back to top
Friday, March 13, 2026
Home Blog Page 7

प्रदेश में पर्यावरण, पर्यटन को बढावा देने को दी प्राथमिकता – नायब सैनी

0

हरियाणा को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने का लिया संकल्प : नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पर्यावरण और पर्यटन को बढ़ावा देने को प्राथमिकता दी है। सरस्वती आद्रभूमि जलाशय और सरस्वती जंगल सफारी जैसी परियोजनाएं प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन के लिए भी नए अवसर सृजित करेंगी। मुख्यमंत्री संत कबीर कुटीर निवास स्थान पर नागरिकों को सम्बोधित कर रहे थे।

img 20251223 wa02984196697879293640873

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाने को जड़ से खत्म किया है। प्रदेश में जमीनों व सम्पत्तियों का पेपरलेस रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है। अब रजिस्ट्री का काम पूरी तरह डिजिटल हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में तिगुणी ऊर्जा के साथ जनकल्याण में जुटी हुई हैं। इसलिए हम सब मिलकर हरियाणा को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने का संकल्प लें।

img 20251223 wa02976900336953162521573

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र और लाडवा की उस पवित्र मिट्टी की महक आज उनके आवास तक पहुँची है। सभी नागरिकों का हृदय की गहराइयों से स्वागत, वदन और अभिनंदन है। हम सब मिलकर लाडवा के विकास रथ को बिना रुके आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि हलके को विकास के मामले में प्रदेश का अग्रणी क्षेत्र बनाना सरकार का लक्ष्य है। इसका उद्देश्य ईंट-पत्थर की इमारतें खड़ा करना नहीं है, बल्कि इस क्षेत्र के अंतिम पायदान पर खड़े नागरिक का भी उत्थान करना है।

श्री नायब सिंह ने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास के लिए उमरी में 108 करोड़ रुपये की लागत से उत्तर भारत के पहले राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान की स्थापना करना गर्व का विषय है। इसके साथ ही 14.51 करोड रुपये की लागत से राजकीय पॉलिटेक्निक भवन का निर्माण और बहलोलपुर में 8.33 करोड़ रुपये की लागत से आईटीआई का निर्माण किया गया है। ये संस्थान युवाओं के भविष्य को संवारने का कार्य करेेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव उमरी में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक का निर्माण किया जा रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक समरसता और समानता के मूल्यों की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए राक्षी नदी पर तीन पक्के पुलों का निर्माण और 3 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से आरसीसी ट्रैक परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनसे न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि किसानों की सिंचाई व्यवस्था बेहतर होने से उनकी आय में भी वृद्धि होगी।

श्री नायब सिंह ने कहा कि लाडवा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है और पीडब्ल्यूडी द्वारा 46 किलोमीटर लंबी 23 सड़कों का नवीनीकरण किया गया है। लाडवा में 31 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला सब-डिवीजन कार्यालय प्रशासनिक कार्यों में गति लाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति को सुद्रढ करने के लिए कनीपला में 5 करोड रुपये का बिजली सब स्टेशन और आमजन के लिए परिवहन सेवाएं शुरू की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जनता के द्वार तक पहुँचाने के लिए गांव डीग में 6 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया है। इसके अलावा, बरोट और बिहोली में भी नए पी.एच.सी. निर्माण के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि पशुपालकों की सुविधा के लिए बिहोली में पशु वेटरनरी पॉलीक्लिनिक और मथाना के गौवंश धाम में गौ चिकित्सालय की स्थापना करना सरकार की पशुधन संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

श्री नायब सिंह ने कहा कि गांव धनौरा जाटान में 2 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से बना खेल स्टेडियम युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए वैश्विक मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि लाडवा में 26 करोड़ रुपये की लागत से मल शोधन संयंत्र स्थापित कर सीवरेज की समस्या का समाधान किया गया है। क्षेत्र के 65 गांवों में स्वच्छ पेयजल पहुँचाने के लिए 11 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाई गई है। यातायात को सुगम बनाने के लिए 10 करोड 20 लाख रुपये की लागत से सहारनपुर-कुरुक्षेत्र सड़क मार्ग को चार-मार्गी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों के दौरान लाडवा में बुनियादी ढांचा, सामाजिक समरसता, सिंचाई, स्वास्थ्य, पशुपालन, खेल, पर्यावरण संरक्षण और नगरीय सुविधाओं के क्षेत्र में जो उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, वे पहले कभी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र के विकास पर अब तक 807 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जबकि कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में मात्र 310 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए।

