back to top
Thursday, July 23, 2026
Home Blog Page 78

मुख्यमंत्री नायब सैनी के ऐतिहासिक फैसलों से हरियाणा के लाखों किसान और नौजवान खुश – धर्मवीर भड़ाना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,06 अगस्त
(रूपेश देव)
 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी लगातार प्रदेश की जनता की भलाई के लिए काम कर रहे हैं और रविवार को किसानों के लिए लिया गया उनका फैसला ऐतिहासिक फैसला है । यह कहना है भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना का। जिन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी के कामकाज की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों का करोड़ों रुपये का कर्जा माफ कर दिया है। नए ट्यूबवेल लगाने पर 3 स्टार मोटर के लिए मात्र 10 कंपनियां ही पंजीकृत होने पर छूट देते हुए अब किसी भी कंपनी की 3 स्टार मोटर को मान्य कर दिया गया है जिससे प्रदेश के लाखों किसान खुश है।

IMG 20240806 WA0267
उन्होंने बताया कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जहां अब फसलें MSP पर खरीदी जाएंगी । मुख्यमंत्री का यह फैसला बहुत ही ऐतिहासिक है । इस फैसले से प्रदेश के सभी किसान खुश हैं । अग्निवीरों को आरक्षण का फैसला भी ऐतिहासिक है । इस फैसले से भी हरियाणा के लाखों नौजवान खुश हैं।
धर्मवीर भड़ाना ने बताया कि NIT -86 फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर जल्द विकास की बयार बहाने वाले हैं । बहुत जल्द करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा । उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनना तय है।

पेयजल के लिए तरस रहे हैं ऑटोपिन व तिलक नगर के लोग : शारदा राठौर

0
DEKHO NCR

बल्लभगढ़,06 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
तिलक नगर व ऑटोपिन बस्ती में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। पीने का पानी नहीं मिलने से परेशान लोगों ने मंगलवार को सेक्टर 22 -23 वाले रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान पूर्व विधायक शारदा राठौर मौके पर पहुंची  और निगम के अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर समस्या के जल्द समाधान करने की मांग की।

IMG 20240806 164354
तिलक नगर और ऑटोपिन बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। यहां पर कई साल से पेयजल की समस्या बनी हुई है । पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बंद है। लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं । हालत यह है कि लोग खरीद कर पानी पी रहे हैं। मंत्री व अधिकारियों से शिकायत करने पर भी कोई समाधान नहीं हो पाया है।  इससे परेशान सेक्टर  22- 23 के लोगों ने एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए रोड जाम कर दिया । तपती उमसभरी गर्मी में 4 घंटे तक भी कोई निगम का अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
 
Screenshot 2024 0806 165950


इस दौरान मौके पर पहुंची पूर्व विधायक शारदा राठौर ने अधिकारियों से संपर्क कर मौके पर बुलाया और जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पीने के लिए पानी मांगने पर पुलिस प्रशासन गिरफ्तारी  की धमकी देकर जनता की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ऐसा नहीं होने देंगे और हर समय उनके साथ खड़े मिलेंगे। इस समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे लोगों  के साथ अनिश्चितकाल धरने  पर बैठ जाएंगी।


फरीदाबाद विधानसभा 89 में नारकीय जीवन जी रहे है लोग : सुमित गौड़

0
एक बार फिर विधानसभा 89 में व्याप्त समस्याओं की सुमित गौड़ ने उठाई आवाज

फरीदाबाद,06 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
ओल्ड फरीदाबाद स्थित हनुमान नगर की गली नंबर-12 में व्याप्त बुनियादी समस्याओं के चलते स्थानीय लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है। लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र 89 के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ ने आज अपने साथियों के साथ हनुमान नगर में जाकर वहां व्याप्त समस्याओं का बारीकि से अध्ययन किया और भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला।

