back to top
Thursday, July 23, 2026
Home Blog Page 75

युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने की यादव सभा के जन्माष्टमी महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,26 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल के भतीजे और युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने यादव सभा द्वारा आयोजित भव्य जन्माष्टमी महोत्सव में हिस्सा लिया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी और यादव समाज के प्रति अपनी श्रद्धा और प्यार प्रकट किया।

IMG 20240826 WA0362
अमन गोयल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यादव समाज से हमें हमेशा असीम स्नेह और आशीर्वाद मिला है और विपुल गोयल हमेशा इस समाज के प्यार के ऋणी रहेंगे। अमन गोयल ने कहा कि आप सभी के सहयोग और समर्थन ने हमेशा गोयल परिवार को राजनीति के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है और हम इस भरोसे को बनाए रखने के लिए संकल्पित हैं। 
IMG 20240826 WA0365
अमन गोयल ने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि यादव समाज के कल्याण और विकास के लिए विपुल गोयल ने हमेशा तन-मन-धन से सेवा की है और भविष्य में भी इस सेवा को जारी रखेंगे।
IMG 20240826 WA0361
अमन गोयल ने यादव समाज के संगठनों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की भी प्रशंसा की, जिन्होंने समाज की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यादव समाज को जिस भी सहायता की आवश्यकता होगी, वह उन्हें जरूर उपलब्ध कराई जाएगी। 
महोत्सव के दौरान अमन गोयल ने कहा कि जन्माष्टमी का यह पर्व हमें आपसी सद्भाव और एकजुटता का संदेश देता है और हजारों की संख्या में बैठा जन समूह यादव समाज की एकजुटता का परिचय देता है और इस एकजुटता को बनाए रखने में यह समाज सबसे अग्रणी है।
इससे पहले संस्था के प्रधान हरी बाबू यादव और देवेंद्र यादव ने युवा भाजपा नेता अमन गोयल का मंच पर फूल मालाओं, शॉल ओढ़ाकार और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित भी किया।

पिछले 10 वर्षों में बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की हुई अनदेखी : विजय प्रताप

0
बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में विजय प्रताप ने किए ताबड़तोड़ कार्यकर्ता सम्मेलन

फरीदाबाद,25 अगस्त
(रूपेश देव)
 वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने अपना चुनावी बिगुल बजाते हुए रविवार को बडख़ल विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें अलग-2 स्थानों से लोग शामिल होने पहुंचे और आने वाले विधानसभा चुनावों में उनको जीत का भरोसा दिलाया। सूरजकुंड रोड स्थित राजविला बैंक्वेट में सुबह 8 बजे से दयालबाग, शिव दुर्गा विहार, खोरी, लक्कडपुर, अनंगपुर तथा ग्रीनफील्ड कॉलोनी के लोग पहुंचे। विजय प्रताप सिंह ने सभी से मुलाकात की और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि इस बार बूथ लेवल पर मजबूती से काम करना है, बूथ मजबूत होंगे तो परिणाम बेहतर साबित होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे से एसजीएम नगर के लोगों को आमंत्रित किया गया और उनकी चुनावों में ड्यूटियां लगाई गई।

IMG 20240825 WA0399
 इस मौके पर आए हुए लोगों ने अपने-2 सुझाव भी पेश किए। सायं 5 बजे से मेट्रो गार्डन में एनआईटी 1, 2, 3, 4 एवं 5 क्षेत्र के लोगों के लिए सम्मेलन रखा गया, जहां पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस बार जनता प्रदेश में बदलाव की ओर देख रही है। पूरे शहर में जलभराव, सीवर ओवरफ्लो, सडक़ें टूटी हुई हैं, लोग महंगाई, भ्रष्टाचार से त्रस्त है। इसी का नजीता रहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सीटें 10 से घटकर 5 पर आई। अब विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति नाजुक बनी हुई और प्रदेश की जनता बदलाव की ओर देख रही है। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने विजय प्रताप जिन्दाबाद के नारे लगाए और उनको विजयी बनाने का आशीर्वाद दिया। 

