back to top
Sunday, April 5, 2026
Home Blog

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जींद में किया 253 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

0

253 करोड़ रूपये की परियोजनाओं से जींद के विकास को मिलेगी गति

जींद। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जींद में आयोजित धन्यवाद व विकास रैली में 253 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया है। मुख्यमंत्री ने 140 करोड़ 87 लाख 8 हजार रुपये की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 112 करोड़ 14 लाख 10 हजार रुपये की लागत की 3 परियोजनाओं का उद्घाटन किया है।

image editor output image1110407616 1775392692995331524440213169104

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। उनमें सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा 16 करोड़ 28 लाख 30 हजार रुपये की लागत से बनाई गई जींद डिस्ट्रीब्यूटरी नंबर-4 के पुनर्निर्माण का कार्य शामिल है। इसके अलावा 39 करोड़ 49 लाख 80 हजार रुपये की लागत से गांव स्तर पर आधुनिक सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई व्यवस्था तथा इंटल खुर्द गांव में जल भंडारण के लिए बैलेंसिंग जलाशय निर्माण कार्य भी शामिल है।

img 20260405 wa02616895817229900819050

वहीं, मुख्यमंत्री ने जींद स्थित चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर लाईब्रेरी बिल्डिंग का भी उद्घाटन किया, जिस पर 56 करोड़ 36 लाख रूपये खर्च हुए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 12 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। जिनमें हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) द्वारा 3 करोड़ 18 लाख 81 हजार रुपये की लागत से गांव मनोहरपुर में बनाए जाने वाले परचेज सेंटर, लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी बीएंडआर) द्वारा ऑफिसर कॉलोनी में 16 करोड़ 61 लाख 4 हजार रुपये की लागत से राजस्व अधिकारियों के लिए बनाए जाने वाले 56 आवासीय भवन, 3 करोड़ 14 लाख 62 हजार रुपये की लागत से दालमवाला-जीवनपुर-नगुरा मार्ग तथा दरियावाला से बरसौला मार्ग की विशेष मरम्मत तथा जींद-हांसी मार्ग से जींद-भिवानी मार्ग तक बायपास (आरडी 5.375 से 5.567, मार्ग पहचान संख्या 10121) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य भी शामिल है।

img 20260405 wa02574777144977385904131

मुख्यमंत्री ने गांव निर्जन एप्रोच मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण तथा जींद-सफीदों से हैबतपुर-खोखरी-बोहतवाला-दालमवाला होते हुए कंडेला मार्ग (परशुराम चैक से बायपास तक) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का शिलान्यास भी किया। इस पर 4 करोड़ 56 लाख 90 हजार रुपये की लागत आएगी। साथ ही, उन्होंने सीआरआईएफ योजना के अंतर्गत पानीपत से सफीदों (राज्य मार्ग-11) तथा सफीदों से जींद (राज्य मार्ग-14) मार्ग का फोर-लेनिंग, चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का शिलान्यास भी किया। इस पर 56 करोड़ 61 लाख 4 हजार रुपये खर्च होंगे।

उन्होंने जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग द्वारा 9 करोड़ 98 लाख 40 हजार रुपये की लागत से समेकित सैनिक सदन के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। इसके साथ ही, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत गांव कंडेला में 9 करोड़ 90 लाख 83 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य, जल निकासी प्रणाली को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की 1 करोड़ 9 लाख 19 हजार रूपये की लागत से मनोहरपुर ड्रेन खुदाई परियोजना का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री ने 35 करोड़ 76 लाख 25 हजार की लागत से पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया है। इनमें जलालपुरा कलां, इंटल कलां व इंटल खुर्द में 3 नहर आधारित परियोजनाओं का निर्माण कार्य तथा 2 मौजूदा कार्यों का विस्तार का शामिल है। इसके तहत संगतपुरा, जाजवान व ढांडा खेड़ी गांवों को कॉमन पंपिंग स्टेशन के माध्यम से पानी की आपूर्ति एवं डीआई पाइपलाइन बिछाने के कार्य होंगे।

किसानों व आढ़तियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : राजेश नागर

