back to top
Wednesday, February 25, 2026
Home Blog Page 104

नगर निगम में शामिल गांवोंं में तेजी से हों विकास कार्य – राजेश नागर

0
विधायक राजेश नागर ने चंडीगढ़ सदन में रखीं तिगांव विधानसभा क्षेत्र की मांगें 

फरीदाबाद,20 दिसंबर(रूपेश देव)। तिगांव से विधायक राजेश नागर ने विधानसभा सत्र के दौरान अपनी तिगांव विधानसभा क्षेत्र की मांगों को सदन के पटल पर रखा। उन्होंने ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र के लिए अलग एसडीएम और नगर निगम जाइंट कमिश्नर की मांग रखी। 

IMG 20231220 WA0169

उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा को फरीदाबाद से जोडऩे के लिए यमुना बन रहे मंझावली पुल के बाद सडक़ों पर दबाव घटाने के लिए सेक्टर आठ से तिगांव घरौड़ा तक एक बाईपास बनाया जाए। इसका 53 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया जा चुका है। जिसे जल्द मंजूरी दी जाए। इसके साथ ही खेड़ी गांव की सीएचसी को 200 बैड का अस्पताल बनाया जाए। जिससे स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने ग्रेटर फरीदाबाद में जिमखाना क्लब की फाइल को मंजूरी की बात भी रखी। 
IMG 20231220 WA0171
विधायक राजेश नागर ने हाल ही में नगर निगम में शामिल हुए गांवों में सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताया। उन्होंने इन गांवों में सफाई, सीवर, पानी आदि के कामों को सुचारू गति दिए जाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि इन गांवों ने नगर निगम को 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी है। नागर ने ग्रेटर फरीदाबाद में एक इंटरनेशनल स्टेडियम बनाए जाने की मांग को भी दोहराया। 
विधायक नागर ने कहा कि उनकी तिगांव विधानसभा क्षेत्र में आने वाले गांव अमीपुर, अरुआ, शाहजहांपुर और इमामुद्दीनपुर 1927 में यमुना नदी में बह गए थे। तत्कालीन कमिश्नर एसएस बे्रन ने उनको देह शामलात में बसा दिया था, तभी से वह वहां रह रहे हैं लेकिन उनको कभी भी नोटिस आ जाते हैं, उन्हें कोई पॉलिसी बनाकर राहत दी जाए। 
नागर ने कहा कि उनके क्षेत्र की पल्ला सेहतपुर आदि क्षेत्रों में अमृत योजना के तहत पानी की लाइन डाली जा रही हैं। यहां की सडक़ों, गलियों, नालियों का काम भी जल्द करवाया जाए। इसके साथ ही बसंतपुर, इस्माइलपुर, अगवानपुर में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ा टाउन पार्क बनाया जाए। उन्होंने अशोका एंकलेव में नई सीवर लाइन डाले जाने की मांग भी सदन में रखी। 
उन्होंने अपनी तिगांव विधानसभा में अनेक विकास कार्य होने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार भी जताया। नागर ने कहा कि उनके क्षेत्र मोठूका में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज, तिगांव में डिजिटल आइटीआई, नचौली में महिला कॉलेज, तिगांव में मॉडल संस्कृति स्कूल, उसके लिए नई इमारत और लड़कियों के लिए नई इमारत, फरीदपुर में स्कूल की नई बिल्डिंग दी गई हैं। जिसके लिए वह सीएम मनोहर लाल का आभार जताते हैं। उन्होंने बताया कि बडौली स्कूल को अपग्रेड करने के लिए उसकी नई बिल्डिंग का काम चल रहा है वहीं घरौडा, चांदपुर, महावतपुर के सरकारी स्कूलों को भी अपग्रेड किया गया है। 
राजेश नागर ने बताया कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये लागत की सडक़ों काम काम हो चुका है और कई करोड़ रुपये लागत की सडक़ों पर काम चल रहा है। इनमें खेड़ी गांव से मंझावली गांव तक 108 करोड़ रुपये की लागत से सडक़ बन रही है। वहीं बुढैना गांव से तिगांव तक फोर लेन सडक़, तिगांव से भुआपुर से जसाना, बल्लभगढ़ से तिगांव मंझावली रोड, खेड़ी पुल से ददसिया सडक़ पर काम चल रहा है। 
उन्होंने बताया कि उनकी विधानसभा में 25 करोड़ रुपये की लागत की सडक़ें बनाई जा चुकी हैं वहीं 25 करोड़ रुपये की लागत से सडक़ बनाने का काम जारी है। इसके अलावा सेक्टर 31 में इंडोर स्टेडियम, तिगांव से बुखारपुर सडक़ और तिगांव से जुन्हैडा सडक़ बनकर तैयार हो गई हैं। इसके लिए क्षेत्र की जनता की ओर से सीएम मनोहर लाल का धन्यवाद करते है।

बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीह – पवन शर्मा

0
एआईसीसी पर्यवेक्षक ने बल्लभगढ़ में ली कार्यकर्ताओं की बैठक

फरीदाबाद,17 दिसंबर(रूपेश देव)। हरियाणा कांग्रेस के आगामी संगठन विस्तार को लेकर रविवार को चावला कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस नेता एकत्रित हुए और संगठन विस्तार को लेकर बनाए गए एआईसीसी आब्जर्वर पवन शर्मा से मुलाकात कर अपनी-अपनी बात रखी। उन्होंने एक-एक करके सभी कांग्रेसी नेताओं से विचार-विमर्श कर उनकी राय जानी और उनके साथ साक्षात्कार किया। 


photo 2%20(3)


पवन शर्मा ने कहा कि सभी से राय मशविरा करने के बाद लिस्ट तैयार कर प्रदेश प्रभारी को भेज दी जाएगी, जिस पर अंतिम निर्णय कांग्रेस आलाकमान का होगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि कांग्रेस संगठन का गठन पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। जो सक्षम होगा, जिसने ईमानदारी से पार्टी हित कार्य किया होगा उसे ही पार्टी संगठन में लेकर आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों को देखते हुए पूरे प्रदेश में संगठन खड़ा करने की प्रक्रिया की जा रही है। हमें उम्मीद है की बहुत जल्द पूरे प्रदेश में कांग्रेस का मजबूत संगठन खड़ा होगा। 

photo 1


इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है, जब आटा, दाल, चावल के भाव लगातार आसमान छू रहे हैं। यही सिलसिला चलता रहा तो रोटी जनता की थाली से गायब ही हो जाएगी। लोगों के सामने भूखे मरने की नौबत आ जाएगी और देश की अर्थव्यवस्था के सामने बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि आज देश व प्रदेश में युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और इनकी सबसे ज्यादा आवाज राहुल गांधी ही उठा रहे हैं। राहुल गांधी ने पूरे देश में पैदल पद यात्रा की और हर वर्ग के लोगों को गले लगाया है। आज भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार से प्रदेश के लोग बेहद दुखी है और अब परिवर्तन चाहते हैं। ऐसे में वह दिन दूर नहीं जब सत्ता कांग्रेस के हाथ होगी। 

वहीं बैठक को संबोधित करते हुए प्रियंका मनोज अग्रवाल ने कहा कि आज भाजपा-जजपा की सरकार जनता के साथ पोर्टल-पोर्टल खेल रही है। इन्हीं पोर्टल के बहाने प्रदेश के गरीब परिवारों से उनका हक छीना जा रहा है। पोर्टल के नाम पर बहानेबाजी करते हुए बीपीएल सूची में किसी नए गरीब परिवार का नाम दर्ज भी नहीं किया जा रहा है, इसके साथ ही जो नाम पहले से दर्ज हैं, उनको किसी न किसी बहाने से काटा जा रहा है। आज पूरे हरियाणा में भाजपा सरकार के प्रति जनता का आक्रोश और कांग्रेस पार्टी के लगनशील कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर यह स्पष्ट हो चुका है कि 2024 के रण में कांग्रेस पार्टी जीत का नया इतिहास रचने जा रही है।