IMG 20240825 100509

कार्यकर्ता सम्मेलन में मीडिया से रूबरू होते हुए विजय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीब को मारने का काम किया है। लोगों को फैमिली आईडी, प्रोपर्टी आईडी के नाम से ठगा जा रहा है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, हरियाणा का एक तिहाई युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है। नौकरियों में जितनी भी पिछले 10 साल में भर्तियां निकाली गई, सभी का कोर्ट में स्टे चल रहा है। यहां तक नीट एग्जात में पेपर लीक हो जाते हैं। 
IMG 20240825 183509
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अलग-2 जगह पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। ये वो टीम है जो हमारा इलेक्शन लडऩे का काम करेगी। विजय प्रताप ने कहा कि आज पूरा क्षेत्र बदहाली एवं दुर्दशा से त्रस्त है। पिछले 10 साल में भाजपा मेट्रो का एक पिलर नहीं लगा पाई, केवल घोषणाएं ही की गई। आज जरूरत है फरीदाबाद को बचाने की, कांग्रेस पार्टी पुन: फरीदाबाद को नंबर 1 बनाने का काम किया जाएगा। स्मार्ट सिटी को लेकर उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर 2 हजार करोड़ से अधिक का घोटाला किया गया है। 2250 रुपए स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर में लगाए जा चुके हैं और जिसका एरिया मात्र 8-10 किलोमीटर निर्धारित किया हुआ है। ऐेसे में आप एवरेज लगाएं तो प्रति किलोमीटर 200 से 250 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं, लेकिन हालात आपके सामने है। 
बडख़ल झील को भरने की बात पर उन्होंने कहा कि गंदे एवं सीवर के पानी से बडख़ल झील को भरा जा रहा है। 200 करोड़ रुपए बडख़ल झील के सौंदर्यकरण के नाम पर लगाकर अपनी जेबें भरने का काम किया है। अंत में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का उन्होंने आभार व्यक्त किया और चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ से फैलाई अच्छा काम करने की जागरूकता – विपुल गोयल

0
पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात

फरीदाबाद,25 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
आज पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, विपुल गोयल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस अवसर पर विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश में अच्छा काम करने की जागरूकता को एक नई दिशा दी है। गोयल ने आगे कहा की इस कार्यक्रम ने समाज के हर वर्ग में सकारात्मक सोच और अच्छे कार्यों की प्रेरणा दी है।

IMG 20240825 WA0265
विपुल गोयल ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारे देश में सकारात्मक बदलाव की एक लहर चल रही है। उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, युवा सशक्तिकरण, नारी शक्ति और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया है।” विपुल गोयल ने जनता से अपील की कि वे इस अभियान को और भी मजबूती से आगे बढ़ाएं। 
प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक सिपाही नारी शक्ति का सम्मान करने वाला है और आज हर क्षेत्र में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने उन महिलाओं का उदाहरण दिया, जिन्होंने अपने साहस और संकल्प के साथ समाज में बदलाव की दिशा तय की है।
विपुल गोयल ने इस मौके पर कहा, “पहले कभी किसी प्रधानमंत्री ने इस तरह से समाज में अच्छा काम करने वालों की हौसला अफजाई नहीं की। ‘मन की बात’ कार्यक्रम ने न केवल सामान्य नागरिकों को प्रेरित किया है बल्कि समाज के हर कोने में छिपी प्रतिभाओं को भी सामने लाने का काम किया है।”
कार्यक्रम के अंत में विपुल गोयल ने कार्यकर्ताओं को भी प्रेरित किया कि वे ‘मन की बात’ में बताए गए अच्छे कार्यों से सीख लेकर अपने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक नया स्वर्णिम अध्याय लिख रहा है और इसमें समाज के हर व्यक्ति का योगदान आवश्यक है।
इस मौके पर राजकुमार राज, नरेश नंबरदार निवर्तमान पार्षद, सुरजीत अधाना जिला पार्षद, अनूप सिंह, रोहतास तेवतिया, बाबू इब्राहिम, मनीष राघव, पार्थ पाराशर, सोनू शर्मा, राकेश इंजीनियर, संजय सिंह, अजय सोनी, कपिल पाराशर, पंडित वीके शास्त्री, जितेंद्र गर्ग, बशीर अहमद, नजर मोहम्मद, रमेश मंगला, बलराज, सुनीता, रजनी सिंह, कमल सैनी, श्यामबीर सिंह, रघुबीर सिंह, खुशीराम, जस्सी सरदार, भाव सिंह, रमन कपूर, राजू चौहान, कुलदीप सिंह, दीपक शाक्य, सुभाष भगत व अन्य सैकड़ो लोग मौजूद थे।

चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक किसी भी व्यक्ति को लाइसेंसी हथियार रखने पर प्रतिबंध – विक्रम सिंह

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,22 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
जिलाधीश विक्रम सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए शस्त्र अधिनियम 1959 के तहत सभी लाइसेंस धारकों को निर्देश देते हुए किसी भी प्रकार के आग्नेयास्त्र और हथियार रखने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।

 

IMG 20240706 WA0309

जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि यह आदेश विभिन्न बैंकों/निजी बैंकों में तैनात अधिकृत सुरक्षा गार्डों के या विभिन्न एटीएम में तैनात अधिकृत सुरक्षा गार्डों तथा जिला फरीदाबाद में एटीएम में नकदी भरने और सुरक्षित परिवहन के लिए नकदी ले जाने वाली वैन में तैनात सुरक्षा गार्डों जिनके पास हथियार रखने के लाइसेंस हैं और सरकारी ड्यूटी पर तैनात पुलिस विभाग तथा अन्य विभाग के अधिकृत कर्मचारी को छोड़कर अन्य सभी व्यक्तियों पर लागू होंगे। 
ऐसे सभी व्यक्ति अपने आग्नेयास्त्र और हथियार तुरंत अपने संबंधित पुलिस स्टेशन/अधिकृत शस्त्र डीलरों के पास उचित रसीद के साथ जमा कराएं। संबंधित एस.एच.ओ./शस्त्र डीलर जमा किए गए सभी आग्नेयास्त्रों की सुरक्षित अभिरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कर्तव्यबद्ध होंगे। संबंधित व्यक्ति अपना हथियार शस्त्र डीलर या संबंधित पुलिस स्टेशन से चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद किसी भी दिन रसीदें प्रस्तुत करके वापिस ले सकता है।

एलआईसी पॉलिसी खरीदने का सही है वक्त, चूकने न दें मौका : वरिष्ठ शाखा प्रबंधक नीता खट्टर

0
घर घर एलआईसी पॉलिसी बेचकर लक्ष्य हासिल करें अभिकर्ता

फरीदाबाद,22 अगस्त
(
दयाराम वशिष्ठ)। 
भारतीय जीवन बीमा निगम के बल्लभगढ शाखा की वरिष्ठ शाखा प्रबंधक नीता खट्टर ने कहा कि देश की 140 करोड की आबादी में से 30 करोड लोगों का ही बीमा है, इसलिए इस क्षेत्र में व्यवसाय की अपार संभावनाएं हैं। अभिकर्ताओं को चाहिए कि वे वे घर घर बीमा पहुंचाकर आम नागरिक के जीवन को सुरक्षित और सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएं। श्रीमति खट्टर एस्कार्ट्स मुजेसर मेट्रो स्टेशन के समीप होटल में आयोजित अभिकर्ता सम्मान समारोह को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रहीं थीं।

IMG 20240822 WA0270

सम्मान समारोह का आयोजन वरिष्ठ विकास अधिकारी नमीश खट्टर की ओर से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीतमयी भजन के साथ हुआ। कार्यक्रम में पहुंचने पर महिला अभिकर्ता व अन्य ने वरिष्ठ शाखा प्रबंधक खट्टर का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सहायक शाखा प्रबंधक कपिल भारद्वाज व राम चंद्र प्रसाद के अलावा काफी संख्या में 12 जे शाखा के अभिकर्तागण मौजूद रहे।
IMG 20240822 WA0271
वरिष्ठ शाखा प्रबंधक नीता खट्टर ने अभिकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हर किसी कामयाबी के पीछे संघर्ष होता है। हमें इस प्रोफेसन की अहमियत समझना बहुत जरूरी है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विकास अधिकारी नमीश खट्टर को बधाई देते हुए अभिकर्ताओं की हौसला अफजाई की।  शाखा प्रबंधक द्वारा अंत में शाखा के वरिष्ठ अभिकर्ता एवं बेहतर कार्य के आधार पर अभिकर्ताओं समारोह में बेहतर कार्य करने वाले अभिकर्ताओं राम सकल, शिव शंकर, संजीव कुमार झा, शंकर, सत्यपाल सिंह चौहान समेत काफी संख्या में अभिकर्ताओं को सम्मानित किया गया। आयोजक नमीश खट्टर ने सभी अभिकर्ताओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया।
पॉलिसी से मिलने वाले लाभ व तरीकों से कराया अवगत
कार्यक्रम के दौरान सहायक शाखा प्रबंधक कपिल भारद्वाज व राम चंद्र प्रसाद ने अभिकर्ताओं को नई एवं लाभकारी पालिसी जीवन शान्ति, जीवन उत्सव, निवेश प्लस एवं इंडेक्स प्लस के बारे में विस्तार से समझाते हुए इनसे मिलने वाले लाभों व पॉलिसी करने के तरीकों से अवगत कराया।
 
