back to top
Monday, April 13, 2026
Home Blog Page 82

भानू व गरिमा गर्ग ने देशभर में रोशन किया फरीदाबाद का नाम : लखन सिंगला

0
सीए तथा सीएमए की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली बहनों को कांग्रेसी नेता ने दी बधाई

फरीदाबाद,16 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
सीए परीक्षा में देशभर में 32वां व फरीदाबाद जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सेक्टर-7ई निवासी भानु गर्ग तथा सीएमए की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंकिंग में 9वां एवं फरीदाबाद में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली उनकी बहन गरिमा गर्ग को फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर बधाई दी। 


photo%20(1)


श्री सिंगला ने भानु गर्ग तथा गरिमा गर्ग को फूलों का बुक्का भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। लखन सिंगला ने कहा कि इन दोनों बहनों ने अपनी प्रतिभा की बदौलत न केवल फरीदाबाद का बल्कि वैश्य समाज का नाम देशभर में रोशन करने का काम किया है। इन दोनों बच्चों ने अन्य बच्चों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है कि अगर इरादे मजबूत हो तो हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। 

उन्होंने भानु गर्ग व गरिमा गर्ग के माता-पिता को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए अच्छे संस्कारों की बदौलत आज यह दोनों बहनें नित-नई बुलंदियों को छू रही हैं और उन्होंने परमात्मा से कामना की कि आने वाले समय में यह दोनों बेटियां ऐसी ही उन्नति के नए मुकाम हासिल करके अपना, अपने परिवार और वैश्य समाज का नाम गौरवान्वित करती रहे। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता गोल्डी बरेजा ने भी भानु गर्ग तथा गरिमा गर्ग को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 


मंझावली पुल, तिगांव रोड का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करें – राजेश नागर

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,15 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
जिला परिषद के चेयरमैन विजय कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति, साफ-सफाई, सोलर लाइट, वाटर कूलर जैसी मूलभूत सुविधाएं सम्बंधित विभागों के अधिकारी गण सुनिश्चित करें। वहीं विधायक राजेश नागर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं को समयानुसार सम्बंधित विभागों के अधिकारी पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मंझावली पुल, तिगांव रोड का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर दिया।

Screenshot 2024 0715 184006
सीईओ जिला परिषद सतबीर मान की मौजूदगी में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ आज सोमवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिला फरीदाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में जिला परिषद द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बारीकी से एक-एक करके बिन्दुवार जानकारी के साथ की गई।
विधायक राजेश नागर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के लिए जिला परिषद के सदस्यों की अहम भूमिका होती है। इसलिए सभी जिला परिषद फरीदाबाद के निर्वाचित सदस्य गण ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन के अधिकारी भी उनसे तालमेल करके विकास कार्यों एवं परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाएं। 
विधायक राजेश नागर ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी ठेकेदार काम में ढील बरत रहा है उसका टेंडर रद्द करके किसी और को दिया जाए तथा आगे से प्रतिष्टित ठेकेदारों को ही टेंडर दिया जाए। उन्होंने उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे निर्बाध रूप से जिला परिषद के सदस्यों के क्षेत्र में विकास कामों का बेहतर क्रियान्वित करना सुनिश्चित करें।
जिला परिषद फरीदाबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतबीर मान ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से सामान्य एजेंडे तथा ग्रामीण क्षेत्र में चल कार्यों इनमें मुख्य रूप से सामुदायिक भवनों का निर्माण, जोहड़ सौंदर्यीकरण, चौपालों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, सीकरी गांव में बन रहे स्टेडियम तथा रेस ट्रैक, आंगनवाड़ी केंद्रों के मरम्मत कार्य, सीसीटीवी कैमरा की इंस्टालेशन, हर घर नल जरिये जल आपूर्ति आदि सहित विभिन्न विकास कार्यों की बारीकी से एक-एक करके जानकारी लेकर समीक्षा की।
बैठक में बीडीपीओ फरीदाबाद दीपिका, बीडीपीओ बल्लभगढ़ पूजा शर्मा, सभी पार्षद गण सहित अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

