back to top
Thursday, July 23, 2026
Home Blog Page 79

जलवायु परिवर्तन के लिए एक पेड़ जीवन में अवश्य लगाएं – मोहम्मद सफी

0
एक पेड़ माँ के नाम अभियान, एनएचएआई अधिकारी और पुलिसकर्मियों ने नेशनल हाइवे पर लगाए सैंकड़ों पौधे
गुरूग्राम/फरीदाबाद,02 अगस्त
(दयाराम वशिष्ठ)
। 
“एक पेड़ माँ के नाम है।” जिसके तहत पूरे देश मे पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह अभियान जलवायु परिवर्तन की समस्या का सबसे सटीक जवाब है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की शुरुआत की। इसे लेकर एनएचएआई के अधिकारी व पुलिसकर्मियों ने मिलकर टोल प्लाजा पर पौधारोपण किया।
IMG 20240802 WA0394

 पौधारोपण करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय राजमार्ग से दिल्ली के क्षेत्रीय अधिकारी मोहमद शफी ने कहा कि आज अगर हमे जलवायु परिवर्तन लाना है तो एक पेड़ जीवन में अवश्य लगाना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि पौधे के बड़े होने तक उसके बच्चे की तरह देखभाल करो, बाद में बड़ा होने पर बह आपकी माँ की तरह चिंता करेगा। आज देश की जनसंख्या जितनी है, उसकी आधी जनसंख्या भी पेड़ लगाए तो देश के अंदर एक अलग हरियाली देखने को मिलेगी। 
IMG 20240802 WA0392
यह पौधरोपण घामडोज़ टॉल प्लाजा के के बराबर रिक्त पड़ी भूमि पर किया गया। इस अभियान के तहत लगभग 300 पौधे लगाए गए . इस अभियान के तहत मुख्य रूप से फलधारी वृक्ष लगाए गए हैं । एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर योगेश तिलक ने बताया कि विश्व में जलवायु परिवर्तन को लेकर जो चिंताएं बढ़ी है। यह अभियान उसी का जवाब है। इस मानसून के सीजन में उन्होंने अपनी परयोजना इकाई के अंतर्गत आने वाली सभी परियोजनओं में 50000 हजार वृक्षों का लक्ष्य रखा है, जिसमे अभी तक उनके मार्गदर्शन में 20000 वृक्ष लगाये जा चुके हैं , जो की एक बड़ी उपलब्धि है।
IMG 20240802 WA0396

 भोंडसी थानाध्यक्ष. नरेश यादव ने कहा कि यह अभियान बहुत ही सकारत्मक पहल है। आयोजित किए गए पौधारोपण कार्य के आयोजक वैभव शर्मा ने कहा कि यदि हमे पर्यावरण को सुरक्षित रखना है तो पेड़ लगाने होंगे वरना पर्यावरण सुरक्षित नहीं तो हम भी सुरक्षित नहीं रहेंगे।एक पेड़ हजारों लोगों को छाया के साथ जीव जंतुओं का आसरा भी बनता है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग से मोहम्मद शफी क्षेत्रीय अधिकारी दिल्ली, योगेश तिलक, परियोजना निदेशक, पी.आई.यू-रेवाड़ी, योगेश कुमार पाठक प्रबंधक-तकनीकी पी.आई.यू-रेवाड़ी, प्रकाश तिवारी, प्रबंधक-तकनीकी पी.आई.यू-रेवाड़ी मनोज कुमार-टीम लीडर, स्वतंत्र इंजीनियर, पी.आई.यू-रेवाड़ी,राजेश कुमार-रेजिडेंट इंजीनियर, पी.आई.यू-रेवाड़ी’ वैभव शर्मा क्षेत्रीय प्रमुख एवं प्रमुख कॉर्पोरेट मामले-एचसी, नरेश यादव थाना प्रभारी भोंडसी, राकेश भारद्वाज, परियोजना प्रबंधक,गुरूग्राम सोहना खंड एनएचएआई, रियायतग्राही और आई.ई.टीम के  अन्य गणमान्य सदस्य सतीश कुमार,संजय पोसवाल,राहुल राज,अनुविन्द,शशि आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

एचएसवीपी ने बेसमेंट में चल रहीं लाइब्रेरी को किया सील

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,02 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
उपायुक्त विक्रम सिंह के निर्देशों पर शहर में अवैध रूप से बेसमेंट में चलाए जाने वाले कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। जिसके चलते आज उपायुक्त विक्रम सिंह के दिशा निर्देशन में एचएसवीपी द्वारा जांच में अनियमिताएं मिलने पर फरीदाबाद सेक्टर-37, मकान नंबर –415P की बेसमेंट में चल रही एक लाइब्रेरी को सील किया गया।

