back to top
Sunday, July 19, 2026
Home Blog Page 97

बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रहा है डा. अनिल मलिक स्कूल – राजेश भाटिया

0
स्कूल के संस्थापक की पुण्यतिथि पर प्रधान सहित गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि 

फरीदाबाद,08 अप्रैल(रूपेश देव)। श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर एनआईटी नंबर एक में संचालित डा. अनिल मलिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल के संस्थापक डा. अनिल मलिक की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया सहित गणमान्य लोगों व अध्यापकों ने डा. अनिल मलिक चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। 

Screenshot 2024 04 08 18 15 02 80 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए राजेश भाटिया ने कहा कि डा. अनिल मलिक ने वर्षाे पहले जो पौधा रोपा था, आज वह वट वृक्ष के रूप में बच्चों को शिक्षित करने का काम कर रहा है, उन्होंने कहा कि जो पहले डा. अनिल मलिक ने की थी, उसके लिए वह सदैव हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। श्री भाटिया ने कहा कि स्कूल में बच्चों को शिक्षित होते देख उन्हें बहुत खुशी होती है क्योंकि यहां गरीब व जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है, जो आने वाले समय में देश का भविष्य बनेंगे।
Screenshot 2024 04 08 18 17 26 96 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 उल्लेखनीय है कि यह स्कूल 1975 में डॉक्टर रघुनाथ राय जी के सुपुत्र श्री अनिल मलिक द्वारा प्रारंभ किया गया था परंतु अप्रैल 1981 में उनकी मृत्यु के पश्चात स्कूल का नाम उन्हीं के नाम से प्रसिद्ध है। उन्होंने बताया कि इस स्कूल की प्रथम अध्यापिका श्रीमती लाज अरोड़ा एवं श्रीमती शकुुंतला मेहंदीरत्ता रही।  1975 से 1985 तक यह स्कूल आठवीं कक्षा तक था, 1985 से 1992 तक नौंवीं, दसवीं तक था तथा 1992 में यह स्कूल 12वीं तक हो गया। अब यह स्कूल स्व. डा. श्री रघुनाथ राय के पुत्र श्री विनोद कुमार मलिक के संरक्षण में प्रधान राजेश भाटिया द्वारा संचालित किया जा रहा है।

इस मोके पर प्रधान राजेश भाटिया, विनोद मलिक एवं स्कूल के बच्चों के संग नन्द राम पहिल, जनक भाटिया, मोक्षित भाटिया सचिन भाटिया, प्रेम बब्बर तथा स्कूल अद्यापिकाओं में सोनिया अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, रजनी बजाज, नीतू भाटिया, हिमानी गुलाटी, शोभा शर्मा, मान्या रतड़ा, रेखा वधवा, रेखा जोहरा, अनु भाटिया, प्रवेश भाटिया, सोनिया ठकराल, मोनिका विरमानी,अशोक कुमार, रिंकल भाटिया, चाहत, नूपुर, सुनीता, सीमा भाटिया, इंदु दस्वाल, विकास शर्मा व् अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

युवाओं के लिए भविष्य के रास्ते खोलता है खेल – राजेश नागर

0
विधायक राजेश नागर ने युवा खिलाड़ी को दिया आशीर्वाद    

फरीदाबाद,08 अप्रैल(रूपेश देव)। गांव कांवरका निवासी युवा धावक सोनिया सागर ने आज विधायक राजेश नागर के निवास पर पहुंचकर उन्हें अपनी उपलब्धियों से परिचित कराया और उनसे भविष्य के लिए आशीर्वाद लिया। नागर ने भी बेटी की उपलब्धि के लिए सराहा और इसी प्रकार मेहनत करते हुए अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। 

Screenshot 2024 04 08 17 03 24 25 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

