back to top
Friday, July 24, 2026
Home Blog Page 69

क्राइम ब्रांच ने जेब काटने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,12 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
पुलिस उपायुक्त, अपराध, मकसूद अहमद द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने जेब काटने व चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

1000450377

पुलिस प्रवक्ता ने बताया गिरफ्तार आरोपी बीरू मूल रुप से गांव पिंगोड पलवल का रहने वाला है और अब गांव झाडसेंतली सेक्टर-58 में रह रहा है। जिसको अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से बल्लबगढ़ बिसमिल्ला होटल के पास से काबू किया है। पूछताछ में बताया कि उसने 01 मई को NIT-5 नम्बर SBI बैंक में एक व्यक्ति के जेब से 32000/-रु निकाले थे। जिसका थाना NIT में अभियोग दर्ज है। बीरु से पूछताछ में 2000/-रु बरामद हुए है। 
आरोपी से पूछताछ में एक अन्य सौलर पैनल चोरी मामले का खुलासा हुआ जिसमें पूछताछ में बताया कि माह अक्टूबर में उसने गांव चांदपुर के खेतो से सौलर प्लेट चोरी की थी, सौलर प्लेट को किसी अनजान व्यक्ति को 5000/-रु में बेच दिया। आरोपी ने चोरी की प्लेट को बेचने से प्राप्त किए गए रुपए में से 2500/-रु बरामद कराए है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। 

समाधान शिविर से नागरिकों का शासन-प्रशासन के प्रति बढ़ रहा है विश्वास : डीसी विक्रम सिंह

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,12 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर समस्याओं के समाधान में कारगर सिद्ध हो रहे हैं। डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज मंगलवार को नगर निगम के तीनों ज़ोन के कार्यालयों तथा ग्रामीण क्षेत्र के तीनों ब्लॉक के बीडीपीओ कार्यालयों में कुल 14  शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से ज्यादातर शिकायतों का मौके पर समाधान करवाया गया। 

1000450099
अधिकारियों ने कहा कि शेष आवेदनों पर कुछ औपचारिकताएं पूरी होते ही समाधान हो जाएगा। शिविर के दौरान अतिक्रमण, प्रॉपर्टी आईडी, स्ट्रीट लाइट, बिल्डिंग प्लान आदि से संबंधित समस्याओं का समाधान मौके पर ही करते हुए नागरिकों को राहत दी गई।
डीसी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए समाधान शिविर से नागरिकों का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। समाधान शिविर में विभिन्न विभागीय सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का एक ओर जहां मौके पर ही निवारण किया जा रहा है। वहीं प्रॉपर्टी आईडी आदि से जुड़ी त्रुटियों को यथाशीघ्र दुरुस्त कर आमजन को राहत प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक समाधान शिविर में पहुंची शिकायतों में से अधिकतर का समाधान किया जा चुका है।

देसी कट्टा सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, देसी कट्टा उपलब्ध कराने वाला आरोपी भी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,11 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशानिर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेन्ट्रल की टीम ने अवैध हथियार के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

1000447928
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरेन्द्र और त्रिलोक गांव बोराका होडल पलवल का रहने वाले हैं। आरोपी सुरेंद्र को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान कैली गांव बल्लबगढ़ एरिया से काबू किया है। जिसकी तलाशी लेने पर देसी कट्टा बरामद किया गया है। जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 
1000447920
पूछताछ में सामने आया कि देसी कट्टे को त्रिलोक से 7000/-रु में खरीद कर लाया है। आरोपी त्रिलोक को उसके गांव से काबू कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। त्रिलोक को पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया तथा सुरेन्द्र को जेल भेजा गया। 

नाबालिग लडकी के साथ यौन शोषण मामले में आरोपी को 20 साल की कैद व 60 हजार रुपए जुर्माना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,11 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
हरियाणा सरकार के गृह विभाग के आदेश पर चिंहित अपराधों में तीव्रता से कार्रवाई के लिए कमेटी बनाई गई है। जिला फरीदाबाद की कमेटी में उपायुक्त फरीदाबाद, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, फरीदाबाद, जेल अधीक्षक व जिला न्यायवादी को नियुक्त किया गया है।  