बुजुर्गाे को धार्मिक यात्राएं करवाना पुण्य का कार्य – लखन सिंगला

0
कांग्रेसी नेता ने श्रद्धालुओं से भरी बस को हरिद्वार के लिए किया रवाना

फरीदाबाद,15 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने कहा है कि संसार में बुजुर्गाे को धार्मिक यात्राएं करवाना सबसे पुण्य का कार्य होता है और सावन माह में गंगा नहाने से जहां सारे दुख दूर हो जाते है वहीं जीवन में नया उत्साहवर्धन होता है इसलिए हम सभी को समय-समय पर धार्मिक स्थलों के दर्शन करके परमात्मा की अराधना करनी चाहिए। श्री सिंगला सेक्टर-7 में श्रद्धालुओं से भरी बस को बतौर मुख्यातिथि झंडी दिखाकर देवभूमि हरिद्वार रवाना करने के दौरान उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। 


01%20(1)


कार्यक्रम की अध्यक्षता गोल्डी बरेजा द्वारा की गई। उन्होंने बस में सवार सभी यात्रियों की मंगलमय यात्रा की कामना की। बस में मौजूद सभी श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर गंगे’ के नारे लगाकर हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया। लखन सिंगला ने कहा कि वह समय-समय पर निशुल्क लोगों को अलग-अलग धार्मिक जगहों पर बसों के द्वारा भ्रमण करवाते है, इस कार्य से उन्हें काफी शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ उनकी टीम के सदस्य जाते है, जो पूरे धार्मिक टूर के दौरान उनकी हर तरह से देखभाल करते है। उन्होंने बताया कि हर सप्ताह एक बस धार्मिक स्थल के लिए जाया करेगी, कभी खाटू श्याम तो कभी हरिद्वार जाया करेगी।

01%20(1)


 इस मौके पर शांता शर्मा, सरला मलिक, सुमित्रा मंगला, सुदर्शन वर्मा कृष्णा, मंजू रावत, सुमन बांगा, पुष्पा देवी, सुनैना, राजू भाटिया, इंदर तलवाड़, हरीश मदान, राजू मंगला, दीपक सहगल, चंद्रपाल, वीरेंद्र सोनी, कुलदीप सिंह आदि अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। 


फरीदाबाद एनआईटी 86 विधानसभा चुनाव 2024 में खिलेगा कमल – धर्मवीर भड़ाना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,15 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
आज फरीदाबाद जिले के पाली मंडल  अध्यक्ष संदीप भड़ाना के अध्यक्षता में पाखल गांव स्थित साकेत फॉर्म में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में फरीदाबाद जिले के  पूर्व महामंत्री डॉक्टर आर एन सिंह विस्तारक के रूप में उपस्थित रहे एवं वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना मुख्य रूप से शामिल हुए।

IMG 20240715 162930
इस आयोजन में कई विषयों पर चर्चा करते हुए भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, और इस बार फरीदाबाद  86 में हर कीमत पर कमल को खिलाना है उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक एवं वर्तमान विधायक के अत्याचारों से फरीदाबाद 86 की जनता त्राहि त्राहि कर रही है पूरे क्षेत्र में जल भराव, पीने की पानी की समस्या, जाम सीवर की समस्या, और बहुत सी समस्याओं से विधानसभा की जनता परेशान हो चुकी है आगामी विधानसभा चुनाव में इन दोनों पूर्व एवं वर्तमान विधायक से गिन गिन कर बदला लेगी और विधानसभा में कमल को खिलाने का काम करेगी।
विस्तारक के रूप में डॉक्टर आर एन सिंह ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता आने वाले उम्मीदवार के साथ जीतोड़ मेहनत कर उसे जीताने का कार्य करेगा।
इस आयोजन में निगम वार्ड नंबर 9 के भावी उम्मीदवार मेहरचंद हरसाना, निवर्तमान पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल, भारत चेयरमैन, अनिल चेयरमैन, आजाद भडाना , सुरेश लोहिया, पप्पी भड़ाना,जैद सरपंच, रतन पंडित जी, मास्टर इस्लाम, जुम्मा सरपंच, ओमप्रकाश राठी, रवि, सामंत एडवोकेट ,बलराज भड़ाना ,श्री चंद त्यागी ,सत्य प्रकाश त्यागी ,महेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र सिंह ,गोपीचंद राजवीर रामदास, विकास पांडे,राम अवतार, देवेंद्र भड़ाना, दीप चंद्र डगर, मनीष तेवतिया, प्रमोद गोला, अवतार सरपंच, सरताज सरपंच भोला  ,मास्टर बलराम मास्टर रमेश ,मनोज महोताबाद , मोहन मोहताबाद अनिल धौज एवं इकबाल धौज समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नायब सिंह सैनी और मोहनलाल बडोली के नेतृत्व में जीत की हैट्रिक बनाने का काम करेगी भाजपा – विपुल गोयल

