back to top
Thursday, July 23, 2026
Home Blog Page 70

शहरवासियों को जल्द ही मिलेगी जाम से मुक्ति : विक्रम सिंह

0
दिल्ली बॉर्डर से केली बाईपास तक ट्रायल बेसिस पर जल्द शुरू होगा दिल्‍ली-मुंबई-वडोदरा लिंक एक्‍सप्रेस वे

फरीदाबाद,05 नवंबर (रूपेश देव)उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि शहरवासियों को जल्द ही जाम से मुक्ति मिलेगी। दिल्ली बॉर्डर से केली बाईपास तक दिल्‍ली-मुंबई-वडोदरा लिंक एक्‍सप्रेस वे का काम लगभग पूरा हो चूका है और इसके लिए एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को भी कहा गया है कि ट्रायल बेसिस पर इसको जल्द ही आमजन के लिए खोला जाए ताकि पता चल सके की कही कोई कमी तो नहीं और आमजन को भी इसका लाभ मिल सकें। 

1000434463
डीसी ने कहा कि अभी मथुरा रोड पर ट्रैफिक का काफी लोड है और बल्लभगढ़ में अनाज मंडी और रेलवे ओवरब्रिज पर भी जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में दिल्‍ली-मुंबई-वडोदरा लिंक एक्‍सप्रेसवे जो कि बाईपास के साथ साथ जा रहा है उसके शुरू होने से मथुरा रोड पर भी ट्रैफिक का दवाब कम हो जाएगा और साथ ही कनेक्टिविटी होने से नहर पार से पलवल और गुरुग्राम जाने के लिए इस बाईपास रोड का इस्तेमाल वाहन चालक कर सकते है। 
उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि अक्सर देखा गया है कि लोग सर्विस लाइन पर रॉन्ग साइड ड्राइविंग करते है जिसकी वजह से वह अपने साथ साथ दूसरों के जीवन को भी खतरे में डाल देते है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वह गलत दिशा में ड्राइविंग न करें। उन्होंने पुलिस विभाग को भी निर्देश दिए कि  कोई भी व्यक्ति गलत दिशा में गाड़ी चलाता है तो तुरंत उसका चालान करें। उन्होंने कहा कि जिला फरीदाबाद को एक बहुत अच्छा इंफ्रास्टक्चर मिला है और इस पर दुर्घटना न हो इसके लिए आमजन का सहयोग भी बेहद जरुरी है। 

बल्लभगढ़ में पटाखे चलाने को लेकर हुए झगडे में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,04 नवंबर (रूपेश देव)। बता दे कि 27 अक्टूबर को हरी विहार, सुभाष कॉलोनी आदर्श नगर बल्लभगढ में गली में पटाखे चलाने को लेकर दो पडोसियों का विवाद झगडे में तब्दिल हो गया था। जिस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजिकृत किया गया। थाना आदर्श नगर पुलिस टीम द्वारा मामले में कार्रवाई करते 01 नवम्बर को मुख्य आरोपी आशिफ को गिरफ्तार किया था। अब मामले में एक और अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

1000432520
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुभाष कॉलोनी में पटाखा चलाने को लेकर हुए झगडे के मामले में 28 अक्टूबर को पिंकी पुत्री दुर्गा प्रसाद निवासी सुभाष कॉलोनी आदर्श नगर बल्लभगढ़ की शिकायत थाना आदर्श नगर बल्लभगढ़ में अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना आदर्श नगर की टीम ने कार्रवाई करते हुए 01 नवम्बर को मुख्य आरोपी आशिफ पुत्र कमरुद्दीन वासी टीकावास पलवल हाल हरी विहार सुभाष कॉलोनी आदर्श नगर को गिरफ्तार किया था। 
मामले में पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपियो की धर-पकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे थे। जिसपर थाना आदर्श नगर पुलिस टीम के द्वारा आज आरोपी राशिद पुत्र कमरुद्दीन वासी टीकावास पलवल हाल हरी विहार सुभाष कॉलोनी आदर्श नगर को चंदावली पुल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पटाखे चलाने को लेकर झगडा हुआ था। मामले में अन्य आरोपियो की तलाश जारी है, जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।     

पैंशनर्स के लिए नवंबर माह में जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाना अनिवार्य : संजय छौंकर

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,04 नवंबर (रूपेश देव)। जिला खज़ाना अधिकारी संजय छौंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार से सेवानिवृत सभी पैंशनर्स जो खजाना कार्यालय, फरीदाबाद व उप-खजाना कार्यालय, बल्लभगढ से अपनी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। उन पैंशनरों को नवंबर माह में जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाना अनिवार्य होगा। 

