back to top
Wednesday, March 18, 2026
Home Blog Page 103

भाजपा राज में हरियाणा में निरंतर खराब हो रहे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के हालात – हरेंद्र भाटी

0
आप जिलाध्यक्ष ने बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर खट्टर सरकार को घेरा 

फरीदाबाद,14 जनवरी(रूपेश देव)। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने हरियाणा में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर खट्टर सरकार को घेरा। श्री भाटी ने खट्टर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण हरियाणा के हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। हरियाणा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर खट्टर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। हरियाणा में भाजपा सरकार पूरे तरह से विफल हो चुकी है। उन्होंने खट्टर सरकार से डॉक्टर्स के खाली पड़े  50 प्रतिशत से ज्यादा पदों को भरने, अस्पतालों में मशीनों के प्रबंध और अस्पतालों के जर्जर हो चुके भवनों को ठीक करवाने की मांग की। 

Screenshot 2024 01 14 17 25 09 40 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
श्री भाटी आज सेक्टर-11 स्थित जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना, लोकसभा अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष ग्रामीण दिनेश मलिक, प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सरोहा, ब्लॉक प्रधान रवि डागर और चौधरी चन्द्र पाल मौजूद रहे। 
आप जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने कहा कि हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहतर सुविधाएं नहीं है। हरियाणा के छह मेडिकल कॉलेजों में से केवल रोहतक में न्यूरोसर्जरी और सुपर स्पेशलिटी केयर उपलब्ध है। लेकिन वहां पर भी मरीजों को रेफर किया जाता है, इलाज उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जैसे शहर में 12 साल से कम आयु वाले बच्चों के लिए बाल चिकित्सा और आईसीयू नहीं है। यदि गुरुग्राम जैसे शहर में ये हालात हैं तो बाक़ी हरियाणा में क्या हालत होंगे।  
उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सही व्यवस्थाएं न होने के कारण नर्सें भी हड़ताल पर रही और डॉक्टर भी सडक़ों पर उतर चुके हैं। इसके अलावा ज्यादातर समय स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी हड़ताल पर ही रहते हैं। स्वास्थ्य मंत्री मुख्यमंत्री से खुश नहीं है और डॉक्टर सरकार से खुश नहीं हैं। बड़े बड़े अस्पतालों में भी मशीनें नहीं हैं। सरकारी अस्पतालों की हालत इतनी बुरी है कि एक बेड पर तीन-तीन मरीजों का इलाज हो रहा है। इसके अलावा अस्पतालों में न बिजली, न डॉक्टर और न दवाइयां हैं। उन्होंने कहा कि इस चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पतालों के बदहाल हालात की वजह से लोगों को मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए जाना पड़ता है, जहां इलाज बहुत महंगा है। 
उन्होंने कहा कि बड़े प्राइवेट अस्पताल सीजीएचएस पैनल में इलाज करने से बचते हैं। अपॉइंटमेंट के लिए लटका देते हैं, क्योंकि सरकार से कम पैसे मिलते हैं और लंबे समय के बाद मिलते हैं। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड पर इलाज के रेट सीजीएचएस से भी 20त्न कम है और सरकार अस्पतालों को पैसा देती नहीं, इसलिए प्राइवेट अस्पताल सीजीएचएस और आयुष्मान कार्ड पर इलाज करने से बचते हैं। 
उन्होंने कहा कि जहां हरियाणा में सरकारी अस्पताल सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ पंजाब सरकार ने अपना हेल्थ का बजट 400त्न बढ़ा दिया। पंजाब के गांव-गांव में विश्व स्तरीय मोहल्ला क्लीनिक खुल रहे हैं जहां हर तरह की बीमारी का इलाज मुफ्त हो रहा है। दिल्ली और पंजाब में हुई स्वास्थ्य क्रांति से हरियाणा की जनता बहुत प्रभावित है। अब जनता हरियाणा में भी अरविंद केजरीवाल का हेल्थ मॉडल लाना चाहती है। 2024 में हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाना चाहती है।


4 फरवरी को रोहतक आक्रोश रैली में फरीदाबाद से लेंगे हजारों कर्मचारी भाग – नरेश शास्त्री

