back to top
Thursday, July 23, 2026
Home Blog Page 73

अरविंद केजरीवाल की रिहाई से हुई लोकतंत्र की जीत: हरेन्द्र भाटी

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,14 सितम्बर
(रूपेश देव)
। 
हरियाणा विधानसभा चुनावों के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जेल से रिहाई के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के हौंसले बुलंद हो गए है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री पंडित राजेंद्र शर्मा व जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर खुशी जताते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। 

14fbd02%20(1)

उन्होंने केजरीवाल की रिहाई पर एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया और बधाई दी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की रिहाई से हरियाणा, दिल्ली, पंजाब सहित समूचे भारत में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा ने षडयंत्र रचते हुए उन्हें जेल में रखा, लेकिन वह माननीय सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते है, जिन्होंने केजरीवाल को जमानत देकर बाहर भेजा। केजरीवाल की रिहाई से सत्य की जीत हुई है और उनकी रिहाई से हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में नए जोश संचार होगा और मुख्यमंत्री केजरीवाल रोड शो, जनसभाओं के माध्यम से सभी प्रत्याशियों के पास होकर उनके पक्ष में प्रचार प्रसार करेंगे, जिससे हरियाणा में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत होगी।

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने कहा कि देश की राजनीति के मायने बदलने वाले केजरीवाल को जानबूझकर फंसाया गया है, दिल्ली और पंजाब में सत्ता हासिल करने के बाद केजरीवाल के बढ़ते जनाधार को रोकने के लिए साजिश के चलते उन्हें जेल भेज गया, लेकिन आम आदमी पार्टी एक विचारधारा है, जो केजरीवाल के नेतृत्व में निरंतर मजबूती की ओर बढ़ रही है। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा में अगर पार्टी बेहतर प्रदर्शन करके सरकार बनाती है तो दिल्ली पंजाब की तर्ज पर केजरीवाल की पांच गारंटियां लोगों को दी जाएगी, जिसमें निशुल्क शिक्षा, चिकित्सा, हर महिला को प्रतिमाह एक हजार रुपए व 300 यूनिट तक बिजली बिल फ्री होगा। इस मौके पर एनआईटी से पार्टी के उम्मीदवार रवि डागर, प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा, मीडिया प्रभारी सचिन सहित अनेकों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

पृथला में भ्रष्टाचार का खात्मा और विकास व रोजगार पर रहेगा फोकस: रघुबीर तेवतिया

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,14सितम्बर
(रूपेश देव)
। 
पृथला विधानसभा क्षेत्र से कांगेस प्रत्याशी रघुबीर सिंह तेवतिया के चुनावी अभियान को आज शनिवार को उस समय बडी कामयाबी मिली जब पृथला ब्लॉक सरपंच एसोसिशन के संयोजन में पृथला ब्लॉक के कुल 38 सरपंचों में से 33 सरपंचों ने अपने खुले समर्थन का ऐलान कर विधिवत कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दी।



