back to top
Saturday, July 18, 2026
Home Blog Page 98

फरीदाबाद नगर निगम के तीन कर्मचारियों पर 5-5 हजार रूपये का जुर्माना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,02 अप्रैल(रूपेश देव)। फरीदाबाद नगर निगम के तीन कर्मचारियों द्वारा बिना किसी ठोस कारणों के तीन व्यक्तियों द्वारा लगाई गई आपत्ति को रिवर्ट किये जाने पर इन कर्मचारियों पर 5-5 हजार रूपये का जुर्माना लगाकर उनके वेतन से काटने के निर्देश दिए।


1659874092

निगमायुक्त ए.मोना श्रीनिवास ने सभी क्षेत्रिय एवं कराधान अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों के द्वारा ऑनलाईन/ऑफलाईन किये गये आब्जेक्शन्स का जल्द से जल्द निपटारा करें तथा बिना किसी कारण के किसी आब्जेक्शन को रिवर्ट न करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।  


एक सेहतमंद व्यक्ति ही लक्ष्य को प्राप्त करता है – राजेश नागर

0
विधायक राजेश नागर ने निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का किया उद्घाटन 

फरीदाबाद,02 अप्रैल(रूपेश देव)। तिगांव के राजकीय प्राइमरी स्कूल में एकॉर्ड अस्पताल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने किया। 

Screenshot 2024 04 02 17 10 07 01 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि एक सेहतमंद व्यक्ति ही अपने जीवन में तय किए लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है क्योंकि बीमारी और रोगी व्यक्ति अपनी संपूर्ण क्षमता के साथ काम नहीं कर पाता है। लेकिन जो व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ होता है कि वह योजनाओं को बना भी सकता है और उन्हें लागू भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि सेहत को अपनी प्राथमिकता में शामिल करें और कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत योग्य चिकित्सक से जांच करवाएं जिससे समय रहते बीमारी को पकडक़र उसका निदान किया जा सके। 
Screenshot 2024 04 02 17 10 19 19 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
नागर ने लोगों से अपील की कि वह खुद को स्वस्थ रखने के लिए प्रात: टहलने का नियम बनाएं और अच्छा भोजन करें। 
शिविर में पेट, आंतों, लिवर रोगों, दिमाग और स्पाइन रोगों, श्वास रोग, महिला रोगों की निशुल्क जांच की गई वहीं बीपी, सुगर, ईसीजी, हीमोग्लोबिन, हेपेटाइटिस बी एवं सी की भी जांच की गई।
 इस अवसर पर डॉ आरसी सोनी, तिगांव के सरपंच विक्रम प्रताप नागर, अमन नागर, अजय पाल, खलीफा धर्मवीर, सतराम नागर, विनोद भड़ाना, पवन बीडीसी, जगदीश मैंबर, राजकुमार मैंबर, दुष्यंत पंडित, पहलवानजी, सुनील बीडीसी, ईश्वर यादव, नरेश मैंबर आदि अनेक लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

क्राइम ब्रांच की टीम पर पथराव करने के मामले 3 आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,02 अप्रैल(रूपेश देव)। आईपीएल में सट्टा लगाने मामले में अपराधियों को पकड़ने के लिए गई क्राइम ब्रांच की टीम पर पथराव के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2024 04 02 17 03 15 99 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस प्रवक्ता ने सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जावेद, फकरु तथा आशु का नाम शामिल है। क्राइम ब्रांच 30 की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी जिसपर वह सट्टा खेलने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए रात करीब 9 बजे बड़खल गई थी।
 शाहिद तथा तीन अन्य आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने सट्टा खेलते हुए मौके से काबू कर लिया उसी समय कुछ महिलाए पुरुष आगए। जिन्होने पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया जिसमें तीन पुलिसकर्मियों को छोटे लगी।  पुलिस की ड्यूटी में बाधा डालने वाले आरोपियों के खिलाफ थाना सूरजकुंड में मुकदमा दर्ज कर पथराव करने वाले तीन आरोपियों को काबू कर लिया गया। सट्टा खेलने वाले आरोपियों को काबू करने के बाद घर के अंदर मौजूद 5- 6 महिलाओं ने पुलिस पार्टी के साथ गाली गलोज करना शुरू कर दिया। 
पुलिस टीम जब आरोपियों को लेकर चलने लगी तो महिलाओं ने शोर मचाया जिसमें शाहिद फखरुद्दीन जावेद आशु हनीफ कमरुद्दीन अर्शिदा इत्यादि शामिल थे जिन्होंने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संगीत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है और इस प्रकार का दुस्साहस करने वाले अपराधियों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस द्वारा आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

