back to top
Monday, April 13, 2026
Home Blog Page 81

हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल ने विधायक राजेश नागर को सौपा नियमितिकरण की पॉलिसी बनाने का मांग पत्र

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,20 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन, हरियाणा संबंधित बीएमएस के तत्वावधान में जिला में हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल ने वीरवार को tigoan के विधायक Rajesh Nagar को नियमितिकरण की पॉलिसी बनाने बारे ज्ञापन/मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर विधायक ने जिला के हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे उनकी नियमितिकरण की पॉलिसी सहित अन्य मांगों बारे मुख्यमंत्री नायब सिंह से बातचीत करेंगे। 

IMG 20240720 162527
इस मौके पर हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स ने विधायक को अपनी मांगों बारे अवगत करवाते हुए कहा कि हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन (हिपवा) अनुबंध के आधार पर कार्यरत लगभग पांच हजार हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स का संगठन है जो हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स की सेवाएं नियमितिकरण बारे निरंतर प्रयास कर रहा है। अपनी एक सूत्री मांग रखते हुए उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्ड, मिशन/केंद्रीय स्कीम, सांविधिक निकायों व निगम (हारट्रोन इन हाउस आदि) में हारट्रोन के माध्यम से अनुबंध आधार पर कार्यरत लगभग पांच हजार हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स की सेवाएं नियमितिकरण करने के लिए तत्काल प्रभाव से अधिसूचना जारी करे। 
हिपवा सदस्यों ने कहा कि जब तक एक सूत्री मांग की अधिसूचना जारी नहीं की जाती तब तक हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में हारट्रोन के माध्यम से अनुबंध आधार पर कार्यरत आईटी प्रोफेशनल्स की अन्य मांगों पर सहानुभूतिपूवर्क विचार करें जिसमें जिन विभागों में हारट्रोन के माध्यम से अनुबंध आधार पर कर्मचारी नियुक्त/कार्यरत हैं व पद स्वीकृत नहीं है, वहां तत्काल प्रभाव से उन कर्मचारियों के पदों के विरूद्ध पद स्वीकृत करवाये जाएं तथा जिन विभागों में कर्मचारी स्वीकृत पदों के विरूद्ध कार्यरत हैं वहां कर्मचारियों के उन पदों को भरा हुआ माना जाए व उन पदों पर नियमित भर्ती के लिए मांग भर्ती अभिकरण/एजेंसी को न भेजी जाए अथवा जिन विभागों में कर्मचारी कार्यरत है और वहां पद स्वीकृत नहीं है तो नियमितिकरण उपरान्त उन्हें अन्य विभागों में जहां पद स्वीकृत और रिक्त है, उन पदों के विरूद्ध नियुक्त/नियमित किया जाए। हर तीन वर्ष उपरान्त देय वेतन संशोधन संबंधित लाभ एरियर सहित शीघ्र अति शीघ्र जारी किया जाए एवं संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार शिक्षा के अधिकार की अनुपालना में शिक्षा भत्ता प्रदान किया जाए ताकि सरकार की सेवा में हारट्रोन के माध्यम से अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा भी नियमित कर्मचारियों के बच्चों के समान बिना किसी भेदभाव के सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि सिविल अपील संख्या 213/2013 शीर्षक पंजाब राज्य बनाम जगजीत सिंह में माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय 26 अक्टूबर, 2016 की अनुपालना में समान काम-समान वेतन, महंगाई भत्ते के साथ तत्काल प्रभाव से प्रदान किया जाए व जो कर्मचारी अनुभव के आधार पर पहले से ही अधिक वेतन प्राप्त कर रहे हैं, उनका वेतन संरक्षित करते हुए उन्हें समान काम-समान वेतन को आधार मानते हुए सुनिश्चित जीविका प्रगति (एसीपी) का लाभ/समकक्ष/समान स्तर पर वेतन तत्काल प्रभाव से प्रदान किया जाए तथा डीए व ईपीएफ का लाभ भी प्रदान किया जाए। हारट्रोन के माध्यम से अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों का वेतन ऊंट के मुँह में जीरा के समान है, जिससे परिवार का भरण-पोषण कर पाना कठिन है, जिस कारण अधिकतर कर्मचारी जर्जर व निम्न स्तर के किराये के मकानों में ही जीवन-यापन करने पर मजबूर हैं इसलिए सरकार से अनुरोध है कि सभी कर्मचारियों को मकान किराया भत्ता तत्काल प्रभाव से प्रदान किया जाए।
हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स ने कहा कि हारट्रोन के माध्यम से अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों व उनके परिवार में यदि किसी व्यक्ति के साथ स्वास्थ्य संकट उत्पन्न हो जाता है तो पूरे परिवार का भरण-पोषण व जीवन-यापन असंभव हो जाता है इसलिए सरकार से अनुरोध है कि सभी कर्मचारियों को खुला चिकित्सा भत्ता/कैशलेस चिकित्सा व किसी भी कारण से कर्मचारी की मृत्यु होने उपरान्त एक्स-ग्रेसिया स्कीम का लाभ प्रदान किया जाए। हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स सरकार की सेवा में पूरी सत्यनिष्ठा से कार्यरत रहने व सरकार द्वारा तिरस्कार करने पर भी यदि कर्मचारी 58 वर्ष अर्थात् सेवानिवृत्ति की आयु पूर्ण होने तक हारट्रोन के माध्यम अनुबन्ध आधार पर कार्यरत है तो ऐसे सभी कर्मचारियों को एनपीएस/ओपीएस व ग्रेच्युटी का लाभ प्रदान किया जाए ताकि कर्मचारी व उसके परिवार का भरण-पोषण हो सके।
फोटो। फ़रीदाबाद। नियमितिकरण की पॉलिसी जारी करने सहित अन्य मांगों बारे विधायक Rajesh Nagar को ज्ञापन सौपते हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल् वेलफेयर असोसिएशन , हरियाणा के राज्य वरिष्ठ उप प्रधान अंकित कुमार जांगड़ा , जिला इकाई फ़रीदाबाद के प्रधान राजेश कुमार, जिला इकाई फ़रीदाबाद के महासचिव रामेश्वर व जिला इकाई के अन्य सदस्य विजय कुमार , राम किशोर गौतम आदि मौजूद रहे। 

रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने टीम बाबा सूरदास क्रिकेट अकादमी को 175 रन से हराया

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,20 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
1st अंडर-17 प्रजापति क्रिकेट टूर्नामेंट ऑसम अरावली क्रिकेट अकादमी ग्राउंड  फरीदाबाद मैं खेला गया। यह मैच बाबा सूरदास क्रिकेट अकादमी और रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया इस मैच मे रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी टीम ने बाबा सूरदास क्रिकेट अकादमी को 175 रन से हराया, यह मैच 40 ओवर का था और  बाबा सूरदास क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर फील्डिंग करने का निर्णय लिया।

IMG 20240720 162335

  रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी  ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर मे 7 विकेट के नुकसान पर 285 रन का लक्ष्य दिया। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए हर्षल गहतोरी और महोमद साद  ने 67 रन, धर्मेंद्र ने 50 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। टीम बाबा सूरदास क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए एकांश कौशिक ने 8 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट, , गुरतेज सिंह,अनुज भारद्वाज, आरुष यादव और उदय ने 1–1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम बाबा सूरदास क्रिकेट अकादमी ने 30.3 ओवर मे 10 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना कर हार का सामना करना पड़ा।
 टीम बाबा सूरदास क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए। राघवेंद्र महाजन ने 39 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 35 रन, गुरतेज सिंह ने 10 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 16 रन बनाए। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए हिमांशु रावत ने 6.3 ओवर में 1 मेडन , 22 रन देकर 4 विकेट, कमल कांडपाल ने 2  ओवर 1 मेडन मैं 1 रन देकर 2 विकेट लिए , पूर्ण बहादुर और उत्तम थापा ने एक-एक विकेट लिया मैच का मैन ऑफ द मैच हिमांशु रावत  को घोषित किया।

