फरीदाबाद,26 फरवरी(रूपेश देव)। फरीदाबाद को नरक बनाने में फरीदाबाद नगर निगम का बहुत बड़ा योगदान है । इस विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार करने में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं और फरीदाबाद को पूरी तरह से नरक बनाते जा रहे हैं । यह विचार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना ने उत्तम नगर एनआईटी -86 फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पहुंचे क्षेत्र वासियों के साथ निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन करते वक्त व्यक्त किए।
फरीदाबाद नगर निगम ने उत्तम नगर को बना दिया नरक – धर्मवीर भड़ाना
बच्चों का शिक्षित और संस्कारवान होना आवश्यक – राजेश भाटिया
फरीदाबाद,24 फरवरी(रूपेश देव)। डाॅ0 अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सैकेेंडरी स्कूल, मार्केट नंबर 1, फरीदाबाद में फेयरवेल समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में स्कूल के प्रधान एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजेश भाटिया व पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए राजेश भाटिया ने कहा कि स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है, जहां बच्चे संस्कारवान होने के साथ-साथ शिक्षित बनते है और समाज व देश के प्रति अपने दायित्व को निभाते है।
तिगांव विधानसभा में करोड़ों के विकास कार्य जारी – राजेश नागर
फरीदाबाद,24 फरवरी(रूपेश देव)। तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज गांव ढहकौला से ताजूपुर और गांव भैंसरावली से महमूदपुर जाने वाले रास्तों को बनाने का काम शुरू करवाया। उन्होंने स्थानीय बुजुर्गों से नारियल फुड़वाकर निर्माण शुरू करवाया। इन सडक़ों के निर्माण पर करीब 42 लाख रुपये की लागत आएगी।
तिगांव को सबडिविजन बनाने पर विधायक राजेश नागर ने जताया सीएम का आभार
फरीदाबाद,23 फरवरी(रूपेश देव)। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने सीएम मनोहर लाल से मिलकर उनका आभार जताया। नागर ने कहा कि आपने एक मांग पर क्षेत्र की जनता की भावनाओं का सम्मान कर सभी का दिल जीत लिया है।
वोट लुटेरे, मेयर लुटेरे भाजपाइयों को सुप्रीम कोर्ट ने किया बेनकाब – धर्मवीर भड़ाना
फरीदाबाद,20 फरवरी(रूपेश देव)। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी जहां पूरे देश में जश्न मना रही है वहीं पार्टी के तमाम नेता भाजपा पर आक्रामक हो गए हैं । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि नकाब पहनकर लोकतंत्र की हत्या करने वाले भाजपा के नेताओं को सुप्रीम कोर्ट ने बेनकाब कर दिया है । सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप कुमार को आम आदमी पार्टी का मेयर घोषित कर जहां चंडीगढ़ की जनता के के फैसले पर मोहर लगाई है वही बीजेपी के तमाम नेताओं को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा है।
चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का मेयर बनना लोकतंत्र की जीत – हरेंद्र भाटी
फरीदाबाद,20 फरवरी(रूपेश देव)। चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीमकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई करते हुए आम आदमी पार्टी-कांग्रेस के उम्मीदवार को मेयर घोषित करने पर आम आदमी पार्टी फरीदाबाद के अध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने खुशी जताते हुए इसे लोकंतत्र की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने भाजपा उम्मीदवार की जीत रद्द करके भाजपा को सच्चाई का आइना दिखाया है और इससे यह साबित हो गया है कि भाजपा सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज करने को लेकर फरीदाबाद में प्रदर्शन
फरीदाबाद,19 फरवरी(रूपेश देव)। इलेक्ट्रोल बॉन्ड को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस पार्टी के खाते को सीज किए जाने के विरोध में सोमवार को पूरे देशभर में कांग्रेसियों ने आयकर भवन के समक्ष प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया। फरीदाबाद में एन.एच.4 स्थित आयकर विभाग के दफ्तर के सामने कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और केन्द्र की भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला।
हरियाणा की दंगल गर्ल सुहानी भटनागर का 19 वर्ष की आयु में निधन
फरीदाबाद,17 फरवरी(रूपेश देव)। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म दंगल में चाइल्ड एक्टर के रूप में काम कर चुकी अभिनेत्री सुहानी भटनागर का निधन हो गया। वह महज 19 साल की थीं और लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थीं।
