back to top
Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 85

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने मां के नाम पर पौधा लगाकर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,06 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने आज अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया। यह पहल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा चलाए जा रहे ‘हर बूथ पर मां के नाम पर पेड़ लगाने का अभियान’ का हिस्सा है।

IMG 20240706 WA0270
इस अवसर पर विपुल गोयल ने कहा, “यह अभियान प्रकृति और लोकतंत्र को मजबूत करने का एक उत्सव है जिसमें सभी को अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी चाहिये । विपुल गोयल ने सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान करते हुए अपील की है की आओ सभी मिलकर एक पौधा जरूर लगाए और बड़े होने तक उसकी देखभाल करें जोकि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।”
IMG 20240706 WA0269
बीजेपी द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण है, बल्कि समाज में मातृशक्ति के महत्व को भी उजागर करना है। इस अभियान के तहत हर बूथ पर एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया है, जिससे देशभर में हरियाली बढ़ेगी और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।
इसके साथ ही, विपुल गोयल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत का दावा किया। उन्होंने कहा, “हरियाणा की जनता बीजेपी की नीतियों और विकास कार्यों पर विश्वास करती है, और आगामी चुनाव में बीजेपी को भारी समर्थन मिलेगा।” इन कार्यक्रम के दौरान सभी जगह विपुल गोयल का फूल मालाओ और बुक्के से स्वागत किया गया और महिलाओं ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
आज पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने सुबह सेक्टर 14, सेक्टर 18ए, सेक्टर 19, बूढ़ेना गाँव के सरकारी स्कूल, पदम नगर गली नंबर 1, श्रद्धा मंदिर पब्लिक स्कूल, पार्क फ्लोर सेक्टर 81 के बूथ पर पौधारोपण किया गया और प्राप्त जानकारी अनुसार सांयकाल में भी प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने अन्य काफ़ी जगह पौधारोपण करने जाना है जोकि पर्यावरण की दृष्टि से बहुत ही सराहनीय है।
आपको बतादें इससे पहले भी बतौर पर्यावरण मंत्री रहते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने ढाई लाख पौधे हर हरियाणवी के नाम लगाकर गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज करवाया था व इसके अलावा  विपुल गोयल पर्यावरण संरक्षण की मुहीम में चिड़ियाओं के लिए मिट्टी के बर्तन तो कभी पक्षियों का दाना चुग्गा निशुल्क वितरित कर जन-जन को सन्देश देते रहते हैं।
इस मौके पर सभी सेक्टर के आरडब्लूए प्रधान कुलदीप सिंघल, वीरेंद्र मखीजा, अजय नरवत जनरल सेक्रेटरी, राज कुमार राज, निवर्तमान पार्षद नरेश नंबरदार, रणजीत भाटी, मनोज चँदिला, रामू चौधरी, धर्मबीर प्रधान, सुभाष भगत, दीपक चौधरी, सोहनलाल प्रधान, नीरज शर्मा जनरल सेक्रेटरी के अलावा बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना योगदान दिया।

गांव फतेहपुर बिल्लौच के देवेन्द्र हत्याकांड में मुख्य आरोपी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,05 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
बता दे कि 26 जून की शाम को गांव फतेहपुर बिल्लौच में 2 पक्षों के बीच हुए झगडे के दौरान गोली लगने से देवेन्द्र की मृत्यु हो गई थी। जिसपर विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग पंजिकृत किया गया था। अपराध की गम्भीरता को मध्य नजर रखते हुए पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य द्वारा मामला ACP क्राइम अमन यादव को सौंपा गया। पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए ACP क्राइम अमन यादव ने टीम के साथ मुख्य आरोपी सहित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

IMG 20240705 181917
पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि ACP क्राइम अमन यादव व टीम द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए 2 आरोपी ओमप्रकाश (49) व सौरव उर्फ कृष्ण (27) वासी गाँव फतेहपुर बिल्लौच को तिगांव पुल बाई-पास रोड फरीदाबाद से 3 जुलाई को गिरफ्तार करके, आरोपियो को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी सौरव उर्फ कृष्ण ने वारदात में प्रयोग देसी पिस्तौल को पलवल के किठवाडी पुल के पास से बरामद कराया। इस देसी पिस्तौल को आरोपी ओमप्रकाश रोब जमाने के लिए करीब 3 माह पहले एटा उत्तर प्रदेश में किसी व्यक्ति से 5000/-रु में खरीद कर लाया था। 
आरोपी ओमप्रकाश व सौरव उर्फ कृष्ण आपस में चाचा भतीजा है। आरोपियो ने पूछताछ के दौरान बतलाया कि 26 जून को राकेश व देवेन्द्र वासी गांव फतेहपुर बिल्लौच के साथ किसी बात को लेकर गांव में ही झगडा हो गया था। झगडे के दौरान सौरव ने अपने चाचा ओमप्रकाश की देसी पिस्तौल से देवेन्द्र को गोली मार दी, गोली लगने से देवेन्द्र की मृत्यु हो गई। आरोपियो को बाद रिमांड नियमानुसार माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।  

