फरीदाबाद,17 अगस्त
(रूपेश देव)। कांग्रेस के नेता विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रवासी उत्तरखंडियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा के समक्ष मांगे रखी। फऱीदाबाद प्रवासी सम्मेलन में प्रवासी उत्तराखंड के संगठन ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चौ०भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी का उत्तराखण्ड की पारंपरिक टोपी पहना कर उनका स्वागत किया।
विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रवासी उत्तरखंडियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा के समक्ष रखी मांगे
कांग्रेस सरकार बनने पर प्रवासी कल्याण बोर्ड का करेंगे गठन : भूपेंद्र हुड्डा
फरीदाबाद,17 अगस्त
(रूपेश देव)। प्रवासियों ने कड़ी मेहनत से हरियाणा के निर्माण में अपना सहयोग दिया है। आपने उद्योगों के विकास और निवेश में बढ़ोतरी के लिए अहम रोल अदा किया है। प्रदेश में अनेक फैक्ट्रियां प्रवासियों के सहयोग से ही आईं हैं। कांग्रेस सरकार के समय प्रवासियों के इस योगदान का सम्मान करते हुए अनेक योजनाएं चलाईं गईं थीं और कामगारों को बसाने के लिए 10000 फ्लैट दिए गए थे। लेकिन भाजपा सरकार ने प्रवासियों के 10 हजार घरों पर बुलडोजर चलवा दिया। यानी कांग्रेस ने बसाया था, बीजेपी ने उजाड़ा है। लेकिन जल्द ही हरियाणा से बीजेपी की विदाई होने जा रही है और फिर कांग्रेस सरकार बनने पर प्रवासियों के मान-सम्मान को बढ़ाने के लिए प्रवासी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। यह घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फरीदाबाद में आयोजित भोजपुरी अवधी समाज प्रवासी सम्मेलन में की। सम्मेलन में उनके साथ हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान भी मौजूद रहे।
विभाजन पीड़ितों के साहस और बलिदान को नमन – विपुल गोयल
फरीदाबाद,15 अगस्त
(रूपेश देव)। फरीदाबाद के सेक्टर 12 में स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कान्वेंशन हॉल में कल सांय प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री विपुल गोयल द्वारा “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें विभाजन के दौरान हुए त्रासदी और संघर्ष की यादें ताजा की गईं। आपको बतादें पुरे देश में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर विपुल गोयल ने विभाजन पीड़ितों के साहस और बलिदान को नमन किया और वरिष्ठ नागरिक प्रभ दयाल भाटिया व भाटिया सेवक समाज के प्रधान मोहन सिंह भाटिया को शॉल व फूल मालाओ से सम्मानित भी किया जो उस दौर के साक्षी थे जिन्होंने बहुत करीब से भारत – पाकिस्तान के बंटवारे के वक़्त हुई त्रासदी और जुर्म के सच को देखा था।
इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा की जो लोग पाकिस्तान बंटवारे में भारत आकर बसे थे ये सभी लोग रिफ्यूजी नही है बल्कि ये पुरुषार्थी है जिन्होंने फरीदाबाद में संघर्ष करके अपने आपको ना केवल स्थापित किया है बल्कि बड़े- बड़े उद्योग लगाकर हजारों लोगों को रोजगार भी दिया व न्यू इंडस्ट्रियल टाउन बसाया। इस मौके पर पंजाबी समाज ने प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल से मांग रखी की ऐसे परिवारों को रिफ्यूजी कहने वालो के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगना चाहिए।
इस दौरान अपने संबोधन में गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा विभाजन पीड़ितों के कल्याण के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने विभाजन पीड़ितों के पुनर्वास और उनके जीवन को सम्मानजनक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं के माध्यम से हमने आवास, आर्थिक सहायता, और सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दी है।”
श्री गोयल ने इस अवसर पर देश की सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज हमारी सीमाएं अधिक सुरक्षित हैं, और आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति स्पष्ट और कठोर है। देश की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है, और हमारी सरकार हर प्रकार की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।” अपने भाषण में गोयल ने पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए भी कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन राज कुमार राज ने किया।
