back to top
Saturday, July 18, 2026
Home Blog Page 96

बाबा साहेब ने दिलवाया गरीब व पिछड़ों को समानता का अधिकार : बलजीत कौशिक

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,14 अप्रैल(रूपेश देव)। भारत के संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्षाेल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने भीम बस्ती ओल्ड फरीदाबाद स्थित बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और बाबा साहेब अमर रहे के गगनचुंबी नारे भी लगाए। 

Screenshot 2024 04 14 16 35 01 77 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए बलजीत कौशिक ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर गरीब, पिछड़े एवं दलित समाज के सच्चे सुधारक थे, उन्होंने देश से जाति-पाति का भेदभाव मिटाकर सभी को समान अधिकार दिलवाने का प्रयास किया और गरीब व पिछड़ों को भी समाज की मुख्य धारा से जोडऩे का काम किया। 
श्री कौशिक ने कहा कि बाबा भीमराव ने अपना जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया और उन्होंने सदैव गरीब व पिछड़ों के हकों के लिए आवाज उठाई और उन्हें भी एक समान अधिकार दिए जाने की मांग उठाकर समानता का अधिकार दिलवाया। उन्होंने कहा कि आज उनके जन्मदिवस पर हम सभी को उनके आदर्शाे को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता, समानता, भाईचारा, बौद्ध धर्म, विज्ञानवाद, मानवतावाद, सत्य, अहिंसा आदि के विषय आम्बेडकरवाद के सिद्धान्त हैं। छुआछूत को नष्ट करना, दलितों में सामाजिक सुधार, भारत में बौद्ध धर्म का प्रचार एवं प्रचार, भारतीय संविधान में निहीत अधिकारों तथा मौलिक हकों की रक्षा करना, एक नैतिक तथा जातिमुक्त समाज की रचना और भारत देश प्रगति यह प्रमुख उद्देश्य शामिल रहे। 
इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस विचार विभाग के प्रदेश चेयरमैन विनोद कौशिक, राजा सैनी, जतिन शर्मा, कृष्ण शर्मा, पिंटू सैनी, दिलीप भारती, अजय शर्मा, ओपी सैनी, मेहरचंद पाराशर, सुनील, देवीराम, सचिन सैनी, रोहित सैनी, राजेंद्र, अमित शर्मा, राव नरेश, दीपक कौशिक, नरेश वाल्मीकि, विनय शर्मा सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।


बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव,संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ और इंडिया जीताओ के नारे के साथ मनाया – हरेंद्र भाटी

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,14 अप्रैल(रूपेश देव)। आम आदमी पार्टी की ओर से संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ और इंडिया जिताओ नारे के साथ रविवार को बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान इंडिया गठबंधन की सभी पार्टी के पदाधिकारियों ने डॉ. आंबेडकर को याद किया।

