back to top
Thursday, July 23, 2026
Home Blog Page 72

पृथला में विकास-भाईचारे और खुशहाली के लिए कांग्रेस के पक्ष में करें मतदान : रघुबीर तेवतिया

0
पृथला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी का दर्जनभर सभाओं में हुआ जोरदार स्वागत

फरीदाबाद,22 सितम्बर
(रूपेश देव)
। 
पृथला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवाद एवं पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने रविवार को अपने चुनावी प्रचार अभियान के तहत पृथला क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक चुनावी सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्याला गांव से शुरू हुआ चुनावी प्रचार अभियान असावटी, जनौली बघेल चौपाल, जाजरू, मलेरना, साहुपुरा व सागरपुर में जारी रहा। उनका काफिला जहां-जहां से भी निकला लोगों ने सडकों पर आकर उनका पुष्पवर्षा कर व मिठाई खिलाकर अपने खुले समर्थन का ऐलान भी किया वहीं चुनावी सभाओं में पगडी बांधकर जोरदार स्वागत कर विजयी आर्शीवाद भी दिया।


photo%20tewatia

सभाओं में भारी भीड से गदगद कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर सिंह तेवतिया ने कहा कि 5 अक्तूबर को होने वाला चुनाव अपने पृथला विधानसभा क्षेत्र की दशा और दिशा बदलने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि आज मैं आपके पास सहयोग व वोट रूपी समर्थन के लिए आया हूं। अगर इस बार आपका साथ रहा तो विधायक बनने के बाद समूचे पृथला क्षेत्र में विकास की कमी नहीं रहने देंगे वहीं युवाओं को रोजगार देंगे। अच्छी कानून व्यवस्था देंगे साथ-साथ बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा के इंतजाम भी किए जाएंगे वहीं विकास और भाईचारा ही मेरी पहली प्राथमिक्ता होगी और मैं कभी भी अपनी चादर पर आंच नहीं आने दूंगा। क्योंकि पिछले दस साल में यहां के लोगों को सिर्फ भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व मंहगाई के अलावा कुछ नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल नफरत और भाई को भाई से लडाकर फूट डालो और राज करो की नीति पर कार्य किया है। किसान, व्यापारी, कर्मचारी, महिला, युवा, कमेरे व कामगार तथा हर वर्ग अपने-आपको ठगा सा महशूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र की एक-एक गारंटी पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान की गारंटी है। भाजपा की गारंटी तो जुम्ले निकले हैं लेकिन कांग्रेस की सरकार बनते ही जो वादे हमने आपसे किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। कांग्रेस प्रत्याशी ने लोगों के समक्ष वादा किया कि कांग्रेस के हाथ के पंजे पर मुझे दिया गया एक-एक वोट आपके क्षेत्र की ख़ुशहाली व 36 बिरादरी व हर वर्ग के भाईचारे में सहायक होगा। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील भी की।


गरीब, पिछड़ा व दलित विरोधी भाजपा को वोट की चोट से सिखाओ सबक: रघुबीर तेवतिया

0

समस्त पृथला सैन समाज ने बडी सभा का आयोजन कर कांग्रेस प्रत्याशी का दिया समर्थन

फरीदाबाद,17सितम्बर
(रूपेश देव)
। 
पृथला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया के चुनावी अभियान को आज उस समय बडा बल मिला जब समस्त पृथला सैन समाज ने एकजुट हो एक बडी सभा का आयोजन कर पृथला क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को खुलकर अपना समर्थन देते हुए चुनाव में विजयी आर्शीवाद दिया। पृथला में आयोजित इस विशाल जनसभा में हजारों की संख्या में उपस्थित सैन समाज के लोगों ने पूर्व विधायक रघुबीर तेवतिया को पगडी बांधकर जहां अपने अपने समर्थन का ऐलान किया वहीं शेष बचे हुए दिनों में क्षेत्र में प्रचार व प्रसार में भी जुट जाने का आश्वान दिया।