सरकारी स्कूल में 101 पेड़ लगाने पर भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने की बैंक ऑफ़ बड़ौदा के अधिकारियों की तारीफ

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,20 जुलाई
(रूपेश देव)
 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा सदैव देश का सामूहिक संकल्प बनकर जन सहभागिता के माध्यम से इतिहास रचती रही है। स्वच्छता अभियान से देश की तस्वीर बदलने से लेकर कोरोना को पराजित करने तक देश ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के आहवान पर विश्व के सामने अद्भुत मिसाल पेश की। निश्चित ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान भी देश में पर्यावरण संरक्षण के साथ मां की सेवा के पवित्र भाव को मजबूती प्रदान करेगा। यह विचार भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना में राजकीय कन्या विद्यालय पांच नंबर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में वृक्षारोपण करते हुए व्यक्त किया।

IMG 20240720 WA0141
उन्होंने कहा कि साल देश के तमाम राज्यों में तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच गया और जनता गर्मी से बेहाल इसके बाद प्रधानमंत्री ने बड़ा अभियान शुरू किया और पूरे देश में अरबों पेड़ लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा का अभियान चलाया जा रहा है । हरियाणा में भी करोड़ों पेड़ लगाए जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि यह ये कार्यक्रम आल बैंक ऑफ़ बड़ौदा एस सी एस टी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा बैंक के 117वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है । बैंक के अधिकारियों ने स्कूल को 10 पंखे दान में दिए गए । बैंक की तरफ से स्कूल के प्रांगण में 101 पेड़ लगाए गए । उन्होंने बैंक का अधिकारियों के इस अभियान की तारीफ की ।
IMG 20240720 WA0142
धर्मवीर भड़ाना ने स्कूल के स्टाफ और छात्रों से अपील की कि आज लगाए जा रहे सभी पौधों की देखभाल कर उन्हें बड़ा करें । इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल सीमा, पांच नंबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर समीर, सब इंस्पेक्टर जय चांद, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के अधिकारी मुकेश आनंद मेहरा, मनोज कुमार,  विपुल कुमार ब्रांच मैनेजर बैंक ऑफ़ बड़ौदा , राजेश कुमार जनरल सेक्रेटरी, आर पी शर्मा सहित स्कूल की तमाम अध्यापिकाएं व छात्राएं उपस्थित रहीं।

पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी – गिरीश भारद्वाज

0
 वुमन्स पावर संस्था द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज

बल्लभगढ़,18 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
वुमन्स पावर संस्था की महिलाओं द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँति इस मॉनसून सत्र में भी सेक्टर 23 के द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल से पौधारोपण अभियान की शुरुआत की जा चुकी है। इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए संस्था की महिलाओं द्वारा सेक्टर 2 बल्लभगढ़ के सरकारी मॉडल संस्कृति प्राईमरी स्कूल में पौधारोपण किया गया। ये पौधरोपण कांग्रेसी नेता गिरीश भारद्वाज के सहयोग से किया गया। 