IMG 20240806 WA0257
 इस मौके पर दिनेश गुप्ता, हिमांशु गर्ग, प्रतीक गर्ग, प्रवेश शर्मा, केएस चौहान, महेश, अकुंर, राहुल, विवेक मोहन, नरेंद्र ठाकुर, कृष्ण दत्त शर्मा, एसएस चौहान, सुधीर शर्मा, रावत जी, महेंद्र चौहान, नरेंद्र त्यागी, वाल्मीकि जी, डा. भाटी, राकेश कपूर, मुकेश अग्रवाल, मेश बांकुरा, श्रीमती इंदु, खुशबू, लक्ष्मी, राखी, पिंकी, ज्योति, शांति शर्मा सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।  
IMG 20240806 WA0258
इस दौरान वहां भारी संख्या में मौजूद स्थानीय महिलाओं व पुरुषों ने सुमित गौड़ को बताया कि उक्त गली में बिना बारिश के ही सीवरेज का गंदा पानी सडक़ों और गलियों में भरा हुआ है, जिससे दुर्गंध उठती रहती है और यहां बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है, वहीं जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए है, जिससे लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। इसके अलावा यहां लगे बिजली के खम्भों से तारें नीचे लटकी हुई है, जिससे कभी भी हादसा होने का भय बना रहता है इन समस्याओं के बारे में कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। 
लोगों की समस्याएं सुनने के बाद सुमित गौड़ ने कहा कि भाजपा का विकास केवल कागजों में सिमटा हुआ है, भ्रष्टाचार का पर्याय बनी इस सरकार ने विकास के नाम पर एक ईट तक नहीं लगाई, यही कारण है कि आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है।
 सुमित गौड़ ने प्रशासन व सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर जल्द ही लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वह जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने से गुरेज नहीं करेंगे। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार अब चंद दिनों की मेहमान है क्योंकि आने वाले विधानसभा चुनावों में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी और उसके बाद फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त सभी समस्याओं का जड़मूल से समाधान किया जाएगा।


शिकायतकर्ताओं की फरियाद सुन तुरंत समाधान के लिए पलवल एसपी चंद्रमोहन ने की नई पहल शुरू

0
गदपुरी थाना परिसर में एसपी ने प्रथम समाधान दिवस पर सुनी पीडितों की शिकायतें
पलवल,05 अगस्त
(
दयाराम वशिष्ठ)
। 
पलवल पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन आईपीएस ने पलवल जिले में पीडितों को शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत सभी थानों में समाधान दिवस पर शिविर लगाकर खुद पुलिस अधीक्षक पीडितों की सुनवाई करेंगे। इसके तहत सोमवार को गदपुरी थाना परिसर में शिविर लगाकर पीडितों की शिकायतें सुनी। जिनका एसपी चंद्र मोहना आईपीएस ने मौके पर ही सुनवाई कर न्याय दिलाने के लिए निर्देश दिए।   
IMG 20240805 WA0352
इस पहले समाधान दिवसर पर फरियादियों की ओर से 16 शिकायतें पुलिस अधीक्षक (एसपी) चंद्र मोहन के समक्ष रखी गईं। इस समाधान शिविर मेंमारपीट, जमीनी विवाद एवं विभिन्न मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी से संबंधित शिकायतें मिली। एसपी ने अभियोग से संबंधित परिवादों के संज्ञान मे आते ही उसी समय पर्यवेक्षण अधिकारी नरेश कुमार डीएसपी एवं संबंधित प्रबंधक थाना दिनेश कुमार को अभियोग में शीघ्र अति शीघ्र न्याय संगत कार्रवाई रने के आदेश दिए।
IMG 20240805 WA0353
गदपुरी थाना में सोमवार की सुबह निर्धारित समय पर पलवल डीएसपी मुख्यालय नरेश कुमार, गदपुरी थाना एसएचओ दिनेश कुमार के नेतृत्व में इलाके की सभी चौकियों से इंचार्ज व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे, ताकि समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत पर बारीकी से अमल किया जा सके। एसपी ने तुरंत प्रभाव से संबंधित थाना व चौकियों को फारवर्ड करते हुए सभी शिकायतकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई कर समाधान किया जाएगा। साथ ही एसपी ने थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज व अनुसंधानकर्ताओं को पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए निर्देश दिये । 
सभी थानों में 11 बजे से दोपहर एक बजे तक समाधान दिवस पर सुनी जाएंगी शिकायतें
अब जिले के सभी थानों में निर्धारित समाधान दिवस पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एसपी पलवल चन्द्र मोहन की अध्यक्षता में जनता की शिकायतों का निस्तारण होगा। अगला समाधान दिवस 9 अगस्त को होडल थाना परिसर में आयोजित किया जाएगा। पुलिस कप्तान चन्द्र मोहन के इस खास फार्मूले से पलवल जिले के पीड़ितों को काफी राहत मिलेगी साथ ही उन्हें समय से न्याय मिलना भी संभव हो सकेगा। इस मौके पर एसपी चंद्र मोहन आईपीएस ने कहा कि समाधान दिवस पर समस्याओ को पूरी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता से न्यायोचित समाधान करना ही पुलिस-प्रशासन की पहली सर्वोच्च प्राथमिकता रहती है। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए समाधान किया जाए। साथ-साथ लोगों से तालमेल रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से उनकी समस्याएं सुने और समय रहते उनका समाधान करें। जिससे पुलिस व आम जनमानस के बीच तालमेल बना रहे, जिसके परिणाम स्वरुप आपराधिक मामलों पर अंकुश लगाने में किसी प्रकार की कोई समस्या पैदा ना हो। उन्होंने कहा की पलवल पुलिस भले और शरीफ लोगों के साथ हमेशा तत्पर है साथ ही अपराधियों के लिए पलवल जिले में कोई स्थान नहीं है।

