Join our community of SUBSCRIBERS and be part of the conversation.
To subscribe, simply enter your email address on our website or click the subscribe button below. Don't worry, we respect your privacy and won't spam your inbox. Your information is safe with us.
जहां संवेदना बने व्यवस्था, वहीं समाज होता है श्रेष्ठ – फरीदाबाद में “मुक्ति पथ” का शुभारंभ
फरीदाबाद । फरीदाबाद के खेड़ी पुल के समीप पालतू एवं बेसहारा पशुओं के सम्मानजनक अंतिम संस्कार हेतु आधुनिक सीएनजी (CNG) आधारित श्मशान घाट “मुक्ति पथ” का उद्घाटन हरियाणा सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल द्वारा किया गया। यह सुविधा शहर में पशु कल्याण, संवेदनशीलता और आधुनिक प्रबंधन का अनोखा संगम प्रस्तुत करती है।
कैबिनेट विपुल गोयल ने कहा कि दया, करुणा और सहयोग जैसे मूल्य ही किसी समाज को श्रेष्ठ बनाते हैं। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर हर जीव का समान अधिकार है और फरीदाबाद में स्थापित यह आधुनिक श्मशान घाट मानवता एवं सभ्यता के उच्च आदर्शों का प्रतीक है। उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि यह केवल एक अवसंरचना परियोजना नहीं, बल्कि सामाजिक मूल्यों, सम्मान, संवेदना और करुणा का सशक्त संदेश है।
उन्होंने कहा कि “मुक्ति पथ” की स्थापना फरीदाबाद को एक मानव-केन्द्रित और पशु हितैषी शहर के रूप में नई पहचान प्रदान करेगी। उन्होंने फरीदाबाद नगर निगम, परियोजना से जुड़े अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि सामूहिक सहयोग एवं संवेदनशीलता से ही यह पहल सफल हो पाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह श्मशान घाट आने वाले समय में पशु कल्याण, स्वच्छता और शहरी संवेदनशीलता का एक आदर्श मॉडल बनेगा तथा पूरे देश को प्रेरित करेगा।
सभी क्षेत्रों का विकास कर रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी – राजेश नागर मोहना मार्केट कमेटी के चेयरमैन को शपथ दिलाने पहुंचे प्रदेश के मंत्रीगण व मेयर
फरीदाबाद। मोहना मार्केट कमेटी के चेयरमैन बने संदीप टोंगर का शपथ ग्रहण समारोह तब उल्लास से भर गया, जब उनके पंडाल में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, मंत्री राजेश नागर एवं मंत्री गौरव गौतम सहित फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी एक साथ पहुंच गए। सभी ने संदीप टोंगर को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और मन लगाकर समाज की सेवा करने की बात कही।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हमारा हरियाणा प्रदेश विकास की सड़क पर दौड़ रहा है। आज हरियाणा में ग्लोबल निवेश और औद्योगिक निवेश बड़ी मात्रा में हो रहा है। जो इस बात का प्रतीक है कि हमारे प्रदेश ने बाहर के उद्यमियों को कामकाज का माहौल दिया है। विपुल गोयल ने कहा कि आज लोगों को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी मिलती है, जिससे आज योग्य व्यक्ति अपने परिवार का गुजारा कर रहा है।
वहीं मंत्री राजेश नागर ने कहा की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का हर क्षेत्र विकास के साथ जुड़ रहा है। मुख्यमंत्री सभी 90 विधानसभा में जोरदार विकास करवा रहे हैं। खासतौर पर पिछले तीन कार्यकाल से तिगांव विधानसभा भी विकास की पटरी पर है और लोगों को उसका अंतर भी समझ में आ रहा है। नागर ने कहा कि हम तीनों मंत्री और हमारी मेयर आपकी सभी समस्याओं, सुझावों और जरूरत को पूरा करने के लिए आपका भरपूर साथ देंगे।
इस अवसर पर मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि संदीप टोंगर समाज की सेवा में हमेशा बढ़ चढ़कर साथ रहे हैं। उनका चुनाव पार्टी के मुखिया ने उनकी सेवा भावना के कारण किया है। हम सभी उनको बधाई देने आए हैं।
इस अवसर पर मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि यह क्षेत्र नगर निगम में हाल ही में जुड़ा है लेकिन यह उनकी प्राथमिकता में रहेगा। नगर निगम की सभी योजनाएं इस क्षेत्र को मिलेंगी। इस बात का मैं यकीन दिलाती हूं। इससे पहले सभी ने मोहना मार्केट कमेटी के चेयरमैन संदीप टोंगर को शपथ ग्रहण करवाया। इस अवसर पर तीनों मंत्रियों एवं मेयर ने आम आदमी पार्टी नेता ओमपाल टोंगर को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्र बीसला, वरिष्ठ भाजपा नेता रणवीर चंदीला, प्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र नेहरा, मार्केट कमेटी तिगांव अध्यक्ष राजेश सरपंच, आईएमटी एसोसिएशन के प्रधान हेमंत शर्मा, भाजपा युवा जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर, पार्षद प्रदीप टोंगर, पार्षद लाल मिश्रा, मनोनीत पार्षद जसवंत पवार, बल्लभगढ़ प्लांट अध्यक्ष चंद्रपाल, वाइस चेयरमैन तिगांव मार्केट कमेटी श्रीपाल शर्मा, अमित भारद्वाज, अजय प्रताप भड़ाना, अजब चंदीला, तेजपाल शर्मा, अजीत नंबरदार, दयानंद नागर ग्रीवेंस मेंबर, सुमेश गौड़ जिला कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व सरपंच मोहना दानी, रामवीर ठेकेदार, सोमेश गौड़ ब्लॉक मेंबर, सरपंच बेगराज नागर, हीरापुर सरपंच गिर्राज, अटेरना सरपंच इलियास, सरपंच मोहना ओमवीर, राव नारायण, बलराज भड़ाना, सुंदर नागर, प्रवीण बैसला मेवला, अवतार चंदीला, लेखराज पहलवान, साधु त्यागी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत इंस्टॉलेशन तेज करने के भी दिए आदेश