इस बैठक में मुख्य रूप से बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव व बल्लभगढ़ की पीसीसी डेलीगेट प्रियंका अग्रवाल, महिला कांग्रेस सचिव सोनू चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप शर्मा, डीडी भारद्वाज, लीगल सेल के जिलाध्यक्ष स्वर्ण सिंह आर्य, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिता शर्मा, सेवादल सचिव नसीमा शेख, सोशल मीडिया अध्यक्ष मनीष अरोड़ा, वी. पी सिंह, दयाराम शर्मा, पाली सरदार, भूपेश गुप्ता, एनएसयूआई के सन्नी बादल, बीपी गोयल, सूरज सेंगर, अलकेश यादव, विजय डागर, यादराम शर्मा, नागपाल सिंह, संजीव राजपूत, धर्मवती, राकेश कुमार, शुभम कसाना, राजेंद्र चौहान, आजाद सैनी, राजकुमार नेताजी, राजेश शर्मा, आदिल, अब्दुल, राहुल गुप्ता सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

सेक्टर-12 के ग्राउंड में एक साथ-एक छत के नीचे दस हजार विद्यार्थियों ने मनाया विजय दिवस

0
विद्यार्थियों को अतिथियों ने शेयर किए जीवन के अनुभव, बड़ी सोच के साथ बड़ा करने की प्ररेणा

फरीदाबाद,17 दिसंबर(रूपेश देव)। हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कॉन्फेरेंस एवं श्री राम सोसायटी ऑफ रियल एजुकेशन के नेतृत्व में विजय दिवस के पावन अवसर पर हर घर ज्ञान, हर घर ध्यान, हर घर शक्ति के साथ स्कूल सुरक्षा व छात्र सुरक्षा के तहत यहां स्थित सेक्टर-12 सेंटर प्लॉजा ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के करीबन एक सौ(100)  सीबीएससी मान्यता प्राप्त स्कूलों के लगभग 10 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। 

Screenshot 2023 12 17 16 55 27 59 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
कार्यक्रम में पहुंंचने पर अतिथियों का फूल-मालओं के साथ पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस कड़ी में विशेष अतिथि के रुप में पहुंचे परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र यादव ने अपनी जीवनी के बारे में बातते हुए देशभक्ति के लिए प्रेरित किया। जिसके चलते कार्यक्रम में आएं लोग व विद्यार्थी इतने भावुक हो गए कि एक बार तो कार्यक्रम में सन्नाटा छा गया। इसी क्रम में कार्यक्रम में पहुंचे मोटिवेशनल स्पीकर(मार्ग दर्शन) डॉ विवेक बिंद्रा द्वारा दिए गए संबोधन ने विद्यार्थियों को मंत्र-मुज्ध कर दिया। जबकि ओम शांति रिट्रीट सेंटर गुरुग्राम की निदेशक एवं श्री राम सोसायटी ऑफ रियल एजुकेेशन की  चेयरपर्सन व एमडी डा. अमृता ज्योति सिंधू ने अपना संबोधन दिया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मुख्यातिथि पदमश्री विक्रमजीत सिंह साहनी की विशेष उपस्थित रहीं। जिन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर कार्य करने के साथ-साथ एक लक्ष्य धारण कर आगे बढऩे की प्रेरणा दी।
Screenshot 2023 12 17 16 55 37 64 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

जबकि कार्यक्रम में पहुंचे गेस्ट ऑफ ऑनर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने विद्यार्थियों को संस्कारों के प्रति प्रेरणा देते हुए कहा कि गुरु और अभिभावकों को एक साथ मिलकर विद्यार्थियों को संस्कारों के प्रति जागरूक करना चाहिए ताकि बच्चों में संस्कारों की झलक देखी जा सकें।  वहीं फरीदाबाद विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों ने गुरु का महत्व बताते हुए आगे बढऩे की प्ररेणा दी। 

Screenshot 2023 12 17 16 55 46 36 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