मोहना में होने वाला बसपा-इनैलो संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन सत्ता परिवर्तन का काम करेगा – सुरेंद्र वशिष्ठ

0
बसपा मुख्य प्रभारी सुरेंद्र वशिष्ठ को जनता का मिल रहा जबरदस्त समर्थन

पृथला,05 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
10 अगस्त को मोहना की अनाज मंडी में होने वाले बसपा-इनैलो के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर पृथला बसपा के मुख्य प्रभारी सुरेंद्र वशिष्ठ ने पृथला विधानसभा के सागरपुर,जाजरू,फतेहपुर बिल्लोच,मांदकौल,नंगला जोगियान,दुधौला,शाहपुर खुर्द समेत दर्जनों गांवों का दौरा किया और लोगों को कार्यकर्ता सम्मेलन में आने का निमंत्रण दिया।

 इस मौके सुरेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में पृथला से हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे।
IMG 20240805 WA0114
 उन्होंने बताया इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि आकाश आनंद, बसपा राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और इनेलो राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला, विशिष्ट अतिथि हरियाणा व पंजाब बसपा प्रभारी रणधीर सिंह बेनिवाल, बसपा प्रदेश अध्यक्ष के धर्मपाल तिगरा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज चौधरी के अलावा बसपा व इनेलो के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 
IMG 20240805 WA0116
सुरेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि दोनों पार्टियों के बीच यह गठबंधन पहले भी प्रदेश में किया गया था, जिसके बेहतर परिणाम सामने आये थे, इस गठबंधन की बदोलत प्रदेश में पांच  लोकसभा सीटों पर विजयी हासिल की थी, इस बार भी यह गठबंधन प्रदेश की राजनीति में अलग दिशा तय करेगी। उन्होंने कहा हरियाणा की जनता भाजपा के कुशासन से तंग हो चुकी है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता बसपा इनैलो गठबंधन की सरकार बनाएगी।
 

IMG 20240805 WA0107

इस दौरान गावों में बसपा नेता सुरेंद्र वशिष्ठ का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों को परेशान करने के अलावा कोई काम नहीं किया। इसीलिए हरियाणा की जनता अबकी बार विधानसभा चुनाव में बसपा इनैलो गठबंधन की सरकार बनाएगी। ये कार्यकर्ता सम्मेलन प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करेगी।
IMG 20240805 WA0110
इस मौके पर सरदार निरंजन सिंह,कमल गौतम,सूबेदार इन्द्रसेन
भारद्वाज, राजेन्द्र मुदगिल पहलवान,तेज सिंह सरपंच,पूर्व सरपंच नंद किशोर, खजांन सिंह, रतन मास्टर,सुल्तान सिंह,शिव कुमार,केशव वशिष्ठ,प्रेमपाल मेंबर, चक्की चौहान व जय देव मास्टर सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