0

मंत्री राजेश नागर ने झज्जर व आसौदा अनाज मंडी एवं खरीद केंद्र का किया दौरा

झज्जर, रूपेश देव। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने गुरुवार को जिला की झज्जर व आसौदा अनाज मंडी एवं खरीद केंद्र का दौरा कर रबी फसलों की खरीद व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आसौदा खरीद केंद्र पर पहुंचने पर एसडीएम अभिनव सिवाच व भाजपा नेता दिनेश सेवामूर्ति व किसानों ने राज्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं झज्जर पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी व जिला परिषद के चैयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने स्वागत किया।

img 20260402 wa02937805804032593123141

इस बीच राज्य मंत्री श्री नागर ने मंडियों में किसानों व आढतियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सजग है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी किसान को अपनी फसल बेचते समय किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि किसानों की फसल का एक-एक दाना समय पर और उचित मूल्य पर खरीदा जाए तथा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, प्रभावी और किसान हितैषी बनाया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मंडियों में लगातार मौजूद रहकर सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करें।

img 20260402 wa03003503394427743310604

इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि इस बार सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों का 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य समय पर मिले, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो और पूरी पारदर्शिता के साथ राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जाए।

हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, शैड,पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी,मापतोल व्यवस्था,बायोमैट्रिक इलैक्ट्रोनिक डिवार्ईंस,गेट पास,बारदाना उपलब्धता और फसल उठान जैसी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। राज्य मंत्री ने निर्देश दिए कि मंडियों में सभी आवश्यक सुविधाएं बेहतर स्तर पर उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

डीएफएससी राजेश्वर मुदगिल ने राज्य मंत्री को बताया कि रबी फसलों की खरीद की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए मार्केटिंग बोर्ड कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम जिले की सभी मंडियों में चल रही खरीद प्रक्रिया पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार नजर रखेगा। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी।

इस अवसर पर मार्किट कमेटी झज्जर के चैयरमैन सतबीर सिंह,वाईस चैयरमैन जसबीर सिंह,सीए नितिन बंसल,जिला पार्षद रवि बराही, किसान अतर सिंह,सुरेंद्र प्रधान,के अलावा प्रशासन की ओर एसडीएम रवि मीणा,एसीपी प्रदीप कुमार,एसीपी अनिरूद्ध चोहान,हैफेड के जिला प्रबंधक कृृष्ण श्योराण,वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के डीएम रोहतास दहिया,सचिव मार्किट कमेटी रामनिवास सहित अन्य अधिकारीगण,आढती व किसान उपस्थित थे।

प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूलमंत्र के साथ कर रही कार्य : विपुल गोयल

0

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने लगभग 1 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

फरीदाबाद, रूपेश देव। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास के दृष्टिकोण को साकार करते हुए फरीदाबाद में विकास की गति को निरंतर तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 31, मीट मार्केट, नियर फरीद पार्क, ओल्ड फरीदाबाद में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का शिलान्यास हरियाणा सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के करकमलों द्वारा संपन्न किया गया।

img 20260402 wa02928125423744919116872

यह शिलान्यास कार्यक्रम न केवल विकास कार्यों की शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि “विकसित फरीदाबाद” के व्यापक विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में एक ठोस और निर्णायक कदम भी है। प्रस्तावित विकास कार्यों में क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने, स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने, सड़क एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण पहलू शामिल हैं, जिनका सीधा लाभ क्षेत्र के हजारों नागरिकों को मिलेगा।

इस अवसर पर अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ निरंतर कार्य कर रही है और फरीदाबाद को एक आधुनिक, सशक्त एवं सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दूरदर्शी नेतृत्व, संवेदनशील सोच और फरीदाबाद के प्रति विशेष लगाव के कारण इस वर्ष के बजट में शहर को अभूतपूर्व और ऐतिहासिक सौगातें प्राप्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि फरीदाबाद के उज्ज्वल भविष्य की ठोस नींव है।

उन्होंने आगे कहा कि “विकास का वास्तविक अर्थ केवल निर्माण कार्यों की संख्या बढ़ाना नहीं है, बल्कि उस विकास का असर आम जनमानस के जीवन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। जब किसी क्षेत्र की सड़कें बेहतर होती हैं, जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ होती है, स्वच्छता में सुधार होता है और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं सहजता से उपलब्ध होती हैं, तभी विकास सार्थक कहलाता है।”