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,08 जनवरी(रूपेश देव)। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला प्रधान करतार सिंह जागलान की अध्यक्षता में आयोजित की गई  जिसका संचालन जिला सचिव युद्धवीर सिंह खत्री ने किया। बैठक मे संघ से सम्बन्धित विभागीय यूनियन एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Screenshot 2024 01 08 18 34 34 67 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
बैठक को राज्य वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने सम्बोधित करते हुए  कहा कि 4 फरवरी को रोहतक में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की प्रस्तावित एतिहासिक रैली में फरीदाबाद जिला से 5000 कर्मचारी भाग लेगे जिसकी रूपरेखा  जिला कार्यकारिणी की मीटिंग में  बनाई गई। इसके लिए गावों  की पंचायतों से संपर्क किया जाएगा।इसकी तैयारियों के कल 9 जनवरी से सभी विभागों में टीमें संपर्क अभियान चलाएगी इसके बाद 15 जनवरी से स्कूलों में संपर्क चलाया जाएगा साथ ही स्टेट व ज़िले के जत्थे चलाए जाएगे।
उन्होने बताया की पिछले लगभग 10 वर्षों से सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की कोई पालिसी नहीं बनाई हैं,उनका लगातार शोषण हो रहा हैं। प्रदेश में लाखों पद खाली पड़े हैं जबकि बेरोजगार धक्के खाने को मजबूर हैं। पुरानी पेंशन लागु करने से सरकार बहाने बना रही हैं।क्लर्को ,पटवारियों सहित सभी विभागों में वेतन विसंगतियों को हल नहीं किया जा रहा हैं।कौशल रोजगार निगम के नाम पर सरकार युवाओं के शोषण करने पर तुली हुई  हैं।इन सभी मुद्दों को लेकर आक्रोश रैली रोहतक में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा उठाएगा।

आज की मीटिंग में रिटायर्ड कर्मचारी संघ के लज्जाराम, टूरिज्म के महासचिव सुभाष देशवाल,संघ के जिला वरिष्ठ उपप्रधान बलबीर बालगुहेर, मुकेश बेनीवाल,,प्रैस सचिव राजबेल देशवाल, नगर-निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान गुरचणसिंह खाण्डिया,वन कर्मचारी संघ के जिला प्रधान देवेंद्र फागना, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान भीम सिंह, पीडब्लयू डी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के जिला प्रधान जगदीश चन्द, बिजली के धर्मेंद्र तेवतिया,संघ  ब्लॉक बड़खल प्रधान अनूप सिंह बाल्मिक, गिरीश राजपूत सचिव, फरीदाबाद देवेंद्र त्यागी,बल्लभगढ ब्लॉक के रामकेश सहारण, अध्यापक रेखा,उपकार फोगाट, प्रेमपाल, कल्लूराम,अजीत सिंह, सोनू,रविन्द्र, डालचन्द, महेन्दर सिंह कुडिया आदि ने भी सम्बोधित किया।

धार्मिकता से व्यक्ति मानवीय गुणों को धारण करता है – राजेश नागर

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,07 जनवरी(रूपेश देव)। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा कि धार्मिकता ही एक व्यक्ति को मानवीय गुणों से पूर्ण कर मानव बनाती है। बिना धार्मिकता के मनुष्य अधूरा रहता है। वह बल्लभगढ़ के सेक्टर दो में भाजपा नेता संदीप चाहर द्वारा आयोजित सत्यनारायण कथा को संबोधित कर रहे थे। 

Screenshot 2024 01 07 18 29 15 28 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