IMG 20240802 WA0353

उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि प्रशासन से मिले निर्देश के बाद भी शहर में नियमों को अनदेखा कर संचालित हो रहे कोचिंग और लाइब्रेरी की जांच की जा रही है। इसलिए अनियमिताएं मिलने पर संस्थानों को सील किया जा रहा है। 

IMG 20240802 WA0354


जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में कोचिंग सेंटरलाइब्रेरीबिना मानक शहर में चल रहे अवैध स्वीमिंग पूल और बिना सुरक्षा मानकों के संचालित हो रहे झूलों की जांच कर रही है। जिसके चलते आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधि करने पर आज एक लाइब्रेरी को सील किया गया।

IMG 20240802 WA0356


उपायुक्त विक्रम सिंह ने आमजन से अपील की है कि बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी में दाखिला न लें यदि बेसमेंट में इसका संचालन हो रहा हो तो और अवैध स्विमिंग पूल व बिना सुरक्षा मानकों के संचालित हो रहे झूलों की जानकारी निम्नलिखित नंबर : 0129-2227936 और 2227272 पर दे सकते है।


पूर्व मंत्री विपुल गोयल का शिव कॉलोनी तालाब रोड पर भव्य स्वागत

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,02 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
शिव कॉलोनी तालाब रोड पर पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल का भव्य स्वागत किया गया। मोहम्मद तालिब ठेकेदार और अनिल सलमानी के निवास स्थान पर आयोजित चाय के कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और फूल मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

IMG 20240802 WA0348
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विपुल गोयल ने कहा, “आपका यह अपार स्नेह और समर्थन मेरे लिए प्रेरणादायक है। हम आपके विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे और हर संभव प्रयास करेंगे कि आपकी समस्याओं का समाधान हो सके।”
IMG 20240802 WA0346
इस कार्यक्रम के दौरान विपुल गोयल ने चुनाव की चर्चा की। इस मौके पर समुदाय ने पूर्ण समर्थन देने का वायदा किया। पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने सभी को आश्वासन दिया कि यदि उन्हें फिर से सेवा करने का मौका मिलता है, तो वे क्षेत्र के विकास और कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
मोहम्मद तालिब ठेकेदार ने अपने वक्तव्य में कहा, “विपुल गोयल का यहाँ आना हमारे लिए गर्व की बात है। उनका समर्पण और समाज के प्रति उनकी निष्ठा अनुकरणीय है। हम उन्हें पूरा समर्थन देने के लिए तैयार हैं।”
इस कार्यक्रम में कई प्रमुख स्थानीय नेता और समाजसेवी भी उपस्थित थे, जिन्होंने विपुल गोयल के कार्यों की सराहना की और उनके साथ मिलकर क्षेत्र के विकास में सहयोग का वचन दिया। इस मौके पर विपुल गोयल ने मन्नू प्रधान के जन्मदिवस पर उनसे केक कटवाकर बधाई भी दी।
इस कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद तालिब ठेकेदार, इदरीश मलिक, खुर्शीद आलम, सुरजीत अधाना जिला पार्षद, निजाम, अमिल सलमानी,  तिलक अरोड़ा, यासीन अल्वी, नजर मोहम्मद, सोनू शर्मा, पार्थ पाराशर व अन्य काफ़ी लोग मौजूद रहे।

पेड़ लगाकर अपनी जीवनरेखा को बढ़ाओ – राजेश नागर

0
विधायक राजेश नागर ने तिगांव के सरकारी स्कूल में किया पौधरोपण 

फरीदाबाद,02 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस और इंटरेक्ट क्लब ऑफ सरस्वती ग्लोबल स्कूल ने संयुक्त रूप से तिगांव के गवर्नमेंट मॉडर्न स्कूल में वृक्षारोपण किया। इसकी शुरुआत करने के लिए विधायक राजेश नागर पहुंचे। 