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि राज्य के सभी सरकारी भवनों—जैसे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, कार्यालय, गोदाम आदि—पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जाएं, ताकि राज्य को हरित ऊर्जा की ओर तेजी से अग्रसर किया जा सके।
मुख्यमंत्री सिविल सचिवालय में ऊर्जा (पावर) क्षेत्र से संबंधित बजट घोषणाओं की उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को राज्य में घर-घर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के मासिक उपलब्ध आँकड़ों की भी जानकारी ली और सख्त मॉनिटरिंग और जवाबदेही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्यभर में बड़े पैमाने पर अक्षय ऊर्जा के लिए सोलर पार्क विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य की प्रमुख सड़कों और राजमार्गों से पुराने और खराब बिजली खंभों को तुरंत हटाने के भी आदेश दिए, ताकि सार्वजनिक सुरक्षा बढ़े और सड़क सौंदर्य में सुधार हो।
हरियाणा पॉवर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल) के चेयरमैन श्री श्यामल मिश्रा ने बताया कि 20 नवंबर 2025 तक राज्य में 42,486 रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन पूरे किए जा चुके हैं। 31 मार्च 2027 तक 2,22,000 रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि डिस्कॉम ने ‘सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना’ नाम से एक नई स्कीम भी तैयार की है, जो मुख्यतः राज्य सरकार के कर्मचारियों और नियमित रूप से बिजली बिल जमा करवाने वाले उपभोक्ताओं के लिए है। योजना को राज्य सरकार के अनुमोदन हेतु भेजा गया है और वर्तमान में विचाराधीन है। इसके लागू होने पर, राज्य में रूफटॉप सोलर को लगवाने का कार्य तेजी से बढ़ेगा और निर्धारित आरटीसी लक्ष्यों को प्राप्त करने में बड़ी मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि राज्य में प्रत्येक घर तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा क्षेत्र के सभी लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ऊर्जा सुरक्षा आर्थिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हर लंबित परियोजना को बिना देरी के आगे बढ़ाया जाए।
बैठक में विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा में अगले 7 वर्षों में 24,000 मेगावाट बिजली उपलब्धता सुनिश्चित कर 100% उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री को बताया गया कि यमुनानगर में 800 मेगावाट अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल यूनिट का कार्य बीएचईएल के सहयोग से शुरू हो गया है।
बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, एचपीजीसीएल के एमडी डॉ. साकेत कुमार, यूएचबीवीएन के एमडी श्री मनीराम शर्मा तथा ऊर्जा विभाग एवं डिस्कॉम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का धूमधाम से हुआ समापन
फरीदाबाद । हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि गीता का अनुसरण आज पूरे विश्व के लोग कर रहे हैं। श्रीमद्भगवत गीता ग्रंथ को विश्व में मनुष्य जीवन के सफल जीवन में सर्वोपरि माना जा रहा है। गीता हमें जीवन जीने की राह दिखाती है। अगर हम गीता के संदेशों को अपने दैनिक जीवन में शामिल कर लें तो यह हमें बेहतरी की ओर लेकर जाती है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया आज सोमवार को सेक्टर-12 कन्वेंशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष सोहन पाल छोकर भी मौजूद रहे।
हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने श्रीमद्भागवत गीता श्लोक उच्चारण कार्यक्रम के पश्चात् सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा लगाई गई श्रीमद्भगवद गीता पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें गीता के अठारह अध्यायों का सार, महाभारत के प्रमुख प्रसंग, भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश, तथा आधुनिक जीवन में गीता के संदेश की प्रासंगिकता को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों तथा सामाजिक/धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी स्टॉलों का भी निरीक्षण किया गया।