विधायक राजेश नागर ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या धाम में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयास से करोड़ों भारतीयों के मन की इच्छा पूर्ण होने जा रही है। इस दिन हम सभी अपने घरों पर लडिय़ां लगाएं, दीये जलाएं और देश की समृद्धि के लिए कामना करें। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम हम सभी भारतीयों के आराध्य हैं। वह किसी जाति धर्म के बंधन से परे हैं, तभी तो पह राजाराम हैं। वह प्रजापालक श्रीराम हैं जिन्होंने प्रजा की भलाई के लिए अपना हित नहीं देखा। वह त्याग की मूर्ति तो हैं ही साथ में मर्यादा की प्रतिमूर्ति भी हैं। ऐसे श्रीराम के भव्य मंदिर की मैं आप सभी को हार्दिक बधाई देता हूं। 
Screenshot 2024 01 07 18 29 35 44 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
विधायक नागर ने कहा कि भगवान के नाम का जहां भी गुणानुवाद होता है, चर्चा होती है, वहां भगवान अवश्य ही कृपा करते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन करना बड़े ही पुण्य का काम है। ऐसे आयोजनों में आने वाले, लाने वाले और आयोजक सभी पुण्य कमाते हैं। 
नागर ने कहा कि संदीप चाहर और उनके परिवार ने सत्यनारायण कथा का आयोजन कर बहुत पुण्य का काम किया है। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। हम उनके सुखद जीवन के लिए कामना करते हैं। इस आयोजन में हजारों की संख्या में लोग जुटे और उन्होंने भगवान की कथा में भागीदारी की। 
इस अवसर पर सरपंच मिर्जापुर महीपाल आर्य, पूर्व पार्षद दीपक चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। यहां सभी के लिए भोजन प्रसाद भी व्यवस्था की गई थी। 

मनुष्य को शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर कर देता है थैलेसीमिया – राजेश भाटिया

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,06 जनवरी(रूपेश देव)। थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के स्वस्थ्य जीवन एवं दीर्घायु की कामना के उद्देश्य से सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर एक नंबर में भजन व हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया। इस धार्मिक आयोजन में लोगों ने बढ़चढक़र हिस्सा लिया और परमपिता परमात्मा का गुणगान किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल के भजनों को दिव्य चैनल के सुप्रसिद्ध गायक सुनील ध्यानी व मंजीत ध्यानी ने गा कर समां बांधा और उपस्थितजनों को मंत्र मुगध कर दिया व हनुमान चालीसा पाठ एवं हनुमान भजनो द्वारा कार्यक्रम की शोभा को चार चांद लगा दिए। 

Screenshot 2024 01 06 21 21 06 44 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
इससे पूर्व मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथिगणों का फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। श्री भाटिया ने कहा कि संसार में सुख-दुख एक सिक्के के दो पहलू है, सुख के बाद दुख आता है और दुख के बाद सुख आता है, लेकिन थैलेसीमिया एक ऐसी बीमारी है, जो मनुष्य को न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी कमजोर कर देती है, छोटे-छोटे बच्चे इस बीमारी से जूझ रहे है, ऐसे बच्चों का उत्साहवर्धन करने और उनके स्वस्थ्य जीवन की कामना करने के उद्देश्य से यह भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किया है। 
अंत में मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया ने कहा कि, सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर ऐसे बच्चों के साथ है और उनकी दीर्घायु की कामना करता है। भाटिया ने कार्यक्रम में आए हुए सभी गणमान्य लोगों से थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों की मदद के लिए आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे बच्चों की मदद करके हम पुण्य कमा सकते है इसलिए सभी को इनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। 
इस अवसर पर रविंद्र दुडेजा, जे के भाटिया, संजीव ग्रोवर, लोचन भाटिया, राकेश भाटिया, बी दास बत्तरा, अमित नरूला, गगन अरोड़ा, आशु अरोड़ा, गौरव गुलाटी, भरत कपूर, विपिन भाटिया, संदीप भाटिया, अनुज नागपाल, प्रेम बब्बर, पंकज अरोड़ा (पन्की) अजय शर्मा, रविंद्र गुलाटी, सचिन भाटिया, सतीश बांगा शामिल रहे।


समाज का अभिन्न अंग होते है सीनियर सिटीजन – बलजीत कौशिक

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,06 जनवरी(रूपेश देव) सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी सेक्टर-8 फरीदाबाद में सीनियर सिटीजन गुलशन भाटिया का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने शिरकत करके गुलशन भाटिया को फूलों का गुलदस्ता भेंट करके तथा शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। 