विपुल गोयल ने जोर देते हुए कहा कि “आज फरीदाबाद परिवर्तन के उस दौर से गुजर रहा है, जहां विकास योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जमीनी स्तर पर दिखाई दे रही हैं। शहर की तस्वीर बदल रही है और इसके साथ ही यहां के नागरिकों की जीवन परिस्थितियां भी तेजी से सकारात्मक दिशा में परिवर्तित हो रही हैं। यही हमारी सरकार की प्रतिबद्धता और कार्यशैली का प्रमाण है।”

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में फरीदाबाद को एक आधुनिक, स्वच्छ, सुगम एवं अवसरों से परिपूर्ण शहर के रूप में स्थापित किया जाएगा, जहां हर वर्ग के नागरिक को विकास का समान लाभ मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सभी फरीदाबाद वासियों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि आगामी 4 अप्रैल 2026 को सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी ग्राउंड में आयोजित “विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली” में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अभिनंदन करें तथा फरीदाबाद को दिए गए उनके विशेष स्नेह, मार्गदर्शन और ऐतिहासिक विकास सौगातों के लिए उनका आभार व्यक्त करें।

उन्होंने कहा कि यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि फरीदाबाद की जनता की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता और विश्वास का प्रतीक होगी। यह जनसमर्थन आने वाले समय में विकास की गति को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाएगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्थानीय नागरिकों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों के शिलान्यास पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि फरीदाबाद निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और “विकसित फरीदाबाद” का सपना अब वास्तविकता में बदलता दिखाई दे रहा है।

अंत में मंत्री श्री गोयल ने दोहराया कि सरकार का लक्ष्य केवल विकास कार्यों का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है, और इसी उद्देश्य के साथ फरीदाबाद को एक आदर्श शहर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रमुख जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष रूप से शैफाली सिंगला (पार्षद, वार्ड-31), पार्षद सचिन शर्मा, करण सिंगला, पवन डावर, परवेश मेहता, धर्म बरेजा, यशपाल बब्बर, राजू मिगलानी, कपिल पराशर, बोनी झांभ, ओम प्रकाश नारंग, ओम प्रकाश ढींगरा, पप्पू नागपाल, राज मिगलानी, पप्पू वर्मा, रिंकू गर्ग, पृथ्वी गांधी, बोधराज मक्कड़, मनीष थरेजा, नवीन टुटेजा, पवन खन्ना, आर.एस. गांधी, ललित सेठी, रहीस कुरैशी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने विकास कार्यों के शिलान्यास पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार आएगा और फरीदाबाद निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।

सैनी समाज के हजारों लोग सीएम नायब सैनी का करेंगे स्वागत : डा आर.एस. सैनी

0

फरीदाबाद, रूपेश देव। सैनी, शाक्य, कुशवाहा, मौर्य एकता मंच द्वारा आज डबुआ कालोनी स्थित भोजपुरी अवधी समाज परिसर में एक प्रैस वार्ता का आयोजन किया गया।

screenshot 20260331 1754523028259303590328864


कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देते हुए चेयरमैन डा आर.एस. सैनी, प्रधान संतराम सैनी ने बताया कि आगामी 4 अप्रैल शनिवार को चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेगें। यह कार्यक्रम भोजपुरी अवधी धर्मशाला में किया जाएगा। जिसमें हरियाणा, यूपी, दिल्ली, पलवल, बल्लभगढ़ से सैनी समाज के हजारों लोग कार्यक्रम में शामिल होगें।


इस अवसर पर महासचिव संजीव मौर्य कुशवाहा, महामंत्री यशवंत मौर्य, कोषाध्यक्ष जी.एस. सैनी ने संयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि समाज की एकता, अखण्ड़ता, शिक्षा, रोजगार, महिलाओं की भूमिकाओं पर बढ़ावा देने का काम करेगें।


इस प्रैस वार्ता में मुख्य रूप से राम निवास वर्मा, संजय सैनी, केशव सैनी, अतुल मौर्य, संजीव कुशवाहा, रेवती सैनी, कुलदीप सैनी एडवोकेट, प्रवीण मौर्या, केदारनाथ मौर्य, केशव सैनी, राजेन्द्र सैनी प्रवक्ता व समाज के अन्य मौजिज व्यक्ति मौजूद रहेगें।  

ना कोई रोडमैप, ना कमेटी से पारित, यह कैसा बजट है फरीदाबाद नगर निगम का ? : हेमलता शर्मा