1000447889
पुलिस प्रवक्ता ने अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि वर्ष 2022 में आकाश निवासी गांव पहलादपुर बडोली फरीदाबाद के खिलाफ सहाबुदीन ने अपनी पुत्री के साथ यौन शोषण की शिकायत दी गई थी, जिस पर महिला थाना सेन्ट्रल में मामला दर्ज किया जाकर 30 सितम्बर को आरोपी आकाश को गिरफ्तार किया गया था। 
मामले की गम्भीरता को देखते हुए अभियोग को चिंहित अपराध की श्रेणी में रखा गया था। अभियोग की सुनवाई के दौरान फरीदाबाद पुलिस द्वारा तथ्यों व साक्ष्यों आधार पर पैरवी की गई, जिस पर माननीय अदालत श्री हेम राज मित्तल, ASJ फरीदाबाद ने 11 नवम्बर को आरोपी आकाश को 20 साल की कैद व 60 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। 

दिव्यांगजनों के लिए छात्रवृत्ति योजना आवेदन तिथि बढ़ी, 15 नवंबर तक का मौका : डीसी विक्रम सिंह

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,11 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि भारत सरकार का सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजनों के शैक्षिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, मंत्रालय द्वारा विशेष छात्रवृत्ति योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनके माध्यम से दिव्यांग छात्रों को शिक्षा में प्रोत्साहन और आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

1000434463
डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि इन योजनाओं में प्रमुख रूप से प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और उच्च श्रेणी की छात्रवृत्तियां शामिल हैं, जो छात्रों की शैक्षणिक यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई हैं। इन योजनाओं का लाभ दिव्यांग छात्र देशभर में प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी और वे समाज में अपनी एक विशेष पहचान बना सकेंगे। छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी श्रेणियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को अब बढ़ाकर 15 नवंबर कर दिया गया है, जिससे अधिक से अधिक छात्रों को आवेदन का मौका मिल सके।
डीसी ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आवेदन प्रक्रिया नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर शुरू हो चुकी हैं। ये योजनाएं ऐसे दिव्यांग छात्रों के लिए हैं, जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है। उन्होंने बताया कि आवेदकों के पास सक्षम चिकित्सा प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। 
साथ ही, आवेदक के परिवार की वार्षिक आय भी निर्धारित सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और उच्च श्रेणी छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 थी, जिसको बढ़ाकर अब 15 नवंबर कर दिया गया है। इच्छुक छात्र एवं छात्राएं आवेदन करने के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल  (http://www.scholarships.gov.in/) पर जा सकते हैं। इस योजना के लिए आवेदक के अभिभावक या संरक्षक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

समाधान शिविर में प्रॉपर्टी आईडी, स्ट्रीट लाइट आदि शिकायतों का हुआ मौके पर ही समाधान : डीसी विक्रम

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,11 नवंबर
(रूपेश देव)
 नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर समस्याओं के समाधान में कारगर सिद्ध हो रहे हैं। डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज सोमवार को नगर निगम के तीनों ज़ोन के कार्यालयों तथा ग्रामीण क्षेत्र के तीनों ब्लॉक के बीडीपीओ कार्यालयों में कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से ज्यादातर शिकायतों का मौके पर समाधान करवाया गया।

1000447846
 अधिकारियों ने कहा कि शेष आवेदनों पर कुछ औपचारिकताएं पूरी होते ही समाधान हो जाएगा। शिविर के दौरान अतिक्रमण, प्रॉपर्टी आईडी, स्ट्रीट लाइट, बिल्डिंग प्लान आदि से संबंधित समस्याओं का समाधान मौके पर ही करते हुए नागरिकों को राहत दी गई। 

डीसी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए समाधान शिविर से नागरिकों का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। समाधान शिविर में विभिन्न विभागीय सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का एक ओर जहां मौके पर ही निवारण किया जा रहा है। वहीं प्रोपर्टी आईडी आदि से जुड़ी त्रुटियों को यथाशीघ्र दुरुस्त कर आमजन को राहत प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक समाधान शिविर में पहुंची शिकायतों में से अधिकतर का समाधान किया जा चुका है।

अवैध हथियार सप्लाई करने वाले सोर्स आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,06 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56  की टीम ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले सोर्स आरोपी को गिरफ्तार किया है।

1000438641
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 अक्टूबर को आरोपी अखलेश निवासी बालाजी कॉलोनी धौज को गिरफ्तार कर देसी कट्टा बरामद किया था। अखलेश ने पूछताछ में बतलाया था कि उसने देसी कट्टा को सौरभ से 5000/-रु में खरीदा था। जिसपर अपराध शाखा द्वारा कार्रवाई करते हुए 06 नवम्बर को आरोपी सौरभ वासी गांव फतेहपुर तगा को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर उसके गांव फतेहपुर तगा से गिरफ्तार किया है। 
सौरभ से पूछताछ में सामने आया कि उसने देसी कट्टे को बरेली में किसी व्यक्ति से खरीदा था। आरोपी पर पूर्व में भी लडाई-झगडे, स्नैचिंग, अवैध हथियार के 13 मामले मामले दर्ज है। मामले में पूछताछ के लिए आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