1000432513
खजाना अधिकारी संजय सिंह छौकर ने बताया कि सभी पैंशनर अपने नाम के पहले अक्षर के अनुसार निधारित तिथि को खजाना कार्यालय में आकर अपने जीवन प्रमाण पत्र जमा करा सकते है। उन्होने बताया कि पैंशनर अपने साथ पी.पी.ओ बुक, आधार कार्ड, मोबाईल फोन साथ ले कर आएं। 
उन्होने बताया कि “ए” से “जी” तक के अक्षर से शुरु होने वाले नाम के पैंशनर 4 से 8 नवंबर को अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करवा सकते है। इसी प्रकार से “एच” से “पी” तक अक्षर वाले 11 से 14 तक, “क्यू” से “एस” तक अक्षर के पैंशनर 18 से 22 तक तथा “टी” से “जेड” अक्षर तक के नाम वाले पैंशनर 25 से 29 तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करवा सकते है। पेंशनर स्मार्ट फोन का उपयोग कर फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से भी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र दे सकते है।

आज के दौर में खादी की है एक अलग पहचान : राजन मुथरेजा

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,24 अक्टूबर
(रूपेश देव)
। 
एनआईटी,एक नंबर मार्किट में गुरूवार को खादी ग्राम उद्योग आश्रम की शॉप खोली गई ।  इस अवसर पर बड़खल विधानसभा के युवा समाजसेवी और विभिन्न धार्मिक संगठनों से जुड़े राजन मुथरेजा मुख्यतिथि के रूप में  पहुंचे।  इस मौके पर खादीग्राम उद्योग आश्रम के चेयरमैन राजबीर ने राजन मुथरेजा का बुके द्वारा स्वागत किया।  एनआईटी ,एक नंबर मार्किट में खुली इस खादीग्राम उद्योग आश्रम का रिबन काटकर राजन मुथरेजा ने इस शॉप का उद्घाटन किया।

  

IMG 20241024 210106

इस मौके पर राजन मुथरेजा ने कहा कि भले ही आज कई वैरायटी के कपड़े बाजार में आ गए हों, लेकिन खादी की एक अलग पहचान है। आज भी लोग खादी को पसंद करते हैं, जो हर मौसम में सुकून देती है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी स्वयं खादी के ही कपडे पहनना पसंद करते है। आज खादी के कपड़ों का ट्रेंड केवल राजनीतिक पार्टियों के बीच  फेमस नहीं है बल्कि समाज  का हर वर्ग खादी के कपडे पहनना पसंद करता है।  खादी केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध है। 
WhatsApp%20Image%202024 10 24%20at%2014.54.40

इस अवसर पर चेयरमैन राजबीर ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोग खादी का उपयोग करें और देश इस स्वदेशी परिधान को आगे ले जाने का काम करे।  इस अवसर पर कैप्टेन सिंह, मनोज  कुमार , प्रताप सिंह ,पारस खट्टर ,राजू सेठी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

पराली जलाई तो मंडी में फसल बेचने पर लगेगा प्रतिबंध : विक्रम सिंह

0

पराली जलाने वालों पर होगी एफआईआर

फरीदाबाद,22 अक्टूबर
(रूपेश देव)
 जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण विभागफरीदाबाद ने माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की अनुपालना में यह निर्णय लिया गया है कि जो किसान पराली जलाएगा उसके खिलाफ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग एफआईआर दर्ज कराएगी। इसके अलावा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ऐसे किसानों की मेरा फसल मेरा ब्योरा‘ में रेड एंट्री दर्ज की जाएगी तथा दो सीजन तक धानगेहूं व अन्य सभी फसलों को मंडी में बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।


IMG 20241022 145320


कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप कृषि निदेशक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि किसान पराली न जलाकर मशीनो का प्रयोग से खेतो में अवशेष मिला सकते है। सरकार की स्कीम के तहत जो किसान सुपर सीडरहैप्पी सीडररिवर्सिबल एम० बी० प्लोजीरो टिल सीड ड्रिलरोटावेटर व हैरो द्वारा पराली अवशेषों को भूमि मे मिलाएगा वे किसान इन सीटू व एक्स सीटू प्रबंधन स्कीम के तहत एक हजार रू० प्रति एकड़ का लाभ उठा सकते है। ऐसा करने से किसानो को आर्थिक रूप से लाभ पंहुचेगा और पराली से पैदा होने वाले धुएं के प्रदूषण से भी बचाएगा।


27 किलोग्राम पटाखों सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,22 अक्टूबर
(रूपेश देव)
। 
पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा DLF की टीम ने अवैध पटाखों सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

IMG 20241022 143018
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरी किशन धीरज नगर पल्ला  का रहने वाला है। जिसको अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर थाना पल्ला के एत्मादपुर पुल एरिया से काबू किया है। आरोपी से मौके पर 27.566 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए है। जिसके खिलाफ थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी परचून की दुकान चलाता है।
 पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए दिल्ली में किसी व्यक्ति से 14000/-रु में प्रतिबंधित पटाकें खरीद कर लाया था जिनको बेचने का काम कर रहा था। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