रंगारंग कार्यक्रम में झूमे अभिकर्ता
समारोह के अंत में विकास अधिकारी नमीश खट्टर ने सुरीली आवाज में मधुर संगीत के साथ गाना गाकर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। इस दौरान ::एहसान मेरे दिल पर है तुम्हारा दोस्तो, ये दिल तुम्हारा प्यार का मारा है दोस्तो। :: यारी है ईमान मेरा यार मेरी जिंदगी। नामक गानों पर अभिकर्ता झूम उठे।

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की बस को किया रवाना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,22 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
पूर्व मंत्री और हरियाणा बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने अपने कार्यालय से अयोध्या के लिए श्रद्धालुओं की एक विशेष बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फरीदाबाद वासियों को भगवान रामलाल के पवित्र मंदिर के दर्शन करवाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। भगवान राम के आशीर्वाद से हम एक बार फिर हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनाएंगे।

IMG 20240822 WA0262
विपुल गोयल ने कहा कि भगवान राम हमारी संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक हैं और उनकी नगरी अयोध्या का दर्शन हर भारतीय के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव है। उन्होंने इस यात्रा को सफल और मंगलमय बनाने की कामना की और कहा कि ये तीर्थ यात्रा न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी हम सभी को एकजुट करती है।
विपुल गोयल ने अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण को बीजेपी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने धर्म और संस्कृति की रक्षा में नए मापदंड स्थापित किए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाणा की जनता आगामी चुनावों में बीजेपी को समर्थन देकर एक बार फिर प्रदेश में स्थिर और सशक्त सरकार का निर्माण करेगी। 
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे, जिन्होंने विपुल गोयल का बस भेजनें पर आभार व्यक्त किया, इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा की ये शहर उनका परिवार है और वो एक बेटे व भाई की तरह परिवार की सेवा करने के लिए हमेशा जनहित का कार्य करते रहेंगे।
इस मौके पर निवर्तमान पार्षद नरेश नंबरदार,राज कुमार राज, नवल किशोर गर्ग एडवोकेट, मनीष राघव एडवोकेट, कृपाराम शर्मा, मनीष तोमर, सोनू शर्मा, पार्थ पाराशर, दयाचंद उर्फ़ मन्दी, पीडी शर्मा, पीएस बामल, नजर व अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

लम्बे संघर्ष के बाद आईएमटी के किसानों को मिला उनका हक : नयनपाल रावत

0
आईएमटी किसान संघर्ष समिति ने जताया विधायक नयनपाल रावत का आभार 

फरीदाबाद,22 अगस्त
(रूपेश देव)
 लम्बे संघर्ष के बाद आईएमटी के किसानों को उनका हक मिल गया और एचएसएसआईडीसी द्वारा आवंटित प्लाटों अब उन डिफाल्टर किसानों को भी मिलेंगे, जो किसी कारणवश पैसा जमा नहीं करवा पाए थे। एचएसआईआईडीसी ने बड़ी राहत देते हुए आईएमटी फरीदाबाद के पूर्व भूमि मालिकों, जो बढ़े हुई लागत के चलते भुगतान भुगतान नहीं कर पाए थे एक और मौका दिया है। एचएसएसआईडीसी की 382वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि ऐसे किसान 2012 रुपए प्रति वर्ग मीटर की दर से इसे जमा करा सकते हैं। इस फैसले के बाद लम्बे समय से संघर्ष कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिली और आईएमटी किसान संघर्ष समिति ने वीरवार को विधायक पृथला नयनपाल रावत के चंदावली स्थित कार्यालय पर पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। 

