back to top
Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 98

अर्जुन चपराना को एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव के रूप में किया गया नियुक्त

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,29 मार्च(रूपेश देव)। फरीदाबाद की राजनीति का उभरता हुआ चेहरा एनएसयूआई फरीदाबाद के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय सचिव पद से नियुक्त अर्जुन चपराना पुत्र एडवोकेट वेदपाल चपराना निवासी गॉव मेवला महाराजपुर को अहम जिम्मेदारी सोंपी गई।

Screenshot 2024 03 29 20 04 03 30 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
 इससे पहले 2012 में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के केंद्रीय पार्षद, 2016 में उपाध्यक्ष पद डूसू चुनाव लड़ा और निरंतर 2017 से 2023 राष्ट्रीय संयोजक के रूप में कार्य किया।वहीं अब 28 मार्च 2024 को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने एनएसयूआई का राष्ट्रीय सचिव बनाकर भरोसा जताया।

IMG 20240329 WA0258

इस मौके पर अर्जुन चपराना ने राहुल गांधी, चौ. दीपेंद्र हुड्डा व एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी का आभार व्यक्त किया और भरोसा जताया कि आने वाले समय में पुरजोर तरीके से नौजवानों के बीच रहकर युवाओं व शोषित वर्ग की आवाज़ बनकर हरियाणा व देश को उन्नति की ओर ले जाने की कोशिश करूँगा। 
अर्जुन चपराना ने भरोसा दिलाया कि वह इस देश के लिए तन, मन और धन के साथ काम करेंगे और देश का विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जो ज़िम्मेदारी दी गई है उसको वह पूर्ण रूप से निभायेंगे और अपना सारा समय जनता की सेवा में लगायेंगे।

पल्ला थाना क्षेत्र से करीब 2 लाख रुपये का 11 किलो 790 ग्राम गांजा बरामद

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,29 मार्च(रूपेश देव)। हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख ओ. पी. सिंह, आई.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक पंखुडी कुमारी के नेतृत्व में समूचे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट फरीदाबाद ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए रोशन नगर, पल्ला थाना क्षेत्र से करीब 2 लाख रुपये का 11 किलो 790 ग्राम गांजा बरामद कर नशा तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। 

Screenshot 2024 03 29 16 38 39 89 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए युनिट फरीदाबाद प्रभारी उप निरीक्षक कीमती लाल ने बताया कि उप निरीक्षक क़ीमतीलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम को एक गुप्त सुचना मिली कि सुनीता बाई पत्नी इन्द्र सिंह निवासी रोशन नगर फरीदाबाद व अनिल पुत्र कमल सिसोदिया निवासी देवास, मध्यप्रदेश वासी फ़िलहाल रोशन नगर नशीला पदार्थ गांजा बेचने का काम करते है। यदि अभी मौके पर रेड की जाएं तो सफलता हासिल हो सकती है। 
तुरंत गुप्त सुचना के आधार पर मौके पर टीम व महिला सिपाही की सहायता से दोनों को काबू करने की कोशिश की गई। टीम के पहुंचते ही वहाँ भीड़ इक्कठा हो गयी, जो की अनिल सिसोदिया पुत्र कमल सिसोदिया को उसके हाथ में लिए हुए कट्टे सहित काबू कर लिया लेकिन मौके से औरत पुलिस को देखकर भीड़ का फायदा उठाकर काबू करने से पहले ही भाग गयी। राजपत्रित अधिकारी श्री विक्रम सिंह E.T.O फरीदाबाद वेस्ट की मौजूदगी में मौका पर उपरोक्त पुरुष नशा तस्कर आरोपी की तलाशी ली गई जिसके पास से गांजा बरामद हुआ। कुछ समय बाद घर का दरवाजा खोलने पर भीड़ दोबारा से इक्कठा हो गयी और भीड़ में शामिल आरोपी की पत्नी शालिनी, साली रवीना व सास रजनी ने मौका पर घर में घुसने की कोशिश की व आरोपी को छुड़वाने की कोशिश की जो मौके की नजाकत को देखते हुए समझदारी से हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स टीम ने आरोपी अनिल व आरोपी से बरामदा नशीला पदार्थ गांजा को लेकर सरकारी गाड़ी में बैठाने की कोशिश की तो आरोपी की पत्नी शालिनी, साली रवीना व सास रजनी उपरोक्त ने सरकारी गाडी पर पत्थर बाजी करके आरोपी को छुड़वाने की कोशिश की। 
इस पत्थरबाजी में सरकारी गाड़ी का अगला बांएं तरफ का शीशा तड़क गया। जिसके संबंध में थाना पल्ला फरीदाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS ACT) के तहत अभियोग दर्ज किया गया व सरकारी कार्य में बाधा डालने व तोड़-फोड़ करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। फरीदाबाद यूनिट इंचार्ज क़ीमतीलाल ने बतलाया कि आरोपी को अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी व जो भी अन्य व्यक्ति इस केस में संलिप्त होगा उनको भी हर हाल में काबू किया जाएगा। 
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फरीदाबाद के इंचार्ज उप निरीक्षक क़ीमतीलाल ने आम जन से अपील करते हुए बताया कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई देता है तो बेफिक्र होकर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर नंबर 90508–91508 पर सूचना दे सकते हैं सूचना देने वाले का नाम पता पूर्णता गुप्त रखा जाएगा।


विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने बांटी पांच लाख की स्कॉलरशिप

0
13 साल से बेटियों को निशुल्क प्रवेश दे रहा विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल 

फरीदाबाद,29 मार्च(रूपेश देव)। घरौडा ग्रेटर फरीदाबाद स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने आज अपना परीक्षा परिणाम घोषित किया। इस अवसर पर मेधावी बच्चों को अगली क्लास की पढ़ाई के लिए करीब पांच लाख रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की। स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले बच्चों में करीब 70 प्रतिशत लड़कियां शामिल रहीं। यहां पिछले अनेक वर्षों से स्कॉलरशिप प्राप्त करने में लड़कियां ही बाजी मार रही हैं। 


c7b2e1a3 691f 4256 be95 3ab61ba4ae9d


बताया गया है कि वर्ष 2011 में स्कूल की स्थापना के समय से ही बच्चियों के लिए प्रवेश को निशुल्क रखा गया है जिससे मेधावी बच्चियों और उनके माता पिता का रुख विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल की ओर बढ़ा है। 

0341d54f a88e 498c 856d c4b462d1a0d9


दीप प्रज्जवन कर कार्यक्रम प्रारम्भ करने के बाद स्कूल चेयरमैन धर्मपाल यादव ने बताया कि परमात्मा ने समाज के जरिए हमें बहुत कुछ दिया है। ऐसे में समाज का सहयोग कर हम अपना फर्ज पूरा कर रहे हैं। यादव ने बताया कि स्कॉलरशिप देना, बेटियों को निशुल्क प्रवेश देना आदि सभी इसी फर्ज का हिस्सा हैं। 

646bc1ac 9032 4d43 ad9b 5c07735c3d32

निदेशक दीपक यादव ने बताया कि अपने स्कूल में सभी प्रकार की सुविधाएं देकर बच्चों को बेहतरीन माहौल देना हमारा मुख्य मकसद है। इसके लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं। आज स्कूल में स्टेट ऑफ द आर्ट सुविधाएं मौजूद हैं। हम स्कूल में कई खेल अकादमी चला रहे हैं, जिनमें से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी निकल रहे हैं। हमारे बच्चे 100 परसेंट रिजल्ट दे रहे हैं जिससे अभिभावक भी काफी प्रसन्न हैं। 

