।
देसी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी गिरफ्तार,चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद
फरीदाबाद,25 नवंबर
(रूपेश देव)। अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम 24 नवम्बर को गस्त पर थी गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से नासिर के पास देसी कट्टा होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर कार्रवाई करते हुए कैली बाईपास रोड से नासिर को मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया। जिससे देसी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में अवैध हथियार रखने की धाराओं मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नासिर उर्फ भोपा बताया जोकि रुवड मोहल्ला गांव धौज का रहने वाला है।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने समर्थकों संग देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’
फरीदाबाद,23 नवंबर
(रूपेश देव)। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री और फरीदाबाद से विधायक श्री विपुल गोयल ने कल सिल्वर सिटी सिनेमा में अपने समर्थकों के साथ गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखी। विपुल गोयल ने अपने समर्थकों के लिए विशेष रूप से टिकट की व्यवस्था की और फिल्म देखने का अनुरोध किया। इस फिल्म के माध्यम से उन्होंने नागरिकों और राष्ट्रवादियों से आग्रह किया कि वे इस ऐतिहासिक घटनाक्रम की वास्तविकता को जानें और समझें।
स्नैचिंग के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल फोन बरामद
फरीदाबाद,23 नवंबर
(रूपेश देव)। थाना कोतवाली में पवन एनआईटी निवासी ने अपने फोन की स्नैचिंग की शिकायत दी जिसमें बताया कि वह 27 फरवरी 2023 को नीलम सिनेमा हाल के सामने खडा था उसी समय दो नौजवान लडके बाइक सवार अचानक आकर मेरे हाथ से मोबाइल छीन कर ले गए। जिसका मामला थाना कोतवाली में दर्ज है।
महिलाओं को बातों में उलझाकर सोने के आभूषणों की ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद,23 नवंबर
(रूपेश देव)। एक महिला निवासी डबुआ गाजीपुर उत्तम नगर कालोनी ने एक शिकायत थाना डबुआ में दी थी। जिसमें उसने बताया कि 05 अक्टूबर को डबुआ गाजीपुर रोड पर उसको दो अंजान लडके मिले जो मुझसे गनेश अस्पताल का पता पूछने लगे। जिन्होने अपनी बातो में उलझा दिया और उसके सोने के कान के कुण्डल, चैन व अंगूठी लेकर चले गए। जिस मामले में थाना डबुआ में संबंधित धाराओं में दर्ज कर आरोपियो की तलाश की जा रही थी।


