IMG 20240718 182601
इस मौके पर कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने कहा कि मानव का यह नैतिक धर्म होना चाहिए कि पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण करें। पौधे हमें न सिर्फ आक्सीजन देते बल्कि फूल, फल, औषधि व इमारती लकड़ियां भी देते हैं। पौधों को खुद रोपने के लिए तत्पर हों और आसपास के लोगों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करें। जब तक जन-जन में जागरुकता नहीं आएगी हम सभी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएंगे।
FB IMG 1721308187423
इस अवसर पर कांग्रेसी नेता गिरीश भारद्वाज के साथ कांग्रेस नेता राजेश आर्य,पूर्व पार्षद रोहित सिंगला,पूर्व पार्षद अनिल शर्मा व उनकी पूरी टीम भी उपस्थित रही। साथ ही स्कूल की प्रिन्सिपल, टीचर और बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण अभियान में भाग लिया। 
वुमन्स पावर संस्था से प्रेसिडेंट चाँदनी आजाद अली, वाइस प्रेसिडेंट सुनीता रानी और कोषाध्यक्ष डॉली कपूर ने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

भाजपा सरकार में नारकीय जीवन जीने को मजबूर सेक्टरवासी : बलजीत कौशिक

0
कांग्रेसी नेता ने सेक्टर-7ए हाऊसिंग बोर्ड में भरे सीवरेज के गंदे पानी का लिया जायजा

फरीदाबाद,18 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने कहा है कि भाजपा सरकार में सेक्टरवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है। सडक़ों पर कई-कई दिनों से भरा सीवरेज का गंदा पानी बीमारियों का न्यौता दे रहा है, अगर इस पानी को जल्द ही साफ नही करवाया गया तो यहां महामारी फैल सकती है, जिससे लोगों की जान को खतरा हो सकता है और इसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर स्थानीय विधायक नरेंद्र गुप्ता की होगी।

IMG 20240718 WA0192
 श्री कौशिक सेक्टर-7ए हाऊसिंग बोर्ड ग्रीन पार्क के पास सडक़ पर भरे सीवरेज के गंदे पानी का स्थानीय लोगों के साथ जायजा ले रहे थे। श्री कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार में केवल भ्रष्टाचार का बोलबाला है, यहां विकास केवल कागजों में होता है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात बद से बदत्तर हो गए है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के सेक्टरों की बात की जाए या फिर कालोनियों की हर ओर समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, मामूली बरसात में सडकें जलमग्र हो जाती है, जलनिकासी की कोई समुचित व्यवस्था प्रशासन द्वारा नहीं की गई और यहां के विधायक भी लोगों की कोई सुनवाई नहीं करते। 
IMG 20240718 WA0193
श्री कौशिक ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही इस गंदे सीवरेज पानी की निकासी नहीं की गई तो वह लोगों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन करके गूंगी बहरी सरकार को नींद से जगाने का काम करेंगे।
 इस अवसर पर ओंकारा, चंद्र मोहन, आरसी मल्होत्रा, जागीर सिंह, मनोज मिड्ढा, विनोद सहगल, हरीश मदान, श्रीमती शांता, महेेंद्र, श्रीमती कांता, राज बाला, जेपी शर्मा, श्रीमती चंचल, यशपाल दत्ता, राकेश, आनंद, अतुल सहित ग्रीन  पार्क और हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के गणमान्य लोग मौजूद थे।


निगम प्रशासन लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं की जगह दे रहा है बीमारी – शारदा राठौर

0
DEKHO NCR

बल्लभगढ़,18 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
शहर का एक मात्र दशहरा मैदान नगर निगम ने गंदगी का डंपिंग याड  बना रखा है । जहां समस्त जगहों की गंदगी लाकर डाली जा रही है, जो विभिन्न बीमारियां के फैलने का कारण बना हुआ है। इससे परेशान राधा नगर के लोगों ने  मौके पर पहुंची पूर्व विधायक शारदा राठौर के समक्ष समस्या रखी और समाधान की मांग की।