photo%20Raghubir%20tewatia%20prithla

सभा में भारी भीड से गदगद पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने लोगों को भावनात्मक जोडते हुए कहा कि लोगों के चेहरों पर मुस्कान बता रही है कि सैन समाज ने कांग्रेस को जिताने का पक्का मन बना लिया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह अपने इस जोश और उत्साह को बढाते हुए एकजुट हो कांग्रेस पार्टी के चुनाव निशान हाथ के पंजे पर मोहर लगाकर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करें जिससे कि आने वाले समय में हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस की सरकार बन सके और पृथला क्षेत्र को फिर से विकास व रोजगार में प्रधानता दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि गरीब, दलित व पिछड़ा वर्ग विरोधी मानसिकता से ग्रस्त भाजपा को वोट की ताकत से सबक सिखाने का सही समय आ गया है। क्योंकि लोकतंत्र में वोट ही सबसे बडी ताकत होती है, इसलिए अपनी वोट की ताकत का एहसास कराओ। जिससे कि इन जुम्लेबाजों का सबक सिखाया जा सके।


 उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की गारंटी पर विश्वास है, क्योंकि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने हमेशा आम गरीब, किसान, मजदूर, कमेरे, दलित, पिछडों व युवा-महिला तथा बेरोजगारों के हितार्थ कार्य  किए हैं। जबकि उसके उलट भाजपा के दस वर्ष के शासन में पृथला क्षेत्र की विकास व रोजगार के मामले में जो दुर्गति हुई है वह किसी से छिपी नहीं है। इसलिए अब समय है कि सब एकजुट हो जाओ और अपने आप को कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर तेवतिया बनकर चुनाव लड़ो। कांग्रेस सरकार बनने पर फिर से पृथला क्षेत्र को ईमानदारी, विकास व रोजगार देंगे।

इस मौके पर समस्त पृथला सैन समाज के डॉ. प्रवीण, अमर सिंह, कपिल सरपंच नाई नंगला, किशन सरपंच सिकरौना, ऋषि, महावीर रामकिशोर, जगदीश मास्टर फतूहपुर, सतबीर गदपुरी, कुंवरपाल, अरसद, नदियापुर, डॉ. हरिचंद, संदीप मछगर, नेताजी रमेश, साहुपुरा, सतीश मैम्बर आदि पृथला क्षेत्र के विभिन्न गावों के सैन समाज के लोग मौजूद थे।

इसके उपरांत कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर तेवतिया ने घाटौट, सदरपुर, नाई नंगला, भगवान नगर, प्याऊ नंगला, बढऱाम व खजूरका में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जहां उनका फुलमालाओं व पगडी बांधकर जोरदार स्वागत किया गया।


कांग्रेस सरकार बनने पर बुजुर्गों को दी जाएगी 6 हजार रुपए पेंशन : विजय प्रताप

0

तीन महीने में सीवर मुक्त कर देंगे बडख़ल विधानसभा को : विजय प्रताप

फरीदाबाद,16सितम्बर
(रूपेश देव)
। 
प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद तीन महीने के अंदर न तो आपको कहीं सीवर बहता हुआ मिलेगा, न कहीं कचरा मिलेगा और न ही टूटी सडक़ें मिलेंगी। विजय प्रताप सिंह ने क्षेत्र की जनता से वादा करते हुए बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-21डी, एसजीएम नगर, सेक्टर-48 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, एनआईटी 5 के, जे ब्लॉक, फ्रूट गार्डन, फतेहपुर चंदीला, नालंदा अपार्टमेंट सेक्टर-21सी, ग्रीनफील्ड कॉलोनी में ताबड़तोड़ जनसभाओं का सम्बोधित किया। 