Prithla%20l 2


कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार डीडे ने की जबकि उपाध्यक्ष रवि कुमार सरपंच असावटी व कपिल सरपंच आजाद नगर, मांगेराम कटारिया महासचिव सरपंच प्रतिनिधि पृथला, कोषाध्यक्ष केहर सिंह सरपंच भीकू नंगला, नीरज सरपंच गदपुरी, सुनील सरपंच दूघौला, प्रथम सरपंच अलावलपुर, जिले सिंह सरपंच आमरू, सुन्दर लाल सरपंच सोफ्ता, हंसराज सरपंच बढऱाम, राजेन्द्र सरपंच जल्हाका, गिर्राज सरपंच कटेसरा, दलबीर सरपंच गोपीखेडा, हरेन्द्र सरपंच जनौली, सोनू सरपंच कुरारा-साहपुर, होतीलाल सरपंच प्रतिनिधि अमरपुर, दीपू तेवतिया सरपंच मीरापुर, बलराज छपरौला, चौहान सरपंच हरफली, हेमराज सदरपुर, तौफकी सरपंच घाटौट, बिक्रम कलवाका, नासिर सरपंच मंदपुरी, गोविन्दराम सरपंच खजूरका, सरपंच डाढौता व डूंडसा सरपंच सहित पृथला ब्लॉक के सभी सरपंच मौजूद थे। इस मौके पर पूर्व विधायक रघुबीर तेवतिया ने सभी 33 सरपंचों को फूलमाला व बुक्के देकर तथा पटका पहनाकर विधिवत पार्टी में शामिल कर उन्हें कांग्रेस सरकार बन्ने पर पूरा मान-सम्मान देने का आश्वासन दिया। 
इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर तेवतिया ने सभी सरपंचों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनावी समर में आज जो राजनैतिक अहसान उन्होंने उनके ऊपर किया है वह उसका कर्ज कांग्रेस सरकार बनने पर पृथला क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करके उतारेंगे। उन्होंने कहा कि उनका समस्त जीवन समाजसेवा को समर्पित रहा है तथा उन्होंने विधायक रहते हुए भी ईमानदारी के रास्ते पर चलते हुए जनसेवा को ही महत्व दिया था यही कारण है कि आज भी 2009 से 2014 के उनके विधायक काल को विकास व रोजगार के रूप में देखा जाता है। लेकिन पिछले 10 सालों में हमारे पृथला क्षेत्र की जो दुर्गति हुई है, वह किसी से छिपी नहीं है। भाजपा के राज चहुुंओर भ्रष्टाचार और लूट का आलम रहा वहीं जाति-धर्म वर्ग विशेष की बात कर जुम्लेबाजी में लोगों की भावनाओं से खेल आपसी भाईचारे को बिगाडा गया है।

 इसलिए अब समय आ गया है, ईमानदारी-शराफत व बेदाग छवि और बेईमानी को तराजू में तोलकर एक ईमानदार व्यक्ति को चुनकर विधानसभा में भेजें ताकि पृथला क्षेत्र के नागरिकों के विकास के सपनों को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस बार क्षेत्र के लोगों में जो जोश और उत्साह बना हुआ है उससे साफ है कि इस बार पृथला में होने वाली कांग्रेस की जीत जहां हरियाणा प्रदेश में जीत का नया इतिहास लिखेगी वहीं यह जीत पृथला क्षेत्र के विकास व रोजगार के द्वार भी खोलने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि समूचे हरियाणा में कांग्रेस केे पक्ष में लहर चल रही है और निश्चित तौर पर  प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसलिए पृथला के लोग भी एकजुट हो कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान कर हरियाणा में बनने वाले अगले मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को बडी ताकत प्रदान करें।


कुमारी शारदा राठौर के मोहना रोड कार्यालय पर उमड़ा समर्थकों का सैलाब।

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,14 सितम्बर
(रूपेश देव)
। 
बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में कुमारी शारदा राठौर के निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन के बाद से बड़ा हलचल मचा हुआ है। मोहना रोड स्थित उनके कार्यालय पर लगातार समर्थकों का तांता लगा हुआ है, और जनता का उत्साह चरम पर है। कुमारी राठौर की जनता में बढ़ती लोकप्रियता इस बात का संकेत है कि वह क्षेत्र की जनता के दिलों में गहरी जगह बना चुकी हैं। पूर्व में दो बार विधायक रह चुकी कुमारी शारदा राठौर को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। उनकी ईमानदार और सशक्त नेतृत्व क्षमता के कारण वह बल्लभगढ़ की जनता के बीच एक सम्मानित नेता के रूप में जानी जाती हैं। क्षेत्र में उनके किए गए विकास कार्यों और निःस्वार्थ सेवाभाव ने उन्हें एक अनुभवी और जनता से जुड़े हुए राजनेता के रूप में स्थापित किया है।

WhatsApp%20Image%202024 09 14%20at%206.18.32%20PM
कुमारी शारदा राठौर को क्षेत्रवासियों से मिल रहे भारी समर्थन के बीच, हज़ारों की संख्या में लोगों ने उनके कार्यालय पहुंचकर उन्हें अग्रिम बधाई दी और आगामी चुनाव में उनकी जीत को सुनिश्चित माना। समर्थकों का कहना है कि कुमारी राठौर ही वह नेता हैं जो उनके हितों की सही तरीके से रक्षा कर सकती हैं और क्षेत्र के विकास के लिए काम कर सकती हैं। राठौर के मोहना रोड कार्यालय पर आने वाले समर्थक चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और हरसंभव सहयोग देने का वादा कर रहे हैं। क्षेत्र के निवासियों का मानना है कि कुमारी शारदा राठौर ने अपने वर्षों के अनुभव और जनता के लिए किए गए कामों से साबित किया है कि वह बल्लभगढ़ की असली नेता हैं।
चुनावी मैदान में उतरने के बाद से कुमारी राठौर की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उनकी सशक्त छवि और जनता के प्रति निःस्वार्थ सेवा ने उन्हें किसी भी परिचय से परे एक सशक्त और प्रमुख उम्मीदवार बना दिया है, जो इस बार चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव लाने वाली हैं। वह एक मजबूत और जीतने वाले दावेदार के रूप में उभर रही हैं।

छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर करेंगे फरीदाबाद क्षेत्र का समुचित विकास : लखन सिंगला

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,14 सितम्बर
(रूपेश देव)
। 
फरीदाबाद से कांग्र्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला के चुनाव को उस समय बड़ी राजनैतिक ताकत मिल गई, जब नहरपार क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों व पदाधिकारियों ने कांग्रेस में अपनी आस्था जताते हुए पार्टी का दामन थाम लिया और लखन सिंगला को अपना समर्थन देते हुए उन्हें विजयी बनाने के लिए लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। 

14fbd01


इस दौरान श्री चंद गौतम, मंडल महामंत्री ओल्ड मंडी भाजपा, कमल सौरोत, विस्तारक व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, मनोज कुमार, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा, रिषी गुप्ता मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा, बाबूलाल पांचाल, संजीव मास्टर, अध्यक्ष बिहारी जन मंच, सतीश गिरी, धर्मपाल सिंह, अजय चौधरी प्रधान झंडु कालोनी, अमर चौधरी, मनीषा भाटी, शांति केंद्र प्रमुख भाजपा आदि ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला को अपना खुला समर्थन देने का ऐलान करते हुए एक स्वर में कहा कि लखन सिंगला सही मायनों में फरीदाबाद क्षेत्र के सच्चे जनसेवक है, जो वर्षो से जनता के सुख-दुख में अपनी भागेदारी निभाते आ रहे है और सभी वर्गो के हितों की आवाज समय-समय पर सरकार व प्रशासन के समक्ष उठाते है इसलिए अबकि बार जनता उन्हें विधायक बनाकर चंडीगढ़ भेजने का मन बना चुकी है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं की अनदेखी होती है और भाजपा हाईकमान ने ऐसे उम्मीदवार को टिकट दिया है, जो पांच सालों तक लोगों के बीच में बिल्कुल नहीं रहा, इसलिए अब वह कांग्रेस में शामिल लखन कुमार सिंगला को विजयी बनाने में जुट गए है।  कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सभी लोगों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और कहा कि आज जो व्यक्ति मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव लड़ रहे है, उन्हें आने वाले समय में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा और सभी छत्तीस बिरादरियों को साथ लेकर फरीदाबाद का समुचित विकास करना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है।

 श्री सिंगला ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उम्मीदवार बदलने से भाजपा का असली चेहरा नही बदल सकता, जनता भाजपा सरकार में हुई ज्यादतियों को भूली नहीं है और अब वह किसी प्रकार के झूठे प्रलोभनों में आने वाली नहीं है और इस बार हरियाणा से भाजपा सरकार को चलता कर चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाएगी, जिसके बाद सही मायनों में फरीदाबाद को उसका खोया हुआ स्वरुप लौटाया जाएगा।  

भाजपा प्रत्याशी ने क्षेत्र के लोगों को आपस में लड़ाने का काम किया : नयनपाल रावत

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,14 सितम्बर
(रूपेश देव)
। 
पृथला विधानसभा क्षेत्र से नयनपाल रावत ने शनिवार को क्षेत्र के गांव बीजापुर, जखो पुर, लधियापुर,फिरोजपुर कला, सिकरोना,कबूलपुर बांगर, नंगला जोगियां एवं सीकरी का दौरा किया। जगह-जगह नयनपाल रावत का जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने नयनपाल रावत को विश्वास दिलाया कि अपने नेता को वह विजय श्री दिलवाकर विधानसभा में भेजेंगे।