आईपीएल में सट्टा लगाने की सूचना पर रेड करने पहुंची क्राईम ब्रांच की टीम पर पथराव,3 पुलिस कर्मी घायल

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,02 अप्रैल(रूपेश देव)। थाना सूरजकुण्ड अन्तर्गत गांव बडख़ल में बीती रात क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम सट्टा खेलने और खिलाने की सूचना मिलने के बाद छापेमारी करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान टीम को आता देख सभी स्टोरिए मौके से फरार हो गए। जिसके बाद टीम ने उनकी तलाश शुरू की तो वहां मौजूद महिला-पुरुषों ने टीम पर पथराव कर दियाए इस दौरान क्राइम ब्रांच टीम की गाड़ी का शीशा टूट गया और 3 पुलिस कर्मी घायल हो गए।


a18d1af7 4dc5 4a87 9535 09c161c7acf7 1712045163252

क्राइम ब्रांच इंचार्ज नवीन ने बताया कि उन्हें सूचना थी कि बडख़ल के रहने वाले अख्तर के घर में आईपीएल मैच को लेकर सट्टा लगाया जा रहा है, जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम लगभग 10 बजे बीती रात जब वहां पर छापेमारी करने पहुंची तब क्राइम ब्रांच की टीम को आता देख सट्टा खेलने वाले सभी सटोरी मौका पाकर फरार हो गए।

सिविल अस्पताल में तीनों घायलों का कराया इलाज
आरोपियों की तलाश में जब क्राइम ब्रांच की टीम ने आस-पास के घरों की तलाशी लेने शुरू की तो वहां पर मौजूद महिलाओं व पुरुषों ने उन पर पथराव कर दिया। जिसके चलते क्राइम ब्रांच की गाड़ी का शीशा टूट गया। वहीं, तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 के इंचार्ज नवीन ने बताया कि उनकी टीम पर हुए पथराव में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 से हेड कांस्टेबल सहदेव और संदीप घायल हुए हैं।
वहीं, इस घटना की सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज विनोद के साथ मौके पर पहुंचे, हेड कांस्टेबल राकेश को भी चोट आई हैं। वहीं, तीनों घायल जवानों का बादशाह खान सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार और मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

क्या कहते है चौकी प्रभारी
पुलिस चौकी अनखीर के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि जैसे ही क्राइम ब्रांच पर हमले की सूचना मिली तो वह मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे और भीड़ को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद उन्हें तितर-बितर करते हुए तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें जावेद पुत्र फतेली, आसू खान पुत्र अब्दुल रसीद और फकरूदीन पुत्र आसीन को काबू कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


सार्वजनिक सम्पत्ति पर बिना अनुमति के वॉल पेंटिंग बनाना गैर कानूनी – जिलाधीश विक्रम सिंह

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,02 अप्रैल(रूपेश देव)। जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार 18वीं लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता को जिला में प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। 

IMG 20230721 145516
जिलाधीश ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति यानि सरकारी और अर्ध सरकारी सम्पतियो पर कोई भी वॉल पेंटिंग करना निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार  गैर कानूनी है । ऐसा करने पर आरोपी के विरूद्घ डिफेसमेंट ऑफ पब्लिक प्रोपर्टी एक्ट के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
 यह हैं निर्वाचन आयोग की हिदायतें 
 जिलाधीश विक्रम सिंह ने इस संबंध सभी विधान सभा क्षेत्रों के एआरओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि निजी संपत्ति पर वॉल पेंटिंग करने के लिए संपत्ति मालिक की पहले लिखित में अनुमति लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि निजी संपत्ति पर वॉल पेंटिंग करने वाले चित्रकार/पेंटर को अपना नाम व मोबाइल नंबर भी पेंटिंग के नीचे लिखना होगा।