16fbd02


उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर हर परिवार का एक कार्ड बनेगा जिसकी कीमत एक हजार से लेकर 1500 रुपए होगी। लेकिन, इस कार्ड से एक परिवार को 25 लाख रुपए का मुफ्त इलाज मिलेगा। विजय प्रताप ने कहा कि जो गाय के नाम पर वोट मांगते हैं, वो ही गौमाता के नाम पर पैसे डकार रहे हैं। गौसेवा आयोग का 100 करोड़ का बजट है, लेकिन गायों के लिए कोई काम इन लोगों ने नहीं किया।

 विजय प्रताप ने वादा किया कि तीन महीने के अंदर आपको शहर में आवारा पशु, गाय व बैल नहीं मिलेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने आपके 10 साल बर्बाद कर दिए हैं, आज भी लोग सडक़, सीवर एवं पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। 2 घंटे से भी अधिक समय से इंतजार कर रहे लोगों को विजय प्रताप ने कहा कि आप लोगों की तपस्या व्यर्थ नहीं जाएगी। एसजीएम नगर क्षेत्र में लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरी कॉलोनी को पक्का करने का काम हम करेंगे। विजय प्रताप ने कहा कि 24 घंटे आपकी सेवा में हाजिर रहूंगा। मेरा घर आप लोगों के लिए हमेशा खुला रहता है, किसी भी समय आकर आप अपनी बात, अपनी समस्या रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने मौका दिया तो बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदलकर रख दूंगा। 

आप लोगों का प्यार और आशीर्वाद ही मेरी ताकत है। कांग्रेस पार्टी में ही जनता का हित जुड़ा हुआ है, किसान, मजदूर, सरपंच, युवा एवं महिलाएं सभी को पूरा मान-सम्मान देने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है। लोगों को बिजली, पानी सडक़, सीवर जैसी सुविधाओं के लिए जूझना नहीं पड़ेगा, बल्कि शहर को हाईटेक सिटी बनाने की तरफ हमारा फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं भारतीय जनता पार्टी अपने दस साल के शासनकाल में नाहर सिंह स्टेडियम को पूरा नहीं करवा पाई, लेकिन सरकार आने पर शहर में स्पोर्टस सिटी लाने का काम आपका यह सेवक, आपका भाई करेगा। उसके लिए बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में मैंने जगह भी चिन्ह्ति कर रखी है। हमारे क्षेत्र के युवाओं, खिलाडिय़ों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं यहीं पर मिलेंगी। इसके अलावा सैक्टर-48 में हेल्थ सेंटर, सामुदायिक केन्द्र, स्कूल खोला जाएगा। इसलिए आपसे अपील है कि आगे बढकऱ बडख़ल के विकास में अपना योगदान दें, आगे का काम हमारा होगा। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने दोनों हाथ उठाकर विजय प्रताप को जीत का आशीर्वाद दिया और कहा कि बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से विजय प्रताप को दिलाएंगे हरियाणा में सबसे बड़ी जीत।


हरियाणा में बनेगी कांग्रेस की सरकार, पृथला क्षेत्र के विकास और सम्मान की जिम्मेदारी मेरी: रघुबीर तेवतिया

0

पृथला क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ने एक दर्जन चुनावी सभाओं में मांगा लोगों से समर्थन

फरीदाबाद,16सितम्बर
(रूपेश देव)
। 
पृथला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर सिंह तेवतिया ने सोमवार को अपने चुनावी अभियान के तहत एक दर्जन चुनावी सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। क्षेत्र के गांव पृथला, सहराला, छापरौला, हरफली, गदपुरी, सोफ्ता, डूंडसा व सीकरी आदि गांवों आयोजित चुनावी सभाओं में जहां उनका लोगों द्वारा पगडी बांधकर गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया वहीं समाज की ओर से पगडी बांधकर व फूलों की बडी माला पहनाकर अपने खुले समर्थन का विजयी आर्शीवाद भी दिया गया। ग्रामीण सभाओं में भी हजारों की भी देखने को मिला।  