गांव कांवरका निवासी सोनिया सागर रेसर हैं और अब तक वह दर्जनों पदक जीत चुकी हैं जिसमें जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पदक शामिल हैं। वह हाल ही में गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लौटी हैं और उनका सपना है कि वह ओलंपिक में देश का नाम रोशन करें। उनके कोच अरुण रावत दीघोट भी साथ थे। अरुण ने विधायक राजेश नागर को बताया कि सोनिया रेसिंग के साथ साथ योगा में भी पकड़ रखती हैं।
इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकारों ने बड़ा काम किया है। यही कारण है कि आज देश के हर खेल कंपटीशन में हरियाणा के खिलाडिय़ों की भागीदारी रहती है। हरियाणा की भाजपा सरकार देश में सर्वाधिक खेल इनाम देने वाली राज्य सरकार है। जिसकी खेल नीति को अन्य सरकारें भी फॉलो कर रही हैं। नागर ने कहा कि बेटी को खूब पढ़ाओ और खेल खिलाओ। हमारा आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ है।
 उन्होंने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव मोदीमय है जिसका कारण यह खिलाड़ी भी हैं। हमारे खिलाडिय़ों ने मोदीजी की खेल नीति के कारण इस बार ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। हम अपने खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने के लिए नीति और नीयत दोनों से उनके साथ हैं। 

पहली बार फरीदाबाद आए सीएम नायब सिंह का विधायक राजेश नागर ने किया जोरदार स्वागत

0
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है – नायब सिंह सैनी  

फरीदाबाद,06 अप्रैल(रूपेश देव)। भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर फरीदाबाद पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी का विधायक राजेश नागर ने सबसे पहले स्वागत किया। सीएम बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद आए सैनी के स्वागत के लिए अनेक स्थानों पर तैयारियां की गई थीं जिनमें सबसे पहले सराय ख्वाजा पर विधायक राजेश नागर ने अपने समर्थकों के साथ मोर्चा संभाला। 

IMG 20240406 WA0106
उन्होंने एक विशाल माला पहनाकर सीएम का स्वागत किया और पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी। सैनी ने भी किसी भी कार्यकर्ता को निराश नहीं किया और एक एक कार्यकर्ता को अपने साथ फोटो करवाने का अवसर दिया। सैनी बोले कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। आज इस पार्टी का कार्यकर्ता देश को नेतृत्व दे रहा है और दुनिया को राह दिखा रहा है। उन्होंने विधायक राजेश नागर को भी लाड़ में गले से लगा लिया। 
विधायक राजेश नागर ने मीडिया को बताया कि सीएम नायब सिंह सैनी हमारे लिए सबसे ताजा उदाहरण हैं कि कैसे एक कार्यकर्ता को भाजपा नायक बनाती है। इससे पहले हम दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुके पीएम नरेंद्र मोदी को देख रहे हैं। जिनके आगे आज पूरी दुनिया सम्मान से झुक रही है वहीं देश उनको तीसरी बार नेतृत्व सौंपने जा रहा है। मोदी ने इस बार 400 पार का नारा दिया है जो कि उससे भी आगे जाता हुआ दिखाई देता है।
 नागर ने कहा कि भाजपा में संघर्ष से निकला नेतृत्व सामने आता है जो जनता और देश के लिए काम करता है। यही कारण है कि आज विपक्ष केवल विलाप कर रहा है और मोदी जी के 10 वर्ष के कार्यकाल के खिलाफ कुछ भी बोलने के लिए उनके पास नहीं है। नागर ने कहा कि आज सीएम सैनी ने फरीदाबाद आकर सभी कार्यकर्ताओं को जोश से भर दिया है। जो कि हमारी लोकसभा में जीत को पहले से भी ज्यादा अंतर की ओर ले जाएगा। 
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा, जिला उपाध्यक्ष भारती भाकुनी, पूर्व पार्षद जितेंद्र यादव, पार्षद अनिल पाराशर, सराय मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, शीशराम अवाना, सुरेंद्र बिधूडी, हेमंत शर्मा, देवेंद्र अलघ, लक्ष्य जिंदल, कांवरा सरपंच कृष्ण दीक्षित, राव वीरेंद्र, उत्कर्ष गर्ग, अल्लीपुर सरपंच सुशील नागर, रायपुर सरपंच धर्म सिंह, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा सुनील सरधाना, प्रह्लाद  शर्मा, जिला सचिव लाल मिश्रा, सरपंच केहर सिंह, सरपंच कैप्टन गिरधारी लाल, बालेश्वर नंबरदार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