 इस नियम के तहत होगी कार्यवाही 
 जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि आदर्श आचार संहिता को प्रभावी ढंग से लागू करवाने के लिए गठित की गई टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मामलों में पूरी सख्ती के साथ कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में डिफेसमेंट ऑफ पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट 1985 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
 

ब्लैक फिल्म लगे 104 वाहनों के कटे चालान, 5 वाहन किए इंपाउंड

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,02 अप्रैल(रूपेश देव)। पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर द्वारा ब्लैक वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के आदेश तथा पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य के निर्देश व डीसीपी ट्रैफिक उषा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों के चालान काटे।

IMG 20240402 WA0145
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। ब्लैक फिल्म लगाने की वजह से वाहनों के अंदर कुछ दिखाई नहीं देता जिसकी वजह से आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं। 
इसी को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुरक्षा के हित में यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है जो 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक जारी रहेगा। यातायात पुलिस द्वारा 1 अप्रैल को 684 वाहन चालकों के चालान काटे गए जिसमें से 104 चालान ब्लैक फिल्म के शामिल है। इसके साथ ही ब्लैक फिल्म लगे वाले पांच वाहनों को इंपाउंड किया गया है। यातायात पुलिस टीम के द्वारा सुबह से अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की गई है। 
इस दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा ड्रंकन ड्राइविंग, ओवर स्पीडिंग, जिग-जैग ड्राइविंग और खतरनाक ड्राइविंग, विदाउट हेलमेट,  रेडलाइट जंपिंग, नाबालिगों द्वारा की जाने वाली ड्राइविंग और फोन पर बात करते हुए गाड़ी चला रहे वाहन चालको के चालान काट कर जुर्माना लगाया गया है। वाहन चालकों से अनुरोध है कि वह यातायात नियमों का पालन करें अन्यथा पुलिस द्वारा यह अभियान इसी प्रकार जारी रहेगा।

सरकार बनने पर फरीदाबाद में बनाएंगे स्पोर्टस सिटी – विजय प्रताप

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,01 अप्रैल(रूपेश देव)।  हरियाणा में सरकार बदली तो फरीदाबाद को स्पोर्टस सिटी बनाने का काम करेंगे। कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह सोमवार को मेवला महाराजपुर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के सदस्य उमेश शर्मा मौजूद रहे।

 

Screenshot 2024 04 01 20 25 28 80 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
विजय प्रताप ने शानदार आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि मेवला महाराजपुर में पिछले 20 सालों से भी अधिक समय से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होता आ रहा है। हर वर्ष देश-विदेश की टीमें यहां आती रही हैं और उसी परंपरा को कायम रखते हुए युवा साथियों ने इस बार भी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया है। 
Screenshot 2024 04 01 21 25 54 36 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

विजय प्रताप ने कहा कि एक समय था जब पूरे शिखर पर एनसीआर में हमारे क्षेत्र का नाम था, मुझे उम्मीद है युवा साथी धीरे-2 उसे वापिस लाने का काम करेंगे। उस ऊंचाई तक जाने में जो भी सहयोग होगा, मैं हमेशा तैयार रहूंगा। उन्होंने युवा साथियों की हौसलाफजाई करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन करते हैं, तो बड़ी खुशी होती है। पहले मां-बाप बच्चों को डॉकटर, इंजीनियर एवं सर्विस में डालना चाहते थे, लेकिन पिछले 10-15 वर्षों में परिवर्तन आया और आज लोग अपने बच्चे को खेलों में आगे लाना चाहते हैं। समाज भी बच्चों को सहयोग करता है, मां-बाप भी बच्चों को सहयोग करते हैं। 
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद बहुत बड़ा शहर बन गया है और आबादी के अनुपात में खेल मैदान एवं सुविधाएं बढ़ाने चाहिएं। हरियाणा में सरकार बनने पर फरीदाबाद को ग्राउंड ही नहीं, अपितु नई स्पोर्टस सिटी देने का काम करेंगे। खिलाडिय़ों का हौसला बढाते हुए उन्होंने कहा कि ‘गिरते है सह सवार ही मैदान ए जंग में, वो क्या खाक गिरेंगे जो चलते हैं घुटनों के बल’। इस अवसर पर उन्होंने खिलाडिय़ों से खेलों में खेल भावना का होना सबसे जरूरी बताया।