जिला स्तरीय गीता महोत्सव के समापन समारोह में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि ने श्रीमद्भागवत गीता के सार्वकालिक संदेश को जीवनपथ का सर्वोत्तम मार्गदर्शन बताया। कार्यक्रम में कहा गया कि गीता ऐसा अद्वितीय ज्ञान–ग्रंथ है, जो मनुष्य को सही–गलत की पहचान कर न्याय, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन के हर मोड़ पर मार्गदर्शन देने वाला प्रकाश–स्तंभ है। अर्जुन को दिए गए उपदेश आज भी समान रूप से प्रासंगिक हैं और व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में संतुलित निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करते हैं। उन्होंने समाज में नैतिकता, ईमानदारी और पारिवारिक मूल्यों को पुनर्जीवित करने पर बल देते हुए कहा कि जैसे अतीत में गलत निर्णयों ने महाभारत को जन्म दिया, वैसे ही आज भी परिवार और समाज को सही दिशा देने के लिए खुली सोच और जागरूकता आवश्यक है।
उन्होंने समारोह में विदेशों में गीता ज्ञान के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए बताया गया कि विभिन्न देशों में लोग गीता को अपनाकर भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान प्रदर्शित कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि यह प्रेरणादायक है कि विश्वभर में गीता–अध्ययन के प्रति उत्साह बढ़ रहा है, जबकि भारत में नई पीढ़ी को इसे जीवन से जोड़ने की आवश्यकता है।
उन्होंने महिलाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया गया और कहा गया कि गीता सम्मान, संतुलन और गरिमा का पाठ पढ़ाती है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सम्मान और सामंजस्य आवश्यक है, जो गीता के संदेश में विद्यमान है। उन्होंने कहा कि वे गीता के ज्ञान को जीवन, परिवार और समाज में व्यवहारिक रूप से अपनाएँ और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
बल्लभगढ़ जिला अध्यक्ष सोहन पाल छोकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति की अमूल्य आध्यात्मिक धरोहर को सम्मानित करने का अवसर है। उन्होंने जिला प्रशासन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त किया कि उनके प्रयासों से गीता—जो भारतीय सभ्यता का 5000 वर्ष पुराना ज्ञान–स्रोत है—आज नई पीढ़ी के बीच पुनः व्यापक रूप से स्थापित हो रही है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया उपदेश मानव जीवन के संघर्ष, कर्तव्य, प्रेम और न्याय को अत्यंत स्पष्टता से समझाता है। उन्होंने कहा कि गीता का प्रत्येक अध्याय और प्रत्येक पृष्ठ जीवन के लिए प्रेरणादायक संदेश देता है और समाज को नैतिक, संतुलित एवं कर्तव्यनिष्ठ जीवन जीने की दिशा प्रदान करता है।
श्री छोकर ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे गीता के ज्ञान को अपने परिवार, बच्चों और सामाजिक जीवन से जोड़कर भारतीय सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत बनाएं।
इनको किया सम्मानित:- जियो गीता, श्री सिध्दाता आश्रम, शुभ समय वैदिक फॉउंडेशन, शिक्षा विभाग, सनातन संस्था, श्री योग वेदांत सेवा समिति, ब्रम्हाकुमारी, गोपाल गौशाला, विश्व हिन्दू परिषद्, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, इस्कॉन, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, आयुष विभाग, एचएसआईआईडीसी, लर्न गीता, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा कड़ी ग्राम उद्योग, जिला समाज कल्याण विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, संजीवनी गऊ लाइफ साइंस, बाल कल्याण परिषद् , अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, गीता मंदिर सेक्टर-15, लक्ष्मी नारायण मंदिर, सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-16, सिद्धदाता आश्रम, गौपाल गौशाला, विश्व हिन्दू परिषद, ब्रह्मकुमारी, श्री हर्ष मानव सेवा ट्रस्ट सहित कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूलों सभी स्कूलों के टीचरों और छात्र-छात्राओं एवं कई सामाजिक सामाजिक संस्थाओ को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद शिखा, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल, जिला शिक्षा अधिकारी अंशुल सिंगला, रेडक्रॉस सचिव बिजेंद्र सौरोत, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा सहित अन्य कई अधिकारीगण और गणमान्य व्यक्तिगण मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र में आयोजित 48 कोस तीर्थ सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कीशिरकत