इस आयोजन के अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने देशवासियों से एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “यह स्मृति दिवस हमें विभाजन की त्रासदियों से सीख लेकर एक मजबूत और अखंड भारत का निर्माण करने की प्रेरणा देता है। पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने अपने सम्बोधन में उन सभी परिवारों के संघर्ष और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने विभाजन की विभीषिका का सामना किया और उन्होंने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस मौके पर आरएस गाँधी, आर के चिलाना, संजय बत्रा, राजेश भाटीया, नीरज चावला, पवन डाबर, राज कुमार राज, अर्जुन डाबर, अशोक ढींगरा, देवराज गोगिया, विजय गाँधी, बोधराज मक्कड़, मनीष राघव, अजय सोनी उर्फ़ टीटू, सोनू शर्मा, पार्थ पाराशर, दलीप खट्टर, वीरेंद्र मखिजा, सतीश प्रणामी, रविंद्र राणा, अशोक सेठी, भीम अरोड़ा, डॉ अश्वनी नागपाल, संजीव सहगल, विनोद कांत, संधू सरदार, पंडित सुरेन्द्र बबली, निवर्तमान निगम पार्षद नरेश नम्बरदार, नवल किशोर गर्ग, सुरजीत अधाना जिला पार्षद, धर्मपाल पूर्व पार्षद नगर निगम, सीमा भारद्वाज व अन्य मौजीज लोगों के साथ कई सेक्टर व कॉलोनी से आरडब्लूए प्रधान भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने स्वतंत्रता दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा,लोगों का उमड़ा हुजूम
फरीदाबाद,15 अगस्त
(रूपेश देव)। भारतीय अस्मिता के महापर्व 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर बल्लभगढ़ के कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज के नेतृत्व में हजारों लोगों ने किसान भवन से शुरू करते हुए विष्णु कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी होते हुए छज्जुराम रोड मलेरना रोड तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान जगह जगह कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज का फूल-मालाओं, ढोल नगाड़ों एवं भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
विजय प्रताप सिंह ने गांव पाली स्कूल एवं एसजीएम नगर के शक्ति पीठ पब्लिक स्कूल में लहराया तिरंगा
फरीदाबाद,15 अगस्त
(रूपेश देव) : 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने गांव पाली के राजकीय बाल विद्यालय में ध्वजारोहण किया व सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके अतिरिक्त एसजीएम नगर स्थित शक्ति पीठ पब्लिक स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए उन्होंने तिरंगा फहराया और देशभक्तों को सलामी दी।
लड़ाई झगड़ा व लूट के मामले में फ्रैक्चर गैंग के 2 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद,13 अगस्त
(रूपेश देव)। डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश व एसीपी क्राइम अमन यादव के मार्ग दर्शन में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने लड़ाई झगड़ा व लूट के मामले में फरार चल रहे फ्रैक्चर गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अमृता अस्पताल फरीदाबाद में अंग दाताओं और उनके परिवारों को सम्मानित किया गया
फरीदाबाद,13 अगस्त
(रूपेश देव)। अमृता अस्पताल फरीदाबाद में अंग दान के महत्व को बढ़ावा देने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक अंग दाता और दाता परिवार सत्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उन लोगों और परिवारों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अंग दान कर दूसरों के जीवन को बचाया है।
भाला फेंक में गोल्ड व ब्रोंज जीतने वाले हर्ष व मनीष ने विधायक राजेश नागर से लिया आशीर्वाद
फरीदाबाद,09 अगस्त
(रूपेश देव)। तिगांव के विधायक राजेश नागर ने राष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड और ब्रोंज जीतने वाले हर्ष खारी और मनीष को बधाई एवं आशीर्वाद दिया। नागर ने कहा कि युवाओं को खेलों में भी अपना भविष्य देखना चाहिए।
महिलाओं के सम्मान में सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है – उषा प्रियदर्शी
फरीदाबाद,07 अगस्त
(रूपेश देव)। आज जिला बाल कल्याण परिषद गुरुग्राम ने तीज महोत्सव को डॉ सुषमा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में एवं उपायुक्त एवं अध्यक्ष श्री निशांत कुमार यादव अतिरिक्त उपायुक्त श्री हितेश कुमार दिशा निर्देश में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा प्रियदर्शी रही। मुख्य अतिथि ने महिलाओं एवं बच्चों को हरियाली तीज की शुभकामना देते हुए कहा कि बाल कल्याण परिषद बच्चों एवं महिलाओं के कल्याण बहुत अच्छा कार्य कर रहा है मैं इस कार्यक्रम में सभी आयोजकों को हार्दिक बधाइयां देती हूं।
भाजपा “हर घर तिरंगा” लगाकर मनाएगी आजादी का अमृत महोत्सव – विपुल गोयल
गुरुग्राम/फरीदाबाद,07 अगस्त
(रूपेश देव)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वर्ष 2022 से शुरु किये गए अभियान के तहत आज गुरुग्राम के गुरु कमल कार्यालय पर “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय अहम बैठक की है। इस महत्वपूर्ण पहल का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल कर रहे हैं, जिन्हें शीर्ष नेतृत्व ने इस अभियान का संयोजक नियुक्त किया है। दिनांक 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक पूरे देश में हर घर पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य भाजपा द्वारा तय किया गया है। उक्त बैठक में सभी शीर्ष नेताओं ने अपने-अपने विचार रखें।





