दीपक यादव ने बताया कि स्कूल ने संस्कार ही शिक्षा है तो अपना आदर्श वाक्य बनाया है। शिक्षा कहीं से भी मिल सकती है लेकिन संस्कारों के लिए विशेष प्रयास करने पड़ते हैं जो हम अपनी टीम के साथ मिलकर कर रहे हैं। प्रसन्नता की बात है कि इसमें अभिभावक भी हमारा सहयोग कर रहे हैं। 
उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम और स्कॉलरशिप वितरण का समारोह कर हमने अन्य बच्चों को भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है। अनेक बच्चों ने हमसे प्रॉमिस किया है कि वह अगली बार क्लास में टॉप करेंगे, जिससे हमें संतुष्टि मिलती है। 

इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल रेखा मलिक, सेक्टर दो ब्रांच की प्रिंसिपल ज्योति चौधरी, सीनियर कोर्डिनेटर पूजा शर्मा, जूनियर कोर्डिनेटर भावना चौहान, प्री प्राइमरी कोर्डिनेटर मोनिका सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।




बीजेपी में शामिल होने के बाद धर्मवीर भड़ाना के पास लगा बधाई देने वालों का तांता

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,29 मार्च(रूपेश देव)। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद से ही एनआईटी 86 के लोग लगातार धर्मवीर भड़ाना को बधाइयां दे रहे हैं । शुक्रवार को भी क्षेत्र के तमाम लोग धर्मवीर भड़ाना के कार्यालय पहुंचे और उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए बधाई दी।

Screenshot 2024 03 29 15 21 51 37 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
इस मौके पर भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अब पूरी दुनिया में डंका बज रहा है और वह भारत का नाम पूरी दुनिया में बुलंद कर रहे हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से पूरा देश खुश है और यही कारण है कि इस बार 400 पार ने नारे को पूरे देश के लोग पसंद कर रहे हैं ।
उन्होने कहा कि देश में ही नहीं फरीदाबाद में भी इस बार जीत का रिकॉर्ड बनेगा और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भारी मतों से जीतेंगे । उन्होंने कहा कि 2047 में भारत को विकसित भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को और मजबूत करें और फरीदाबाद से भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को इस बार और ज्यादा रिकॉर्ड मतों से जिताएं । 
इस मौके पर युवा संगठन सेक्टर 48 फरीदाबाद के मुन्ना प्रधान, हिमांशु कटारिया, अंकित ,रवि कश्यप, अंशु, विशाल,  मोंटू , राजू गुप्ता, भूवन , दीपक ठाकुर, संतोष, पिंटू तिवारी, सुजल वैद ,अंकित चौधरी, प्रमोद सांगवान, रवि दहिया, महेश आदि मौजूद थे।

कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार,2 लैपटॉप,13 मोबाइल व सिम कार्ड बरामद

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,28 मार्च(रूपेश देव) क्राइम ब्रांच 30 प्रभारी नवीन कुमार की टीम ने धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2024 03 28 16 03 36 31 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दिलशाद तथा मनीष का नाम शामिल है। दोनों आरोपी फरीदाबाद के आदर्श नगर एरिया के रहने वाले हैं और ओल्ड थाना एरिया में फर्जी कॉल सेंटर चलाते हैं जिसमें वह नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों के साथ कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर उनके साथ ठगी करते थे। 
क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर ओल्ड थाना एरिया में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर रेड डाली जहां पर उन्हें उक्त दोनों आरोपी मिले जो फोन पर बात कर रहे थे। आरोपियों से कॉल सेंटर के मालिक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वही कॉल सेंटर के मालिक हैं। आरोपियों से जब कॉल सेंटर चलाने का लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके इसके पश्चात उन्हें काबू करके वहां पर मौजूद 2 लैपटॉप तथा 13 मोबाइल फोन व सिमकार्ड बरामद किए गए।
 आरोपियों के खिलाफ ओल्ड थाने में धोखाधड़ी की धाराओं के तरह मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ की गई जिसमें सामने आया कि आरोपी नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों का डाटा लेकर उन्हें फोन करते हैं और नौकरी दिलवाने का लालच देते हैं तथा इसकी एवज में उन व्यक्तियों से पैसे लेते हैं। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपियों को अदालत में पेश करके 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें पुलिस रिमांड के दौरान मामले में शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।