कुरुक्षेत्र । हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार कुरुक्षेत्र को दुनिया का सबसे गौरवपूर्ण स्थान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन के बाद वर्ष 2016 से कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री सोमवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित 48 कोस तीर्थ सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर गीता ज्ञान संस्थानम् के अध्यक्ष स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज के अलावा धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र के विभिन्न तीर्थों के प्रतिनिधिगण तथा श्रद्धालुगण उपस्थित थे। इससे पहले, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा कुरुक्षेत्र के 48 कोस में आने वाले तीर्थों की जानकारी देने वाली पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सभी को गीता जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाभारत काल में आज ही के दिन कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण जी ने अर्जुन के माध्यम से मानव मात्र को गीता का कर्मयोग का अमर संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में पिछले 17 दिनों से गीता प्रेमी सज्जन एवं श्रद्धालु 10वें अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आनन्द ले रहे हैं। इसके अलावा भी इन दिनों पूरा हरियाणा गीतामयी है। हर जिले में गीता के स्वर गूंज रहे हैं। विभिन्न तीर्थों पर भी गीता महोत्सव की धूम है। राज्य एवं जिला स्तर पर एक साथ मनाया जाने वाला यह महोत्सव धार्मिक, सांस्कृतिक, कला एवं संस्कृति का एक अनुपम उदाहरण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मयोगी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में कुरुक्षेत्र आगमन के दौरान कहा था कि कुरुक्षेत्र को गीता स्थली के रूप में पहचान दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन के बाद वर्ष 2016 से गीता महोत्सव को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गत 25 नवंबर को प्रधानमंत्री भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होकर हर व्यक्ति को गीता के जुड़ने का संदेश दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र के पास ज्योतिसर में जिस वट वृक्ष के नीचे भगवान श्रीकृष्ण जी ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। उस स्थान के जीर्णोद्धार के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने स्पेशल पैकेज दिया था।
उन्होंने देश के कई प्रसिद्ध मंदिरों का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी लुप्तप्राय हो रहे तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्धार को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो समाज अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखता है वह युवा पीढ़ी को अच्छे नैतिक संस्कार देता है। इसलिए हम वेदों, पुराणों व गीता की रचना स्थली हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और उसे नई पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पावन सरस्वती एवं दृषद्वती नदियों के बीच स्थित कुरुक्षेत्र की 48 कोस भूमि में 367 तीर्थ स्थल हैं। इनमें से कुछ लगभग लुप्त हो चुके हैं। हम इन तीर्थों का जीर्णोद्धार कर इनके वैभव को पुनः स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प हैं। वर्ष 2023 में 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि के 164 तीर्थों की सूची में सर्वेक्षण एवं दस्तावेजीकरण के पश्चात 18 नए तीर्थों को जोड़ा गया है। इससे अब इस पवित्र भूमि के 182 तीर्थों का दस्तावेजीकरण हो चुका है। यह कार्य अभी जारी है और निकट भविष्य में इस सूची में और भी तीर्थों के जुड़ने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि ब्रज की 84 कोसी यात्रा की तर्ज पर 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि में स्थित तीर्थों की यात्रा शुरू की जाए। धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र को भगवान श्रीकृष्ण जी की नगरी मथुरा और धार्मिक स्थल हरिद्वार से जोड़ने के लिए इन मार्गों पर ट्रेन चलाई गई है।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत कुरुक्षेत्र को वर्ष 2015 में श्रीकृष्णा सर्किट में शामिल किया गया है। इस स्कीम के तहत विभिन्न तीर्थों पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस सर्किट के तहत 48 कोस की परिधि में स्थित 134 स्थानों का पर्यटन स्थलों के रूप में विकास होगा। इसी कड़ी में, ज्योतिसर तीर्थ में महाभारत थीम पर आधारित ज्योतिसर अनुभव केंद्र का लोकार्पण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा गत 25 नवंबर को हुआ है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा इस समय कुरुक्षेत्र की 48 कोस की परिधि में स्थित लगभग 80 तीर्थों पर विकास कार्य चल रहे हैं। इसमें 80 करोड़ 55 लाख रुपये की राशि से 4 तीर्थ स्थलों-ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर तीर्थ, नरकातारी, सन्निहित सरोवर का विकास शामिल है। इसके अलावा, कुरुक्षेत्र शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कर रहे हैं ताकि यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अच्छी यादें लेकर जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर में लगभग 13 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से लगभग 40 फीट ऊंची विराट स्वरूप प्रतिमा पर स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में जन-जन की आस्था के विभिन्न केन्द्र स्थापित हो रहे हैं। देश के दूरदराज के क्षेत्रों में विद्यमान मंदिरों के दर्शन भी अब कुरुक्षेत्र में किये जा सकते हैं। हमने इन मंदिरों की स्थापना के लिए जमीन अलॉट की है।
उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के एकमात्र श्री तिरुपति बालाजी मन्दिर का निर्माण हो चुका है। इसके अतिरिक्त जीयो गीता संस्थानम, अक्षरधाम मंदिर, इस्कॉन मंदिर तथा ज्ञान मन्दिर का निर्माण भी किया जा रहा है। निश्चित तौर पर इन सभी संस्थाओं का निर्माण पूरा होने पर कुरुक्षेत्र को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान मिलेगी।
इस अवसर पर गीता ज्ञान संस्थानम् के अध्यक्ष ज्ञानानन्द महाराज ने गीता महोत्सव को सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बताते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के साथ-साथ महाभारत युद्ध की भूमि रही 48 कोस में राज्य सरकार का विकास का संकल्प सनातन में नए सूर्य के प्रकाश के सामान है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 48 कोस में आने वाले तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्धार करने का जो बीड़ा उठाया था, वर्तमान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी सबके प्रति सद्भावना दिखाते हुए उसी संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं।
फरीदाबाद में महिला आयोग की जन सुनवाई, 38 मामलों पर हुई विस्तृत सुनवाई
फरीदाबाद । हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने आज फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों की जन सुनवाई आयोजित की। इस जन सुनवाई में फरीदाबाद जिलों से कुल 38 मामले प्रस्तुत हुए। जिनमें से 3 नए मामले प्राप्त हुए। अब तक 25 से अधिक मामलों की सुनवाई की गई, जबकि कुछ मामले लंबित हैं। प्राप्त मामलों में से 4–5 मामले आपसी सहमति के आधार पर समाप्त हो चुके हैं, जिनमें पारिवारिक समझौते, आपसी तलाक तथा राजीनामा शामिल हैं।
जन सुनवाई के दौरान महिलाओं ने घरेलू हिंसा, आपसी विवाद, पारिवारिक कलह जैसे विभिन्न मामलों को आयोग के समक्ष रखा। अध्यक्ष रेणु भाटिया ने प्रत्येक पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना तथा उन्हें न्याय दिलाना आयोग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
चेयरपर्सन ने यह भी कहा कि आयोग महिलाओं को कानूनी सहायता, काउंसलिंग एवं परामर्श उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि महिला संबंधित शिकायतों का निस्तारण शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से किया जाए। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि आयोग द्वारा प्रत्येक मामले की मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि पीड़िताओं को न्याय मिल सके।
इस मौके पर डीसीपी मोनिका, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया बताया कि सोशल मीडिया, विशेषकर इंस्टाग्राम पर की गई ऑनलाइन मित्रता से जुड़े मामलों में यह पाया गया है कि कई बार व्यक्ति अपनी वास्तविक उम्र, पहचान और निजी विवरण छिपाकर संबंध स्थापित करते हैं, जिसके बाद ड्रिंक/पेय पदार्थ में कुछ मिलाने, जबरन संबंध बनाने या वीडियो रिकॉर्ड करने जैसी गंभीर स्थितियाँ उत्पन्न हो जाती हैं। यह बढ़ता हुआ पैटर्न अत्यंत चिंताजनक है। महिलाओं और युवतियों से अपील है कि सोशल मीडिया पर किसी भी नए संपर्क को लेकर सावधानी बरतें, अजनबियों पर बिना पूर्ण जानकारी के भरोसा न करें, तथा लिव-इन या किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत संबंध में जाने से पहले आवश्यक सतर्कता अवश्य रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, शोषण या धोखे की आशंका होने पर तुरंत प्रशासन या पुलिस को सूचना दें। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग महिलाओं की सुरक्षा, सहायता और न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।
बॉक्स महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने जानकारी दी कि गुरुग्राम में ट्रैफिक सिग्नल पर गुब्बारे बेचने वाली एक युवती द्वारा गाड़ी चालकों को अपना फोन नंबर देकर बाद में ब्लैकमेल करने की घटनाएँ सामने आई हैं। ऐसी गतिविधियों की पुनरावृत्ति फरीदाबाद में न हो, इसके लिए उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं कि शहर में इस प्रकार के मामलों पर विशेष सतर्कता रखते हुए कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाए।
