back to top
Monday, April 13, 2026
Home Blog Page 80

गरीब,मध्यम वर्ग एवं आमजन के हित में आया है मोदी सरकार का बजट – धर्मवीर भड़ाना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,23 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
आज संसद में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने के बाद पेश हुए बजट की सराहना करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि देश का बजट गरीब मध्यम वर्ग एवं आम जनता के हितों को देखते हुए पेश किया गया है।

IMG 20240723 WA0194
उन्होंने बताया कि बजट के अंदर छोटी से छोटी चीजों को लेकर के बड़े से बड़े इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर टैक्स को घटाकर मोदी सरकार ने भारत की जनता को एक बेहतरीन तोहफा दिया है,
उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में किसान ,मजदूर, महिलाओं एवं युवाओं और उद्योगपतियों का दिल को खुश कर दिया है जिसके लिए निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री की पूरी टीम बधाई की पात्र है।
उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को तरक्की देगा और यह बजट देश को समृद्धि और उन्नति की राह पर लेकर जाएगा, धर्मवीर भड़ाना ने यह भी बताया कि यह बजट भारत को विश्व में तीसरी शक्ति के रूप में बनाने में मदद करेगा। उन्होंने यह भी कहा है कि इसमें खाने-पीने की चीजों से लेकर के बिजली के उपकरण ,तार, मोबाइल, टीवी, लैपटॉप, सोना, चांदी समेत सभी आवश्यक चीजों पर टैक्स की दर को घटाकर उन्हें सस्ता करने का कार्य किया गया है।

मोहर्रम के दिन चाकू से हमला कर युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,23 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा इस मामले में एक नाबालिक को पहले ही अभिरक्षा में लिया जा चुका है।

Screenshot 2024 0723 151532
पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम समीर उर्फ सुच्चा (19) है जो मोतीहारी बिहार का रहने वाला है और फिलहाल अजय नगर फरीदाबाद में रह रहा है। 
बता दें कि 18 जुलाई को पल्ला थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें मृतक समीर (25) के पिता ने बताया कि उसका बेटा समीर 17 जुलाई दोपहर 2:30 बजे मोहर्रम देखने के लिए घर से निकला था जो घर नहीं आया। जिसपर उन्होंने समीर को फोन भी किया परंतु उसका कोई जवाब नहीं आया। इसके उपरांत 18 जुलाई को थाना पल्ला क्षेत्र में यमुना पुस्ता के पास कच्ची रोड पर एक शव बरामद हुआ। जिसकी पहचान समीर के रूप में हुई।  मृतक के सिर में चाकू से कई वार किए गए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले में हत्या की धाराएं जोड़कर आरोपियों की तलाश की गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पल्ला पुलिस ने एक आरोपी नाबालिक को अभीरक्षा में लिया गया। 
इसके उपरांत क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने मामले में आगे कार्रवाई करते हुए आरोपी समीर उर्फ सुच्चा को गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर पल्ला पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक नाबालिक और भी शामिल है जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी आपस में दोस्त थे। इन सभी का मोहित नाम लड़का भी दोस्त था, मोहित की कुछ समय पहले एक एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई। जो मृतक समीर, उस समय मोहित के अंतिम संस्कार में नहीं आया और मोहित की मृत्यु के बाद एक दिन अपने दोस्तों के साथ मोहित की किसी बात को लेकर हसने लगा। जिसपर आरोपी समीर तथा अन्य साथी समीर से नाराज थे।
आरोपियों को लगा कि मोहित उनका दोस्त था लेकिन समीर मोहित की मृत्यु की बात पर हस रहा है। आरोपियों को लगा कि समीर ने मोहित को मरवाया है। इसी बात को लेकर आरोपी समीर से नाराज थे और उन्होंने समीर को मारने की योजना बनाई। मोहर्रम के दिन समीर को बहला फुसलाकर अपने साथ यमुना पुस्ता पर लेकर गए और चाकू से गोदकर समीर की हत्या कर दी। आरोपी समीर उर्फ सुच्चा के खिलाफ इससे पहले भी लूट और चोरी के तीन-चार मुकदमे दर्ज हैं जिनकी जांच जारी है। मामले में गहनता से पूछताछ और वारदात में प्रयोग चाकू बरामद करने के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और फरार चल रहे आरोपी की धरपकड़ की जाएगी।