0

बड़खल गांव के लोगों को जुमला दे गए मंत्री विपुल गोयल: हेमलता शर्मा

फरीदाबाद, रूपेश देव। हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव हेमलता शर्मा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पहली बार फरीदाबाद शहर की जनता ने देखा की फरीदाबाद निगम के बजट को बिना फाइनेंस कमेटी के पास कर दिया गया। नगर निगम के पास साफ़ सफाई का कोई रोड मैप तैयार नहीं था। जिसका खुलासा भी खुद भाजपा विधायक धनेश अदलखा ने किया। जब बैठक में यह महापौर प्रवीण जोशी से पूछा गया की बजट की राशि का उपयोग कैसे कैसे होगा तो उसका कोई जवाब नहीं आया।

image editor output image 260071954 17749594337366481194919324321412

उन्होंने कहा कि बैठक में प्रावधान बनाया गया की पार्षदों के लिए दो दो करोड़ आवंटित किये जायेंगे, वही हमने देखा है पिछले साल 2025 में भी सभी पार्षदों के लिए 1-1 करोड़ आवंटित किये गए थे जिसका कोई हिसाब आज तक फरीदाबाद की जनता को नहीं मिला और साथ ही मेयर ने यह भी आश्वासन दिया की वह सभी वार्ड में खुद जाएँगी और जहाँ अतिरिक्त फण्ड की जरुरत होगी तो वह आवंटित करेंगी।

हेमलता शर्मा ने कहा कि एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने 2025 के बजट का 86% खर्च कर दिया है लेकिन अभी तक कई परियोजना अधूरी है। विकास कार्यों के नाम पर आवंटित किये फंड का आज तक कोई हिसाब फरीदाबाद की जनता को नहीं मिला। हर साल जलभराव से झूजने वाले फरीदाबाद हर बजट से उम्मीद लगाता है की इस बार उसे जलभराव से राहत मिलेगी पर उसे मिलता है तो झुमला। फरीदाबाद का बड़ा बजट का मतलब बड़ा भ्रस्टाचार, फरीदाबाद आज भ्रस्टाचार में पहले स्थान पर है हरियाणा में। 10-12 सालों के बाद भी हर कालोनी में सीवर, पानी, सड़क, स्वस्थ्य, शिक्षा की समस्या जैसी की तस बनी हुयी है। नेता आते है, नारियल फोड़ते है और फोटो खिचवाते है फिर भूल जाते है। बजट हर साल पास होता है जनता के लिए नहीं नेता और उनके सलाहकारों के लिए। फरीदाबाद में सीवर का ढक्कन तो सही से लगा हुआ होता नहीं है और यह बात करते है विकास की।

हेमलता शर्मा ने कहा कि रविवार को बड़खल गांव में विपुल गोयल (केबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार) आये थे, लगातार सड़क की मांग को तरस रहे बड़खल वासियों को बजाये राहत देने के उनके सामने 4 अप्रैल को मुख्यमंत्री की रैली में आने के लिए शर्त रख कर चले गए। पूर्व में भाजपा की पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा ने मांग को ठुकराया, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने मना कर दिया और वही अब विपुल गोयल एक नया झुमला थमा कर आ गए।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों और एजेंसी के जिला प्रबंधकों को विशेष तौर से प्रशिक्षण दिया गया – राजेश नागर

0
  • हरियाणा में 1 अप्रैल से 15 मई तक रबी खरीद के लिए मंडियों में व्यवस्था चाक चौबंद

फरीदाबाद, रूपेश देव। हरियाणा में रबी खरीद 2026 – 27 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार 1 अप्रैल से हरियाणा में रबी की सरकारी खरीद का आगाज होना है। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि रबी खरीद 2026-27 के मद्देनजर प्रदेश की अनाज मंडियों को तैयार कर लिया गया है। मंडी परिसर में साफ सफाई और किसान भाइयों की सुविधा का खास ख्याल रखा जा रहा है। इस बाबत जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों और एजेंसी के जिला प्रबंधकों को विशेष तौर से प्रशिक्षण दिया गया है।