देसी पिस्तौल व कारतूस सहित 2 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,06 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेन्ट्रल की टीम ने अवैध हथियार के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

1000438626
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नेत्रपाल और अविनाश गांव भाँखरी के रहने वाले है। दोनों को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से डबुआ सब्जी मंडी से काबू किया है। तलाशी लेने पर नेत्रपाल से पिस्तौल व एक कारतूस तथा अविनाश के पास से 2 कारतूस बरामद किए गए है। दोनों के खिलाफ थाना डबुआ में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। 
1000438410
आरोपियों ने वारदात में प्रयोग करने के लिए अवैध हथियार को किसी व्यक्ति से लिया था। नेत्रपाल पर पूर्व में मर्डर, लडाई-झगडे व अवैध हथियार के 8 मामले दर्ज है। पूछताछ के बाद दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। 

पुलिस पर हमला करने वाले 2 आरोपियो को क्राइम ब्रांच ने मौके से किया काबू

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,05 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
बता दे कि 5 नवम्बर की रात को अपराध शाखा AVTS फरीदाबाद की टीम गस्त पर थी, अपराध शाखा टीम ने गस्त के दौरान हाडवेयर चौक पर एक स्विफ्ट डिजायर गाडी पर शक हुआ, जैसे ही गाडी चालक से पूछताछ की तो चालक ने एकदम से गाडी को भगा लिया, गाडी में ड्राइवर सहित तीन व्यक्ति थे। जिसकी सूचना कैट्रोल रुम में दी गई। गाडी का पुलिस पार्टी द्वारा पिछा किया गया परन्तु गाडी पकड में नही आ सकी। 

1000434231
दिल्ली नम्बर की गाडी होने के कारण अपराध शाखा टीम ने बाई-पास रोड बदरपुर बॉर्डर पर नाका बंदी लगाई। नाका बंदी के दौरान बाईपास रोड़ बदरपुर बॉर्डर पर पल्ला चौक की तरफ से वही गाडी आती हुई दिखाई दी जिसको पुलिस पार्टी ने रोकने की कोशिश की परन्तु चालक ने गाडी को ना रोककर पुलिसकर्मियो को टक्कर मारने के लिए गाडी को भगा दिया, जिसपर पुलिसकर्मियो ने छलांग कर जान बचाई और गाडी चालक ने सरकारी गाडी में टक्कर मार दी। इसी दौरान गाडी में सवार तीनों व्यक्ति गाडी से उतरकर भागने लगे व चालक ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से सीधा फायर किया। 

पुलिसपार्टी ने 2 व्यक्तियो को काबू कर लिया। एक व्यक्ति जिसने फायर किया था, मौके से भागने में कामयाब हो गया। काबू किए गए व्यक्ति नसीम पुत्र इदरीश व जाकिर पुत्र अल्लाह मेहर खान वासियान उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के गांव रामपुर शाहपुर के रहने वाले है तथा फरार आरोपी शाहरुख भी रामपुर शाहपुर गांव का रहने वाला है। गाडी से भागते समय नसीम को चोट लगी है, जिसको ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि ASI नरेश कुमार AVTS शाखा की शिकायत पर हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं के अंतर्गत थाना सराय ख्वाजा में मामला दर्ज किया गया है। वारदात में प्रयोग गाडी स्विफ्ट डिजायर गाडी को मौके से कब्जा में ले लिया गया है व आरोपी जाकिर (20) को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी नसीम (23) ईलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जिसको भी ईलाज के उपरांत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियो से पूछताछ में ज्ञात हुआ है कि वे गाडियों के साइलेंसर चोरी करते है और इनका एक गिरोह है। आरोपियो से बरामद गाडी से 2 साईलेंसर कटे हुए, 3 ब्लैड व अन्य औजार बरामद किए गए है। जिनसे पूछताछ जारी है। भागे हुए आरोपी शाहरुख को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में अनुसंधान जारी है।   

देसी कट्टा सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,05 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेन्ट्रल की टीम ने अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

1000434478
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी क्रिस उर्फ एलिस भाटा कॉली सेहतपुर पल्ला का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से बाई-पास रोड सेक्टर-37 एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में अवैध हथियार रखने की धाराओं में अभियोग अंकित करके गिरफ्तार किया गया है। 
पूछताछ में सामने आया कि वह देसी कट्टे को अपने दोस्त से शौक में रखने के लिए लाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।