मार्केट कमेटी के अधिकारी विकास कार्यों में तेजी लाएं ताकि जनता को राहत मिले – राजेश नागर

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,05 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
भतोला निवास पर मार्केट कमेटी के अधिकारियों संग विधायक राजेश नागर ने बैठक कर सख्त निर्देश दिए। नागर ने कहा कि विकास कार्यों को तेजी से पूरा करें अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें। टालम टोल वाला रवैया बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक राजेश नागर ने विकास कार्यों का जायजा लिया वहीं नए कार्यों पर टेंडर की प्रक्रिया को तेज करने की बात कही। 

Screenshot 2024 0705 173226
नागर ने कहा कि विकास कार्यों में गति दिखाई देनी चाहिए। जिससे कि लोगों को सरकार पर विश्वास बना रह सके। नागर ने कहा कि सरकार की तरफ से बजट की कोई कमी नहीं है। किसी भी प्रोजेक्ट को मना नहीं किया जा रहा है तो काम में देरी क्यों हो रही है। नागर ने कहा कि पुराने कामों को जल्दी से पूरा करें और नए कामों के टेंडर जल्दी-जल्दी लगाएं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में लगी आचार संहिता के कारण पहले ही काफी देरी हो चुकी है और विधानसभा चुनाव सर पर हैं। ऐसे में आप लोग विकास प्रक्रिया में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि ठेकेदार कहीं भी कोई किसी प्रकार की लापरवाही करता है तो मुझे बताएं। उनके टेंडर रद्द करें और उनकी फर्म को ब्लैक लिस्ट करें। 

राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकास कार्यों के लिए बजट की कमी न होने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि कोई भी प्रोजेक्ट जो जनता के हित में हो उसको जल्द से जल्द पूरा किया जाए। सीएम साहब ने कहा है कि विकास कार्यों को तेज गति देकर हम हरियाणा के लोगों का विश्वास बनाए रखना चाहते हैं। जैसा उन्होंने 2014 में और 2019 में हमारी सरकार बनाकर अपना विश्वास जताया है। उसी प्रकार उन्होंने तीसरी बार देश में मोदी सरकार दी है। वहीं हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत कि सरकार देने के लिए जनता तैयार है। लेकिन सभी को मिलकर काम करना होगा। 
विधायक नागर ने कहा कि प्रशासन का काम है जनप्रतिनिधि द्वारा बताए गए कामों को तेजी से पूरा करना जिससे कि जनता को उसका लाभ मिल सके, सुविधा मिल सके। 

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल को मिला स्कूल एक्सीलैंस अवॉर्ड

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,04 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार और हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल निदेशक दीपक यादव को दिया अवॉर्ड फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल को एक बार फिर स्कूल एक्सीलैंस अवॉर्ड प्राप्त हुआ है। यह अवॉर्ड गुरुग्राम के एक पांच सितारा होटल क्राउन प्लाजा में सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार और हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने प्रदान किया। फरीदाबाद एवं गुरुग्राम के प्रतिष्ठित स्कूलों के बीच यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड स्कूल निदेशक दीपक यादव ने प्राप्त किया। 


Screenshot 2024 0704 211306


इस अवसर पर आनंद कुमार ने दीपक यादव को शुभकामनाएं देकर अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ते रहने की बात कही। वहीं शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल द्वारा बेटियों के लिए किए जा रहे प्रयासों से सहमति जताई। उन्होंने कहा कि तिगांव विधानसभा का यह अकेला ऐसा स्कूल है जिसे एक्सीलैंस अवॉर्ड मिल रहा है। वहीं स्कूल निदेशक दीपक यादव ने कहा कि हम संस्कार ही शिक्षा है के मूलमंत्र को लेकर काम कर रहे हैं। हमारा स्पष्ट मानना है कि एक व्यक्ति अपने जीवन में कुछ भी करता है, वो उसके संस्कार से उपजता है। ऐसे में एक व्यक्ति को सुसंस्कारित कर दिया जाए तो वह ताउम्र सुसंस्कृत कर्म ही करेगा। 