WhatsApp%20Image%202024 07 17%20at%208.51.09%20PM

बल्लभगढ़ में राधा नगर वह अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने दशहरा मैदान है। जहां पर समय-समय पर विभिन्न प्रकार के सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक प्रोग्राम होती हैं ।आसपास के बच्चे भी खेलते रहते हैं । अब हालात यह है कि निगम प्रशासन ने विभिन्न जगह के नालो और सीवर की गंदगी लाकर मैदान में डालकर उसे गंदगी का ढेर बना दिया है । जबकि गंदगी के पास ही राजा नाहर सिंह की मूर्ति भी हाल ही में लगाई गई है । गंदगी से उठने वाली दुर्गंध के कारण अस्पताल में आने वाले मरीज और बीमार हो रहे हैं। राधा  नगर के लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है।  लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारी व मंत्री से मिल चुके हैं। लेकिन समाधान अभी तक नहीं हुआ है । 
WhatsApp%20Image%202024 07 17%20at%208.51.09%20PM
इस दौरान मौके पर पहुंची पूर्व विधायक शारदा राठौर ने नगर के लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि अगर इस समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ। तो लोगों के साथ मिलकर इसके खिलाफ एक आंदोलन चलाएंगे और मुख्यालय का घेराव भी करेंगे। इस मौके पर काफी लोग मौजूद थे।

विधायक राजेश नागर ने 30 लाख की सडक़ लोकार्पित की

0
 विधायक राजेश नागर बोले, दर्जनों जगहों पर चल रहे विकास कार्यों का जनता को मिलेगा बड़ा लाभ 

फरीदाबाद,18 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज 30 लाख की लागत से निर्मित सडक़ का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस सडक़ के बनने से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ होगा। वहीं तिगांव के विकास को गति भी मिली है।

 

Screenshot 2024 0718 171553
नागर ने आज गांव लालपुर से यमुना घाट की ओर जाने वाली सडक़ जनता को समर्पित की। नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशन में प्रशासन आज आदमी को राहत देने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। हमें प्रशासनिक अधिकारी की कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उस पर सख्ती से कार्रवाई होती है। आज भी अपनी समस्याएं हमें निसंकोच बताएं जिससे कि प्रशासनिक कार्रवाई में पारदर्शिता लाई जा सके। 
Screenshot 2024 0718 171610
विधायक ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने जनता के हित में बिना भेदभाव के काम की नीति को आगे बढ़ाया है। वहीं सरकारी नौकरियों में भी बिना पर्ची बिना खर्ची के पढ़े लिखे युवाओं को अवसर प्राप्त हो रहे हैं। ऐसे लोग जब प्रशासन में आएंगे तो वह सुशासन देने का काम करेंगे। इसके साथ ही हमारी भाजपा सरकार अंत्योदय को ध्यान में रखकर सभी कार्यों को करती है जिससे कि आम आदमी तक शासन का लाभ पहुंच रहा है। आज हमारी खेल नीति, शिक्षा प्रणाली की भी सभी जगहों पर प्रशंसा हो रही है। 
इस अवसर पर लालपुर सरपंच ललित चौहान, जिला पार्षद रेखा भाटी, सोनू, संदीप भाटी, टिन्कू, सुभाष भाटी, अंकित भाटी, पूर्व सरपंच अमीपुर देवेंद्र पाल, अन्नू भाटी, बलराज भाटी, पूर्व सरपंच वेदपाल, राजेश एडवोकेट, एसडीओ पंचायती राज शाबिर, जेई राजबीर आदि मौजूद रहे। 

मेडिकल स्टोर संचालक की गाड़ी से एविल के 72 इंजेक्शन बरामद

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,18 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जसलीन कौर के दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए थाना खेड़ी पुल पुलिस टीम ने ड्रग्स निरीक्षक के साथ एक मेडिकल स्टोर संचालक की गाडी से एविल के 72 इंजेक्शन बरामद किये है।

