फरीदाबाद,05 अगस्त (रूपेश देव)। प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एवं तिकोना पार्क स्थित ब्यापार मंडल फरीदाबाद द्वारा ब्यापार मंडल फरीदाबाद के ही प्रांगण में प्याऊ लगाया गया।
प्यासे को पानी पिलाना संसार में सबसे पुण्य का कार्य : राजेश भाटिया
चुनाव नजदीक आते ही कृष्णपाल व सीमा त्रिखा को याद आने लगा सडकों का उद्घाटन : विजय प्रताप
फरीदाबाद,03 अगस्त
(रूपेश देव)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने कहा कि जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व शिक्षा राज्यमंत्री सीमा त्रिखा को सडकों का उद्घाटन याद आने लगा है। आज शिक्षा राज्यमंत्री सीमा त्रिखा ने सैनिक कॉलोनी में सडक़ का उद्घाटन किया। इससे पहले सितम्बर 2019 में भी वो सैनिक कॉलोनी में सड़क का उद्घाटन करके गई थी, लेकिन वो भी अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। उसी कड़ी में जो अधूरे कार्य पड़े हुए हैं, उनका आज फिर से उद्घाटन करके गई हैं।
लंबित पड़ी मांगों को पूरा करवाने के लिए रोहतक में दहाड़ेंगे प्रदेश के बिजली कर्मचारी – सुनील खटाना
फरीदाबाद,03 अगस्त
(रूपेश देव)। 5 अगस्त 2024 को एच.एस.ई.बी. वर्कर्स यूनियन, मुख्यालय भिवानी रजिस्टर नंबर 292 प्रदेश के बिजली कर्मचारियों की काफी लंबे समय से लंबित पड़ी मांगों को पूरा करवाने के लिए रोहतक के अंदर जोन स्तरीय बहुत बड़ा आंदोलन करके दहाड़ेंगे। अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए झज्जर, रोहतक, पानीपत, सोनीपत और करनाल के बिजली कर्मचारी रोहतक पुरानी आई.टी.आई. के पास चीफ ऑडिटर कार्यालय में लामबंद होंगे और अपनी मांगों के प्रति निगम मैनेजमेंट के खिलाफ गर्जना करते हुए दहाड़ लगाएंगे और अपने कर्मचारियों की हर एक मांग को पूरा करवाने का काम करेंगे। उसके बाद एक बड़े जुलूस के रूप में चीफ ऑडिटर कार्यालय से चलकर सेन भगत चौक, अशोका से होते हुए जिला उपायुक्त कार्यालय पर पहुंचकर निगम मैनेजमेंट के खिलाफ अपना हल्ला बोलेंगे तथा जिला उपायुक्त रोहतक को अपनी मांगों का मांग पत्र, माननीय श्री रणजीत सिंह चौटाला बिजली मंत्री हरियाणा सरकार को पहुंचाने के लिए सौंपेंगे।
ओल्ड फरीदाबाद के सरकारी स्कूल में आपदा प्रबंधन पर डॉ एमपी सिंह ने किया सेमिनार
फरीदाबाद,03 अगस्त
(रूपेश देव)। राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ मंजुला चौधरी ने बताया कि चीफ वार्डन सिविल डिफेंस एवं विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने हमारे विद्यालय की 2137 छात्राओं को भूकंप, बाढ़, बादलों का फटना, अधिक बरसात का हो जाना,भू स्खलन आदि के बारे में बताया।
पौधारोपण के लिए मानसून का मौसम सबसे अच्छा होता है – राजेश नागर
फरीदाबाद,03 अगस्त
(रूपेश देव)। ग्रेटर फरीदाबाद के घरौड़ा स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत करने के लिए तिगांव विधायक राजेश नागर पहुंचे।
जलवायु परिवर्तन के लिए एक पेड़ जीवन में अवश्य लगाएं – मोहम्मद सफी
(दयाराम वशिष्ठ)। “एक पेड़ माँ के नाम है।” जिसके तहत पूरे देश मे पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह अभियान जलवायु परिवर्तन की समस्या का सबसे सटीक जवाब है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की शुरुआत की। इसे लेकर एनएचएआई के अधिकारी व पुलिसकर्मियों ने मिलकर टोल प्लाजा पर पौधारोपण किया।
एचएसवीपी ने बेसमेंट में चल रहीं लाइब्रेरी को किया सील
फरीदाबाद,02 अगस्त
(रूपेश देव)। उपायुक्त विक्रम सिंह के निर्देशों पर शहर में अवैध रूप से बेसमेंट में चलाए जाने वाले कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। जिसके चलते आज उपायुक्त विक्रम सिंह के दिशा निर्देशन में एचएसवीपी द्वारा जांच में अनियमिताएं मिलने पर फरीदाबाद सेक्टर-37, मकान नंबर –415P की बेसमेंट में चल रही एक लाइब्रेरी को सील किया गया।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि प्रशासन से मिले निर्देश के बाद भी शहर में नियमों को अनदेखा कर संचालित हो रहे कोचिंग और लाइब्रेरी की जांच की जा रही है। इसलिए अनियमिताएं मिलने पर संस्थानों को सील किया जा रहा है।
जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, बिना मानक शहर में चल रहे अवैध स्वीमिंग पूल और बिना सुरक्षा मानकों के संचालित हो रहे झूलों की जांच कर रही है। जिसके चलते आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधि करने पर आज एक लाइब्रेरी को सील किया गया।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने आमजन से अपील की है कि बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी में दाखिला न लें यदि बेसमेंट में इसका संचालन हो रहा हो तो और अवैध स्विमिंग पूल व बिना सुरक्षा मानकों के संचालित हो रहे झूलों की जानकारी निम्नलिखित नंबर : 0129-2227936 और 2227272 पर दे सकते है।
पूर्व मंत्री विपुल गोयल का शिव कॉलोनी तालाब रोड पर भव्य स्वागत
फरीदाबाद,02 अगस्त
(रूपेश देव)। शिव कॉलोनी तालाब रोड पर पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल का भव्य स्वागत किया गया। मोहम्मद तालिब ठेकेदार और अनिल सलमानी के निवास स्थान पर आयोजित चाय के कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और फूल मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
पेड़ लगाकर अपनी जीवनरेखा को बढ़ाओ – राजेश नागर
फरीदाबाद,02 अगस्त
(रूपेश देव)। रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस और इंटरेक्ट क्लब ऑफ सरस्वती ग्लोबल स्कूल ने संयुक्त रूप से तिगांव के गवर्नमेंट मॉडर्न स्कूल में वृक्षारोपण किया। इसकी शुरुआत करने के लिए विधायक राजेश नागर पहुंचे।
शिक्षण संस्थानों के आसपास पान-बीड़ी की दुकान/खोखा पर फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई
फरीदाबाद,02 अगस्त
(रूपेश देव)। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन व जसलीन कौर, पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल के दिशा निर्देश के अंतर्गत सेन्ट्रल जोन की पुलिस टीम के द्वारा ड्युटी मजिस्ट्रट की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए शिक्षण संस्थानों के पास बने पान-बीड़ी की दुकान/खोखा को हटवाया गया है। स्कूल/कॉलेजो के संचालको से साथ पुलिस द्वारा मीटिंग की गई है। स्कूल व कॉलेज के साथ बने पान-बीडी की दूकान/खोखा पर लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।


