IMG 20240802 WA0341
विधायक नागर ने कहा कि हमारे जीवन के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है क्योंकि यही पौधे बड़े होकर वृक्ष बनेंगे और हमें जीवनदायक वायु प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में पौधे लगाने चाहिए और उन्हें बड़ा करना चाहिए। ऐसा कर हम अपने और आने वाली पीढ़ियों के जीवन की सुरक्षा कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि पौधरोपण के लिए हमारी सरकार हर संभव मदद कर रही है। जिसे भी पौधों की जरूरत हो, वह सरकारी नर्सरी से ले सकते हैं। 
IMG 20240802 WA0339
विधायक राजेश नागर ने रोटरी क्लब और सरस्वती ग्लोबल स्कूल के संचालकों का पौधरोपण करने पर सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने लोगों से कहा कि सभी अपने स्तर पर इस प्रकार के आयोजन करें। 
इस अवसर पर प्रिंसिपल पवन कुमार, जिला गवर्नर डॉ महेश तिरखा, अध्यक्ष जितेंद्र जैन, सचिव सौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुमत जैन, शिक्षाविद् वाई के महेश्वरी, कृष्ण अधाना, विक्रम प्रताप नागर सरपंच, मास्टर योगेंद्र नागर, मास्टर सुनील नागर, अनुभव महेश्वरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

शिक्षण संस्थानों के आसपास पान-बीड़ी की दुकान/खोखा पर फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,02 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन व जसलीन कौर, पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल के दिशा निर्देश के अंतर्गत सेन्ट्रल जोन की पुलिस टीम के द्वारा ड्युटी मजिस्ट्रट की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए शिक्षण संस्थानों के पास बने पान-बीड़ी की दुकान/खोखा को हटवाया गया है। स्कूल/कॉलेजो के संचालको से साथ पुलिस द्वारा मीटिंग की गई है। स्कूल व कॉलेज के साथ बने पान-बीडी की दूकान/खोखा पर लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। 

IMG 20240802 WA0297
उन्होने आगे बतलाया कि अक्सर शुरुआत में नौजवान बच्चे शौक शौक में बीडी/ सिगरेट पीते है औऱ फिर बाद में उनको यह बुरी लत लग जाती है और नशे की पूर्ति के लिए अपराध तक का सहारा ले लेते हैं। धुम्रपान हमारे स्वास्थ के लिए अत्यन्त हानिकारक है।
 
IMG 20240802 WA0299
नशा मुक्त भारत संकल्प के अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस की युवाओं व आमजन से अपील है कि धुम्रपान का त्याग करके उससे होने वाले दुष्परिणों से बचे तथा स्कूल/कॉलेज के आस पास बने हुए पान-बीडी की दुकान/खोखे की सूचना पुलिस को दे।  

भगवान भोलेनाथ शीघ्र ही प्रसन्न होने वाले देवता हैं – राजेश नागर

0
विधायक राजेश नागर ने कांवड़ियों का स्वागत कर कुशलक्षेम जाना 

फरीदाबाद,01 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज वापस लौट रहे कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया और उनका कुशलक्षेम जाना। नागर ने उनसे मार्ग की कठिनाइयों और उनके अनुभवों के बारे में बात की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। 

IMG 20240801 WA0281
राजेश नागर ने बताया कि कल महाशिवरात्रि के अवसर पर वह अनेक जगहों पर जाकर भक्तों के साथ भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करेंगे और क्षेत्र में सुख शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे। नागर ने बताया कि भगवान भोलेनाथ शीघ्र ही प्रसन्न होने वाले देवता हैं। वह थोड़े ही प्रयास से भक्तों के भाव से प्रसन्न हो जाते हैं और समस्त प्रार्थनाओं को क्षण भर में पूर्ण कर देते हैं। 
IMG 20240801 WA0291
नागर ने कहा कि हमारे क्षेत्र में हजारों कांवडिए हर वर्ष हरिद्वार एवं गोमुख जाते हैं और गंगाजल लाकर विभिन्न मंदिरों पर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं। उन्होंने बताया कि सनातन परंपरा में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक बहुत विशेष माना जाता है। शिवरात्रि के अवसर पर यह भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला है। 
उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की समस्त जगत पर इतनी करूणा है कि उन्होंने मां गंगा को धरती पर अवतरण लेने के लिए भी अपनी कृपा हमें प्रदान की। नागर ने कहा कि हमारे क्षेत्र में अनेक जगहों पर लगे कावड़ शिवरों में अच्छी व्यवस्था भोले कांवड़ियों के लिए की गई है। जिसका उन्होंने जायजा लिया है, वहीं शिवरात्रि के अवसर पर 2 अगस्त को विभिन्न शिवालयों व अन्य मंदिरों पर कांवड़ लाने वाले व अन्य भक्तगण भगवान का पूजन, अर्चन एवं आराधना करेंगे।  इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को कड़े निर्देश दिए गए हैं। 

