back to top
Thursday, July 23, 2026
Home Blog Page 85

देसी पिस्तौल सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,11 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल चल रहे आरोपियो की गिरफ्तारी के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाख 30 की टीम ने देसी पिस्तौल सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2024 0711 144149
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पीयूष आगरा का रहने वाला है जो फिलहाल फरीदाबाद के खेड़ीपुल एरिया में रह रहा था। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर खेड़ीपुल एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाने में शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। 
आरोपी से पूछताछ में सामने आया आरोपी देसी पिस्तौल को हवा बाजी करने के लिए एक सप्ताह पहले अपने दोस्त से लेकर आया था। आरोपी रियल एस्टेट कंपनी में ड्राइवरी का काम करता है। आरोपी पर तीन दिन पहले हत्या के प्रयास का एक और मुकदमा खेड़ीपुर थाने में दर्ज हुआ है जिसमें आरोपी के साथ तीन साथी और शामिल थे। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश करके हत्या के प्रयास के मामले में रिमांड पर लिया जाएगा और उसे मामले में शामिल आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।

फर्जी वेबसाइट बनाकर विदेश भेजने वाला आरोपी सुशील गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,11 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
डीसीपी साइबर क्राइम जसलीन कौर के दिशा निर्देश तथा एसीपी साइबर अभिमन्यु के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लबगढ़ की टीम फर्जी वेबसाइट बनाकर विदेश भेजने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2024 0711 135741
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सुशील कुमार है जो जींद जिले के सेक्टर 11 का रहने वाला है। दिनांक 30 जून 2024 को साइबर थाना बल्लबगढ़ में धोखाधड़ी की धाराओं के अंतर्गत साइबर थाना बल्लबगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी सुशील ने जेसी बॉस यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की एक फर्जी वेबसाइट बनाई थी जिसमें आरोपी को जींद जिले से गिरफ्तार किया गया। 
IMG 20240711 WA0151
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी यूफोरिक ओवरसीज नाम से एक संस्था चलाता है जो स्टडी वीजा पर छात्रों को विदेश भेजने पर काम करता है। आरोपी ने एक छात्र को विदेश भेजने के लिए उसकी जेसी बोस यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री तैयार की और उस फर्जी डिग्री की पुष्टि के लिए फर्जी वेबसाइट बनाई थी ताकि यदि कोई उसे वेबसाइट पर जाकर डिग्री की सत्यता जानना चाहे तो उसे डिग्री असली प्रतीत हो। छात्र को भी यह विश्वास हो जाए कि यह डिग्री असली है। फर्जी डिग्री को जपत करके पुलिस द्वारा आरोपी से मामले में जांच की जा रही है। 
जांच के दौरान सामने आएगा कि आरोपी ने इससे पहले कितने लोगों के साथ ठगी के वारदात को अंजाम दिया है और उसके पश्चात पुलिस द्वारा कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने अनाथालय पहुँच बच्चों को भोजन वितरित कर मनाया जन्मदिन

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,10 जुलाई
(रूपेश देव)
बुधवार को
 बल्लभगढ़ विधानसभा से कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने अपना जन्मदिन अपनी टीम के साथ अनाथालय पहुँचकर छोटे बच्चों को भोजन वितरण एवं उनके साथ ही भोजन करते हुए बनाया।

IMG 20240710 WA0263
इस अवसर पर कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने कहा कि बच्चों में भगवान बसता है वो भगवान का रूप होते है मैं हर वर्ष अपना जन्मदिन इन बच्चों के साथ बनाता हूँ जिससे एक अलग ही खुशी का एहसास होता है। साथ ही आज सुबह से समस्त साथियों द्वारा जन्मदिन की जो असीम शुभकामनाएं दी जा रही हैं जिसका मैं जीवन पर्यंत आभारी रहूँगा क्योंकि जनता का जितना प्यार, मान-सम्मान मुझे मिला है वो मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।और जनता जनार्दन की सेवा मेरे जीवन का लक्ष्य एवं संकल्प है। क्योंकि मेरे लिए राजनीति का उद्देश्य ही जनसेवा है और इसी उद्देश्य के साथ जीवनपर्यंत राजनीति करनी है। 
FB IMG 1720615267209
इस मौके पर मास्टर धर्म सिंह भाटी, टेकचंद शर्मा, यादराम शर्मा, चंद्रभूषण शर्मा एडवोकेट, भूपेश गुप्ता, विपिन गोयल, राजीव शर्मा, मनीष अरोड़ा, लोकचन्द चौधरी, दीपक चौहान, विजय डागर, सोनू शर्मा, दिनेश शर्मा, मंजीत, मुकेश, चरण सिंह, मनोज खुटेला आदि टीम के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