Screenshot 2024 04 14 16 32 09 04 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
 जिला अध्यक्ष फरीदाबाद हरेंद्र भाटी ने कहा आज बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर का गुणगान न केवल हिंदुस्तान बल्कि पूरा विश्व करता है। बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से बताया है कि किस प्रकार न्यायपालिका चले, प्रशासन चले,  कैसे शिक्षा का प्रबंध हो और कैसे देश की संसद चले। परंतु आज भाजपा सरकार बाबा साहेब के संविधान को खत्म करने में लगी है। इसलिए भाजपा को अब इस देश की सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है। 
उन्होंने कहा कि भाजपा घमंडी सरकार है। भाजपा सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटती है, दो दो सिटिंग मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार करती है। चलते चुनाव में मुख्य दल कांग्रेस के खाते सीज करती है। बाबा साहेब ने जो वोट डालने का अधिकार सबको दिया था, भाजपा उसको खत्म करने का प्रयास कर रही है।  कुछ साल पहले भाजपा ने देश से आरक्षण खत्म करने का भी षड्यंत्र रचा था। उस समय भी सारा विपक्ष इक्ट्ठा हुआ था और भाजपा को अपनी बात वापस लेनी पड़ी थी। आज भी संविधान को बचाने के लिए सारा विपक्ष इक्ट्ठा हुआ है और इंडिया गठबंधन के नाम से चुनाव लड़ रहा है। आज कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन को जीताने के लिए पूरी मेहनत से लगा हुआ है। “इंडिया”  गठबंधन बाबा साहेब के संविधान को बदलने की साजिश को कामयाब नहीं नहीं होने देंगे। 
वही संगठन मंत्री राजेंद्र शर्मा जी ने कहा बाबा साहेब द्वारा लिखा संविधान कोई कागज नहीं बल्कि भेदभाव, छुआछूत के खिलाफ एक आवाज और गरीबों के लिए एक नई जिंदगी का मसौदा है। लेकिन भाजपा और भाजपा के सांसद कह रहे हैं कि यदि हमारी 400 सीटें आ गई तो संविधान को बदल देंगे।यदि ऐसे लोगों को हम सबने मिलकर नहीं रोका तो ये बाबा साहेब के सपनों को धाराशाई कर देंगे। ये लोग बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संविधान को तोड़ना चाहते हैं और शोषित वर्ग के आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। 
उन्होंने कहा कि यदि इस बार भाजपा सरकार आई तो वोट का राज खत्म हो जाएगा। संविधान को बचाने के लिए और आपके बच्चों के भविष्य के लिए एक एक वोट इंडिया गठबंधन को दें। इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

देश को मोदी जी पर और फरीदाबाद को कृष्णपाल गुर्जर पर है पूरा भरोसा – धर्मवीर भड़ाना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,14 अप्रैल(रूपेश देव)।  पूरे फरीदाबाद लोकसभा की क्षेत्र की जनता जिस तरह से केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल को अपना प्यार दे रही है उसे देख लग रहा है कि इस बार भी वह जीत का बड़ा रिकॉर्ड बनाएंगे । यह विचार भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने रविवार सेक्टर 21- A में समाजसेवी जीतराम वशिष्ठ के आवास पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।

IMG 20240414 WA0230
उन्होंने कहा कि सेक्टर हो या कॉलोनी हर जगह केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर जो फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के उम्मीदवार हैं उनका स्वागत किया जा रहा है । उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार कृष्ण पाल गुर्जर पर भरोसा जताया है और इस बार मंत्री जी केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनेंगे  और फरीदाबाद में और ज्यादा विकास कार्य करवाएंगे । उन्होंने कहा देश को मोदी जी पर और फरीदाबाद को कृष्ण पाल गुर्जर पर पूरा भरोसा है ।
इस मौके पर समाजसेवी जीतराम वशिष्ठ ने कहा कि मंत्री जी के आशीर्वाद से हमारे सेक्टर में विकास कार्यों की झड़ी लगी है । मंत्री जी ने यहां हर तरह के विकास कार्य करवाए । हम तीसरी बार भी मंत्री जी को भारी मतों से जिताने का संकल्प लेते हैं ।इस मौके पर मेहर चंद हरसाना, तेजवंत सिंह बिट्टू, बृजमोहन भड़ाना, आकाश गुप्ता, पंडित स्वामी, पंडित बक्शी एन अल जांगीर, एच पी सिंह ,कुलदीप वशिष्ठ, के सी अग्रवाल, गिरीश शर्मा, राकेश भाटी, गजराज नागर, विनोद भड़ाना, मनोज भड़ाना, महेंदर शर्मा, आर के तिवारी,आर के शर्मा, कौशल वशिष्ठ शाहिद सेक्टर 21 के तमाम लोग मौजूद थे ।

भाईचारे का प्रतीक है ईद का त्यौहार – राजेश भाटिया

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,11 अप्रैल(रूपेश देव)। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश सचिव, सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर 1  एवं ब्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान राजेश भाटिया ने सभी मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि भारत देश त्यौहारों का देश है और प्रत्येक त्यौहार हमें भाईचारे व एकता का संदेश देता है इसलिए हम सभी त्यौहारों को हर्षाेल्लास से मनाते है।