14 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन – सीजेएम ऋतु यादव

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,22 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप गर्ग की अध्यक्षता में फरीदाबाद के न्यायिक परिसर में आगामी 14 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ऋतु यादव ने यह जानकारी दी। 

InShot 20240707 164918058
सीजेएम ऋतु यादव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न अदालतों में विचाराधीन केसों के दोनों पक्षों की आपसी सहमति से लंबित मामलों का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 14 सितंबर 2024 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
 
राष्ट्रीय लोक अदालत में किसी भी प्रकार के लंबित मामलों का समाधान के लिए रखा जा सकता है। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोग अपने लंबित पड़े मामलों को आपसी सहमति से आसानी से निपटा सकते हैं। लोक अदालत में उन्हीं मामलों को रखा जाता है, जिनका दोनों पक्षों की सहमति से समाधान किया जा सके। वहीं राष्ट्रीय  लोक अदालत में सुनाए गए फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील दायर नहीं की जा सकती। राष्ट्रीय लोक अदालतों में रखे जाने वाले केसों में दोनों पक्षों की जीत होती है और धन तथा समय की बचत होती है। वहीं सामाजिक सरोकारों में आपसी भेदभाव भुलाकर भाईचारे की भावना बढ़ती है। जिसका अन्य लोग भी अनुसरण करते हैं।
सीजेएम ऋतु यादव ने विभिन्न अदालतों में विचाराधीन केसों से संबंधित लोगों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय लोक अदालतों के माध्यम से अपने केसों का निपटारा करवाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का फायदा उठाएं।
 
 

कैंसर से घबराएं नहीं, नियमित जांच कर इलाज लें – राजेश नागर

0
सारकोमा कैंसर केयर फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर 

फरीदाबाद,22 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा है कि कैंसर भी आज के समय में लाइलाज नहीं है। इसका भी इलाज संभव है लेकिन जरूरत है कि इसका समय से पता लग जाए। इसके लिए सभी लोग अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच करवाएं। वह तिगांव के सरकारी अस्पताल में सारकोमा कैंयर केयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

IMG 20240722 WA0296
 इस शिविर के आयोजन में गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडिकल साइंसेज ग्रेटर नोएडा, सिविल अस्पताल फरीदाबाद और तिगांव सीएचसी का भी सहयोग रहा। नागर ने कहा कि आज के भौतिक जीवन में लोगों को सर्वाधिक जीवनशैली से संबंधित रोग हो रहे हैं। इसलिए अपनी जीवन के तरीके को बदलें और पूरी नींद एवं स्वच्छ भोजन को अपनाएं। 
IMG 20240722 WA0288
उन्होंने कहा कि कैंसर को सर्वाधिक डरावनी बीमारी बताया जाता है। दिक्कत यह है कि इसकी कोई वैक्सीन नहीं बनी है लेकिन समय पर इसका पता चल जाए तो इसका निदान हो सकता है। हम सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच करवानी चाहिए। इस काम में सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाए जाने वाले शिविर बहुत महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में सारकोमा कैंसर केयर फाउंडेशन जैसी संस्थाएं बधाई की पात्र हैं कि वह इतना अच्छा कार्य कर रही हैं। 
सारकोमा कैंसर केयर फाउंडेशन के निदेशक पंकज बांगा ने बताया कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में सरकोमा फाउंडेशन 1 से 14 साल तक की बच्चियों के सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए नि:शुल्क एचपीवी वैक्सीनेशन ड्राइव भी चलाई जाएगी। जो कि इस क्षेत्र को कैंसर मुक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। वहीं आशा वर्कर के माध्यम से ग्राम वासियों का लिपोमा, हड्डी सहित अन्य रोगों की जांच के लिए सर्वे भी कराया जाएगा तथा उपचार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इस शिविर में करीब 460 मरीजों की हृदय रोग, हड्डी रोग, आँखों से सम्बंधित रोग, डेंटल, ब्लड प्रेशर, शुगर, टीबी, ब्लड, ईसीजी, हीमोग्लोबिन, हेपेटाइटिस बी एवं सी की जांच की गयी तथा परामर्श व दवाइयां दी गयीं। इस अवसर पर गांव अधाना पट्टी के सरपंच वेद प्रकाश अधाना, तिगांव के सरपंच विक्रम प्रताप सिंह, समाजसेवी दयाराम, समाजसेवी अमन नागर, समाजसेवी पवन भगेल, सारकोमा फाउंडेशन से प्रियंका बांगा, डॉ. श्वेता भड़ाना, दृष्टि आई केयर से गौतम शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