राजा नाहर सिंह ने हमेशा देश और मातृभूमि को सर्वाेच्च माना – लखन सिंगला

0
कांग्रेसी नेता ने दी अमर शहीद राजा नाहर सिंह को 201वें जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि

फरीदाबाद,06 अप्रैल(रूपेश देव)। राजा नाहर सिंह के 201वें जन्म दिवस पर बल्लभगढ़ में जाट महासभा द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अतिथि के रूप में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने शिरकत करके राजा नाहर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में विशाल हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्री सिंगला सहित अन्य गणमान्य लोगों ने आहुति डाली। 


photo 1


इस मौके पर श्री सिंगला ने राजा नाहर सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजा नाहर सिंह एक सच्चे योद्धा थे, जिन्होंने अंग्रेजों के आगे कभी घुटने नहीं टेक बल्कि पूरे पराक्रम के साथ उनसे लोहा लिया, राजा नाहर सिंह की वीरता से अंग्रेजी हकूमत खौफजदा थी। राजा नाहर सिंह 32 साल के थे, जब उन्होंने 1857 के विद्रोह के दौरान अपनी छोटी सेना को अंग्रेजों के खिलाफ मैदान में भेज दिया था। ब्रिटिश वर्चस्व को स्वीकार करते हुए खुद को बचाने की पेशकश से इनकार करते हुए, उन्हें 9 जनवरी 1858 को चांदनी चौक में लटका दिया गया और उनकी संपत्ति को जब्त कर लिया गया। लखन सिंगला ने कहा कि शहीद किसी जाति या धर्म का नहीं होता बल्कि सर्व समाज का होता है और राजा नाहर सिंह भी सर्व समाज के राजा थे, जिन्होंने हमेशा देश और मातृभूमि को सर्वाेच्च माना।
 
photo 2


श्री सिंगला ने कहा कि ऐसे अमर शहीद को हम कभी भूला नहीं सकते क्योंकि उनकी वीरता हम सभी में देशभक्ति का नया जज्बा पैदा करती है और इस जज्बे को जन-जन तक पहुंचाना होगा। कार्यक्रम में पहुंचने पर जाट महासभा के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने श्री सिंगला का फूल मालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। 

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र बीसला, पूर्व पार्षद दीपक चौधरी, रामकुमार यादव, आजाद सिंह चिकारा, आनंद पाल राठी, सुभाष चौधरी, रामरत्न, रविन्द्र मलिक, सुरेश मोर, जसवंत गहलावत, सतनाम मान, रिछपाल लांबा, सुंदर आजाद, राजपाल दहिया, प्रताप सिंह, संदीप चहल, कमल सोलंकी, अजित दलाल, रैसुद्दीन, मास्टर रामकिशन, बिजेंद्र चौधरी, अशोक सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। 


रण छोड़ भाग रहे हैं कांग्रेसी, 12 लाख वोटों से जीतेंगे कृष्णपाल गुर्जर – धर्मवीर भड़ाना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,06 अप्रैल(रूपेश देव)। एनआईटी फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के  पाखाल गांव में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया । स्थापना दिवस समारोह का आयोजन पाली मंडल अध्यक्ष संदीप भड़ाना ने किया । कार्यक्रम में भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना, पाली गांव के सरपंच रघुवीर सिंह , सतीश फागना, मेहरचंद हरसाना, पूर्व चेयरमैन भारत भड़ाना ने खास रूप से भाग लिया । 

