फरीदाबाद,31 जुलाई
(रूपेश देव)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने आज फरीदाबाद के सीही गांव से हरिद्वार के लिए डाक कावड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर गोयल ने हरिद्वार जाने वाले सभी शिव भक्तों को शुभकामनाएं दीं और उनकी मंगलमय यात्रा की प्रार्थना की
सावन का महीना हमें आध्यात्मिकता और एकता का संदेश देता है – विपुल गोयल
देवली गांव में हाईटेंशन तारों से लोहे का एंगल छू जाने से युवक की मौत,तीन महीने पहले युवक का हुआ था रिश्ता
पृथला,30 जुलाई
(दयाराम वशिष्ठ)। बघौला पुलिस चौकी इलाके के गांव देवली में हाईटेंशन तारोंयों से लगे करंट से एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब युवक अपने घर के निर्माण कार्य के दौरान लोहे के एंगल को लेकर उसे जमीन में गाढने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान वह लोहे का एंगल ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों से छू गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने लकडी के डंडा से लोहे के एंगल को तारों से अलग किया, लेकिन तब तक युवक की सांसें थम चुकी थी। जिसे तुरंत पलवल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।
दीपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में भाजपा नेता मुकेश डागर ने थामा कांग्रेस का हाथ
फरीदाबाद,30 जुलाई
(रूपेश देव)। हरियाणा की राजनीति में आज एक बड़ा उलटफेर हुआ जब भाजपा नेता मुकेश डागर ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया। दीपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिली है, और इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण बातें कही गईं।
भाजपा सरकार में नारकीय जीवन जीने को मजबूर बल्लभगढ़वासी – गिरीश भारद्वाज
बल्लभगढ़,30 जुलाई
(रूपेश देव)। मंगलवार को कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज के नेतृत्व में सीवरेज ब्लॉक होने के कारण जल भराव, दूषित पेयजल व्यवस्था, गन्दगी, आवारा पशुओं एवं जाम आदि जनसमस्याओं को लेकर विशाल जन आक्रोश विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। कांग्रेस नेता के आव्हान पर बल्लभगढ़ की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन में अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। पंजाबी धर्मशाला से प्रारंभ होकर मेन बाजार महाराजा अग्रसेन चौक घण्टाघर होते हुए लघु सचिवालय तक जाकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से हरियाणा के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा।
समस्याओं का जल्द समाधान नही हुआ तो निगम कार्यालय पर करेंगे धरना प्रदर्शन – विजय प्रताप
फरीदाबाद,29 जुलाई
(रूपेश देव)। सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह बड़खल विधानसभा के अंतर्गत आने वाली सैनिक कॉलोनी,नवादा कोह गाँव व भांकरी गाँव की तमाम समस्याओं को लेकर अतिरिक्त निगमायुक्त व चीफ इंजीनियर से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया।
विधायक राजेश नागर ने पीडित कांवडिय़ों के परिजनों का बंधाया ढांढस
फरीदाबाद,29 जुलाई
(रूपेश देव)। विधायक राजेश नागर ने आज तिगांव में पीडित कांवडिय़ा परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और शासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया। यहां कांवड़ के लिए जा रहे एक ट्रक में करंट उतर आने से एक कांवडिय़े की दुखद मृत्यु हो गई थी व कई अन्य घायल हो गए थे जिनका उपचार चल रहा है।
विधायक राजेश नागर ने 28 में से 22 समस्याएं मौके पर निपटाई
फरीदाबाद,27 जुलाई
(रूपेश देव)। विधायक राजेश नागर ने आज अपने निवास पर बिजली निगम अधिकारियों एवं जनता के साथ समस्याओं को सुना मौके पर आई कल 28 समस्याओं में से 22 का निदान कर दिया गया बाकी के लिए भी विधायक ने कड़े निर्देश दिए। नागर ने बिजली निगम अधिकारियों से कहा कि वह जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें और बिजली की आपूर्ति को दुरुस्त रखें।
लॉयर्स सोशल जस्टिस फोरम व यूथ प्रमोटर्स एसो. द्वारा सेमीनार का आयोजन
फरीदाबाद,27 जुलाई
(रूपेश देव)। लॉयर्स सोशल जस्टिस फोरम के अध्यक्ष राजेश खटाना एडवोकेट व यूथ प्रमोटर्स एसोसिएशन अद्वितीय राजपूत एडवोकेट के द्वारा फरीदाबाद के होटल मेगपाई में द्वितीय बेंड सेरेमनी व वकीलों की समाज में भूमिका पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
शील मधुर ने कहा कि कानूनी पेशे को समय की बदलती मांग के अनुरूप विकसित करके महत्व प्राप्त होता है। पोक्सो कोर्ट, फास्ट ट्रैक कोर्ट, ई कोर्ट और गांव स्तर पर नारी अदालतों का गठन समय की बदलती जरूरतों के साथ न्याय प्रणाली को मजबूत बनाता है।
एसीपी राजेश चेची ने कहा कि यह कानूनी पेशा ही है जो सुनिश्चित करता है कि भ्रष्ट लोगों पर कठोर कानून के तहत मामला दर्ज किया जाए ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए और दूसरे लोग भी भ्रष्ट आचरण से दूर रहें।
लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना हर सरकार का नैतिक दायित्व : दीपक बावरिया
फरीदाबाद,27 जुलाई
(रूपेश देव)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि यह जुमलेबाजों की सरकार है, गरीबों के खाते में 15 लाख रुपए, युवाओं को दो करोड़ रोजगार, महंगाई कम करने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा सरकार की सच्चाई को अब जनता भली भांति जान चुकी है, लोकसभा चुनावों में जनता ने जिस प्रकार से कांग्रेस को समर्थन दिया, उससे स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में बदलाव की लहर चल पड़ी है और विधानसभा चुनावों में स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश के हर नागरिक को संवैधानिक अधिकार हासिल होने चाहिए और सरकार द्वारा उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी चाहिए, अगर सरकार ऐसा नहीं करती तो ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।
भाजपा सरकार में गौमाता की हो रही है दुर्गति : बलजीत कौशिक
फरीदाबाद,25 जुलाई
(रूपेश देव)। ओल्ड फरीदाबाद के हीरा मंदिर रोड ट्युबवैल नंबर-2 के समीप बिजली के खम्भे में करंट उतरने से दो गायों की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही कांग्रेस के पूर्व महासचिव बलजीत कौशिक मौके पर पहुंचे और कालोनीवासियों से सारी घटना की जानकारी ली।















.jpg)
.jpg)