सिविल प्रोफेसर रोहित ने किया एनआईटी क्षेत्र का नाम रोशन – नीरज शर्मा

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,21 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में रोहित भाई ने एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है और एक नया मुकाम हमारे पूरे क्षेत्र को दिया है मैं परमपिता परमेश्वर से यही प्रार्थना करता हूं कि भाई इसी प्रकार अपने जीवन काल में प्रगति करें, खूब उन्नति करे और हमारे क्षेत्र का नाम सदैव ऊंचा करें।

Screenshot 2024 0721 175455
राजा जैतसिंह राजकीय पॉलिटेक्निक नीमका में सीनियर लेक्चरर(सिविल विभाग) पद पर तैनात रोहित(जयदत) ने दिल्ली नेशनल कप नेचुरल बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया गया था। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के 400 के करीब खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में रोहित ने दो श्रेणियों में दो पदक एक रजत व एक कांस्य पदक जीत कर फरीदाबाद का नाम रोशन किया है। रोहित इस प्रतियोगिता में इससे पहले चैन्नई व गोवा प्रतियोगिता में भी भाग ले चुका है। उन्होंने बताया कि कडी मेहनत और लगन से कुछ भी प्राप्त किया जाता है। उनका कहना है कि उन्होंने प्राकृतिक तरीके से कड़ी मेहनत करके शरीर को बनाया है।
 उन्होंने बताया कि वे पिछले लगभग आठ- दस साल से अपने शरीर को बनाने के लिए कडी मेहनत कर रहे थे। जिसका फल आज दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर दो पदक जीत कर हुआ। उन्होंने बताया कि हैल्दी डाईट व बेहतरीन प्रशिक्षक के मार्ग दर्शन में उन्हें यह सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि उनका आगे का लक्ष्य नेचुरल बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत कर क्षेत्र व देश का नाम रोशन करना है। रोहित का कहना है कि नौकरी लगने के बाद भी उनका इस खेल प्रति जनून बना रहा, इसके लिए वह घंटों तक सुबह-सांय कडी मेहनत करते है। 
उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी भी सफलता प्राप्त करने के लिए शार्ट-कट तरीका नहीं अपनाया। रोहित का कहना है कि वे खुद भी रॉयलफिट हब जिम सेक्टर-55 में प्रमाणित फिटनेस ट्रेनर है। वहां पर दर्जनों बच्चों को इस खेल की बारिकियां बतलाते हैं। जिससे उनके जिम में प्रशिक्षण लेकर खिलाड़ी आगे राष्ट्रीय व अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें।

मानव सेवा समिति द्वारा आयोजित निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप में 152 लोगों ने कराई जांच

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,21 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
मानव सेवा समिति ने सर्वोदय हॉस्पिटल सेक्टर 8 के  सहयोग से रविवार को मानव भवन सेक्टर 10 में एक “हेल्थ चेकअप कैंप” आयोजित किया। जिसमें 152 लोगों के कोलेस्ट्रॉल,थायराइड,ब्लड शुगर,हीमोग्लोबिन,ब्लड प्रेशर की निशुल्क जांच की गई। 