IMG 20240406 WA0150
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से की गई और सभी नेताओं ने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार  कृष्णपाल गुर्जर को तीसरी बार रिकॉर्ड मतों से जिताने का संकल्प लिया ।
इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि भाजपा परिवार दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक परिवार है और 18 करोड़ से ज्यादा लोग इस परिवार के सदस्य हैं । उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नाम का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है । भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है और 2047 में पूरी तरह से विकसित भारत बन जाएगा । उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और हम सब प्रयास करेंगे की इस बार 400 पार  का नारा सच साबित हो ।
धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि फरीदाबाद में कांग्रेसियों का हाल बेहाल है और कोई कांग्रेस की टिकट लेने के लिए तैयार नहीं हो रहा है जिसे देख लग रहा है कि इस बार केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद लोकसभा सीट से कम से कम 12 लाख वोटो से जीतेंगे । उन्होंने कहा कि शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र हर जगह कमल खिलेगा और लोग कमल के फूल पर बटन दबाकर पीएम मोदी और कृष्ण पाल गुर्जर के हाथों को और मजबूत करेंगे । उन्होंने कहा कि लोग 25 मई का इंतजार कर रहे हैं और कमल के फूल के सामने वाली बटन दबाने को बेताब है। 
इस मौके पर वीरू सरपंच ,रामवीर फौजी, ओम प्रकाश राठी,  पवन विस्तारक,  विजय पाल एडवोकेट , ओम प्रकाश,  रोहित सरपंच,   रोमी ठेकेदार, पीर सिंह प्रधान,  प्रमोद गोला, नीरज भड़ाना, जुम्मा सरपंच, जैद सरपंच,  पंकज पाल, सुभाष बघेल, अमित भड़ाना, नरेंद्र विधूड़ी, अनिल कुमार, कृष्णा वकील,  रवि कुमार लाल,  खान इस्लाम, मास्टर इकबाल खान, दीपचंद  डागर,  मनीष तेवतिया, प्रताप बघेल, पंकज पाल  आदि मौजूद रहे।

बिजली कर्मचारी समस्याओं से झूझ रहे,अधिकारी नही दे रहे ध्यान – लेखराज चौधरी

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,05 अप्रैल(रूपेश देव)। आज ओल्ड फरीदाबाद डिवीजन की सब डिवीजन वेस्ट के अन्तर्गत आने वाले बिजली शिकायत केन्द्र सेक्टर-18 पर “सुरक्षा अपनाओ व दुर्घटनाओं पर लगाम लगाओ” के स्लोगन के साथ हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के नेताओं की ओर से एक कर्मचारी मीटिंग का आयोजन किया । जिसमें मीटिंग की अध्यक्षता यूनिट ओल्ड फरीदाबाद के सचिव लेखराज चौधरी ने की । सुरक्षा अपनाओ कार्यक्रम के तहत फरीदाबाद सर्कल के सचिव विनोद शर्मा व उनकी टीम विशेष रूप से उपस्थित रही । 