बॉक्स एक मामले की सुनवाई में यह सामने आया कि एक कैब ड्राइवर/ट्रैवल एजेंट ने परिचय बढ़ाकर विश्वास का दुरुपयोग किया। महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने जिले की सभी बेटियों और महिलाओं से अपील की है कि कैब में यात्रा करते समय अपनी निजी जानकारी—जैसे पारिवारिक स्थिति, वेतन या व्यक्तिगत समस्याएँ—साझा न करें, क्योंकि इसी से कई बार गलतफहमियाँ और अनचाहे हालात उत्पन्न होते हैं। इस प्रकरण में मित्रता के नाम पर संबंध बनाए गए और बाद में मामले को फिजिकल असॉल्ट एवं हनी ट्रैपिंग का रूप देने का प्रयास किया गया। विभाग तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रहा है।
पंचकूला । पंचकूला में आयोजित सफाई मित्र सम्मान एवं संविधान दिवस समारोह में मंत्री विपुल गोयल ने कहा सफाई मित्र स्वच्छ भारत अभियान की रीढ़ और संविधान देश की आत्मा है हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भारत का संविधान मात्र एक विधिक दस्तावेज नहीं बल्कि देश की लोकतांत्रिक संरचना नागरिक अधिकारों कर्तव्यों और राष्ट्रीय एकता का प्राण-तत्व है।
उन्होंने कहा कि भारत का मजबूत संविधान ही हमें विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाता है। प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्य हमारे राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं।
मंत्री गोयल पंचकूला नगर निगम द्वारा आयोजित सफाई मित्र सम्मान एवं संविधान दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए और सफाई मित्रों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में मंत्री गोयल ने कहा सफाई मित्र हमारे समाज की रीढ़ हैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की सफलता में उनकी भूमिका अतुलनीय है। उन्होंने आगे कहा कि आज हरियाणा के शहर जिस स्वच्छता मॉडल की मिसाल बन रहे हैं, उसके पीछे सफाई मित्रों की निरंतर परिश्रम और जन जागरूकता प्रमुख तत्व हैं।
मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में हरियाणा के शहरों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विशेष रूप से करनाल ने 50 हजार से 3 लाख जनसंख्या श्रेणी में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया जिसका पुरस्कार राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया।
मंत्री विपुल गोयल ने संविधान दिवस के महत्व का स्मरण कराते हुए कहा कि संविधान हमें जहां मौलिक अधिकार देता है वहीं राष्ट्र के प्रति कर्तव्य पालन का मार्ग भी दिखाता है स्वच्छता अनुशासन और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का संकल्प हर नागरिक को अपनाना चाहिए। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को संविधान प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई और स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान भी किया।
मंत्री गोयल ने कहा कि सरकार सफाई मित्रों की सुरक्षा सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन स्तर में सुधार सुनिश्चित किया जा रहा है।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा तथा हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचकूला के महापौर श्री कुलभूषण गोयल और नगर परिषद कालका के अध्यक्ष श्री कृष्ण लाल लांबा ने की नगर निगम पंचकूला के अधिकारी, सफाई मित्र तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुआ जहां स्वच्छ, सशक्त और संविधान समर्पित भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया गया।
ग्रीन फील्ड में ऑनलाइन रजिस्ट्री कराकर मैरी कॉम ने बेची प्रॉपर्टी, डिजिटल प्रणाली की खुलकर सराहना
फरीदाबाद । पद्म भूषण सम्मानित एमसी मैरी कॉम ने हरियाणा सरकार द्वारा लागू की गई पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रणाली के लागू होने से अब उन्हें तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ते, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होती है। मुक्केबाज़ एमसी मैरी कॉम ने आज ग्रीन फील्ड, सेक्टर-46 में ऑनलाइन रजिस्ट्री कराकर प्रॉपर्टी सेल की है।
मैरी कॉम ने आगे कहा कि पूरी प्रक्रिया के डिजिटल होने से रजिस्ट्री कार्य में पारदर्शिता और सुगमता आई है। दस्तावेज़ों का ऑनलाइन सत्यापन तेज़ी से सम्पन्न हो रहा है, जिससे लोगों को तुरंत और भरोसेमंद सेवा प्राप्त हो रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रणाली नागरिकों के अनुभव को और सहज बनाएगी तथा सरकारी सेवाओं में तकनीकी रूपांतरण को और गति प्रदान करेगी।
उन्होंने हरियाणा सरकार के इस कदम को प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि पेपरलेस रजिस्ट्री न केवल प्रक्रियाओं को सरल बनाती है, बल्कि शासन प्रणाली में दक्षता भी बढ़ाती है। एमसी मैरी कॉम ने कहा कि उपायुक्त विक्रम सिंह के सक्षम नेतृत्व और बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद की प्रभावी देखरेख में ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रणाली सुचारु, सुविधाजनक और नागरिक-हितैषी रूप से संचालित हो रही है, जिससे सेवाओं की पारदर्शिता और गति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार के नवाचार आम जनता की सुविधा और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते रहेंगे।