श्री नायब सिंह ने कहा कि प्रदेश में फसल खराब होने पर गत 11 सालों में किसानों को मुआवजे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब तक 15 हजार 448 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है।

हमारे घर की एक ईट भी छूने की हिम्मत करेंगे तो हम दिल्ली कूच करेंगे – मुखिया गुर्जर

0

बड़ौली में चल रहे “घर बचाओ संघर्ष समिति” का निरंतर धरना प्रदर्शन में पहुंचे दिग्गज नेता

फरीदाबाद। फरीदाबाद स्थित गांव बड़ौली व गांव प्रहलादपुर में तोड़फोड़ के विरोध में “घर बचाओ संघर्ष समिति” का निरंतर धरना प्रदर्शन चल रहा है। जिसमें देशभर से समाजसेवी व नेतागण आकर अपना समर्थन दे रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को धरना प्रदर्शन के 20वें दिन पर गुर्जरों के दबंग नेता मुखिया गुर्जर ने आकर अपना समर्थन दिया। इस मौके पर मुखिया गुर्जर ने जमकर सरकार पर हमला बोला। मुखिया गुर्जर ने सरकार को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह हमारे घर की एक ईट भी छूने की हिम्मत करेंगे तो हम दिल्ली कूच करेंगे और सरकार की ईंट से ईंट बजाने का काम करेंगे। समाज की लड़ाई के लिए हमने कश्मीर बॉर्डर तक लड़ाई लड़ी है और हमेशा समाज के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे।

img 20251221 wa01899101989260749957284

उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन मिलकर जो किसानों से 645 रूपये गज जमीन लेकर 2 लाख रूपये गज जमीन बेचने की तैयारी कर रहे हैं इसको पूरा नही होने दिया जाएगा।

इस दौरान हरियाणा के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा गरीबों को उजाड़ने का ही काम किया है। जगह जगह गरीबों को घरों को उजाडा जा रहा है। ये गरीब विरोधी और किसान विरोधी सरकार है। ये गरीबों और किसानों का भला नही कर सकती।

इस मौके पर फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू चंदीला, गिरीश भारद्वाज,सुमित गौड़, डॉ पूरन सिंह ठाकुर, रोहतास बेदी, जगत नागर, राजेंद्र चपराना, एमपी नागर एडवोकेट, फरीदाबाद कांग्रेस एससी विभाग के अध्यक्ष सुंदर नेताजी, अनिल नेता जी,राजकुमार शर्मा, शालिनी चोपड़ा, विकास फागना, बिजेंद्र मावी, श्याम नेताजी, सरदार उपकार सिंह, आभाष चंदीला, अनिल चैची, सत्ते पहलवान, मास्टर ऋषि पाल सहित हजारों की तादाद में गणमान्य लोग पंचायत में उपस्थित रहे।

किसान हित और जनकल्याण हरियाणा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : विपुल गोयल

0

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने विधानसभा के पटल पर रखे 5 विधेयक

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र–2025 के दौरान आज शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने सदन के पटल पर जनकल्याण, सांस्कृतिक संरक्षण एवं हरियाणा के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विधेयक प्रस्तुत किए गए, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

img 20251219 wa02556978389454656393817

यह प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और जनहितकारी नीतियों की दिशा में एक सशक्त कदम है। सत्ता पक्ष का कहना है कि सदन में पारित विधेयकों के माध्यम से प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आस्था केंद्रों के बेहतर प्रबंधन, पारदर्शिता तथा उत्कृष्ट कार्य योजना का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

सर्वसम्मति से पारित प्रमुख विधेयक इस प्रकार है

1 हरियाणा श्री कपाल मोचन, श्री बद्री नारायण, श्री मंत्रा देवी एवं श्री केदारनाथ पूजा स्थल संशोधन विधेयक, 2025

2 हरियाणा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण संशोधन विधेयक, 2025

3 हरियाणा श्री माता भीमेश्वरी देवी मंदिर आश्रम देवी पूजा स्थल संशोधन विधेयक, 2025

4 हरियाणा श्री माता शीतला देवी पूजा स्थल संशोधन विधेयक, 2025

5 हरियाणा श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल संशोधन विधेयक, 2025
इन विधेयकों से धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाओं को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं जनोपयोगी बनाया जाएगा।

सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का तथ्यात्मक एवं स्पष्ट उत्तर देते हुए सदन को अवगत कराया कि वर्तमान सरकार ने किसान कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

उन्होंने बताया कि, 2005 से 25 अक्टूबर 2014 तक कांग्रेस शासनकाल में किसानों को मात्र ₹1158 करोड़ का मुआवजा दिया गया। जबकि 2014 के बाद भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसानों को अब तक ₹4771.89 करोड़ का मुआवजा प्रदान किया जा चुका है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है जो पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। जनकल्याण के संकल्प के साथ हरियाणा आज डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में डबल गति से विकास के पथ पर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनकल्याण, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और समग्र विकास के संतुलित मॉडल पर कार्य कर रही है, जिससे प्रदेश निरंतर प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और विकसित हरियाणा की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रहा है।

पृथला क्षेत्र में निर्माणाधीण सडकों में लगाई गई घटिया सामग्री की हो विजिलेंस जांच: रघुबीर तेवतिया

0

पृथला विधायक ने विधानसभा-सत्र में शिक्षा, चिकित्सा, सडकें, गावों में जलभराव व लंबित समस्याओं के निराकरण व विकास को लेकर उठाए पृथला क्षेत्र के मुद्दे


पृथला। पृथला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के चालू शीतकालीन-सत्र में पृथला विधानभा क्षेत्र के जनहित से जुडे मुद्दों को बुलंद आवाज में उठते क्षेत्र की टूटी सडक़ों की खस्ता हालत पर सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, सडकें, गावों में जलभराव व लंबित समस्याओं के निराकरण व विकास की प्रमुख मांगों को उठाया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष पृथला क्षेत्र में निर्माणाधीन सडकों में घटिया सामग्री लगाए जाने के आरोप लगाते हुए विजिलेंस की जांच कराए जाने की खुलकर मांग करते हुए कहा कि इस विजिलेंस जांच में क्षेत्र के विधायक को भी शामिल किया।

उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा-सत्रों में मैने लगभग 30 सडक़ों की असल जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया था तथा उनकी मांग पर सरकार ने क्षेत्र की 26 सडक़ों के नवनिर्माण की घोषणा की जिसके लिए वह धन्यवाद व्यक्त करते हैं लेकिन इनमें से आजतक बहुत सी सडकों पर कार्य शुरू ही नहीं हुआ और जिन सडकों का निर्माण हुआ है उनमें ठेकेदारों ने घटिया किस्म की सामग्री लगाई जिससे मात्र 3-4 महिने में ही यह सडक उखडनी शुरू हो गई हैं इसलिए इस बडे भ्रष्टाचार की विजिलेंसे जाचं होनी चाहिए। वहीं शेष सडकों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जाए वहीं ठेकेदारों को हिदायत दीर जाए कि वह अच्छी क्वालिटी की सामग्री का प्रयोग करें जिससे कि सडक जल्द खराब न हों। वहीं उन्होंने कहा कि उनका पृथला क्षेत्र ग्रामीण प्रष्ठभूमि का है इसलिए बहुत ऐसे गांव हैं जिनके रास्ते कच्चे पडे हैं इसलिए एक गांव से दूसरे गांव को जोडने के लिए नार्मस के हिसाब से मार्केटिंग बोर्ड, जिला परिषद व पीडब्ल्यूडी से पक्के रास्ते बनवाए जाएं।

raghubir tewatia mla 2560968395443090276

उन्होंने मोहना मंडी से अटेरना, मोहना-पलवल रोड से मसूदपुर, डीग से सागरपुर, खजुरका, से ललपुरा- मिल्क गन्नीकी, जनौली से जनौली पंचायत जमीन, कुरारा साहुपर से चिरवाडी, सागरपुर से प्याला, फतेहपुर रोड,  कुरारा साहपुर से डाढौता व चिरवाडी, सागरपुर से डीग तक पक्की सडकें बनाई जाएं। उपरोक्त के अलावा क्षेत्र की आज भी बहुत सी ऐसी सडकें हैं जो दयनीय स्थिति में हैं इनके साथ-साथ उनका भी नव-निर्माण होना चाहिए। इन मांगों को लेकर बाद में विधायक रघुबीर तेवतिया ने हरियाणा के कृषि मंत्री व लोकनिर्माण मंत्री से मिलकर उन्हें लिखित में मांग-पत्र भर सोंपे।