कार्यक्रम में हरियाणा प्रोगे्रसिव स्कूल कॉन्फरेंस के स्टेट प्रेजिडेंट एसएस गुसांई, जिलाध्यक्ष सुरेशचंद्र, कोषाध्यक्ष सुमित वर्मा,मीडिया कोडिनेंटर एवं विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक दीपक यादव,अनिल रावल, हरियाणा प्रोगे्रसिव स्कूल कॉन्फरेंस के संस्था के सदस्य विजय लक्ष्मी, दिपिका शर्मा, विकास  गोसाईं,अनिता गौतम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सुरेशचंद ने कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी अतिथि, अभिभावक,शिक्षक एवं शिक्षा संस्थानों के ऑनर का आभार व्यक्त किया।

मानव सेवा समिति “सेवा सहायता वर्ष” के रूप में मनाएगी अपनी 25 वीं वर्षगांठ, 26 जनवरी को होगा भव्य कार्यक्रम

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,17 दिसंबर(रूपेश देव)। रविवार को मानव सेवा समिति की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति के कार्यालय मानव भवन सेक्टर 10 में आयोजित की गई। जिसमें समिति की 25 वीं वर्षगांठ “सेवा सहायता वर्ष” के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। जिसकी शुरुआत श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के  जन्मदिन 25 दिसंबर को जरूरतमंदों में 501कंबल बांट कर की जाएगी। 26 जनवरी को एक सिल्वर जुबली कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया जिसमें समिति के सभी 501 मेंबर भाग लेंगे। 

Screenshot 2023 12 17 14 56 49 52 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
मानव सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक  में पदाधिकारी व क्षेत्र प्रबंधक ऊषा मैडम,अरूण बजाज, अमर बंसल, सुरेन्द्र जग्गा, राजेन्द्र गोयनका, संजीव शर्मा, अरूण आहुजा, दिनेश शर्मा, रोशन लाल बोरड़, वाई के महेश्वरी, बनवारी लाल गुप्ता, संदीप राठी, राजेंद्र बंसल, जितेंद्र मेहता, ओ पी परमार, नरेंद्र मिश्रा, राजेश गुप्ता, एम एल चावला, गोविन्द वर्मा, प्रदीप टिबरेवाल, बांके लाल सितोनी, वैभव मंगल, राज राठी, रमा सरना, संघमित्रा कौशिक, कमला वर्मा, रेनू चतरथ, सरिता गुप्ता आदि ने भाग लेकर सहयोग प्रदान किया। संस्थापक अमर बंसल की अध्यक्षता में सिल्वर जुबली कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने के लिए एक प्रबंध समिति का गठन किया गया। 

Screenshot 2023 12 17 14 57 01 60 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
समिति के महासचिव सुरेंद्र जग्गा ने कहा है कि छह संस्थापक सदस्य शुभकरण साबु, हवा सिंह राठी,कैलाश शर्मा, बलबीर सिंह अरुण बजाज व अमर बंसल द्वारा 26 जनवरी 1999 को मानव सेवा समिति का गठन किया गया था। आज 30 क्षेत्र प्रबंधकों सहित समिति के 501सदस्य हैं और 25 से ज्यादा स्थाई व अस्थाई सेवा प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। सेवा सहायता वर्ष में इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी। बैठक में फरवरी में एजीएम, मार्च में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला हेल्थ चेकअप कैंप व महिला ब्लड डोनेशन कैंप व होली के पावन पर पर होली मिलन समारोह आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।


पोर्टल पोर्टल खेल रहे सीएम खट्टर, किसानों को अभी तक खराब फसल का मुआवजा भी नहीं मिला : डॉ. सुशील गुप्ता

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,16 दिसंबर(रूपेश देव)। आम आदमी पार्टी की 10 दिवसीय प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा के दूसरे दिन आप प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने तिगांव में प्रेसवार्ता की। बदलाव यात्रा के दौरान बल्लभगढ़ से पूर्व में इनेलो प्रत्याशी रहे रोहतास जाखड़ और उनके साथ श्याम लाल भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। 