इस मौके पर तहसीलदार नेहा सहारन और नायब तहसीलदार उमेश कुमार मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री बोले – फरीदाबाद में होगी हरित-सांस्कृतिक नवजागरण की शुरुआत
फरीदाबाद। फरीदाबाद में हरियाली, सौंदर्यीकरण और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने हेतु नगर निगम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा एक बड़े स्तर पर आज हरित अभियान की शुरुआत की गई है। यह जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेंट्रल पार्क, आरडब्ल्यूए सेक्टर-14 में नगर निगम फरीदाबाद द्वारा आयोजित शीतकालीन फूल वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ नगर निगम कमिश्नर धीरेन्द्र खड़गटा और मेयर प्रवीण जोशी भी मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद एक समय सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और जीवंत शहर हुआ करता था, लेकिन औद्योगिक विस्तार के बीच उसकी सांस्कृतिक पहचान कहीं दब गई। इस दिशा में अब नगर निगम और प्रशासन मिलकर ओपन-एयर थिएटर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज, पार्क-आधारित गतिविधियों जैसे आयोजनों के माध्यम से शहर की सांस्कृतिक धारा को पुनर्जीवित करने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने इस पहल को फरीदाबाद को एक बार फिर हैपनिंग सिटी, स्वस्थ शहर और स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि जब शहर का पर्यावरण सुधरता है, तो नागरिकों की मेंटालिटी और मानसिक सेहत पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
प्रदेश के मुख्य मंत्री नायब सिंह के निर्देशानुसार शहर के सभी सेक्टरों में पार्क प्रतियोगिता करवाने की घोषणा की गई है, जिसके अंतर्गत जिस सेक्टर का पार्क सर्वाधिक सुंदर होगा, उसे ₹1 लाख का पुरस्कार तथा मुख्यमंत्री एवं प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता की विस्तृत रूपरेखा जल्द ही जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के छोटे-छोटे 1000 से 2000 गज क्षेत्रफल वाले लेफ्ट-आउट क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां 500 सिटी फॉरेस्ट विकसित किए जाएंगे, जो आने वाले वर्षों में फरीदाबाद के “ऑक्सीजन चैंबर” के रूप में कार्य करेंगे। इनमें से 15 सिटी फॉरेस्ट पहले ही विकसित किए जा चुके हैं, जो भविष्य में शहर के ऑक्सीजन चैंबर के रूप में कार्य करेंगे।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आज मेयर प्रवीण जोशी का यह इनिशिएटिव है और बहुत अच्छे तरीके से किस तरीके से एक हैप्पी जो फीलिंग्स है, वो जनता के अंदर लाई जाए तो उस टाइप जीता जागता नमूना आज यहां पर देखने को आपने मिला। 17 करोड़ सैंपलिंग पौधे की पौध तैयार की गयी है। हर गार्डन के साथ-साथ हर घर की बालकनी के अंदर, हर घर के आंगन के अंदर ये पौधे खिले, ऐसा प्रयास है। उन्होंने कहा कि आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों, पार्षदों, नगर निगम अधिकारियों तथा विभिन्न एनजीओ सबको सम्मिलित करके आज इसकी शुरुआत की गई है और पूरे फरीदाबाद में अगले 1 महीने के अंदर जगह-जगह पर छोटे बड़े रंग-बिरंगे जो फूल जो सर्दियों के अंदर बहुत खास बहुत खुशनुमा फीलिंग देते हैं। वो सब लगकर तैयार हो जाएंगे और फरीदाबाद को स्वच्छ फरीदाबाद, स्वस्थ फरीदाबाद बनाने के साथ-साथ एक खूबसूरत फरीदाबाद की ये मुहिम है। इससे बहुत बड़ा प्रभाव लोगों के अंदर आएगा।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद एक समय सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और जीवंत शहर हुआ करता था, लेकिन औद्योगिक विस्तार के बीच उसकी सांस्कृतिक पहचान कहीं दब गई। इस दिशा में अब नगर निगम और प्रशासन मिलकर ओपन-एयर थिएटर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज, पार्क-आधारित गतिविधियों जैसे आयोजनों के माध्यम से शहर की सांस्कृतिक धारा को पुनर्जीवित करने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने इस पहल को फरीदाबाद को एक बार फिर हैपनिंग सिटी, स्वस्थ शहर और स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि जब शहर का पर्यावरण सुधरता है, तो नागरिकों की मेंटालिटी और मानसिक सेहत पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
कार्यक्रम में शहर के अनेक प्रतिनिधियों की मौजूदगी, इस अवसर पर पार्षद मुकेश अग्रवाल, सचिन शर्मा, कुलदीप साहनी, दिलीप वर्मा, आशु वर्मा, नरेश शर्मा, पंकज गर्ग, जी.एस. रावत, नीरज चावला सहित अनेक सामाजिक प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।