image editor output image1879670964 17749589237645565717965395796587

श्री नागर ने बताया कि मंडियों में बायोमेट्रिक आधारित खरीद होगी, प्रक्रिया को सरल करने के लिये राज्य सरकार द्वारा स्वयं किसान या उनके द्वारा मनोनीत 3 नॉमिनियों में से केवल एक का ही बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है। इस प्रक्रिया के कारण उसे खुद खेत छोड़कर आना नहीं होगा। इसके अलावा सभी मंडी स्थानों की जिओ फेंसिंग की गई है। इस सुविधा के अंतर्गत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी गेट पास, नीलामी, जे फंड बनाने और लिफ्टिंग से संबंधित गतिविधियां केवल मंडी परिसर के भीतर की जाएँ। इसके लिए मंडी के जिओ फेंस किये गए क्षेत्र के भीतर उपस्थिति को सत्यापित किया जाता है. जिससे राज्य के किसान की फसल को कोई अन्य व्यक्ति किसान के नाम पर फर्जी तरीके से बेच न सके।

किसानों को गेट पास जारी करते समय, वाहन के फोटो के साथ साथ वाहन नंबर देना भी अनिवार्य कर दिया गया है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसलिये मण्डी मे फसल लेकर आने वाले वाहनो पर नम्बर प्लेट ना होने पर किसान अपने वाहन पर पेंट या हाथ से एक कागज पर लिख कर भी चिपका कर आ सकता है, उसे भी मान्य किया गया है।

साथ ही, निकास गेट पास (Exit Gate Pass) केवल तभी जारी किया जा सकता है, जब संबंधित वाहन मंडी के जियो-फेंस किए गए क्षेत्र के भीतर मौजूद हो।

उन्होंने बताया कि सभी भंडारण स्थलों की जियो फेंसिंग यह सुनिश्चित करती है कि खाद्यान्नों की गोदामों में प्राप्ति तभी हो सकेगी, जब वाहन भौतिक रूप से भंडारण स्थल के जियो-फेंस किए गए क्षेत्र के भीतर मौजूद हो।

राज्य के किसान जो मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत है, से उनकी उपज की पूर्ण खरीद की जायेगी। कृषि विभाग ने किसानों द्वारा घोषित भूमि पर उगी फसल के सत्यापन के लिए उपग्रह-छवि (satellite image) आधारित प्रणाली शुरू की है। राजस्व और जिला कृषि अधिकारियों के सत्यापन के साथ-साथ, तीसरे स्तर के सत्यापन के रूप में HARSAC के माध्यम से हीट मैप्स का उपयोग किया जाता है।

पार्षद जसवंत पंवार सैनी को स्थापना दिवस कार्यक्रम के सहसंयोजक के रूप में पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

0

स्थापना दिवस कार्यक्रम होगा भव्य: जसवंत पंवार सैनी


फरीदाबाद, रूपेश देव। भारतीय जनता पार्टी ने अपने छह अप्रैल को स्थापना दिवस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पूरे हरियाणा में जिला टोलियों का गठन किया है। इसी कड़ी में फरीदाबाद महानगर भाजपा जिला से मनोनीत पार्षद जसंवत पंवार सैनी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में टोली का सहसंयोजक बनाया गया है।

image editor output image1440050385 17749585312732685738156471310220


अपनी इस नियुक्ति पर पार्षद जसवंत पंवार सैनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पं. मोहनलाल बड़ौली, स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रभारी एवं सांसद संजय जयसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा और भाजपा फरीदाबाद महानगर अध्यक्ष सोहनपाल छौकर का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि जो जिम्मेदारी उन्हें संगठन द्वारा सौंपी गई है, वह उस पर खरा उतरेगें और स्थापना दिवस कार्यक्रम को भव्य बनाने के जिले के गांव-गांव व कालोनी-कालोनी जाकर आम जन से मुलाकात करेगें और भारतीय जनता पार्टी व सरकार की आमजन हितैषी व विकासपूरक नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगें और कार्यक्रम को भव्य बनाया जाएगा।

एलपीजी गैस, पेट्रोल व डीजल की जमाखोरी एवं कालाबाजारी करना एक गंभीर अपराध : कविता सिंह परिहार