भाजपा में शामिल होने की झूठी अफवाह फैलाई गई – नरेश शर्मा

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,28 मार्च(रूपेश देव)।  कल भाजपा द्वारा फरीदाबाद में कई आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा लेकिन भाजपा द्वारा प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा की भाजपा में शामिल होने की एक झूठी अफवाह फैलाई गई।

IMG 20240328 WA0177
नरेश शर्मा ने आज प्रेस वार्ता के द्वारा बयान दिया कि वह दो दिन से शहर में मौजूद नहीं थे और उसके बावजूद भाजपा ने कल प्रेस वार्ता में नरेश शर्मा को भाजपा में शामिल होने का नाम घोषित किया। लेकिन आज नरेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने किसी भी तरह की भाजपा के नेताओं से कोई वार्ता नहीं हुई और ना ही किसी तरह का आश्वासन उनके द्वारा दिया गया लेकिन यह भाजपा द्वारा एक प्लान किया गया षड्यंत्र था। जिसमें नरेश शर्मा की छवि को खराब करने की कोशिश की गई।
 नरेश शर्मा ने अपने बयान में कहा कि वह क्षेत्र की समस्याओं को हमेशा उठते रहते हैं चाहे वह टीवी के माध्यम से वह सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने जो अभियान टोल फ्री फरीदाबाद मंझावली पुल का मुद्दा स्टेडियम का मुद्दा फरीदाबाद से गुड़गांव मेट्रो का मुद्दा इन सबके लिए वह फरीदाबाद की जनता को धोखा नहीं दे सकते क्योंकि वह कह रहे थे कि वह फरीदाबाद की जनता को बहुत प्यार करते हैं और फरीदाबाद की जनता को धोखा नहीं दे सकते क्योंकि विपक्ष में रहकर इन सभी सवालों के जवाब वह भाजपा से पूछते रहे हैं और आगे भी पूछते रहेंगे।
 उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की जो अहम मुद्दे हैं स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार उसके लिए वह आवाज उठाते रहेंगे और जल्द से जल्द इन समस्याओं का निपटारा करने के लिए तत्पर अपनी आवाज हर माध्यम से उठाते रहेंगे।


टेंट की दुकान से 44 हजार रूपए चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार,38 हज़ार रुपए बरामद

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,28 मार्च(रूपेश देव)। क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी संदीप कुमार की टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

IMG 20240328 WA0162
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आसिफ (25) तथा रफीक (24) का नाम शामिल है। दोनों आरोपी फरीदाबाद के बड़खल गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों ने 26 मार्च की रात सूरजकुंड एरिया में जमाई कॉलोनी में स्थित एक टेंट की दुकान से रात 12:00 बजे अलमारी से 44000 रुपए की चोरी की थी। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि वह टेंट लगाने के लिए धोज़ गया हुआ था और जब रात को आकर उसने देखा तो उसके दुकान की दीवार टूटी हुई थी और अलमारी खुली पड़ी थी जिसमें से ₹44000 गायब थे। 
पीड़ित ने बताया कि उसे उक्त दोनों आरोपियों पर शक है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज करके तलाश की गई जिसमें क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को झील रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पैसों में से 38000 रुपए बरामद किए गए।
 पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी नशा करने के आदि हैं तथा स्मैक का नशा करते हैं और इंजेक्शन लगाते हैं। आरोपी आसिफ चार-पांच बार चोरी के मामलों में जेल की सजा काट चुका है। आरोपी नशे की आपूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं जिन्हें पूछताछ पूरी होने के पश्चात अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मवीर भड़ाना अपनी टीम के साथ भाजपा में हुए शामिल