Raghubir%20Tewatia%20photo


सभाओं में भारी भीड से उत्साहित कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर तेवतिया ने कहा कि आपकी हाजरी और उत्साह बता रहा है कि इस बार आपने कांग्रेस को विजयी बनाने का पक्का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि देहात पृष्ठभूमि के इस क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में एकतरफा हवा चलती जा रही है और पंच-सरपंच, जिला पार्षद व् ब्लॉक समिति के सदस्यों व ग्रामीणों के समर्थन से दिन-प्रतिदिन कांग्रेस का ग्राफ बढा है। क्योंकि यह चुनाव भ्रष्टाचार और ईमानदारी पर आकर खडा हो गया है और आप ईमानदारी को चुन रहे हैं जिसकी आवाज समूचे प्रदेश में जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पृथला क्षेत्र विकास व रोजगार में नंबर वन था। 


परन्तु आज भाजपा के कार्यकाल में  यह पृथला क्षेत्र अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहीा है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध न होने के कारण बेरोजगारी बढ गई है। विकास के नाम पर सिर्फ घोटाले ही हो रहे हैं। पिछले 10 सालों में क्षेत्र को दिशाहीन किया है। जुमलेबाजी की इस सरकार ने जनता को लूटने का काम किया है। औद्योगिक क्षेत्र के नाम से यह क्षेत्र मशहूर है लेकिन युवाओं के समक्ष बेराजगारी का संकट खडा होता जा रहा है। इसलिए एसी सरकार को उखाडकर फेंकना जरूरी है, ताकि लोगों के जीवन में फिर से खुशहाली आ सके। उन्होंने लोगों को अपनी भावनाओं से जोडते हुए कहा कि पृथला क्षेत्र को विकास की रफ्तार कांग्रेस पार्टी ने ही दी थी और अब कांग्रेस की सरकार बनने पर फिर से यहां विकास व रोजगार को गति दी जाएगी।


कांग्रेस के पक्ष किया मतदान बदलेगा तिगांव क्षेत्र की दशा और दिशा: रोहित नागर

0

तिगांव क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ने किया एक दर्जन चुनावी सभाओं को संबोधित

फरीदाबाद,16सितम्बर
(रूपेश देव)
।  
तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांगेस प्रत्याशी रोहित नागर ने आज सोमवार को अपने चुनावी प्रचार अभियान के तहत एक दर्जन गांव-व कॉलोनियों में आयोजित नुक्कड सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने डोर-टू-डोर अभियान चलाकर भी लोगों से आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर उनका फूलमलाओं से जोरदार स्वागत कर अपने समर्थन का ऐलान किया।

rohit%20nagar%202


लोगों से मिले अपार समर्थन से गदगद कांग्रेस पत्याशी रोहित नागर ने कहा कि आज जिसप्रकार से लोगों ने उनके प्रति प्यार व सम्मान दिखाया है वह उसे जीवनभर भुला नहीं सकते। उन्होंने कहा कि यह चुनाव तिगांव  क्षेत्र की दशा और दिशा बदलने का चुनाव है क्योंकि  पिछले 10 सालों में हमारे क्षेत्र की जो दुर्गति हुई है, वह आप सबसे छिपी नहीं है। 


भाजपा के राज में चारों ओर भ्रष्टाचार छाया रहा वहीं जाति-धर्म वर्ग विशेष की बात कर जुम्लेबाजी में लोगों की भावनाओं से खेल आपसी भाईचारे को बिगाडा गया है। इसलिए अब समय आ गया है,एक युवा को चुनकर विधानसभा में भेजें ताकि तिगांव क्षेत्र के नागरिकों के विकास के सपनों को पूरा किया जा सके। उन्होंने लोगोंं से वादा किया कि मुझे दिया गया एक एक वोट आपके क्षेत्र की ख़ुशहाली व 36 बिरादरी व हर वर्ग के भाईचारे में सहायक होगा। क्योंकि हरियाणा में एक तरफा कांग्रेस पार्टी की लहर चल रही है। कांग्रेस सरकार बनते ही तिगांव क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही मेरी पहली प्राथमिक्ताओं में शामिल रहेगा।