IMG 20240822 163155
इस मौके पर नयनपाल रावत ने कहा कि किसानों के हक में इस फैसले का स्वागत करते हैं जिन किसानों को प्लाट आवंटित हुए हैं वो 31 अगस्त तक 8 प्रतिशत प्रत्येक वर्ष की दर के साधारण ब्याज के साथ अपना पैसा जमा कर सकते हैं। फैसले के अनुसार पूर्व में भूमि विस्थापित भी उक्त बकाया राशि को 30 नवम्बर तक जमा करा सकते हैं। निर्णयानुसार भूमि मालिक अपने वास्तविक निवास के लिए आवंटित भूखंडों का उपयोग करेंगे और अगले 10 वर्ष तक भूखंड के हस्तांतरण की मांग नहीं करेंगे। इस निर्णय के बाद ऐसे आबंटी जो बढ़ी हुई लागत के चलते भुगतान नहीं कर पाए थे, लाभान्वित होंगे। नयनपाल रावत ने आए हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि इस फैसले में 90 मीटर के रोड से जो मकान शिफ्ट करने की बात है या प्लॉट देने की बात है, वो भी क्लियर कराकर आप लोगों के हाथ में देने का काम करूंगा, अगर क्षेत्र की जनता ने मौका दिया तो। उन्होंने कहा कि आईएमटी के किसानों के लिए वो काफी समस से संघर्ष कर रहे थे, निसंदेह इस फैसले के बाद किसानों में खुशी का माहौल है। 
Screenshot 2024 0822 163108
आईएमटी किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने इस पूरी मुहिम में विधायक नयनपाल रावत की सक्रिय भूमिका से प्रसन्नचित्त नजर आए और कहा कि किसानों के हक में जो फैसला आया है, इसमें हमारे क्षेत्र के विधायक ने पूर्ण सहयोग दिया है। हमारे साथ वह कई बार एचएसएसआईडीसी के अधिकारियों से मिले और किसानों को उनका हक दिलाने की बात की। 
उन्होंने कहा कि पृथला विधानसभा क्षेत्र का यह सौभाग्य है कि हमारे ऐसा सरल एवं ईमानदार स्वभाव का व्यक्ति विधायक के रूप में मिला है, जो क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहता है। पृथला विधानसभा क्षेत्र के किसी भी परिवार पर जब कोई आंच आती है, विधायक तुरंत राहत पहुंचाने का काम करते हैं। सामाजिक-धार्मिक कार्यों में सबसे आगे खड़े मिलते हैं और कभी किसी प्रकार के सहयोग से पीछे नहीं हटते।
 इस मौके पर रामनिवास नागर, रचना शर्मा, महावीर, विजय सिंह, लीलू, आशाराम, धर्मवीर, तेजपाल, नवीन, श्यामबीर, देवेन्द्र, जीतराम एवं रामसिंह आदि उपस्थित रहे।

पृथला में होगा ऐतिहासिक दंगल, 2 लाख की होगी सबसे बडी कुश्ती : राकेश तंवर

0
बूढी तीज पर्व के अवसर पर 22 अगस्त को पृथला में होगा दंगल

पृथला/फरीदाबाद,21 अगस्त
(रूपेश देव)
 बढ़ी तीज पर्व के उपलक्ष्य में पृथला के दूधौला मोड पर होने वाला ऐतिहासिक दंगल 22 अगस्त को होगा। दंगल के मुख्य आयोजक हरियाणा प्रदेश कांग्रेस इलेक्शन कमेटी के सदस्य राकेश तंवर पृथला ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि इस दंगल में सबडे बडी इनामी कुश्ती 2 लाख रूपये की होगी तथा दंगल में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब व राजस्थान आदि अनेकों प्रदेशों के नामी पहलवान भी हिस्सा लेंगे। 