विधायक राजेश नागर ने गांव भतोला में लोगों की समस्याएं सुनीं

0
विधायक ने मौके पर मौजूद निगम जेई को जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा 

फरीदाबाद,10 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
तिगांव विधायक राजेश नागर ने गांव भतोला में लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर निगम के जेई परवेज आलम एवं लखमी चंद को जनहित में कार्य करने की सीख दी। गांव के लोगों ने मुख्य रूप से सफाई की समस्या बताई और इस बारे में निगम के सुस्त रवइये को लेकर नाखुशी जताई। विधायक राजेश नागर ने मौके पर पहुंचे नगर निगम के अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। इसके लिए नाली सीवर की सफाई का भी पक्का बंदोबस्त किया जाये। 

IMG 20240710 WA0243
नागर ने कहा कि अनेक बार छोटी चीज की देखरेख नहीं होने पर वह बड़ी चीज को ख़राब कर देती है और यह सब नजरअंदाजगी के कारण होता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में शामिल हुए गांव वासियों को शहरी व्यवस्थाएं प्रदान करने के लिए राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। इसमें अधिकारी सजगता से काम करें। नागर ने निगम के अधिकारियों से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 
विधायक राजेश नागर ने कहा कि सफाई हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में सफाई की अलख जगाई और स्वच्छता अभियान चला कर लोगों के मन में स्वच्छता के प्रति विश्वास बढ़ाया। आज लोग अपने घर और बाहर साफ सफाई पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में निगम अधिकारियों को भी पहले से अधिक काम करना होगा। सभी लोग यह ध्यान रखें कि कूड़ा खुले में ना डालें और कूड़े का उठान समय पर हो जिससे कि लोगों को गुजरते हुए शहर में अच्छी व्यवस्थाएं मिल सकें। 
इस अवसर पर वीर सिंह नंबरदार, अजय वीर सरपंच, सुरेश चंदीला, नेत्रपाल चंदीला, सुभाष चंदीला, जेपी चंदीला, बेगराज चंदीला, चतर चंदीला, अजब चंदीला, वीर सिंह नागर, ओमप्रकाश चंदीला, करतार नागर, सतीश कुमार, किरण चंदीला और बालेश्वर चंदीला सहित अनेक प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे। 

केवल कागजों में सिमटकर रह गया है भाजपा सरकार का विकास – बलजीत कौशिक

0
बदहाल फरीद पार्क का कांग्रेसी नेता ने किया दौरा, अव्यवस्थाओं पर सरकार को जमकर कोसा

फरीदाबाद,09 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
ओल्ड फरीदाबाद के फरीद पार्क में मिली रही बदहाली की शिकायतों के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने आज अपने साथियों के साथ पार्क का दौरा किया और वहां व्याप्त समस्याओं का जायजा लिया।

IMG 20240709 WA0226
 इस दौरान श्री कौशिक ने देखा कि पार्क में सीवर के ढक्कन खुले हुए थे, हर तरफ गंदगी फैली हुई थी, जहां आवरा पशु मुंह मार रहे थे, वहां मौजूद लोगों ने बताया कि यह पार्क केवल नाम का है, यहां समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, शिकायतें करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होती। इसके उपरांत श्री कौशिक अपने साथियों के साथ बराहीपाड़ा तालाब वाली गली पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया और अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखी। लोगों ने बताया कि उनकी कालोनी में पीने के पानी की कमी, सीवरेज ओवरफ्लो सहित टूटी गलियों व सडक़ें कई वर्षाे से पड़ी हुई है, उसकी तरफ आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया। 
IMG 20240709 WA0231
लोगों की समस्याएं सुनने के बाद कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार में केवल भ्रष्टाचार का बोलबाला है, यहां विकास केवल कागजों में होता है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात बद से बदत्तर हो गए है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के सेक्टरों की बात की जाए या फिर कालोनियों की हर ओर समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, मामूली बरसात में सडकें जलमग्र हो जाती है, जलनिकासी की कोई समुचित व्यवस्था प्रशासन द्वारा नहीं की गई और यहां के विधायक भी लोगों की कोई सुनवाई नहीं करते। 
IMG 20240709 WA0228
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में जिस प्रकार से जनता ने भाजपा को सच्चाई का आइना दिखाया है, उसी तरह विधानसभा चुनावों में जनता इस गूंगी बहरी भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करके हरियाणा में कांग्रेस के रुप में अपनी सरकार चुनेगी, जिसके बाद फरीदाबाद क्षेत्र का समुचित विकास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर प्रदेश में विकास और भय, भ्रष्टाचार मुक्त शासन चाहिए तो आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके पूर्ण बहुमत से हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लें।
 इस अवसर पर कांग्रेस विचार विभाग हरियाणा के चेयरमैन विनोद कौशिक, अजय शर्मा प्रधान जिला ब्राह़मण सभा युवा, एडवोकेट अमित शर्मा, एडवोकेट अनुज शर्मा, मनोहर लाल गुप्ता, लोकेश शर्मा, राजु पाराशर, गौरव पाराशर, एन के शर्मा, दीपक भारद्वाज, सुरेश बैनीवाल, दीपक वधावन, अज्जु रावत, प्रवीण बैसला, कमलेश शर्मा, मिथलेश कुमारी, सरोज शर्मा, यशोदा भारद्वाज, राजदुलारी शर्मा, सुनीता शर्मा, मीनु शर्मा, संतोष अत्री सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