IMG 20240721 175156

इस अवसर पर नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ रवि भाटिया,
डॉ अभिषेक, डॉ केशव भाटी,डॉ रविंद्र, डॉअतुल ने ईएनटी,  सांस,हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों को उचित मेडिकल परामर्श देकर इलाज किया। वरिष्ठ प्रबंधक राकेश त्यागी, नवीन शर्मा, कोऑर्डिनेटर विवेक शर्मा, सहायक आदर्श व सौरभ ने सहयोग प्रदान किया।
Screenshot 2024 0721 175212
 इस अवसर पर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, संस्थापक अरुण बजाज, महासचिव सुरेंद्र जग्गा,चेयरमैन प्रोजेक्ट संजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमर बंसल, मुख्य प्रबंधक राजेंद्र बंसल,कार्यालय सचिव बांकेलाल सितोनी अन्य सदस्य सरिता गुप्ता, कुसुम बंसल,रमा सरना, राज राठी, सीमा मंगला, राजबाला,संतोष दहिया,रश्मि,ममता,एमएल मोदी मौजूद रहे।

विधायक राजेश नागर ने स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य से लिया आशीर्वाद

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,21 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
तिगांव के विधायक राजेश नागर ने आज श्री गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री सिद्धदाता आश्रम में जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज से आशीर्वाद लिया। 

IMG 20240721 WA0206

इस अवसर पर नागर ने गुरुजी उत्तम सेहत और दीर्घायु की कामना की और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि गुरु का हमारे हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। इसलिए हमें गुरु अवश्य ही बनाना चाहिए। नागर ने बताया कि यहां श्री सिद्धदाता आश्रम में आने वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखे जाते हैं। मेरे जीवन में भी अनेक अनुभव हैं।
 विधायक राजेश नागर ने कहा कि जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज बहुत सरल संत हैं और वह अपनी मुस्कुराहट से ही हमारे संकटों को हर लेते हैं। मैं जब भी यहां आता हूं मुझे असीम ऊर्जा प्राप्त होती है। 
विधायक नागर ने बताया कि मानव जीवन की उन्नति के लिए अध्यात्म बहुत जरूरी है। इसके लिए एक आध्यात्मिक गुरु बनाया जाना जरूरी है। हमें गुरु के प्रति धन्यवादी रहना चाहिए। यह गुरु पूर्णिमा धन्यवाद करने का दिन है। 

ईडी और सीबीआई को हथियार बना विपक्ष की आवाज दबाने चाहते है अमित शाह – चौ. उदयभान

0
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने सेक्टर-11 में किया पूर्व प्रत्याशी लखन सिंगला के फरीदाबाद 89 कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन

फरीदाबाद,21 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौ. उदयभान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जहां-जहां चुनाव होने वाले हैं, वहां-वहां अमित शाह जाएंगे और उनके पीछे-पीछे ईडी और सीबीआई भी जाएगी। अमित शाह की मानसिकता साफ दर्शाती है कि वह विपक्ष की आवाज को दबाना चाहते है, लेकिन विपक्ष कतई दबने वाला नहीं है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 70 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाने का काम करेगी।


03%20(2)


 चौ. उदयभान रविवार को पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला द्वारा सेक्टर-11 में खोले गए फरीदाबाद विधानसभा 89 कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर लखन कुमार सिंगला के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए चौ. उदयभान ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजाक बनकर रह गई है, रोज व्यापारियों से फिरौतियां मांगी जा रही है, हत्याएं हो रही है और सरकार कुंभकर्णीय नींद में सो रही है, आज आम आदमी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है और प्रत्येक कार्यकर्ता जी जान से विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गया है। जनता भी अब इस सरकार को सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है। 

02%20(1)



