फरीदाबाद,02 अक्टूबर
(रूपेश देव)। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों का प्रचार गुरुवार, 3 अक्टूबर को सायं 6 बजे बंद हो जाएगा। इसके बाद राजनीतिक दल या उम्मीदवार किसी भी प्रकार की बैठक या जनसभाएं आयोजित नहीं कर सकेंगे।
गुरुवार की सायं 6 बजे बंद होगा चुनाव प्रचार : जिला निर्वाचन अधिकारी
चुनाव के मद्देनजर जिला के स्कूल दो दिन रहेंगे बंद : विक्रम सिंह
फरीदाबाद,02 अक्टूबर
(रूपेश देव)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आगामी 4 व 5 अक्टूबर को सभी विद्यालयों का अवकाश घोषित किया है।
डॉ अनिल मलिक जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन – राजेश भाटिया
(रूपेश देव)। आज डॉ अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल के संस्थापक स्व0 डॉ रघुनाथ राय के पुत्र डॉ अनिल मलिक की 74वीं जयंती के उपलक्ष पर उनके भाई विनोद कुमार मलिक के द्वारा सिद्धपीठ हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल मार्केट नंबर 1 फरीदाबाद में हवन का आयोजन किया गया। मंदिर व स्कूल के प्रधान राजेश भाटिया ने उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
पृथला की देव तुल्य जनता जीत का सेहरा मेरे माथे बांधेगी – नयनपाल रावत
फरीदाबाद,22 सितम्बर
(रूपेश देव)। पृथला विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी नयनपाल रावत ने रविवार को क्षेत्र के गांव मुजेडी, बुखारपुर, सोतई, जुन्हेड़ा, दयालपुर, पन्हैड़ा खुर्द, पन्हैड़ा कलां एवं हीरापुर में आयोजित विशाल जनसभाओं को सम्बोधित किया। सभी जगह हजारों की तादाद में लोगों का हजूम उमड़ा और नयनपाल रावत को भारी समर्थन देने का वादा लोगों ने किया। उपस्थित सरदारी ने नयनपाल रावत का पगड़ी बांधकर एवं फूल-मालाओं से स्वागत किया।
मानव सेवा समिति द्वारा आयोजित निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप में 115 लोगों ने कराई जांच
फरीदाबाद,22 सितम्बर
(रूपेश देव)। मानव सेवा समिति ने यथार्थ हॉस्पिटल के सहयोग से रविवार को मानव भवन सेक्टर 10 में एक “हेल्थ चेकअप कैंप” आयोजित किया। जिसमें 115 लोगों के ब्लड शुगर,ब्लड प्रेशर,हिमोग्लोबिन, ईसीजी की निशुल्क जांच की गई। इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डा० गरिमा अग्रवाल, पेट रोग विशेषज्ञ डा० ध्रुव कांत मिश्रा, बाल (बच्चों के) रोग विशेषज्ञ डा० अन्नू शर्मा व
पृथला में विकास-भाईचारे और खुशहाली के लिए कांग्रेस के पक्ष में करें मतदान : रघुबीर तेवतिया
फरीदाबाद,22 सितम्बर
(रूपेश देव)। पृथला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवाद एवं पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने रविवार को अपने चुनावी प्रचार अभियान के तहत पृथला क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक चुनावी सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्याला गांव से शुरू हुआ चुनावी प्रचार अभियान असावटी, जनौली बघेल चौपाल, जाजरू, मलेरना, साहुपुरा व सागरपुर में जारी रहा। उनका काफिला जहां-जहां से भी निकला लोगों ने सडकों पर आकर उनका पुष्पवर्षा कर व मिठाई खिलाकर अपने खुले समर्थन का ऐलान भी किया वहीं चुनावी सभाओं में पगडी बांधकर जोरदार स्वागत कर विजयी आर्शीवाद भी दिया।
सभाओं में भारी भीड से गदगद कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर सिंह तेवतिया ने कहा कि 5 अक्तूबर को होने वाला चुनाव अपने पृथला विधानसभा क्षेत्र की दशा और दिशा बदलने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि आज मैं आपके पास सहयोग व वोट रूपी समर्थन के लिए आया हूं। अगर इस बार आपका साथ रहा तो विधायक बनने के बाद समूचे पृथला क्षेत्र में विकास की कमी नहीं रहने देंगे वहीं युवाओं को रोजगार देंगे। अच्छी कानून व्यवस्था देंगे साथ-साथ बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा के इंतजाम भी किए जाएंगे वहीं विकास और भाईचारा ही मेरी पहली प्राथमिक्ता होगी और मैं कभी भी अपनी चादर पर आंच नहीं आने दूंगा। क्योंकि पिछले दस साल में यहां के लोगों को सिर्फ भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व मंहगाई के अलावा कुछ नहीं मिला है।
गरीब, पिछड़ा व दलित विरोधी भाजपा को वोट की चोट से सिखाओ सबक: रघुबीर तेवतिया
समस्त पृथला सैन समाज ने बडी सभा का आयोजन कर कांग्रेस प्रत्याशी का दिया समर्थन
फरीदाबाद,17सितम्बर
(रूपेश देव)। पृथला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया के चुनावी अभियान को आज उस समय बडा बल मिला जब समस्त पृथला सैन समाज ने एकजुट हो एक बडी सभा का आयोजन कर पृथला क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को खुलकर अपना समर्थन देते हुए चुनाव में विजयी आर्शीवाद दिया। पृथला में आयोजित इस विशाल जनसभा में हजारों की संख्या में उपस्थित सैन समाज के लोगों ने पूर्व विधायक रघुबीर तेवतिया को पगडी बांधकर जहां अपने अपने समर्थन का ऐलान किया वहीं शेष बचे हुए दिनों में क्षेत्र में प्रचार व प्रसार में भी जुट जाने का आश्वान दिया।
