back to top
Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 93

रेफर मुक्त फरीदाबाद व ट्रोमा सैन्टर बनाने की मांग को लेकर धरना शुरू

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,30 अप्रैल(रूपेश देव)। रेफर मुक्त फरीदाबाद ट्रोमा सेन्टर की मांग को लेकर बीके चौक आज समाजसेवियों ने धरना दिया। धरने का संचालन सेवा वाहन फरीदाबाद के संस्थापक सतीश चोपड़ा व धरने की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता अनशनकारी बाबा रामकेवल ने की।


30fbd 2

इस धरने में अन्य के अलावा सोनू सैलूजा, राजेश शर्मा, आरटीआई एक्टिविस्ट अजय, राकेश रक्कू, नरेश शर्मा, विजय कृष्ण, अभिषेक गोस्वामी, करण, अशोक रावल, जसवंत व अन्य साथी 2 दिन का सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर रहे है। श्री चोपड़ा ने कहा कि बीके में सुविधाओं का विस्तार हो व अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कालेज छायंसा में आईपीडी सर्विस शुरू की जाए व फरीदाबाद के गरीब मरीजों को सभी तरह का इलाज फरीदाबाद के सरकारी अस्पतालों मे मिले सरकारी ट्रोमा सेंटर बनाया जाए। छायंसा मेडिकल कालेज में तमाम तरह की बीमारियों का ईलाज मिलें। सभी जांच व दवाइया सरकारी अस्पतालों मे मिलें।

अनशनकारी बाबा रामकेवल ने कहा कि आज गरीब आदमी के सामने दो ही रास्ते होते है, जान से जाए या जायदाद से जाए गरीब आदमी मजबूर है। प्राइवेट अस्पतालों के भारी भरकम बिल भरने के लिए मजबूर है। अन्यथा दिल्ली के अस्पतालों मे चक्कर काटने पड़ते है।


सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ के आरोप में नयाब तहसीलदार, कर्मचारी, क्रेता और विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज – विक्रम सिंह

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,30 अप्रैल(रूपेश देव)। सरकारी दस्तावेज में आपराधिक मंशा के साथ मिलीभगत करके छेड़छाड़ के आरोप में नयाब तहसीलदार जय प्रकाश, कंप्यूटर ऑपरेटर ललित,  दिनेश व हरेंद्र और क्रेता लखमी चंद और विक्रेता अजय कुमार के खिलाफ सैंट्रल थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है। जिलाधीश विक्रम सिंह के आदेश पर हरियाणा शहरी क्षेत्र विकास एवं विनियमन अधिनियम, 1975 की धारा 7A के अंतर्गत संबंधित अधिकारी कर्मचारी, क्रेता-विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज की गई है।

IMG 20230721 145516
जिलाधीश विक्रम सिंह ने बताया कि दस्तावेज संख्या 11227 दिनांक 08:01.2024 की जो इंडोस्मेट की कॉपी जो कंप्यूटर से अब निकाली है उसमें रकबा मौजा बसेलवा का है जबकि रिकार्ड की ऑफिस कोपी की इंडोर्समेंट के कोलमो में मौजा, पता, प्रोपटी आई डी, प्रॉपर्टी नम्बर व मालिक के  नाम को किसी प्रकार मिटाया गया है व रिकार्ड की ऑफिस कोपी के पेज नं० 2 पर मौजा भतौला लिखा हुआ है। इस दस्तावेज के साथ संबंधित विभाग की एन.डी.सी./एन.ओ.सी. भी संलग्न नहीं है। उक्त दस्तावेज के साथ आपराधिक मंशा के साथ मिलीभगत करके छेड़छाड़ की गई है तथा पूरे मामले में धोखाधड़ी व जालसाजी की गई है। इस प्रकार उस दस्तावेज के पंजीकरण में उस एक्ट की धास 7A की भी उल्लघना की गई है। जिसके तहत आईपीसी की धाराओं 420, 465, 467, 468, 471,120 B  और हरियाणा शहरी क्षेत्र विकास एवं विनियमन अधिनियम, 1975 की धारा 7 A के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी भी  मामले में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  

