फरीदाबाद,25 अप्रैल(रूपेश देव)। पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धर पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 17 प्रभारी कर्मवीर की टीम ने ऑनलाइन जुआ खिलाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
स्विफ्ट गाड़ी में ऑनलाइन जुआ खिलाता एक आरोपी गिरफ्तार
हनुमान जी की शरण में जाने वाले के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं – विजय प्रताप
फरीदाबाद,23 अप्रैल(रूपेश देव)। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर शहर भर में आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने शिरकत की ओर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की शरण में जाने वाले के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
हनुमान जी अपने भक्तों का रखते है खास ख्याल – राजेश भाटिया
फरीदाबाद,23 अप्रैल(रूपेश देव)। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जहां सुबह-सवेरे विशाल हवन यज्ञ का आयोजन किया गया वहीं दोपहर को सुंदर कांड पाठ का आयोजन हुआ तथा बालाजी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर खन्ना परिवार ने बालाजी को छत्र अर्पण किया।
सबका साथ-सबका सम्मान यही जीवन का आधार – राजेश भाटिया
फरीदाबाद,16 अप्रैल(रूपेश देव)। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर 1 तथा ब्यापार मंडल के प्रधान राजेश भाटिया का जन्मदिवस आज मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया।
बाबा साहब ने देश को संविधान के माध्यम से सबको समानता का अधिकार दिलाया – शारदा राठौर
फरीदाबाद,14 अप्रैल(रूपेश देव)। अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में आज पूर्व विधायक शारदा राठौर ने बाबा साहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए शारदा राठौर ने कहा कि बाबा साहब ने देश को संविधान के माध्यम से सबको समानता का अधिकार दिलाया। जिससे ऊंच नीच व जात-पात जैसी कुरीतियां खत्म हुईं।
बाबा साहेब ने दिलवाया गरीब व पिछड़ों को समानता का अधिकार : बलजीत कौशिक
फरीदाबाद,14 अप्रैल(रूपेश देव)। भारत के संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्षाेल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने भीम बस्ती ओल्ड फरीदाबाद स्थित बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और बाबा साहेब अमर रहे के गगनचुंबी नारे भी लगाए।
बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव,संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ और इंडिया जीताओ के नारे के साथ मनाया – हरेंद्र भाटी
फरीदाबाद,14 अप्रैल(रूपेश देव)। आम आदमी पार्टी की ओर से संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ और इंडिया जिताओ नारे के साथ रविवार को बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान इंडिया गठबंधन की सभी पार्टी के पदाधिकारियों ने डॉ. आंबेडकर को याद किया।
देश को मोदी जी पर और फरीदाबाद को कृष्णपाल गुर्जर पर है पूरा भरोसा – धर्मवीर भड़ाना
फरीदाबाद,14 अप्रैल(रूपेश देव)। पूरे फरीदाबाद लोकसभा की क्षेत्र की जनता जिस तरह से केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल को अपना प्यार दे रही है उसे देख लग रहा है कि इस बार भी वह जीत का बड़ा रिकॉर्ड बनाएंगे । यह विचार भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने रविवार सेक्टर 21- A में समाजसेवी जीतराम वशिष्ठ के आवास पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।
भाईचारे का प्रतीक है ईद का त्यौहार – राजेश भाटिया
फरीदाबाद,11 अप्रैल(रूपेश देव)। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश सचिव, सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर 1 एवं ब्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान राजेश भाटिया ने सभी मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि भारत देश त्यौहारों का देश है और प्रत्येक त्यौहार हमें भाईचारे व एकता का संदेश देता है इसलिए हम सभी त्यौहारों को हर्षाेल्लास से मनाते है।
अंडर ऐज ड्राइविंग करने वाले वाहन चालक एवं उनके परिजन हो जाएं सावधान!
फरीदाबाद,10 अप्रैल(रूपेश देव)। पुलिस आयुक्त राकेश आर्य के निर्देशानुसार एवं डीसीपी ट्रैफिक ऊषा के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा अंडर ऐज ड्राइविंग के ख़िलाफ़ 15 अप्रैल तक स्पेशल अभियान चला कर चालान काटे जाएंगे।

















