फरीदाबाद,13 अगस्त
(रूपेश देव)। डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश व एसीपी क्राइम अमन यादव के मार्ग दर्शन में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने लड़ाई झगड़ा व लूट के मामले में फरार चल रहे फ्रैक्चर गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
लड़ाई झगड़ा व लूट के मामले में फ्रैक्चर गैंग के 2 आरोपी गिरफ्तार
अमृता अस्पताल फरीदाबाद में अंग दाताओं और उनके परिवारों को सम्मानित किया गया
फरीदाबाद,13 अगस्त
(रूपेश देव)। अमृता अस्पताल फरीदाबाद में अंग दान के महत्व को बढ़ावा देने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक अंग दाता और दाता परिवार सत्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उन लोगों और परिवारों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अंग दान कर दूसरों के जीवन को बचाया है।
भाला फेंक में गोल्ड व ब्रोंज जीतने वाले हर्ष व मनीष ने विधायक राजेश नागर से लिया आशीर्वाद
फरीदाबाद,09 अगस्त
(रूपेश देव)। तिगांव के विधायक राजेश नागर ने राष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड और ब्रोंज जीतने वाले हर्ष खारी और मनीष को बधाई एवं आशीर्वाद दिया। नागर ने कहा कि युवाओं को खेलों में भी अपना भविष्य देखना चाहिए।
महिलाओं के सम्मान में सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है – उषा प्रियदर्शी
फरीदाबाद,07 अगस्त
(रूपेश देव)। आज जिला बाल कल्याण परिषद गुरुग्राम ने तीज महोत्सव को डॉ सुषमा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में एवं उपायुक्त एवं अध्यक्ष श्री निशांत कुमार यादव अतिरिक्त उपायुक्त श्री हितेश कुमार दिशा निर्देश में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा प्रियदर्शी रही। मुख्य अतिथि ने महिलाओं एवं बच्चों को हरियाली तीज की शुभकामना देते हुए कहा कि बाल कल्याण परिषद बच्चों एवं महिलाओं के कल्याण बहुत अच्छा कार्य कर रहा है मैं इस कार्यक्रम में सभी आयोजकों को हार्दिक बधाइयां देती हूं।
भाजपा “हर घर तिरंगा” लगाकर मनाएगी आजादी का अमृत महोत्सव – विपुल गोयल
गुरुग्राम/फरीदाबाद,07 अगस्त
(रूपेश देव)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वर्ष 2022 से शुरु किये गए अभियान के तहत आज गुरुग्राम के गुरु कमल कार्यालय पर “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय अहम बैठक की है। इस महत्वपूर्ण पहल का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल कर रहे हैं, जिन्हें शीर्ष नेतृत्व ने इस अभियान का संयोजक नियुक्त किया है। दिनांक 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक पूरे देश में हर घर पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य भाजपा द्वारा तय किया गया है। उक्त बैठक में सभी शीर्ष नेताओं ने अपने-अपने विचार रखें।
फरीदाबाद में जेजेपी को बड़ा झटका, अजय भड़ाना ने समर्थकों सहित पार्टी को कहा अलविदा
फरीदाबाद,07 अगस्त
(रूपेश देव)। हरियाणा में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां बढऩे लगी है और नेताओं के पार्टी व दल छोडऩे का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में इनेलो की टिकट पर पूर्व में बडखल क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके जेजेपी के बडखल हल्का अध्यक्ष अजय भड़ाना ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ जननायक जनता पार्टी को अलविदा कह दिया।
सेना के जवान विजय रावत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बसपा नेता सुरेंद्र वशिष्ठ
पृथला/फरीदाबाद,07 अगस्त
(रूपेश देव)। सोमवार रात को ट्रेन से गिरकर भारतीय थल सेना के 32 वर्षीय जवान विजय रावत की मृत्यु हो गई थी। विजय रावत पृथला विधानसभा के गांव प्याला के रहने वाले थे। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके गांव प्याला लाया गया। इस मौके पर भारतीय थल सेना के सैकड़ों जवानों सहित पृथला विधानसभा के हजारों लोगों ने नम आंखों से विजय रावत को श्रद्धांजलि दी। इस ह्रदयविदारक घटना से पूरे हल्के में शोक की लहर है।
जन्माष्टमी पर झांकियां बनेगी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र : राजेश भाटिया
फरीदाबाद,07 अगस्त
(रूपेश देव)। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल मार्किट नंबर 1, में जन्माष्टमी पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष में मंदिर में एक मीटिंग का आयोजन किया गया तत्पश्चात जन्माष्टमी की तैयारियों के कार्य का विधिवत रुप से शुभारंभ किया।
फरीदाबाद के ऐतिहासिक गांव सीही में लगा समस्याओं का अंबार : सुमित गौड़
फरीदाबाद,07 अगस्त
(रूपेश देव)। बाबा सूरदास की जन्म स्थली गांव सीही के लोग मूलभूत सुविधाओं के चलते नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है। फरीदाबाद विधानसभा 89 के अंतर्गत आने वाले इस गांव के लोग पीने के पानी, टूटी सडक़ें, ओवरफ्लो सीवरेज और बिजली की समस्या से खासे परेशान है, शिकायतों के बावजूद इनकी समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हुआ।
6 अगस्त से अगले तीन महीनों तक जिला फरीदाबाद में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध : विक्रम सिंह
फरीदाबाद,06 अगस्त
(रूपेश देव)। जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि जिला फरीदाबाद में कानून और व्यवस्था की समस्याओं, सुरक्षा खतरों और असामाजिक तत्वों और अन्य लोगों द्वारा ड्रोन के दुरुपयोग की संभावना को देखते हुए ड्रोन/हॉट एयर बैलून/ चाइनीज माइक्रो लाइट/ग्लाइडर और कम-उड़ान वाली वस्तुओं आदि को उड़ाने पर तत्काल प्रतिबंध लागू करने के आदेश जारी किये गये हैं। उन्होंने बताया कि यह आदेश जिला फरीदाबाद की राजस्व सीमा के भीतर दिनांक 06.08.2024 से अगले तीन महीने की अवधि तक लागू रहेंगे।


