वहीं विधायक रघुबीर तेवतिया ने गांव अलावलपुर में मुख्य सडक पर वर्षों से भरे गंदे पानी का मुद्दा भी बुलंद आवाज में उठाते हुए कहा कि अलावलपुर गांव इलाके का मुख्य गांव है और इस गांव में सडक पर जमा पानी की यह समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। यह सडक केजीपी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश को जोडती है और यहां से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं लेकिन उन्हें गंदे पानी से होकर गुजरना पडता है, वहीं इस जलभराव के चलते रोजाना दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसलिए यहां पक्की आरसीसी की सडक बनाकर दोनों तरफ तालियां बनाई जाएं जिससे कि लोगों को नरकीय जीवन से राहत मिल सके। वहीं उन्होंने गांवो में जोहडों के ओवरफ्लो पानी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बिजोपुर, जवां, डीग, सीकरी, पृथला, अलावलपुर, भनकपुर व पन्हेडा कलां आदि गावों में सडक़ों के साथ बनी जोहडों का पानी ओवरफ्लो की समस्या बनी  हुई है, इन गावों में फिरनियों को पक्की आरसीसी की बनाकर पानी निकासी के लिए नालियां बनाई जाएं वहीं जोहडों की खुदाई करवाई जाए।


इसके अलावा उन्होंने पृथला क्षेत्र में शिक्षा-चिकित्सा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पलवल और फरीदाबाद के बीच में एक भी बडा अस्पताल नहीं है इसलिए पृथला टोल प्लाजा के पास गदपुरी में एक ट्रामा सेंटर खोला जाए जिससे कि लोगों को चिकित्सा लाभ मिल सके वहीं उन्होंने मोहना राजकीय महाविद्यालय का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस महाविद्यालय के फर्नीचर, लाईब्रेरी, चारदीवारी व अन्यू अधूरे कार्यों केे लिए साडे पांच करोड रूपये का रफ इस्टीमेट भेजा है उसे तुरन्त मंजूर कर राशी भेजी जाए जिससे कि बच्चें अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकें । इसके अलावा मोटूका में अटल बिहारी मैडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवाएं शुरू कराई जाएं जिससे कि आसपास के गावों के लोगों को चिकित्सा लाभ मिल सके।


पृथला के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा कि बेशक वह विपक्ष के विधायक हैं लेकिन क्योंकि क्षेत्र की जनता ने उन्हें विधायक चुनकर भेजा है इसलिए वह जनहित के मुद्दों को सडक से लेकर विधानसभा तक उठाएंगे। विधानसभा क्षेत्र के लिए उनके द्वारा उठाई गई यह सभी मांगें जनता से सीधी जुडी हुई हैं। वह सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा किया जाए। ताकि क्षेत्र का विकास हो सके और जनता को राहत मिल सके।

खुले में कूड़ा व आग जलाने वालों पर होगी सख्त करवाई – धीरेंद्र खड़गटा

0

फरीदाबाद। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM), दिल्ली-एनसीआर एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में GRAP (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) का संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है, जिसे तत्काल प्रभाव से पूरे एनसीआर क्षेत्र में लागू कर दिया गया है। CAQM की गाइडलाइन दिनांक 13 दिसंबर 2025 के तहत GRAP स्टेज–IV प्रभावी है।

img 20251218 wa02816129847577727989789


CAQM की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा भी अक्टूबर माह से लेकर 17 दिसंबर तक पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की गई है। इस अवधि में लगभग 27 लाख रुपये से अधिक की राशि के कुल 2265 चालान किए गए हैं।

यह चालान प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग, खुले में कूड़ा डालने, खुले में आग जलाने तथा C&D वेस्ट (निर्माण एवं ध्वस्तीकरण कचरा) से संबंधित उल्लंघनों पर किए गए हैं। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा चालान की राशि निगम के खाते में जमा नहीं कराई जाती है, तो यह राशि प्रॉपर्टी टैक्स में जोड़कर वसूल की जाएगी।
निगम आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी ग्रेफ के नियमों का सख्ती के साथ पालन करते हुए कार्यवाही करें और प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई करें।