 उदयभान ने स्पष्ट किया कि लोकसभा में हाफ और विधानसभा में भाजपा का पूरी तरह से सूपड़ा साफ करेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान का उद्घाटन समारोह में पधारने पर स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा और चौ. उदयभान के नेतृत्व में हरियाणा में कांग्रेस निरंतर मजबूत हो रही है। उन्होंने चौ. उदयभान जी को विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र का एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता हरियाणा में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए दिन-रात एक कर देगा और सरकार बनाने में कोई कसर बाकि नहीं छोड़ेगा। श्री सिंगला ने कहा कि आज उन्होंने फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र का कार्यालय सेक्टर-11 में खोला है, इस कार्यालय में आकर लोग अपनी समस्याएं रख सकते है और इन समस्याओं को दूर करवाने के लिए वह भरसक प्रयास करेंगे। 

उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांगे्रस का है और हरियाणा में चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त सभी समस्याओं का जड़मूल से समाधान किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान ने मिस्ड कॉल कर लखन सिंगला से जुडऩे के अभियान का भी शुभारंभ किया। 
इस अवसर पर विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक रघुबीर तेवतिया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह, कांग्रेसी नेता वासदेव अरोड़ा, गोल्डी बरेजा, विरेंद्र वशिष्ठ, नीरज गुप्ता, कांग्रेस के जिला प्रभारी शैलेंद्र शर्मा, रमाकांत मिश्रा, पूर्व मेयर अतर सिंह फागना, पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर, मुकेश शर्मा, पूर्व उपमहापौर राजेंद्र भामला, रेनू चौहान, बालू सिंह एडवोकेट, गुलशन बगगा, अनिल कुमार नेताजी, निहाल पहलवान, राजेंद्र चपराना, राव महेंद्र, नीरज मिगलानी, सुनील गुलाटी, राहुल चौधरी, यशवंती मलिक सहित सेक्टर-4आर, सेक्टर-7,8,9,10,11 की रेजिडेंट वेलफेयर एसो., सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के अलावा व्यापारिक संगठनों के गणमान्य लोग मौजूद थे।


पत्रकारों को एक परिवार की तरह मिलकर काम करना चाहिए : राजेश नागर

0
हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब की जिला कार्यकारिणी घोषित 

फरीदाबाद,20 जुलाई
(रूपेश देव)
 किसी भी पत्रकार संगठन द्वारा अपने संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के लिए जिला कार्यकारिणी का गठन करना और उन सभी को पहचान-पत्र बनाकर के देना सराहनीय कार्य है जिससे कि क्लब से जुड़े हुए सभी पदाधिकारी व सदस्य पत्रकार साथियों  में अत्याधिक विश्वास कायम होता है।

IMG 20240720 172847


यह विचार तिगांव हलके के विधायक राजेश नागर ने आज यहां बडकल झील स्थित मॉटल के सभागार में हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित जिला कार्यकारिणी गठन एवं बैठक तथा पहचान-पत्र वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का एकजुट होकर चलना प्रशंसनीय कार्य है जिससे कि उनमें एक परिवार की तरह मिलकर के काम करने की भावना प्रबल होती है और वे एक दूसरे की समस्या को समझ कर जल्द से जल्द उसका समाधान खोजने में भी सक्षम महसूस करते हैं। 

IMG 20240719 135008


उन्होंने क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आश्वासन दिया कि वे स्वयं अपनी तथा सरकार की ओर से  जितना भी सहयोग संभव होगा देंगे । विधायक राजेश नागर ने क्लब के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को क्लब की ओर से तैयार किए गए पहचान-पत्र पहना करके सम्मानित किया। उनके अलावा कांग्रेस पार्टी की युवा नेत्री पराग शर्मा व गौरव चौधरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस प्रकार के आयोजन के लिए क्लब के पदाधिकारियों की मुक्तकंठ  से प्रशंसा करते हुए अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। 