Screenshot 2024 01 06 21 14 25 77 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
इस मौके पर बलजीत कौशिक ने उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी और उनसे आर्शीवाद लेते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। वहीं सभी वरिष्ठ नागरिकों ने बलजीत कौशिक को आर्शीवाद देते हुए कहा कि वह एक अच्छे राजनीतिज्ञ है, जो लोगों के सुख-दुख में अपनी भागेदारी तो निभाते ही है, साथ ही साथ क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भी प्रशासन व सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाते है इसलिए क्षेत्र की जनता इस बार उन्हें भारी बहुमत से जिताकर हरियाण विधानसभा में भेजेगी। इस अवसर पर बलजीत कौशिक ने कहा कि बुजुर्ग समाज का अभिन्न अंग होते है, जिस प्रकार से पेड़ को उसकी जड़ें मजबूत करती है, उसी तरह बुजुर्ग ही समाज को नई दिशा व दशा प्रदान करते है इसलिए हमें बुजुर्गाे को हमेशा सम्मान देना चाहिए। 
बलजीत कौशिक ने कहा कि संसार में भगवान के बाद दूसरा स्थान माता-पिता का होता है, जो औलाद अपने माता पिता का सम्मान करती है वह जीवन में आगे बढ़ती है और जो उनका तिरस्कार करती है, वह जीवन में कभी खुश नहीं रहती इसलिए हमें अपने बड़े-बुजुर्गाे को हमेशा मान सम्मान देना चाहिए और उनका आर्शीवाद लेते रहना चाहिए। श्री कौशिक ने सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सोसायटी बुजुर्गाे के हितों के लिए अच्छे कार्य कर रही है, समाज की अन्य संस्थाओं को भी बुुजुर्गाे के हितों के लिए काम करने चाहिए।  
इस अवसर पर सुखपाल अम्बावता, कृपाराम शर्मा, पवन गुप्ता, विनोद कौशिक, चेयरमैन हरियाणा कांग्रेस विचार विभाग, भगवान सहाय शर्मा, प्रभु दयाल शर्मा, पीडी शर्मा, हरीश मोहन मेहता, सीपी सिंह, सुनंदन नंदा, वीके शर्मा, डा. राकेश लूथरा, डा. प्रदीप शर्मा, जेपी गौतम, ओपी परमार, जवाहर ठाकुर सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।


बल्लभगढ़ में आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारियों की हुई मीटिंग

0

फरीदाबाद,05 जनवरी(रूपेश देव)। आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारियों की मीटिंग बल्लभगढ़ के महाराणा प्रताप भवन में आयोजित हुई। इस मीटिंग को हरियाणा परिवर्तन चाहता है, खट्टर सरकार के भ्रष्ट शासन से, नाम दिया गया।

Screenshot 2024 01 05 17 40 22 99 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
इस मीटिंग में मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद डॉ. संदीप पाठक ने भाग लिया। 
आज बल्लबगढ़ विधानसभा में महाराणा प्रताप भवन में आम आदमी पार्टी के ज़िले ओर लोकसभा के सभी साथी और पदाधिकारियों की मीटिंग हुई। हरियाणा परिवर्तन चाहता है, खट्टर सरकार के इस भ्रष्ट शासन से। 
Screenshot 2024 01 05 17 41 10 33 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पार्टी के जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी व लोकसभा क्षेत्र प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि डॉ संदीप पाठक के मार्गदर्शन में पूरे हरियाणा में बदलाव जनसभा की जाएंगी। बदलाव यात्रा के बाद से ही यह साफ हो गया था की हर हरियाणवी घिसी -पिटी राजनीति से थक चुका है। प्रदेश का हर वर्ग आम आदमी पार्टी को बेहतर विकल्प के तौर पर देख रहा है। “बदलाव जनसभा” इस परिवर्तन की मुहिम को आगे बढ़ाने काम करेगी। 
इस बैठक में  हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवम राज्यसभा सांसद  डॉक्टर सुशील गुप्ता , प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और लोकसभा और ज़िले के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बने सांसद दीपेंद्र हुड्डा – लखन सिंगला

0
राज्यसभा सांसद के जन्मदिवस पर कांग्रेसी नेता ने कौड़ी कालोनी में बांटे कंबल

फरीदाबाद,04 जनवरी(रूपेश देव)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सुपुत्र एवं राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के जन्मदिवस पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने एन.एच.-5 स्थित कौड़ी कालोनी में गरीबों व जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए। इस दौरान लखन सिंगला ने कहा कि राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा न केवल हरियाणा बल्कि देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनकर उभर रहे है, उनकी सकारात्मक सोच के चलते आज हर युवा उनके साथ जुडऩे के लिए लालियत है। 