Screenshot 2024 04 11 17 22 57 17 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
 भाटिया ईद के अवसर पर शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करी। उन्होंने गांव टिकरी खेड़ा में असगर सरपंच, धौज में आसिफ मलिक, बड़खल में अब्दुल सत्तार एवं जावेद अली, नेहरू कॉलोनी में लतीफ कुरैशी तथा ओल्ड फरीदाबाद में बॉबी अहमद को ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे। 

Screenshot 2024 04 11 17 23 10 00 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
भाटिया ने कहा कि आज हम सभी को धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना चाहिए क्योंकि अगर हम सब एकजुट होंगे, तभी हम समाज को बांटने वाली ताकतों का मजबूती से सामना कर पाएंगे और आने वाले समय में लोकसभा चुनाव है, इसलिए हम सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए और ऐसे नुमाइंदे को चुनना चाहिए, जो हमारे सुख-दुख में भागेदारी निभाएं और जिले के विकास को नई गति प्रदान करे।
Screenshot 2024 04 11 17 23 24 24 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
इस मुबारक दिन राजेश भाटिया के संग अमर बजाज, गगन अरोड़ा, रिंकल भाटिया, बॉबी सितोरिया, आसिफ, वसीम, अरविंद, जमशेद, इमरान खान, जावेद खान, चौधरी इम्तियाज अहमद, करीम खान, चौधरी राहुल तंवर, आरिफ खान, अकरम खान, जाबिर, तस्लीम खान, शाहनवाज, इश्तिहार सिद्दीकी, अयान अख्तर, नदीम कुरैशी, अमन, अर्श, शाकिर मंसूरी, वसीम खान, शाहिद सलमानी, जावेद पाशा, हाजी अब्दुल अज़ीज़, रिजवान कुरैशी, लियाकत कुरैशी, सलीम कुरैशी व अन्य मौजूद रहे।

अंडर ऐज ड्राइविंग करने वाले वाहन चालक एवं उनके परिजन हो जाएं सावधान!

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,10 अप्रैल(रूपेश देव)। पुलिस आयुक्त राकेश आर्य के निर्देशानुसार एवं डीसीपी ट्रैफिक ऊषा के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा अंडर ऐज ड्राइविंग के ख़िलाफ़ 15 अप्रैल तक स्पेशल अभियान चला कर चालान काटे जाएंगे। 

Screenshot 2024 04 10 17 37 48 53 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि शहर में अंडरऐज ड्राइविंग के कारण दिन प्रतिदिन बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं का संज्ञान में लेते हुए यातायात पुलिस द्वारा अंडर ऐज ड्राइविंग करने वाले नाबालिक वाहन चालकों के ख़िलाफ़ विशेष कार्यवाही की जाएगी। 
अक्सर देखा गया है कि 18 साल से कम उम्र के स्कूल जाने वाले विद्यार्थी एवं अन्य नाबालिक वाहन चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करते है तथा सड़क दुर्घटनाओं का शिकार भी होते है। कम उम्र के बच्चों को यातायात नियमों की इतनी समझ नहीं होती और वह वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का ध्यान भी नहीं देते और यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं जिसकी वजह से उनके साथ-साथ दूसरे वाहन चालक भी सड़क दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। 
इस विशेष अभियान के अंतर्गत नाबालिग वाहन चालकों के ख़िलाफ़ ट्रैफिक पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। आमजन से अनुरोध है कि वह कम उम्र के अपने बच्चों को वाहन चलाने के लिए ना दें और ड्राइविंग लाइसेंस बनने के बाद ही उन्हें सड़क सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करके सड़क पर यात्रा करने की जानकारी प्रदान करें अन्यथा वह किसी सड़क दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

19 अप्रैल को रिकॉर्ड तोड़ेगी मुख्यमंत्री की डबुआ अनाज मंडी की रैली – धर्मवीर भड़ाना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,10 अप्रैल(रूपेश देव)। एनआईटी 86 फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में काफी पीछे हो गया है जिसका प्रमुख कारण है कि यहां के कांग्रेसी विधायक ने अपने अब तक के कार्यकाल में कुछ नहीं किया । इसी साल हरियाणा विधानसभा के चुनाव भी होंगे और यहां की जनता अब भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का संकल्प ले चुकी है । भाजपा की जीत के बाद यहां रिकॉर्ड तोड़ विकास करवाए जाएंगे ।  यह कहना है भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना का जिन्होंने बताया कि 19 अप्रैल की शाम को यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब  सैनी एक बहुत बड़ी रैली को संबोधित करेंगे ।