सीजेएम रितु यादव ने किया बाल सुधार गृह का निरीक्षण

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,30 अप्रैल(रूपेश देव)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कम् चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संदीप  गर्ग के दिशा निर्देश अनुसार आज मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रितु यादव ने बाल सुधार गृह व प्लेस ऑफ सेफ्टी एनआईटी फरीदाबाद का निरीक्षण किया।

IMG 20240430 WA0233

 उन्होंने बाल सुधार गृह के किचन का भी निरीक्षण किया गया जो ठीक पाया गया। इसके साथ साथ शिकायत बक्से को भी खोला गया जिसमें कोई शिकायत पत्र ना पाया
 
सीजेएम रितु यादव बाल सुधार गृह में रह रहे 73 किशोरों और प्लेस ऑफ सेफ्टी में रह रहे 152 किशोरों से रूबरू हुए। उन्होंने उनकी समस्याओं को जाना और उनका समाधान करने बारे अधिकारियों को दिशानिर्देश भी दिए। 
सीजेएम ने साथ ही साथ किशोरों से कहा गया कि यदि उन्हें अलग में कोई अपनी समस्या बतानी है तो वे भी बता सकता है। लेकिन किसी किशोर ने कोई समस्या नही बताई।
 इस अवसर पर  रितु यादव ने कहा कि जाने अनजाने में जो किशोर यहां आ गया है। वह अपने को सुधार कर समाज में जाकर मुख्यधारा से जुड़ सकता है।  
 इस अवसर  पर इस अवसर पर रविंद्र गुप्ता डिफेंस काउंसिल रमेश चंद्र सुपरीटेंडेंट ऑफिस इंचार्ज प्रमोद शर्मा भी मौजूद रहे।

अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार,5 लीटर कच्ची शराब बरामद

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,29 अप्रैल(रूपेश देव)। पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल जसलीन कौर के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना पल्ला प्रबंधक की टीम पुलिस चौकी नवीन नगर ने कच्ची शराब बनाकर बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

Screenshot 2024 04 29 18 23 56 06 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सतपाल(37) गांव इस्मालपुर का रहने वाला है। आरोपी को पुलिस टीम एएसआई सत्यवान और सिपाही दिपक ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से कच्ची शराब सहित आरोपी को इस्माईलपुर आरोपी के घर से पास से काबू किया है। 
मौके पर आरोपी से 5 लीटर कच्ची शराब, भट्टी व अन्य सामन बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में अवैध शराब तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ऑटो चलाने का काम करता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। 

खेलों से हमारे तन मन और जीवन का विकास होता है – राजेश नागर

0
सेक्टर 77 में आयोजित टूर्नामेंट में 400 से ज्यादा फुटबॉल एवं बास्केटबॉल खिलाडिय़ों ने की भागीदारी  

फरीदाबाद,29 अप्रैल(रूपेश देव)। सेक्टर 77 स्थित नवआरम्भ स्पोर्ट्स अकादमी ने द्वितीय बास्केटबॉल एवं फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक राजेश नागर ने शिरकत की। उन्होंने खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया और खेलों को जीवन का प्रमुख अंग बनाने पर बधाई दी। 

Screenshot 2024 04 29 16 43 31 93 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