सभा में भारी भीड से गदगद पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने लोगों को भावनात्मक जोडते हुए कहा कि लोगों के चेहरों पर मुस्कान बता रही है कि सैन समाज ने कांग्रेस को जिताने का पक्का मन बना लिया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह अपने इस जोश और उत्साह को बढाते हुए एकजुट हो कांग्रेस पार्टी के चुनाव निशान हाथ के पंजे पर मोहर लगाकर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करें जिससे कि आने वाले समय में हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस की सरकार बन सके और पृथला क्षेत्र को फिर से विकास व रोजगार में प्रधानता दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि गरीब, दलित व पिछड़ा वर्ग विरोधी मानसिकता से ग्रस्त भाजपा को वोट की ताकत से सबक सिखाने का सही समय आ गया है। क्योंकि लोकतंत्र में वोट ही सबसे बडी ताकत होती है, इसलिए अपनी वोट की ताकत का एहसास कराओ। जिससे कि इन जुम्लेबाजों का सबक सिखाया जा सके।
इसके उपरांत कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर तेवतिया ने घाटौट, सदरपुर, नाई नंगला, भगवान नगर, प्याऊ नंगला, बढऱाम व खजूरका में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जहां उनका फुलमालाओं व पगडी बांधकर जोरदार स्वागत किया गया।
कांग्रेस सरकार बनने पर बुजुर्गों को दी जाएगी 6 हजार रुपए पेंशन : विजय प्रताप
तीन महीने में सीवर मुक्त कर देंगे बडख़ल विधानसभा को : विजय प्रताप
फरीदाबाद,16सितम्बर
(रूपेश देव)। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद तीन महीने के अंदर न तो आपको कहीं सीवर बहता हुआ मिलेगा, न कहीं कचरा मिलेगा और न ही टूटी सडक़ें मिलेंगी। विजय प्रताप सिंह ने क्षेत्र की जनता से वादा करते हुए बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-21डी, एसजीएम नगर, सेक्टर-48 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, एनआईटी 5 के, जे ब्लॉक, फ्रूट गार्डन, फतेहपुर चंदीला, नालंदा अपार्टमेंट सेक्टर-21सी, ग्रीनफील्ड कॉलोनी में ताबड़तोड़ जनसभाओं का सम्बोधित किया।
हरियाणा में बनेगी कांग्रेस की सरकार, पृथला क्षेत्र के विकास और सम्मान की जिम्मेदारी मेरी: रघुबीर तेवतिया
पृथला क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ने एक दर्जन चुनावी सभाओं में मांगा लोगों से समर्थन
फरीदाबाद,16सितम्बर
(रूपेश देव)। पृथला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर सिंह तेवतिया ने सोमवार को अपने चुनावी अभियान के तहत एक दर्जन चुनावी सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। क्षेत्र के गांव पृथला, सहराला, छापरौला, हरफली, गदपुरी, सोफ्ता, डूंडसा व सीकरी आदि गांवों आयोजित चुनावी सभाओं में जहां उनका लोगों द्वारा पगडी बांधकर गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया वहीं समाज की ओर से पगडी बांधकर व फूलों की बडी माला पहनाकर अपने खुले समर्थन का विजयी आर्शीवाद भी दिया गया। ग्रामीण सभाओं में भी हजारों की भी देखने को मिला।
सभाओं में भारी भीड से उत्साहित कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर तेवतिया ने कहा कि आपकी हाजरी और उत्साह बता रहा है कि इस बार आपने कांग्रेस को विजयी बनाने का पक्का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि देहात पृष्ठभूमि के इस क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में एकतरफा हवा चलती जा रही है और पंच-सरपंच, जिला पार्षद व् ब्लॉक समिति के सदस्यों व ग्रामीणों के समर्थन से दिन-प्रतिदिन कांग्रेस का ग्राफ बढा है। क्योंकि यह चुनाव भ्रष्टाचार और ईमानदारी पर आकर खडा हो गया है और आप ईमानदारी को चुन रहे हैं जिसकी आवाज समूचे प्रदेश में जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पृथला क्षेत्र विकास व रोजगार में नंबर वन था।
कांग्रेस के पक्ष किया मतदान बदलेगा तिगांव क्षेत्र की दशा और दिशा: रोहित नागर
तिगांव क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ने किया एक दर्जन चुनावी सभाओं को संबोधित
फरीदाबाद,16सितम्बर
(रूपेश देव)। तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांगेस प्रत्याशी रोहित नागर ने आज सोमवार को अपने चुनावी प्रचार अभियान के तहत एक दर्जन गांव-व कॉलोनियों में आयोजित नुक्कड सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने डोर-टू-डोर अभियान चलाकर भी लोगों से आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर उनका फूलमलाओं से जोरदार स्वागत कर अपने समर्थन का ऐलान किया।
लोगों से मिले अपार समर्थन से गदगद कांग्रेस पत्याशी रोहित नागर ने कहा कि आज जिसप्रकार से लोगों ने उनके प्रति प्यार व सम्मान दिखाया है वह उसे जीवनभर भुला नहीं सकते। उन्होंने कहा कि यह चुनाव तिगांव क्षेत्र की दशा और दिशा बदलने का चुनाव है क्योंकि पिछले 10 सालों में हमारे क्षेत्र की जो दुर्गति हुई है, वह आप सबसे छिपी नहीं है।













