back to top
Saturday, July 18, 2026

श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल ने दिवेश कपूर को फरीदाबाद का प्रभारी नियुक्त किया

Share

फरीदाबाद, रूपेश देव। धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के लिए समर्पित श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल ने संगठनात्मक विस्तार और सेवा कार्यों को गति देने के उद्देश्य से दिवेश कपूर को फरीदाबाद का प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा दल के महासचिव महेश खंडेलवाल द्वारा की गई।

img 20260626 wa02218792501853739887598


इस अवसर पर महासचिव महेश खंडेलवाल ने कहा कि दिवेश कपूर लंबे समय से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं तथा समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं संयोजन में सेवा दल फरीदाबाद क्षेत्र में अपने जनहितकारी कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करेगा।
अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दिवेश कपूर ने श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल के संरक्षक दिगंबर भरत गिरी तथा संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने धार्मिक आयोजनों, सामाजिक सेवा गतिविधियों तथा लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
दल के संरक्षक दिगंबर भरत गिरी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिवेश कपूर के नेतृत्व में सेवा दल धार्मिक, सामाजिक एवं लोकहित से जुड़े कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका का और अधिक विस्तार करेगा तथा समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा कार्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Read more

Local News