क्षेत्र के विकास की नई कहानी लिखुंगा : नयनपाल रावत

0

वीआईपी कल्चर खत्म करने का किया काम : नयनपाल रावत

फरीदाबाद,16सितम्बर
(रूपेश देव)
 
 पृथला विधानसभा क्षेत्र के विकास की नई कहानी लिखुंगा। पृथला विधानसभा क्षेत्र की जनता ही मेरा परिवार है और अपने परिवार की सेवा करना मेरा फर्ज है। नयनपाल रावत सोमवार को क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर, साहुपुरा खादर, अहसानपुर, दुल्हेपुर, लतिपुर, नंगला मोठूका एवं छायंसा में आयोजित जनसभा में पहुंचे जहां जोरदार तरीके से माला व पगड़ी पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

16fbd01


 इस अवसर पर नयनपाल रावत ने बड़े-बुजुर्गों, माता-बहनों को प्रणाम करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। उपस्थित भारी जनसमूह को सम्बोधित करते हुए नयनपाल रावत ने कहा कि क्षेत्र की माता-बहनों और जरूरतमंदों की मदद से कभी पीछे नहीं हटा और न ही हटूंगा। 24 घंटे, दिन-रात आपकी सेवा में हाजिर रहने वाला विधायक हूं। अब यह आपको देखना है कि आपको हाईटेक विधायक चाहिए, जहां आपको मिलने के लिए दलालों की जरूरत पड़े या आपके बेटे नयनपाल को जहां आप सभी के लिए खुला दरबार है। आपको विधायक से मिलने के लिए किसी की जरूरत नहीं पड़ती। सीधा आप विधायक से मुलाकात कर सकते हैं और अपनी बात रख सकते हैं। मैं यकीन के साथ कहता हूं इस जनसेवक को आप लोगों ने मौका दिया तो पृथला विधानसभा क्षेत्र की सेवा करने में कोई कसर बाकी नहीं छोडूंगा। पृथला विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करूंगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों के प्यार और आशीर्वाद से ही मुझे पहले ताकत मिली है और आगे भी आप लोगों का सहयोग जरूरी है। नयनपाल रावत ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों का ही काम लोगों को लूटना है।


 उन्होंने कहा कि आपने मुझे विधानसभा में भेजने का काम किया, तो इतना मेरा आपसे वादा है कि हरियाणा की राजनीति यहीं से चलेगी।  गांव शाहजहांपुर में करनेरा गांव के सरपंच सुधीर त्यागी ने कहा कि सभी सरपंचों ने एकमत होकर नयनपाल रावत को मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अगर किसी ने वीआईपी कल्चर खत्म करने का काम किया है, तो वह नयनपाल रावत ने किया है। गांव खजूरका से राजेश पंवार ने कहा कि नयनपाल रावत के साथ हम तन-मन-धन से हैं और उसे दोबारा चंडीगढ़ पहुंचाने का काम हम करेंगे।

 गांव जाजरू से सरपंच अजय डागर ने कहा कि नयनपाल रावत ने क्षेत्र के सभी किसानों की, सरपंचों की, युवाओं की लड़ाई लड़ी। नयनपाल रावत ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में क्षेत्र के लोगों को बिजली, पानी सडक़, सीवर जैसी सुविधाएं पहुंचाने के लिए जी तोड़ प्रयास किया और उम्मीद है आगे भी जारी रहेगा। गांव छायंसा निवासी राजेश भाटी ने आए हुए लोगों से अपील की, कि आगे बढकऱ नयनपाल रावत को विजयी बनाएं और पृथला के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि नयनपाल ही एक ऐसा विधायक है, जिसको किसी पार्टी की जरूरत नहीं, जनता ही उसकी पार्टी है। जनौली के बलदेव एवं मोहना के दानी सरपंच ने भी नयनपाल रावत के समर्थन में वोट मांगे और विजयी बनाने का आश्वासन दिया।


