back to top
Thursday, July 2, 2026

जनसेवा और सामाजिक सरोकारों का पर्याय है रघुबीर तेवतिया परिवार: राव नरेन्द्र सिंह

Share

पृथला के विधायक रघुबीर तेवतिया के बड़े भाई के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व कई विधायक


पलवल, रूपेश देव। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह बृहस्पतिवार को पलवल जिले के जनौली गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पृथला से कांग्रेस विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया के बड़े भाई स्वर्गीय रामशरण तेवतिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

raghubir tewatia rav narender photo380994833786688835

इसके अलावा आज बरोदा से विधायक इन्दु नरवाल, नारनोंद से विधायक जस्सी पेटवाड, महम से विधायक बलराम सिंह डांगी, होडल भाजपा विधायक हरेन्द्र रामरतन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना, युवा कांग्रेस हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवदीप दलाल, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड व हथीन के विधायक इसराईल के पुत्र सहित काफी संख्या में जिला के गणमाण्य लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

raghubir tewatia photo 013959191004325011907


इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने कहा कि तेवतिया परिवार वर्षों से सामाजिक सरोकारों, पंचायतों की परंपरा और जनसेवा के लिए जाना जाता है। विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया एक सशक्त पंचायती एवं जननेता के रूप में क्षेत्र की जनता के बीच अपनी अलग पहचान रखते हैं, जबकि स्वर्गीय रामशरण तेवतिया भी एक किसान के रूप में अपने सरल स्वभाव, सामाजिक सहभागिता और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण समाज में अत्यंत सम्मानित थे। उनके निधन से केवल तेवतिया परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र ने एक अनुभवी, समाजहितैषी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
इससे पूर्व पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था से त्रस्त है, लेकिन सरकार जनहित के मुद्दों का समाधान करने के बजाय केवल प्रचार और झूठे दावों में व्यस्त है। प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, महिलाओं, व्यापारियों और आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है, जबकि सरकार कानून व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर प्रदेशभर में गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नाम पर आम नागरिकों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना चाहिए, लेकिन वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली से लोगों में भ्रम और आशंका का माहौल बना हुआ है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार संस्थागत रूप ले चुका है। बिना भ्रष्टाचार के आम जनता का कोई कार्य नहीं हो रहा, जबकि युवाओं को रोजगार, किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य और कर्मचारियों को न्याय मिलने के बजाय केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग सरकार की नीतियों से निराश है और जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनभावनाओं के साथ खड़ी रही है और प्रदेश के लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी। आने वाले समय में जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों, प्रशासनिक विफलताओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।
इस अवसर पर पृथला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता तरूण तेवतिया,अनिल नेता जी, सतीश मंडोतिया, अजगर हुसैन,बदन सिंह, सविता कुंडू, देवेंद्र शर्मा, विकेश कुमार महेंद्र इरफान, मनीष भारद्वाज, नरेंद्र चेची, होराम कसाना, राजेंद्र खोकिया का ब्लॉक अध्यक्ष हथीन, अजमत खान ब्लॉक अध्यक्ष, विनोद बैंसला ब्लॉक अध्यक्ष हसनपुर, बिरी पहलवान, धर्मपाल पोसवाल, मुकुल देशवाल, देवदत्त , वेद प्रकाश, संतराम मेघवाल, लक्ष्मी नारायण बघेल, रोहतास मावई, गौरव गोयल, अनुज तंवर आदि मुख्यरूप से मौजूद थे।

Read more

Local News