धार्मिक स्थलों पर जाने से मनुष्य को मिलती है मन की शांति – लखन सिंगला

0
कांग्रेसी नेता ने श्रद्धालुओं से भरी बस को वृंदावन के लिए किया रवाना

फरीदाबाद,09 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कहा है कि धार्मिक स्थलों पर जाने से मनुष्य को मन की शांति मिलती है और जब मन शांत होता है तो अच्छे विचारों का आगमन होता है इसलिए हम सभी को अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में परमात्मा की अराधना के लिए भी अवश्य समय निकालना चाहिए। 


Singla%20ji 2


श्री सिंगला सेक्टर-7-10 मार्किट से निशुल्क वृंदावन श्री बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं से भरी बस को रवाना करने से पूर्व उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बस को झंडी दिखाकर रवाना किया और श्रद्धालुओं की सुखद यात्रा की कामना की। बस में मौजूद सभी श्रद्धालुओं ने ‘श्री बांके बिहारी लाल की जय’ के नारे लगाकर वृंदावन के लिए प्रस्थान किया। लखन सिंगला ने कहा कि वह समय-समय पर निशुल्क लोगों को अलग-अलग धार्मिक जगहों पर बसों के द्वारा भ्रमण करवाते है, इस कार्य से उन्हें काफी शांति मिलती है। 

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ उनकी टीम के सदस्य जाते है, जो पूरे धार्मिक टूर के दौरान उनकी हर तरह से देखभाल करते है। उन्होंने बताया कि हर सप्ताह एक बस धार्मिक स्थल के लिए जाया करेगी, कभी खाटू श्याम तो कभी हरिद्वार जाया करेगी। 

इस अवसर पर कांग्रेसी नेता वासदेव अरोड़ा व गोल्डी बरेजा, हर्ष कथूरिया, नरेश भटेजा, जीवन सिंह, तिलकराज, ब्रजेश, भारत कथूरिया, विकास कथूरिया, राजवीर हुड्डा आदि मुख्य रुप से मौजूद थे। 


आमजन को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए है सरकार प्रतिबद्ध – शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा

0
स्थानीय निवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथों से नारियल तुड़वाकर करवाया विकास कार्य शुरू

फरीदाबाद,08 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
हरियाणा की शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि आमजन को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इसके लिए वह प्रयासरत है। हरियाणा की शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने आज वार्ड -21 शिव दुर्गा विहार के विभिन्न ब्लॉकों में इंटरलॉकिंग टाइल लगने के कार्य का शुभारंभ स्थानीय निवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से करवाया। उन्होंने कहा कि लगभग 40 लाख रुपये की लागत से लगने वाली इंटरलॉकिंग टाइल के कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।


PN 6%20(2)

श्रीमती सीमा त्रिखा ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत विकासोन्मुखी शासन ने पूरे देश में प्रगति के मार्ग को प्रशस्त किया है और इस नींव पर निर्माण कार्य जारी रखना आवश्यक है और प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है।