भाजपा राज में किसान-कमेरे सहित हर वर्ग रहा त्रस्त: रघुबीर तेवतिया

0

पृथला क्षेत्र के नरहावली में कांग्रेस प्रत्याशी का हुआ जोरदार स्वागत

फरीदाबाद,15सितम्बर
(रूपेश देव)
 
पृथला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर सिंह तेवतिया ने कहा कि आज किसान, कमेरे, महिला, कर्मचारी हर सहित वर्ग अपने आपको ठगा सा महशूस कर रहा है। भाजपा की गरीब विरोधी नीतियों के चलते जहां बेराजगारी बढ़ रही है वहीं घपले-घोटालों का राज चल रहा है। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं है और पोर्टल व फैमिली आईडी के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। वहीं विकास के नाम पर कुछ दिखाई नहीं देता और विकास के नाम पर सिर्फ घोटाले ही हो रहे है। 

photo%20Raghubir%20TEwatia


जहां सडकों का बुरा हाल है वहीं सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग आज फिर से भूपेन्द्र सिंह हुडडा सरकार के राज को याद कर रहे है क्योंकि फरीदाबाद और पलवल जिले में जितनी भी विकास योजनाएं दिख रही है वह सब हुड्डा साहब की ही देन है। उन्होंने लोगों को आश्वास्त किया कि कांग्रेस सरकार बनते ही फिर से पृथला क्षेत्र में विकास और रोजगार की रफ्तार बढाई जाएगी। श्री तेवतिया आज अपने चुनावी प्रचार अभियान के तहत पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव नरहावली में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सभा में हजारों लोगों की उपस्थिति में कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर तेवतिया को जहां पगडी बांधकर सम्मानित किया गया वहीं उन्हें फूलों की एक बडी माला पहनाकर अपने समर्थन और सहयोग का भी आश्वासन दिया।


सभा में भारी भीड से उत्साहित हो लोगों की होंसलाअफजाही करते हुए रघुबीर तेवतिया  ने कहा कि लोगों के जोश से आज कांग्रेस का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है जिससे विपक्षी पार्टियां निराश हताश  हैं। भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं। जनता इनके जुमलों को अच्छी तरह जान चुकी है और जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने नागरिकों से कांग्रेस के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए पृथला क्षेत्र विकास के पथ पर ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में पृथला क्षेत्र को दिशाहीन किया है। जुमलेबाजी की इस भाजपा सरकार ने जनता को लूटने का काम किया है। ऐसे में अब वक्त आ गया कि इन जम्लेबाज भाजपाईयों को अपनी वोट की ताकत से अपनी शक्ति का परिचय कराकर कांग्रेस के पक्ष में भारी संख्या में मतदान कर पृथला क्षेत्र की हरियाणा में अलग पहचान कायम करें।

इसके उपरांत पृथला क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. नीतू मान प्याला ने भी एक सभा का आयोजन कर कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर तेवतिया को अपना समर्थन देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आज के राजनैतिक हालातों में कांग्रेस की सरकार हरियाणा में बन रही है ऐसे में वह अपने साथियों सहित कांग्रेस प्रत्याशी को अपना पूर्ण समर्थन दे रही हैं जिससे कि पृथला का समुचित विकास हो सके। वहीं उन्होंने दूधौला, नंगला भीखू, सिकंदरपुर, भुर्जा में भी आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।

 

तिगांव क्षेत्र का सर्वागीण विकास की पहली प्राथमिक्ता: रोहित नागर

0

जेपी नागर, जगत सिंह नागर व यशपाल नागर ने तिगांव में कांग्रेस चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ

फरीदाबाद,15सितम्बर
(रूपेश देव)
। 
 तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर ने आज तिगांव अनाज मंडी में बनाए गए अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कर विधिवत शुभारंभ कर चुनावी प्रचार का आगाज कर दिया। चुनावी कार्यालय का उद्घाटन तिगांव 84 के बडे नेता जेपी नागर और जगत सिंह नागर एडवोकेट ने  रिबन काटकर किया।



Rohit%20Nagar


 इस अवसर पर भारी संख्या में तिगांव चौरासी के लोग मौजूद थे जिन्होंने एकमत से रोहित नागर को अपना विजयी आर्शीवाद दिया। वहीं सभा में उपस्थित भारी संख्या से गदगद लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल नागर ने लोगों की भावनाओं से जुडते हुए कहा कि रोहित नागर 4 दिन पहले तक मेरा बेटा था लेकिन अब तिगांव क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी है इसलिए आज से वह अपने बेटे रोहित नागर को तिगांव चौरासी को सोंपता हूं तथा आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपका यह बेटा चौरासी  के मान-सम्मान को बढ़ाने का कार्य करेगा। 


 उन्होंने कहा कि आज समूचे हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की लहर चल रही है और निश्चित तौर पर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी ऐसे में तिगांव विधानसभा क्षेत्र की 36 बिरादरी भी एकमत हो कांग्रेस के पक्ष में मतदान करे और पिछले दस सालों से बदहाल इस तिगांव क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके। इस मौके पर तिगांव चौरासी के बडे नेता जेपी नागर और जगत सिंह नागर एडवोकेट ने भी अपने-अपने संबोधन में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर के पक्ष में भारी से भारी मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज युवाओं का जमाना है और रोहित नागर का युवा जोश और हमारा तजुर्बा तिगांव क्षेत्र को विकास के रास्ते पर ले जाएगा।

इस मौके पर तिगांव क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर ने दोनों हाथ जोडक़र तिगांव की धरती पर सर रखकर नमन करते हुए कहा कि वह तिगांव चौरासी की धरती पर जन्मे हैं, और आपका कर्ज वह आजीवन भी नहीं उतार सकते। उन्होंने लोगों से झोली फैलाकर वोटों की अपील करते हुए कहा कि आपने पूर्व में कई बार अनेकों को मौका दिया है इसबार आप मुझे भी अपना वोट रूपी आर्शीवाद दें मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि  विधायक बनने के बाद कांग्रेस सरकार में तिगांव क्षेत्र का समानता से विकास कराऊंगा और इस तिगांव चौरासी की पगडी को कभी झुकने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में हमारे तिगांव क्षेत्र की जो दुर्गति हुई है, वह किसी से छिपी नहीं है। भाजपा के राज में चहुुंओर भ्रष्टाचार और लूट का आलम रहा वहीं जाति-धर्म वर्ग विशेष की बात कर जुम्लेबाजी में लोगों की भावनाओं से खेल आपसी भाईचारे को बिगाडा गया है। इसलिए अब समय आ गया है कि कांग्रेस को चुनें जिससे कि कांग्रेस सरकार बनने पर तिगांव क्षेत्र का विकास हो सके।

इस मौके पर बेगराज नागर, रतिचंद मास्टर, महेन्द्र अधाना मास्टर, मास्टर दयाराम, बीर सिंह नम्बरदार, आजाद बदरौला, हामत अधाना, राकेश, राजेन्द्र नागर, अजिराम, हरिचंद सरपंच, योगेन्द्र मास्टर, सुन्दर, जिले थानेदार, करतार, गोपाल प्रधान, सुन्दर मैम्बर, गजराम जेलदार, गुड्डू, होशियार जेलदार, ब्रह्म ठेकेदार,  अंजे नागर, रामजीत पहलवान, अजयपाल जेलदार आदि मुख्यरूप से मौजूद थे।


सरकार बनने के तीन महीने के अंदर दिला देंगे सीवर की समस्या से मुक्ति : विजय प्रताप