फरीदाबाद आज न केवल हरियाली का उत्सव मना रहा है, बल्कि अपनी सांस्कृतिक आत्मा को पुनर्जीवित करने की निर्णायक यात्रा भी शुरू कर चुका है। यह ऐतिहासिक पहल शहर को स्वच्छ, सुंदर, संस्कृतिक और प्रगतिशील फरीदाबाद की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान करेगी।
पीएम-किसान निधि की 21वीं किस्त जारी – हरियाणा के 15.82 लाख किसानों के खातों में आये 316.38 करोड़ रुपये
पलवल । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु के कोयंबटूर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के किसानों के खातों में 21वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर हरियाणा के 15 लाख 82 हज़ार किसानों को 316 करोड़ 38 लाख करोड़ रुपए की राशि सीधे लाभार्थी खातों में हस्तांतरित की गई।
इस उपलक्ष्य में जिला पलवल में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त, सभी जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें कैबिनेट मंत्रियों, राज्य मंत्रियों तथा सांसदों ने भाग लिया। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री का 21वीं किस्त जारी करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आज जिला पलवल के 74,299 किसानों के बैंक खातों में 14 करोड़ 86 लाख रुपए की राशि भेजी गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक जारी 21 किस्तों के माध्यम से हरियाणा के किसानों को कुल 7,233 करोड़ 74 लाख रुपए की राशि प्रदान की जा चुकी है।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान को मज़बूत, सशक्त और खुशहाल बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे परंपरागत खेती से आगे बढ़ते हुए मूल्य संवर्द्धित फसलों की ओर रुख करें, फार्म प्रोसेसिंग यूनिट्स स्थापित करें, फार्म-टू-फोर्क मॉडल अपनाएं तथा एग्री-टूरिज़्म और ब्रांडिंग को बढ़ावा दें।
स्वतंत्रता की शताब्दी तक आत्मनिर्भर और डिजिटल रूप से सुदृढ़ होगा किसान
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए 4 स्तम्भों पर विशेष जोर दिया है। इनमें किसान, गरीब, महिला व युवा शामिल हैं। उनका मानना है कि हमारे प्रथम स्तम्भ किसान भाइयों की समृद्धि से ही इस संकल्प को पूरा किया जा सकता है। उनके इसी विजन को साकार करने के लिए हम हरियाणा में किसानों की खुशहाली और कृषि क्षेत्र को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हरियाणा ‘विकसित भारत–विकसित हरियाणा’ की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2047 में जब भारत स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा, तब हमारा किसान आत्मनिर्भर, जल और पर्यावरण के प्रति सजग, डिजिटल रूप से सुदृढ़, वैश्विक बाजार से जुड़ा हुआ तथा उच्च गुणवत्ता एवं ब्रांडेड उत्पादन का प्रमुख केंद्र होगा।
मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में किसान अब राष्ट्रीय नीति के केंद्र बन चुके हैं। प्रदेश में जहाँ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं राज्य सरकार बागवानी फसलों को परंपरागत फसलों के विकल्प के रूप में प्रोत्साहित कर रही है ताकि किसान फल और सब्जियों की ओर अधिक रुचि लें। उन्होंने बताया कि पराली प्रोत्साहन योजना के तहत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,200 रुपये प्रति एकड़ कर दिया गया है। बागवानी किसानों को बाजार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई भावांतर भरपाई योजना के तहत पिछले 11 वर्षों में 30 हजार किसानों को 135 करोड़ रुपये की सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहाँ किसानों की सभी फसलों की सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जाती है तथा फसल खरीद का भुगतान 48 घंटे के भीतर किसानों को प्राप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि आज युवा खेती को नवाचार और व्यवसाय के रूप में अपना रहे हैं। डिजिटल डेटा व्यवस्था के माध्यम से अब किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और तेज गति से उपलब्ध हो रहा है।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किसान हित में अनेक महत्वपूर्ण योजनाएँ संचालित की जा रही – रणबीर गंगवा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के खातों में 21वीं किस्त के रूप में करोड़ों रुपये की राशि जारी की गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किसान हित में अनेक महत्वपूर्ण योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ देशभर के किसान उठा रहे हैं।
कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व विधायक जगदीश नायर, दीपक मंगला, प्रवीण डागर, पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल डी पी वत्स, जिला परिषद चेयरमैन नरेंद्र, वाईस चेयरमैन उमेश सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।