14fbd02


लोगों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नयनपाल रावत के साथ धोखा किया है। इस मौके पर नयनपाल रावत ने कहा कि मेरे 5 वर्षों के कार्यकाल में मैंने पृथला विधानसभा के हर गांव, हर शहर, कॉलोनी, नुक्कड़ पर काम कराए हैं। हालाकि बीते हुए शाशनकाल में कोरोना ने कुछ समय खराब जरूर किया, जिससे विकास की रफ्तार थम गई। लेकिन, भरोसा दिलाता हूं क्षेत्र की जनता ने पुन: मौका दिया तो क्षेत्र की दिशा और दशा बदलने का काम करूंगा। नयनपाल रावत ने कहा कि मैं गरीब जनता का और समाज का विधायक। मेरे द्वार क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा खुले रहे, 36 बिरादरी को मान सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि मैं अपनी देव तुल्य जनता की सेवा करूंगा और करता आया हूं।

 इस बार आप लोगों ने आशीर्वाद दिया तो विश्वास के साथ कह रहा हूं आपके मान सम्मान में कोई कमी नही आने दूंगा। ग्रामीण क्षेत्रों में युवा साथियों ने नयन पाल रावत को हर तरह से समर्थन और सहयोग देने का वादा किया। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने फिर मेरे साथ छल किया। क्षेत्र की जनता भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त कराकर इसका बदला लेगी।


भगवान के असंख्य अवतार, दूनिया के आठ करोड लोगों में भी बसते हैं भगवान: कथा वाचक श्री कृष्ण चंद ठाकुर

0
वृंदावन में चल रही कथा के दूसरे दिन श्रोतागण ज्ञान की गंगा में डूबे रहे

फरीदाबाद/वृंदावन,13 सितम्बर
(दयाराम वशिष्ठ)
। 
वृंदावन के चार सम्प्रदाय आश्रम के नवनिर्मित परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा वाचक पूज्य श्री कृष्ण चंद्र ठाकुर जी महाराज ने अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को ज्ञान की गंगा में डुबोए रखा।

IMG 20240913 WA0418
खराब मौसम के बावजूद पलवल, फरीदाबाद, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व राजस्थान के अलावा दूर दराज के राज्यों से काफी संख्या में श्रोतागण यहां कथा सुनने के लिए पहुंचे हुए थे। कथा वाचक पूज्य श्री कृष्ण चंद्र ठाकुर जी महाराज के मुखारविंद से यह कथा 11 सितंबर से चल रही है।
IMG 20240913 WA0419
पूज्य महंत श्री बृज बिहारी दास शास्त्री जी की सत्प्रेरणा से सदगुरुदेव अनंत विभूषित श्री रामदास शास्त्री जी महाराज के 107 वें जन्मदिवस और चार सम्प्रदाय आश्रम के वार्षिक महोत्सव के अवसर पर यह भव्य आयोजन चल रहा है। जिसमें काफी संख्या में संत भी कथा का श्रवण करने पहुंच रहे हैं।
दूसरे दिन कथा वाचक श्री कृष्ण चंद शास्त्री ने कहा कि भगवान सर्व व्यापी है। भगवान के असंख्य अवतार हैं। इसलिए भगवान को सभी जगह देखो, सब में भगवान को देखो। दूनिया में 8 अरब लोग रहते हैं, उनमें भी परमात्मा का रूप है, जानवरों में भी परमात्मा का रूप हैं। कौन सी जगह परमात्मा नहीं हैं। ब्रहम सर्वान्तर हैं। इसे वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित करने वाला अगर दूनिया में कोई धर्म है तो वह केवल वैदिक सनातन धर्म है। वात्सल्य ग्राम से साध्वी ऋतंबरा की शिष्या सत्यप्रिया ने वृंदावन धाम की महिमा का बखान करते हुए श्रीमद् भागवत कथा की महिमा के बारे में बताया। आश्रम के महंत पूज्य श्री बृज बिहारी दास शास्त्री ने बताया कि जो भक्तजन किसी कारण वृंदावन में आकर श्रीमद भागवत कथा का श्रवण नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे भक्त यू ट्यूब पर लाइव कथा का आंनद ले सकते हैं।
सांयकाल में भक्तजन भजन संध्या और रास लीला का भी की जा रही हैं। पलवल के गांव बघौला निवासी डॉक्टर लोकेश वशिष्ठ व बाबू राम शर्मा ने बताया कि वे कथा का युट्यूब के माध्यम से भी लाइव श्रीमद भागवत कथा का आनंद ले रहे हैं।