विधायक नागर ने कहा कि खेल हमारे जीवन का प्रमुख अंग होना चाहिए। इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं और व्यक्ति का जीवन भी निखरता है। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी का जीवन संयमित होता है और उसे जीवन में आने वाली चुनौतियों से भलीभांति निपटना आता है। राजेश नागर ने कहा कि खेलों के जरिए आप अपनी आजीविका भी कमा सकते हैं। आज हरियाणा की सरकार द्वारा दिए गए इनाम की राशियों और नौकरियों के सहारे अनेक खिलाडिय़ों ने अपने परिवारों की स्थितियों में सकारात्मक बदलाव किए हैं। 
नागर ने सभी भागीदारों और आयोजकों को भी सुंदर सफल आयोजन की बधाई दी। 
इससे पहले यहां पहुंचने पर विधायक राजेश नागर का आयोजक जितेंद्र नागर आदि ने जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में फरीदाबाद के विभिन्न स्कूलों एवं स्पोट्र्स अकादमियों से 400 से अधिक खिलाडिय़ों ने सहभागिता की। दो दिन चले इस टूर्नामेंट के विजेताओं को विधायक राजेश नागर ने इनाम और सर्टिफिकेट प्रदान किए।
 इस अवसर पर लोकेश गुलाटी, ऋषि पाल नागर, वेद प्रकाश यादव, राजबीर नागर, सुरेश गुलाटी, राजेश सहगल, करतार सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,29 अप्रैल(रूपेश देव)।  महिला थाना एनआईटी प्रभारी सविता की टीम ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी अंजर अहमद उर्फ नाम्मू को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2024 04 29 15 23 08 46 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
गिरफ्तार किए गए आरोपी अंजर अहमद उर्फ नाम्मू(45) उत्तर प्रदेश के अमरोहा के गांव तिकरिया का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ पीडिता ने शिकायत में बताया कि आरोपी महिला के जानकारी के गांव का रहने वाला है। आरोपी का उसके पति के पास आना जाना है। आरोपी ने महिला का फोटो लेकर उसको एडिट कर अश्लील फोट से ब्लैक मेल कर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अनजाम दिया था। आरोपी ने बार-बार फोटो में एडिट कर पीडिता के साथ ब्लैक मेल कर दुष्कर्म की वारादात को अनजाम दे रहा था। आरोपी ने अभी हाल में महिला की फोटो को एडिट कर परिजनों के पास वायरल कर दिया था। जिसको लोकर पीडिता ने महिला थाना एनआईटी में शिकायत दी थी जिसपर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी के समबंध में पुलिस टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई । 
जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर सविता, एएसआई सुमन,सिपाही अनिल और गुरमीत के द्वारा उत्तर प्रदेश में आरोपी के घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में वारदात में प्रयोग मोबाईल फोन बरामद किया है। आरोपी की परचून की दुकान है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। 

लोकसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से, तैयारी पूरी – विक्रम सिंह

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,28 अप्रैल(रूपेश देव)। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि आम लोक सभा चुनाव-2024 के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को अधिसूचना जारी होने के बाद शुरू हो जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार आदर्श आचार संहिता के नियमों की पालना के लिए  जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को थ्री लेयर की  कड़ी सुरक्षा से गुजरना होगा।

IMG 20230721 145516
फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र के जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जुड़ी जानकारी के अनुसार लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर नामांकन प्रक्रिया का कार्य 29 अप्रैल को नोटिफिकेशन के साथ ही शुरू हो जाएगा। नामांकन प्रक्रिया को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए  नामांकन पत्र स्थानीय सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के प्रथम तल स्थित जिलाधीश के कोर्ट रूम में लिए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार लोक सभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाया जाएगा। इसके लिए सभी नामांकनों की जांच, सिक्योरिटी राशि सहित भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार  सभी कार्यों के लिए अलग-अलग अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए  पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि लघु सचिवालय के 100 मीटर के दायरे में पीडब्ल्यूडी द्वारा की गई थ्री लेयर  बैरिकेडिंग पर जांच करें। वहां पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि बैरिकेडिंग के अंदर सिर्फ प्रत्याशी के साथ तीन गाड़िया व उनके साथ पांच व्यक्ति ही अंदर आ सकते है। इसके लिए वे मुख्य गेट से प्रवेश करेंगे।
जबकि लघु सचिवालय अन्य कार्य से आने वाले आम जनता एटीएम साइट के गेट नंबर दो का प्रयोग करेंगे।
लोकसभा 2024 के आम चुनाव का कार्यक्रम:- 
जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार 29 अप्रैल सोमवार को अधिसूचना जारी होने के बाद 06 मई तक उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। दाखिल नामांकन पत्र की 07 मई को जांच की जाएगी। वहीं 09 मई तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकता है। इसी दिन दोपहर बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे। चुनाव चिन्ह  देने के बाद आगामी 25 मई को प्रातः 07:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया होगी। इसके बाद  04 जून को निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार  मतगणना की जाएगी।

