फरीदाबाद,14 मई(रूपेश देव)। 15 मई दिन बुद्धवार को भड़ानापुरी के सबसे बड़े गांव पाली में एक इतिहास रचा जाएगा और गांव के हजारों लोग भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का ऐतिहासिक स्वागत कर उन्हें अपना समर्थन देने का एलान करेंगे। गांव के निवासी भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने बताया कि पूरा गांव मिलकर कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।
15 मई को भड़ानापुरी करेगी कृष्णपाल गुर्जर का ऐतिहासिक स्वागत – धर्मवीर भड़ाना
शिक्षित मनुष्य ही दे सकता है उन्नत समाज निर्माण में अपना योगदान – राजेश भाटिया
फरीदाबाद,13 मई(रूपेश देव)। डा. अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सैकेंडरी स्कूल, मार्केट नंबर 1 फरीदाबाद का दसवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा के कई छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण की। जिसमें रोशनी पुत्री राम तीरथ निवासी डबुआ कॉलोनी ने 500 में से 445 अंक, मोहित पुत्र मुरारी लाल निवासी रामनगर ने 500 में 398 अंक, प्रीति पुत्री राकेश भाटिया एन एच 1 ने 500 में 391 अंक, अंशु पुत्री अशोक शाह निवासी एन एच 1 ने 500 में से 344 अंक, सुमित पुत्र मानसिंह निवासी रामनगर ने 500 में 338 अंक, गरिमा पुत्री भरत भाटिया निवासी एन एच 1 ने 500 में से 330 अंक, हर्ष पुत्र सुरेश पाठक निवासी राजीव कॉलोनी ने 500 में से 287 अंक प्राप्त किए हैं।
स्कॉलरशीप से लेकर अन्य विभिन्न लाभ देकर विद्यार्थियों को किया जाता है लांभावित – दीपक यादव
फरीदाबाद,13 मई(रूपेश देव)। सेक्टर-2 स्थित विद्यासागर इंटनेनशनल स्कूल का पहला 10 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जहां शत-प्रतिशत रहा,वहीं दूसरी तरफ विद्यालय की एक छात्रा ने गणित विषय 99 प्रतिशत तो दो अन्य छात्राओं ने अन्य विषयों में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस कामयाबी पर विद्यालय की तरफ से स्वागत किया गया और देर शाम तक मिठाई वितरण कार्यक्रम चलता रहा। यह परीक्षा परिणाम विद्यायल का प्रथम परीक्षा परिणाम था।
मोहना में किसान महापंचायत ने भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को हराने का लिया फैसला
फरीदाबाद,12 मई(रूपेश देव)। मोहना अनाज मंडी में रविवार को आयोजित किसानों की महापंचायत में सर्व-सम्मति से फैंसला कर ऐलान कर दिया कि इस बार फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को पराजित करने में वह कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडेंगे। महापंचायत में फैंसला सुनाया गया कि जो भी उम्मीदवार भाजपा को हराने के लिए सबसे बेहतर स्थिति में होगा उसी उम्मीदवार को एकजुट हो महापंचायत का समर्थन भी होगा। महापंचायत की अध्यक्षता सोहनपाल अटोहां ने की जबकि महापंचायत की शुरूआत मोहना गांव से कमेटी अध्यक्ष ईश्वर नंबरदार ने रखी।
भाजपा ने धर्म-जाति के नाम पर लोगों को बांटा – महेंद्र प्रताप
फरीदाबाद,12 मई(रूपेश देव)। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा हिंदु-मुस्लिम एकता व सौहार्द बनाने की बात की है जबकि भाजपा ने जुमले फैंक जातिवाद-धर्म व मंदिर की बात कह लोगों की भावनाओं से खेल वोट हथियाने का कार्य किया है।
केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलना, मोदी के तानाशाह राज के अंत की शुरुआत – हरेंद्र भाटी
फरीदाबाद,11 मई(रूपेश देव)। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल को उच्चतम न्यायालय ने अंतरिम जमानत देकर देश की जनता का न्यायिक प्रणाली में विश्वास बढ़ाया है। आप कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर है।
जनता के भीतर बीजेपी के प्रति निकल रहा लोगों का रोष – भूपेन्द्र हुड्डा
फरीदाबाद,10 मई(रूपेश देव)। हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जनता के भीतर बीजेपी के प्रति जितना रोष है, कांग्रेस के लिए उतना ही उत्साह है। मौजूदा सरकार से सिर्फ बदमाश, भ्रष्टाचारी और नशे के कारोबारी खुश हैं। बाकि जनता बीजेपी की नीतियों और कार्यप्रणाली से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में भाजपा छोड कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं का तांता लग रहा है।
ये चुनाव संविधान, लोकतंत्र और फरीदाबाद को बचाने वाला चुनाव है – महेंद्र प्रताप सिंह
फरीदाबाद,08 मई(रूपेश देव)। बुधवार को कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज के सैक्टर-02 स्थित तिरंगा भवन कार्यालय पर फरीदाबाद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह चाय पर आए इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी का फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों से जोरदार स्वागत किया।
15 मई को भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर के समर्थन में बड़ी रैली आयोजित करेंगे पाली गांव के ग्रामीण
फरीदाबाद,07 मई(रूपेश देव)। लोकसभा चुनाव के लेकर फरीदाबाद में सभी पार्टियों के नेताओं की रैलियां जारी हैं । 15 मई को पाली गांव में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसे भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर संबोधित करेंगे।
पंजाबी बिरादरी के व्यापारी नेता वासुदेव अरोड़ा साथियों समेत कांग्रेस में शामिल
फरीदाबाद,07 मई(रूपेश देव)। पंजाबी बिरादरी के व्यापारी नेता वासुदेव अरोड़ा अपने साथियों खुश दिल सहगल और गोल्डी बवेजा के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। इन दोनों के कांग्रेस में शामिल होने के बाद जहां जिले में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिली वहीं कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप के चुनाव को भी बड़ा बल मिला। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक के प्रयासों से यह ज्वाइनिंग हुई।


