IMG 20240719 133928


इस अवसर पर क्लब के जिला प्रधान एवं प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह , प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जिला के पूर्व प्रधान किशोर शर्मा सहित महासचिव डॉ. महेंद्र कुमार शर्मा तथा अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि सहित विशेष अतिथियों को शाल, बुक्के, फूलमालाएं तथा समृति- चिन्ह आदि भेंट करके स्वागत किया । समारोह का बखूबी मंच संचालन हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब के प्रचार सचिव एवं पूर्व जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी तिलक बिधूड़ी ने किया। इस अवसर पर क्लब के जिला उप प्रधान यशपाल सिंह , सुधीर राघव धनंजय सिंह , बृजेश चावला, अजीत हरसाना, रामरतन नरवत व प्रताप चौधरी, जिला सचिव हरजिंदर शर्मा, पंकज अरोड़ा व योगेश गौतम, सचिव रुपेश देव, सह सचिव रविंद्र कुमार व अनिल मंगला व चेतन शर्मा, संगठन सचिव लाल सिंह, दीपक भाटिया, प्रचार सचिव तिलक बिधूड़ी, कोषाध्यक्ष देव चौधरी, मीडिया कोआर्डिनेटर अभय गिरी व प्रवीण अग्रवाल तथा कार्यालय सचिव रितेश कुमार, योगेंद्र पाल, रिंकू शर्मा, संदीप गोयल, रूपेश, मनोज सूर्यवंशी, कृष्ण त्रिपाठी, चंद्रकांत यादव, सचिन हुडा के अलावा महिला प्रधान दीपा मिश्रा, सदस्य प्रेमलता (राधा), मधुबाला व मीनू मिश्रा सहित क्लब के अन्य सभी सदस्य गण मौजूद थे। 


विधायक नीरज शर्मा ने संजय कॉलोनी में दयाशंकर गिरी रोड का किया उद्घाटन

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,20 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
विधायक नीरज शर्मा के नेतृत्व में मिला NIT फरीदाबाद को एक और तोहफा जिसमे सीवर लाइन, नाला, आरएमसी सड़क को मिली मंजूरी। जनता के बीच देखने को मिला अत्यंत उत्साह और विधायक नीरज शर्मा की हुई जमकर तारीफ।

IMG 20240720 WA0174
एनआईटी विधानसभा अब विकास की राह पर अग्रसर है 
जिनमे  सबसे अहम भूमिका NIT से मौजूदा विधायक नीरज शर्मा की है,उन्होंने जो वादे जनता से किए उसका एक उदाहरण आपको इस कार्य के माध्यम से भी देखने को मिल रहा है।
  
रोड के उद्घाटन में पहुंचे विधायक ने जनता को यह स्पष्ट करते कहा है कि हमने जो वादे किए उनको पूरा करने में कोई कोताही नहीं बरती गई। 
जनता के बीच उपस्थित होकर कार्य को पारदर्शित तरीके से करने के लिए एक जिम्मेदार नेता का होना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस कार्य से यह सिद्ध होता है की काम एक गली का हो या बड़े पैमाने पर कार्य को पूर्ण करने के लिए लगन और मेहनत से उस पर ईमानदारी से बने रहना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।
विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि इस कार्य को करवाने में निवर्तमान पार्षद भाई जयवीर खटाना जी एव संजय कॉलोनी की जनता का अहम योगदान रहा है।
निर्वतमान  पार्षद जयवीर खटाना का कहना था कि से संजय कॉलोनी से सोहना रोड को जाने वाली यह मुख्य रोड है जिसपर हमेशा जल भराव की समस्या रहती थी और लोगो की काफी समय स इस सड़क के पुनः निर्माण की मांग थी। अब विधायक जी के सहयोग से इस सड़क पर नाला बनाने का कार्य पहले से प्रगति पर है ओर आज सिवर लाइन डालने का कार्य शुरू करवा दिया गया है उसके बाद सड़क को आरएमसी का बनाया जाएगा, जिसके लोगो को काफी लाभ होगा।
विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि इस सड़क पर लगभग 24 लाख की लागत से सीवर लाइन ओर लगभग 80 लाख की लागत से आरमसी सड़क व नाले का निर्माण करवाया जाएगा।