प्यासे को पानी पिलाना संसार में सबसे पुण्य का कार्य : राजेश भाटिया

0
ब्यापार मंडल फरीदाबाद में किया प्रधान ने प्याऊ का शुभारंभ

फरीदाबाद,05 अगस्त (रूपेश देव)।  प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एवं तिकोना पार्क स्थित ब्यापार मंडल फरीदाबाद द्वारा ब्यापार मंडल फरीदाबाद के ही प्रांगण में प्याऊ लगाया गया।

Screenshot 2024 0805 092247
 इस प्याऊ का शुभारंभ मुख्यातिथि के रुप में सरदार हरजिंदर सिंह बांगा ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्यापार मंडल के प्रधान राजेश भाटिया ने की। इस मौके पर राजेश् भाटिया ने सरदार हरजिंदर सिंह का प्याऊ के शुभारंभ अवसर पर फूलों का बुक्के भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान राजेश भाटिया एवं नम्रता मित्तल ने प्रमोद जिंदल जी का इस प्याऊ में उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया व अभिनंदन किया।
Screenshot 2024 0805 092312
 उन्होंने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि संसार में प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुण्य का कार्य है और ब्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रांगण में प्याऊ लगने से यहां से गुजरने वाले लोगों को शीतल पेय मिलेगा, उससे उनकी प्यास बुझेगी। उन्होंने कहा कि हम सभी को ऐसे नेक कार्याे में बढचढक़र भाग लेना चाहिए वहीं भाटिया ने प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट की भूरि भूरि प्रशंसा की यह ट्रस्ट सामाजिक कार्याे में अपनी अग्रणीय भूमिका निभा रहा है और अन्य संस्थाओं को भी ऐसे नेक कार्याे में आगे आना चाहिए। अंत में दोनों संस्थाओं द्वारा ब्यापार मंडल फरीदाबाद के ही प्रांगण में पौधारोपण करके इस कार्यक्रम का समापन किया गया।
Screenshot 2024 0805 092301
 इस मौके पर प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट प्रधान नम्रता मित्तल, सचिव बबीता गोयल, कोषाध्यक्ष रंजना गर्ग, रिक्की चौधरी, आभा शर्मा, प्रभा गोयल, रेखा जिंदल, पूजा बंसल, शिखा, बबीता जिंदल, ममता गर्ग, लता मित्तल, वंदना मित्तल, रश्मि गर्ग, रजनी गुप्ता, सुषमा शर्मा, हरीश भाटिया, बंसीलाल कुकरेजा, बिजेंद्र बंसल, सुंदर जिंदल, जय भाटिया, नवीन गुप्ता, प्रमोद शर्मा, मनमोहन गुप्ता, प्रमोद जिंदल, संजीव मित्तल, विनोद मित्तल, सुधीर चौधरी भव्य मलिक, अनुज नागपाल, अरविंद शर्मा सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

चुनाव नजदीक आते ही कृष्णपाल व सीमा त्रिखा को याद आने लगा सडकों का उद्घाटन : विजय प्रताप

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,03 अगस्त
(रूपेश देव)
वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने कहा कि जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व शिक्षा राज्यमंत्री सीमा त्रिखा को सडकों का उद्घाटन याद आने लगा है। आज शिक्षा राज्यमंत्री सीमा त्रिखा ने सैनिक कॉलोनी में सडक़ का उद्घाटन किया। इससे पहले सितम्बर 2019 में भी वो सैनिक कॉलोनी में सड़क का उद्घाटन करके गई थी, लेकिन वो भी अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। उसी कड़ी में जो अधूरे कार्य पड़े हुए हैं, उनका आज फिर से उद्घाटन करके गई हैं।

Screenshot 2024 0803 190831


विजय प्रताप ने कहा कि इनका पहले से ही तयशुदा कार्यक्रम था कि चुनाव से पहले सडकें बनाओ। 5 साल से सैनिक कॉलोनी के लोग गड्ढों में घूमते रहें और अब चुनाव नजदीक आते ही पर सडकों का उद्धघाटन कर रहीं है।