भाजपा शासनकाल में नारकीय जीवन जीने को मजबूर फरीदाबाद के लोग : बलजीत कौशिक

0
क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर कांग्रेसी नेता ने सौंपा संयुक्त आयुक्त को ज्ञापन

फरीदाबाद,01 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
फरीदाबाद के सेक्टरों व कालोनियों में टूटी हुई सडक़ें, ओवरफ्लो सीवरेज और गंदगी से अटे हुए नाले-नालियों की समस्याओं को लेकर  वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक के नेतृत्व में लोगों ने नगर निगम ओल्ड फरीदाबाद के संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार को ज्ञापन सौंपा। 


01fbd14


ज्ञापन के माध्यम से बलजीत कौशिक ने बताया कि स्मार्ट सिटी फरीदाबाद आज बदहाली के दौर से गुजर रहा है, पिछले दस सालों में इस जिले में विकास के लिए करोड़ों-अरबों रुपया आया है, लेकिन सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया, एक भी रुपया विकास पर नहीं लगा। आज सेक्टर हो या फिर कालोनी सभी में रहने वाले लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है। सडक़ें टूटी पड़ी है, सीवरेज ओवरफ्लो होकर बह रहे है, नाले-नालियों गंदगी से अटे है और जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैै। 

FB IMG 1722517359457


उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की बसेलवा कालोनी, खत्रीवाड़ा, भूड़ कालोनी, राजीव नगर, ठाकुरवाड़ा, शास्त्री कालोनी, भारत कालोनी, हनुमान नगर, इंद्रा काम्पलैक्स वजीरपुर, सेक्टर-8,9, 10, 11, 12, 14, 15, 16, 17, 19 आदि सभी जगह बुनियादी सुविधाओं का खासा टोटा है। बीती रात हुई बरसात के चलते इन जगहों पर कई-कई फुट पानी जमा हो गया, जिसकी वजह से कई वाहन चालक व पैदल चलने वाले लोग खुले हुए सीवरेज मेन हॉल या गड्ढों आदि में गिरकर जख्मी हो गए। लेकिन प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। श्री कौशिक ने संयुक्त आयुक्त से मांग की कि क्षेत्र में टूटी हुई सडक़ों को बेहतर बनवाया जाए तथा ओवरफ्लो सीवरेज की सफाई करवाई जाए तथा जहां-जहां गंदगी के ढेर लगे है, उन्हें उठवाया जाए। संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार ने श्री कौशिक व लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को दूर करवाने के लिए वह भरसक प्रयास करेंगे और उन्होंने फोन करके अधिकारियों को आदेश भी दिए।

FB IMG 1722517365471


 इस मौके पर नरेश शर्मा, सुरेश बैनीवाल, अजय शर्मा (प्रधान), जवाहर ठाकुर,अमित जैन, अरुण अग्रवाल, सतीश, किशनचंद कौशिक बालकिशन वशिष्ठ (चेयरमैन), अज्जू रावत, शैलेन्द्र, सुरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, पुनीत पाराशर, ऊषा रानी,मिथिलेश शर्मा, गीता, सविता सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।


बिना मानक शहर में चल रहे अवैध स्वीमिंग पूल संचालको पर होगी कड़ी कार्यवाही : विक्रम सिंह

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,01 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि प्राय: देखने में आया है कि फरीदाबाद में बने सभी मॉल, बड़े पार्कों व होटलों इत्यादि में लोगों के मनोरंजन के लिए झूले, छोटी ट्रेन व स्टॉल आदि का प्रयोग किया जा रहा है, साथ ही फरीदाबाद में इमारतों के बेसमेंट में निजी कोचिंग, पुस्तकालय और अन्य व्यावसायिक गतिविधियाँ जैसी कई गतिविधियाँ चल रही हैं और जिले में बिना नॉर्म्स व बिना सुरक्षा मानकों के स्विमिंग पुल चलाए जा रहे है। जिससे की आमजन के जीवन सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