GRAP दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के आधार पर तैयार की गई एक आपातकालीन प्रतिक्रिया कार्ययोजना है। इसका उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ती वायु गुणवत्ता की स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न हितधारकों, कार्यान्वयन एजेंसियों एवं प्राधिकरणों के बीच समन्वित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने आज सभी संबंधित अधिकारियों के साथ GRAP स्टेज–IV के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को लेकर बैठक की तथा अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की। बैठक में सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि वे परिशिष्ट–A में उल्लिखित अपनी-अपनी जिम्मेदारियों की समीक्षा कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी एवं समन्वित प्रतिक्रिया दी जा सके।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें, प्रतिबंधित गतिविधियों से बचें तथा नियमों का पालन कर स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक में एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा, एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल,जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार,जॉइंट कमिश्नर जितेंद्र जोशी जॉइंट कमिश्नर (स्पेशल सैनिटेशन ऑफिसर) एशवीर सिंह,जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया सहित मुख्य अभियंता विवेक गिल,अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह, सभी कार्यकारी अभियंता एवं सफाई निरीक्षक, सहायक सफाई निरीक्षक,सुपरवाइजर मुख्य रूप से बैठक में मौजूद रहे।

गुर्जर समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है – दीपेंद्र हुड्डा

0

चौधरी दीपेंद्र हुड्डा का गुर्जर महोत्सव में पहुंचना ऐतिहासिक – विजय प्रताप

फरीदाबाद। फरीदाबाद के सूरजकुंड में गुर्जर आर्ट एंड कल्चर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव में रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का मेले में पहुँचने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व बड़खल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे विजय प्रताप सिंह के संयोजन में जोरदार स्वागत किया गया। वहीं गुर्जर आर्ट एंड कल्चर के संयोजक दिवाकर बिधूड़ी व उनकी टीम ने भी उनक्स जोरदार स्वागत किया।

img 20251213 wa02805033462683641262471


कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि गुर्जर महोत्सव गुर्जर समाज के ही लिए नही 36 बिरादरी के लिए एक मिसाल है। इस महोत्सव में देश विदेश से लाखों लोग आए हैं। वही देश वही प्रदेश वही समाज आगे बढ़ता है जिसकी जड़े और संस्कृति मजबूत होती है। यही संस्कृति इस महोत्सव में देखने को मिली है। मैं इस गुर्जर समाज को नमन करता हूं। गुर्जर समाज का स्वाभिमान का इतिहास रहा है। जिसने किसी के भी सामने सिर नही झुकाया।

img 20251213 wa02662995409736685462335


दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गुर्जर समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। पिछले दिनों गांव अनंगपुर में हुई तोड़फोड़ को लेकर हुई महापंचायत में हम अपनी पूरी टीम के साथ गुर्जर समाज के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे और आगे भी हम गुर्जर समाज के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।

img 20251213 wa02801239695208289249315

उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। आज मुझे भी यहाँ आकर अपने आप पर गर्व महसूस हो रहा है।

img 20251213 wa02761037041705077071118

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने कहा कि हमारे इस महान गुर्जर महोत्सव के आयोजक और पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई देता हूँ जो आज उन्होंने इस मेले को न केवल एनसीआर ,न केवल देश पूरे विश्व में इस गुर्जर महोत्सव को मशहूर कर दिया है। इस गुर्जर महोत्सव की संस्था की और से मैं आज राजा अनंगपाल द्वारा बनाये गए इस सूरजकुंड की धरती पर हरियाणा के भविष्य,रोहतक से पांच बार के सांसद,पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे व युवाओं के प्रेरणास्त्रोत चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा का तहेदिल से स्वागत करता हूँ।

img 20251213 wa02781035731257558113389


विजय प्रताप ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा जी का गुर्जर आर्ट एंड कल्चर द्वारा आयोजित इस गुर्जर महोत्सव में आना छोटी बात नही, ऐतिहासिक बात है। पूरी सेंट्रल लीडरशिप में सिर्फ दीपेंद्र हुड्डा जी ही वो बड़े नेता हैं जिन्होंने खुद कहा था कि मैं गुर्जर संस्कृति को देखना और समझना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि पूरा गुर्जर समाज और 36 बिरादरी हमेशा आपके साथ खड़ी रहेगी।