आईपीएल मैच में सट्टा खेलते 2 आरोपी गिरफ्तार,10,800 रुपये,1 लैपटॉप, 1 सेट टॉप बॉक्स व चार मोबाइल फोन बरामद

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,01 अप्रैल(रूपेश देव)। अपराध शाखा बॉर्डर प्रभारी जितेंद्र कुमार की टीम ने आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। 

Screenshot 2024 04 01 16 17 29 85 12fa0dc35b2614c1213879e90715f85d

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमित तथा अश्वनी का नाम शामिल है। आरोपी अमित फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी का रहने वाला है वहीं आरोपी अश्वनी पलवल के देवली गांव का निवासी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सट्टा खेलते हुए मौके से काबू कर लिया। 
आरोपियो के कब्जे से 10,800/-रु नगद,1 लैपटॉप, 1 सेट टॉप बॉक्स तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुजेसर थाने में जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियो ने पैसे के लालच में आकर सट्टा लगाने का काम कर रहे थे। आरोपी पहले छोटे- छोटे सट्टे लगाते थे। आरोपियो को पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई है। 

खेलों में दिव्यांग जनों की भागीदारी सराहनीय कार्य – राजेश नागर

0
दो दिवसीय दिव्यांगजन बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोले विधायक राजेश नागर

फरीदाबाद,31 मार्च(रूपेश देव)। सेक्टर-88 स्थित एसआरएस इंटरनेशल स्कूल में आयोजित दिव्यांगों जनों का दो दिवसीय बाॅस्केटबाॅल टूर्नामेंट आज सम्पन्न हो गया। इसका आयोजन स्पेशल अचीवर्स ट्रस्ट द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि दिव्यांग जनों का खेलों में भागीदारी करना सराहनीय कार्य है और ऐसे आयोजन करने वालों की भी प्रशंसा की जानी चाहिए। 
Screenshot 2024 03 31 20 33 27 38 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
नागर ने कहा कि हमारी सरकारों ने खेलों को बहुत महत्व दिया है इसी के तहत खेलों को निरंतर उंचाई मिल रही है वहीं खिलाड़ियों की नई पीढ़ी आज देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे जिले से ही दो-दो खिलाड़ियों ने पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इस बात को सिद्ध कर दिया है कि यदि इच्छा है तो कुछ भी असंभव नहीं है। उन्होंने खेलों में भागीदारी करने वाले सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। नागर ने कहा कि वह जीवन में आगे बढ़ने की इच्छा रखने वालों के साथ खड़े रहते हैं। इसके लिए वह हमेशा उपलब्ध रहते हैं।
Screenshot 2024 03 31 20 33 46 91 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
आज टूर्नामेंट का फाइनल मैच दिल्ली व मध्य प्रदेश के बीच खेला गया जिसमें विजेता दिल्ली ने बड़ा स्कोर करते हुए 63 अंक जुटाए जबकि मध्य प्रदेश की टीम 24 अंक ही अर्जित कर सकी। इससे पूर्व, टूर्नामेंट का पांचवां मैच उत्तर प्रदेश व हरियाणा के बीच खेला गया जिसमें विजेता उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को 4 अंक से हरा दिया। उत्तर प्रदेश का स्कोर 12 व हरियाणा का 8 अंक रहा। छठा मैच दिल्ली व मध्य प्रदेश के बीच हुआ जिसमें दिल्ली ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए 61 अंक बनाए जबकि मध्य प्रदेश 12 अंक ही जुटा सका।
टूर्नामेंट में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल, अमृता अस्पताल के डायरेक्टर स्वामी निजमृतानंद पुरी, वरिष्ठ आरएसएस पदाधिकारी गंगाशंकर मिश्रा, राजकुमार मक्कड़, शिव विनायक शर्मा, वृंदा खन्ना, नेहा शालिनी दुआ, विभा राज वल्लभी, एचएस छाबरा, डा. पूजा कपूर, अनुराग गर्ग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय गोयल, स्पेशल अचीवर्स ट्रस्ट मि चेयरपर्सन माधवी हंस, ट्रस्टी पंकज हंस, टोनी पहलवान,  अशोक ढल्ल, गगन हंस, हरबीर वैष्णव, मनोरंजन तिवारी, रोहित चौधरी व हरी पिलानिया आदि ने टूर्नामेंट के संचालन में अहम योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन बृजमोहन भारद्वाज ने गया।