यादव ने बताया कि हमने विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में स्थापना के बाद से ही बेटियों का प्रवेश निशुल्क कर क्षेत्र के लोगों का विश्वास जीता है और उन्हें बेटियों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। हमने दो सीबीएसई स्कूल बल्लभगढ़ शहर और नहरपार ग्रामीण क्षेत्र में देकर लोगों को शिक्षा के साथ जोडऩे का प्रयास किया। इसके लिए मांओं को सम्मान देने की परंपरा शुरू की। जिसे लोगों ने खूब सराहा है। इसके अलावा हमारे यहां खेलों में बेटे बेटियां खूब नाम कमा रहे हैं। हमारे यहां क्रिकेट, कबड्डी, आर्चरी के खेलों की विशेष ट्रेनिंग बच्चों को दी जा रही है जिससे वह इंटरनेशनल स्तर पर भी नाम कमा रहे हैं। यादव ने स्कूल के सभी अभिभावकों और स्टाफ का भी धन्यवाद किया जिनके सहयोग से आज यह अवॉर्ड प्राप्त हुआ है।


विधायक राजेश नागर ने शुरू करवाया फिरनी का काम

0
बुजुर्गों के हाथ नारियल फुड़वाकर शुरू करवाया भतौला में निर्माण कार्य 

फरीदाबाद,03 जुलाई
(रूपेश देव)
तिगांव से 
भाजपा विधायक राजेश नागर ने भतौला में 13 लाख रुपये की लागत से बनने वाली फिरनी का काम आज शुरु करवाया। इस अवसर पर उन्होंने बुजुर्गों के हाथ नारियल फुड़वाकर उनका आशीर्वाद लिया। ग्रामीण ने कहा कि विधायक राजेश नागर हमारे दुख सुख में हमारे साथ रहते हैं। 

Screenshot 2024 0703 175142
दो दिन पहले ही विधायक राजेश नागर द्वारा अधिकारियों को टाइट करने के परिणाम सामने आने लगे हैं। नागर ने अधिकारियों को अपने निवास पर बुलाकर विकास कार्यों में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए थे। आज गांव भतौला की फिरनी को पक्का बनाने के काम की शुरुआत हो गई। नागर ने गांव के बुजुर्गों के हाथ नारियल फुडवाया और विकास कार्यों में तेजी का आश्वासन दिया। विधायक नागर ने बताया कि इस फिरनी के पक्के बन जाने से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ होगा। इससे दैनिक कार्यों में तेजी आएगी। वहीं ग्रामीणों ने भी विधायक का मुंह मीठा करवाकर अपनी प्रसन्नता का इजहार किया। 
नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर उनके क्षेत्र में अनेक स्थानों पर विकास कार्य चल रहे हैं। वहीं अनेक कार्यों का टेंडर हो चुका है और कुछ का टेंडर की प्रक्रिया चालू है। थोड़े ही समय में तिगांव विधानसभा क्षेत्र में आपको बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिलेंगे। 
उन्होंने बताया कि सीएम सैनी ने दिल खोलकर एस्टीमेट बनाने की बात कही है और किसी प्रकार बजट की कमी न आने देने की बात कही है। हमारी भाजपा सरकार ने हरियाणा के विकास बजट का 60 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में लगाने की अपनी रणनीति को निरंतर जारी रखा हुआ है वहीं वर्ष 2014 के मुकाबले हरियाणा में विकास पर बजट पांच गुना हो चुका है। लेकिन विपक्ष को झूठ फैलाने में दिलचस्पी रहती है। जिससे आप सभी को बचकर रहना होगा। नागर ने कहा कि आपको पता है कि केंद्र में मोदी सरकार का गठन हो चुका है, ऐसे में हमें हरियाणा में डबल इंजन की भाजपा सरकार को पूर्ण बहुमत देना है। 
इस अवसर पर करतार चंदीला, किरण पाल चंदीला, जगत नेताजी, अजयवीर सरपंच, फिरे चंदीला, नेत्रपाल चंदीला, सुरेन्द्र बिधूड़ी, अजब चंदीला, सुभाष चंदीला, लीलू चंदीला, ओमप्रकाश चंदीला, बलराज चंदीला, मुनेश चंदीला, बलेश्वर चंदीला, महेश कुमार, सतीश कुमार, जेपी चंदीला, रामी चंदीला, चतर चंदीला, बेगराज चंदीला, विजय कुमार, जेई राजकुमार तेवतिया, परवेज आलम आदि मौजूद रहे। 