इस मौके पर पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, विजय प्रताप सिंह,पूर्व विधायक नीरज शर्मा,रोहित नागर,पराग शर्मा,गिरीश भारद्वाज, जगन डागर,तरुण तेवतिया नितिन सिंगला, सुमित गौड़,वेदपाल दायमा,अनिल नेता जी, गिरीश भारद्वाज,राजाराम ठाकुर रिंकू चंदिला, लिखी चपराना, प्रेम कृष्ण आर्य, संजीव भड़ाना, राजेश भड़ाना,अक्षय चंदिला, भूपेंद्र नागर,सुशील सरपंच, गुलशन बग्गा,बिजेंद्र मावी ,राजेश खटाना एडवोकेट,विकास दायमा सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इंदौर के युवा छात्र पुनीत वदेका ने बनाया स्पेस में चलने लायक हल्का टेलीस्कोप

0

उज्जैन । आधा किलो वजनी टेलीस्कोप आधुनिक तकनीक से लेस मौसम के कठिन उतार चढ़ाव और दबाव को आसानी से सहन कर सकने वाला टेलीस्कोप मीरा उज्जैन के युवा इंदौर के प्रसिद्ध जी एस आई टी एस प्रोडक्शन विभाग के मास्टर युवा वैज्ञानिक पुनीत वदेका द्वारा बनाया गया सबसे हल्का टेलीस्कोप है। विभिन्न प्रयोगशालाओं के मापदंडो पर खरा उतरने के बाद इसी माह इसरो के माध्यम से स्पेस में भेजा जाने वाला है।

image editor output image1324641084 17652632647917543564531030024923


हैदराबाद की स्टार्टअप ई ओ एन लैब ने देश की पहली मिनी टेलीस्कोप मीरा को नासा के कड़े मापदंड परीक्षणों के बाद उपयोग करने लायक सफल पाया है। यह भारत की अंतरिक्ष तकनीक शोध मे पाई गई देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारतीय लैब में बनी यह टेलीस्कोप नासा के थर्मो वैक्यूम टेस्ट क्लियर कर चुकी है। अहमदाबाद की एनएबीएल जैसी लैब जहां इस टेलीस्कोप को – 20 डिग्री सेंटीग्रेड से + 60 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान में बेहद कम दबाव जैसी परिस्थितियों में रख परीक्षण किया गया है। इस दौरान इसके तकनीकी ऑपरेशन में कोई बदलाव, संरचनात्मक कमी या गैस रिसाव न पाया जाकर इस स्पेस में भेजने लायक सुरक्षित टेलीस्कोप माना गया है।


इस टेलीस्कोप को सहयोगी सेटेलाइट के हाई परफॉर्मेंस ऑन बोर्ड कंप्यूटर से जोड़कर भी देखा जा चूका है। इससे अंतरिक्ष की इमेज लेकर स्वचालित प्रक्रिया से सफलतापूर्वक आदान प्रदान को अंजाम दिया गया है। इसके अलावा इसे ड्रोन और एयरक्राफ्ट में आसानी से उपयोग किया जा सकेगा। सरकार के लिए पुनीत का बनाया यह टेलीस्कोप बहु आयामी उपयोग किया जा सकेगा। जैसे सीमाओं पर निगरानी, भारतीय समुद्री सीमा में चलने वाली गतिविधियां, जंगलों के पेड़ पहाड़ वन्य जीवों पर नजर रखना, फसलों के रखरखाव पर नजर,बांधों का निरीक्षण, आपराधिक गतिविधियों पर भी नजर इससे रखी जा सकेगी। साथ ही इस भारतीय टेलिस्कोप के कारण स्पेस के निगरानी जैसे क्षेत्र में देश की निर्भरता भी बढ़ेगी।

हरियाणा के स्कूलों में सुरक्षा तंत्र चरमराया, धरातल पर स्थिति बेहद भयावह: कुमारी सैलजा

0

नई दिल्ली । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा के विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था में बेहद गंभीर खामियां उजागर हो रही है। राज्य के 60 प्रतिशत स्कूलों में शिकायत पेटियां तक नहीं लगी हुई हैं, जबकि 80 प्रतिशत विद्यालयों में शिकायत निवारण समितियां लंबे समय से निष्क्रिय पड़ी हैं। स्थिति यह है कि 65 प्रतिशत विद्यार्थियों को यह भी जानकारी नहीं कि किसी समस्या की शिकायत किससे करनी है। ये तथ्य बताते हैं कि स्कूलों में सुरक्षा के लिए बनाए गए नियम न तो लागू हुए और न उनकी निगरानी की गई। यदि सरकार इस दिशा में तुरंत और ठोस कदम नहीं उठाती है, तो यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ माना जाएगा और जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी।