बाला जी अपने भक्तजनों पर कृपा बरसाए रखते हैं – राजेश भाटिया

0
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में हुई बाला जी स्वरूप श्री मूर्ति विराजमान

फरीदाबाद,31 मार्च(रूपेश देव) एनआईटी नंबर एक स्थित श्री सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल रजि. के प्रांगण में भव्य बाला जी स्वरूप श्री मूर्ति जी विराजमान की गई। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया सहित कमेटी के पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर विशाल हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधान राजेश भाटिया सहित अन्य सदस्यों ने आहुति डाली।

Screenshot 2024 03 31 20 27 13 30 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
 इस दौरान उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए राजेश भाटिया ने कहा कि आज हम सभी के लिए अति हर्ष का विषय है कि मंदिर प्रांगण में बाला जी स्वरूप की मूर्ति विराजमान हुई, व भविष्य में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में एवं शोभायात्राओं में मंदिर से ही बालाजी स्वरूप श्री मूर्ति जी को धारण किया जाएगा तथा बालाजी स्वरूप श्री मूर्ति जी पूरे नगर का भ्रमण करेंगी। जिसमें श्रद्धालु श्री मूर्ति जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि बाला जी अपने भक्तों पर कृपया बरसाए रखते है और वह आज इस मौके पर कामना करते है कि बाला जी की कृपा से समाज में सुख-समृद्धि बनी रहे और लोगों में आपसी भाईचारा कायम रहे। 
Screenshot 2024 03 31 20 27 23 43 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
उन्होंने कहा कि श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर को भव्य बनाने का कार्य चरम पर चल रहा है और आने वाले समय में यह मंदिर पूरे एरिया में सबसे भव्य मंदिर बनकर उभरेगा। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस समारोह में मंदिर के चेयरमैन बंसीलाल कुकरेजा के संग सोमनाथ ग्रोवर, संजीव ग्रोवर, राकेश भाटिया, पवन माटोलिया, इंद्र चावला, आशीष अरोड़ा, प्रवेश (पंकी), भव्य मलिक, निखिल ढींगरा, मानव रहेजा, पर्व अरोडा, साहिल भाटिया, करण आहूजा, कार्तिक कपूर, ध्रुव चिटकारा, मानव ठाकुर, साहिल भाटिया, अनमोल गुलाटी, मनीश कपूर, सुजल मनोचा, आशीष भाटिया, चिराग वधवा, कृष्णा कुमार, दीपांशु भाटिया, ध्रुव आचार्य, मयंक डंग, ध्रुव शर्मा, प्रेम बब्बर, रिंकल भाटिया, गगन अरोड़ा, अमित नरूला, रविंद्र गुलाटी, संदीप भाटिया, जतिन गांधी, गौरव गुलाटी, अरविंद शर्मा, भरत कपूर, अनुज नागपाल, संजय अरोड़ा, राजेश आहूजा, देव शर्मा कनव नरूला, तनिश रतड़ा, अक्षित चितकारा, मुकुल कपूर, शिवम तनेजा लक्ष्य भाटिया, तरुण चावला व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।