IMG 20240803 WA0269


उन्होंने बताया कि सैनिक कॉलोनी के हालात बद से बदतर हो चुके हैं, मार्केट की हालत खराब है, पूरी मार्केट में टॉयलेट की सुविधा नहीं है, कम्युनिटी सेंटर में पानी भरा हुआ है। बडख़ल गांव, नवादा-भांखरी रोड का हालात लोगों के सामने है। पानी भी अब जाकर लोगों को मिलना शुरू हुआ है, जब हमने एफएमडीए एवं नगर निगम कार्यालय पर धरना दिया है। इसके बावजूद भी पानी पूरा नहीं आ रहा है। सडक़ों के लिए भी नगर निगम कार्यालय पर धरना दिया गया है, पानी के बूस्टर तक ये भर नहीं पा रहे हैं, ऊपर से लोगों पर अहसान दिखा रहे हैं। 

विजय प्रताप ने बताया कि पूरे बड़खल विधानसभा का बुरा हाल है। सैनिक कॉलोनी में कोई हेल्थ सेंटर नहीं है, कोई पार्क ढंग का नहीं है, खेलने की जगह नहीं है, सिक्योरिटी की कोई व्यवस्था नहीं है, सारे चौराहे टूटे पड़े हैं। चिमनी बाई चौक, आर के हॉस्पीटल चौक एवं नीलम चौक सहित सभी चौराहों को खोदकर पटक दिया गया है। पूरे शहर में सडक़ें खुद पड़ी है, गंदगी का बुरा हाल है। अनखीर से लेकर सैनिक कॉलोनी तक पूरे मेन रोड को तोड़ दिया गया है। ऐसे में चुनाव सिर पर हैं, कहां-कहां तक यह सुधार पाएंगे। 

कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने कहा कि पूरे 5 साल में इन्होंने लोगों की सुध नहीं ली, जब चुनाव के मात्र 2 महीने शेष बचे हैं, तो ये लोग नारियल फोडऩे का काम कर रहे हैं और क्षेत्र की जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम में पिछले 10 वर्षो में 20 हजार करोड़ रुपए का हिसाब इनको देना चाहिए, सुलभ शौचालयों के नाम पर आए करोड़ों रुपए ये लोग हजम कर गए, लेकिन शहर की जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिला। आज समय आ गया है, इनसे पाई-पाई का हिसाब लेने का। क्षेत्र की जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता, जनता का पैसा कहां लगा, इनको हिसाब देना होगा। जिस प्रकार के हालात आज बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के हैं इससे बुरे हालात कभी नहीं रहे। 


लंबित पड़ी मांगों को पूरा करवाने के लिए रोहतक में दहाड़ेंगे प्रदेश के बिजली कर्मचारी – सुनील खटाना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,03 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
5 अगस्त 2024 को एच.एस.ई.बी. वर्कर्स यूनियन, मुख्यालय भिवानी रजिस्टर नंबर 292 प्रदेश के बिजली कर्मचारियों की काफी लंबे समय से लंबित पड़ी मांगों को पूरा करवाने के लिए रोहतक के अंदर जोन स्तरीय बहुत बड़ा आंदोलन करके दहाड़ेंगे। अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए झज्जर, रोहतक, पानीपत, सोनीपत और करनाल के बिजली कर्मचारी रोहतक पुरानी आई.टी.आई. के पास चीफ ऑडिटर कार्यालय में लामबंद होंगे और अपनी मांगों के प्रति निगम मैनेजमेंट के खिलाफ गर्जना करते हुए दहाड़ लगाएंगे और अपने कर्मचारियों की हर एक मांग को पूरा करवाने का काम करेंगे। उसके बाद एक बड़े जुलूस के रूप में चीफ ऑडिटर कार्यालय से चलकर सेन भगत चौक, अशोका से होते हुए जिला उपायुक्त कार्यालय पर पहुंचकर निगम मैनेजमेंट के खिलाफ अपना हल्ला बोलेंगे तथा जिला उपायुक्त रोहतक को अपनी मांगों का मांग पत्र, माननीय श्री रणजीत सिंह चौटाला बिजली मंत्री हरियाणा सरकार को पहुंचाने के लिए सौंपेंगे। 