IMG 20240410 WA0258
धर्मवीर भड़ाना ने बताया कि विजय संकल्प रैली का आयोजन डबुआ की अनाज मंडी में किया गया है । रैली में 50 000 से ज्यादा लोग पहुंचेंगे । रैली को मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और फरीदाबाद  के सभी दिग्गज बीजेपी नेता संबोधित करेंगे । उन्होंने बताया की रैली का आयोजन शाम को 5:00 बजे किया गया है जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है । यह रैली विधानसभा क्षेत्र में हुई अब तक की सभी रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ेगी ।
धर्मवीर भड़ाना ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने तीसरी बार केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को टिकट दी है इसलिए हमारा प्रयास रहेगा कि इस बार मंत्री जी 2014 और 2019 की जीत का रिकॉर्ड तोड़ दें और पूरे देश में सबसे बड़ी जीत हासिल करें ।
 उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की जनता ने साथ दिया और मंत्री जी रिकार्ड मतों से जीते तो इस बार केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनेंगे और फरीदाबाद का पहले से ज्यादा विकास करवाएंगे । उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि 19 अप्रैल को शाम को 5:00 बजे डबुआ अनाज मंडी में जरूर पहुंचे । इस मौके पर भाजपा नेता आजाद भड़ाना और मेहर चंद हरसाना ने संयुक्त रुप से कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद में जितना विकास करवाया है उतना पिछले कई दशकों में नहीं हुआ।

बसपा ने किशन ठाकुर को बनाया फरीदाबाद लोकसभा का उम्मीदवार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,09 अप्रैल(रूपेश देव)।  बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय हरियाणा प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल ने कहा भाजपा जन विरोधी, जुमलेबाज पार्टी है, जो पिछले लगभग 10 साल से देश की जनता को गुमराह कर रही है। वह अपनी घोषणाओं पर बात नहीं करती, देश में बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर कोई बात नहीं करती, केवल झूठे सपने दिखाकर धर्म के नाम पर जनता को मुर्ख बनाते हैं।

IMG 20240409 WA0439

श्री बेनीवाल यहां बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में आयोजित फरीदाबाद लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बसपा लोकसभा प्रभारी किशन ठाकुर को फरीदाबाद लोकसभा का उम्मीदवार घोषित करते हुए कहां किशन ठाकुर सच्चे, अच्छे, मेहनती और ईमानदार सामाजिक कार्यकर्ता हैl इसीलिए बसपा ने इन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है।
IMG 20240409 WA0440
श्री बेनीवाल ने कहा 2024 के आम चुनाव में देश की जनता  नरेंद्र मोदी और भाजपा के सभी नेताओं की चाल को समझ गई है l उन्होंने कहा देश की जनता नोटबंदी, जीएसटी, कोरोना महामारी से परेशान होकर भाजपा को फेल सरकार मानते हुए इसबार बहुजन समाज पार्टी को वोट देगी। 
उन्होंने कहा बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी ने चार बार उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में काम किया, और हर गरीब को मुफ्त मकान, प्लॉट और जमीन दी । बेरोजगारों को रोजगार दिया, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का काम किया,  गुंडो को तड़ीपार करते हुए जेल में डाला। 2007 से 2012 के बसपा कार्यकाल में उत्तर प्रदेश की धरती पर बहन बेटी, व्यापारी उद्योगपति, सब खुश थे l यूपी के विकास ने बुलंदियों को छुआ, मगर जब से देश में भाजपा सरकार बनी है तब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को डुबोकर रख दिया है।
 