राजेश नागर का नामांकन कराने पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल एवं कृष्णपाल

0
तिगांव विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार राजेश नागर ने हवन के बाद समर्थकों संग किया नामांकन 

फरीदाबाद,09 सितम्बर
(रूपेश देव)
 तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित उम्मीदवार राजेश नागर ने आज केंद्रीय मंत्रियों मनोहर लाल एवं कृष्णपाल गुर्जर की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। नागर ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद लिया और जनता के सहयोग से सीट जीतकर भाजपा की झोली में डालने की बात कही। 

Screenshot 2024 0909 214631
इससे पहले सेक्टर 16 में आयोजित नामांकन सभा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास के प्रति दीवानगी में राजेश नागर का कोई मुकाबला नहीं है। नागर उनके मुख्यमंत्रिकाल में अकसर आकर अपनी फाइलों को पास करने की जिद करते थे और उन्हें माननी पड़ती थी। राजेश ने अपने तिगांव क्षेत्र की अपने बच्चे के जैसे सेवा की है। हमने भी सरकार के खजाने से कभी कोई कंजूसी नहीं की। यही कारण है कि आज पूरा तिगांव राजेश नागर के साथ है। मनोहर लाल ने कहा कि यह भाजपा के संस्कार हैं कि टिकट मिलने तक सभी अपना पक्ष रखते हैं लेकिन उम्मीदवार घोषित होने के बाद सभी संगठन के बैनर तले चुनाव लड़ते हैं। यही कारण है कि आज केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 
IMG 20240909 WA0323
इस अवसर पर तिगांव के भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर ने कहा कि वह अपने दोनों बड़े नेताओं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल एवं कृष्णपाल गुर्जर के उनके नामांकन पर पहुंचने पर अभिभूत हैं। इसके लिए उनके शुक्रगुजार हैं। इससे कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का मनोबल बढ़ा है। नागर ने कहा कि अपनी केंद्र एवं प्रदेश सरकारों के काम, वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के सहयोग एवं जनता के समर्थन से वह प्रदेश की सबसे बड़ी जीत सौंपने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 
Screenshot 2024 0909 214753
इस अवसर पर निवर्तमान विधायक नरेंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूजी रूप सिंह नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित तिगांव विधानसभा क्षेत्र की सरदारी, जिला पार्षद, सरपंच, पंच, बीडीसी मैंबर, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व कृष्णपाल गुर्जर की मौजूदगी में विपुल गोयल ने भरा नामांकन

0
हरियाणा में तीसरी बार बनने जा रही भाजपा की सरकार – मनोहर लाल
 भारी मतों से जीतेंगे फरीदाबाद विधानसभा सीट – विपुल गोयल 

फरीदाबाद,09 सितम्बर
(रूपेश देव)
। 
पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद कृष्णपाल गुर्जर की मौजूदगी में आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल ने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व सैक्टर-16 में विशाल नामांकन सभा का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा समेत भजापा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

IMG 20240909 WA0323
इस मौके पर पूर्व मंत्री मनोहर लाल ने दोनों उम्मीदवारों को जीत का आशीर्वाद देते हुए कहा कि हरियाणा में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनना तय है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भाजपा में कार्यकर्ता और नेता पार्टी के सिद्धांतों के अनुसार काम करते हैं, जहां व्यक्तिगत स्वार्थ से परे जाकर संगठन को मजबूत किया जाता है। उन्होंने ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता द्वारा विपुल गोयल को समर्थन देने को एक अनुकरणीय उदाहरण बताया।
Candidate%20Vipul%20Goel
इस मौके पर फरीदाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आशीर्वाद व विधायक नरेंद्र गुप्ता व भाजपा के कार्यकर्ताओं के सहयोग व फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की जनता के स्नेह व सहयोग से फरीदाबाद विधानसभा सीट पर पुन: कमल खिलेगा और फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की जनता कमल पर वोट देकर ऐतिहासिक जीत की साक्षी बनेगी। उन्होंने कहा कि न केवल फरीदाबाद बल्कि हर सीट पर कमल खिलाने का काम कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया जाएगा।
FB IMG 1725898113488
इस अवसर पर तिगांव से भाजपा उम्मीदवार राजेश नागर ने भी अपने संबोधन में जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार तिगांव की जनता भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएगी। 