002


श्री सिंगला ने कहा कि जिस प्रकार से पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा की जनता के हकों की आवाज को बुलंद कर रहे है वहीं राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी उनके पदचिन्हों पर चलते हुए छत्तीस बिरादरी के हक-हकूक की आवाज को सडक़ से लेकर संसद तक उठाने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जिस प्रकार से कांग्रेस की नीतियों के प्रति लोगों का रूझान जिस तरह से बढ़ता जा रहा है, उससे स्पष्ट है कि आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा और फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। 

003


श्री सिंगला ने कहा कि आज राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के जन्मदिवस पर सभी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन के समक्ष उजागर करने तथा कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें। 

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन डालचंद डागर, खुशबू खान, कर्मबीर खटाना, विजय कुमार, सुरेंद्र यादव, सुरेंंद्र अग्रवाल, हरबिंद गोयल अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। 


सभी वर्गों के हक की आवाज उठाते हैं दीपेंद्र हुड्डा – गिरीश भारद्वाज

0
बल्लभगढ़ में कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया दीपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन

फरीदाबाद,04 जनवरी(रूपेश देव) बल्लभगढ़ स्थित ब्राह्मण धर्मशाला पर टीम दीपेंद्र हुड्डा के सदस्यों द्वारा राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विशाल भण्डारा एवं जरूरतमंदों में कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

IMG 20240104 WA0126

इस मौके पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए कांग्रेस नेता जगन डागर एवं  गिरीश भारद्वाज ने सँयुक्त रूप से कहा कि आज हम अपने जनप्रिय नेता राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा जी का जन्मदिन जनता के बीच उनकी सेवा कर के बना रहे है क्योंकि जनसेवा का लक्ष्य और उद्देश्य हमेशा हमारे नेता दीपेंद्र जी का तथा कांग्रेस पार्टी का रहा है जब हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस सरकार थी तब हमने जनसेवा की अपनी बात को सिद्ध किया है वर्तमान में भी चाहे किसान की बात हो, जवान की बात हो मजदूर कमेरे वर्ग के हक की बात हो सबको हमारे नेता दीपेंद्र जी सड़क से लेकर संसद तक उठाते आए है और आगे भी मजबूती से उठाते रहेगें। हरियाणा की जनता को उनसे उम्मीद ही नही बल्कि पूर्ण विश्वास है कि वो सदैव देश की सबसे बड़ी पंचायत में हरियाणा के हितों का मजबूती से पक्ष रखते रहेगें! 
वर्तमान बीजेपी-जेजेपी सरकार से आज हरियाणा का आम जनमानस त्रस्त है जिसका जवाब जनता 2024 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में इस तानाशाह सरकार को सत्ता से बेदख़ल कर के देगी।
IMG 20240104 WA0129
इस मौके पर कांग्रेस नेता डॉ० रामनारायण भारद्वाज, जगन डागर, राजाराम ठाकुर, विजय के वेदपाल दायमा, गिरीश भारद्वाज, कांग्रेस के पंजाबी नेता राजेश आर्य, विजय कृष्ण, ठाकुर धर्म सिंह भाटी, रेणु चौहान, पूर्व पार्षद वीरपाल गुर्जर, अनिल शर्मा, रोहित सिंघला, बिजेंद्र मावी, राजू धारीवाल, गंजना लाम्बा, संयोजक बल्लभगढ़ कांग्रेस (सोशल मीडिया) मनीष अरोड़ा, संचित कोहली, भूपेश गोयल, विपिन गोयल , यादराम शर्मा, सुनील भारद्वाज, अर्जुन सैनी, हबीब प्रधान देवदत्त भारद्वाज, दीपक चौहान,वी०पी सिंह, लोकचंद चौधरी, अलकेश यादव, विजय डागर,मंजीत, सिंह नागपाल, अभिषेक गर्गस्य आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे!