0

फरीदाबाद, रूपेश देव। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के निर्देशानुसार जिले में एल.पी.जी. गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अनाधिकृत प्रयोग पर रोक लगाने के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों नियुक्ति किए हैं। साथ ही उपभोक्ताओं की एल.पी.जी. से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 0129-2288245 जारी किया गया है, जिस पर कोई भी नागरिक गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, अधिक कीमत वसूली, जमाखोरी या घरेलू गैस के व्यावसायिक प्रयोग जैसी शिकायत दर्ज करवा सकता है। यह जानकारी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) कविता सिंह परिहार ने दी।

image editor output image 474161587 17748820753159181931289405871673

डीएफएससी कविता सिंह परिहार कि एलपीजी गैस, पेट्रोल एवं डीजल जैसी आवश्यक वस्तुओं का जमाखोरी एवं कालाबाजारी करना एक गंभीर अपराध है। यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम नागरिकों के अधिकारों का हनन भी है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व कृत्रिम कमी पैदा कर इन आवश्यक संसाधनों को अधिक कीमत पर बेचने का प्रयास करते हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस प्रकार की गतिविधियों पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कहा कि यदि कहीं भी एलपीजी गैस से संबंधित कोई अनियमितता, जैसे कालाबाजारी, अधिक मूल्य वसूली, जमाखोरी अथवा घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग देखने में आए, तो नागरिक तुरंत इसकी सूचना जिला हेल्पलाइन नंबर 0129-2288245 पर दें।

इसके अतिरिक्त, बल्लभगढ़ क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अजीत सिंह (मोबाइल नंबर: 9810212115) तथा एनआईटी फरीदाबाद क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी विनय मुद्गल (मोबाइल नंबर: 8168792654) को भी सीधे सूचना दी जा सकती है।

स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि सबकी है : विपुल गोयल

0

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने एमसीएफ के सफाई निरीक्षकों को वितरित की 31 स्कूटियाँ

फरीदाबाद , रूपेश देव।हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने आज नगर निगम फरीदाबाद (MCF) की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सफाई निरीक्षकों (दरोगाओं) को 31 नई स्कूटियों का वितरण किया। सेक्टर 16 स्थित सागर सिनेमा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों गणमान्य व्यक्तियों और पत्रकार बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही और कार्यक्रम को व्यापक सराहना मिली।

img 20260330 wa02238031969955651507131

इस अवसर पर स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल स्कूटियों के वितरण तक सीमित नहीं है बल्कि यह एक स्वच्छ सुंदर और विकसित फरीदाबाद के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन ने पूरे देश में स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप दिया है और आज स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और जीवनशैली का हिस्सा बन चुकी है।

img 20260330 wa02256211128600686027645

श्री गोयल ने कहा कि हरियाणा सरकार स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसी व्यवस्था विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत है जो स्थायी हो प्रभावी हो और आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करे। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में पिछले वर्षों में स्वच्छता और शहरी विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं जिनका सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि बढ़वारी क्षेत्र में स्थापित कचरा प्रबंधन और प्रोसेसिंग प्लांट शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ बनकर उभर रहा है जहां कचरे का वैज्ञानिक और सुव्यवस्थित निपटान सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके साथ ही डोर टू डोर कचरा संग्रहण प्रणाली को मजबूत किया गया है जिससे घर घर से नियमित रूप से कचरा एकत्रित किया जा रहा है और सड़कों व गलियों में कचरा फैलने की समस्या में कमी आई है।

उन्होंने ने कहा कि सफाई व्यवस्था की निगरानी को भी सशक्त किया गया है। डिजिटल मॉनिटरिंग नियमित निरीक्षण और जवाबदेही तय करने की प्रणाली से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर क्षेत्र में सफाई कार्य समय पर और प्रभावी तरीके से हो। उन्होंने कहा कि आज वितरित की गई 31 स्कूटियां इस व्यवस्था को और अधिक गतिशील बनाएंगी और सफाई निरीक्षक अपने क्षेत्रों में तेजी से पहुंचकर निरीक्षण और समस्याओं के समाधान को और बेहतर बना सकेंगे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा कि फरीदाबाद में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं। सड़कों के किनारे पार्कों में और विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर हजारों की संख्या में पौधे लगाए गए हैं जो आने वाले समय में शहर को हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

श्री गोयल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि यह हम सभी का साझा दायित्व है। उन्होंने लोगों से कचरा इधर उधर न फेंकने निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी लापरवाही पूरे सिस्टम को प्रभावित कर सकती है जबकि एक छोटा सा सकारात्मक प्रयास पूरे शहर की तस्वीर बदल सकता है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद को केवल एक औद्योगिक शहर के रूप में नहीं बल्कि एक आदर्श स्वच्छ सुंदर और हरित शहर के रूप में विकसित करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। नई सड़कों का निर्माण सीवर और ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करना गलियों का विकास और सफाई व्यवस्था में आधुनिक तकनीकों का उपयोग जैसे अनेक कार्य इस दिशा में तेजी से किए जा रहे हैं।