एलिम्को केंद्र के माध्यम से दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराना रेडक्रॉस का उद्देश्य : डॉ मुकेश अग्रवाल

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,03 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
जिले में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिको को निशुल्क सहायक उपकरण वितरण करने हेतु जानकारी लोगो तक पहुचाने के लिए केंद्रीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) नवादा में जिले की सामाजिक संस्थानों के साथ भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा  बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ़ से वाईस चेयरपर्सन श्रीमती सुषमा गुप्ता तथा महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल ने शिरकत की। इस अवसर पर राज्य मुख्यालय से आये पदाधिकारियों ने केंद्र का भ्रमण करके वहां निर्मित उपकरणों का अवलोकन भी किया।

PN 2%20(2)
राज्य मुख्यालय से आये पदाधिकारियों ने निगम के विभिन्न विभागों के क्रियाकलाप के साथ केंद्र में 3 डी तकनीक से बनाए जा रहे आधुनिक कृत्रिम अंगों के बारे में जानकारी ली। एलिम्को फरीदाबाद केंद्र के प्रभारी  हरीश कुमार द्वारा भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों को निगम के आधुनिकीकरण प्रक्रिया व अंतर्गत किए जा रहे सभी कार्यों और परियोजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की और आगामी वर्षों में निगम के लक्ष्य तथा उसकी प्राप्ति हेतु निर्धारित कार्य योजना की प्रक्रिया के सभी पहलुओं से अवगत कराया तथा एलिम्को फरीदाबाद में 3 डी प्रिंटिंग के माध्यम से बनाए जाने वाले आधुनिक कृत्रिम अंगों के निर्माण कार्य और केंद्र में आए दिव्यांगजन लाभार्थियों से वार्तालाप कर उनका अनुभव जाना।
PN 2%20(4)
श्रीमती सुषमा गुप्ता तथा महासचिव ड़ॉ मुकेश अग्रवाल ने एलिम्को द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा की वर्तमान समय मे दिव्यांगजन विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को एलिम्को से बहुत आशा रखता है। एलिम्को के फरीदाबाद केंद्र से क्षेत्र के दिव्यागजनों और बरिष्ठ नागरिकों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ का लाभ अधिक लाभार्थियों तक व्यापक रूप में पहुंचाया जा सकेगा।
PN 2%20(3)
सचिव जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद बिजेन्द्र सोरोत के द्वारा बताया गया कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद पिछले कई वर्षों से एलिम्को के माध्यम से दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने का कार्य कर रही है। उन्होंने एलिम्को केंद्र को एक सौगात बताते हुए कहा की सभी दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को एलिम्को केंद्र के सेवाओं का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि जल्द ही जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद तथा एलिम्को के माध्यम से जिले में विभिन्न जांच माप शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जाँच माप शिविरों के उपरांत एक सप्ताह के भीतर सभी पात्र लाभार्थियों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान कर दिए जायेंगे।
इस अवसर पर फरीदाबाद और पलवल क्षेत्र में कार्यरत एनजीओ एवं ग्राम पंचायत के सरपंचों को भी आमंत्रित किया गया जिससे एलिम्को के द्वारा दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों प्रदान की जारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी अधिक से अधिक जरूरत मंद तक पहुंचाई जा सके और लोगों को सहायक यंत्र व उपकरण का लाभ प्राप्त कराया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के जिला प्रशिक्षण अधिकारी पुरुषोत्तम सैनी, डॉ जयपाल, अरविन्द कुमार, एलिम्को के मृणाल कुमार, उप प्रबंधक, सुमित तिवारी, पी.आर.ओ राजेश दस, पीएकओ के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी और फरीदाबाद एवं पलवल जिले के सामाजिक/धार्मिक संस्थानों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नीमका जेल में लगाई गई लोक अदालत,5 केसों का मौके पर ही किया निपटारा

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,03 जुलाई
(रूपेश देव)
 
जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप गर्ग के दिशा निर्देशानुसार जिला जेल नीमका में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रितु यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