Screenshot 2024 0730 182526
एच.एस.ई.बी. वर्कर्स यूनियन, मुख्यालय भिवानी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील खटाना ने बताया कि हमारा विरोध प्रदर्शन एक शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस के रूप में किया जाएगा। अगर किसी भी तरह की जिला प्रशासन द्वारा व निगम मैनेजमेंट द्वारा कोई ज्यादती करने का प्रयास किया गया तो उसका प्रदेश का बिजली कर्मचारी मुंहतोड़ जवाब देगा। क्योंकि प्रदेश का बिजली कर्मचारी हर एक घर की रसोई तक बिजली पहुंचाने का काम करता है। इस प्रदेश को मजबूत खड़ा करने में बिजली कर्मचारियों का बहुत बड़ा सहयोग रहा है। चाहे किसी कारखाने की बात हो, चाहे यातायात के साधन की बात हो, चाहे चिकित्सा सुविधा की बात हो, हर एक कारखाने को, हर एक साधन को खड़ा करने में प्रदेश के बिजली कर्मचारियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रदेश का बिजली कर्मचारी अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर  चाहे गर्मी हो, सर्दी हो, बरसात हो, आंधी तूफान हो, अपनी ड्यूटी का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए प्रदेश को आगे बढ़ाने व गति देने का काम कर रहे हैं। 
उन्होंने ने बताया कि कोरोना काल के अंदर पूरे विश्व के अंदर एक वैश्विक बीमारी आई थी जिसमें पूरे विश्व के अंदर बहुत ज्यादा मौतें हुई। लेकिन प्रदेश के बिजली कर्मचारियों ने अपनी जिंदगी को दाव पर लगाकर कोरोना जैसी वैश्विक घातक बीमारी की परवाह ना करते हुए अपनी नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए हर एक अस्पताल तक, हर एक रेलवे स्टेशन तक, हर एक बस स्टैंड तक, हर प्रशासनिक कार्यालय तक, बिजली पहुंचाने का कार्य किया और लोगों की जिंदगी बचाने का काम किया। प्रदेश के बिजली कर्मचारियों ने बिजली के कारण किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी। इतना ही नहीं प्रदेश के बिजली कर्मचारियों ने अपनी नैतिकता को समझते हुए अपनी ड्यूटी तो दी ही और इससे ज्यादा भी प्रदेश के बिजली विभाग को घाटे से निकलकर बहुत बड़े मुनाफे के रूप में लाकर खड़ा कर दिया इसलिए प्रदेश के बिजली कर्मचारियों की जितनी तारीफ की जाए वह भी कम पड़ जाएगी।
सुनील खटाना ने बताया कि कोरोना काल में हर एक व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए हर किसी जगह हाथ लगाने से भी डर रहा था तब प्रदेश का कर्मचारी अपने मोर्चे पर तैनात था। हरियाणा सरकार और निगम मैनेजमेंट की ड्यूटी बनती है की एच.एस.ई.बी. वर्कर्स यूनियन, मुख्यालय भिवानी को बुलाएं और जितनी भी प्रदेश के बिजली कर्मचारियों की जायज मांगे हैं उनको जल्दी से जल्दी पूरा करें ताकि कर्मचारी भी हौसला करते हुए आगे बढ़े और प्रदेश और देश को भी आगे बढ़ाने का काम करें।

ओल्ड फरीदाबाद के सरकारी स्कूल में आपदा प्रबंधन पर डॉ एमपी सिंह ने किया सेमिनार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,03 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ मंजुला चौधरी ने बताया कि चीफ वार्डन सिविल डिफेंस एवं विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने हमारे विद्यालय की 2137 छात्राओं को भूकंप, बाढ़, बादलों का फटना, अधिक बरसात का हो जाना,भू स्खलन आदि के बारे में बताया।

IMG 20240803 WA0241
डॉ एमपी सिंह ने कहा कि आजकल बरसात का समय चल रहा है और जगह-जगह पानी भर जाता है जिसकी वजह से रास्ते में खुले मैन हाल, गटर तथा गड्ढों का पता नहीं चल पाता है इसलिए रास्ते का प्रयोग करते हुए आसपास के लोगों से जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए तथा अधिक बरसात में घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए । बरसात के दौरान कई बार जमीन, मकान दुकान आदि में करंट आ जाता है जिसकी वजह से मौत हो जाती है इसलिए हमेशा सतर्क रहना चाहिए।
IMG 20240803 WA0242
 डॉ एमपी सिंह ने कहा कि अधिक बरसात होने पर कई जगह बाढ़ आ जाती है भू स्खलन होने से रास्ते बंद हो जाते हैं पहाड़ी क्षेत्र में पैर फिसलने से जानलेवा दुर्घटना हो जाती हैं गाड़ियों के टायर स्लिप हो जाते हैं इसलिए बरसात के दौरान घूमने फिरने का कार्यक्रम नहीं रखना चाहिए।
IMG 20240803 WA0243
 इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने बालिकाओं की सुरक्षा को मध्येनजर रखते हुए काफी विस्तार पूर्वक जानकारी दी और स्कूल आते जाते समय, विवाह शादी में आते-जाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रवक्ता रवींद्र कुमार एवं सतीश कुमार की अहम भूमिका रही।