0
DEKHO NCR

रोहतक/फरीदाबाद,15 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
रोहतक जिले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष पदभार आयोजन कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर पहुँचे प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने अपने साथी विधायक मोहन लाल बड़ोली को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए बुक्के और शॉल भेंट कर सम्मान किया।

IMG 20240715 WA0097
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने भी विपुल गोयल का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और पौधारोपण भी किया । आपको बतादें की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का यह सम्मान समारोह प्रदेश कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं की उपस्थिति में बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर सभी नेताओं ने नए प्रदेश अध्यक्ष का अलग अलग अंदाज में स्वागत और सम्मान किया। इससे पहले जिला अध्यक्ष रोहतक व जिला कार्यकारिणी ने प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल का भी बुक्के भेंट करके सम्मान किया।
IMG 20240715 WA0096
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने अपने संबोधन में कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नायब सिंह सैनी और मोहन लाल बडौली के नेतृत्व में एक बार फिर से जीत की हैट्रिक लगाने का काम करेगी। विपुल गोयल ने कहा की सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर पूरा विश्वास है और इसी विश्वास के साथ प्रदेशवासी फिर से तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाकर कमल खिलाने का काम करेंगे। विपुल गोयल ने सभी शीर्ष नेतृत्व का मोहन लाल बड़ोली के प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर आभार भी प्रकट किया। इस अवसर पर सभी ने पार्टी की आगामी रणनीतियों और योजनाओं पर चर्चा भी की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली के अलावा, पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं पूर्व विधायिका संतोष यादव ,राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड़्डा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, वरिष्ठ भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा , जिला अध्यक्ष रोहतक रणबीर ढाका,जिला अध्यक्ष झज्जर राजपाल जांगड़ा,पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता दांगी,जिला परिषद चैयरमेन मंजू हुड़्डा,जिला महामंत्री आशा शर्मा  व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मानव सेवा समिति प्रत्येक वार्ड में शुरू करेगी सेवा प्रोजेक्ट, देवउठनी एकादशी को होगा सामूहिक विवाह

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,14 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
मानव सेवा समिति की नवगठित कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को समिति के चेयरमैन प्रोजेक्ट संजीव शर्मा के सेक्टर-9 स्थित निवास पर आयोजित की गई। 