img 20251208 wa01746601772919277713542

मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि एक समाचार पत्र ने विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था में बेहद गंभीर खामियां उजागर किया है। कुमारी सैलजा ने इस स्थिति को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार विद्यालय सुरक्षा के मामले में पूर्णत: विफल रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों के उत्पीड़न की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं लेकिन सरकार ने न तो कोई ठोस नीति बनाई और न ही मौजूदा सुरक्षा तंत्र को प्रभावी ढंग से लागू किया। उनका कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था केवल कागजों में दिखाई जाती है, जबकि धरातल पर स्थिति बेहद भयावह है। कुमारी सैलजा ने कहा कि विद्यालय बच्चों के सुरक्षित विकास का स्थान होते हैं और यदि वहीं असुरक्षा का माहौल बन जाए तो यह पूरे समाज की असफलता है।

सांसद कुमारी सैलजा ने सरकार से तत्काल सभी विद्यालयों में शिकायत पेटियां लगाने, निष्क्रिय समितियों को तुरंत सक्रिय करने और विद्यार्थियों को शिकायत प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए राज्य-स्तरीय जागरूकता पहल शुरू करने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों ने अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरती है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि जवाबदेही तय हो सके।

कुमारी सैलजा ने यह भी कहा कि विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था की तिमाही समीक्षा अनिवार्य की जाए, ताकि किसी भी ढिलाई को समय रहते दूर किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह केवल कोई प्रशासनिक मुद्दा नहीं है बल्कि हर बच्चे के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों का प्रश्न है। यदि सरकार इस दिशा में तुरंत और ठोस कदम नहीं उठाती है, तो यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ माना जाएगा और जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी।

बॉक्स

प्रश्रकाल में सैलजा ने किया लोकसभा की कार्यवाही का संचालन

सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने प्रश्रकाल के दौरान लोकसभा की कार्यवाही का सफलतापूर्वक संचालन किया। कुमारी सैलजा ने अपनी कार्यकुशलता और दक्षता का प्रभावशाली परिचय दिया। लोकसभा की कार्रवाई की पीठासीन अधिकारी के रूप में सदन का सुचारू रूप से संचालन किया। कुमारी सैलजा ने सदन की गरिमा और अनुशासन को बनाए रखते हुए विभिन्न सदस्यों को अपने विचार रखने का पूरा अवसर दिया। उनकी संयमित, स्पष्ट और प्रभावी कार्य-शैली की सांसदों ने सराहना की।


हरियाणा में जल्द दी जाएंगी युवाओं को बड़ी संख्या में नौकरियां- नायब सैनी

0

मुख्यमंत्री बोले प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है हरियाणा सरकार

कैथल। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में जल्द ही विभिन्न विभागों में भर्तियां की जाएंगी। जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके लिए सरकार द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी वाली भाजपा सरकार आमजन के हितों की सच्ची रक्षक है। इसी के तहत बिना किसी भेदभाव के मेरिट आधार पर नौकरी दी जाती है और हमारे लिए यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी लोकसभा में इस बात का जिक्र किया था।

img 20251207 wa0310272771551084339463

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में डबल इंजन सरकार उनके आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति है। प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान है कि यदि देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाना है, उसका रास्ता आत्मनिर्भर भारत से होकर जाएगा। इसलिए सभी से अनुरोध है कि भारत निर्मित वस्तुएं ही बेचे और खरीदें।