अवैध हथियार के मामले में बेल जम्पर को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,18 अक्टूबर
(रूपेश देव)
। 
पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा DLF की टीम ने अवैध हथियार के मामले में माननीय कोर्ट से बेल जम्पर होने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

IMG 20241018 165528

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आशवनी उर्फ वैरागी मूल रुप से उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का तथा वर्तमान में संजय कॉलोनी का रहने वाला है। अपराध शाखा टीम ने आरोपी को पल्ला के एरिया से गिरफ्तार किया है। 
आरोपी पर थाना पल्ला में शराब तस्करी का एक, लडाई-झगडे के 2 मामले तथा थाना सराय ख्वाजा में लडाई-झगडे व अवैध हथियार का मामला दर्ज है जिन सभी में आरोपी बेल जम्पर है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। 

अवैध हथियार के मामले में क्राइम ब्रांच ने हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,18 अक्टूबर
(रूपेश देव)
। 
पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा AVTS की टीम ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले सोर्स आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2024 1018 164653
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पवन कुमार गांव अनंगपुर का रहने वाला है। जिसको अपराध शाखा टीम ने  शामिल तफ्तीश किया है। आरोपी ने अपने दोस्त राहुल को 1 रिवॉल्वर और 6 जिंदा कारतूस दिए थे। 15 सितंबर को राहुल को सूरजकुंड थाना क्षेत्र से स्कॉर्पियो गाड़ी में अवैध हथियार 1 रिवॉल्वर और 6 जिंदा कारतूस के साथ काबू किया गया था। जिस पर थाना सूरजकुंड में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। 
पूछताछ में पता चला कि आरोपियो की गांव में जमीनी विवाद के चलते दूसरे पक्ष के साथ गैंगवार चल रही है। करीब तीन-चार साल पहले दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति की उत्तर प्रदेश में हत्या कर दी गई थी। इसी गैंगवार के चलते आरोपी पवन अपनी सुरक्षा के लिए तीन-चार साल पहले यूपी से यह रिवाल्वर लेकर आया था। जिसने यह रिवाल्वर व कारतूस अपने दोस्त राहुल को दे दिए थे। पुलिस पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई। 

ट्रैफिक पुलिस ने वर्दी नहीं पहनने वाले 500 ऑटो चालकों का काटा चालान

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,16 अक्टूबर
(रूपेश देव)
। 
डीसीपी ट्रैफिक ऊषा के दिशा निर्देश के अंतर्गत यातायात पुलिस ने ऑटो चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर वर्दी नहीं पहनने वाले ऑटो चालकों के चालान काटे हैं।

IMG 20241016 183808
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डीसीपी ट्रैफिक ऊषा के निर्देशानुसार फरीदाबाद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के बारे में ऑटो चालकों और ड्राइवर यूनियन को लगातार जागरूक किया जा रहा है परंतु कुछ ऑटो चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करते।  
IMG 20241016 183822
फरीदाबाद पुलिस का लगातार प्रयास रहता है कि शहरवासियों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाया जा सके और यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सके। इसी के तहत यातायात पुलिस द्वारा 500 ऑटो चालकों के चालान काटे गए हैं। इसके साथ यातायात पुलिस ने ऑटो चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया।

अवैध हथियार सहित दो आरोपी गिरफ्तार,1 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस व 1 खाली रौंद बरामद

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,16 अक्टूबर
(रूपेश देव)
। 
पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा 30 की टीम ने अवैध हथियार के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

Screenshot 2024 1016 171138
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में साहून तथा शहजाद का नाम शामिल है। आरोपी साहून फरीदाबाद की बिल्ला कॉलोनी तथा शहजाद जमाई कॉलोनी का रहने वाला है जिन्हें अपराध शाखा की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर डबुआ पाली रोड से मोटरसाइकिल पर अवैध हथियार सहित काबू किया था। 

IMG 20241016 WA0181

आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस तथा एक खाली कारतूस बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ डबुआ थाने में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई जिसमें सामने आया कि आरोपी अपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं। आरोपी साहून के खिलाफ चोरी, लड़ाई झगड़ा, अवैध हथियार इत्यादि के 17 मुकदमे दर्ज हैं वहीं आरोपी शहजाद पर भी 8 मुकदमे दर्ज है। 
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साहून करीब डेढ़ महीने पहले अवैध हथियार को अलीगढ़ से ₹6000 में खरीदकर लाया था। आरोपी इसे अपनी सुरक्षा तथा हवाबाजी करने के लिए साथ रखते थे। दोनों आरोपी नशेड़ी किस्म के व्यक्ति हैं। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और उन्हें हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी की जानकारी प्राप्त करके उसकी धरपकड़ की जाएगी।