IMG 20240405 WA0243

कर्मचारी नेता लेखराज चौधरी ने बताया कि बिजली निगम में कर्मचारियों की कमी से तो यह महकमा पहले से ही जूझ रहा है । ऐसे में गर्मी के इस लू के थपेड़ों भरे ज्वलनशील तापमान के मौसम में फील्ड के अन्दर बिजली कर्मी को काम करने में भारी मशक्कत के साथ दो दो हाथ करने पड़ते हैं । लगभग फरीदाबाद सर्कल के ज्यादातर बिजली शिकायत के केन्द्र खस्ताहाल में चल रहे हैं । जिसकी ओर बिजली निगम के अधिकारियों का कोई ध्यान नही है । हमारे कर्मचारी उन शिकायत केंद्रों पर किन किन हालातों में मजबूरन नौकरी कर रहे हैं यह अचम्बनिय बात है।
IMG 20240405 WA0240
उन्होंने कहा कि बिजली के शिकायत केंद्रों पर पूरी तरह से स्टाफ को तो छोड़ो कंज्यूमर तक के बैठने को फर्नीचर नही है । दिन रात एक करते हुए हमारे कर्मचारी इस महकमे को अँधेरे से उजाले की ओर लेकर जाने में प्रयासरत रहते हैं । किन्तु उनके शिकायत केंद्रों के हालातों के बारे में बूझने वाला कोई नही । ज्यादातर डैमेज बिल्डिंग, सफाई व्यवस्था का बुरा हाल, शौचालय तक नही, साधन और संसाधन की कमी, पीने के पानी की अव्यवस्था आदि आदि परेशानियां सभी सेन्टरों पर देखी जा सकती हैं ।
 एचएसईबी वर्कर यूनियन के नेताओं ने कई बार इस मुद्दे पर अधिकारियों से बात की है और अपने एजेंडे के मार्फ़त माँग भी की है । लेकिन अधिकारी वर्ग की तरफ से वही ढाक के तीन पात वाली कहावत बाद में देखने को मिलती है । इन्ही सब समस्याओं के मुद्दों पर कर्मचारियों ने अपने नेताओं को बिजली के शिकायत केन्द्रों पर बुलाकर दौरा करवाया और दिखाया कि किस बेकदरी से मजबूरन कर्मचारी काम कर रहे हैं ।
 मीटिंग के अवसर पर पूर्व सर्कल सचिव सन्तराम लाम्बा सहित ग्रेटर फरीदाबाद के सचिव रविदत्त, एनआईटी के सचिव सोनू गोला, मुकेश धतीर, सुमन्त कुमार, विपिन चंदीला, सचिन, रोहित, वेद प्रकाश, असलम, नवीन, रमेश, अनुराग, सुनील, सोनू, गुरप्रीत, कुलदीप, अमित, ललित, श्याम, मनोज आदि कर्मचारी मौजूद रहे।


महिलाओं का बार-बार अपमान करते हैं कांग्रेसी – धर्मवीर भड़ाना

0
हेमा मालिनी पर टिप्पणी को लेकर रणदीप सुरजेवाला भड़के भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना

फरीदाबाद,05अप्रैल(रूपेश देव)। भाजपा सांसद एवं मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के विरुद्ध कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला की अशोभनीय  टिप्पणी पर भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने इसे महिलाओं के प्रति कांग्रेस की व्यवस्थित और कुत्सित मानसिकता बताते हुए कहा कि कांग्रेसियों ने इसी तरह के कई अशोभनीय बयान दिए हैं । कांग्रेसी हमेशा महिलाओं का अपमान करते हैं ।

Screenshot 2024 04 05 13 33 02 25 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि कहा कि रणदीप सुरजेवाला ने सांसद हेमा मालिनी के लिए जिस प्रकार के आपत्तिजनक, अशोभनीय और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया, उन्हें किसी औपचारिक मंच से बोलना भी संभव नहीं है। यह आजादी के बाद भारत की राजनीति में कांग्रेस के द्वारा महिलाओं की अवमानना की एक नई निम्नता है। यह विषय कांग्रेस की व्यवस्थित और कुत्सित मानसिकता का है।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी के ऑफिशियल एक्स हैंडल से मंडी प्रत्याशी कंगना रनौत के प्रति किस तरह का भाव सामने आया। इसी तरह राहुल गांधी ने ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए किस तरह के शब्दों का प्रयोग किया था । उन्होंने कहा कि रणदीप सिंह सुरजेवाला ही नहीं राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी देश से माफी मांगे।