Screenshot 2024 0714 164944
अध्यक्ष कैलाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में  संस्थापक मार्गदर्शक अरुण बजाज,महासचिव सुरेन्द्र जग्गा,कोषाध्यक्ष राजेंद्र गोयनका,चेयरमैन प्रोजेक्ट संजीव शर्मा,मुख्य सलाहकार अरुण आहूजा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा,संरक्षक एससी गोयल,उपाध्यक्ष रोशन लाल बोरड,अनिल अरोड़ा,सुनील अग्रवाल,बीके चक्रवर्ती,चेयरमैन महिला मंडल ऊषा किरण शर्मा, चेयरमैन युवा मंडल संदीप राठी, मुख्य प्रबंधक राजेंद्र बंसल, सचिव रमा सरना सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य बनवारी लाल गुप्ता,बांके लाल सितोनी, राजराठी,सीमा मंगला,वाईके महेश्वरी,संघमित्रा कौशिक राजेश गुप्ता सूबे सिंह,नवीन पसरीजा, परमेश्वरी,आईसी जैन,एमएल मोदी,धर्मवीर गुप्ता, कुसुम बंसल,महेश गोयल, रामानंद राठी,बिशनचंद बंसल, बिजेंदर गर्ग,प्रतिमा गर्ग,विष्णु खाटुवाला आदि ने भाग लेकर मीटिंग एजेंडे पर अपने विचार, सुझाव प्रकट किए। महासचिव सुरेंद्र जग्गा ने बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया है कि फरीदाबाद के सभी 45 वार्डों में जरूरतमंद भाई-बहनों की सहायता के लिए कम से कम एक सेवा प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। 
Screenshot 2024 0714 164954
15 अगस्त को परिवार मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह, शिक्षक दिवस 5 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह, 2 अक्टूबर को राजस्थान एसोसिएशन के साथ मिलकर रक्तदान शिविर का आयोजन, देवउठनी एकादशी को जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह व दिसंबर में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने तय किए गए सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

क्राइम ब्रांच ने देसी कट्टे सहित लंगड़ा और दीपक को किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,13 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने अवैध हथियार के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2024 0713 192326
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दौलत उर्फ लंगड़ा तथा दीपक का नाम शामिल है। दोनों आरोपी फरीदाबाद की सुभाष कॉलोनी के रहने वाले हैं और आपस में दोस्त हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दौलत को अवैध हथियार सहित बीपीटीपी थाना एरिया से काबू किया था। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। 
आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई जिसमें सामने आया कि आरोपी हवाबाजी करने के लिए देसी कट्टा अपने दोस्त दीपक से लेकर आया था। आरोपी दौलत की जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने आरोपी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया। दीपक ने बताया कि वह एक सप्ताह पहले हवाबाजी के लिए देसी कट्टा लेकर आया था जिस संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। 
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी नशेड़ी है तथा नशे की आपूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी के दो-दो मुकदमे दर्ज हैं वहीं आरोपी दीपक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम का एक मुकदमा पहले से दर्ज है और दोनों आरोपी जेल जा चुके हैं।  पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

“पौधा लगाओ, उसे हरा भरा पेड़ बनाओ” अभियान के तहत मानव सेवा समिति ने अबतक लगाए 160 पौधे

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,13 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
मानव सेवा समिति ने “पौधा लगाओ, उसे हरा भरा पेड़ बनाओ” अभियान जारी रखते हुए शनिवार को बाईपास सेक्टर 9 की ग्रीन बेल्ट पर पीपल, नीम,  बेल, गुलमोहर,अमलतास,कदम मोरश्री के 11 पौधे लगाए।प्रभारी पर्यावरण सेल प्रतिमा गर्ग ने कहा है कि लगाए गए 6,,7 फुट के इन पौधों की देखभाल करने,समय समय पर खाद पानी डालने के लिए एक माली की ड्यूटी लगाई गई है। 

Screenshot 2024 0713 170632
 इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, क्षेत्र प्रबंधक परमेश्वरी कासवान, महिला सदस्य सावित्री मोर,समाजसेवी राहुल गर्ग व सोहम ट्रस्ट द्वारा पढ़ाया जा रहे बच्चे मौजूद रहे।
Screenshot 2024 0713 170639
 समिति के चेयरमैन प्रोजेक्ट संजीव शर्मा व सचिव रमा सरना ने कहा है पूरी जुलाई महीने में समिति का यह अभियान जारी रहेगा। समिति द्वारा अब तक 160 पौधे मानव परिवार के सदस्यों के सहयोग से लगाए जा चुके हैं।

कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं को मिलता है पूरा मान-सम्मान – लखन सिंगला

0
आम आदमी पार्टी व भाजपा के अनेकों नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