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,27 मार्च(रूपेश देव)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में जनता का विश्वास तो बढ़ा ही है बल्कि विभिन्न दलों के नेताओं का भी भरोसा लगातार बढ़ रहा है और यह इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि श्री मोदी की सोच है  नेशन फस्र्ट। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने धर्मवीर भडाना और उनके साथियों का भाजपा परिवार में जुडऩे पर यह कहा। 


27fbd 7


फरीदाबाद के डिलाइट होटल में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत और गरीब कल्याण की नीतियों में आस्था जताते हुए आम आदमी पार्टी के अपने साथी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए। 

भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर भड़ाना और आम आदमी पार्टी के अन्य पदाधिकारियों को भाजपा का पटका पहनाकर भाजपा में उनका स्वागत किया और भाजपा की सदस्यता दी।  केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा, शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, विधायक नरेन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ नेता सचिव अजय गौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा, यशवीर डागर, सतीश फागना की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। उनके साथ आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुनील ग्रोवर, जिला सचिव मेहरचंद, लोकसभा के सह सचिव तेजवंत सिंह बिट्टू, जिला किसान सेल के अध्यक्ष हंसराज दायमा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष बघेल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंचल तंवर, जसप्रीत सचदेवा, पंकज भड़ाना, अजय खटाना, दीपांशु शर्मा, मास्टर नरेश शर्मा, तेजेन्द्र हरसाना आदि अन्य कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।

जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने भाजपा संगठन में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों में अपनी आस्था जताते हुए आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ली। वोहरा ने कहा कि लगातार कार्यकर्ताओं के जुडऩे से भाजपा का परिवार बढ़ रहा है और धर्मवीर भड़ाना और सभी कार्यकर्ताओं के पार्टी में जुडऩे से निश्चित तौर पर पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और फरीदाबाद के जिला रहे अध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना आम आदमी पार्टी की अपनी जिले की टीम के साथ भाजपा और मोदी में अपनी आस्था जताते हुए आज भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं, उनका दिल से स्वागत और हार्दिक अभिनंदन करता हूं। मोदी जी की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लगातार अन्य दलों के नेता भाजपा परिवार से जुड़ रहे हैं और भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है। मोदी जी में जनता का विश्वास तो बढ़ा ही है बल्कि विभिन्न दलों के नेताओं का भी भरोसा लगातार  बढ़ रहा है और यह इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि मोदी जी की सोच है  नेशन फस्र्ट। मोदी जी ने आने वाले वर्षों में विकास के जो टारगेट सेट किये हैं नि: संदेह उनको पूरा करेंगे। धर्मवीर भडाना और उनकी टीम के भाजपा के साथ जुडऩे से फरीदाबाद में भाजपा और मजबूती के साथ अपना परचम फहराएगी।

इस मौके पर मुख्य रूप से केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा, शिक्षामंत्री सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ नेता अजय गौड़, यशवीर डागर, जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभित अरोड़ा, महामंत्री प्रवीण चंदीला, प्रवीण चौधरी, हरेंद्र भड़ाना, विनोद गुप्ता, सतीश फागना, राज मदान, साहिल अरोड़ा, अजय डुडेजा मौजूद रहे।


22 वर्षीय लडक़ी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,27 मार्च(रूपेश देव)। सिटी बल्लभगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र की टीम ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अर्पण है जो बिहार के सोहना गांव का रहने वाला है और सिटी बल्लभगढ़ थाना एरिया में रहता था। 


Screenshot 2024 03 27 17 59 19 19 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7


सिटी बल्लभगढ़ थाने में कल दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें 22 वर्षीय पीड़ित लडक़ी ने बताया कि वह एक अस्पताल में फैसिलिटी डिपार्टमेंट में नौकरी करती है। सबसे पहले लडक़ी की दोस्ती आरोपी अर्पण के साले सौरभ के साथ हुई थी। सौरभ ने पीडि़त लडक़ी को अपने जीजा अर्पण के घर पर रहने के लिए कहा था जहां सौरभ की पत्नी और उसके 2 बच्चे भी रहते थे। इस प्रकार लडक़ी अर्पण की घर रहने लगी। 

