फरीदाबाद,04 सितम्बर
(रूपेश देव)। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जसलीन कौर द्वारा आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए पल्ला थाने की टीम ने जबरन वसूली करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
धमकी देकर जबरन वसूली करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसी नगर की झुग्गियों में युवा भाजपा नेता अमन गोयल का जोरदार स्वागत
फरीदाबाद,04 सितम्बर
(रूपेश देव)। फरीदाबाद के नीलम-बाटा रोड़ पर स्थित एसी नगर के विभिन्न ब्लॉकों में युवा भाजपा नेता अमन गोयल का कल रात सम्मान समारोह में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर एसी नगर के निवासियों ने पूर्व मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल के भतीजे अमन गोयल से कॉलोनी के विकास के लिए विभिन्न मांगें रखीं।
आर्यन मर्डर केस में क्राइम ब्रांच ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
फरीदाबाद,03 सितम्बर(रूपेश देव)। पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देश तथा एसीपी क्राइम अमन यादव के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने आर्यन मर्डर केस में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शराब तस्कर को पुलिस ने किया काबू,100 पेटी अवैध शराब, 1 गाड़ी, 2 स्कूटी व 1 मोटरसाइकिल जब्त
फरीदाबाद,02 सितम्बर (रूपेश देव)। डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह द्वारा शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए सूरजकुंड थाने की पुलिस टीम ने शराब तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों का नाम रोशन कर रहे हैं विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी : धर्मपाल यादव
फरीदाबाद,31 अगस्त
(रूपेश देव)। जिले में चल रही जिलास्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के खिलाडिय़ों ने विभिन्न खेलों में प्रदर्शन करते हुए प्रथम व द्वितिया स्थान पाकर विद्यालय का नाम जिले में रोशन किया। शनिवार को स्कूल में पहुंचने पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय को एक के बाद एक मिल रहीं सफलताओं के लिए स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने विजेताओं को बधाई दी और उनकी निरंतर सफलता की कामना की।
छात्रों की आवाज उठाने का भाजपा ने दिया ईनाम, 367 दिन संघर्ष करने के बाद दुबारा मिला दाखिला : कृष्ण अत्री
फरीदाबाद,29 अगस्त
(रूपेश देव)। मेरा कसूर सिर्फ इतना है कि मैं लगातार छात्र हितों की आवाज उठाता आया हूं जिस कारण मुझे 367 दिन का संघर्ष करना पड़ा क्यूंकि मैं कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई का कार्यकर्ता हूं। उक्त वाक्य हरियाणा एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने आज एक प्रेस वार्ता में कहे। प्रेस वार्ता का आयोजन सेक्टर 16 स्थित पं. जवाहर लाल नेहरू कॉलेज के मैन गेट पर किया गया।
केबल तार की चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ टीम ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
फरीदाबाद,28 अगस्त
(रूपेश देव)। पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशानिर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ इंचार्ज अशोक कुमार व उनकी टीम ने हुड्डा विभाग की तरफ से लगाई जा रही केबल की चोरी करने के अभियोग में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर को ताऊ शोक
फरीदाबाद,28 अगस्त
(रूपेश देव)। तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर के ताऊ प्रताप सिंह नागर का 90 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और करीब डेढ़ महीने से स्थानीय मेट्रो अस्पताल में भर्ती थे, जहां आज दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली।
श्रीकृष्ण भगवान ने हमें हर कर्म करके दिखाया – राजेश नागर
फरीदाबाद,26 अगस्त
(रूपेश देव)। तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने केवल कहा नहीं बल्कि हमें हर कर्म करके दिखाया। क्योंकि वह जानते हैं कि मानव को हर बात पर शंका करने की आदत है। वह आज मान लेगा लेकिन आने वाले समय में उस पर अविश्वास करेगा। वह सेक्टर 37 स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने से मिलती है आत्मिक शांति : लखन सिंगला
फरीदाबाद,26 अगस्त
(रूपेश देव)। जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर सेक्टर-9 स्थित सनातन धर्म मंदिर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस हवन यज्ञ में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने शिरकत की और यज्ञ में आहुति डालकर समाज में सुख-समृद्धि की कामना की।










.jpg)