img 20251207 wa03116650401371756926883

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की यह पहचान है कि वह युवाओं सहित प्रदेश के लोगों के हितों की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने चुनाव से पूर्व 217 संकल्प लिए थे। जिनमें से बड़ी खुशी की बात है कि 50 संकल्प पूरे कर दिए हैं। जल्द ही 90 संकल्प ओर पूरे कर दिए जाएंगे। सरकार बनते ही हरियाणा में बहनों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया गया। साथ ही बहनों को 2100 रुपये की पेंशन के रूप में देकर लाडो लक्ष्मी योजना के वायदे को पूरा किया गया। योजना के तहत बहनों को दो किस्त दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पात्र गरीब लोगों को प्लाट दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही सोनीपत में 550 लोगों को फ्लैट देने का काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि बारिश में जो सड़क टूट गई हैं, उन्हें ठीक किया जा रहा है। इस साल के अंत तक सभी ऐसी टूटी हुई सड़कें ठीक करवा दी जाएंगी। इसके लिए छह विभागों के बीच तालमेल बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज पूरे देश में आमजन के हित में सरकार इस तरह से काम कर रही है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए विपक्ष झूठ फैलाने का काम करते हैं। भाजपा कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं और झूठ का पर्दाफाश करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि सभी कार्यकर्ता मन की बात सुनें और गांव के बुजुर्ग को उसमें अध्यक्ष बनाकर उनका मान-सम्मान करें। पौधारोपण भी करवाएं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वदेशी रथयात्रा को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कैथल के आरकेएसडी कॉलेज से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत स्वदेशी रथयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। इससे पूर्व मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा प्रदेश के कौने कौने तक पहुंचकर स्वदेशी भारत की अलख जाएगी और 24 दिसंबर तक यह यात्रा चलेगी। हरियाणा सरकार द्वारा स्वदेशी मेले लगाए जा रहे हैं। पंचकूला और फरीदाबाद में ऐसे मेलों का आयोजन किया जा चुका है। उन्होंने आगे कहा कि इस आत्मनिर्भर भारत को एक जन आंदोलन बनाएं। हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम अपने व्यक्तिगत, पारिवारिक जीवन में स्वदेशी को अपनाएं। हम आत्मनिर्भर हरियाणा से आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करेंगे। विकसित भारत का रास्ता आत्मनिर्भरता से होकर गुजरेगा।

देश के हर नागरिक के अधिकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की देन: कुमारी सैलजा

0

नरवाना । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने धमतान साहिब नरवाना जिला जींद में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 649वें जन्मोत्सव को समर्पित कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें नमन किया और मंच से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए गुरु रविदास जी द्वारा दिए गए समानता, न्याय और मानवीय मूल्यों के संदेश को साझा किया। साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें नमन करते हुए संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुन: दोहराया।

img 20251207 wa01853776877245549233247

सांसद कुमारी सैलजा ने गुरु ग्रंथ साहिब स्वरूप माथा टेक कर नमन किया। कुमारी सैलजा ने कहा कि धमतान साहिब गुरु तेग बहादुर जी की पावन तपोभूमि रही है जहां वे तीन बार पधारे और यहां के विभिन्न स्थलों पर अपनी अनंत कृपा दृष्टि बरसाई। उन्होंने कहा कि धमतान साहिब में जो ऐतिहासिक कुआं स्थित है, वह उन्हीं के समय में बनाया गया था। इसी पवित्र भूमि पर गुरु साहिब ने अपनी कर कमलों से गुरु घर की नींव रखी थी। जो आज भी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। सांसद ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें नमन करते हुए संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुन: दोहराया।

img 20251207 wa01863562551954359795674

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि देश का हर व्यक्ति चाहे वह किसी भी जाति धर्म का हो पर उसको मिले अधिकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की ही देन है। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करना हर व्यक्ति का दायित्व है। इस दौरान रघुबीर सिंह नैैन (बिनैन खाप प्रधान) सतबीर सिंह दबलैन (पूर्व प्रत्याशी नरवाना), रविदास सभा के प्रधान जोधाराम, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी संदीप लौट, पूर्व विधायक राजरानी पूनम, धोला नैन, संजीव धमतान, महावीर सिंह, बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला, जगरूप सिंह सुरजेवाला, आशुतोष शर्मा, सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

नेहरू को बदनाम करना आज की सत्ता का मुख्य मकसद

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय से रूस और यूएसएसएसआर के साथ अच्छे रिश्ते रहे, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समय भी अच्छे रिश्ते रहे। ये बात अलग है कि ये सरकार नेहरू को हर बात में गलत साबित करना चाहती है। इसमें कोई शक नहीं है कि जवाहरलाल नेहरू को बदनाम करना आज की सत्ता का मुख्य मकसद है। वह उन्हें (नेहरू को) सिर्फ इतिहास से मिटाना नहीं चाहती, बल्कि उनकी सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक आधारों भी को कमजोर करना चाहती है, जिन पर देश खड़ा हुआ। हम चाहेंगेे कि भारत और रूस के साथ हमारी दोस्ती और भी आगे बढ़े।