लोकसभा चुनाव में व्यापारी वर्ग बढ़चढक़र करेगा मतदान – राजेश भाटिया

0
मजबूत लोकतंत्र प्रणाली में सभी मतदाता निभाए अपनी भागीदारी : विक्रम सिंह

फरीदाबाद, 04 अप्रैल(रूपेश देव)। जिला निर्वाचन अधिकारी कम डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के पर्व में जिला फरीदाबाद में हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर मजबूत लोकतंत्र प्रणाली का भागीदार बने। उन्होंने कहा कि शहर के व्यापारियों, दुकानदारों, नौकरीपेशा, बुजर्गाे व युवाओं को इसमें बढ़चढक़र अपनी भागेदारी निभानी चाहिए। 

Screenshot 2024 04 04 16 45 36 63 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर उन्हें मतदान करने के प्रति जागरुक कर रहे थे। इस मौके पर मुख्य रूप से व्यापार मंडल के प्रधान राजेश भाटिया, बंसीलाल कुकरेजा, गगन अरोड़ा अजय कत्याल सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे। 

Screenshot 2024 04 04 16 45 49 79 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
विक्रम सिंह ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को मतदान केंद्र में अपने मत की गोपनीयता बनाए रखना अनिवार्य है। यह मतदाता की नैतिक जिम्मेवारी भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मतदाता के पास पुराना एपिक कार्ड है तो भी वह वोट डाल सकता है, बशर्ते कि उसका नाम उस क्षेत्र की मतदाता सूची में होना चाहिए। यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो वह वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर अपना आधार कार्ड या वोटर कार्ड या अन्य कोई पहचान पत्र दिखाता है तो उसे वोट डालने नहीं दिया जाएगा। कोई भी मतदाता केवल तभी वोट डाल सकता है जब उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो।
 व्यापार मंडल के प्रधान राजेश भाटिया ने कहा कि प्रजातंत्र प्रणाली में मतदान जरुरी है, वोट ही हमें सरकार चुनने की ताकत देता है। सभी व्यापारियों को भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करना चाहिये। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह को विश्वास दिलाया कि शहर के व्यापारी लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़चढक़र हिस्सा लेकर मजबूत सरकार चुनेंगे।
इस अवसर पर ब्यापार मंडल फरीदाबाद के पदाधिकारी नीरज मिगलानी, बंसीलाल कुकरेजा, गगन अरोड़ा, नंदराम पाहिल, अजय कत्यालआई.एस जैन, हरिराम सरोत, आलोक कुमार, राकेश पुरुथी, नीरज भाटिया, राम मेहर, रिंकल भाटिया, सुनील दत्त तंवर वह अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे

मजदूर वर्ग का विशेष ख्याल रखने पर धर्मवीर भड़ाना ने जताया पीएम मोदी का आभार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,04 अप्रैल(रूपेश देव)। क्रेशर जोन हो या उद्योग यहां काम करने वाला मजदूर वर्ग धूल से हर दिन जूझ रहा है। यही नहीं मजदूर के साथ रहने वाला परिवार भी काम की जगह रहने के कारण धूल को लेकर बीमारी की चपेट में रहा है। इन मजदूरों की मदद के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने विशेष अभियान चलाया है और इसी  के तहत फरीदाबाद के पाली क्रेशर जोन में बृहस्पतिवार को कई राज्यों के डॉक्टर मजदूरों को जागरूक करने पहुंचे । डाक्टरों ने बताया कि ये मजदूर  सिलिकोसिस बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं और जागरूकता ही इसका बचाव है।