IMG 20231216 WA0214
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की इस बदलाव यात्रा के माध्यम से हरियाणा की बदहाल स्थिति, दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए क्रांतिकारी बदलावों के बारे में प्रदेश की जनता को जागरूक किया जा रहा है। इस बदलाव यात्रा को लेकर प्रदेश के लोगों में काफी जोश व उत्साह देखने को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि बेराजगारी में हरियाणा नंबर वन है। बेरोजगारी के कारण प्रदेश का युवा या तो डिप्रेशन में जा रहा है या फिर अपनी जमीन बेचकर देश से पलायन करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नए उद्योग नहीं लग रहे बल्कि 40% इनवेस्टमेंट घट गई है। हरियाणा को असुरक्षित मानते हुए नए उद्योग हरियाणा में आना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि 1.80 लाख सरकारी पद हरियाणा में खाली पड़े हैं। इनमें 30 हजार पद शिक्षकों के खाली पड़े है, जिनको सरकार भरना नहीं चाहती। साढ़े 4 हजार असिस्टेंट प्रोफेसर्स के पद खाली हैं। भाजपा सरकार में 31 से ज्यादा बार पेपर लीक हो चुका है। 
उन्होंने कहा कि हरियाणा में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। स्कूलों की हालत खराब है। पिछले दिनों रेवाड़ी में बाथरुम की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। हरियाणा के 1585 स्कूलों में शौचालय जिसमें से 550 स्कूल छात्राओं के हैं। 236 स्कूलों में बिजली के कनेक्शन नहीं हैं  और 8240 क्लास रुम की कमी है। आजादी के 76 साल बाद भी बच्चे टाट पर बैठते हैं, 20 किलोमीटर के दायरे में साइंस स्ट्रीम नहीं हैं। इसके अलावा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का भी बुरा हाल है। अस्पतालों में न दवाइयां, न मशीनें और न डॉक्टर हैं। गुरुग्राम पिछले 10 साल से सिविल अस्पताल को तोड़ा जा रहा है, लेकिन अभी तक नया अस्पताल नहीं बना। भाजपा सरकार अपने  फाइव स्टार कार्यालय बनाने में लगी है, लेकिन हरियाणा के स्कूल और अस्पताल बनाने में भाजपा सरकार का कोई ध्यान नहीं है। वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने फर्स्ट क्लास स्कूल और अस्पताल बनाए हैं।
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में 750 से ज्यादा किसानों ने शहादत दी। जब प्रधानमंत्री ने काले कानून वापस लिए तो एमएसपी पर कानून बनाने की बात कही थी लेकिन आज तक संसद में एमएसपी के कानून पर बात तक नहीं की। उन्होंने कहा कि सीएम खट्टर पोर्टल पोर्टल खेलते रहते हैं। लेकिन अभी तक प्रदेश के किसानों को खराब फसल का मुआवजा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि आज के समय में हरियाणा में आम आदमी पार्टी का संगठन सबसे मजबूत है। भाजपा के पन्ना प्रमुख केवल पन्नों में है और कांग्रेस का तो काई संगठन ही नहीं है। इसलिए आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती से 2024 में विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी दिल्ली में मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा और देश के लिए अपनी शहादत देने वाले सैनिकों के परिवारों को 1 करोड़ की सम्मान राशि देने का काम करती है। इसके बावजूद आम आदमी पार्टी की सरकार मुनाफे में है। उन्होंने कहा कि सीएम खट्टर राजस्थान में 450 रुपए का सिलेंडर देने की कहते हैं लेकिन हरियाणा में नहीं देते, राजस्थान में 2700 रुपए में गेहूं खरीदने की कहते हैं लेकिन हरियाणा में नहीं खरीदते। सीएम खट्टर को पता नहीं हरियाणा के गरीबों और किसानों से क्या दुश्मनी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा का उद्देश्य है कि जो काम दिल्ली और पंजाब में हो रहे है, वो हरियाणा में भी हो और इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