FB IMG 1725898124140

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा उनकी कार्यशैली की सराहना किए जाने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता के हक के लिए इसी तरह अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। विपुल गोयल व राजेश नागर ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और सांसद कृष्णपाल गुर्जर के नामांकन में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर लोगों ने हाथ उठाकर कमल खिलाने का आश्वासन दिया।

अर्थ इंफ़्रास्ट्रक्स्चर के सिद्धार्थ कटयाल बने भूमिका ग्रुप के सीईओ

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,05 सितम्बर
(रूपेश देव)
। 
अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के पूर्व सीनियर वाईस प्रेसिडेंट सिद्धार्थ कटयाल ने रियल एस्टेट कंपनी भूमिका ग्रुप को बतौर सीईओ जॉइन किया है। दिल्ली स्थित भूमिका ग्रुप के उदयपुर, फ़रीदाबाद दिल्ली आदि जैसे शहरों में प्रोजैक्ट्स है और कंपनी लॉजिस्टिक्स, माइनिंग, वेयरहाउसिंग, टेक्सटाइल आदि का व्यापार भी करती है।

IMG 20240904 181418
बता दें की, भूमिका ग्रुप जॉइन करने के पहले सिद्धार्थ कटयाल ओमैक्स ग्रुप में डायरेक्टर के पद पर कार्यरथ और उसके पहले अर्थ इंफ़्रास्ट्रक्चर में सीनियर वाईस प्रेसिडेंट थे। वहाँ उन्हें 168 करोड़ के फ्रॉड केस में 10 जनवरी 2019 को वाराणसी से गिरफ़्तार किया गया था। सिद्धार्थ के ऊपर घर ख़रीदारों के साथ फ़्राज़ी कंपनियाँ बना कर पैसे ऐंठने का आरोप था, सन् 2016 में 30 से अधिक घर ख़रीदारों ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एफ़आईआर करी थी, जिसकें बाद ये मामला सामने आया।
भूमिका ग्रुप उत्तर भारत की जानी मानी रियल एस्टेट कंपनी है, और सिद्धार्थ कटयाल का सीईओ की तरह कंपनी को जॉइन करना गौर करने वाला विषय है।

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 12 शराब तस्करों को किया काबू

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,04 सितम्बर
(रूपेश देव)
। 
पुलिस आयुक्त ओपी नरवाल द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर शहर में शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस ने एक दिन में अलग-अलग स्थान से 12 शराब तस्करों को काबू कर 26 पेटी अवैध शराब तथा 01 स्कूटी बरामद की है।

Screenshot 2024 0904 161451
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमित निवासी नंगला एंक्लेव पार्ट 1, शिव व अमित कुमार निवासी एसजीएम नगर, मुकेश निवासी त्रिखा कॉलोनी, सुनील कुमार निवासी नगला एनक्लेव पार्ट 2, बंटी निवासी डबुआ कॉलोनी, प्रिंस निवासी सेक्टर 22, योगेश निवासी एसी नगर, राकेश निवासी दयालनगर, राजेश निवासी गांधी कॉलोनी, सोनू निवासी खेड़ी पुल तथा नीरज निवासी बल्लभगढ़ का नाम शामिल है। 
फरीदाबाद के पुलिस थाना सारन एसजीएम नगर, मुजेसर, कोतवाली व सूरजकुंड तथा अपराध शाखा 48, 30, सेंट्रल, AVTS, ऊंचागांव व एनआईटी की टीम ने थाना सारन, सूरजकुंड, कोतवाली, खेड़ीपुल, एसजीएम नगर, मुजेसर, डबुआ, एनआईटी तथा सिटी बल्लभगढ़ क्षेत्र में 12 आरोपियों को अवैध शराब सहित काबू किया। जिनके कब्जे से 26 पेटी अवैध शराब तथा 01 स्कूटी बरामद की गई। बरामद की गई अवैध शराब में 24 पेटी देशी शराब तथा 02 अंग्रेजी शराब की शामिल है। 
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आसपास के ठेकों से शराब लेकर इसे फुटकर में महंगे दाम पर बेचकर पैसा कमाने के लालच में थे जिन्हें पुलिस ने अवैध शराब सहित काबू कर लिया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में अवैध शराब अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।