IMG 20240718 WA0164

पुलिस प्रवक्ता ने बताया महेंद्र निवासी सेक्टर-16 फरीदाबाद ने हनुमान नगर भारत कॉलोनी में शर्मा मेडिकल स्टोर के नाम से मेडिकल स्टोर खोला हुआ है। थाना खेड़ी पुल पुलिस को गुप्त सूत्रों से मेडिकल स्टोर पर नशे के इंजेक्शन बेचने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस टीम ने ड्रग निरीक्षक पूजा चौधरी को मौके पर बुलाया गया। कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक महेंद्र की गाड़ी से एविल के 72 इंजेक्शन बरामद किए गए। मेडिकल स्टोर संचालक बरामद इंजेक्शन बारे क्रय-विक्रय से संबंधित दस्तावेज पेश नही कर पाया। जिसपर एविल के बरामदशुदा 72 इंजेक्शन को ड्रग्स विभाग द्वारा कब्जा में लिया गया है। जिनके द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 
IMG 20240718 WA0165
गौरतलब है कि आज-कल नशे के आदि लोग एविल इंजेक्शन का नशे के लिए प्रयोग करते है। फरीदाबाद पुलिस की आम जन से अपील है कि नशे से दूर रहे तथा उनके आस-पास कोई मादक/ नशीले पदार्थ बेचता है तो पुलिस को सूचना दे। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।   

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने जिला उपायुक्त कार्यालय सेक्टर 12 पर किया जोरदार प्रदर्शन

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,18 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
कर्मचारियों, मजदूरों के प्रति राज्य सरकार की उपेक्षाकृत, उदासीनता एवं तानाशाही पूर्ण नीतियों के खिलाफ सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने भरी हुंकार जिला उपायुक्त कार्यालय सेक्टर 12 पर किया जोरदार प्रदर्शन जिला प्रशासन द्वारा जिला परिसर का मुख्य द्वार बंद करने पर भड़के कर्मचारी सरकार व प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों ने जमकर  नारेबाजी की ।  पुलिस प्रशासन और कर्मचारियों के बीच हुई जोरदार झड़प।

IMG 20240718 170601
 गौरतलब है कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्यस्तरीय आंदोलन के तहत दर्जनों विभागों के कर्मचारी टाउन पार्क ओपन थिएटर में एकत्रित हुए और जिला प्रधान करतार सिंह जागलान की अध्यक्षता में विरोध सभा का आयोजन किया सभा का संचालन जिला कोषाध्यक्ष मास्टर भीम सिंह ने किया। विरोध सभा के बाद कर्मचारी जुलूस बनाकर सेक्टर 12 जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचे जहां फरीदाबाद एसडीएम शिखा अंतिम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 
IMG 20240718 170612
सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री व संघ के जिला सचिव युद्धवीर खत्री ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने समय रहते हरियाणा  कौशल विकास रोजगार निगम में लगे कर्मचारियों सहित विभिन्न प्रकार के ठेकों व अनुबन्धित, पार्टटाइम में लगे कच्चे कर्मचारियों को नीति बनाकर पक्का करने सहित पुरानी पेंशन बहाल करने, सरकारी, अर्ध सरकारी विभागो बोर्डो, स्कूलो, कालेजो, निगमो में दो लाख  से भी अधिक रिक्त पदों पर पक्की भर्ती करने, निजीकरण पर रोक लगाते हुए विभागों का विस्तार करने , आठवें वेतन आयोग का गठन करने, गुरुग्राम नगर निगम के 26 आंदोलनकारी सफाई कर्मचारी नेताओं को बहाल करने व 3480 व अन्य पालिका परिषद निगमो के छटनी ग्रस्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने, व फरीदाबाद बिजली विभाग के हटाए गए 29 पार्ट टाइम सफाई कर्मचारियों की नौकरी बहाल करने, सहित अन्य मांगों का सरकार समाधान करे । 
उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने विधानसभा चुनावो से पहले कर्मचारियों की मांगों का समाधान नही किया तो प्रदेश के कर्मचारी जनता के बीच जाकर सरकार की किसान, मजदूर, कर्मचारी विरधी नीतियों का खुलासा करेंगे। विरोध प्रदर्शन में अन्य के अलावा  जिला वरिष्ठ उपप्रधान बलबीर बालगुहेर, उपप्रधान जगदीश चन्द, रविन्द्र नागर, के अलावा एएचपीसीवर्करज यूनियन के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान सब्बीर अहमद, सर्कल सचिव कृष्ण कुमार कालीरमन, रोडवेज वर्कर्स यूनियन के जिला प्रधान जयपाल राठी,हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के महासचिव सुभाष देशवाल, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष भीम सिंह, नगरपालिका के जिला प्रधान दलीप बोहत, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान नवल नरवत, ब्लॉक बल्लभगढ के प्रधान रामकेश सहारण, बड़खल ब्लॉक के प्रधान अनूप बाल्मिक, फरीदाबाद ब्लॉक के वरिष्ठ उपप्रधान कल्लूराम, तिगांव के मनोज बालगुहेर, सफाई कर्मचारी यूनियन नगर निगम फरीदाबाद के जिला प्रधान गुरचणसिंह खाण्डिया, हुड्डा जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अजीत सिंह ने भी भाग लिया।