फरीदाबाद,13 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए आम आदमी पार्टी व भाजपा के अनेकों नेता आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला के नेतृत्व कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। 


photo


ओल्ड फरीदाबाद स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आम आदमी पार्टी व्यापार सैल के जिला उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, धर्मे देव यादव, सतीश पांचाल, सीताराम पंडित, मनोज यादव, शिव कुमार यादव तथा भाजपा से जुड़े राजबीर गोला, रेवती प्रसाद गोला व मुन्ना लाल आदि कांग्रेस में शामिल हुए सभी नेताओं को कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिए जाने का भरोसा दिलाया। 

उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए लखन सिंगला ने कहा कि लोकसभा चुनावों में पांच सीटें जीतने के बाद पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल उठी है, कार्यकर्ता नए जोश के साथ विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान जितना विकास फरीदाबाद सहित हरियाणा का हुआ था, उतना विकास किसी भी सरकार में आज तक नहीं हुआ, अगर भाजपा सरकार की बात की जाए तो यह सरकार केवल जुमलेबाजों की सरकार है, इस सरकार में केवल कागजों में विकास होता है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात बद से बदत्तर है। 

श्री सिंगला ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान मिलता है, जबकि अन्य पार्टियों में कार्यकर्ताओं का केवल शोषण किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज पूरे हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में माहौल बना हुआ है, अन्य पार्टियों व दलों से लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे है और इससे स्पष्ट हो गया है कि आने वाले समय कांग्रेस का है और विधानसभा चुनावों में बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी और चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश को फिर से विकास की धुरी से जोडऩे का काम करेंगे।


अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत न्याय और सत्य की जीत : हरेंद्र भाटी

0
‘हरियाणा में भी केजरीवाल’ के नारे से भाजपा घबराई हुई है : हरेंद्र भाटी

फरीदाबाद,12 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
आम आदमी पार्टी के शहरी जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने बयान जारी कर अरंविद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि ये न्याय और सत्य की जीत है, जो भाजपा की प्रतिशोध की राजनीति को करारा झटका है। कोर्ट ने बीजेपी की साजिश को बेनकाब कर दिया है। आम आदमी पार्टी पहले दिन से ही कह रही थी कि ये कथित शराब घोटाला फर्जी केस है। आज इस फर्जी घोटाले पर कोर्ट ने भी मुहर लगा दी है। लोगों के लिए लड़ने का अरविंद केजरीवाल का दृढ़ संकल्प अडिग है। 

Screenshot 2024 0712 212732
उन्होंने कहा कि हमें देश के न्यायलय पर विश्वास है कि 15 जुलाई को होने वाली सुनवाई में भी सत्य की जीत होगी। इसलिए हरियाणा की जनता अपने लाल अरविंद केजरीवाल का बेशब्री से इंतज़ार कर रही है। आज के समय में हरियाणा के हर गांव और हर घर तक अरविंद केजरीवाल का नाम और आम आदमी पार्टी की सोच पहुंच चुकी है। इसलिए बीजेपी “हरियाणा में भी केजरीवाल” के नारे से घबराई हुई है।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेताओं व मंत्रियों पर पिछले दो साल से चल रहा ये फर्जी शराब घोटाले का इन्वेस्टिगेशन सिर्फ बीजेपी का षड्यंत्र है। बीजेपी दिल्ली सरकार का और दिल्ली के लोगों का काम रोकने की साजिश रच रही है। इसीलिए उन्होंने दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री को एक फर्जी केस में बिना किसी सबूत के जेल में डाल दिया। राउज एवेंन्यू कोर्ट ने जब केजरीवाल को जमानत दी तो कोर्ट ने स्पष्ट तौर पर कहा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, ईडी बिना बात के ही अरविंद केजरीवाल को परेशान कर रही है।
उन्होंने कहा कि राउज एवेंन्यू कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने भी मुहर लगा दी। ईडी के मुकद्दमे पर अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी। बीजेपी ने सीबीआई के माध्यम से एक और षड्यंत्र रचा और सीबीआई से अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार करवा दिया। बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को इसलिए गिरफ़्तार करवाया, यदि ईडी के केस में जमानत मिल गई तो अरविंद केजरीवाल बाहर आकर 10 गुना स्पीड से दिल्ली के लोगों का काम करने लग जाएंगे।