अवैध शराब पर इंटेलिजेंस बढ़ाए सम्बंधित विभाग – विक्रम सिंह

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,28 अप्रैल(रूपेश देव)। जिलाधीश ने लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला स्तर पर अधिकारी फ्रंट में आकर माइक्रो लेवल तक इंटेलिजेंस बढ़ाए और सीआईडी के इनपुट पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह और पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने लोकसभा चुनाव में अवैध शराब तस्करी और जीएसटी चोरी के तमाम  बिंदुओं बारे सभी अधिकारियों के साथ विस्तारपूर्वक  समीक्षा बैठक की।

 

Screenshot 2024 04 28 14 57 52 81 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
जिला निर्वाचन विक्रम सिंह ने कहा कि लोक सभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के  दौरान शराब तस्करी के अपराध से सम्बन्धित जो भी केस आते हैं, उन केसों में और तीव्रता लाए, इस दिशा में सभी विभाग आपसी तालमेल करके कार्य करें। जिला में अवैध शराब सप्लाई करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। आदर्श आचार संहिता के दौरान किसी भी स्थान पर अवैध रूप से शराब की सप्लाई न हो। समय-समय पर अवैध शराब ठेकों पर रिकॉर्ड की भी जांच करें। जिले में जीएसटी की चोरी न हो और अवैध शराब न मिले। अगर कहीं भी अवैध शराब पाई गई तो संबंधित लोगों खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। आयोग की ओर से सख्त निर्देश है कि इस मामले में कोताही बरतने वाले संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाए। सभी जिलों में प्रमुख मार्गों पर नाके लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने  बताया कि आबकारी विभाग द्वारा जिला में भाटी माईन मांगर, सूरजकुंड, बदरपुर बॉर्डर, दुर्गा बिल्डर के सामने, बसंतपुर और छांयसा में छह नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर 8-8 घंटे के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 
पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लगने के बाद जिला में अवैध रूप से शराब सप्लाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पुलिस विभाग से मौजूद सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपनी इंटेलिजेंस को बड़ा कर अवैध शराब ले जाने वालों को पकड़ने में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस विभाग को इनोवेटिव एप्रोच के साथ सोचना होगा, जिससे अवैध रूप से शराब सप्लाई को रोका जा सके। जिले के सीमावर्ती चेक पोस्ट पर छोटे से बड़े वाहनों की चेर्किंग करते हुए विशेष जब्ती अभियान चलाएं। अवैध कैश, अवैध शराब की तस्करी पर विशेष ध्यान देते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रखते हुए जिले में अवैध शराब की सप्लाई को रोकने में सजगता रखनी है। 
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त आनंद शर्मा, डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा, डीसीपी सेंट्रल जसलीन कौर, डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह, डीसीपी बल्लभगढ़ अनिल कुमार, एसडीएम बड़खल अमित मान,  एसडीएम फरीदाबाद शिखा, नगराधीश अंकित कुमार, डीईटीसी एक्साईज, एआरओ सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद थे।

भारी मतों से विजयी होकर महेंद्र प्रताप रचेंगे नया इतिहास : बलजीत कौशिक

0
कांग्रेसी नेता ने समर्थकों सहित पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप को दी बधाई

फरीदाबाद,27 अप्रैल(रूपेश देव)। हरियाणा के पूर्वमंत्री चौ. महेंद्र प्रताप को कांग्रेस पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्हें बधाईयां व शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने समर्थकों सहित सैनिक कालोनी उनके निवास पर पहुंचकर महेंद्र प्रताप को फूलों का बुक्कें भेंट कर उम्मीदवार बनाए जाने पर उनका स्वागत किया। 

Screenshot 2024 04 27 21 57 15 89 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6
इस मौके पर बलजीत कौशिक ने कहा कि महेंद्र प्रताप हरियाणा की राजनीति के बड़े नेता है और कांग्रेस पार्टी ने उन्हेें उम्मीदवार बनाकर जन भावनाओं के अनुरुप फैसला लिया है क्योंकि महेंद्र प्रताप का राजनैतिक अनुभव और उनकी दूरगामी सोच कांग्रेस पार्टी को फायदा पहुंचाएगी और वह भारी मतों से इस चुनाव को जीतकर नया कीर्तिमान रचेंगे। 