IMG 20240708 WA0307

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में बड़खल विधानसभा में विकास कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं। बड़खल क्षेत्र में गलियों को पक्का करवानेपीने के पानी की समस्या को दूर करने तथा बिजली की बेहतर व्यवस्था जैसे कार्य करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हुए है। प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास के लिये हमेशा वचनबद्ध है और इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के देश व प्रदेश में विकास कार्य करने में लगी हुई है।

 

इस अवसर पर हरिंद्र भड़ानाकमल शर्माआनन्द कश्यपभूषण सिंहघूरन झागुप्ता जीअरविन्दपप्पीनिर्मला दुबेमास्टरमिश्रा जी सहित स्थानीय निवासी मौजूद थे।


महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसी – सुनीता फागना

0
महिला कांग्रेस द्वारा नारी न्याय समारोह का आयोजन

फरीदाबाद,08 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षा श्रीमती सुनीता फागना द्वारा नारी न्याय समारोह का आयोजन सैक्टर-9 स्थित पूर्व विधायक आनन्द कौशिक के कार्यालय पर  किया गया।

IMG 20240708 WA0266
 इस अवसर पर श्रीमती सुनीता फागना ने खेल, शिक्षा व अन्य कार्यक्रमों में सर्वोच्च रही महिलाओं को सम्मानित किया। जिसमें एनआईटी सरकारी स्कूल की पूर्व प्रिंसीपल ब्रह्मा शक्ति, चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाली डा. प्रीति शर्मा, खेल के लिए तनविश, समाज सेवा के लिए सविता बग्गा तथा बेसहाराओं को न्याय दिलाने में मदद करने के लिए एडवोकेट सरोज को सम्मानित किया गया।
IMG 20240708 WA0267
उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए श्रीमती सुनीता फागना ने कहा कि आज अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूरे विश्व में महिलाओं का भिन्न-भिन्न क्षेत्र में डंका बज रहा है। डाक्टर, अधिवक्ता, महिला खिलाड़ी, वैज्ञानिक, मैट्रो रेल चलाने व सेना में कार्य करने के लिए महिला आगे आ रही है। यहां तक की भारतीय रेलवे में महिला बढ़-चढक़र सेवा में लगी हुई है। 
इस अवसर पर श्रीमती सुनीता फागना ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय अध्यक्षा अलका लाम्बा व प्रदेश महिला अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, प्रभारी शिवानी मिश्रा के निर्देशों पर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कार्य किए जा रहे है। प्रत्येक वार्ड, ब्लॉक व जिला स्तर पर कांग्रेस पार्टी में महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महिला कांग्रेस ने कमर कस ली है और महिला कांग्रेस कार्यकर्ता अन्य महिला वोटों को घर से निकालकर पोलिंग बूथ तक पहुंचाने का कार्य करेगी। 
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बलजीत कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव महिला सशक्तिकरण पर बल दिया है। चाहे कोई भी क्षेत्र में महिलाओं को आगे लाने का कार्य कांग्रेस पार्टी द्वारा निरन्तर किया जा रहा है। पूर्व मंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी ने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य किया था। 
इस अवसर पर श्रीमती सरला भमोत्रा, श्रीमती मालवंती पांचाल, लाडो देवी, पम्पी, कमला मलिक, पूनम, ममता सिंह, आशा शर्मा, अंजू, ध्यानवती, रामकली तवेतिया, संतोष शर्मा, पूजा, लक्ष्मी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।

भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत वृक्षारोपण कर मनाया निवर्तमान उपमहापौर देवेंद्र चौधरी का जन्म दिवस

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,08 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
आज फरीदाबाद के  निवर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी के जन्मदिवस पर वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने केक काटकर एवं एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत वृक्षारोपण करके उनका जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। 