IMG 20240821 152842
उन्होंने कहा कि हमारी हरियाणवी संस्कृति में कुश्ती का बहुत बडा महत्व है, जिसे हम कायम रखेंगे और हर साल बेहतर से बेहतर दंगल आयोजित करते रहेंगे। बूढ़ी तीज पर होने वाले इस दंगल में न केवल पृथला क्षेत्र बल्कि आस-पास के सैकडों गांव से हजारों लोग कुश्ती देखने आते हैं और पहलवानों का मनोबल बढाते हैं। 
उन्होंने कहा कि कुश्ती दंगल से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का भी अवसर मिलता वहीं आपसी भाईचारा भी कायम होगा। उन्होंने लोगों से दंगल में होने वाली पहलवानों की प्रतिभा को देखने की अपील भी की है।


हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है – विपुल गोयल

0
प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने बीजेपी की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में लिया हिस्सा

रोहतक,21 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
 हरियाणा विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कल शाम एक महत्वपूर्ण चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की, जिसमें राज्य के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। इस बैठक में पूर्व मंत्री और वर्तमान में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। 

IMG 20240821 WA0268
इस बैठक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई सहित अनेक दिग्गज नेताओं ने चुनावी रणनीति और प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया। बैठक के उपरांत, विपुल गोयल ने मीडिया से बात करते हुए विश्वास जताया कि आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाएगी। 
उन्होंने बताया कि पार्टी का मेनिफेस्टो ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर आधारित होगा, जिसमें हर वर्ग और समुदाय के कल्याण के लिए योजनाएं शामिल की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि मेनिफेस्टो कमेटी में हरियाणा के विकास को गति देने के लिए ठोस योजनाओं का प्रस्ताव रखेंगे।
इस मौके पर संगठन महामंत्री सहित अनेक बीजेपी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी चुनावों के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई, जिससे हरियाणा में बीजेपी की मजबूती सुनिश्चित की जा सके। 
विपुल गोयल ने इस अवसर पर कहा कि बीजेपी का उद्देश्य हरियाणा के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है और यह तभी संभव है जब पार्टी फिर से सत्ता में आए। हमें पूरा विश्वास है कि प्रदेश की जनता हमारी नीतियों और कार्यों पर भरोसा जताएगी और भाजपा को तीसरी बार भारी बहुमत से विजयी बनाएगी।

विधायक राजेश नागर का गांव भतोला में जोरदार स्वागत

0
स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि ऐसा विधायक पहले कभी नहीं मिला 

फरीदाबाद,20 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
तिगांव से विधायक राजेश नागर का आज भतोला में जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय ग्रामीणों में उन्हें पगड़ी पहनाकर कर सम्मानित किया, वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में भी पूर्ण सहयोग देने का वादा किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसा विधायक पहले कभी नहीं मिला। हम चाहते हैं कि बार-बार राजेश नागर हमारे विधायक बनें। 

IMG 20240820 WA0252
इस अवसर पर राजेश नागर ने कहा कि मैं आप सबका आभारी हूं। आप लोगों ने हमेशा मेरा सहयोग किया और तिगांव विधानसभा में सर्वाधिक वोटों के साथ आपने जिताया। हाल ही में पूरे हुए लोकसभा चुनाव में भी आपने तिगांव विधानसभा में सर्वाधिक वोट देकर पूरे हरियाणा में मेरा मान सम्मान बढ़ा है। आप लोगों द्वारा आज किया जा रहा सम्मान इस बात की गवाही दे रहा है कि फिर भाजपा को आपका सहयोग मिलने जा रहा है। इसके लिए मैं आपका आभारी हूं। 

IMG 20240820 WA0256

इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जोरदार विकास कार्य करवा रहे हैं। उनके आशीर्वाद से सैकड़ों करोड रूपए के विकास तिगांव विधानसभा में हो रहे हैं। आपके आशीर्वाद से चार अक्तूबर को भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है।
 
इस अवसर पर अमर सिंह, धर्म सिंह, वीर सिंह, धर्मवीर सिंह, केहर सिंह, ईश्वर, देवेंद्र, संजय चंदीला, धर्मेंद्र चंदीला, रामजीलाल, अजब चंदीला, नेत्रपाल चंदीला, सुरेंद्र बिधूड़ी, बाबू चंदीला, बेगराज चंदीला, चतर चंदीला, कपिल चंदीला, सतपाल हवलदार, मिठाई लाल, सुभाष चंदीला, लीलू चंदीला, जगत नेताजी, करतार चंदीला अशोक चंदीला, मनीष चंदीला, श्यामलाल बिधूड़ी, सुंदर एवं अन्य बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।