IMG 20240801 WA0259
 सुरक्षा मानकों के मद्देनजर आज उपायुक्त विक्रम सिंह ने निरीक्षण टीम का गठन किया जो जिला के सभी मॉल, स्विमिंग पूल, कोचिंग सेंटर, बड़े पार्कों व होटलों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की जांच कर सुनिश्चित करेंगे कि इसके संचालन के लिए अनुमति ली गई है अथवा नहीं।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि गठित टीमें जिला में चल रहे स्विमिंग पूल की जांच करेंगी और निरीक्षण में खामियां पाए जाने पर स्वीमिंग पूलों को सील कर संचालक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रकार बिना वैध अनुमति के संचालित व सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले कोचिंग इंस्टीट्यूट को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और ऐसे कोचिंग सेंटरों को सील किया जाएगा। उक्त आदेश के तुरंत बाद जॉइंट कमिश्नर नगर निगम के सानिध्य में जिला के तीन मॉल का निरीक्षण भी किया गया। 
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के मालिकों द्वारा ली गई अनुमति/एनओसी, प्रासंगिक भवन विनियमन, उचित जल निकासी और जलभराव के उपाय, बेसमेंट की संरचनात्मक अखंडता, आग और अन्य सुरक्षा विनियमन के साथ शिकायत के संबंध में एक व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। 
उन्होंने आमजन से अपील की वह भी अवैध स्विमिंग पूल, कोचिंग सेंटर और बिना सुरक्षा मानकों के संचालित हो रहे झूलों की जानकारी निम्न नंबर : 0129-2227936 और 2227272 पर दे सकते है। 
उक्त कार्यों के लिए जॉइंट कमिश्नर नगर निगम, प्रशासक एचएसवीपी, जीएम, एचएसआईआईडीसी और डीटीपी फरीदाबाद अन्य विभाग से समन्वय करके निरीक्षण करेंगे।

नगर निगम ने बेसमेंट में चल रही 8 इकाइयों को किया सील

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,01 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
निगमायुक्त ए. मोना श्रीनिवास द्वारा नगर निगम के सभी संयुक्त आयुक्तों को आदेश दिये गये कि वह अपने-अपने क्षेत्र में अवैध बनी बेसमेंट को चिन्हित करें तथा जिन बेसमेंट में कोचिंग सैन्टर, स्कूल आदि चल रहे है उनपर सख्त कार्यवाही करें।


WhatsApp%20Image%202024 08 01%20at%204.47.56%20PM

इसी श्रृंखला में निरन्तर कार्यवाही करते हुऐ आज ओल्ड फरीदाबाद के अशोका इन्कलेव पार्ट-1 में गलैक्सी टूटोरियल नामक कोचिंग सैंटर को सील किया गया। इसी प्रकार एनआईटी – 3 के बेसमेंट में चल रही 08 इकाईयों को सील किया गया। जिसमें होटल, सपा सैंटर,लाइब्रेरी तथा कोचिंग सैंटर आदि शामिल है।
WhatsApp%20Image%202024 08 01%20at%204.47.57%20PM
निगमायुक्त के आदेश पर सभी संयुक्त आयुक्तों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी इकाईयों को चिन्हित करने तथा उनके विरूद्ध कार्यवाही करने का कार्य आगे भी जारी रहेगा। 

कांवड़ यात्रा करने से मिलता है अश्वमेघ यज्ञ के समान फल – धर्मवीर भड़ाना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,01 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
 कांवड़ यात्रा करने से व्यक्ति जन्म मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है और शिवधाम को प्राप्त होता है। साथ ही अश्वमेघ यज्ञ के समान फल मिलता है और परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है। यह विचार भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने खेड़ी पुल के पास कांवड़ियों की सेवा करते हुए व्यक्त किए।

IMG 20240801 172037
धर्मवीर भड़ाना ने बताया कि पाली गांव के समाजसेवी रामवीर भड़ाना ने इस शिविर का आयोजन किया है जो कई वर्षों से कावड़ यात्रियों की सेवा करते आ रहे हैं । उन्होंने बताया कि इस शिविर में सैकड़ो की तादाद में कई दिन से कांवड़ियों की सेवा की जा रही है । भोले भक्तों के लिए यहां हर तरह की सुविधा की गई है ।
उन्होंने बताया कि सावन के पावन महीने में कावड़ लाने वाले कावड़ यात्रियों की सेवा करना सबसे सबसे बड़ा पुण्य का काम है । उन्होंने बताया कि कई दिनों से पूरा फरीदाबाद भोले मय हो गया है । हर तरफ बम बम भोले की आवाज ही सुनाई पड़ रही है । पाली गांव के सैकड़ो युवा भी कावड़ लेने गए थे जो वापस लौटे हैं । शुक्रवार  को सभी युवा पाली गांव में जलाभिषेक करेंगे । इस मौके पर पूरा गांव उनकी सेवा में मौजूद रहेगा। 
इस मौके पर रघुनाथ मेंबर पाली, वीरपाल भडाना, सिरदारी भड़ाना, शेर सिंह भड़ाना सहित पाली गांव के बड़े बुजुर्ग मौजूद रहे।