IMG 20240708 WA0191
धर्मवीर भड़ाना अपनी पूरी टीम के साथ देवेंद्र चौधरी के कार्यालय सेक्टर 28 पर पहुंचे और वहां पर उन्होंने फूलों का गुलदस्ता देकर एवं केक काटकर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी उसके पश्चात वह बड़खल विधानसभा की गुड़गांव फरीदाबाद रोड पर एक ग्रीन बेल्ट के अंदर पेड़ों का वृक्ष रोपण किया।
उन्होंने कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है कि उनके फरीदाबाद के  निवर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर एवं भाजपा सांसद कृष्ण पाल गुर्जर जी के सुपुत्र देवेंद्र चौधरी का जन्म दिवस भी है उसके साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम लगाने की योजना से पूरा भारतवर्ष आगामी समय में प्रदूषण मुक्त एवं हरा भरा दिखाई देगा और भारत देश के हर एक नागरिक को एक पेड़ मां के नाम योजना का हिस्सा बनकर इस मौसम में वृक्षारोपण करना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि वह पूरे महीने फरीदाबाद  86 के कोने-कोने में जाकर इस योजना को फैलाएंगे और इसके तहत वृक्षारोपण करेंगे।
इस मौके पर उनके साथ भारत भड़ाना चेयरमैन, गिर्राज भड़ाना सरपंच,बिल्लू भगत जी, संदीप भढ़ाना पाली मंडल अध्यक्ष भाजपा, विनोद भडाना, अमित भड़ाना, श्यामवीर भड़ाना , संदीप सहित दर्जनों समाजसेवी उपस्थित रहे।

एक लाख पौधा स्वर्गीय गंगा शंकर मिश्र की प्रेरणा से पूरे शहर में लगाए जाने का संकल्प लिया – विमल खंडेलवाल

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,07 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
मारवाड़ी युवा मंच फरीदाबाद एवम जय सेवा फाउंडेशन व विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से बी के हॉस्टिपल में 225 पौधों  लगाए गए। कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि सीएमओ विनय गुप्ता ,वशिष्ठ अतिथि   डॉ राजेश शोकंद, डॉ एमपी सिंह, डिविजनल कमिश्नर कमलेश शास्त्री ने उपस्थित होकर पर्यावरण की महत्वता के बारे में सभी को अवगत कराया और साथ ही कहा कि हम सभी लोगों को मानव धर्म निभाते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधारोपण करना चाहिए।

IMG 20240707 WA0252
स्वर्गीय गंगा शंकर मिश्र हरियाणा संपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुत्र प्रतीक मिश्रा ने वहां पर पहुंचकर सभी पदाधिकारी के साथ त्रिवेणी लगाने का कार्य किया। बताया कि मेरे पिता जी का सपना था कि फरीदाबाद में हम 100000 पौधे फरीदाबाद में लगे इस श्रृंखला में आज विमल खंडेलवाल की टीम के द्वारा 225 पौधे बीके अस्पताल में लगाए जा रहे हैं। मैं इस पुनीत कार्य के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। 
IMG 20240707 WA0254
मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विमल खंडेलवाल ने बताया कि उनके प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय गंगा शंकर  के द्वारा एक स्वप्न देखा था कि फरीदाबाद के सभी संगठन को एक सूत्र में पिरोकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में हम फरीदाबाद में पौधारोपण का कार्य करें जिसको लेकर उन्होंने 14 जुलाई को एक मीटिंग का भी आयोजन किया था। हम सभी का उद्देश्य है कि सभी लोगों को साथ लेकर हम यह कार्य सामाजिक के लिए अवश्य पूरा करें। आज हमारे द्वारा त्रिवेणी एवं फलदार रहने पौधे लगाए गए हैं। जिसमें हमारा सभी सामाजिक संगठनों ने सहयोग किया है। यह निरंतर करवा सदैव चलता रहेगा। कार्यक्रम के संयोजक अरिहंत जैन ने बताया कि हमारा टारगेट ज्यादा से ज्यादा मानसून में पौधे लगाने का है जो हम इसको पूरा करने का प्रयास करेंगे। 
IMG 20240707 WA0253
समाजसेवी श्री राम अग्रवाल ने बताया कि पौधारोपण करना बहुत ही पुनीत कार्य है आने वाली पीढियां को हम स्वच्छ वातावरण दे सकें इसके लिए सभी संगठनों की पहल की में  प्रशंसा करता हूं। विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन सरोज एवं सचिन पूर्व सरपंच के द्वारा बताया गया कि  पौधारोपण का कार्य हमारी संस्था के द्वारा निरंतर किया जा रहा है। 
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष विमल खंडेलवाल, सचिव निकुंज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, कार्यक्रम  सयोजक अरिहंत जैन ,अध्यक्ष नारयण शर्मा, जॉइंट सेक्रेटरी उर्मिला खंडेलवाल,नवीन शर्मा, चितरंजन सैन,जीतू शर्मा ,मधुसूदन माटोलिया,जय खंडेलवाल, पूर्णिमा रस्तोगी सुनील शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, शिक्षाविद बांके बिहारी, एवं अन्य समाज के प्रबुद्ध उपस्थित थे।