स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने नगर निगम फरीदाबाद के सफाई कर्मचारियों निरीक्षकों और पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी के समर्पण और मेहनत के कारण ही यह संभव हो पाया है कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था लगातार बेहतर हो रही है। उन्होंने उन्हें स्वच्छता के सच्चे सैनिक बताते हुए उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे न गंदगी करेंगे न करने देंगे का संकल्प लें और जनभागीदारी के माध्यम से फरीदाबाद को देश के सबसे स्वच्छ सुंदर और हरित शहरों में शामिल करने के लिए मिलकर कार्य करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के सहयोग और प्रशासन की प्रतिबद्धता से यह लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा।

इस दौरान मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, नगर निगम फरीदाबाद आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा, संयुक्त आयुक्त राजेश प्रजापति, पूर्व पार्षद जितेंद्र भड़ाना,नीरा तोमर, पार्षद कुलदीप साहनी, पार्षद सचिन शर्मा, पार्षद जशवंत पवार, पार्षद रिंकू शिलानी, पार्षद अजीत नंबरदार, पार्षद नरेश नंबरदार, पार्षद प्रियंका बिष्ट बुधानी तथा पार्षद मुकेश अग्रवाल, प्रवेश मेहता सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति एवं नगर निगम फरीदाबाद से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित रहे।

धरनारत किसानों के मकानोंं को बचाने के लिए जनप्रतिनिधि जल्द निपटारा करें: विजय प्रताप

0

कांग्रेस राज में ऐसे मामलों में हजारों लोगों को उजडने से बचाया गया : विजय प्रताप

फरीदाबाद, रूपेश देव। पिछले करीब 4 माह से 450 मकानों को उजडऩे से बचाने के लिए शांतिपूर्वक धरनारत किसानों के बीच रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह पहुंचे । उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में तीन तीन मंत्री बैठे हैं और उन्होंने आश्वासन भी दिया है कि किसानों को उजडऩे नहीं दिया जाएगा। एक रणनीति के तहत जनप्रतिनिधियों से किसान आग्रह कर ले वरना कहा जाएगा कि विपक्ष राजनीति कर रहा है। एक माह में भी किसानों के मकानों को बचाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते तो अलग अलग कमेटियां बनाकर शांतिपूर्वक विशाल महापंचायत और आंदोलन चलाया जाएगा। जिसमें देश भर से कांग्रेस के आला नेता शामिल होंगे और किसानों को बचाने की आवाज को बुलंद किया जाएगा।

screenshot 20260329 1947346908954890469895808

इस अवसर पर धरनारत किसानों की अध्यक्ष वीरपाल गुर्जर कर रहे थे।
विजय प्रताप ने कहा कि धरनारत किसानों के बीच वह हर सफ्ता शिरकत करेंगे । क्योंकि गांव बड़ौली से उनकी खून की लाइन मिली हुई है। वह किसानों के साथ हैं और वह धरनारत किसानों के जज्बे को भी नमन करते हैं जोकि अपने आशियानो को बचाने के लिए पिछले चार महीने से मैदान में डटे हुए हैं और उन्होंने वह सब जरूरी कदम उठाए हैं जिससे उनके आशियाने बच सके , इसके लिए वह केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्यमंत्री राजेश नागर से मिले और उन्हें आश्वासन दिया गया कि उनको किसी हालत में उजडऩे नहीं दिया जाएगा। आश्वासन के बाद भी अचानक भारी फोर्स के साथ प्रशासन ने दो मकानों को तोड़ दिया, किसानों ने मंत्रियों से गुहार लगाई तो कार्रवाई बीच में रोक दी गई।

screenshot 20260329 1943496437488123851072612

उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में एसजीएम नगर सहित कई क्षेत्रों में एक्वायर की जमीन में बने निर्माणों को बचाया गया है जिसके पेपर वह किसानों को उपलब्ध करा देंगे , अगर किसान और जनप्रतिनिधि चाहेंगे तो वह किसानों को उजडऩे से बचाने के लिए किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठ कर इस विषय चर्चा कर सकते हैं। किसी तरह किसानों को बचाया जा सके।

pxl 20260329 0814095945640267884719053522