दिल्ली-पंजाब की तर्ज पर होगा हरियाणा का विकास – सुशील गुप्ता

0
आप प्रदेशाध्यक्ष ने एनआईटी में निकाला बदलाव यात्रा, लोगों ने किया जगह-जगह स्वागत

फरीदाबाद,16 दिसंबर(रूपेश देव)। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डा. सुशील गुप्ता ने कहा है कि वर्तमान भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की नीतियों से जनता तंग आ चुकी है, आज मजदूर, किसान, कमेरा, दलित, पिछड़े सभी वर्ग सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान है और हरियाणा से इस जनवरोधी सरकार का खात्मा चाहते है। श्री गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जो कहा वह करके दिखाया, दिल्ली और पंजाब इसके उदाहरण है, जहां आम आदमी पार्टी की सरकारें लोगों को भय, भ्रष्टाचारमुक्त शासन उपलब्ध करवा रही है और इसी तर्ज पर हरियाणा में भी लोगों को शासन उपलब्ध करवाया जाएगा।

Screenshot 2023 12 16 15 52 02 45 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
 श्री गुप्ता फरीदाबाद के एनआईटी में निकाली गई बदलाव यात्रा के दौरान लोगों से रूबरू हो रहे थे। इस यात्रा को निकालने से पूर्व सांसद सुशील गुप्ता ने तिकोना पार्क के ऐतिहासिक माता श्री वैष्णो देवी मंदिर में मत्था टेका और हवन यज्ञ करके महामाई का आर्शीवाद लिया। एनआईटी क्षेत्र के विभिन्न मार्गाे से होकर गुजरती इस बदलाव यात्रा का जगह-जगह लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पूरी यात्रा के ठहराव सहित अन्य प्रकार की व्यवस्थाएं की हुई थी। 
सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में परिवर्तन की बयार चल रही है और जनता कांग्रेस, भाजपा, इनेलो, जजपा सभी को आजमा चुकी है, इन सभी पार्टियों ने लोगों को केवल वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल किया है, फरीदाबाद की बात की जाए तो यह जिला दिल्ली से सटा होने के बावजूद भी विकास के मामले में कोसों पीछे छूट गया है, इसलिए इस जिले को लेकर आम आदमी पार्टी ही विकसित कर सकती है इसलिए आने वाले चुनावों में जनता आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प ले चुकी है, बस जनता को इंतजार है चुनावों का, चुनावों मेें जनता वोट की चोट से इस गूंगी बहरी सरकार को सत्ता से बाहर करके। 

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष पंडित राजेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी, प्रदेश सह सचिव राकेश भड़ाना, पूर्व पार्षद प्रवेश मेहता, अमन गोयल, संतोष यादव, रोहताश चौधरी, जय भारत, जोगिंद्रर चंदेला, चंद्रपाल, रिंकू सिलानी, राकेश जैन, राम गौर, सचिन, चिराग अग्रवाल, सूरज नेहरा, धर्मेद्र पासवान, देवराज गौर, केएल बंसल, सुमित यादव, विष्णु ठाकुर सहित अनेकों आप कार्यकर्ता मौजूद थे।

लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने शुरू की अनेक स्कीम – राजेश नागर

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,15 दिसंबर(रूपेश देव)। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा है कि नई सदी के विकास की कहानी एमएसएमई इंडस्ट्रीज लिखेंगे। वह फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के तीसरे वार्षिकोत्सव को संबोधित कर रहे थे। 