Screenshot 2024 0703 170825
  जेल लोक अदालत में  09 केस रखे गए जिनमें से 05  केसों का मौके पर निपटारा किया गया। जोकि चोरी व छोटी  मारपीट से संबंधित थे। जेल में बंद दिनों को सजा मानकर कटी। सजा पर यदि आरोपी किसी दूसरे केस में वांछित ना हो तो ऐसे  05 हवालाती बंदियों  को छोड़ने का आदेश दिया गया। 
इस मौके पर  मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रितु यादव ने विचाराधीन बंदियों को कहा कि जाने अनजाने में जो गलती हुई है। उनका सुधार करते हुए अपना समय अच्छे काम में लगाएं। ताकि  आपका आने वाला भविष्य उज्जवल हो सके। आप अपना बेहतर जीवन समाज में जाकर मुख्यधारा से जुड़ कर जी सकें।जिला जेल लोक अदालत में जेल सुपरिटेंडेंट हरिंदर सिंह डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट सुमित पवार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के डिफेंस काउंसिल रविंद्र गुप्ता व प्रभात शंकर स्टेनो उपस्थित रहे।
 

होम्योपैथी की डिग्री से 35 साल से कर रहा था एलोपैथिक इलाज,स्वास्थ्य विभाग व पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,03 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
डीसीपी बल्लबगढ़ अनिल कुमार के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए सदर बल्लबगढ़ थाना पुलिस टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए Homeopathy की डिग्री से Allopathic ईलाज करने वाले डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। 

IMG 20240703 152641
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम राजबीर वासी गांव शाहुपुर बल्लबगढ है। आरोपी ने M/s Unnamed Clinic Center के नाम से गांव चंदावली में क्लीनिक खोल रखा है। आरोपी पर Homeopathy की डिग्री है। जिसके विरुद्ध एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसपर पर कार्रवाई करते हुए डॉक्टर प्रदीप कुमार (एम.ओ.) के नेतृत्व में टीम बनाई गई, टीम ने M/s Unnamed Clinic पर जाकर छापेमारी की गई, छापेमारी के दौरान ज्ञात हुआ कि राजबीर क्लीनिक पर allopathic ईलाज करता है तथा क्लीनिक पर allopathic दवाईयां तथा उपकरण बरामद हुए। 
आरोपी के खिलाफ सिविल सर्जन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से मौका क्लीनिक पर various drugs, instruments and equipment  बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पिछले 35 साल से क्लीनिक चला रहा है। आरोपी के पास Homeopathy की डिग्री है जिस पर क्लीनिक चला रहा था। आरोपी को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। 

जिला खेल कराटे संघ फरीदाबाद का चुनाव हुआ सम्पन्न

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,02 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
सेक्टर 24 होटल हाऊडी में जिला खेल कराटे संघ का चुनाव का आयोजन हुआ। जिसमें फरीदाबाद जिले से 50 कराटे मास्टरों ने हिस्सा लेकर वोटिंग हुई। वोटिंग के आधार पर पदाधिकारी नियुक्त हुए और विजय हासिल किया।


2photo


 पदाधिकारी के नाम कराटे मुख्य तकनीकी निर्देशक गंगेश तिवारी, चीफ  लीगल एडवाइजर एडवोकेट सुरेंद्र खोड़ीवाल, एडवाइजर अवधेश कुमार,अध्यक्ष अमरीश सिंह, उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, महासचिव सलमान अली, डायरेक्टर सचिन कुमार, सचिव नितेश कुमार, कोषाध्यक्ष सुधीर वर्मा, चिकित्सा विभाग डॉक्टर गीता गिरी, चुनाव की अध्यक्षता भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि प्रणव शुक्ला, भाजपा नेता राष्ट्रीय पहलवान अंगद चौरसिया एवं समाजसेवी सी के राय ने की।


इस दौरान गंगेश तिवारी ने कहा कि हम संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। चुनाव सभा को संबोधित करते हुए प्रणव शुक्ला ने सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।


अपने दोस्त को देसी कट्टा व 2 जिंदा रोंद उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,02 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराध में शामिल चल रहे आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने देसी कट्टा व 2 जिंदा रोंद अपने दोस्त को उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

Screenshot 2024 0702 170255
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी तरुण दिल्ली के पहलादपुर जैतपुर का रहने वाला है। आरोपी ने अपने साथी सलीम उर्फ सेफी उर्फ बंटी को देसी कट्टा व 2 जिंदा रोंद उपलब्ध कराए थे। आरोपी तरुण से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देशी कट्टे को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में किसी व्यक्ति से वारदात के समय लोगो में डर बनाने के लिए 7000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी को सेक्टर-30 एरिया से गिरफ्तार किया गया है। 
आरोपी पर दिल्ली में 10 मामले चोरी, अवैध हथियार, लूट, योजना के तहत हत्या इत्यादि के दर्ज है। आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।