सुहानी फरीदाबाद के सेक्टर 17 में रहती थीं। सुहानी का एक्सीडेंट में फ्रैक्चर हुआ था। तब से वह दिल्ली के एम्स में भर्ती थीं। ईलाज के दौरान दी गई दवाइयों का सुहानी के शरीर में रिएक्शन हो गया और शरीर में पानी भरने लगा। शुक्रवार शाम को दिल्ली एम्स में ईलाज के दौरान सुहानी की मौत हो गई। आज सुहानी का फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित अजरौंदा श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया गया।
आमिर खान के साथ काम कर पाई प्रसिद्धी
सुहानी साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म दंगल में चाइल्ड एक्टर के रूप में नजर आईं। उन्होंने फिल्म में आमिर खान के किरदार महावीर फोगाट की छोटी बेटी बबीता फोगाट का किरदार निभाया था। इसके बाद से ही वह दंगल गर्ल के नाम से मशहूर हो गई।
पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्मों में लौटने का था प्लान
फिल्म दंगल के बाद कई इंटरव्यूज में सुहानी ने बताया था कि वह फिलहाल फिल्मों में लगातार काम नहीं करेंगी। उनका प्लान था कि वह वापस जाकर पहले अपनी पढ़ाई पूरी करेगी, उसके बाद फिल्मों में वापसी करेगी।
आमिर खान ने पहचाना था टेलेंट
सुहानी ने फिल्म दंगल में कास्ट किए जाने पर कहा था कि उन्हें किसी ने दिल्ली में फिल्म का ऑडिशन देने को कहा था। फिर उन्हें मुंबई से कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बुलाया। जिसके बाद उसने मुंबई जाकर आमिर खान के साथ कुछ सीन में एक्टिंग की। आमिर खान को उनकी एक्टिंग पसंद आई और सुहानी को फिल्म में कास्ट कर लिया गया।
आमिर खान की टीम ने दुख जताया, लिखा….आपके बिना दंगल अधूरी रहती
आमिर खान की टीम ने सुहानी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, सुहानी बेहद टैलेंटेड लडक़ी थीं, हमेशा टीम प्लेयर बनकर काम करती थीं। उनके बिना दंगल अधूरी रहती। सुहानी आप हमारे दिलों में हमेशा स्टार रहेंगीं।
बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फिल्म है दंगल
दंगल बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फिल्म है। इसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 2023 करोड़ रुपए का लाइफटाइम कलेक्शन किया है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस स्पोट्र्स ड्रामा फिल्म में आमिर खान के साथ साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और जायरा वसीम मुख्य भूमिकाओं में नजर आई।
शास्त्रों में दान की विशेष महिमा, रक्तदान को बताया महादान – दीपक यादव
फरीदाबाद,17 फरवरी(रूपेश देव)। सेक्टर-2 में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टॉउन के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में न केवल आसपास के लोगों ने ब्लकि अभिभावकों ने भी बढ़-चढक़र हिस्साा लिया। इस शिविर में लगभग 122 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस अवसर पर इंटनेशनल स्कूल की तरफ से रक्तदान शिविर में पहुंचने वाले अतिथियों,अभिभावकों और रक्त्दाताओं का स्वागत किया गया।
कांग्रेस ने मास्टर ऋषिपाल को बनाया चुनाव घोषणा पत्र समिति का सदस्य
फरीदाबाद,12 फरवरी(रूपेश देव)। कांग्रेस किसान सेल जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ.ऋषिपाल मास्टर को चुनावी दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण समिति चुनाव घोषणा पत्र समिति का सदस्य बनाये जाने पर उनके पृथला विधानसभा क्षेत्र में जनता में भारी हर्ष की लहर है। उनके गांव चंदावली में 36 बिरादरी के लोगों ने जबरदस्त स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र की अनिवार्यता खत्म करवाने और जिन बुजुर्गों की पेंशन कटी है उनकी पेंशन दिलवाने के लिए भी पूरी ताकत से पार्टी हाईकमान के सामने अपनी बात रखेंगे।
उन्होंने कहा कि पृथला हल्के के लिए वो छांयसा मेडिकल कॉलेज में हर सुविधा प्रदान करने के लिए अपनी बात रखेंगे ताकि लोग प्राइवेट अस्पतालों में लुटने से बच सकें तथा साथ ही पृथला हल्के में एक बड़ी यूनिवर्सिटी बनवाने के लिए भी अपनी बात रखेंगे ताकि सभी विद्यार्थियों को सस्ते दामों पर शिक्षा उपलब्ध हो सके।
उन्होंने सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े, राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, चौधरी रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, राष्ट्रीय सचिव डॉ विनीत पुनिया का हार्दिक आभार व्यक्त किया कि उन्होंने मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी।
इस मौके पर चौधरी जीतराम चहल, पं महेश कौशिक, चौधरी राजपाल, पूर्व जिला पार्षद मोहन डागर, राजवीर लांबा, पूर्व थानेदार बहल सिंह, मूलचंद यादव, मूलचंद थानेदार, ईश्वर लांबा, शेरसिंह पवार, हरीसिंह चहल, किशन चहल, संजू चहल, विक्रम तंवर, पूर्व थानेदार चंद्रसेन यादव, मुकेश सैन, रॉयल सैनी आदि सैकड़ों मौजिज ग्रामीण उपस्थित रहे।