मानव सेवा समिति ने सिलाई सेंटर की महिलाओं को प्रदान किए प्रमाणपत्र व कंबल

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,31 दिसंबर(रूपेश देव)।    मानव सेवा समिति महिला सेल ने रविवार को मानव भवन सेक्टर 10 में एक सादे समारोह में डबुआ व बल्लमगढ़ में संचालित सिलाई कढ़ाई केंद्र की सभी महिलाओं को प्रमाण पत्र व एक-एक कंबल प्रदान किया। दोनों सेंटर की प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला रीता,नैंसी,कुसुम व सीमा,पूनम, लता को नई सिलाई मशीन व नगद राशि प्रदान की गई। 

Screenshot 2023 12 31 19 38 04 32 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

इस अवसर पर सेंटर की पांच लड़कियों ने बहुत सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।  
Screenshot 2023 12 31 19 38 14 87 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
चेयरमैन महिला मंडल ऊषा किरण शर्मा व वाइस चेयरमैन राज राठी के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में प्रबंधक कुसुम बंसल व सविता सिंघल, समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, महासचिव सुरेंद्र जग्गा, कमला वर्मा, संजीव शर्मा,रेनू चतरथ,नीतू मंगल, कुसुम वशिष्ठ,सीमा मंगला,रमा सरना,सरिता गुप्ता,सुष्मिता भौमिक,सरोज,सावित्री,शीतल लूथरा,समाजसेवी हरीश गोरा गोविंद वर्मा आदि ने भाग लेकर सहयोग किया।


मोदी सरकार विकास और विरासत को साथ लेकर चलती है – विपुल गोयल

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,31 दिसंबर(रूपेश देव)। आज बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में नाहर सिंह स्मारक समिति द्वारा बल्लभगढ़ रियासत के वीर योद्धा राजा नाहर सिंह की अष्ठधातु प्रतिमा का अनावरण किया गया जिसमें अनेक राजनैतिक हस्तीयों ने शिरकत की। इससे पहले इसी माह में भारतीय जाट समाज द्वारा बल्लभगढ़ के ही राजा नाहर सिंह महल में भी एक प्रतिमा का अनावरण किया गया।

IMG 20231231 WA0227
इस मौके पर पहुँचे पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने मंच पर पहुंचकर सबसे पहले राजा नाहर सिंह की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वललन किया और सभी जाट समाज खाप का धन्यवाद करते हुए समिति कों सफल कार्यक्रम के आयोजन की बधाई दी। पूर्व मंत्री ने इस अवसर पर कहा की महापुरुषों की विरासत को संभालना बहुत ही जरूरी है ताकि आने वाली पीढ़ियों कों उनके त्याग और समर्पण की याद दिलाई जा सके।
IMG 20231231 WA0225
इस मौके पर पहुँचे पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने राजा नाहर सिंह की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का स्वागत भी किया और इससे पहले पूर्व मंत्री विपुल गोयल का समिति के पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर और पगड़ी बाँधकर स्वागत किया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा की मोदी सरकार विकास और विरासत को साथ लेकर चलती है फिर वो बेशक़ हमारी हिन्दू संस्कृति की धरोहर हों या हमारे आस्था के केंद्र हों इन सभी कों मोदी सरकार ने जीर्णोद्धार करने का काम किया है। पूर्व मंत्री ने इस अवसर पर मूर्ति स्थापना में जिन्होंने भी सहयोग किया उन सभी का धन्यवाद भी किया।
पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने मंच से कहा कि 1857 की क्रांति में जिस तरह राजा नाहर सिंह ने अंग्रेजों को दिल्ली में घुसने तक नहीं दिया था। ठीक उसी प्रकार आज भी जाट रेजिमेंट ज़ब 23 बटालियनों के साथ निकलती हैं तब दुश्मन भी थर थर काम्पते हैं और आज दुश्मन माँ भारती की तरफ आँख उठाकर भी नहीं देख सकता।
इस मौके पर विपुल गोयल ने सभी से आह्वान भी किया की राजा नाहर सिंह महल तो शहीदों की वीर गाथा स्वयं कहता ही हैं और आज दशहरा मैदान में लग रही विशालकाय प्रतिमा भी पूरे एनसीआर को उनकी शहादत की याद दिलाएगी। विपुल गोयल ने कहा की हम सब अगर एक छोटी बुकलेट शहीदों की शहादत पर छपवाए और उनके आज़ादी में दिए योगदान को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाए तो वीरो कों एक सच्ची श्रद्धांजलि होंगी।
इस मौके पर सांसद हेमा मालिनी, केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, विधायक राजेश नागर, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, टिपर चंद शर्मा, शारदा राठौर सहित कई विधायक और पूर्व विधायक सहित इलाके के पंच भी मौजूद रहे।