Screenshot 2024 04 04 16 37 49 66 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
इस मौके ESI मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद सहायक प्रोफेसर डॉक्टर शिप्रा सैनी  ने बताया क्रेशर जोन और  फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों में अक्सर फेंफड़ों से जुड़े रोग पाए जाते हैं। इसकी जांच हुई तो अधिकांश मजदूरों में सिलिकोसिस बीमारी के अंश मिले। शहर के आस-पास कई ऐसे उद्योग हैं जो सिलिकोसिस का पर्याय बन सकते हैं। इसमें क्रेशर प्लांटों पर मजदूर दिनभर धूल से ही जूझते हैं। ऐसे मजदूरों की जान बचाना हमारा प्रमुख लक्ष्य है । 
 मौके पर पहुंचे औद्योगिक स्वास्थ्य की सहायक निदेशक डॉक्टर हरेंद्र  मान ने बताया कि सिलिकोसिस एक तरह की व्यवसाय जनित लाइलाज फेफड़ों की बीमारी है। जो कि क्रिस्टालीन सिलिका की धूल में कार्य करने के दौरान सांस लेने से होती है। इसमें फेफड़ों में सूजन जाती है। फेंफड़ों के भागों में गांठदार घाव बन जाते हैं। सिलिकोसिस के लक्षण पर गौर करें तो यही टीबी से संबंध रखती है, सांस का फूलना, थकान होना, भूख लगना, छाती में दर्द, सूखी खांसी, सांस लेने में दिक्कत आखिरी में मृत्यु हो जाती है। ऐसी जानलेवा बीमारी से बचने के लिए सिर्फ जागरूकता ही एक इलाज है । मास्क लगाना जरूरी है और पानी का छिड़काव भी बहुत ही जरूरी है ।
इस मौके पर पाली क्रेशर जोन  के प्रधान धर्मवीर भड़ाना ने बताया की केंद्र सरकार चाहती है कि ऐसे मजदूरों की जान असमय न जाए  इसके लिए भारत सरकार ने ESI मेडिकल कॉलेज में एक कोर्स शुरू किया है जिसमें 50 डॉक्टर को ट्रेंड किया जाएगा। एटीएम उद्योगों में काम करने वाले मजदूरों को इस तरह की बीमारियों से बचाएगी ।डॉक्टर ऐसे मजदूरों की समय-समय पर जांच करते रहेंगे और उन्हें जागरूक कर मौत के मुंह में जाने से बचाएंगे। 
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीब मजदूरों का बहुत ख्याल रखती है इसलिए ऐसा कोर्स शुरू किया गया है। उन्होंने थ्रेसर जोन में पहुंचने वाले सभी डॉक्टरों को धन्यवाद दिया और कहा कि जोन में जागरूकता अभियान जारी रहेगा।

कुछ लोग बेवजह पड़े हैं चक्कर में, कोई नहीं कृष्णपाल गुर्जर की टक्कर में – धर्मवीर भड़ाना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,03 अप्रैल(रूपेश देव)।  भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का जलवा बरकरार है । लोकसभा चुनाव में जहां एनडीए 400 पार तो वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर 10 लाख से ज्यादा वोटो से जीतने वाले हैं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में कोई नहीं है कृष्णपाल गुर्जर के टक्कर में लोग फालतू पड़े हैं चक्कर में।

IMG 20240403 WA0085
उन्होंने कहा कि जब से मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ हूं तब से पूरे फरीदाबाद के लोग मुझे बधाई देने पहुंच रहे हैं और इसी कड़ी में बडखल विधानसभा क्षेत्र से समाजसेवी प्रवीण पंडित बधाई देने पहुंचे । उन्होंने कहा कि इन युवाओं का भारतीय जनता पार्टी के प्रति इतना प्यार देखकर मुझे बहुत खुशी हुई और अब लग रहा है कि देश के युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत चाहते हैं ।
धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस किसी को भी अपना उम्मीदवार बनाए। इस सीट से केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की जीत तय है। उन्होंने 10 वर्षों से फरीदाबाद का जितना विकास किया है कभी नहीं हुआ।
 इस मौके पर चंचल खटाना, कुलदीप भाटी, अमित जगा, योगेश, वेद प्रकाश, सतीश त्रिपाठी, राजकुमार पांचाल खास रूप से मौजूद थे।