फरीदाबाद,07 जुलाई
(रूपेश देव)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप गर्ग की अध्यक्षता में व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ऋतु यादव के मार्गदर्शन फरीदाबाद के न्यायिक परिसर में आगामी 14 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
फरीदाबाद के न्यायिक परिसर में 14 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन – सीजेएम ऋतु यादव
आज से सभी भाजपा कार्यकर्ता जिले में प्रचार-प्रसार के लिए हो जायेंगे सक्रिय, जीतेंगे 2024 – विपुल गोयल
फरीदाबाद,07 जुलाई
(रूपेश देव)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने मुख्यवक्ता के रूप में आज विस्तारित जिला कार्यकारिणी बैठक के दौरान 2024 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जिले के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नितियों के तहत पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह से जुट चुके हैं।
सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर सब इंस्पेक्टर के खिलाफ की कार्यवाही, कोटपा,2023 के अन्तर्गत काटा चालान
फरीदाबाद,07 जुलाई
(रूपेश देव)। सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर सब इंस्पेक्टर आस मोहम्मद का कोटपा, 2023 के अन्तर्गत काटा गया चालान।
विप्र फाउंडेशन ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज का केक काटकर मनाया 50 वां जन्म दिन
फरीदाबाद,06 जुलाई
(दयाराम वशिष्ठ)। विप्र फाउंडेशन की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज का 50 वां जन्म दिन केक काटकर मनाया तथा सोहना उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।
56 लाख की लागत से बनेगी अल्लीपुर भैंसरावली सड़क – राजेश नागर
फरीदाबाद,06 जुलाई
(रूपेश देव)। अल्लीपुर से भैंसरावली की ओर जाने वाली सडक का आज तिगांव के विधायक राजेश नागर ने नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बुजुर्ग के हाथों नारियल फुड़वाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने मां के नाम पर पौधा लगाकर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
फरीदाबाद,06 जुलाई
(रूपेश देव)। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने आज अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया। यह पहल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा चलाए जा रहे ‘हर बूथ पर मां के नाम पर पेड़ लगाने का अभियान’ का हिस्सा है।
गांव फतेहपुर बिल्लौच के देवेन्द्र हत्याकांड में मुख्य आरोपी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद,05 जुलाई
(रूपेश देव)। बता दे कि 26 जून की शाम को गांव फतेहपुर बिल्लौच में 2 पक्षों के बीच हुए झगडे के दौरान गोली लगने से देवेन्द्र की मृत्यु हो गई थी। जिसपर विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग पंजिकृत किया गया था। अपराध की गम्भीरता को मध्य नजर रखते हुए पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य द्वारा मामला ACP क्राइम अमन यादव को सौंपा गया। पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए ACP क्राइम अमन यादव ने टीम के साथ मुख्य आरोपी सहित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मार्केट कमेटी के अधिकारी विकास कार्यों में तेजी लाएं ताकि जनता को राहत मिले – राजेश नागर
फरीदाबाद,05 जुलाई
(रूपेश देव)। भतोला निवास पर मार्केट कमेटी के अधिकारियों संग विधायक राजेश नागर ने बैठक कर सख्त निर्देश दिए। नागर ने कहा कि विकास कार्यों को तेजी से पूरा करें अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें। टालम टोल वाला रवैया बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक राजेश नागर ने विकास कार्यों का जायजा लिया वहीं नए कार्यों पर टेंडर की प्रक्रिया को तेज करने की बात कही।
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल को मिला स्कूल एक्सीलैंस अवॉर्ड
फरीदाबाद,04 जुलाई
(रूपेश देव)। सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार और हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल निदेशक दीपक यादव को दिया अवॉर्ड फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल को एक बार फिर स्कूल एक्सीलैंस अवॉर्ड प्राप्त हुआ है। यह अवॉर्ड गुरुग्राम के एक पांच सितारा होटल क्राउन प्लाजा में सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार और हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने प्रदान किया। फरीदाबाद एवं गुरुग्राम के प्रतिष्ठित स्कूलों के बीच यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड स्कूल निदेशक दीपक यादव ने प्राप्त किया।
विधायक राजेश नागर ने शुरू करवाया फिरनी का काम
फरीदाबाद,03 जुलाई
(रूपेश देव)। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने भतौला में 13 लाख रुपये की लागत से बनने वाली फिरनी का काम आज शुरु करवाया। इस अवसर पर उन्होंने बुजुर्गों के हाथ नारियल फुड़वाकर उनका आशीर्वाद लिया। ग्रामीण ने कहा कि विधायक राजेश नागर हमारे दुख सुख में हमारे साथ रहते हैं।
