IMG 20231215 WA0261
विधायक राजेश नागर ने कहा कि हमारी केंद्र एवं राज्य की सरकारों ने एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए अनेक स्कीम चालू की और उनकी सफलता इसी में सम्मिलित है कि इससे करोड़ों लोगों को लाभ हुआ है और इसमें अरबों रूपयों के लोन विभिन्न एमएसएमई को दिए गए हैं। नागर ने कहा कि मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया जैसे प्रोग्राम हमारी भाजपा सरकारों ने दिए। जिनके जनक पीएम नरेंद्र मोदी हैं और इन्हें राज्य में लागू करने के लिए सीएम मनोहर लाल ने कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी है। 
IMG 20231215 WA0262
विधायक राजेश नागर ने कहा कि फरीदाबाद आईएमटी आने वाले समय में पूरी दुनिया में एमएसएमई का सिरमौर बनेगा। यहां पर सैकड़ों की संख्या में कंपनियों ने अपने प्लांट लगाए हैं और अपनी मेहनत के दम पर रोजगार सृजित किये हैं। यह वर्ग न केवल सरकार को विभिन्न करों के रूप में सहयोग दे रहा है बल्कि राज्य और देश की जीडीपी में भी सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आज भी जीएसटी कलेक्शन के मामले में फरीदाबाद नंबर वन है। हमें अपने उद्यमियों पर गर्व है। हमारे उद्यमी सरकार और समाज दोनों को सहयोग करते रहे हैं और हमारी औद्योगिक संगठन विभिन्न सामाजिक कार्यों में भी निरंतर सहभागिता करते हैं। 
राजेश नागर ने कहा कि आज एमएसएमई के संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार भी इस मीटिंग में आए हुए हैं। वह देख ही रहे होंगे कि फरीदाबाद का उद्यमी अपनी मेहनत, जज्बे और योग्यता के दम पर आगे बढ़ रहा है। 
नागर ने एमएसएमई संयुक्त निदेशक को कहा कि वह यथासंभव फरीदाबाद के उद्यमियों को सहयोग दें जिससे कि इनका योगदान देश और राज्य के विकास में मिलता रहे। 
इस अवसर पर एमएसएमई संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार ने कहा कि वह फरीदाबाद के उद्यमियों की सृजनशीलता के प्रशंसक हैं और इसके लिए वह अन्य लोगों के सामने भी मिसाल देते हैं। 
कार्यक्रम में राहुल दूबे इंडस बैंक, असोसिएशन के अध्यक्ष वीरभान शर्मा, महासचिव दीपक पाराशर, कोषाध्यक्ष योगराज गुप्ता, एच एल भूटानी, दीपक प्रसाद, एम के मेहतानी, जी बी दहिया, किशन कौशिक, के एम शर्मा, अंशु लाल, संजीव चावला, सुभाष चंद्र, कपिल गर्ग, विजय गुप्ता, रमेश चंद्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

आज विद्यालय की छात्राएं कर रहीं है देश-प्रदेश में नाम रोशन – दीपक यादव

0
विद्यासागर इंटरनेशन स्कूल सैक्टर 2 में धूमधाम से मनाया 11वां स्थापना दिवस

फरीदाबाद,15 दिसंबर(रूपेश देव)। सैक्टर 2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को 11वां संस्था स्थापना दिवस मनाया गया। इस दिवस को मनाने में नर्सरी से लेकर 10 कक्षा तक के विद्यार्थियों ने मिलकर हवन-यज्ञ के साथ दिन की शुरुआत की। इसके उपरांत रंगारंग एवं सास्कृतिक कार्यक्रमों में 11 साल में स्कूल की उपलब्धियो को प्रस्तुत किया गया।


IMG 20231215 170802

इस मौके पर मौजूद विद्यार्थियों,अध्यापक के साथ अतिथियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के चैयरमैन धर्मपाल यादव ने कहा कि आज के दिन विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने बेहतर शिक्षा देने के साथ एक बेहतरीन माहौल प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से दूसरी संस्था की स्थापना सेक्टर 2 में की है। जिसमें आज विद्यार्थी खेल और शिक्षा के क्षेत्र में अपने परिवार के साथ-साथ विद्यालय का नाम रोशन कर रहे है। 

IMG 20231215 170820


वहीं इस क्रम में विद्यालय के निदेशक दीपक यादव ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए शिक्षा के क्षेत्र का बेहतर दिनों में से एक है और इस दिवस को यादगार बनाने के लिए आज छात्र-छात्राओं ने जो प्रस्तुति  दी  है वह  प्रंशसा के योग्य है। आज विद्यालय बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जो विद्यालय में बेटियों की शिक्षा के लिए स्कॉलशीप शुरू की थी उसका लाभ लेकर विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। 