पौधारोपण के लिए मानसून का मौसम सबसे अच्छा होता है – राजेश नागर

0
पौधारोपण से पर्यावरण का संतुलन बना रहता है – दीपक यादव
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

फरीदाबाद,03 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
ग्रेटर फरीदाबाद के घरौड़ा स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत करने के लिए तिगांव विधायक राजेश नागर पहुंचे। 

Screenshot 2024 0803 175859

इस अवसर पर एक साथ वृक्षारोपण, अभिभावकों के लिए स्वास्थ्य शिविर व साइंस, कॉमर्स, आर्ट के विद्यार्थियों के लिए एग्जीविशन व पीटीएम का आयोजन भी किया गया। वहीं इस मौके पर खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर विद्यार्थियों एवं विद्यालय प्रशासन की तरफ से विधायक राजेश नागर का भव्य स्वागत किया गया।
IMG 20240803 WA0222
इस कड़ी में अभिभावक, छात्र एवं अध्यापकों को संबोधित करते हुए विधायक राजेश नागर ने कहा कि हमारे जीवन के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है क्योंकि यही पौधे बड़े होकर वृक्ष बनेंगे और हमें जीवनदायक वायु प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में पौधे लगाने चाहिए और उन्हें बड़ा करना चाहिए। इसी के साथ विधायक ने स्कूल मैनेजमेंट का पौधरोपण करने पर आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि विद्यासागर हमारे क्षेत्र का सबसे बड़ा और अच्छा स्कूल है। यहाँ पर बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए समय-समय पर ऐसी एक्टिविटी होती रहती है। सभी को अपने स्तर पर लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजन करने चाहिए।
IMG 20240803 WA0212
इस क्रम में विद्यालय के निदेशक दीपक यादव ने पौधों की पेड़ बनने तक देखभाल करने का संकल्प लिया। इस मौके पर उपस्थितजनों से कहा कि पेड़-पौधों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है क्योंकि इनसे एक तरफ हमें आक्सीजन मिलती है तो वहीं दूसरी तरफ पर्यावरण का संतुलन भी बना रहता है। वैसे भी अब मानसून का सीजन चल रहा है, ऐसे में पौधे जल्दी पनपने लगते है, इसलिए हम सभी का नैतिक दायित्व बनता है कि इस सीजन के दौरान हम अपने घरों में, आसपास खाली जगहों, पार्को इत्यादि में अधिक से अधिक पौधे लगाएं ताकि हम और हमारी आने वाली पीढिय़ां सुरक्षित रहे।
 
IMG 20240803 WA0216
विद्यालय के निदेशक दीपक यादव ने विधायक राजेश नागर का ग्रामीण क्षेत्र में बनी नई सड़कों से बच्चो के आने जाने में होने वाले समय की बचत के लिए अभिभावक व बच्चों की तरफ से आभार व्यक्त किया।
विद्यालय की प्रिंसिपल रेखा मलिक ने विद्यालय में हुए कार्यक्रमों के बारे में बताया कि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में किए गए पौधारोपण के उपरांत अभिभावकों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 500 से अधिक अभिभावकों ने शिविर का लाभ लिया। यह शिविर पार्क अस्पताल के सहयोग से लगाया गया था। वहीं इस क्रम में आर्चरी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी स्नेहा व पलक के साथ बॉक्सिंग में सव्य सांची का सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर दयानंद नागर समाजसेवी ,सुनीत नागर, मनोज भाटी ,कॉर्डिनेटर पूजा शर्मा, मोनिका वशिष्ट, अंजुल भाटी व पीटीआई मुकेश के अलावा गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।