फरीदाबाद/वृंदावन,13 सितम्बर
(दयाराम वशिष्ठ)। वृंदावन के चार सम्प्रदाय आश्रम के नवनिर्मित परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा वाचक पूज्य श्री कृष्ण चंद्र ठाकुर जी महाराज ने अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को ज्ञान की गंगा में डुबोए रखा।
भगवान के असंख्य अवतार, दूनिया के आठ करोड लोगों में भी बसते हैं भगवान: कथा वाचक श्री कृष्ण चंद ठाकुर
राजेश नागर का नामांकन कराने पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल एवं कृष्णपाल
फरीदाबाद,09 सितम्बर
(रूपेश देव)। तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित उम्मीदवार राजेश नागर ने आज केंद्रीय मंत्रियों मनोहर लाल एवं कृष्णपाल गुर्जर की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। नागर ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद लिया और जनता के सहयोग से सीट जीतकर भाजपा की झोली में डालने की बात कही।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व कृष्णपाल गुर्जर की मौजूदगी में विपुल गोयल ने भरा नामांकन
फरीदाबाद,09 सितम्बर
(रूपेश देव)। पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद कृष्णपाल गुर्जर की मौजूदगी में आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल ने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व सैक्टर-16 में विशाल नामांकन सभा का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा समेत भजापा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अर्थ इंफ़्रास्ट्रक्स्चर के सिद्धार्थ कटयाल बने भूमिका ग्रुप के सीईओ
फरीदाबाद,05 सितम्बर
(रूपेश देव)। अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के पूर्व सीनियर वाईस प्रेसिडेंट सिद्धार्थ कटयाल ने रियल एस्टेट कंपनी भूमिका ग्रुप को बतौर सीईओ जॉइन किया है। दिल्ली स्थित भूमिका ग्रुप के उदयपुर, फ़रीदाबाद दिल्ली आदि जैसे शहरों में प्रोजैक्ट्स है और कंपनी लॉजिस्टिक्स, माइनिंग, वेयरहाउसिंग, टेक्सटाइल आदि का व्यापार भी करती है।
पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 12 शराब तस्करों को किया काबू
फरीदाबाद,04 सितम्बर
(रूपेश देव)। पुलिस आयुक्त ओपी नरवाल द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर शहर में शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस ने एक दिन में अलग-अलग स्थान से 12 शराब तस्करों को काबू कर 26 पेटी अवैध शराब तथा 01 स्कूटी बरामद की है।
धमकी देकर जबरन वसूली करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फरीदाबाद,04 सितम्बर
(रूपेश देव)। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जसलीन कौर द्वारा आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए पल्ला थाने की टीम ने जबरन वसूली करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसी नगर की झुग्गियों में युवा भाजपा नेता अमन गोयल का जोरदार स्वागत
फरीदाबाद,04 सितम्बर
(रूपेश देव)। फरीदाबाद के नीलम-बाटा रोड़ पर स्थित एसी नगर के विभिन्न ब्लॉकों में युवा भाजपा नेता अमन गोयल का कल रात सम्मान समारोह में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर एसी नगर के निवासियों ने पूर्व मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल के भतीजे अमन गोयल से कॉलोनी के विकास के लिए विभिन्न मांगें रखीं।
आर्यन मर्डर केस में क्राइम ब्रांच ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
फरीदाबाद,03 सितम्बर(रूपेश देव)। पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देश तथा एसीपी क्राइम अमन यादव के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने आर्यन मर्डर केस में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शराब तस्कर को पुलिस ने किया काबू,100 पेटी अवैध शराब, 1 गाड़ी, 2 स्कूटी व 1 मोटरसाइकिल जब्त
फरीदाबाद,02 सितम्बर (रूपेश देव)। डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह द्वारा शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए सूरजकुंड थाने की पुलिस टीम ने शराब तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों का नाम रोशन कर रहे हैं विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी : धर्मपाल यादव
फरीदाबाद,31 अगस्त
(रूपेश देव)। जिले में चल रही जिलास्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के खिलाडिय़ों ने विभिन्न खेलों में प्रदर्शन करते हुए प्रथम व द्वितिया स्थान पाकर विद्यालय का नाम जिले में रोशन किया। शनिवार को स्कूल में पहुंचने पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय को एक के बाद एक मिल रहीं सफलताओं के लिए स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने विजेताओं को बधाई दी और उनकी निरंतर सफलता की कामना की।
