अगस्त 2023 में सौरभ की मृत्यु हो गई इसके पश्चात सौरभ की बहन बिहार चली गई और सौरभ का जीजा अर्पण पीडि़ता के साथ अकेला रहने लगा। अर्पण ने लडक़ी को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और उसके साथ कई बार अवैध संबंध स्थापित किए। आरोपी पहले से शादीशुदा था और लडक़ी से दूसरी शादी करने का दबाव बनाने लगा और धमकी देने लगा कि यदि उसने शादी नहीं की तो वह सुसाइड कर लेगा और सुसाइड नोट लिखकर लडक़ी को फंसा देगा। इसके बाद लडक़ी अपने घर चली गई परंतु आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। 

इसके पश्चात पीडि़त लडक़ी ने तंग आकर थाने में शिकायत दी जिसके आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।


बिजली कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर की गेट मीटिंग

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,27 मार्च(रूपेश देव)। बिजली निगम फरीदाबाद की एनआईटी नम्बर दो के सब डिवीजन नम्बर.02 के बिजली कम्पलेण्ड सेन्टर डबुआ कोलोनी पर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन दवारा कर्मचारियों की एक गेट मीटिंग की गई। एचएसईबी वर्कर यूनियन की ओर से गेट मीटिंग की अध्यक्षता सब यूनिट के प्रधान नरेश कुमार व मीटिंग का संचालन राजेश कुमार फोरमैन ने किया। 


IMG 20240327 WA0218


मीटिंग में सर्कल सचिव विनोद शर्मा ने बताया कि होली के महापर्व के बाद बेमौसमी तूफान, आंधी, अन्धड़ और बारिश के साथ गर्मी के प्रकोप का मौसम भी अब आगे आगे आने लगा है। जिसके चलते बिजली की लाइनें बारिश और आंधी तूफान के चलते फाल्ट के पडऩे से दिक्कतें आनी शुरू हो जाएगी। इसी के चलते अब बिजली कर्मचारियों को भी इन सभी समस्याओं से दो-दो हाथ करने में कड़ी मशक्कत का आमना सामना भी करना पड़ेगा। इसके लिये अपने इन बिजली कर्मचारियों को सुरक्षा के मापदंडों को ध्यान में रखते हुए बिजली निगम के हर एक दफ्तर पर जा जाकर एचएसईबी वर्कर यूनियन के नेता गण अपने इन सिपाहियों को जागरूक करने का काम करेंगे और सुरक्षा से समझौता नहीं करने की सलाह देंगे क्योंकि सबसे पहले जान है तो जहान है। बिजली लाइन पर हमेशा परमिट को लेकर के ही काम करें और सभी कर्मचारी साथी इस बात का भी विशेष कर ध्यान रखें कि परमिट लेने वाले सहयोगी कर्मी साथी ने सही लाइन पर सही परमिट को लिया है या नही। इन्ही सभी बातों को जागरूकता अभियान के तहत अपने कर्मचारियों को सजग रह कर खतरों से भरे इस महकमे में ठीक तरीके व नियम अनुसार से काम करने की टिप्स दीं।

इस मौके पर पूर्व सर्कल सचिव सन्तराम लाम्बा, यूनिट ओल्ड फरीदाबाद के सचिव लेखराज चौधरी, सोनू गोला, मुकेश कुमार, मदन गोपाल शर्मा, राजबीर सिंह, धीर सिंह, सुरेन्दर सिंह, राजेश फोरमैन, सतीश गिल, पंकज, गोविन्द, मनीष, कर्मबीर, परवीन, अमित, मनोज, नरेश, हरिओम, अन्जुमन, सत्यवान आदि भारी संख्या में कर्मचारी नेता व कर्मचारी मौजूद रहे।