श्री बेनीवाल ने कहा पहले 70 साल तक देश को कांग्रेस के नेताओं ने लूटने का काम किया l और पिछले लगभग 10 साल में भाजपा सरकार ने यही काम किया है l उन्होंने कहा भाजपा कांग्रेस गरीब विरोधी पार्टियों हैं l इसीलिए देश की जनता बहुजन समाज पार्टी को वोट देकर बहन मायावती पर विश्वास करें, ताकि सर्व समाज का विकास हो सके।
 इस मौके पर बीजेपी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह सोरखी और हरियाणा महासचिव मनोज चौधरी ने भी फरीदाबाद से प्रत्याशी बनाए गए किसान किशन ठाकुर को सही उम्मीदवार बताते हुए कहा फरीदाबाद की जनता पिछले लगभग 10 साल से यहां के सांसद कृष्णपाल गुर्जर से परेशान हैं। उन्होंने किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं किया। वह केवल प्रॉपर्टी डीलिंग करते आ रहे हैं, और किशन ठाकुर पिछले 40 साल से जनता की सेवा कर रहे हैं, और यदि वह चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंचते हैं, तो फरीदाबाद के विकास को नई ऊंचाइयां मिलेगी। 
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सरदार उपकार सिंह, जिला प्रभारी टीकम सिंह गौतम, एडवोकेट एन पी सिंह बघेल, कर्मवीर वाल्मीकि, शिवलाल, डा राम सिंह सहित सभी विधानसभाओं के जिला सचिव, विधानसभा अध्यक्ष, सेक्टर कमेटी अध्यक्ष, बूथ कमेटी अध्यक्ष, बसपा शुभचिंतक व सर्व समाज के लोग उपस्थित थे । उन सभी लोगों ने एक मत से घर-घर जाकर लोगों से वोट मांगने के लिए काम करने का जज्बा दिखाया।

बिट्टू बजरंगी के शस्त्र लाइसेंस को रद्द करने के संबंध में पुलिस ने जारी किया कारण बताओं नोटिस

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,09 अप्रैल(रूपेश देव)। फरीदाबाद पुलिस प्रशासन द्वारा गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी के लाइसेंस को निरस्त/ रद्द करने के संबंध में बिट्टू बजरंगी को एक नोटिस जारी किया गया है।

IMG 20240409 170527
बता दें कि राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी निवासी पर्वतीय कॉलोनी, को सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्र लाइसेंस दिया गया था। बिट्टू बजरंगी के द्वारा लाइसेंस अप्लाई करते वक्त शपथ पत्र/एफिडेविट देकर यह आश्वासन दिया गया था कि वह लाइसेंस से संबंधित नियम शर्तों का पालन करेगा। इन्हीं शर्तों पर बिट्टू बजरंगी को शस्त्र लाइसेंस दिया गया था।
लेकिन हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, वह उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया। वायरल वीडियो में बिट्टू बजरंगी एक श्यामू नाम के व्यक्ति साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस कृत्य में उसके साथ दो-तीन और व्यक्ति भी शामिल थे।
वायरल वीडियो व श्यामू की शिकायत पर बिट्टू बजरंगी व अन्य के खिलाफ शिकायत से संबंधित धाराओं के अंतर्गत थाना सारण में मुकदमा दर्ज कर नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की गई थी।

मां तो मां होती है चाहे वे अपनी मां हो, किसी दूसरे की मां हो या जगत मां हो – राजेश भाटिया

0
नवरात्रों के आरंभ पर सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में हुई पूजा अर्चना

फरीदाबाद,09 अप्रैल(रूपेश देव)। श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में नवरात्रों के आरंभ पर भव्य पूजा अर्चना की गई। इस दौरान प्रधान राजेश भाटिया सहित अन्य मंदिर कमेटी सदस्यों ने महामाई का गुणगान किया और समाज में सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रांगण में ज्वाला जी से आई हुई अखंड ज्योत द्वारा मुख्य अतिथि किशन खन्ना द्वारा ज्योत प्रचण्ड की गई।