सरकार से अधिक काम लेने के लिए सक्रियता बढ़ाएं जनप्रतिनिधि – राजेश नागर

0
तिगांव विधानसभा की पंचायत को गृहमंत्री ने किया सम्मानित 

फरीदाबाद,16 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
आज का दिन तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर के नाम रहा। उनकी विधानसभा की तिगांव पंचायत को आज महेंद्रगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। अमित शाह यहां पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने सरपंचों को सम्मानित किया। 

Screenshot 2024 0716 174307

विधायक राजेश नागर ने बताया कि अमित शाह हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को शक्ति प्रदान कर गए हैं। उन्होंने हर वर्ग को छुआ, खासकर पिछड़ा वर्ग के लिए हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे निर्णयों की प्रशंसा की। जिसमें क्रीमी लेयर की सीमा को छह से बढ़ाकर आठ लाख किए जाना प्रमुख रहा। इसमें परिवार को मिलने वाले वेतन और कृषि आय को भी नहीं जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने पंचायतों और नगर निगम में आरक्षण को पांच प्रतिशत बढ़ाने की प्रशंसा की। 
इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में विकास कार्य चल रहे हैं और अनेक कार्य पूर्ण भी हो चुके हैं। वहीं अन्य अनेक प्रोजेक्ट के टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। नागर ने कहा कि भाजपा की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को हरी झंडी देने का काम किया है। सरकार के मुखिया के मन में किसी के लिए भी छोटे या बड़े का भाव नहीं है। हमारे पास सरपंच अपनी मांगों को लेकर आते हैं और हम भी मुखिया जी के सामने उसे रख देते हैं, जिस पर तुरंत ही मंजूरी मिल जाती है। हमारे मुखिया नायब सिंह सैनी ने बजट की कमी न आने देने की बात पहले ही कह कर सभी का दिल जीत लिया है। 
इन्हीं में हमारी तिगांव पंचायत में पिछले करीब नौ वर्षों में 85 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य हुए हैं जो कि क्षेत्र में एक रिकॉर्ड है। ऐसे छह सरपंचों को आज महेंद्र गढ़ में सम्मानित किया गया है। इनमें एक हमारी तिगांव के सरपंच विक्रम प्रताप नागर भी हैं। जिससे हमें गर्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है। 
विधायक ने कहा कि ऐसा नहीं है कि विक्रम प्रताप नागर को यह किसी की कृपा मिली है बल्कि यह इस पंचायत की सक्रियता है कि यहां 85 करोड़ रुपये के कार्य हुए और आज पंचायत को सम्मान प्राप्त हुआ है। मैं सभी सरपंचों से कहता हूं कि अपने क्षेत्र में नवीन विचार और योजनाएं लेकर आएं। हम उन्हें मंजूरी दिलाने के लिए भरसक प्रयत्न करेंगे। इससे क्षेत्र की जनता को अधिक सहूलियतें मिलेंगी।