दीपक यादव ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि विद्यालय प्रशासन दिन-प्रतिदिन शिक्षा के क्षेत्र में जिले के साथ-साथ प्रदेश में भी नाम रोशन कर रहा है। कार्यक्रम में अंत में  नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटते  हुए 11 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम की समाप्ति की गई।  वहीं इस दिवस को यादगार बनाने के लिए विद्यालय की तरफ से बेहतर कार्य करने वाले बच्चों व अध्यापकों को सम्मानित किया गया।  

इस अवसर पर निदेशक सुनिता यादव, वरिष्ठ कॉडिनेटर रेनू व जूनियर कॉडिनेटर रमा काजल की उपस्थित रहीं ! जबकि प्रिसिंपल ज्योति चौधरी ने कार्यक्रम मेें पहुंचने पर सभी का आभार व्यक्त किया।


पोलीथीन का प्रयोग ना करें और न करने दें – डीसी विक्रम सिंह

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,15 दिसंबर(रूपेश देव)। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिला फरीदाबाद में पोलीथीन के प्रयोग पर रोक लगा रखा है। किन्तु आज भी रेहडी पटरी व अन्य दुकानदारों के द्वारा पोलीथीन का ही प्रयोग किया जा रहा है। सामान खरीदने वालो को भी पोलीथीन में ही समानो को दिया जा रहा है । पोलीथीन के प्रयोग के कारण फरीदाबाद में जगह-2 कुडा आदि दिखाई दे रहे है। 

IMG 20230721 145516

पोलीथीन के प्रयोग से स्वास्थ को भी नुकसान हो रहा है। इसलिए जिला के सभी रेहडी पटरी वालो एवं बाजारो में पोलीथीन का प्रयोग करने वालो को रोकवाने एवं प्रयोग न करने का निर्देश/ जागरूक करवाने का कष्ट करें। ताकि जिला के लोगो को इससे होने वाले नुकसान से बचाया जा सके तथा  फरीदाबाद को साफ-सुथरा रखा जा सके।

 

शिक्षा वह धन है जिससे जीवन में हम सदैव निरंतर आगे बढ़ सकते हैं – विमल खंडेलवाल

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,13 दिसंबर(रूपेश देव)। आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों, संकाय सदस्यों और ट्री कैंपस अकादमी और आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण स्पोकन इंग्लिश पाठ्यक्रम पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्रों का वितरण थाए जो उनकी शैक्षिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक विमल खण्डेलवाल मौजूद रहे।


IMG 20231213 WA0160

ट्री कैंपस अकादमी, जो गुणवत्तापूर्ण नि:शुल्क अंग्रेजी शिक्षण शिक्षा और व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती है, ने इस 3 महीने के स्पोकन इंग्लिश पाठ्यक्रम को नि:शुल्क पेश करने के लिए आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद के साथ सहयोग किया है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को उनकी रोजगार क्षमता और समग्र संचार क्षमताओं को बढ़ाने के लिए आवश्यक भाषा कौशल के साथ सशक्त बनाना है।

ट्री कैंपस अकादमी के सह.संस्थापक लोकेश खेतान ने एक विचारपूर्ण भाषण दिया। उन्होंने सुलभ शिक्षा प्रदान करने के लिए अकादमी के समर्पण पर जोर दिया और कहा कि आज जब हम इन छात्रों की उपलब्धियों को देख रहे हैं, तो यह सकारात्मक बदलाव लाने के लिए शिक्षा की क्षमता में हमारे विश्वास को मजबूत करता है। हमारी प्रतिबद्धता कक्षाओं से परे फैली हुई है और हम इसे जारी रखेंगे। हमारे समुदाय में सीखने और विकास के लिए रास्ते बनाएं। इस पहल को सफल बनाने के लिए छात्रों को बधाई और पूरे आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद परिवार को धन्यवाद।