Screenshot 2024 04 09 16 52 00 90 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
 इस मौके पर प्रधान राजेश भाटिया ने सभी को नवरात्रों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत देश त्यौहारों का देश है और नवरात्रों के नौ दिन देशभर में उत्सव के रूप में मनाए जाते है, मंदिरों व घरों में माता की पूजा अर्चना,  चौंकी व जगराते होते है और जो श्रद्धालु सच्चे मन से नौ दिन मां की अराधना करता है, उसके सभी दुख दर्द दूर हो जाते है।  
Screenshot 2024 04 09 16 52 14 92 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
भाटिया ने कहा मां तो मां होती है चाहे वे हमारी अपनी मां हो, किसी और की हो या जगत मां हो, इस मौके पर विशाल शोभायात्रा भी निकाली गई जो कि मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर मार्किट में घूमती हुई मंदिर पर आकर सम्पन्न हुई। इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और मां की अराधना की।

इस शुभ अवसर पर मंदिर के  चेयरमैन बंसीलाल कुकरेजा, किशन खन्ना, राजेश आहूजा, जनक भाटिया, रजनी खन्ना, शैला कपूर, अजय शर्मा, भव्य मलिक, भरत कपूर, सचिन भाटिया, जानवी भाटिया, प्रेम बब्बर, निखिल ढींगरा, मानव रहेजा, पर्व अरोडा, साहिल भाटिया, करण आहूजा, कार्तिक कपूर, ध्रुव चिटकारा, मानव ठाकुर, साहिल भाटिया, अनमोल गुलाटी, मनीश कपूर, सुजल मनोचा, आशीष भाटिया, चिराग वधवा, कृष्णा कुमार, दीपांशु भाटिया, ध्रुव आचार्य, मयंक डंग, ध्रुव शर्मा, प्रेम बब्बर, रविंद्र गुलाटी, संदीप भाटिया, आशीष आशी, जतिन गांधी, गौरव गुलाटी, अरविंद शर्मा, राहुल मक्कड़, अनुज नागपाल, जतिन मलिक व स्कूल की अध्यापिकाओं में सोनिया अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, निशि अदलखा, प्रवेश भाटिया, मोनिका, रजनी बजाज, अनु भाटिया, इंदु देशवाल, नीलम सचदेवा, नीतू भाटिया, नूपुर, चाहत, रेखा वाधवा, रेखा जोहरा, सीमा भाटिया, श्वेता कौर, अशोक बैसला, विकास शर्मा, राकेश मेहंदीरत्ता, पूर्व पार्षद  राजेश भाटिया, एसीपी दर्शन लाल मलिक, अमित नरूला, रिंकल भाटिया, गगन अरोड़ा, विशाल भाटिया व अन्य अतिथिगण शामिल रहे।

श्रीमद् भागवत कथा सुनने से जीवन सफल होता है – धर्मवीर भड़ाना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,09 अप्रैल(रूपेश देव)। श्रीमद्भागवत कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें। श्रीमद्भागवत कथा के श्रावण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। यह विचार भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के गांव मोहताबाद के ऐतिहासिक झरना मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा के दौरान व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि हम सभी को श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए और अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए।

IMG 20240409 WA0281
धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि झरना मंदिर बहुत ही ऐतिहासिक है और अब यहां फरीदाबाद ही नहीं देश-विदेश के लोग पहुंच रहे हैं । साल में कई बार यहां कथा और भंडारे का अयोजन किया जाता है । उन्होंने बताया कि इस मंदिर में आसपास के सैकड़ो लोग रोजाना पूजा करने पहुंचे रहे हैं ।
उन्होंने कि इस ऐतिहासिक मंदिर को तीर्थ स्थल घोषित करवाने का मेरा प्रयास रहेगा । इस मौके पर जिला पार्षद हरेंद्र भड़ाना, भाजपा नेता मेहरचंद हरसाना,  पप्पू सरपंच, उदय भगत जी, कालूराम भगत जी, देवी राम महंत, लक्ष्मी,  पतले राम मेंबर, गजराज भड़ाना, बिजेंदर फौजी, सुखन भगत जी, वीरू सरपंच सहित आसपास के गांव के तमाम लोग मौजूद रहे।