IMG 20240427 WA0328
श्री कौशिक ने कहा कि महेंद्र प्रताप को उम्मीदवार बनाने के बाद जिले का प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें विजयी बनाने में जुट गया है क्योंकि भाजपा सरकार ने दस सालों में महंगाई और भ्रष्टाचार फैलाकर लोगों को लूटने का काम किया है, लेकिन अब जनता इन झूठों के बहकावे में नहीं आएगी और कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप को भारी मतों से विजयी बना देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में भेजेगी। इस मौके पर कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता खुद को कांग्रेस उम्मीदवार मानकर चुनावी रण में जुट जाए ताकि इस सीट को विजयी बनाकर कांग्रेस पार्टी की झोली में डाला जा सके।
 इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन विनोद कौशिक, राजा सैनी, सचिन सैनी, अश्वनी कौशिक, अनुज शर्मा एडवोकेट, प्रीतम प्रधान, सरला भमौत्रा, सुनीता फागना जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, रतनलाल सैनी, रोहित सैनी, गुलाब सिंह दहिया, बिल्लू यादव, केडी शर्मा, राममेहर गोयल, अर्जुन, महेंद्र यादव, बीरपाल चौधरी, पंडित आकाश शर्मा, अर्जुन अग्रवाल, शुगन चंद जैन, प्रेम यादव, कृष्णा शर्मा, गौरव वशिष्ठ, अजय शर्मा, अजय रावत, अमित शर्मा एडवोकेट, रणधीर फागना, जयंत कौशिक, राजकुमार, लाडो देवी, पन्नी, सोनू, सोनू बंसल, उमा देवी, रामप्रकाश, अजय बहल सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी महेंद्र प्रताप भारी मतों से होंगे विजयी – हरेंद्र भाटी

0
कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी से की मुलाकात

फरीदाबाद,26 अप्रैल(रूपेश देव)। कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी के सेक्टर-21ए स्थित निवास पहुंचे और इंडिया गठबंधन सहित चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की। इस दौरान हरेंद्र भाटी ने महेंद्र प्रताप जी को कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने पर उनका फूलों का बुक्का भेंटकर स्वागत किया और कहा कि वह इंडिया गठबंधन के फरीदाबाद में मजबूत प्रत्याशी है, जो कि एक सीट से बड़ी जीत दर्ज करेंगे। 

Screenshot 2024 04 26 18 28 47 39 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
इस दौरान हरेंद्र भाटी ने चुनावी रणनीति को लेकर महेंद्र प्रताप से विचार विमर्श किया और कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी होने के नाते आम आदमी पार्टी पूरी तरह से चुनावी रण में उनके साथ रहेंगे और प्रत्येक कार्यकर्ता उन्हें विजयी बनाने के लिए दिन-रात एक कर देगा। श्री भाटी ने कहा कि गांव हो या शहर हर जगह भाजपा सरकार की नाकामियों की पोल जनता खोल रही है, लोग बेरोजगारी, मूलभूत सुविधाओं से वंचित है और यह 400 पार का राग अलापकर लोगों को गुमराह करने में लगे है। 
श्री भाटी ने कहा कि जनता अब इनके झूठे प्रलोभनों में आने वाली नहीं और इंडिया गठंबधन के प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प ले चुकी है। इस मौके पर कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप ने कहा कि यह चुनाव भ्रष्टाचार बनाम ईमानदारी के बीच है, भाजपा ने दस सालों में जनता को महंगाई व भ्रष्टाचार की सौगात दी है, आज हर वर्ग इनकी जनविरोधी नीतियों से तंग है और बदलाव चाहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग करके विपक्षियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है अरविंद केजरीवाल इसका जीवंत उदाहरण है, लेकिन इंडिया गठबंधन भाजपा की इस कृत्य के आगे कतई नहीं झुकेगा और जनता की आवाज को बुलंद करने का काम करेगा।
 उन्होंने कहा कि यह चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ-साथ फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता के हकों का चुनाव है और जनता वोट की चोट से भाजपा सरकार को सत्ताविहिन करके इंडिया गठबंधन की सरकार चुनेगी। इस मौके पर श्री भाटी के साथ मुख्य रूप से भूपेंद्र नागर मौजूद रहे।