फरीदाबाद,03 जून(रूपेश देव)। डीसीपी ट्रैफिक ऊषा के दिशा निर्देश तथा एसीपी ट्रैफिक जितेश मल्होत्रा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने ओवर स्पीड वाहनों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए 173 वाहन चालको के चालान काटकर जुर्माना लगाया है।
ओवरस्पीड के 173 वाहनों सहित ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 431 वाहन चालकों के काटे चालान
जिलाधीश ने ड्रोन उड़ाने पर लगाई पाबंदी, आदेश जारी
फरीदाबाद,30 मई(रूपेश देव)। जिलाधीश एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने दंड प्रक्रिया 1973 की धारा 144 के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आगामी चार जून को मतगणना संपन्न होने तक मतगणना केंद्रों के आसपास के 200 मीटर क्षेत्र में धारा 144 लगाने, ड्रोन नियम 2021 के तहत जिला फरीदाबाद में ड्रोन, ग्लाइडर का उपयोग व उड़ाने पर प्रतिबंध, मतगणना क्षेत्र को रेड जोन तथा मतगणना केंद्रों के 100 मीटर क्षेत्र को चार जून के दिन पैदल क्षेत्र घोषित किया है।
जिलाधीश विक्रम सिंह ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 दिनांक- 25 मई 2024 को हरियाणा में संपन्न हुए है। आम चुनाव 2024 के वोटों की मतगणना दिनांक 04.06.2024 को पंजाबी भवन, सेक्टर-16, फरीदाबाद, लखानी धर्मशाला, एनआईटी, फरीदाबाद, दौलत राम खान धर्मशाला, एनआईटी, फरीदाबाद, श्रीमति सुषमा स्वराज, सरकारी महिला कॉलेज, सेक्टर-2, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, महात्मा हंसराज ऑडिटोरियम, डीएवी स्कूल, सेक्टर-14, फरीदाबाद तथा गुर्जर भवन, सेक्टर-16, फरीदाबाद पर होनी है।
आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू जी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका – बलजीत कौशिक
फरीदाबाद,28 मई(रूपेश देव)। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि आज कांग्रेसजनों ने श्रद्धापूर्वक मनाई। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक नीलम चौक स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को गंगाजल से साफ कर उस पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू अमर रहे के नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया।
शिक्षा मंत्री ने विद्यासागर इंटरनैशनल स्कूल के 7 विद्यार्थी को बेहतरीन बोर्ड रिजल्ट लाने पर किया सहोदया उष्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित
फरीदाबाद,28 मई(रूपेश देव)। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के सात विद्यार्थियों को सहोदया उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यार्थियों को 10वीं व 12 वीं कक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने पर किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्रेटर फरीदाबाद स्थित शिव नाडर स्कूल में सहोदया फरीदाबाद चैप्टर के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप हरियाणा शिक्षा मंत्री सीमा त्रिरखा एवं वशिष्ठ अतिथि के रुप में तिगांव विधायक राजेश नागर के अलावा गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेने से मनुष्य को मिलती है मन की शांति – राजेश भाटिया
फरीदाबाद,27 मई(रूपेश देव)। मिलाप स्मृति भवन सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 एनआईटी फरीदाबाद का 47वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सुबह जहां हवन यज्ञ का आयोजन किया गया वहीं बाद में बाला जी व खाटू श्याम जी की चौकी का आयोजन किया गया, जिसमें मनीष लाडला बालाजी महाराज एवं खाटू श्याम का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया।
मानव सुपर 21 की चयन परीक्षा में शामिल हुये 18 विद्यार्थी
फरीदाबाद,18 मई(रूपेश देव)। मानव सेवा समिति द्वारा “मानव सुपर 21” मिशन के तहत संचालित “नीट व आईआईटी कोचिंग” की चयन परीक्षा में दसवीं के 18 टॉपर विद्यार्थियों ने भाग लिया। समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा व मिशन संयोजक सुभाष शर्मा ने कहा है कि चयन परीक्षा के परिणाम के आधार पर शुरू के 11मेधावी छात्रों का चयन किया गया है रविवार से इनकी कोचिंग शुरु कर दी जाएगी।
300 से अधिक लोगों ने निशुल्क जांच शिविर लाभ उठाया – राजेश भाटिया
फरीदाबाद,17 मई(रूपेश देव)। श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर मार्केट नंबर-1 के परिसर में तेजिंदर सिंह मेमोरियल एंड एस्कॉर्ट्स मेडीकेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, निशुल्क एक्सरे, आंखों की जांच, हड्डी रोग की जांच सहित सामान्य रोगों की जांच की गई व निशुल्क दवाईयां वितरित की गई। शिविर में फाउंडेशन की समन्वयक श्रीमती तपस्या मेहरा, डा. एस.के. शर्मा, डॉ दीपक कुमार, डा. मनीषा बांगा, श्रीमती ऊषा गेरा, वाई. एस. भाटी, जुगन कुमार व गंगा कुमार आदि स्टाफ शिविर में लोगों की जांच की।
भाजपा के भ्रष्टाचार को वोट की ताकत से भगाएं – महेन्द्र प्रताप सिंह
फरीदाबाद,15 मई(रूपेश देव)। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व केबिनेट मंत्री चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह ने आज बुधवार को अपने चुनावी अभियान की शुरूआत तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव बडौली से की जहां उनका लोगों द्वारा पगडी बांधकर गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। बडौली में आयोजित सभा का आयोजन जिला पार्षद बीरपाल गुर्जर, राकेश चंदीला व रणबीर चंदीला द्वारा किया गया। जहां उनको समाज की ओर से पगडी बांधकर व फूलों की बडी माला पहनाकर अपने खुले समर्थन का आर्शीवाद भी दिया गया।
भाजपा ने एनआईटी क्षेत्र के साथ बरता सौतेला व्यवहार – महेन्द्र प्रताप सिंह
फरीदाबाद,14 मई(रूपेश देव)। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी एवं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व केबिनेट मंत्री चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह आज मंगलवार को अपने चुनावी अभियान के तहत एक दर्जन से अधिक चुनावी सभाओं को संबोधित कर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने अपने अभियान की शुरूआत एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के गांव झाडसेंतली से की जहां क्षेत्र के विधायक पंडित नीरज शर्मा के संयोजन में एक बडी चुनावी सभा में उनका जोरदार स्वागत किया गया।
बेहतर परीक्षा परिणाम देकर विद्यार्थियों ने किया शिक्षक व अभिभावकों को गौरवित – दीपक यादव
फरीदाबाद,14 मई(रूपेश देव)। सीबीएससी के बाहरवीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल घरौडा की छात्रा विधिशा ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए । वहीं विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के उत्कृष परीक्षा परिणाम को देखते हुए विद्यालय में खुशी का माहौल रहा है। जहां दिन-भर मिठाई खाने और खिलाने का सिलसिला चलता रहा है।


