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,14 सितम्बर
(रूपेश देव)
। 
हरियाणा में कांग्रेस सरकार आते ही सबसे पहले लोगों को सीवर की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। इसके अलावा कांग्रेस घोषणापत्र में हमने स्पष्ट किया है कि बुजुर्गों को 6 हजार रुपए पेंशन, महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर मात्र 500 रुपए में और 300 यूनिट बिजली फ्री दी जायेगी। 

WhatsApp%20Image%202024 09 14%20at%208.51.30%20PM

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर प्रदेश के प्रत्येक परिवार का एक कार्ड बनाया जायेगा, जिससे किसी भी अस्पताल में 25 लाख तक का इलाज मुफ्त होगा।  बड़खल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप एसजीएम नगर 33 फीट रोड पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की कुनीतियो और कुशासन से प्रदेश का हर वर्ग दुखी है। बड़खल विधानसभा क्षेत्र पिछले 10 वर्षों में सड़क, सीवर, बिजली की समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही पोर्टलों की लूट से जनता को मुक्ति दिलाई जाएगी। 
WhatsApp%20Image%202024 09 14%20at%208.51.31%20PM

आज भी गांव में इतने लोग रहते हैं, जो इंटरनेट और स्मार्ट फोन से दूर, ऐसे में पोर्टल वाली सरकार कैसे कर पाएगी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का भला।  इस मौके पर उपस्थित लोगों ने पगड़ी पहनाकर विजय प्रताप सिंह का सम्मान किया और विजय श्री का आशीर्वाद दिया।

तिगांव विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार राजेश नागर और फरीदाबाद से प्रत्याशी विपुल गोयल का ग्रेटर फरीदाबाद में जोरदार स्वागत।

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,14 सितम्बर
(रूपेश देव)
।  
भाजपा के तिगांव विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक राजेश नागर और फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री विपुल गोयल के समर्थन में रियल एस्टेट वर्ग खुलकर साथ आ गया। 

WhatsApp%20Image%202024 09 14%20at%207.03.06%20PM

रियल एस्टेट से जुड़े व्यापारियों ने दोनों भाजपा प्रत्याशियों को ग्रेटर फरीदाबाद बुलाकर सम्मानित किया और पूर्ण सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय में ग्रेटर फरीदाबाद एक व्यवस्थित शहर के रूप में बसाया जा रहा है जहां रहने वालों को अगले 50 साल के हिसाब से संसाधन दिए जा रहे हैं। यह दूरंदेशी ही भाजपा को सर्वप्रिय पार्टी बनाती है। ऐेसे में हम चाहते हैं कि केंद्र की तरह प्रदेश में भी भाजपा तीसरी बार सरकार बनाए। 
WhatsApp%20Image%202024 09 14%20at%207.03.10%20PM

इस अवसर पर राजेश नागर ने कहा कि रियल एस्टेट वर्ग ने हमेशा हमारा साथ दिया है और आज इस वर्ग के सहयेाग से ही इतना सुंदर शहर बसाने का सपना पूरा हो रहा है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी सुविधा देने का सपना ग्रेटर फरीदाबाद में पूरा हो रहा है। इसमें हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की दूरंदेशी का भी बड़ा योग दान है। उन्होंने कभी भी विकास की किसी योजना को मना नहीं किया। वहीं विपुल गोयल ने कहा कि उनको बड़ी खुशी होती है जब शहर के लोगों को संपन्न होते देखता हूं। मेरे शहर में भाजपा के अंत्योदय का सपना पूरा होते दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। इसमें हर वर्ग का सहयोग होगा और हर वर्ग का विकास होगा। 
इस अवसर पर प्रोपर्टी मास्टर के गोल्डी अरोडा, पारस राय सहित जुगल ढींगरा, भाजपा नेता सुरेंद्र बिधूड़ी, अमित भारद्वाज, अरविंद चंदीला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।